कांग्रेस को यूपी में लगा झटका , बीजेपी में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी
यूपी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहगुणा जोशी गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए रीता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के प्रति कांग्रेस के रुख की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस पर आपत्ति जता चुकी हैं। रीता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'खून की दलाली...' वाले बयान को भी गलत बताया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें