पुलवामा : आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल
श्रीनगर. जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया। दो से तीन आतंकवादी पंपोर के पास जम्मू एवं कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) की इमारत में घुस गए और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए परिसर को चारों ओर से घेर लिया।
‘2011 सर्जिकल स्ट्राइक’ को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जमकर वाकयुद्ध
नई दिल्ली. वर्ष 2011 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर जबर्दस्त सर्जिकल स्ट्राइक की थी, यह बात सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच रविवार को जमकर वाकयुद्ध हुआ। भारतीय सैनिकों के ‘ऑपरेशन जिंजर’ नाम के उस अभियान में कम से कम आठ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और कई बुरी तरह घायल हुए थे।
भारत-पाक के बीच अब ‘डांसिंग गर्ल’ को लेकर लड़ाई
नई दिल्ली. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भारत ने जहां पाकिस्तान को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग करने की कवायद शुरु कर दी है। वहीं पाकिस्तान सदियों पुराना गड़ा मुर्दा उखाड़ने में लगा है। कहने का मतलब यह है कि इस तनातनी के बीच अचनाक पाक ने मोहनजोदड़ो में मिली कांसे की एक प्रतिमा‘डांसिंग गर्ल’ को भारत से वापस लेने की योजना बना रहा है।
भारत-पाक तनातनी के बीच पाकिस्तान के लोग खा रहे हैं ‘LOC’
इस्लामाबाद. LOC का नाम सुनने पर जो तस्वीर हमारे दिमाग में उभरती है। उसमें बॉर्डर पर गश्त करते सेना और तारों वाला बॉर्डर दिखाई देता है। लेकिन इन दिनों पाकिस्तान में LOC की तस्वीर कुछ बदली बदली सी नजर आ रही है। यहां LOC रेस्टोरेंट और कैफे में दिखाई दे रहा है। दरअसल पाकिस्तान के रेस्टोरेंट में LOC नाम का पिज्जा मिल रहा है।
2000 वर्षो की इस व्यवस्था को समाप्त कर चीन प्रतिस्पर्धा को देगा नया मोड़
नई दिल्ली. चीन ने प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए नमक बाजार पर प्रशासनिक मूल्य नियंत्रण हटाने का फैसला किया है। देश के शीर्ष आर्थिक योजनाकार ने रविवार को यह घोषणा की। इस कदम से देश में 2,000 से भी अधिक वर्षो से चले आ रहे नमक उद्योग में सरकार के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जाएगा।
सभी जानते हैं निजी फायदे के लिए मायवती ने किसको राखी बांधी थी’
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम मतदाताओं के बिखराव को लेकर मुस्लिम समुदाय को आगाह करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सभी लोग उनकी हकीकत को जानते हैं कि निजी फायदे के लिए उन्होंने किसे राखी बांधी थी।
राष्ट्रपति बहस : हिलेरी ने अश्लील टिप्पणँ विवाद पर ट्रंप पर साधा निशाना
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच रविवार रात को दूसरी राष्ट्रपति बहस में कई मुद्दे छाए रहे। इनमें ट्रंप की महिलाओं के लिए अश्लील टिप्पणी वाला वीडियो और हिलेरी के ई-मेल स्कैंडल शामिल हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर करोड़ों की नकली दवा जब्त
नई दिल्ली. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने रविवार को भारत-नेपाल की सीमा पर एक व्यक्ति को गिफ्तार कर उसके कब्जे से 1.1 किलो मेथाम्फेटामीन नाम की नकली दवा बरामद किया।
रजनीकांत की साइंस फिक्शन फिल्म ‘2.0’ का टीजर 20 नवंबर को रिलीज होगा
चेन्नई. साउथ के जाने माने एक्टर रजनीकांत के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। उनकी बहुप्रतीक्षित तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म ‘2.0’ की पहली झलक 20 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2010 की ब्लॉकबस्टर ‘एंथिरन’ का सीक्वल है।
इंदौर टेस्ट : न्यूजीलैंड पहली पारी में 299 रनों पर ढेर
नई दिल्ली. रविचंद्रन अश्विन (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने होल्कर स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में महज 299 रनों पर ही ढेर कर दिया। किवी टीम पर भारत को पहली पारी में 258 रन की बढ़त मिली है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें