tikhiawaz24.in

रविवार, 16 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-वाराणसी मामले में फिर छोटे अफसरों पर गाज,एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट सस्पेंड,एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राज सस्पेंड,वाराणसी के सिटी मजिस्ट्रेट बीबी सिंह भी सस्पेंड,बड़े अफसरों के खिलाफ कार्रवाई से परहेज,पुलिस और प्रशासन के छोटे अफसर फिर नपे 

सीतापुर-तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,हादसे में 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल,बस की स्टेरिंग फेल होने के चलते हुआ हादसा,60 से ज्यादा यात्री बस में थे सवार,खैराबाद के गंगापुर रेलवे क्रासिंग की घटना

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान-मुख्यमंत्री अखिलेश की लोकप्रियता बढ़ रही,सीएम अखिलेश की छवि निर्मल साफ है,मुख्यमंत्री अखिलेश ने विकास के कार्य किए-राजेंद्र

मथुरा-बस की टक्कर से महिला की मौत का मामला,आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर लगाई आग,लोगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,पुलिस ने लोगों पर किया जमकर लाठीचार्ज,आक्रोशित लोग पुलिस कर्मियों पर फेंक रहे पत्थर,हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्धन चौराहे की घटना

मथुरा-बस की टक्कर से महिला की मौत का मामला,महिला की मौत से NH-2 पर लाग भीषण जाम,ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की लापरवाही से लगा जाम,हाईवे पर वाहनों से की जा रही थी अवैध वसूली,मथुरा ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को छोड़ा

मथुरा-बस की टक्कर से महिला की मौत का मामला,आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर लगाई आग,लोगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,पुलिस ने लोगों पर किया लाठीचार्ज,हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्धन चौराहे की घटना

देवरिया-BJP सांसद समेत 1 दर्जन बीजेपी नेता हिरासत में,लार कस्बे में जाने के लिए पुलिस से हुई झड़प,लार एसओ को निलम्बित,एएसपी पर कार्रवाई की मांग,सलेमपुर पुलिस ने नवलपुर से लिया गया हिरासत में  

फिरोजाबाद-केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का बयान-सेना का मनोबल न गिराए विरोध दल,सेना को किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं,3 बार तलाक कहकर महिला को छोड़ना अन्याय-साध्वी निरंजन ज्योति

कानपुर देहात-कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी,2लोगों की मौत,हादसे में चाचा-भतीजी की मौके पर मौत,युवक घायल,अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना

लखनऊ-बीडीओ करूणा शंकर पांडे सेवा से बर्खास्त किए गए,इलाहाबाद के मेजा ब्लॉक में BDO थे करूणा शंकर,जांच में करूणा पर वित्तीय अनियमितता सिद्ध हुआ,मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बीडीओ की सेवाएं समाप्त की

लखनऊ-माध्यमिक व्यवसायिक शिक्षक कल से आमरण अनशन पर,रेगुलर न किए जाने के विरोध में करेंगे आमरण अनशन,मुख्यमंत्री से तमाम आश्वासनों के बावजूद नहीं हो सके रेगुलर,माध्यमिक शिक्षक कार्यालय पर कल से आमरण अनशन होगा

महराजगंज-1 करोड़ नेपाली मुद्रा के साथ 5 नेपाली गिरफ्तार,SSB और इनकम टैक्स विभाग कर रहा पूछताछ,सोनौली बार्डर से एसएसबी ने किया गिरफ्तार

बदायूं-किशोरी को बंधक बनाकर 5 महीनों तक किया दुष्कर्म,आरोपी युवक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,पीड़िता की मां ने दर्ज कराया केस,आरोपी युवक फरार,सहसवान कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की घटना

सम्भल-सपा कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल पर बढ़े दामों का किया विरोध,बाइक में आग लगाकर कार्यकर्ताओं ने केन्द्र का किया विरोध,शहर के शंकर कॉलेज के पास कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मैनपुरी -संघ कार्यकर्ताओं की पिटाई का मामला,बीजेपी नेताओं के दबाव में पुलिस बैकफुट पर,बीजेपी नेताओं पर FIR वापस लेने की घोषणा की,बीजेपी ने भी कल होने वाली शहर बंदी रद्द की 

सहारनपुर-एसएसपी की स्पेशल टीम ने की छापेमारी,करोड़ों का अवैध पटाखा स्पेशल पुलिस ने किया जब्त,अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री पुलिस ने की सील,कुतुबशेर के अम्बाला रोड पर की कार्रवाई

प्रतापगढ़-रंजिश के चलते 2 पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से व्यक्ति घायल,अस्पताल में भर्ती,हत्या के आरोपियों के बीच में चली गोलियां,मानधाता थाना क्षेत्र के सुजानगंज की घटना

वाराणसी-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान-31 करोड़ से 21 हजार बुनकरों की सहायता की,ई-कॉमर्स से सभी बुनकरों को जोड़ा जाएगा,वाराणसी के शिल्पकारों का पहचान दिलाएंगे-स्मृति

जौनपुर-150 बोरी चावल लदा ट्रक पकड़ा गया,कोटेदार पर कालाबाजारी करने का आरोप,एसडीएम केराकत के निर्देश पर हुई कार्रवाई,एसओ चंदवक ने बरामद किया ट्रक 

गोरखपुर-ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,युवक की मौत,एक युवक गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,झगहां थाना क्षेत्र के नई बाजार की घटना

कानपुर-बाइक सवार बदमाशों ने महिला से जेवर लूटे,विरोध करने पर बाइक से महिला गिरकर घायल,चकेरी थाना क्षेत्र के पीएसी मोड़ की घटना

वाराणसी-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान,वाराणसी में हुई घटना में प्रशासन,सरकार जिम्मेदार,जिला प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा-मौर्या

चित्रकूट-केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे चित्रकूट,देवांगना हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीयूष गोयल,पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान में है कार्यक्रम 

जौनपुर-गवाह की हत्या करने आए 5 कांट्रेक्ट शूटर अरेस्ट,रामपुर पुलिस और एसटीएफ ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने पिस्टल 2 तमंचा 2 बाइक किया बरामद,रामपुर थाना क्षेत्र का मामला

वाराणसी-रुपए के लेन-देन को लेकर 2 पक्षों में पथराव,आधा दर्जन लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सिगरा थाने के मल्डयैया मलिन बस्ती का मामला

बस्ती-घाघरा नदी में 2 किशोरियों की डूबकर मौत,नहाते समय दोनों किशोरियां नदी में डूबी,छावनी थाना क्षेत्र के छतौना की घटना

मेरठ-संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी,लोगों ने अवैध सम्बंधों के चलते हत्या की आशंका जताई,पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का मामला

सीतापुर-वाराणसी में भगदड़ में मौतों का मामला,मृतका राजवती के परिजनों का बुरा हाल,गांव से समागम में गए अन्य 14 लोग सुरक्षित,मानपुर के ईश्वरी पुरवा की निवासी थी राजवती

बलिया-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का बयान-अखिलेश सरकार ने 5 साल में बहुत काम किए,बीमा योजना की राशि को बढ़ाकर 5 लाख किया,2017 में सपा सरकार ही बनेगी-शिवपाल यादव,वाराणसी में भगदड़ में मारे गए लोगों को शिवपाल ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ-कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करेगा अल्पसंख्यक सम्मेलन,प्रदेश के 12 जगहों पर सिविल सोसाइटी करेगी मीटिंग,पूरे प्रदेश में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग चलाएगी कैम्पेन

अलीगढ़-एएमयू के आईजी हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा,प्रवोस्ट को हटाने की मांग कर रहे हॉस्टल छात्र,हॉस्टल लेट आने पर छात्रों से लिया जाता है फाइन

सहारनपुर-अनियंत्रित होकर रोडवेस बस खाईं में पलटी,बस में सवार सभी 55 यात्री घायल,6 लोग गंभीर,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,देवबंद थाना क्षेत्र के साखन नहर के पास की घटना

अलीगढ़-AMU के IG हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा,प्रवोस्ट को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन,हॉस्टल में देर से आने पर लिया जाता है फाइन,प्रवोस्ट पर धमकाने का भी लगाया आरोप 

इलाहाबाद-इंडिया पॉलीटिकल सेंटर कॉन्क्लेव का शुभारंभ,बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने की शिरकत,बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान-यूपी चुनाव में राम मंदिर,कानून व्यवस्था,विकास होगा मुद्दा,कोर्ट के फैसले के बाद बनेगा राम मंदिर-सुब्रमण्यम स्वामी,कॉमन सिविल कोड लागू करना केन्द्र सरकार का काम,मुस्लिम महिलाएं भी कॉमन सिविल कोड का कर रही समर्थन,पूर्व पीएम नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की मांग की

सहारनपुर-नहर में बस पलटी,कई लोग घायल,देवबंद क्षेत्र के साखन नहर की घटना

सोनभद्र-दो बाइकों की भिड़ंत,युवक की मौत,4 लोग घायल,अस्पताल भेजे गये,बीजपुर क्षेत्र के जरहा गांव की घटना 

मथुरा-जवान के शव का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार,आलाधिकारियों के समझाने के बाद परिजन हुए तैयार,2 दिन पूर्व जवान की गोली लगने से हुई थी मौत,असम रायफल बटालियन 20 में तैनात था विजय चौधरी

तीखी आवाज़

धमाके से थर्राया आगरा

आगरा : यूपी का आगरा रविवार को जोरदार धमाके से थर्रा गया। धमाका उस वक्त हुआ, जब लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। बताया गया है कि हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। पुलिस के अनुसार धमाका जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित प्रभु टाॅकीज के पास हुआ था।

इसमें एक साइकिल सवार और एक आॅटो चालक के चिथड़े उड़ गये। बताया गया है कि घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इधर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है तथा मामले की जांच हो रही है।

पुलिस के अनुसार धमाका आॅटो में हुआ था, यह टाॅकीज के पास से गुजर रहा था।

रविवार होने के कारण बाजार में बहुत अधिक भीड़ थी वहीं टाॅकीज में फिल्म देखने वालों का तांता लगा हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस बल पहुंच गया था और घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। आशंका है कि आॅटो को जानबुझकर टाॅकीज के पास भेजा गया था।

तीखी आवाज़

ब्रिक्स सम्मेलन: पाकिस्तान पर बरसे पीएम मोदी, कहा- हमारे पड़ोस में है आतंकवाद की जन्मभूमि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन नाम लिए बगैर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करते हुए कहा, 'हमारी समृद्धि के लिए आतंकवाद सबसे गंभीर खतरा है. विडंबना यह है कि भारत के पड़ोस में आतंकवाद की जन्मभूमि है.' संबंधित खबरें. PM मोदी और जिनपिंग की मुलाकात में भारत की NSG सदस्यता पर हुई बात · नेपाल-चीन के बीच चल रही थी वार्ता, PM मोदी की हुई 'सरप्र

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. ट्रंप ने न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी एक महान शख्स हैं.' संबंधित खबरें. ट्रंप से माफी नहीं मांगेगा न्यूयॉर्क टाइम्स · महिलाओं ने लगाया आरोप, ट्रंप की बढ़ी मुश्किल · ट्रंप ने बिल क्लिंटन को कहा यौन दुराचारी. 'भारत होगा बेस्ट फ्रेंड' ट्रंप ने कहा कि अगर वे राष्ट्रपति बने तो भारत, अमेरिका का बेस्ट फ्रेंड बनेगा. 70 वर्षीय ट्रंप भारतीय-अमेरिकियों द्वारा आयोजित चैरिटी इवेंट में बोल रहे थे. उन्होंने कहा ...

उत्तर प्रदेश एटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार किए गए 10 संदिग्ध नक्सली खतरनाक मंसूबों का खुलासा किया है। यूपी एटीएस के मुताबिक इन नक्सलियों ने संसाधनों की तलाश में पूर्वी यूपी और बिहार से नोएडा का रुख किया था और कई महीनों से यहां डेरा डाल रखा था। दिवाली से पहले विस्फोटक के साथ हुई इनकी गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि ये दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, 'पूर्व सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें नोएडा से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। दसवें ...

स्कोर- 33/3; INDvsNZ: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, कप्तान विलियमसन 3 रन बनाकर आउट, स्कोर- 33/2; INDvsNZ: न्यूजीलैंड को पहला झटका, गप्टिल को हार्दिक पंड्या ने आउट किया;

UP STF का खुलासा: नोएडा से 9 और चंदौली से एक और नक्सली गिरफ्तार किया गया,

INDvsNZ: धर्मशाला में मैच शुरु, हार्दिक पंड्या खेल रहे हैं अपना पहला वनडे; नोएडा में

नौशेरा में पाकिस्‍तान ने तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नौशेरा में आज फिर पाकिस्‍तान सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए गोलाबारी की है। भारतीय सेना ने भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। श्रीनगर (जेएनएन)। पाकिस्तान ने आज एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में गाेलाबारी की। इस गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक चश्मदीद ने बताया कि आज सुबह से ही पाक की तरफ से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई थी।

तीखी आवाज़

लखनऊ-वाराणसी मामले में कार्रवाई में भेदभाव,छोटे अफसरों पर गाज,बड़ों पर मेहरबानी,आईएएस,आईपीएस अफसर बचाए गए,पीपीएस और छोटे अधिकारी सस्पेंड किए गए,कानून व्यवस्था के जिम्मेदारों पर आंच तक नहीं,लापरवाह अफसरों को बचाने के लिए पेशबंदी हुई,हाई लेविल स्तर पर गलत ब्रीफिंग की गई,पूरे मामले के लिए सिर्फ छोटे अफसर जिम्मेदार बताए,क्या मुख्यमंत्री बड़े अफसरों पर भी एक्शन लेंगे ?

नोएडा-नोएडा जैसे बड़े शहर में नक्सलियों ने पसारे पैर,UP ATS ने 12 घंटे में दबोचे 9 नक्सली,नक्सलियों के पास से पिस्टल,कारतूस,लैपटॉप बरामद,45 जिलेटिन रॉड,125 डेटोनेटर भी ATS ने किए बरामद,गिरफ्तार नक्सलियों में कैमूर का वॉन्टेड रंजीत पासवान,रंजीत पासवान के साथ सासाराम का कृष्णा राम भी अरेस्ट,रंजीत और कृष्णा नक्सलियों के बम एक्सपर्ट हैं,पकड़े गए नक्सलियों में 4 बिहार के रहने वाले हैं,बुलंदशहर और अलीगढ़ के युवकों से ले रहे थे मदद,नोएडा से सेक्टर 47 हिंडन विहार में बनाया था ठिकाना,UP ATS की नक्सलियों पर 10 साल की सबसे बड़ी कार्रवाई,एरिया कमांडर प्रदीप सिंह खरवार गुट के हैं नक्सली,5 लाख का इनामी है प्रदीप सिंह खरवार,झारखंड के लातेहार का रहने वाला है प्रदीप सिंह खरवार,प्रदीप सिंह खरवार के गिरफ्तारी पर फिलवाल संशय बरकरार

दिल्ली-वाराणसी में भगदड़ में हुई मौतों पर मुआवजे का ऐलान,पीएम ने मृतक आश्रितों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया,केंद्र सरकार घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देगी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मु्आवजे का ऐलान किया

अलीगढ़-वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्या से सनसनी,बाइक सवार हमलावर हत्याकर मौके से फरार,कुछ दिन पूर्व बेटे की भी गोली मारकर की गई थी हत्या,क्वार्सी थाना क्षेत्र के देवसैनी इलाके की घटना 

मथुरा-बोलरो और बस की टक्कर में महिला समेत 4 लोगों की मौत,हादसे में 7 लोग घायल,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,मध्य प्रदेश से मथुरा दर्शन करने आए थे बोलरो सवार क्षद्धालु,हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से भागने में हुआ सफल,गोवर्धन-मथुरा रोड पर अड़िंग गांव के पास हुआ भीषण हादसा 

सीतापुर-अनियंत्रित ट्रक ने 5 मजदूरों को रौंदा,2 की मौत,3 गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए,लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा,सिधौली क्षेत्र गढ़िया हसनपुर गांव में हुआ हादसा

हाथरस-टिकट लेट देने पर यात्रियों ने स्टेशन पर की तोड़फोड़,स्टेशन मास्टर का पत्थर मारकर सिर फोड़ा,पुलिस ने 2 लोगों को मौके से किया गिरफ्तार,मुरसान थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की घटना 

मथुरा-ब्लैक स्टोन गर्ल्स कॉलेज की 12 शिक्षिकाएं बर्खास्त,2015 की भर्ती में लगा अनियमितता का आरोप,प्रबंध समिति ने कॉलेज की शिक्षिकाओं का किया बर्खास्त,नगर कोतवाली इलाके में है ब्लैक स्टोन गर्ल्स कॉलेज

प्रतापगढ़-80 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,टवेरा गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे शराब,सांगीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर से बरामदगी

बलिया-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का बलिया दौरा आज,फेफना विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे शिरकत,चितबड़ागांव के जमुना राम मेमोरियल विद्यालय में कार्यक्रम

फतेहपुर-बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा आज फतेहपुर में,धाता कस्बे में ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित,11 बजे से धाता कस्बे में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन होगा

फर्रुखाबाद-संकीसा बौद्ध स्थल पर धम्म चेतना यात्रा पहुंची,हजारों लोगों ने की शिरकत,विदेश से आए लोग भी पहुंचे,600 हिन्दू स्वेच्छा से कर रहे धर्म परिवर्तन

वाराणसी-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज आएंगी वाराणसी,बुनकर सेवा केंद्र का दौरा करेंगी मंत्री स्मृति ईरानी,सांस्कृतिक संकुल में दस्तकारी के कार्यक्रम होंगी शामिल

चित्रकूट-तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,युवक की मौके पर मौत,आधा दर्जन लोग घायल,भरतकूप चौकी के रघौली मोड़ की घटना

बलिया-केंद्रीय मंत्री बंगारू दत्तात्रेय का बलिया आगमन आज,जय प्रकाश नारायण की स्मृति समारोह में होंगे शामिल,सदर क्षेत्र स्थित भृगु महाराज के आश्रम में कार्यक्रम

बरेली-RLD अध्यक्ष अजित सिंह का बरेली दौरा,IMC के स्थापना दिवस में करेंगे शिरकत,इस्लामियां इंटर कॉलेज मे  जनसभा करेंगे संबोधित

अयोध्या-शरद पूर्णिमा पर अयोध्या में भारी भीड़,हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगाई डुबकी,दन्तधावन कुण्ड पर मनाया गया क्षीरेश्वर भगवान का उत्सव

कानपुर-पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,घर में पत्नी की हत्या के बाद पति फरार,बिठूर के आईआईटी गेट के सामने की घटना
 
वाराणसी-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का आज वाराणसी दौरा,एयरपोर्ट से केशव मौर्या बीएचयू ट्रामा सेंटर में घायलों से मिलेंगे,भगदड़ में घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचेंगे केशव मौर्या

बुलंदशहर-लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर,हायर सेंटर में भर्ती कराया गया,युवक को गोली मारकर नगदी,जेवर लेकर बदमाश फरार,जहांगीराबाद नगर के पेच कालोनी मोहल्ले की घटना 

अलीगढ़-नगर निगम के वर्कशॉप से 12000 ट्यूब लाइट गायब,शहर के पोलों पर LED लगने के बाद उतारी गर्ई थीं लाइटें,नगर निगम वर्कशॉप में लाइटे गायब होने से मचा हड़कंप

कानपुर-पिकअप की टक्कर से घायल हेड कांस्टेबल की मौत,हैलट में इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल ने तोड़ा दम,कानपुर देहात स्थित माती पुलिस लाइन में था तैनात,माती से कानपुर जाने के दौरान सचेंडी हाइवे पर हादसा

बुलंदशहर-शराब तस्करों ने इंस्पेक्टर की कार में मारी टक्कर,आबकारी सिपाही घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,34 पेटी शराब लदी इनोवा छोड़कर तस्कर फरार,ककोड़ थाना क्षेत्र के हिनौटी बार्डर के पास की घटना  

मुरादाबाद-CRPF जवान ने खुद को आग लगाकर दी जान,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान की मौत,श्रीनगर में थी तैनाती,4 दिन की छुट्टी पर आया था घर,पत्नी को पीट-पीटकर घायल करने के बाद दी जान,डिलारी थाना क्षेत्र के चंगेरी अंबेडकरनगर की घटना 

मुरादाबाद-रतनपुर कलां गांव में बुखार से 4 लोगों की मौत,स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में रोष,पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव की घटना

कानपुर-एक तरफा प्रेम में युवक ने युवती को किया लहूलुहान,खेत में टूटी बोतल से किया हमला,आरोपी गिरफ्तार,साढ़ क्षेत्र स्थित गांव में हमला कर युवती को किया घायल

मुरादाबाद-शादी से मना करने पर फेसबुक पर डाली अश्लील तस्वीरें,बैंककर्मी की बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर बना रहा था दबाव,युवती की शादी तय होने पर दोस्त का कारनामा,पीड़ित युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार,मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की घटना 

कानपुर-आर्यनगर में किशोरी से छेड़छाड़ पर भीड़ ने शोहदे को पीटा,भीड़ ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा,जमकर की पिटाई,मौके पर पुलिस पहुंचने पर भाग निकला आरोपी युवक

तीखी आवाज़

बनारस भगदड़ काण्ड में सरकार ने लापरवाही मानी, पांच पुलिस अधिकारी निलंबित

वाराणसी : वाराणसी के राजघाट पुल पर हुए भगदड़ में 24 लोगों की मौत के बाद सरकार की नींद खुली. अब सरकार ने माना कि प्रशासनिक लापरवाही हुई. राज्य सरकार ने पुलिस की लापरवाही मानते हुए डीजीपी ने पांच अधिकारियों वाराणसी के एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, एसओ रामनगर, थाना प्रभारी मुगलसराय और एसपी ट्रैफिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. सरकार ने वाराणसी कमिश्नर के नेतृत्व में एक जांच समिति बना दी है.

इस घटना पर डीजीपी जवीद अहमद ने ट्वीट करके कहा है कि इन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पाई गई है.

घटना के बाद राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और गृह सचिव को सरकार ने हेलिकॉप्टर से मौके पर भेजा. इसके बाद खुद डीजीपी दिल्ली से वाराणसी पहुंचे. इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के लिए वाराणसी कमिश्नर के नेतृत्व में हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए एक जांच समिति बना दी है.

कहा जा रहा है कि सरकार की इस त्वरित कार्रवाई के पीछे श्रद्धालुओं काआक्रोश है, जिसने प्रशासन की लापरवाही से अपने परिजनों को खो दिया. निलंबित अधिकारियों की जगह पर नए लोगों की नियुक्ति कर दी गई है. यह तो सब ठीक है लेकिन इस हादसे के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि जिला पुलिस को कैसे इस बात की भनक नहीं लगी कि तीन हजार की जगह पर तीन लाख लोग आएँगे, तो उस हिसाब से तैयारी क्यों नहीं की गई. इतने बड़े आयोजन का अंदाजा जिला प्रशासन क्यों नहीं लगा पाया और प्रशासनिक समन्वय क्यों नहीं रहा.

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

फोरलेन मुआवजा में धांधली पर बिफरे विधायक

चांदा (सुल्तानपुर) फोरलेन में मुआवजा वितरण मामले में विभाग ने मानकों की अनदेखी की है। एक ही गांव में अलग-अलग रेट समझ से परे है। अफसरों व बिचौलियों की मिलीभगत से किसानों को छला जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए लम्भुआ विधायक ने निर्माणाधीन वाराणसी-लखनऊ फोर लेन का स्थलीय निरीक्षण करने आए एनएचआइ के चैयरमैन को एक शिकायती पत्र सौंपा।

×
शुक्रवार को लंभुआ विधायक संतोष पांडेय ने एनएचआइ चैयरमैन राघव चंद्रा के समक्ष फोरलेन मुआवजा वितरण में धांधली की का मुद्दा उठाया। कहा, लोहरामऊ से सोनावां तक 52 गांवों में सैकड़ों किसानों की जमीन तो विभाग ने अधिग्रहीत कर ली लेकिन रेट के हिसाब से उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। एक ही गाटा संख्या में अलग-अगल सर्किल रेट के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के 19 गांवों का जिक्र करते हुए कहा कि एक ही सर्किल रेट के बावजूद उन्हें अलग-अलग रेट से भुगतान किया गया। बानगी के तौर पर उन्होंने गाटा संख्या 87 गोपालपुर व 356 लम्भुआ में फर्जी शपथ पत्र के आधार पर करोड़ों रुपये का हेरफेर किया गया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराए जाने की मांग की। विदित हो कि चंद्रा शुक्रवार को लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर निर्णाणाधीन फोरलेन का निरीक्षण करने हेलीकाप्टर से लम्भुआ आए थे। वहीं चेयरमैन चंद्रा ने विधायक की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। फर्जी शपथ पत्र के आधार पर भुगतान लिए किसानों से रिकवरी कराई जाएगी

शनिवार, 15 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

जानलेवा बन गया हाइवे

वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग जानलेवा बन गया है। जगह-जगह खतरनाक गड्ढे और धूल लोगों के सफर में बाधा पैदा कर रहे हैं। हद तो यह है कि खतरा भांपते हुए लोग गांव के रास्ते यात्रा करने को मजबूर हैं। यात्री और स्थानीय लोग कई सांस की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उधर, विभागीय अधिकारी लापरवाह हैं तो प्रशासन भी सोया हुआ है। जबकि क्षेत्रीय जनप्रनिधियों की उदासीनता लोगों में खासी नाराजगी पैदा कर रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 की दशा वाराणसी से लेकर सुल्तानपुर जिले की सीमा तक बेहद खराब हो चुकी है।

इस मार्ग पर निजी साधनों से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोग गांवों से होकर गुजरने वाले रास्तों से यात्रा करने के विवश हो गए हैं। सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे जानलेवा बन गए हैं। मंगलवार को बदलापुर थाने के ठीक साने रोड पर बने गड्ढे में बाइक असंतुलित हुई तो पीछे बैठी महिला के हाथ से उसका चार साल का बेटा छूट गया और सड़क पर गिर पड़ा। 

जबतक महिला अपने बेटे को उठा पाती तबतक पीछे से आ रहा ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर गया। शनिवार को शंभूगंज के पास हाईवे पर बने गड्ढे में गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिएकहीं मिट्टी तो कहीं राबिस डाल कर विभाग ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। जिसका नतीजा कि अब पूरे दिन हाईवे पर धूल और गुबार उड़ रहा है। खास तौर से दो पहिया या खुले वाहनों से सफर करने वाले लोग सांस की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. वीएस उपाध्याय कहते हैं कि धूल और गुबार के बीच नियमित सफर करने वाले लोगों को दमा और फेफड़े की बीमारी हो सकती है। लोगों को मास्क लगाकर चलना चाहिए।

उधर लोगों का गुस्सा प्रशासन पर भ्‍ाी है। उनका कहना है कि प्रशाासन की लापरवाही का नतीजा है कि विभाग चुप बैठा है। अब तक तो सड़के बन जानी चाहिए थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हाे सका। जबकि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी भ्‍ाारी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे में अब जनप्रतिनिधि को अपनी जिम्मेदारी समझ कर आगे आ जाना चाहिए। ताकि लोगों को इस जानलेवा हाइवे से छुटकारा मिले और दूर की यात्रा करने वाले आसानी से वाहनों के जरिए अपने गंतव्यों को आ जा सकें।