धमाके से थर्राया आगरा
आगरा : यूपी का आगरा रविवार को जोरदार धमाके से थर्रा गया। धमाका उस वक्त हुआ, जब लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। बताया गया है कि हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। पुलिस के अनुसार धमाका जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित प्रभु टाॅकीज के पास हुआ था।
इसमें एक साइकिल सवार और एक आॅटो चालक के चिथड़े उड़ गये। बताया गया है कि घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इधर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है तथा मामले की जांच हो रही है।
पुलिस के अनुसार धमाका आॅटो में हुआ था, यह टाॅकीज के पास से गुजर रहा था।
रविवार होने के कारण बाजार में बहुत अधिक भीड़ थी वहीं टाॅकीज में फिल्म देखने वालों का तांता लगा हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस बल पहुंच गया था और घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। आशंका है कि आॅटो को जानबुझकर टाॅकीज के पास भेजा गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें