tikhiawaz24.in

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

संभल में शहीद के परिजनों से मिलेंगे सीएम,शहीद की पत्नी की बीमारी ठीक होने पर मिलेंगे,सीएम के बुलावे पर आज मिलने का था कार्यक्रम,शहीद सुधीश के पत्नी की बीमारी के चलते बदलाव

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा,ट्रक और मैजिक की टक्कर में 4 लोगों की मौत,पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया,बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ के पास हादसा

उन्नाव-2 बाइकों की टक्कर में 3 लोगों की मौत,माखी क्षेत्र के रायपुर गढ़ी के पास की घटना

मिर्जापुर-CMO के चहेते ने अस्पताल की पॉर्किंग पर कर रखा कब्जा,वाहन स्टैण्ड के नाम पर कर रहे वसूली,करते हैं पिटाई,प्रशासन शिकायत करने के बाद भी नहीं कर रहा कार्रवाई 

बांदा-डेंगू संभावित 2 लोगों की मौत पर जागा महकमा,गांव में फॉगिंग की टीम पहुंची,कई लोग बीमार,देहात कोतवाली के महोखर गांव का मामला 

देवरिया-डीएम अनीता श्रीवास्तव किसानों के प्रति लापरवाह,हजारों किसानों को बर्बाद फसल का नहीं मिला मुआवजा,शिकायत के बाद भी डीएम ने नहीं लिया कोई एक्शन,लाखों रुपए आने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

हापुड़-अनियंत्रित कार पलटने से 4 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,पिलखुआ के एनएच-24 पर हुआ हादसा

लखीमपुर खीरी-शहर से लेकर गांवों तक डेंगू का कहर जारी,गोला निवासी एक पत्रकार की डेंगू से मौत,डॉन बॉस्को स्कूल की दों छात्राओं में भी डेंगू की पुष्टि,बैरिया गांव के दो सगे भाई भी लखनऊ में भर्ती,लोगों में दहशत,स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी

लखीमपुर-फौजी की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा,फौजी ने लिखी सीएम अखिलेश को चिट्ठी,गोला तहसील क्षेत्र के अलीगंज का मामला

लखनऊ-पैसों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या,दबंग ने युवक की बेरहमी से पीटकर की हत्या,मोहनलालगंज के बक्खाखेड़ा गांव की घटना

फैजाबाद-मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधान की गोली मारकर हत्या,बदमाश गोली मारकर मौके से हुए फरार,रुदौली कोतवाली के अमहाटा गांव की घटना

बुलंदशहर-संदिग्ध हालत में गोली चलने से मालिक-नौकर घायल,पुलिस ने पालिका सभासद को हिरासत में लिया,दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,कोतवाली सिटी के साथा इलाके की घटना

फैजाबाद-महिला की संदिग्ध हालत में मौत,सड़क पर लहुलुहान शव मिलने से हड़कंप,गोली लगने,सड़क हादसे में उलझी पुलिस,कोतवाली नगर के मकबरा की घटना

मथुरा-70 वर्षीय व्यक्ति कल शाम से घर से लापता,परिजनों ने जताई व्यक्ति के अपहरण की आशंका,पुलिस 2 टीमे लगाकर व्यक्ति की कर रही तलाश,रिफायनरी थाना क्षेत्र के बाद गांव का मामला

इलाहाबाद-थाने में शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन,दबिश के दौरान व्यक्ति की मौत का आरोप,मृतक पर दहेज उत्पीड़न का था केस,कीडगंज थाने में शव रखकर कर रहे प्रदर्शन

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के 50 हजार ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन,यूपी की 59163 ग्राम पंचायतों का शक्ति प्रदर्शन,हजारों वाहनों का लखनऊ में जमावड़ा,यूपी के 75 जिलों के 822 ब्लॉकों से आए प्रधान,मानदेय की मांग को लेकर हो रहा बड़ा प्रदर्शन,लक्ष्मण मेला पार्क में उमड़े हजारों ग्राम प्रधान 

लखनऊ-नोएडा से गिरफ्तार 10 नक्सलियों से पूछताछ में खुलासे,पूछताछ के बाद 2 और नक्सलियों को UP ATS ने किया अरेस्ट,UP ATS ने ली गिरफ्तार नक्सलियों की पुलिस कस्टडी,रिमांड,8 दिन की पीसीआर में कई और गिरफ्तारियां होंगी,गिरफ्तार धर्मवीर यादव,सिपाही राम बिहार के रोहतास के रहने वाले,गिरफ्तार सिपाही राम नक्सली कमांडर कृष्ण कुमार का साथी,सिपाही राम ही विस्फोटक और हथियारों का है सप्लायर,नोएडा में बेस कैंप बनाने को धर्मवीर को मिली थी जिम्मेदारी,2015 में रोहतास हमले का आरोपी भी है धर्मवीर यादव

गाजियाबाद-लंदन के एनआरआई के फ्लैट में लाखों की चोरी,फ्लैट से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी,रसोईये और ड्राइवर चोरी करने का आरोप,इंदिरापुरम के कृष्णा विस्ता सोसाइटी की घटना

मैनपुरी-दारोगा शिवसेवक को एंटी करप्शन टीम ने किया अरेस्ट,50 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार,307 के मुकदमे में बरी करने के लिए मांगे थे रुपए,कुर्रा थाने में तैनात है दारोगा शिवसेवक बाजपेयी

श्रावस्ती-तेंदुए ने 5 साल की बच्ची को बनाया निवाला,रात में घर से बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ,जंगल किनारे बच्ची का शव मिलने से हड़कंप,सिरसिया क्षेत्र के घोलिया गांव की घटना

इलाहाबाद-जिले में लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ,लगातार हो रही हत्याओं से संगम नगरी में खौफ,हत्या, लूट, बलात्कार की बढ़ रही घटनाएं,पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम

इलाहाबाद-एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट को चुनौती,इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले की सुनवाई,पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और आईएएस प्रदीप शुक्ला है आरोपी,हाईकोर्ट ने सीबीआई के समन पर लगा रखी है रोक 

सिद्धार्थनगर-सड़क के किनारे नवविवाहिता का मिला शव,लोगों ने जताई हत्याकर शव फेंकने की आशंका,पति के साथ करवाचौथ मनाने निकली थी महिला,परिजनों ने पति समेत 3 लोगों पर कराया केस,त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव की घटना

लखनऊ-1 लाख होमगार्डों का आज होने वाला प्रदर्शन टला,सीएम अखिलेश से मुलाकात के आश्वासन पर टला प्रदर्शन,होमगार्डों से 24 अक्टूबर तक का प्रशासन ने मांगा समय,लखनऊ में आज होने वाला प्रदर्शन 24 अक्टूबर तक टला

बागपत-भूख हड़ताल पर बैठे 7 पूर्व सैनिकों की हालत बिगड़ी,कार्यालय के लिए भूमि न मिलने पर भूख हड़ताल पर हैं,कलेक्ट्रेट परिसर में बीते 3 दिनों से चल रही भख हड़ताल 

लखनऊ-पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन कल,मुख्यमंत्री अखिलेश होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,यूपी पुलिस के 116 शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि,7 शहीदों के परिजनों से मुलाकात करेंगे सीएम अखिलेश,लखनऊ पुलिस लाइन में कल होगा स्मृति दिवस समारोह

गोरखपुर-स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपीएस यादव का दौरा,जिला और महिला अस्पताल का किया निरीक्षण,मरीजों से जाना अस्पताल की सुविधाओं का हाल,डॉक्टर की लापरवाही पर नोटस जारी करने के निर्देश

लखनऊ-स्मृति दिवस से पहले यूपी पुलिस को सीएम की सौगात,436 सब इंस्पेक्टर को मिला प्रमोशन,इंस्पेक्टर बनाए गए,लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे दरोगा बने इंस्पेक्टर,डीजीपी मुख्यालय ने जारी की इंस्पेक्टर प्रमोशन लिस्ट

गोरखपुर-LLB छात्रों की पिटाई पर भड़के छात्र,मेन गेट पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन,कार्रवाई की मांग को लेकर कुलपति का घेराव,कैंट क्षेत्र के गोरखपुर विवि का मामला

लखनऊ-सीतापुर के पूर्व एमएलसी राकेश सिंह ने बीएसपी छोड़ी,बीजेपी में आज शामिल होंगे पूर्व एमएलसी राकेश सिंह 

जालौन-छात्राओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,आधा दर्जन से अधिक छात्राएं गंभीर घायल,छात्राएं जिला अस्पताल में भर्ती,उरई इलाके के औद्योगिक क्षेत्र की घटना
 
गोरखपुर-शॉर्ट सर्किट से बाइक शोरूम में लगी आग,हजारों का नुकसान,दमकल ने पाया काबू,झगहा क्षेत्र के नई बाजार की घटना

फिरोजाबाद-गुजरात के हीरा व्यापारी से करोड़ो की लूट का मामला,शिकोहाबाद पुलिस ने 2 और लुटेरों को किया अरेस्ट,लूट के 2.53 करोड़ में से सिर्फ 1500 रुपए बरामद,मथुरा,फिरोजाबाद पुलिस 10 लोगो कर चुकी है अरेस्ट

फतेहपुर-सर्राफा की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,6 लाख के जेवर चोरों ने दुकान से किए चोरी,सदर कोतवाली के देवीगंज इलाके की घटना

बिजनौर-बीएसपी ने शीशराम सिंह का टिकट काटा,नगीना सुरक्षित विधानसभा सीट से काटा टिकट,नगीना से बीएसपी ने वीरेंद्र सिंह को बनाया प्रत्याशी 

इलाहाबाद-हाईकोर्ट में आपराधिक मुकदमों की सुनवाई ठप्प,वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हो रही सुनवाई,बेंच रोटेशन के विरोध में वकील हैं हड़ताल पर,सिविल मामलों के जज कर रहे क्रिमिनल केस की सुनवाई,वकीलों ने मुकदमों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाया

मऊ-स्पेशल ट्रेन से 12 बजे इंदारा आएंगें मंत्री मनोज सिन्हा,12 बजे करेंगे इंदारा-दोहरीघाट रेलखंड का शिलान्यास,रेल राज्यमंत्री करेंगे आमान परिवर्तन का शिलान्यास,मंत्री मनोज सिन्हा मऊ जनपद को दे सकते हैं बड़ी सौगात,2 सरकारी कार्यक्रम,2 राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे 

आगरा-तेज रफ्तार ट्रक दूसरे खड़े ट्रक से टकराया,हादसे में एक व्यक्ति की मौत,4 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,मलपुरा थाना क्षेत्र के रोहता इलाके की घटना

पीलीभीत-केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत पहुंची,रुपपुर कमालू गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया,भूकम्प और अग्निरोधी बनाया गया है आंगनबाड़ी केंद्र,रुपपुर कमालू गांव में 50 गैस कनेक्शन भी बांटे

महोबा-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव महोबा पहुंचे,लहरचूरा बांध परियोजना का किया लोकार्पण,39 वर्ष बाद बनकर तैयार हुआ है आधुनिक लहचूरा बांध,शिवपाल यादव के प्रयासों से तैयार हुआ आधुनिक बांध ,328 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन

अमेठी-परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति ने दी सौगात,10 नई बसों का अमेठी से शुरू हुआ संचालन,वाराणसी और दिल्ली के लिए शुरू होगी वॉल्वो सेवा,अमेठी बस स्टेशन से मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ-यूपी में डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल की 25वां दिन आज,सरकार से 4800 ग्रेड पे देने की इंजीनियरों की मांग,सरकार से जूनियर इंजीनियर मांग रहे 3 पदोन्नति वेतनमान,यूपी के 24 विभागों के 24 हजार इंजीनियर्स हड़ताल पर,लखनऊ में प्रदर्शनों के चलते कई जगहों पर भीषण जाम 

गोरखपुर-पिस्टल लगाकर सीमेंट व्यापारी से लूट,35 हजार कैश,1200 रियाल,एटीएम लूटा,बाइक सवार बदमाश लूटकर फरार,गोला थानाक्षेत्र के बड़हला मोड़ की घटना

सीतापुर-ग्राम पंचायत निधि में लाखों का घपला,फर्म के बजाए व्यक्तिगत नामों से काटी गई चेकें,जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन के नाम से भी हुआ भुगतान,अंत्येष्टि स्थल निर्माण के नाम पर 6 लाख का हुआ भुगतान,विकास खंड परसेंडी के ग्राम दसेलिया का मामला 

मथुरा-चाय बनाते वक्त लकड़ी की गुमटी में लगी आग,स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू,कलेक्ट्रेट के पास आग लगने से मचा हड़कम्प

जालौन-आग से मां और बेटे की जलकर मौत,खाना बनाते वक्त गैस रिसाव से लगी आग,कोठरा थाना क्षेत्र के सैदनगर का मामला 

बदायूं-युवक का खेत में शव मिलने से हड़कम्प,प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की आशंका,बिसौली थाना क्षेत्र के शानपुर गांव में मिला शव

तीखी आवाज़

जौनपुर /बरसठी।

जौनपुर मे नीली बत्ती लगा कर टहल रहे नकली पुलिस धारी।शक होने पर असली पुलिस ने धरा।

बरसठी के आलमगंज बाजार में मंगलवार की रात पुलिस ने नीली बत्ती लगी कार से वर्दी में घूम रहे 5 लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सभी ने खुद को सुरक्षाकर्मी बताया। गहराई से जांच हुई तो हैरतअंगेज खुलासा हुआ। इसमें एक व्यक्ति ने 4 युवकों को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठे। फिर कहीं से वर्दी की व्यवस्था कर ड्यूटी लगवाने के नाम पर यहां ले आया। कई दिन तक क्षेत्र में घुमाया। फिर मेले में लेकर चला आया, लेकिन धरा गया। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है।
आलमगंज बाजार के मेले में नीली बत्ती लगी जाइलो वाहन काफी देर से इधर-उधर दौड़ रहा था। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को शंका हुई तो हिम्मत कर वाहन रोक लिया। उसमें वर्दी पहने 5 लोग बैठे हुए मिले। पड़ताल की गई तो सभी ने खुद को पुलिसकर्मी बताया, लेकिन तैनाती व अन्य विवरण नहीं दे पाए। इस पर सभी को थाने लाया गया। शुरूआती जांच में पता चला कि इसमें भदोही निवासी एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस का अधिकारी बता यहां के 4 युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सभी से मोटी रकम भी वसूली। फिर भदोही से एक जाइलो कार हफ्ते भर के लिए 15 हजार रूपये में किराए पर ली। 4 वर्दी का इंतजाम किया। कार पर नीली बत्ती व हूटर लगा वह युवकों के पास पहुंचा। वर्दी देकर बताया कि सभी की भर्ती हो गई है, अब ड्यूटी ज्वाइन करनी है। सभी ने प्रसन्न होकर वर्दी पहन ली और कार में बैठ लिए। कई दिनों तक युवकों को क्षेत्र में टहलाया गया। मेला लगा तो वहां भी हूटर बजाते हुए कई बार वाहन इधर-उधर दौड़ाया। सुरक्षा में लगे कर्मियों का शक हुआ तो वाहन रोक लिया।पहले तो सभी ने रौब झाड़ते हुए खुद को भी पुलिसकर्मी बताया, लेकिन थोड़ी ही देर में हेकड़ी निकल गई। सभी को पकड़ कर थाने लाया गया। वाहन स्वामी को भी थाने बुलाया गया।आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

बुधवार, 19 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसा निकालने वाले हो जाएं सावधान

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने लगभग 6 लाख खाता धारकों के एटीएम कार्ड ब्लाक कर दिए हैं

एसबीआई का कहना है कि जल्द ही वह सभी को नए कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बैंक की तरफ से बताया गया कि इतने सारे कार्ड ब्लॉक करने का फैसला किसी वायरस से संबंधित सुरक्षा कारणों से लिया गया था।

टीओआई की खबर के मुताबिक, बैंक की तरफ से कहा गया है कि वायरस एसबीआई एटीएम नेटवर्क पर नहीं था। इस वजह से इसका असर सिर्फ उन लोगों के एटीएम पर पड़ा जो दूसरे बैंकों के एटीएम से भी पैसा निकाला करते थे।

टीओआई को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) शिव कुमार भसीन ने बताया कि उन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा जो सिर्फ एसबीआई के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।

एटीएम पिन हैक करके यह ठगी की जाती

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कार्ड ब्लॉक ना किए जाते तो कार्ड से जानकारी चुराकर कई लोगों के साथ ठगी की जा सकती थी। भसीन ने बताया कि इस तरह की समस्‍या का सामना दूसरे बैंक भी कर सकते हैं।

साथ ही दूसरे बैंक भी अपने ग्राहकों को बैंक का एटीएम पिन बदलने के लिए कह सकते हैं। उन्‍होंने बताया कि ग्राहकों का एटीएम पिन हैक करके यह ठगी की जाती है।

जुलाई 2016 के तथ्‍यों के आधाार पर देश भर में 20.27 करोड़ एक्टिव एटीएम कार्ड थे। साथ ही एसबीआई के सहयोगी बैंकों के एक्टिव डेबिट कार्ड की संख्‍या 4.75 करोड़ हैं।

केरल में दर्ज हुआ था पहला ऐसा मामला

आपको बताते चलें कि पीटीआई की खबर के मुताबिक एक महिला जिसका बैंक खाता स्‍टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर में था। उसके बैंक खाते से किसी ने 55,000 रुपए निकाल लिए थे। यह रुपए दो अलग-अलग तारीखों को निकाले गए थे।

जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो यह जानकारी सामने आई कि एसबीआई के विदेश में स्थित एटीएम से यह पैसे निकाले गए हैं। इसके कुछ महीने बाद ही किसी और ने भी एटीएम से पैसे गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।

तीखी आवाज़

किस चीज पर लग सकता है कितना GST

नई दिल्ली। मंगलवार को जीएसटी को लेकर एक 4 स्तरीय ढांचे का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सबसे कम जीएसटी दर 6 फीसदी होगी, जबकि सबसे अधिक जीएसटी दर 26 फीसदी होगी। इसके अलावा दो अन्य स्टैंडर्ड दरें होंगी, जो 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगी।

लग्जरी चीजों पर अतिरिक्त सेस भी लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे एकत्र की गई राशि से राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके।

सर्विस सेक्टर के लिए अधिकतम टैक्स 18 फीसदी रखने का प्रस्ताव रखा गया है, जबकि ट्रांसपोर्टेशन जैसी जरूरी सेवाओं के लिए टैक्स 6 से लेकर 12 फीसदी के बीच रखा जा सकता है।

सोने पर लग सकता है 4 फीसदी टैक्स

70 फीसदी से अधिक वस्तुओं पर या तो 18 फीसदी या 12 फीसदी या फिर 6 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा, जिसमें 50 फीसदी से अधिक वस्तुओं पर या तो 12 फीसदी या 18 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। वहीं दूसरी ओर, सोने पर 4 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा सकता है।

रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने बताया कि लग्जरी कारों या तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला जैसे उत्पादों पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। इन उत्पादों पर यह 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स 26 फीसदी के जीएसटी रेट के अलावा लगाया जाना तय किया गया है।

लग्जरी चीजों से जुटाए जाएंगे 50 हजार करोड़

लग्जरी चीजों से होने वाली आय का अनुमान करीब 50 हजार करोड़ रुपए लगाया गया है, जिसमें से 26 हजार करोड़ रुपए पर्यावरण सेस के जरिए एकत्र किया जाना है। यह पैसा केन्द्र द्वारा राज्यों के नुकसान की भरपाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में ही जीएसटी को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यह बैठक मंगलवार से शुरू हुई है, जो गुरुवार तक चलेगी।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जीएसटी की दरों को इस प्रकार तय किया जाएगा, कि ना तो इससे खुदरा महंगाई बढ़े और ना ही केंद्र या राज्यों को राजस्व की हानि हो।

तीखी आवाज़

करवा चौथ व्रत है विशेष फलदायी

महिलाओं के लिए सबसे बड़े त्योहार के रूप में माना जाने वाला करवाचौथ पर्व जहां एक ओर धार्मिक श्रद्धा और विश्वास का परिचायक है। वहीं त्योहार से पूर्व पूजा-व्रत सामग्री के अलावा साड़ियों, चूड़ियों और श्रृंगार सामग्री की भी खरीद-बिक्री बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा उमंग तो पहला व्रत रख रही नई नवेली दुल्हनों का होता है। पर्व की तैयारी एक माह पूर्व से शुरू हो जाती है।

सुहागिन स्त्रियों के अचल सुहाग का रक्षक करवा चौथ का पर्व इस बार विशेष फलदायी है। ज्योतिषाचार्य शैलेष मोदनवाल व पं.टीपी त्रिपाठी का कहना है कि यह पर्व इस साल कुछ खास महासंयोग को लेकर आया है। आज होने वाला पर्व कार्तिक मास के रोहिणी नक्षत्र से संयुक्त है। इस दिन चंद्रमा अपने नक्षत्र रोहिणी में रहेंगे तथा इस दिन बुध अपनी कन्या राशि में रहेंगे। इसी दिन गणेश चतुर्थी और कृष्ण जी का रोहिणी नक्षत्र भी है। जबकि बुधवार गणेश जी और कृष्ण जी दोनों देवों का दिन है। यह अछ्वुत संयोग करवाचौथ के व्रत को और भी शुभफलदायी बना रहा है। ऐसे सुखद महासंयोग में करवा चौथ के व्रत पूजन से पति की लंबी उम्र की प्राप्ति व संतान सुख प्राप्ति का योग भी बनता है। इसके साथ और भी अभीष्ट कामनाओं की प्राप्ति भी संभव है। व्रत के पौराणिक महत्व के बारे में पं. मुरारी श्याम पांडेय का कहना है कि जब पांडव वन-वन भटक रहे थे तो भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे में बताया था और इसी व्रत का अनुसरण करने पर द्रौपदी ने अपने सुहाग की लंबी उम्र का वरदान पाया था। उन्होंने बताया कि करवाचौथ के दिन श्री गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा के पूजन से महिलाओं को पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख का वरदान मिलता है। विधि-विधान से यह पर्व मनाने से महिलाओं का सौंदर्य भी बढ़ता है।

तीखी आवाज़

लखीमपुर खीरी-पुलिस पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत का मामला,दो सिपाहियों समेत दरोगा पर हत्या का मुकदमा दर्ज,मृतक के बेटे की तहरीर पर ईसानगर थाने में FIR दर्ज,ईसानगर के बरारी के मजरा लोहारनपुर की घटना

फिरोजाबाद-भीड़ ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला,मंदिर में घुसे युवक को चोरी के शक में मार डाला,रामगढ़ थाना क्षेत्र के विजयनगर टंकी के पास हत्या

लखनऊ-CM अखिलेश ने लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण किया,यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिये जाएंगे राशन कार्ड,5 केडी सीएम आवास पर राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-नए राशन कार्ड जल्द से जल्द बंट जाएं,पूरे प्रदेश में जल्दी से राशन कार्ड बंट जाएं,राशन कार्ड को पहले से अच्छा बनाया गया,राशन कार्ड से गरीबों को मदद मिलेगी,सपा सरकार गरीबों की मदद कर रही,सपा सरकार योजनाओं का प्रचार भी कर रही,बैग, लैपटॉप, राशन कार्ड पर सरकार की फोटो,लोग जाने की गरीबों के लिए कौन काम कर रहा,समाजवादी पेंशन पहुंचाने में करप्शन नहीं,समाजवादी पैकेट में घी और चीनी भी दी

चित्रकूट-फौजी के पुत्र के लापता होने का मामला,खेत से बरामद हुआ युवक का शव,मृतक के कपड़े और बैग भी बरामद,पीड़ित परिनजों ने SP से लगाई गुहार,शहर के गिरधर बाबा के पास में मिला शव 

लखनऊ-पारा में डकैती और मासूम से गैंगरेप का खुलासा,क्राइम ब्रांच ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार,बाराबंकी में व्यापारी के घर करोड़ो की लूट से जुड़े तार,सीतापुर के बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम

आजमगढ़-महिला अस्पताल के डॉ.नीरज शर्मा की दबंगई,नेता,पत्रकारों,मंत्री के लिए करता है अपशब्दों का प्रयोग,डॉक्टर नीरज शर्मा की बयानबाजी का वीडियो हुआ वायरल,पत्रकारों,समाजसेवियों में भारी आक्रोश,कार्रवाई की मांग,निजी तौर पर मरीज देखने के लिए भी कुख्यात है डॉक्टर,प्रशासनिक अधिकारियों को भी बताता है सरपरस्त

शामली-प्रापर्टी डीलर की हत्या का मामला,नाराज ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम,कैराना इलाके के मन्ना बाजरा की घटना 

पीलीभीत-महिला से रेप का MMS वायरल,फिर ब्लैकमेलिंग,लिफ्ट के बहाने ड्राइवर ने बेहोश कर किया था रेप,MMS नेट पर डालने की धमकी देकर यौन शोषण ,माधोटांडा में पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

मैनपुरी-अनियंत्रित होकर डीज़ल टैंकर पलटा,टैंकर से स्थानीय ग्रामीणों ने लूटा डीज़ल,दन्नाहार क्षेत्र के जरामई गांव का मामला 

लखनऊ-लेसा ने आज सभी शटडाउन रद्द किये,आज कहीं पर भी बिजली की सप्लाई नहीं होगी बंद,CM ने करवा चौथ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिये निर्देश,CM के निर्देश पर आज नहीं होगा कोई भी शटडाउन 

मिर्जापुर-मनरेगा घोटाले की जांच के लेकर CBI टीम पहुंची,7वीं बार पहुंची टीम,अभिलेखों की जांच कर रही,उपायुक्त मनरेगा प्रेम प्रकाश से कर रही पूछताछ,हलिया,पटेहरा और सिखड़,पहाड़ी ब्लॉकों में घोटाले

कौशाम्बी-CRPF के जवान ने चौकी में घुसकर की दबंगई,दरोगा और सिपाही को जमकर पीटा,दोनों घायल,पुलिस ने आरोपी जवान को किया गिरफ्तार,पिपरी थना क्षेत्र मकदूमपुर चौकी की घटना

फतेहपुर-दुर्गा पंडाल में वकील की पिटाई का मामला,गिरफ्तारी न होने पर इंस्पेक्टर,SSI निलंबित,गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर थे वकील,सपा के पूर्व विधायक का बेटा सचिन है आरोपी,सदर कोतवाली इलाके का मामला

इलाहाबाद-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी का बयान-अयोध्या में पहले बने राम मंदिर फिर संग्रहालय,BJP राम के नाम से सत्ता में आने का कर रही प्रयास,साधु-संत सड़कों पर उतरकर करेंगे विरोध

शामली-पड़ोस में रहने वाले 2 युवकों ने महिला से किया गैंगरेप,पीड़िता का पुलिस नहीं कर रही मामला दर्ज,कांधला थाना के हमजा कॉलोनी में महिला से गैंगरेप 

लखनऊ-गोमतीनगर का होटल वैभव इन बना जुए का अड्डा,3 बड़े व्यापारियों को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा,1.92 लाख कैश पुलिस ने किया बरामद,पहले भी रेव पार्टी की सूचना पर पड़ चुकी होटल में रेड

फतेहपुर-बेटे ने मां की डण्डों से पीट-पीटकर की हत्या,मानसिक रुप से विक्षिप्त बेटे ने की हत्या,घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार,कल्याणपुर थाने के लक्ष्मणपुर की घटना

लखनऊ-बाल विकास पुष्टाहार विभाग में करोड़ों का घोटाला,निजी कम्पनी को गैरकानूनी तरीके से 800 करोड़ दिए,कम्पनी बनी 2014 में, काम दे दिया 2013 में ही,कम्पनी बनने से पहले ही कम्पनी को टेंडर दे दिया,केमेस्टर फूड इंडस्ट्री के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया,यूपी में पंजीरी सप्लाई में माफिया का सीधा दखल,आईसीडीएस निदेशक आनंद सिंह की भूमिका संदेह में,गवर्नर को शिकायत गई, जांच करा सकती है सरकार
 
कानपुर-डफरिन अस्पताल के डॉक्टरों की करतूत उजागर,नाश्ते के पैसे न देने पर बच्चे का नहीं किया इलाज,इलाज के अभाव में नवजात बच्चे की हुई मौत,अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा,पुलिस मौके पर,डोसा,चाउमीन,बर्गर की डॉक्टरों ने की थी डिमांड,3 दिन पहले महिला ने बच्चे को दिया था जन्म 

झांसी-जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,आक्रोशित कैदियों ने जेल में किया हंगामा,तोड़फोड़,केशवपुर का रहने वाला था कैदी राजू मिश्रा,जेल में पुलिस बल तैनात किया गया 

हापुड़-बिजली का तार चोरी करने वाले 10 चोर अरेस्ट,4.5 टन बिजली का तार,कार,ट्रक,2 तमंचे बरामद,हाफिजपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली-विजय बहुगुणा ने की ईटीवी से खास बातचीत,रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को नकारा,रीता के कांग्रेस छोड़ने को विजय बहुगुणा ने अफवाह बताया.....संजय सिंह मिलेंगे तो उन्हें भी करूंगा इन्फ्लुएंस,सपा,बसपा के जंगलराज के लिए BJP में हो जाए शामिल,कांग्रेस में यूपी का नही है जनाधार-विजय बहुगुणा 

कानपुर देहात-जमीन के विवाद में युवक को मारी गई गोली,गंभीर हालत में युवक हैलट अस्पताल रेफर,रसूलाबाद के नहर पुल पर मारी गई गोली

शामली-सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक पर जच्चा-बच्चा की मौत,सरकारी अस्पताल से प्राइवेट क्लीनिक में लाकर किया ऑपरेशन,परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा,कांडला सीएचसी नें तैनात डॉ. निधि चलाती हैं प्राइवेट क्लीनिक,कांडला थाना क्षेत्र के गढ़ी दोला की निवासी थी मृतका

कानपुर-महिला जज प्रतिभा गौतम की हत्या का मामला,मामले में फिर सामने आई पुलिस की लापरवाही,पंचनामा और पोस्टमार्टम की मूल प्रति पुलिस ने नहीं ली,वरजाइना और स्वाब की स्लाइड की नहीं कराई जांच,बिना रिपोर्ट के कैसे सबूत जुटाएगी कानपुर पुलिस?,सीबीआई के रिटायर जज का बेटा है वकील मनु अभिषेक,पुलिस की कार्यशैली पर पहले भी उठ चुकी है उंगली 

मुरादाबाद-अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया,4 मजदूर घायल,घायल चारों मजदूरों को जिला अस्पताल भेजा गया,कुंदर्की पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा 

लखीमपुर खीरी-एकतरफा प्यार में शोहदे ने युवती पर फेंका तेजाब,झुलसी युवती अस्पताल रेफर,आरोपी गिरफ्तार,मोहम्मदी कोतवाली इलाके के कस्बे का मामला

महोबा-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का बुंदेलखंड दौरा कल,हेलीकॉप्टर से कल 10 बजे पहुंचेंगे,लहचुरा बांध का लोकार्पण करेंगे शिवपाल यादव  
ललितपुर में प्रस्तावित मौरठ बांध का करेंगे शिलान्यास 

लखनऊ-डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का प्रचार अभियान,डेंगू के लक्षण और बचाव को लेकर विभाग का अभियान......तेज़ सिरदर्द,जी मिचलाना डेंगू के हो सकते हैं लक्षण,डेंगू होने पर चिकित्सक से तुरंत करेंग संपर्क,राजधानी के सभी अस्पतालों को किया गया अलर्ट-CMO....निजी चिकित्सालयों को भी डेंगू पर विशेष नज़र के निर्देश 

हमीरपुर-12वीं की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या,शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने की हत्या,शव के कई टुकड़े करके जंगल में फेंका,मृतका के परिजनों ने कपड़ों से की शिनाख्त,सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर की घटना

तीखी आवाज़

जम्‍मू-कश्‍मीर में संदिग्‍ध आतंकवादियों के ठिकानों से मिले चीनी झंडे, 44 हिरासत में

श्रीनगर। कश्मीर में संभवत: पहली बार भारतीय सुरक्षाबलों ने बारामुला में रेड के दौरान चीनी झंडे बरामद किए हैं। इस मिलिट्री आॅपरेशन के दौरान 44 लोगाें को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया जा चुका है।

सुरक्षाबलों को झंडों के अलावा भी कई चीजें यहां से मिली हैं। एक आर्मी प्रवक्ता की मानें तो 17 अक्टूबर को बारामुला में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया।

12 घंटे में 700 घरों की तलाशी

इसके तहत 12 घंटे के भीतर 700 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई।

इस दौरान कई संदिग्ध आतंकवादियों के ठिकानों का भी भंडाफोड़ किया गया।

अबतक का सबसे बड़ा मिलिट्री आॅपरेशन !

ऐसा माना जा रहा है कि यह अबतक का सबसे बड़ा मिलिट्री आॅपरेशन है। तलाशी अभियान को आर्मी, पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से मिलकर अंजाम दिया।