tikhiawaz24.in

शनिवार, 22 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

तकनीकी सुधार के लिए रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम(पीआरएस) को कुछ समय के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

23 अक्टूबर की देर रात 11.45 बजे से सुबह 3 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। रविवार को इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कम्प्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी। रविवार की देर रात से सोमवार तड़के करीब 3 घंटा 15 मिनट तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139)  के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी यात्रियों को नहीं मिलेगी। साथ ही कम्प्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किए जाएंगे। लिहाजा अगर आप रविवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपने ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले ही कर लें।  

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑन लाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। स्टेशनों पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की। समय समय पर उत्तर रेलवे अपग्रेडेशन काम के लिए इस दौरान कंप्यूटरिकृत सेवा बंद करता है।

तीखी आवाज़

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल खाट सभा कर रहे हैं लेकिन वह खाट के बारे में जानते ही क्या हैं।

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यूपी में किसान यात्रा और खाट सभा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज जमकर हमला बोला। ईऱानी ने कहा कि अगर अमेठी में राहुल खाट सभा करतें तो लोग उनकी खाट कर देते।

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल खाट सभा कर रहे हैं लेकिन वह खाट के बारे में जानते ही क्या हैं। उन्होंने कहा कि राहुल बताएं कि उन्होंने अमेठी के लिए क्या किया है। स्मृति ने कहा कि अमेठी गावों में लोगों के पास पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है।

राहुल गांधी ने जानबूझकर अमेठी को पिछड़ा कर रखा है, सालों से सत्ता में बैठे लोगों ने अमेठी में अंधेरा कर रखा है। स्मृति ने कहा कि राहुल गाांधी बहुत व्यस्त हैं, ऐसे में उनके पास अमेठी के लिए समय नहीं है।

आपको बता दें कि आज अमेठी में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी के उद्घाटन का कार्यक्रम था, इसी मौके पर स्मृति ईरानी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। 

वहीं कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी इस कार्यक्रम में आते तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि राहुल के ना आने से कसर रही, राहुल गांधी बड़े खानदान के लड़के हैं।

तीखी आवाज़

अमरोहा - गढ़वाल एक्सप्रैस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल पुलिस की बर्दी पहनकर यात्रियों से उगाई करने बाली एक फर्जी महिला कांस्टेबल को आर पी एफ गजरौला ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से पांच उत्तर प्रदेश पुलिस के फर्जी आई कार्ड दो मोबाईल फोन व् तीन हजार की नगदी बरामद हुई है वही आरपीएफ पकड़ी गई फर्जी महिला कांस्टेबल से उसके और साथियों के वारे में पूछताछ कर रही हैं। पकड़ी गई फर्जी आरपीएफ महिला कांस्टेबल सुधा यादव उन्नाब जिले की रहने वाली हैं ।

तीखी आवाज़

मड़ियाहूं | कांग्रेस की राहुल गांधी सन्देश यात्रा की शुरुआत प्रदेश कोआर्डिनेटर डॉ आरसी पाण्डेय एव कांग्रेस नेता विपिन दुबे के नेतृत्व में मड़ियाहूं विधानसभा के जमालापुर में नुक्कड़ सभा से हुई।वहाँ उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल का नारा लेकर पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानो के बीच अपना सन्देश पंहुचा रहे है।27 साल से यूपी में किसान व्यापारी आम जनता परेशान है लेकिन सरकार सिर्फ अपना विकास कर रही है।झूठ बोलकर केंद्र की मोदी सरकार आयी है अब यूपी के चुनाव में भी भी झूठ बोलकर आना चाहती है इसे रोकने का कार्य करे और किसी के बहकावे में न आये।भाऊपुर में डॉ तनबीर अहमद ने सन्देश यात्रा का स्वागत किया एवं शेखूपुर में सन्देश यात्रा में चल रहे नेताओ ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।यहाँ पर लियाकत अली, डॉ लक्ष्मीशंकर आर्य,तालुकदार दुबे अनिल पटेल,मोहित पाण्डेय,दाताराम तिवारी, साजिद अली, विजय शंकर, बाबा यादव, शोभनाथ पटेल,संजय माली रविन्द्र मिश्रा मनीष दुबे आदि रहे।

तीखी आवाज़


तीखी आवाज़

कार्यकारिणी की बैठक में नहीं पहुंचे अखिलेश व मुलायम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष व कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रहा विवाद अब चरम की ओर बढ़ता दिख रहा है। पार्टी की बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे, जबकि शिवपाल ने स्वयं उन्हें आमंत्रित किया था। कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी नहीं आए।

शिवपाल ने पार्टी कार्यालय में शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया था, लेकिन वह बैठक में नहीं आए। शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की बैठक में भी वह नहीं शरीक हुए थे। बाद में उन्होंने जिलाध्यक्षों को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर उनके साथ अलग से बैठक की थी।

कार्यकारिणी की बैठक से पहले शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता परिवार में सुलह कराने के प्रयास में मुलायम के आवास पर सुबह से ही जुटे थे। इन नेताओं में राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमण सिंह, नरेश अग्रवाल और विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय प्रमुख रहे।

मुलायम से वार्ता के दौरान वहां शिवपाल भी मौजूद रहे। थोड़ी देर बाद वह वहां से निकलकर पार्टी कार्यालय चले गए और कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के न पहुंचने पर कार्यकारिणी के सदस्यों में बड़ी उहापोह की स्थिति रही।

इस बीच मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ मंथन किया। शुक्रवार को भी उन्होंने कई मंत्रियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के गिर रहे ग्राफ के लिए केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति भी शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, लेकिन अखिलेश ने उनसे मिलने से मना कर दिया।

सपा में मचे घमासान के बीच अब सबकी नजर उन दो बैठकों पर है, जो रविवार और सोमवार को होने वाली हैं। दरअसल, मुलायम ने 24 अक्टूबर को पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इससे ठीक एक दिन पहले रविवार को ही सभी एमएलए और एमएलसी की बैठक बुलाई है।

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

पीलीभीत-डीएम पीलीभीत ने किसान को गाली दी,भरी मीटिंग में डीएम ने किसान को गाली दी,समस्याएं बताने पर किसान को बहुत बेइज्जत किया,मंत्री और अफसरों की मौजूदगी में गाली दी,किसान समस्याओं को लेकर बुलाई गई थी मीटिंग,किसान ने समस्या बताई,डीएम ने माइक पर गाली दी,पीलीभीत के किसान विरोधी डीएम ने गालियां दी

लखनऊ-सपा के यूपी अध्यक्ष शिवपाल यादव का बड़ा बयान,जिलाध्यक्षों से मीटिंग में शिवपाल ने पूछा.....'किसी को दिक्कत हो तो मैं अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा'

लखनऊ-शिवपाल यादव ने बैठक में नेताओं को दी नसीहत-5 नवंबर की तैयारी में जुटें सभी पार्टी नेता,अखिलेश यादव ही होंगे चुनाव में सीएम का चेहरा,स्टाम्प पर लिख करके देने के लिए तैयार हूं,बहुमत आने पर अखिलेश ही होंगे मुख्यमंत्री,रजत जयंती कार्यक्रम को सफल बनाए,मिशन 2017 को लेकर जुट जाएं नेता

जालौन-बीजेपी प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर का बयान-जरूरी नहीं बीजेपी में शामिल होने वालों को टिकट दें,किसी व्यक्ति के शामिल होने पर बीजेपी को नुकसान नहीं....उरई में बूथ स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे

कन्नौज-घर में घुसकर दबंगों ने मां-बेटी को मारी गोली,मां-बेटी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया,जमीन के विवाद में कल हुआ था झगड़ा,नहीं हुई कार्रवाई,तिरवा कोतवाली के मुरैया बुजुर्ग गांव में मारी गई गोली

फैजाबाद-गुमनामी बाबा की जांच का मामला,नेताजी सुभाषचंद्र बोस के परिजनों ने खारिज की अटकलें,गुमनामी बाबा के नेताजी होने की अटकलों को किया खारिज ,नेताजी के परिजनों ने जांच आयोग को भेजा पत्र ,पत्र पर सुभाषचंद्र बोस के 16 परिजनों के सिग्नेचर,जस्टिस विष्णु सहाय कर रहे हैं गुमनामी बाबा की जांच  

सहारनपुर-सिंचाई विभाग में नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़ा,करोड़ों के फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड सुशील जाटव,सुशील जाटव की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी,एसएसपी मनोज तिवारी की टीम दे रही दबिश,सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है सुशील जाटव,सैकड़ों बेरोजगारों से नियुक्ति के नाम करोड़ों हड़पे

गाजियाबाद-नशे में धुत सिपाही ने जमकर किया हंगामा,सड़क किनारे लोगों को बेल्ट से पीटा,सिहानी गेट थाने में तैनात है सिपाही रामचरण गौतम,कविनगर थाना क्षेत्र के सदरपुर मार्ग की घटना 

महोबा-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान-निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में नहीं कद्र,2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत की बनाएगी सरकार,भाजपा का कद बढ़ते देख विरोधी बौखलाए

लखनऊ-राशन कार्ड के बाद अब बर्तन पर भी होगी डिटेल,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम बर्तन पर होगा,28 अक्टूबर को 8 लाख बर्तनों का वितरण होगा,मिड-डे-मील खाने के लिए छात्रों को मिलेंगे बर्तन,धनतेरस के दिन अखिलेश यादव बांट सकते हैं बर्तन 

हरदोई-स्कूल के पास से लापता बच्चा बरामद,पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया बरामद,भूरा टिकुर गाँव के पास से बच्चा बरामद,शहर के तारा एकेडमी के पास से हुआ था लापता 

बागपत-हत्या का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने की महापंचायत,पुलिस को खुलासे के लिए दिया दो दिन का समय,खुलासा न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव,हाईवे करेंगे जाम,8 दिन पहले फौजी की गोली मारकर हुई थी हत्या,सिंघावली थाना क्षेत्र के खिंदोड़ा में हुई महापंचायत 

वाराणसी-बड़ागांव के काजी सराय में छात्रों का प्रदर्शन,खराब खाना मिलने से छात्रों में आक्रोश,छात्रों के प्रदर्शन से लगा जाम,पुलिस मौके पर,राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के हैं छात्र

आगरा-शार्ट सर्किट से HDFC बैंक के एसी में लगी आग,दमकल की गाड़ी ने पाया आग पर काबू,हींग की मंडी स्थित ब्रांच में लगी आग 

इलाहाबाद-बेसिक शिक्षा परिषद में वकीलों के पैनल नियुक्ति मामला,हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव से मांगा हलफनामा,सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से भी मांगा हलफनामा,24 अक्टूबर तक व्यक्तिगत हलफनामा कोर्ट ने मांगा,नियुक्ति संबंधी शासनादेश पेश करने का भी आदेश,बोर्ड सचिव को कैसे मिला मनमाना अधिकार-हाईकोर्ट
अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी 

इलाहाबाद-संदिग्ध हालत में डॉक्टर का घर में मिला शव,मृतक डॉक्टर के सिर में लगी है गोली,पीड़ित परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,कैंट थाना क्षेत्र के गंगानगर की घटना 

लखनऊ-DIG ऑफिस के पास ताला तोड़कर घर में चोरी,पुलिस के दफ्तर का इलाका भी नहीं रह गया सुरक्षित ,गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हैं DIG रेंज का कार्यालय

इलाहाबाद-पंचायती राज सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,विकास भवन में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना,मांगे पूरी न होने पर 3 नवंबर को लखनऊ में करेंगे घेराव

मथुरा-4 दिन पहले मांट टोल प्लाजा पर RLD के प्रदर्शन का मामला,प्लाजा प्रबंधन ने 125 RLD कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी तहरीर,2 घंटे टोल फ्री कराने को लेकर किया प्रदर्शन,लाखों का नुकसान

वाराणसी-पीएम नरेंद्र मोदी का 24 अक्टूबर को वाराणसी दौरा,पीएम के दौरे के मद्देनजर केंद्रीय मंत्रियों का जमावड़ा,केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान वाराणसी में,रेल और संचार मंत्री मनोज सिन्हा भी वाराणसी में,एचआरडी राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय भी वाराणसी में,पीएम के कार्यक्रम की केंद्रीय मंत्री कर रहे समीक्षा,पीएम सिटी गैस पाइप लाइन योजना का करेंगे शुभारम्भ,12 हजार करोड़ की लागत से बनी सिटी गैस पाइप,वाराणसी-इलाहाबाद रेलमार्ग का होगा दोहरीकरण,वाराणसी में खुलेगा डाक विभाग का नया रीजनल ऑफिस    

देवरिया-पुलिस और प्रशासन के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे,व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर जताया विरोध,कलेक्ट्रेट और कचेहरी परिसर में किया हंगामा,एसपी कार्यालय, डीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई,लार मामले पर डीएम और एसपी को हटाने की मांग 

अमेठी-केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,प्रकाश जावड़ेकर का दौरा कल,केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी 22 अक्टूबर को अमेठी में रहेंगे,राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रद्योगिकी संस्थान का करेंगे उद्घाटन,जायस के बहादुरपुर में राहुल गांधी ने रखी थी आधारशिला,उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन का करेंगे वितरण,गौरीगंज में केंद्रीय मंत्री जनसभा को करेंगे सम्बोधित

लखनऊ-ऑल इंडिया के डी सिंह बाबू हॉकी का फाइनल आज,स्पोर्ट्स कॉलेज के ध्यानचंद स्टेडियम में होगा मैच,इंडियन ऑयल और ONGC भिड़ेंगी फाइनल मैच में,खेल मंत्री रामसकल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि  

इलाहाबाद-BTC 2013 के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन,शिक्षा निदेशालय से सुभाष चौक तक निकाला जुलूस,30 हजार पदों पर भर्ती की सरकार से की मांग 

शाहजहांपुर-महिला के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म,MMS बनाकर 2 माह से कर रहा था ब्लैकमेल,सदर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

इलाहाबाद-नाबालिग बालिका के साथ दबंगों ने किया दुष्कर्म,रिपोर्ट लिखाने गए परिजनों को थाने से भगाया गया,डीएम से गुहार लगाने परिजन पहुंचे ऑफिस,इलाहाबाद के कौंधियारा थाना क्षेत्र का मामला 

गोंडा-बीएसए कार्यालय के सामने दो शिक्षक आपस में भिड़े,काउंसिलिंग को लेकर दोनों शिक्षकों ने की मारपीट,शहर कोतवाली के पंतनगर में बीएसए कार्यालय 

दिल्ली-कैराना से कथित पलायन पर NHRC का बयान-NHRC के जांच विभाग ने मामले की जांच पूरी की,जांच रिपोर्ट आयोग को सौंपी गई,UP DGP,प्रमुख सचिव ने रिपोर्ट पर अपनी टिप्पणी दी,रिपोर्ट पर जल्द चर्चा होगी,चर्चा के बाद निर्देश जारी किए जाएंगे

कानपुर देहात-फर्जी जमीन दिखाकर किसान से 10 लाख हड़पे,आरोपी युवक पर अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज,रनिया कस्बे का रहने वाला है पीड़ित किसान 

लखनऊ-पार्किंग को लेकर एलडीए ने तैयार की रणनीति,पार्किंग रेस्ट्रोरेशन कर गाड़ियों की पार्किंग सुनिश्चित करेंगे,नई बन रही बिल्डिंगों के लिए पार्किंग देना होगा अनिवार्य,प्रदूषण मुक्त के संकल्प के साथ एलडीए चलाएगा वृक्षारोपण अभियान,25 अक्टूबर को एलडीए चलाएगा वृक्षारोपण का विशेष अभियान,अभियान में स्कूल-कॉलेज,बैंक और डेवलपर्स को जोडा गया-वीसी

इलाहाबाद-शौचालय के सेफ्टी टैंक की खुदाई के समय हादसा,मिट्टी ढहने से 2 मजदूर दबे,ग्रामीणों ने निकाला,अस्पताल में भर्ती,नवाबगंज के बजहा का मामला 

दिल्ली-सूत्रों के हवाले से खबर,बागी BSP नेता RK चौधरी BJP में हो सकते हैं शामिल,आरके चौधरी ले सकते हैं बीजेपी की सदस्यता-सूत्र

गाजियाबाद-कांग्रेस की महिला विंग अध्यक्ष समेत 11 लोगों पर केस दर्ज,बीजेपी के महानगर अध्यक्ष ने दर्ज कराया केस,RDC में पीएम के पोस्टर पर कालिख लगाने पर केस,गाजियाबाद के कविनगर थाने में दर्ज हुआ केस  

कुशीनगर-झोलाछाप डॉक्टरों,फर्जी नर्सिंग होम पर कार्रवाई नहीं,CMO ने राजनीतिक हस्तक्षेप की बात स्वीकार की,फर्जी नर्सिंग होम को अच्छा व्यवसाय बता रहे CMO,2 दिन में दो महिलाओं की हो चुकी है मौत,CMO अखिलेश कुमार नहीं कर रहे कार्रवाई,कार्रवाई न करके बेतुका बयान दे रहे CMO

अलीगढ़-जट्टारी टाउन एरिया के चेयरमैन पर फायरिंग,हमले में बाल-बाल बचे चेयरमैन मनवीर सिंह चौधरी,लोगों ने बाजार किया बंद,उसरह रोड पर लगाया जाम,टप्पल थाना क्षेत्र के जट्टारी टाउन एरिया का मामला 

पीलीभीत-चोर को पब्लिक ने जमकर पीटा,सड़क पर घुमाने के बाद कपड़े फाड़कर छोड़ा,सूचना के घंटों बाद भी नहीं पहुंची पुलिस,बीसलपुर पीएचसी के पास का मामला
 
दिल्ली-BJP किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पाल तोमर का बयान-यूपी में होगी बीजेपी की परिवर्तन रैली,किसानों,क्षेत्रीय संतुलन को फोकस कर बना है प्लान,अमित शाह के नेतृत्व में यूपी संगठन कर रहा तैयारी,जाट लैंड ही नहीं यूपी में होगा सपा का सफाया,सपा अंदरूनी झगड़ने में फंसी

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़


महीनें भर बाद जला ट्रांसफार्मर लगा

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र  के कई गाँव सराय भिखारी  ,कादीपुर ,किलाईं, हिम्मतपट्टी ट्रांसफार्मर न होने के कारण महीनों से लोग अंधेरो में थे जो गाँव वालों की मदद से 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर आशीष कुमार उपाध्याय ,सूरज कुमार उपाध्याय ,धीरज कुमार उपाघ्याय ,भीम उपाध्याय  सुनील मिश्रा और दो लाईन मैन के अथक प्रयास से लगाया गया जिससे लोगो के घरो में विजली की ब्यवस्था की गयी|

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

जमीन के लालच में ताई को मार डाला

मकूनपुर, प्रतापगढ़ : जमीन और पैसे के लालच में हथसारा गांव में भतीजे ने अपनी बड़ी मां (ताई) को गोली मारी जमीन और पैसे के लालच में हथसारा गांव में भतीजे ने अपनी बड़ी मां (ताई) को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के हथसारा गांव निवासी चन्द्रावती देवी (60 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय जगदीश बहादुर सिंह गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े छह बजे घर से बाहर शौच के लिए जा रही थी। पड़ोस के ही कैलाश सिंह के घर के सामने वह पहुंची तभी उनके देवर रमाकांत सिंह का लड़का अजय ऊर्फ बब्बू आया और तमंचे को उनके बाएं सीने में सटाकर गोली मार दी। इससे चन्द्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोहड़ौर पुलिस को दी। कोहड़ौर थानाध्यक्ष एम पी सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई शत्रुध्न सिंह निवासी बेती कला हैदरगंज फैजाबाद की तहरीर पर कोहड़ौर पुलिस ने अजय सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी एमपी वर्मा भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश कोहड़ौर पुलिस को दिया।

पांच बीघे जमीन के लिए हुआ कत्ल :

पुलिस का मानना है कि चन्द्रावती देवी की पांच बीघा जमीन और पति द्वारा छोड़ा गया धन ही उनकी मौत का कारण बना। कोहड़ौर थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि चन्द्रावती देवी की हत्या उनके देवर के लड़के अजय सिंह ने जमीन की लालच में किया है। चन्द्रावती के कोई सन्तान नहीं थी। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है|

चन्द्रावती के नहीं थी कोई संतान

 कोहड़ौर इलाके के हथसारा गांव निवासी मृतका चन्द्रावती देवी के पति स्वर्गीय जगदीश बहादुर सिंह पुलिस में नौकरी करते थे। रिटायर्ड होने के बाद घर पर रहते थे। 12 दिसम्बर 2015 को उनकी मौत हो गई। इसके बाद चन्द्रावती देवी ही उनके जमीन तथा पैसों की वारिस बनी। तभी से ही अजय की निगाह चन्द्रावती देवी के पैसे तथा जमीन पर लगी थी। इसी को लेकर तीन माह पूर्व विवाद भी हुआ था। इसके कारण चन्द्रावती अपने मायके फैजाबाद चली गई थी। दस दिन पूर्व चन्द्रावती आपने भाई शत्रुध्न के साथ हथसारा गांव आई थी। भाई गांव में ही रुका हुआ था। भाई की ही तहरीर पर कोहड़ौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

खाद्य टीम ने मारे छापे

दीपावली को लेकर मेवे व मिठाई की डं¨पग पर खाद्य विभाग चौकन्ना हो गया है। गुरुवार को शहर में कई जगह टीम ने छापे मारे और खाद्य सामग्री की जांच की, अंबेडकर चौराहा, चौक व चिलबिला में की गई कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी में 2 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले,जितेंद्र मोहन सिंह अपर जिलाधिकारी वाराणसी,रामकेर यादव नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल ने की मुलाकात,मुख्यमंत्री आवास पर अखिलेश-शिवपाल की 2  घंटे से ज्यादा समय तक चली दोनों नेताओं के बीच मीटिंग 

फतेहपुर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान-परिवार न चलने से सरकार नहीं चला पा रहे अखिलेश,पूरे प्रदेश में फैला अराजकता का माहौल,सैफई परिवार के लिए बंद हैं भाजपा के दरवाजे,रीता के आने से बची-खुची कांग्रेस का भी अंत-केशव मौर्या 

मेरठ-5 लाख के नकली नोंटों के साथ तस्कर अरेस्ट,पुलिस ने आरोपी से स्विफ्ट कार की बरामद,मेरठ के लिसाड़ी का निवासी है आरोपी रिजवान,STF और IB आरोपी से कर रही पूछताछ,परीक्षितगढ़ पुलिस ने इलाके से की गिरफ्तार

आगरा-बड़ों की रंजिश में छूटा 7 बच्चों का स्कूल,स्कूल जाने से बच्चों को परिजनों ने रोका,बच्चों के 2 परिजन हत्या के मामले में जेल में बंद,एक पक्ष ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार,लोहामंडी के सैय्यदपाड़ा का मामला

लखनऊ-कांग्रेसियों ने रीता बहुगुणा का पुतला फूंका,विधानसभा के सामने रीता का पुतला फूंका,बीजेपी में रीता के जाने से कांग्रेसियों में रोष 

कानपुर देहात-वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत,सड़क पार करते समय हुआ हादसा,अकबरपुर के रनिया कस्बे की घटना

प्रतापगढ़-आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक इलाहाबाद रेफर,नगर के राजापाल टंकी चौराहे के पास की घटना

मथुरा-खेलते समय सीवर लाइन के टैंक में 4 बच्चे गिरे,3 बच्चों को बाहर निकाला गया,एक की तलाश जारी,गोविंदनगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कॉलोनी की घटना

प्रतापगढ़-सेना भर्ती में जा रहे अभ्यर्थियों ने किया हंगामा,तोड़फोड़,पुलिस व्यवस्था न होने से बढ़ता जा रहा मामला,अमेठी जनपद के त्रिसुंडी में चल रही सेना भर्ती,नगर कोतवाली के चिलबिला स्टेशन का मामला

फिरोजाबाद-रोडवेज बस की टक्कर से जवान की मौत,बाइक सवार जवान की मौके पर हुई मौत,आक्रोशित लोगों ने मैनपुरी मार्ग किया जाम,शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड की घटना

मथुरा-सीवर लाइन टैंक में 4 बच्चों के गिरने से हड़कम्प,3 बच्चों को निकाला गया ,एक की तलाश जारी,2 घंटे से चलाया जा रहा राहत बचाव का कार्य,मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र का मामला

देवरिया-डीसीएम-बाइक की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत,बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर हुई मौत,सदर कोतवाली के कसया रोड की घटना

आगरा-कारोबारी को गोली मारकर 1.40 लाख की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम,राजस्थान से कलेक्शन करके लौट रहा था व्यापारी,घायल कारोबारी अस्पताल में भर्ती कराया गया,आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

रायबरेली-चीफ फार्मासिस्ट के घर से लाखों की चोरी,चोरों ने लॉकर से 10 लाख के जेवर किए पार,शहर कोतवाली के जिला अस्पताल की घटना

सोनभद्र-रेलवे ट्रैक में दरार आने से मचा हड़कम्प,रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर लगाया ज्वाइंटर,दुद्धी स्टेशन से 90 मिनट लेट हुई त्रिवेणी एक्सप्रेस

पीलीभीत-ग्रीन यूपी क्लीन यूपी योजना का बन रहा मजाक,हरे पेड़ों को धड़ल्ले से काट रहे हैं वन माफिया,वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से खेल,माधौटांडा के पिपरिया संतोष गांव का मामला

सहारनपुर-एसएसपी मनोज तिवारी की टीम ने बिजनौर में मारा छापा,सिंचाई विभाग में नियुक्ति के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा,पुलिस ने 3 जालसाजों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी,सींचपाल पद पर सैकड़ों युवाओं के साथ करोड़ों की ठगी,बिजनौर के कीरतपुर और जलालपुर ब्लाक में छापेमारी

ललितपुर-बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर की हत्या,जमीनी विवाद में भाई ने लाठी-डण्डों पीटकर ली जान,पाली थाना क्षेत्र के पटुव्वा गांव की घटना

फिरोजाबाद-ट्रैक्टर की टक्कर से 2 बालिकाओं की मौत,घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा,चालक समेत ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया,नारखी थाना क्षेत्र के कायथा गांव की घटना 

लखनऊ-पूर्व आईपीएस लालजी शुक्ला ने बीजेपी ज्वाइन की,प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने दिलाई सदस्यता,लालजी शुक्ला समेत 19 लोग बीजेपी में हुए शामिल 

तीखी आवाज़

कांग्रेस को यूपी में लगा झटका , बीजेपी में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी

यूपी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहगुणा जोशी गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए रीता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के प्रति कांग्रेस के रुख की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस पर आपत्ति जता चुकी हैं। रीता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'खून की दलाली...' वाले बयान को भी गलत बताया।