tikhiawaz24.in

शनिवार, 5 नवंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

भतीजा बांटे फोन, बुआ नोट

केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने 40 मिनट के भाषण में अधिकांश समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ही निशाने पर रखा। कहा कि इस समय बुआ-भतीजे में होड़ लगी है। भतीजा फिर से जीतकर आने के लिए जनता को मोबाइल मुफ्त में देने का लालीपाप पकड़ा रहा है। बुआ भी पीछे नहीं हैं। बुआ नोट देने की बात कर रही हैं। दोनो के पुराने वादों का क्या हुआ यह देख लिया जाए तो नए वादों की हकीकत खुद ब खुद समझ में आ जाएगी।

अनुप्रिया ने अखिलेश पर प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि इस सरकार ने साढ़ चार वर्षो के कार्यकाल में प्रदेश को दु‌र्व्यवस्थाओं में ढकेल दिया है। प्रदेश सरकार सिर्फ दो बातें का पर्याय बनी हुई है। अवैध खनन व जमीनों पर अवैध कब्जे। एक मंत्री हैं गायत्री प्रजापति। इन्हें कभी बेटा निकालता है तो बाप अंदर करता है। फिर बाप निकालता तो बेटा मंत्रीमंडल के अंदर करता है। इन्हें सारी अवैध खनन की ठेकेदारी दी गई थी। मंत्री जी का काम था इस अवैध खनन से बनाई गई संपत्ति को अपने आकाओं को भेंट करना। बेचारे मंत्री परिवार की भेंट चढ़ते रहे। अखिलेश के कार्यकाल में लोकतंत्र खत्म हो गया। चुनाव न जीतने वालों को रेवड़ियों की तरह लाल बत्तियां बांटी गईं थी। न्यायालय के हस्तक्षेप पर यह रोका जा सका।

अपराध पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडे, माफिया और अपराधी सड़कों पर खुले आम घूम रहे हैं। प्रतापगढ़ में राजा की मनमानी चल रही है। यहां पर डीएसपी जियाउल हक को गुंडों ने मौत के घाट उतारा है। यहां पर जन नेताओं के काफिले पर आपराधिक छवि के लोग हमला करते हैं। आज उत्तर प्रदेश की जनता उस नायक को खोज रही है, जिसको उत्तर प्रदेश की कमान को सौंपने का काम किया था।

राष्ट्रीय महासचिव अपना दल नील रतन पटेल ने कहा कि प्रदेश के भ्रष्टाचारियों जेल की सलाखें इंतजार कर रही है। राजेन्द्र पाल ने सपा सरकार को पिछड़ों किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन बताया।

सपा ने तो बेरोजगारों को भी लूटा :

विश्वनाथगंज के विधायक व अपना दल (अ) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर के वर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार ने किसानों व बेरोजगारों को भी लूटा है। अखिलेश यादव ने 2012 में किसानों का कर्जा माफ करने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, छात्रों को लैपटॉप और टेबलेट देने आदि का वादा किया था। इस वादे को चुनाव के बाद दरकिनार कर दिया गया। 72825 टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की भर्ती के नाम पर गरीब बेरोजगारों की जेब से बसपा शासन में मायावती ने 2500 करोड रुपए ठगा था। उसी भर्ती के नाम पर अखिलेश यादव ने तीन लाख लाभार्थियों से 70 लाख फार्म भरवा कर 3500 करोड़ रुपए ठगने का कार्य किया। प्रदेश का ऊर्जा मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है। इस विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में 450 सांप्रदायिक दंगे कराए जा चुके हैं।


लंबा चक्कर काट पहुंचा कारवां :

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का कारवां शुक्रवार को लंबा चक्कर काट कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। इलाहाबाद के सोरांव से चल कर उन्हें सीधे मांधाता होते हुए गंभीरा जाना था पर रास्ता खराब होने के चलते वह कटरा मेदनीगंज, मोहनगंज, जेठवारा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकीं। वैसे रास्ते में उन्होंने कहीं भी वाहन नहीं रोका। कई स्थानों पर कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। इसके बाद भी काफिला सीधे कार्यक्रम स्थल तक पहुंच कर रुका। पिछली बार उनके रोड शो के दौरान रानीगंज में मारपीट व हंगामा होने के बाद इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

उड़ती रही होर्डिंग फाड़ने की अफवाह :

अपना दल के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ ने विपक्षियों को कुछ परेशान जरूर कर दिया। यही वजह रही कि दिन भर बसपा व अपना दल (क) के स्थानीय प्रत्याशियों की होर्डिंग फाड़े जाने की अफवाह उड़ती रही। वैसे कहीं से भी इस तरह की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी।

कार्यक्रम से दूर रहे कांग्रेसी :

कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने की घोषणा की थी। पूरे दिन इसे लेकर हो हल्ला होता रहा। पुलिस भी इसे लेकर सतर्क रही। यह अलग बात है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता ऐसी किसी कवायद से दूर रहे। कहीं भी काला झंडा या विरोध प्रदर्शन का आयोजन नहीं किया गया

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

मुश्किल से माने परिजन, किया अंतिम संस्कार

डेरवा जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव के पास बुधवार की रात बाइक एजेंसी के मालिक सुनील कुमार द्वारा चलाई गई गोली से मारे गए मुन्ना मिश्रा का अंतिम संस्कार 36 घंटे बाद हो सका। विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर अड़े मुन्ना के परिजनों को पुलिस ने शुक्रवार को तीन बजे अंतत: मना लिया। पुलिस ने पैसों व बातचीत का सबूत देने पर एजेंसी के मालिक सुनील जायसवाल का चालान करने की बात कही जिस पर परिजनों ने मुन्ना का अंतिम संस्कार कर दिया।

बाइक एजेंसी के मालिक सुनील जायसवाल ने बुधवार रात मुन्ना मिश्रा नामक बदमाश को गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। सुनील का कहना था कि मुन्ना मिश्रा ने लूट के इरादे से उस पर हमला किया था। इसलिए बचाव में गोली चलाई थी। वहीं मुन्ना के परिजनों ने सुनील पर पैसों के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था। मुन्ना का शव गुरुवार शाम चार बजे घर लाया गया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि डीएम, एसपी यहां आएं। पुलिस हिरासत में रखे गए हत्यारोपी सुनील को चालान कर जेल भेजा जाए व उसके द्वारा हड़पे गए दस लाख रुपये दिलाए जाएं तभी अंतिम संस्कार होगा। शुक्रवार सुबह सीओ सदर वेद प्रकाश, सीओ लालगंज बीआर प्रेमी, स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय, महेशगंज थानाध्यक्ष जेपी उपाध्याय के साथ जेठवारा, बाघराय, संग्रामगढ़ आदि की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई कि डीएम व एसपी जिले में मौजूद नहीं है। ऐसे में अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय मुन्ना के घर गए व मुन्ना के भाई संदीप उर्फ रंजन कुमार व उनके वकील ओम मिश्रा से बात की।

मुन्ना की पत्नी अंजुला द्वारा रखी गई तीन मांगों पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर आप लोग मुंबई में बेचे गए दस लाख रुपये की संपत्ति का कागजात उपलब्ध करा दें। घटना के चश्मदीद गवाह प्रमोद को हाजिर कर दें तो सुनील का चालान कर दिया जाएगा व पैसे दिलाने में मदद की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक के इस आश्वासन के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए। करीब तीन बजे परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए महेशगंज थानाध्यक्ष की देखरेख में श्रृंगवेरपुर घाट के लिए रवाना हो गए।

आर्थिक सहायता की पेशकश :

आधा दर्जन से अधिक मामलों में नामजद रहे मुन्ना मिश्र के परिजनों को शुक्रवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सर्किल कानूनगो कौशलेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल पारस नाथ पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को पांच लाख रुपये कृषि बीमा योजना और आर्थिक मदद के नाम पर तीस हजार रुपये दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन परिजनों ने न्याय मिलने तक सहायता लेने से इंकार कर दिया

पुलिस मान रही प्रमोद को चश्मदीद

डेरवा, प्रतापगढ़ : मुन्ना मिश्रा की हत्या का चश्मदीद गवाह प्रमोद है, क्योंकि प्रमोद ही एक ऐसा दोस्त था जो घायल मुन्ना को लेकर उसके घर गया था। ऐसा पुलिस का मानना है। उसके बाद से वह लापता है। परिजन जिस पैसे को लेकर मुन्ना की हत्या होने की बात कह रहे हैं उसमें कितनी हकीकत है यह राज वही खोलेगा। इस हत्या के मामले में पुलिस सुनील का बचाव क्यों कर रही है, यह एक बड़ा सवाल है। फिलहाल प्रमोद व परिजनों द्वारा कागजात दिखाए जाने के बाद मामला साफ हो जाएगा।

----------------

कहां है मुन्ना का मोबाइल

डेरवा, प्रतापगढ़: मुन्ना की हत्या के बाद उसका मोबाइल नहीं मिल रहा है। परिजन लगातार इस बात पर जोर डाल रहे हैं कि मुन्ना के पास व्यापारी द्वारा अपने चालक के मोबाइल नंबर समेत तीन नंबरों से बार-बार फोन किया जा रहा था। ऐसे में मुन्ना अपना मोबाइल लेकर कारोबारी द्वारा बुलाए गए स्थान पर गया हुआ था, लेकिन हत्या के बाद मुन्ना का मोबाइल अभी तक नहीं मिला। परिजनों को आशंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कारोबारी द्वारा मुन्ना की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसका मोबाइल भी गायब कर दिया गया हो। थानाध्यक्ष जेठवारा शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वह आरोपों की छानबीन कर रहे हैं।

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

अरविन्द उपाध्याय

दुकान में लगी आग से झुलसे पुत्र के बाद माता ने भी तोड़ा दम

खुटहन ( जौनपुर)
    स्थानीय चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान में गैस रिसाव से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसे माता और पुत्र का उपचार वाराणसी में चल रहा था। जहां पुत्र की मौत के तीसरे दिन माता ने भी दम तोड़ दिया। घटना से पूरी बाजार मे शोक ब्याप्त हो गया।

बीते 27 अक्तूबर को अनिल गुप्ता द्वारा संचालित उक्त मिष्ठान की दुकान में ईंधन गैस के रिसाव से आग लग गई थी। दुकान के अन्दर बैठ कर काम कर रही उनकी पत्नी पूनम 40 व पुत्र राजन 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीएचयू में उपचार के दौरान पुत्र राजन ने बीते मंगलवार को दम तोड़ दिया था। पुत्र की मौत के सदमे से और आहत हो चुकी माता पूनम ने भी गुरूवार को दम तोड़ दिया ।

गुरुवार, 3 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-इस वक्त की समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी खबर,मुलायम और शिवपाल एक साथ मंच पर पहुंचे,मुलायम, शिवपाल और अखिलेश एकसाथ मंच पर मौजूद,अटकलों को दरकिनार कर मंच पर मुलायम परिवार 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गदा भेंट किया गया,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंच पर जोरदार स्वागत,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चे भी मंच पर पहुंचे,सांसद डिम्पल यादव भी लामार्ट ग्राउंड में मौजूद

लखनऊ-सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का बयान-प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं का स्वागत,रथयात्रा पूरे प्रदेश में संदेश देने का काम करेगी,अखिलेश यादव को शुभकामनाएं,अखिलेश की यात्रा सफल हो,बीजेपी की सरकार किसी हालत में न बने,2017 में सपा की सरकार बनाना लक्ष्य,नेताजी के संघर्ष से सपा का परचम लहरा रहा हैं,जोश के साथ होश बनाए रखे कार्यकर्ता,रजत जयंती को भी सफल बनाने की अपील 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-यात्रा में आए सभी लोगों का अभिवादन,नेताजी रथयात्रा को झंडी दिखाएंगे,मुझे तीसरी बार रथ चलाने का मौका मिल रहा,इस बार रथयात्रा में नौजवान भी जुट रहे हैं,यूपी की जनता इतिहास दोहराएगी,ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच में जाना है,यूपी में दोबारा समाजवादी सरकार बनानी है,दूसरे दलों के कामों से हमारी तुलना जनता करे,साढ़े चार साल लगातार हमने काम किया है,घोषणापत्र को जमीन पर उतारा है,बिना भेदभाव, जाति-धर्म के काम किया है,रथ का नाम समाजवादी विकास रथ रखा है,यूपी का चुनाव देश की राजनीति बदलने का है,देश किनके हाथों में सोचना पड़ेगा,समाजवादी विचारधारा को और बढ़ाना है,शहरों के साथ साथ गांवों का विकास किया,55 लाख गरीब महिलाओं को पेंशन दिया,लैपटॉप, साइकिल, एम्बुलेंस दिया,गांवों और शहरों के बीच संतुलन बनाया,एम्बुलेंस की तरह पुलिस भी फोन पर पहुंचेगी,एक-एक नौजवान का स्वागत करता हूं,5 नवंबर के कार्यक्रम को भी नौजवान सफल बनाएंगे,ये सरकार बनाने के कार्यक्रम हैं,नौजवान लोग पार्टी से अलग नहीं हैं,लोगों ने साजिश की, षड़यंत्र किए, हम डगमगाए,इतनी परेशानियों के बाद भी सरकार बनाएंगे,नौजवान हमारे साथ है, समाजवादियों की लड़ाई लड़ेंगे

लखनऊ-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का बयान-शहीदों के मां और पिता को नमन करता हूं,उनके बेटों की वजह से हम सुरक्षित हैं,शहीदों को मुलायम सिंह यादव ने याद किया,दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना हैं देश की,नारेबाजी से काम नहीं चलेगा,आने वाले चुनाव में जिम्मेदारी संभालना है,समाजवादियों ने बहुत देख और झेला है,आंदोलन के दौरान हमपर लाठियां बरसाई गई,शिवपाल ने बहुत संघर्ष और मेहनत की है,शिवपाल रात को देर से आते थे, सुबह जल्दी जाते थे,समाजवादी पार्टी संघर्ष और कुर्बानी का दल है,अन्याय का विरोध करो,मैं पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं चाहता,हमारे सैनिकों की जान नहीं जानी चाहिए,हमे बीच का रास्ता निकालना होगा,हमे विश्वास है रथयात्रा से भारी बहुमत आएगा,रथयात्रा सफल हो, शुभकामनाएं,अखिलेश को रथयात्रा के लिए शुभकामनाएं,सपा में गुरुओं की मान्यता है,सपा कार्यकर्ताओं उसको मानों,संघर्ष ने सपा को इतना बड़ा दल बनाया

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश की विकास रथयात्रा रवाना,सपा सुप्रीमो मुलायम ने दिखाई रथयात्रा को झंडी,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद,अखिलेश यादव विकास रथ पर सवार हुए,अखिलेश यादव ने समाजवादी टोपी भी पहनी,विकास रथ की छत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,लोगों का मुख्यमंत्री अखिलेश ने किया अभिवादन 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथयात्रा जारी,लखनऊ से लेकर उन्नाव तक मुख्यमंत्री की रथयात्रा,जगह-जगह हो रहा मुख्यमंत्री अखिलेश का स्वागत,उन्नाव के शुक्लागंज में सीएम अखिलेश की जनसभा

लखनऊ-सीएम रथ यात्रा में शामिल होने के लिए लाखों की भीड़,हजरतगंज,लोहिया पथ समेत तमाम इलाकों में जाम,विकास रथ में शामिल होने के लिए हजारों गाड़ियां आई,प्रदेश के हर कोने से सपा नेताओं,कार्यकर्ताओं की भीड़

लखनऊ-सांसद अक्षय यादव का ईटीवी पर एक्सक्लूसिव बयान-अखिलेश को जो नेता मानते हैं सब यहां आए हैं,चुनाव में यही भीड़ वोट में बदल जाएगी,जो नजारा लखनऊ में हैं वो पूरे प्रदेश में होने वाला है

प्रतापगढ़-व्यापारियों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,व्यापारियों की जवाबी फायरिंग में बदमाश की मौत,मुंबई के कुख्यात बदमाश मुन्ना घेवड़ा की हुई मौत,राखी सावंत की पिस्टल चुराने का भी मुन्ना पर आरोप,व्यापारियों से लूट करने के प्रयास में की थी फायरिंग,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा,ग्रामीणों ने मौके पर जमकर किया हंगामा,फोर्स तैनात,जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव की घटना

मथुरा-कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीड़े दर्जनों वाहन,एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का प्रकोप पहले दिन ही दिखाई दिया,गाड़ियों के आपस में टकराने से दर्जनों लोग घायल,घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल भेजा गया,कोतवाली सुरीर क्षेत्र इलाके की घटना

महोबा-किसान का कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से सनसनी,चोरी कर भाग रहे चोरों ने घटना को दिया अंजाम,महोबकंठ थाना क्षेत्र के सतोरा गांव की घटना

मेरठ-किसान की गोली मारकर हत्या से हड़कंप,घर के बाहर सो रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली,बदमाश फरार,भावनपुर थाना के खौंजापुर में हत्या

जौनपुर-आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरैल ग्राम प्रधान को मारी गोली

लखीमपुर खीरी-पति ने पत्नी की हसिया मारकर की हत्या,मायके वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया,भीरा थाना क्षेत्र के महेरिया गांव की घटना

संभल-2 किशोरियों के साथ गैंगरेप,4 युवकों ने अपहरण कर किया गैंगरेप,पुलिस ने मामला दर्ज किया,आरोपी फरार,कुड़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र का मामला 

जौनपुर-ओवरब्रिज के TSC बिम के गिरने के मामले में केस दर्ज,ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज,छुट्टी के दिन हो रहा था काम,लाइन बाजार के सिटी स्टेशन के पास गिरा था बिम 

कन्नौज-रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर सहित 2 घरों में की डकैती,बच्चों सहित 10 लोगों को डकैतों ने पीटकर किया घायल,सदर के शिवाजी नगर मोहल्ले और रंगीनपुर्वा का मामला

बांदा-बदमाशों ने 2 किसानों पर किया धारदार हथियार से हमला,1 किसान की मौत,1 किसान घायल,ट्रॉमा में भर्ती,खेत में पानी लगाते समय बदमाशों ने किया हमला,तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव का मामला 

मैनपुरी-ट्रैक्टर विवाद में रिटायर्ड दारोगा के बेटे ने चलाई गोली,गोली लगने से 5 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,दन्नाहार इलाके का मामला

औरैया-संदिग्ध परिस्थिति में घर में दंपति को लगी गोली,पति की मौत,पत्नी गंभीर हालत में सैफई रेफर,दिबियापुर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर की घटना

उन्नाव-मारने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म,घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म,घटना को अंजाम देकर आरोपी पड़ोसी युवक फरार,सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जूड़ापुरवा गांव की घटना

बहराइच-सपा कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो DCM से टकराई,6 कार्यकर्ता घायल,1 की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,लखनऊ रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे थे सभी,कैसरगंज थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव की घटना

बुलंदशहर-कार-बस की भिड़ंत में किशोर की मौत,7 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,गंगा स्नान के बाद वापस लौट रहे थे लोग,नरौरा थाना क्षेत्र के रामघाट रोड की घटना

कानपुर-आईआईटी में प्रवेश के लिए अब सिंगल इंट्रेंस टेस्ट,दो परीक्षाओं,काउंसलिंग से छात्रों को मिलेगा छुटकारा,IIT में प्रवेश के लिए अगले सत्र से यह बदलाव संभावित,देश भर के आईआईटी निदेशकों से की जा रही चर्चा,नीट की तरह अब इंजीनियरिंग कालेजों में भी सिंगल इंट्रेंस टेस्ट

बुलंदशहर-दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत,परिजनों ने 5 लोगों पर मुकदमा कराया दर्ज,दीवाली के दिन आग की चपेट में आई थी महिला,जेवर थाना क्षेत्र के मुडरेह गांव की घटना

कानपुर-प्राथमिक विद्यालय के छात्र खा रहे अलीगढ़ की सूखी रोटी, निरीक्षण में सामने आई हकीकत,रोटियां सुबह 5 बजे पहुंचतीं शहर,एडी बेसिक ने NGO,दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र,अलीगढ़ के छर्रा की संस्था 5000 बच्चों को सप्लाई करती खाना

कानपुर-शिक्षिका की जगह स्कूल में पढ़ाता मिला उसका बेटा,कई दिनों से उपस्थिति पंजिका में बना रहा था फर्जी हस्ताक्षर,हकीकत देख दंग रह गए आला अधिकारी,निलंबन तय,बेनाझाबर प्राथमिक विद्यालय में एडी बेसिक के निरीक्षण में खुलासा

कानपुर-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मां बेटे को पीटा,बाइक के विवाद को लेकर युवक को पीटा,बचाने पहुंची मां और पड़ोसियों को भी पीटा,पुलिस ने 4 आरोपी कार्यकर्ताओं को किया अरेस्ट,बर्रा थाना क्षेत्र के शिवनगर इलाके की घटना

कन्नौज-बदमाशों ने घर में घुसकर की लाखों की लूट,विरोध पर 4 लोगों को पीटा,गंभीर हालत में कानपुर रेफर,लाखों के जेवरात,नकदी लेकर बदमाश फरार,सदर कोतवाली के शिवाजीनगर मोहल्ले की घटना

कानपुर-हैलट अस्पताल में नए कर्मियों ने संभाला कामकाज,दिल्ली की सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस कंपनी ने संभाली कमान,OPD, इमरजेंसी,यूजर चार्ज काउंटर में नए कर्मियों की तैनाती,हैलट अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी अब ड्रेस में नजर आएंगे

ग्रेटर नोएडा में 7 नवंबर को जुटेंगे 180 देशों के प्रतिनिधि,तंबाकू के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना होगा मुख्य मुद्दा,7 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस,श्रीलंका के राष्ट्रपति होंगे शामिल

लखनऊ-विकास रथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हाईटेक व्यवस्था,रथ यात्रा पर नजर रखने के लिए दर्जनों ड्रोन कैमरे लगाए गए,लखनऊ से उन्नाव तक ड्रोन कैमरे चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर,दर्जनों ड्रोन कैमरे ऐतिहासिक विकास रथ यात्रा को करेंगे कैद 

बरेली-पश्चिमी उप्र में नाम बदलकर पैर पसार रहा सिमी,खुफिया इकाइयों को सिमी के नेटवर्क के संकेत,सतर्कता बढ़ी,सांप्रदायिक गतिविधियों और मिजाज से आकाओं को कराते वाकिफ,स्टूडेंट इंडियन आर्गेनाइजेशन के नाम से चल रहीं गतिविधियां

गोरखपुर-ट्रेन के घंटो लेट होने से बीमार यात्री की मौत,शव लेकर स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे परिजन,पिपराइच के उनौला में सिग्नल न मिलने से ट्रेन हुई लेट,कप्तानगंज से गोरखपुर जा रही पैसंजर ट्रेन का मामला

बरेली-दिल का दौरा पड़ने से डिप्टी एसपी की मौत,कार्यालय में तबीयत बिगड़ने पर ले गए थे अस्पताल,डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद किया मृत घोषित,एलआइयू कार्यालय में तैनात थे डिप्टी SP सुरेंदर सिंह 

प्रतापगढ़-चिट फंड कंपनी 5 करोड़ से अधिक रुपए लेकर फरार,विश्वामित्र प्रोड्यूसर के नाम पर चलती थी कंपनी,पैसा डबल करने के नाम पर चलता था खेल,बाबागंज के हनुमान मंदिर के पास था कंपनी ऑफिस,चिट फंड कंपनी का सरगना धीरेंद्र तिवारी फरार,पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरु की 

बुलंदशहर-यूपी की पॉवरलिफ्टर खिलाड़ी बहनों को चाहिए मदद,अन्तर्राष्ट्रीय खेल में सलेक्शन के बाद है धन की कमी,यूपी सीएम अखिलेश यादव से बेटियों ने की मदद की गुहार,यूपी में लगातार 3 साल से पॉवर वीमन है दीक्षा,मनीषा,नेशनल,इंटरनेशनल लेवल पर जीते 1 दर्जन से ज्यादा गोल्ड

बहराइच-वृद्ध पर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला,घर में घुसकर बदमाशों ने वृद्ध पर किया हमला,वृद्ध की हालत गंभीर,लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर,रिसिया थाना क्षेत्र के पढ़रीतारा गांव की घटना

बहराइच-चोर ने मकान मलिक को मारपीट कर किया घायल,चोरी का विरोध करने पर चोर ने किया घायल,मकान मालिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,देहात कोतवाली के डेड़वा गांव की घटना