tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले,झांसी समेत 5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए,एसपी उपाध्याय एसपी बलरामपुर बने,अशोक कुमार त्रिपाठी एसपी हाथरस,अजय शंकर राय एसपी बागपत,
मनोज कुमार झा एसपी लखीमपुर खीरी,अखिलेश चौरसिया एसएसपी झांसी,स्वप्निल ममगैन एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ,केशव कुमार चौधरी सेनानायक पीएसी गोंडा,पूनम सेनानायक पीएसी मेरठ बनीं,अब्दुल हमीद एसपी क्राइम डीजी मुख्यालय,सतेंद्र कुमार सिंह एसपी भर्ती बोर्ड लखनऊ 

लखनऊ-यूपी में 3 पीसीएस अफसरों के तबादले,सत्य प्रकाश पटेल रजिस्ट्रार मिनी पीजीआई सैफई,राकेश वर्मा अपर निदेशक समाज कल्याण,रघुवीर अपर आयुक्त वाणिज्य कर

लखनऊ-यूपी में 4 एडिश्नल एसपी के भी तबादले,ब्रजेश कुमार सिंह एडिश्नल एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ,ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी एसपी ग्रामीण गोरखपुर,प्रवीन रंजन सिंह एसपी क्राइम गाजियाबाद,श्रवण कुमार सिंह एसपी ग्रामीण मेरठ 

लखनऊ-500-1000 के पुराने नोटों की सीमा बढ़ी,अस्पताल,पेट्रोल पम्प पर 72 घंटे और चलेंगे पुराने नोट,हवाई यात्रा,मेट्रो,रेल सेवा में भी दे सकेंगे पुराने नोट,14 नवम्बर तक सभी नेशनल हाईवे पर टोल भी नहीं

लखनऊ-बीएसपी बॉस मायावती ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,मोदी सरकार का तानाशाही और अहंकारी रवैया,अचाकन से नोट बंद करना तानाशाही रवैया,अचाकन नोट बंद होने से देश में हाहाकार मचा है,आम-जनपीड़ा को देखकर बीएसपी ने आलोचना की,देश की सवा सौ करोड़ जनता पर पहाड़ टूट पड़ा,जनता मुसीबत में तो जनहित में कहां है फैसला?,बीजेपी सरकार के अपरिपक्व फैसले को शाह न छिपाएं,शाह गंभीर कमियों को दूर करवाएं - बीएसपी बॉस मायावती 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगी किताब,राज्यपाल से बहुत कुछ सीखा है,किताब खरीददारों को पुरानी करेंसी से आज किताब दें-अखिलेश यादव

लखनऊ-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-राज्यपाल के जीवन का मूलमंत्र है चरैवेति चरैवेति,प्रभावी सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे हैं रामनाईक,यूपी में संवैधानिक कौशल को भी दिखाया रामनाईक ने-राजनाथ

लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-500-1000 के नोट बंद होने पर बोले राजनाथ,अमीर और गरीब के बीच खाई कम होगी,शासन, प्रशासन सबसे भ्रष्टाचार खत्म होगा,राजनीति में शुचिता आएगी - गृहमंत्री राजनाथ सिंह 

लखनऊ-यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद का बयान-देश में मोदी ने जारी किया तुगलकी फरमान,तुगलक ने भी चमड़े के सिक्के चलवाएं थे,इससे ब्लैक मनी खत्म नहीं बल्कि बढ़ेगी,सबसे ज्यादा कालाघन बीजेपी के पास है-कांग्रेस 

लखनऊ-गायत्री के गोरखधंधे पर BJP प्रवक्ता IP सिंह का बयान-गायत्री के गोरखधंधे की सीबीआई जांच हो,गायत्री की जांच के लिए पीएम को पत्र लिखेंगे,गायत्री पद का दुरुपयोग कर कालेधन को सफेद कर रहे-आईपी सिंह

लखनऊ-आम आदमी पार्टी का गायत्री प्रजापति पर गंभीर आरोप,परिवहन विभाग के पैसे को अपने पैसे से बदलने का आरोप,रोडवेज की फुटकर कमाई को गायत्री ने बड़े नोटों से बदला,500-1000 के नोट रोडवेज की फुटकर कमाई से बदला,नोट बंदी के बाद बैंकों में जमा धनराशि की जांच हो-आप

मुरादाबाद-नमक के बंद होने की अफवाह से बाजारों में अफरा-तफरी,कालाबाजारी में 200-300 रुपए प्रति किलो बिक रहा नमक,लोगों की भीड़ के चलते दुकानों में नमक का स्टॉक खत्म,जिलाधिकारी ने अफवाहों पर न ध्यान देने की अपील की

बाराबंकी-बैंकों की लापरवाही से जनपद में लोग परेशान,प्रचलित मुद्राओं की कमी से जनपद के लोग परेशान,सभी एटीएम मशीनों के हार्ड वेयर बदले जाने हैं,नए नोटों के लिए एटीएम मशीनों में होना है बदलाव

लखनऊ-राजभवन में गवर्नर राम नाईक का बयान,पुस्तक मेरी आत्मकथा नहीं,संस्मरण है - राम नाईक,पुस्तक मराठी में लिखी,4 भाषा में अनुवादित हुई-नाईक,यूपी की दूसरी भाषा उर्दू है इसलिए भाषांतरित कराया-नाईक,पाठकों के आग्रह पर पुस्तक का भाषांतरित कराया-नाईक 
हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती भाषा में किया गया-गवर्नर 

लखनऊ-किसानों के लिए बीज की व्यवस्था नहीं कर पा रही सरकार,भारत सरकार की योजना के तहत बांटी जानी थी मिनी किट,प्रमुख सचिव कृषि रजनीश गुप्ता नहीं बंटवा पा रहे बीज,गेंहू का आधार बीज भी कृषि विभाग नहीं दे पा रहा,50 हजार में मात्र 9 हजार क्विंटल की बीज दे पाया विभाग 

लखनऊ-आयकर विभाग का लखनऊ में कई जगहों पर छापा,1 दर्जन आयकर की टीमें बाजारों के सर्वे में जुटीं,सर्राफा व्यापारियों के घर और शो रूम में डाला छापा,सोना खरीदने वाले लोगों पर आयकर की नजर

लखनऊ-रोडवेज बस में आग लगने से मचा हड़कम्प,खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान,शार्ट सर्किट की वजह से बस में लगी आग-RM,बस में सवार 36 यात्रियों की बाल-बाल बची जान,कैसरबाग से गोरखपुर जा रही थी रोडवेज बस

गाजियाबाद-सिलाई फैक्ट्री में झुलसकर 13 लोगों की मौत का मामला,मृतक के परिजनों के सीएम ने 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की,फैक्ट्री के दोनों मालिकों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,ADM सिटी की अध्यक्षता में बनीं कमेटी मामले की करेगी जांच

लखनऊ-धान खरीद करने वाली संस्थाओं को 65 करोड़ का कर्ज मंजूर,खाद्य और रसद विभाग ने जारी किया 65 करोड़ का कर्ज,राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम को 15 करोड़ मंजूर,कोऑपरेटिव यूनियन लि. को 10 करोड़ का कर्ज मंजूर,कर्मचारी कल्याण निगम को 15 करोड़ का कर्ज मंजूर

सम्भल-दबंगों ने किया महिला के साथ दुष्कर्म,खेत मे चारा काटने गई महिला के साथ दुष्कर्म,नखासा क्षेत्र के गांव बिशनपुर का मामला

आगरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर नहीं लिए जाएंगे 1000, 500 के नोट,रात 12 बजे से वाहन चालकों को होगी परेशानी,टोल प्लाज़ा पर आज तक के लिए ही था प्रशासनिक आदेश

इलाहाबाद-पूर्वमंत्री बाबू सिंह कुशवाह को हाईकोर्ट से झटका,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाबू सिंह की याचिका की खारिज,CBI कोर्ट गाजियाबाद ने जारी किया था NBW,इलाहाबाद हाईकोर्ट में NBW को दी गई थी चुनौती,हाईकोर्ट ने CBI कोर्ट में पक्ष रखने का दिया आदेश,4 अन्य मामलों में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया 

यूपी-इनकम टैक्स के छापे की अफवाह से बाजार बंद,प्रदेश के कई शहरों में छापे की अफवाह से बाजार बंद,कानपुर, गाजियाबाद और मथुरा की अधिकतर दुकानें बंद 

लखनऊ-आयकर विभाग का मोबाइल बाजार में छापा,एप्पल मोबाइल शॉप में भी आयकर का सर्वे जारी,नोट बंद होने से महंगे मोबाइल खरीदने वालों पर नजर,कैश की रकम से एप्पल फोन खरीदने वालों की जांच

जालौन-कोर्ट के लॉकअप में बंदी ने की आत्महत्या,पेशी पर आए बंदी ने फांसी लगाकर दी जान,भाई की हत्या में जेल में बंद था परमेश्वरी दयाल

कानपुर-गंगापुल पर निर्माण कार्य के चलते ट्रेन रूट बाधित,ट्रेन रूट बाधित होने के चलते स्टेशन पर भारी भीड़,जीआरपी स्टेशन पर चला रही सघन तलाशी अभिायन,इंस्पेक्टर सतीश गौतम समेत भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ-बेटियों की शादी का कार्ड लेकर ग्राहक पहुंच रहे बैंक,इलाज का पर्चा लेकर बैंक पहुंचे कई ग्राहक,बैंक से अपनी परेशानी बता कर मांग रहे है मदद

गाजियाबाद-वैशाली,वसुंधरा और शहर की किराना मंडी की दुकाने बंद,सेल टैक्स,इनकम टैक्स छापे की अफवाह के चलते बंदी,किराना मंडी के सभी दुकानदारों में अफवाह से हड़कम्प

लखनऊ-बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कल लखनऊ दौरा,मेगा अवेयरनेस कम्पेन को अमित शाह कल करेंगे लॉंच,निराला नगर में कल दोपहर 3 बजे से होगा कार्यक्रम

प्रतापगढ़-वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,2 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,आधा घंटे से शव सड़क पर पड़ा,नहीं पहुंची पुलिस,कुण्डा-जेठुवारा रोड पर लगा जाम,लोग परेशान,महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज के पास की घटना

इलाहाबाद-बाबा जयगुरुदेव के समर्थकों को हाईकोर्ट से झटका,वाराणसी में दर्ज एफआईआर के खिलाफ याचिका खारिज,समागम के दौरान भगदड़ में हुई थी कई श्रद्धालुओं की मौत,बच्चू प्रसाद गुप्ता और बाबू सिंह के खिलाफ दर्ज हुई है FIR,कोर्ट ने समागम को बताया अनुमति की शर्तों का उल्लंघन

गोरखपुर-फर्जी पहचान पत्र बनाने का भंडाफोड़,युवक अरेस्ट,पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पहचान पत्र किए बरामद,कंप्यूटर,पेनड्राइव,स्कैनर,प्रिंटर और उपकरण बरामद,पुलिस और रेलवे विभाग के लोगों के बनाता था फर्जी आईडी,कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से की गिरफ्तारी

फैजाबाद-दर्जनों सर्राफा व्यवसाइयों ने दुकाने बंद की,शहर के चौक इलाके की दुकाने हुई बंद,इनकम टैक्स के छापे की अफवाह से दुकाने बंद

सहारनपुर-बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत,दो लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के देहरादून हाईवे की घटना 

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का दो दिवसीय वाराणसी दौरा,12 और 13 नवम्बर को वाराणसी में रहेंगे कलराज मिश्र,वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे कलराज मिश्र 

लखनऊ-केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा का 3 दिवसीय गाजीपुर दौरा,12,13 और 14 नवम्बर को मनोज सिन्हा गाजीपुर में रहेंगे,पीएम मोदी की रैली की तैयारी करेंगे मनोज सिन्हा 
 
लखनऊ-केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजना का दो दिवसीय कानपुर दौरा,12 और 13 को साध्वी निरंजना ज्योति कानपुर में रहेंगी,कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति

लखनऊ-केंद्रीय राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय 12 नवम्बर को वाराणसी में,सारनाथ में परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पांडेय 

तीखी आवाज़

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान-कालेधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई,नोट बंद होने से आतंकियों को करारा झटका लगा,नकली नोटों का कारोबार करने वालों को झटका लगा,देश की जनता और कर दाताओं ने फैसले का स्वागत किया,फैसले से प्रमाणिक कर दाताओं को डरने की जरुरत नहीं,हवाला कोराबारियों को भी झटका लगा है,किसान,गरीब,मजदूरों को चिंता करने की जरुरत नहीं,छोटे व्यापारियों,मध्यम वर्ग के लोगों को परेशानी नहीं होगी,किसी को हड़बड़ी को सामना करने की जरुरत नहीं,दिसंबर के अंत तक सभी नोट बदल दिये जाएंगे,सभी के नोट स्वीकार किये जाएंगे,हड़बड़ी न करें,बैंक कर्मचारी परिश्रम से सहयोग कर रहे हैं,लोगों से अपील है बैंक कर्मियों का सहयोग करें,सभी लोगों ने फैसले का स्वागत किया है,टोल टैक्स माफ किया गया है,फोन,बिजली बिल,पानी टैक्स जमा हो रहा है,पुराने नोट से सभी बिल जमा किये जा रहे हैं,फैसले से देश को बहुत बड़ा फायदा होगा,काले धन को निकालना बहुत जरुरी था,काला धन आम आदमी को पीड़ा दे रहा है,राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया जनता देख रही है 

कानपुर-शहर के कई एटीएम में अभी भी लटके हैं ताले,मॉल रोड, कैंट समेत कई इलाकों में एटीएम बंद ,लाइन लगाकर लोग कर रहे खुलने का इंतजार

लखनऊ-6 करोड़ रुपया लेकर ग्राहक SBI बैंक पहुंचा,हजरतगंज SBI में 6 करोड़ बोरे में लेकर ग्राहक पहुंचा,घरों में दबाकर रखा हुआ कैश लेकर ग्राहक पहुंचा बैंक

मथुरा-युवक का शव पेड़ पर लटका मिला,हत्याकर शव लटकाए जाने की आशंका,फरह के द्वापर होटल के पीछे मिला शव 

बांदा-पैसे जमा करने को लेकर विवाद,2 लोगों में जमकर मारपीट,लगी लंबी लाइनें,शहर कोतवाली के HDFC बैंक का मामला 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र,30 नवम्बर को बंद नोट मान्य किए जाने के लिए लिखा पत्र.....अस्पतालों, नर्सिंग होम्स में 30 नवम्बर तक बंद नोट मान्य किए जाएं,अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, दवा की दुकानों में मान्य हो नोट,500-1000 के नोट बंद होने से मरीजों की स्थिति जानलेवा हो रही-सीएम 

गोंडा-युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म,गांव के ही दबंगों ने युवती से किया गैंगरेप,गोंडा के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र का मामला

गाजीपुर-लेह में शहीद हुए जवान के गांव में गम का माहौल,गाजीपुर के करंदा ब्लॉक के सुखनी गांव के थे शहीद,कमलेश यादव कल पेट्रोलिंग के दौरान हुए थे शहीद 

ग्रेटर नोएडा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर वसूला जा रहा टोल टैक्स,टोल को लेकर यात्रियों और टोल कर्मियों में झड़प,कई वाहनों में तोड़फोड़ और यात्रियों से मारपीट,केंद्र ने 11 नवम्बर तक टोल टैक्स पर लगाई है रोक,जेपी कम्पनी के टोल बूथों पर हो रही अवैध उगाही 

आगरा-पीवीवीएनएल ने बिल जमा करने के खोले काउंटर,जिले भर में 89 अतिरिक्त काउंटर खोले गए,500,1000 के पुराने नोट भी किए जा रहे स्वीकार,पूरे दक्षिणांचल में 524 अतिरिक्त काउंटर खुले

मुरादाबाद-संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिपाही घायल,गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,सरकारी आवास में ड्यूटी पर तैनात था सिपाही,सिविल लाइन के डीआईजी आवास के पास की घटना

लखनऊ-समाजवादी पार्टी में पूर्वांचल नेताओं की बैठक खत्म,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने नेताओं को दिया निर्देश,नेताजी की 23 नवम्बर की रैली को सफल बनाएं,नेताजी की रैली में पीएम की रैली से होगी ज्यादा भीड़

कानपुर-व्यापारी के घर 12 लाख रुपए चोरी,जमीन बेचकर लाया था व्यापारी पैसा,बर्रा थाना के जरौली इलाके में चोरी 

औरैया-बीजेपी की परिवर्तन यात्रा फफूंद कस्बे में पहुंची,ब्रजेश पाठक समेत कई बीजेपी नेता यात्रा में मौजूद,फंफूद में आयोजित जनसभा को करेंगे सम्बोधित

कानपुर-BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्र पहुंचे बिल्हौर,बैरी कस्बे में आयोजित रैली को करेंगे संबोधित,रसूलाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 

झांसी-इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर जान दी,ललितपुर का रहने वाला था छात्र,झांसी में रहता,अवसाद में आकर छात्र अभिषेक ने लगाई फांसी,सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर की घटना

मऊ-छात्रसंघ चुनाव में पर्चा खरीदने को लेकर बवाल,गुस्साए छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव,हंगामा कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,डमी प्रत्याशी के लिए पर्चा खरीदने पर हुआ विवाद,DPSK पीजी कॉलेज का मामला 

लखनऊ-किसान मंच का आज कांग्रेस में होगा विलय,गांधी भवन में आयोजित समारोह में होगा विलय,यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित मौजूद,AICC सदस्य आस्कर फर्नांडिज भी कार्यक्रम में मौजूद

कानपुर-बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का बयान-बीएसपी पूर्ण बहुमत से ज्यादा की सरकार बनाएगी,कानपुर क्षेत्र से सबसे ज्यादा प्रत्याशी जीतेंगे,कानपुर में जन्म हुआ, पढ़ाई की फिर लखनऊ गया,कन्नौज से मेरा रिश्ता 1980 से जुड़ा, मेरी ससुराल है,चुनाव के दो महीने बचे हैं, नेता और कार्यकर्ता जुटे रहें,बहनजी का नारा सर्वजन सुखाए, सर्वजन हिताए,ज्यादातर ब्राह्मण समाज के लोग बहनजी के साथ,ब्राह्मण समाज की स्थिति किसी से छुपी नहीं है,यूपी में 16 फीसदी ब्राह्मण समाज के लोग,ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी होता है,लोग सम्मान करते हैं,ब्राह्मण समाज बंटा रहता है, एकजुट होने की जरुरत,16 फीसदी ब्राह्मण एक होगा तो हर पार्टी देखेगी,16 फीसदी से एक सीट भी नहीं जीत सकते,ब्राह्मणों को दलितों के साथ भाईचारा बनाना चाहिए,22 फीसदी दलित, 16 फीसदी ब्राह्मण सरकार बना सकते हैं,दलित, ब्राह्मण और अल्पसंख्यक बीएसपी की सरकार बनाएंगे,भाईचारा बनाने से बीएसपी की सबसे ज्यादा सीटें आएंगी,बहनजी ने हमेशा सभी वर्गों के लिए काम किया,बहनजी का लॉ एंड आर्डर लोगों को आज भी याद आता है,सपा के जंगलराज से यूपी की जनता त्रस्त है,बीजेपी, कांग्रेस और सपा ने ब्राह्मणों को दिया धोखा,बीजेपी ने ब्राह्मणों का नामोनिशान मिटाने का काम किया,एमएम जोशी को शून्य करने के लिए मार्गदर्शक में डाला,कलराज मिश्र को ढूंढकर सबसे छोटा विभाग दिया,यूपी बीजेपी अध्यक्ष ब्राह्मण विरोधी हैं,मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ का चंदा लिया गया,बीजेपी ने 1-1 विधानसभा में 20-20 लोगों को टिकट बांट दिया,आरएसएस और बीजेपी अपने ऊपर पैसा खर्च कर रही,खाते खुलवाकर पैसा वसूलकर धन्नासेठों का कर्जा माफ किया,एक भी किसान का कर्जा केन्द्र ने माफ नहीं किया

रायबरेली-महिला अस्पतालकर्मी से दिनदहाड़े अस्पताल में दुष्कर्म,पीड़िता ने प्राइवेट एम्बुलेंस चालक पर लगाया आरोप,आरोपी मौके से फरार,पीड़िता ने थाने में दी तहरीर,रायबरेली जिला अस्पताल का मामला 

संभल-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का बयान-सबसे पहले कालेधन का मुद्दा राममनोहर लोहिया ने उठाया,मोदी के फैसले का हम समर्थन करते हैं,लेकिन जनता को समय मिलना चाहिए,कालाधन निकालने का तरीका गलत है,संभल से मेरा दिल का रिश्ता है

लखनऊ से कानपुर के बीच रेल सेवा पर ब्रेक,बस से करें सफर,गंगा आरओबी की मरम्मत के चलते रेल सेवा पर व्यापक असर,परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए चलाएगा 200 बसें,लखनऊ से कानपुर के बीच 27 दिन तक चलेंगी नॉन-स्टॉप बसें,कृष्णानगर के बारा बिरवा और चारबाग बस अड्डे से मिलेगी बस,सुबह 5 से रात 12 बजे तक हर 5 मिनट में मिलेगी रोडवेज बस

इलाहाबाद-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का बयान-प्रधानमंत्री का फैसला नीतिगत फैसला,इस पर किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए,शुरुआत में लोगों को हो रही है परेशानी

लखनऊ-राजधानी के बैकों में अचानक भीड़ ज्यादा बढ़ी,बैकों में पहले दिन से ज्यादा भीड़ दूसरे दिन मौजूद,एटीएम से लेकर बैंक तक ग्राहकों की लंबी लाइन

हापुड़-4 वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,चोरी की 10 बाइकें और कार बरामद,पिलखुआ पुलिस ने हाईवे से की गिरफ्तारी 

बिजनौर-ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर,युवक की मौत,3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,नाराज लोगों ने सड़क पर लगाया जाम,नगीना थाना क्षेत्र के देहात रोड की घटना 

फैजाबाद-युवक की ससुराल में पीट-पीटकर हत्या,ग्रामीणों ने चोर समझकर युवक की हत्या की,खण्डासा इलाके के किन्हूपुर गांव की घटना

बाराबंकी-2 संदिग्धों को पुलिस ने रोडवेज बस से किया अरेस्ट,युवकों के पास नकदी और भारी मात्रा में कपड़ा बरामद,कपड़ा कारोबारी बनकर घरों में करते थे लूटपाट,जैदपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 की घटना

कानपुर-मालखानों में जब्त करोड़ों रुपयों पर नहीं है किसी का ध्यान,करोड़ों के 500-1000 के नोट मालखानों में जब्त पड़े हैं,अफसरों ने वकीलों से राय लेने की बात कही 

गोंडा-2.5 हजार के 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार,शातिर लूट गैंग के सदस्य है दोनों बदमाश,750 ग्राम चरस,तमंचा और कारतूस बरामद,कौड़िया थाना क्षेत्र पुलिस ने की गिरफ्तारी

हमीरपुर-पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा,पुलिस ने पास से तमंचा और कारतूस किया बरामद,17 अगस्त को युवक का अपहरण कर हत्या की थी,स्वॉट टीम ने मझगवां के गोहानी से की गिरफ्तारी

शाहजहांपुर-पुलिस ने मुठभेड़ में 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने तमंचा और 4 बाइकें बरामद की,16 अक्टूबर को पेट्रोल पम्प मालिक से की थी लूट,लूट के दौरान मुठभेड़ में पुलिसकर्मी हुए थे घायल,शहर कोतवाली के हरदोई चौराहे से हुई गिरफ्तारी

चित्रकूट-जनपद के सारे बैंकों के एटीएम बंद,बैंकों में पैसा जमा करने को लेकर लगी लम्बी लाइन,चित्रकूट जनपद में अभी तक नहीं आई नई करेंसी

रामसेवक विश्वकर्मा

.
.
प्रतापगढ

रुपये जमा करने व बदलने को बैंकों में उमड़ा हुजूम

  पांच सौ और एक हजार रुपये का नोट बदलने के लिए सुबह से ही बैंकों और डाकघरों में लाइन लग गई थी। प्रधान डाकघर में तो दिन भर लेन-देन हुआ, लेकिन ग्रामीण इलाकों के डाकघरों में असुविधा हुई।

मंगलवार की रात केंद्र सरकार द्वारा अचानक पांच सौ और एक हजार रुपये का नोट बंद किए जाने के बाद से उसे बदलने के लिए लोग बेताब हो रहे थे। गुरुवार को सुबह लगभग आठ बजे से ही बैंकों में लाइन लग गई थी। शहर में स्थित प्रधान डाकघर समेत तीस बैंक शाखाओं में वितरण का कार्य किया जाना था। हर कोई बैंकों के खुलने का इंतजार कर रहा था। इक्का-दुक्का बैंक सुबह नौ बजे खुले। अधिकांश बैंकों ने सुबह दस बजे ही शटर खोले। नोट बदलने के लिए लोगों को एक फार्म भरना पड़ा, फार्म में संबंधित व्यक्ति को पहचान पत्र का विवरण और नोटों की संख्या दर्ज करना पड़ा। ज्यादातर लोग नोट बदलने आए थे। इसे लेकर लोगों में आपाधापी दिखी। लाइन से हट कर जो काउंटर पर पहुंच जा रहा था, उससे नोक-झोंक होती रही। हर बैंक पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वह भी उपभोक्ताओं की लाइन लगवाने में लगे रहे। प्रधान डाकघर में भी सुबह से लाइन लग गई थी। ग्रामीण इलाकों में नोट बदलने को लोग सुबह आठ बजे से ही कतारबद्ध हो गए थे। कुंडा, पट्टी आदि इलाकों में बैंक व डाकघर भी सुबह आठ बजे से ही खुल गए थे। रानीगंज व लालगंज तहसीलों में अधिकांश बैंक शाखाएं दस बजे खुलीं।



नोट न होने से निराश हुए लोग : ग्रामीण इलाकों में नोट बदलने का काम काफी देर बाद शुरू किया जा सका। अधिकांश स्थानों पर दोपहर 12 बजे के बाद नोट बदलने का काम शुरू हुआ। इसमें भी सिर्फ सौ सौ के नोट दिए गए। कई बैंक शाखाओं में तो दो बजे वितरण शुरू हुआ। यह काम चार बजे ठप कर दिया गया। बैंक प्रबंधकों ने इसके पीछे अपने पास वैध करेंसी का अभाव का कारण बताया।


नया नोट देख याद आया बचपन :

 रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी किए गए दो हजार के नोट को देखकर लोगों को अपना बचपन याद आ गया। लोगों का कहना था कि बचपन में चूरन के साथ जो नकली नोट मिला करता था, ठीक उसी तरह का यह नया नोट नजर आ रहा है। लाल रंग का दो हजार का नया नोट आकार व रंगों के लिहाज से किसी जमाने में बिकने वाले नकली नोट जैसा दिखा। नया नोट देखने व नोट के साथ लोग सेल्फी लेना नहीं भूले। नोट के साथ फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर भेजने से नहीं चूके। बैंक आफ बड़ौदा में पहला नया नोट शहर के अचलपुर निवासी मो.आलम कैफी को मिला।

---

एक हजार से छोटी दो हजार की नोट

 देश के इतिहास में पहली बार दो हजार का नोट जारी किया गया है। इसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता रही। बताया यह जा रहा था कि नोट काफी बड़े आकार का है पर वास्तव में यह नोट छोटी निकली। अब तक प्रचलित एक हजार की नोट के मुकाबले यह नोट लंबाई व चौड़ाई दोनो में छोटी है।

गुरुवार, 10 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

नोट बदलने के लिए बैंकों में लगी लम्बी कतार

जौनपुर। जनपद के सभी बैंकों में आज सुबह से नोट बदलने के लिए अफरातफरी का माहौल है। पाच सौ और हजार के नोटों पर सरकार द्वारा पाबन्दी लगाए जाने के बाद आज सुबह जब पहली बार बैंक खुले तो नोट जमा ​​करने और अपने पास रखे पाच सौ और हजार के नोटों को बदलने वालो की भीड़ बैंक पहुच गई। 

सरकारी आदेशो के तहत आज सुबह आठ बजे ही बैंक खुल जाने थे लेकिन यूपी में कई जगहों पर बैंको के खुलने में देरी हुई। 

इस दौरान बैको के सामने ग्राहकों की लम्बी कतारें ​​लगनी शुरू हो गई। बैंको में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी बैंक और उसके आस-पास सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए। 

यही नहीं बैंक के साथ ही पोस्टऑफिस में कमोवेश यही माहौल और लंबी लंबी लाइन लगी है। 

सूत्रों के मुताबिक पोस्ट ऑफिस अधीक्षक ने बताया कि अभी हम पुराने नोट जमा कर रहे है फिर इसको हेड आफिस भेजेंगे। इस प्रक्रिया में एक हफ्ते लगेंगे और उसके बाद नया नोट आते ही ग्राहक निकाला सकेंगे। 

गौरतलब है की शादियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में पाच सौ और हजार के नोटों के प्रचलन को रोक दिए जाने के चलते लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दूसरी तरफ बैंक से पैसे एक्सचेंज ​करने और​ निकालने की भी लिमिट्स काफी कम रखी गई है। ऐसे में लोगो को अब समझ में नहीं आ रहा ही आखिर वो करें तो क्या करें। 

वही परेशानियों के बीच लोगो ने पीएम मोदी के इस कदम की सराहना भी की और उम्मीद जताया कि इस कदम से काले धन पर रोक लग सके।

 
टीडी कालेज में सरकार द्वारा वितरित किये गये सहायक उपकरण पाकर खुश हो उठे दिव्यांग

6531 लाभार्थियों ने कुल 8584 उपकरण किये प्राप्त

जौनपुर। भारत सरकार ने आज टीडी कालेज के मैदान में दिव्यांगों को सहायक उपकरण बाटने के लिए चार करोड़ की लागत से बने सहायक उपकरणो को बाटां है, जिसमे कुल 6531 लाभार्थियों ने कुल 8584 उपकरण प्राप्त किये जिसे पाकर सभी दिव्यांगों के चेहरे पर एक ख़ुशी देखने को मिला।

बता दें कि देश के दिव्यांगों को सशक्त और मजबूत करने के लिए सभी को ट्राईसाईकिल ,हियरिंग मशीन ,स्टिक बाटां गया , देश के प्रधानमंत्री मोदी कहना है की देश में कोई भी ऐसा दिव्यांग नही बचना चाहिए जिसको जिस तरह की सहायक उपकरण की आवश्यकता है उसे वो मिले। 

पीएम मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार द्वारा देश के हर कोने में मेगा कैम्प लगाकर लगभग पांच लाख लोगों को निशुल्क उपकरण बाटें गये है। हमारी सरकार ने विदेशी कंपनियों से समझौता करके अत्याधुनिक उपकरण बनाने के लिए नया काम हमारे मंत्रालय ने शुरू किया है।

तीखी आवाज़

नई दिल्ली। टिकट बुकिंग में लंबी दूरी के लिहाज से वेस्टर्न रेलवे कमाई के नए आयाम पर पहुंच गया है। बुधवार को रोजाना के मुकाबले ऐसे टिकट पर 100 फीसदी बढ़त देखने को मिली। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी लगाए जाने के बाद यह देखने को मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के साथ यह भी बताया कि 72 घंटों तक पुराने नोट रेलवे स्टेशन और सरकारी अस्पताल जैसी जगहों पर लिए जाएंगे। इस फैसले के बाद टिकटों की बिक्री में खासा इजाफा देखने को मिला। मंगलवार को जहां रेलवे ने सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कुल 85.99 लाख रुपये के टिकट बेचे थे, जबकि बुधवार को इसी समय में 1.79 करोड़ रुपय के टिकट बेचे गए।

108 फीसदी की बढ़त देखने को मिली
नोट बैन किए जाने के फैसले से टिकटों की बिक्री में 108 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच टिकट काउंटर पर यह आंकड़े वाकई हैरान करने वाले रहे। आम तौर पर 55 फीसदी टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किए जाते हैं जबकि 45 फीसदी टिकट काउंटर से कैश देकर लिए जाते हैं।

...तो जा सकता है आपका पैसा
रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'यह कहना अभी मुश्किल है कि लोग 500 और 1000 के नोटों से मुक्ति पाने के लिए ही टिकट बुक करा रहे हैं। लेकिन अगर ऐसा है तो लोगों को टिकट बुक के लिए लाइन लगाने के बजाय बैंक में जाकर नोट बदल लेने चाहिए। क्योंकि सिर्फ नोट बदलने के लिए टिकट बुक करना और उसे कैंसिल करना उनको महंगा साबित हो सकता है और इसमें पैसे जाने का भी डर है।'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 और 1000 के नोट बैन किए जाने की घोषणा और दी गई कुछ सहूलियतों खिलाफ जाते हुए वेस्टर्न रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर नया फरमान जारी किया है। रेलवे ने तीनों तरह के एसी के वेटिंग टिकट की बुकिंग पर रोक लगा दी है।

वेस्टर्न रेलवे ने यह भी कहा है कि 50 हजार रुपये से ज्यादा के टिकट बुक कराने पर पैन कार्ड दिखाना जरूरी होगा। यह आदेश 11 नवंबर तक लागू रहेगा।

घोषणा होते ही काउंटर पर बढ़ गई भीड़
बताया जा रहा है कि वेस्टर्न रेलवे ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 और 1000 के नोट बैन करने की घोषणा किए जाने के बाद से ही टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ जमने लगी। खासकर ट्रेवेल एजेंट मोदी सरकार की ओर से रेलवे काउंटर पर पुराने नोट लिए जाने की छूट का फायदा उठाने की भरपूर कोशिश की।

बुक करा रहे हैं लंबी दूरी के टिकट
दरअसल, लोग कोशिश कर रहे थे कि वे 500 और 1000 के नोट से लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी के वेटिंग टिकट बुक करा लेंगे और बाद में उन्हें कैंसिल कराकर नए नोट हासिल कर लेंगे। लोग दिल्ली से हावड़ा और कन्याकुमारी तक के फर्स्ट क्लास के टिकट वेटिंग में बुक करा रहे हैं और बाद में कोटा के लिए अप्लाई करते हैं।

ऐसे चल रहा है खेल
मुबई में कुछ मामले ऐसे देखे गए जिसमें लोग दिल्ली से त्रिवेंद्रम राजधानी में फर्स्ट एसी के टिकट बुक कर रहे थे। ऐसे टिकट में 6 लोगों के जाने और वापस आने का कुल अमाउंट 81000 होगा। कुछ लोगों ने अलग-अलग गंतव्य के टिकट बुक किए। एक क्लर्क ने बताया कि लोग 500 से 1000 के नोटों का इस्तेमाल करके करीब 4-5 लाख रुपये तक के टिकट बुक कर रहे हैं।

टिकट कैंसिल कराकर वापस नए नोट हासिल करने की कोशिश
टिकट बुकिंग काउंटर पर एक शख्स ने बताया कि उसके रिश्तेदार ने रेलवे में मौजूद अपने कुछ पहचान के लोगों की मदद से 50000 रुपये से ज्यादा के वेटिंग टिकट लिए हैं। ये टिकट 500 और 1000 के नोट देकर बुक किए गए। बाद में ये टिकट कैंसिल करा कर उन्हें कुछ चार्जेज के अलावा बाकी का पैसा वापस मिल जाएगा।

टिकट बुकिंग में दलालों के खेल को समझते हुए वेस्टर्न रेलवे तुरंत वेटिंग टिकट पर रोक लगा दी। रेलवे ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि सरकार की ओर से दी गई सहूलियत के जरिए लोग कालेधन को सफेद करने में जुटे थे।