tikhiawaz24.in

शनिवार, 17 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी PCS एसोसिएशन की आपात बैठक में अहम फैसला,19 दिसम्बर से यूपी में एसोसिएशन की हड़ताल का एलान,यूपी के 1100 PCS अफसर हड़ताल में होंगे शामिल,मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी-एसोसिएशन,PCS अफसरों की हड़ताल को सभी संगठनों का समर्थन,यूपी में PCS हड़ताल को लाखों कर्मचारियों का समर्थन,वकीलों की PCS अफसरों से मारपीट करने का मामला,3 पीसीएस अफसरों पर 300 लूट की FIR दर्ज का मामला,PCS एसोसिएशन ने की दोषी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग

बिजनौर-घर में सिलेंडर फटने से हुआ भीषण धमाका,महिला समेत 3 लोग झुलसे,अस्पताल में भर्ती,दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं,नहटौर थाना क्षेत्र डूडा कालोनी का मामला

वाराणसी-एसएसपी के काफिले की गाड़ी से लड़का घायल,विपरीत दिशा से जा रहा था SSP का काफिला,अंधरापुल के पास लोगों ने SSP के काफिले का घेराव,एसएसपी ने मामले में अपने ड्राइवर का किया चालान,कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर इलाके का मामला            

लखनऊ-पीसीएस एसोसिएशन की आपात बैठक जारी,निलंबित PCS डॉ अर्चना द्विवेदी भी बैठक में शामिल,PCS अर्चना द्विवेदी ने अपना निलबंन गलत बताया,सपा नेता के दबाव में सरकार ने निलबंन किया-अर्चना द्विवेदी,बरेली मीरगंज के एसडीएम पद पर तैनात थीं अर्चना द्विवेदी

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव रानीलक्ष्मी बाई पुरस्कार बाटेंगे,19 दिसम्बर को लोक भवन में कार्यक्रम का आयोजन,सुबह 10 बजे से आयोजित होगा पुरस्कार वितरण समारोह

मऊ-घोसी सपा विधायक सुधाकर सिंह के बिगड़े बोल,शहीदों की पत्नियों सपा विधायक ने किया अपमान,'शहीद की पत्नी के भागने पर सरकार देगी 5 लाख',पत्नियों के भागने पर माता-पिता को मिलेंगे 5 लाख,नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में दिया विवादित बयान,घोषी विधानसभा से सपा विधायक हैं सुधाकर सिंह

मथुरा-मिशन अस्पताल से 3 दिन का बच्चा चोरी होने से हड़कंप,परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप,वृंदावन के आरके मिशन अस्पताल का मामला

इलाहाबाद-16,448 सहायक अध्यपकों की भर्ती का मामला,हाईकोर्ट ने कैरी फारवर्ड पदों पर नियुक्ति का दिया आदेश,बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की भर्ती,कुशीनगर के राजीव कुमार ने दाखिल की थी याचिका

इलाहाबाद-आजम खां के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट में खारिज,जिला सहकारी बैंक में कालाधन सफेद करने का था आरोप,याचिकाकर्ता फैसल ने जानलेवा हमले का भी लगाया था आरोप

लखनऊ-आईजी जोन ने की जोन की क्राइम समीक्षा मीटिंग,लखनऊ रेंज में सर्वाधिक हत्या,रेप और लूट की घटनाएं,लखनऊ जोन की समीक्षा में फिर उन्नाव एसपी को फटकार,अपराधियों की गिरफ्तारी में फिसड्डी निकला उन्नाव जिला,सुल्तानपुर,रायबरेली भी अरेस्टिंग अभियान में नाकाम,लखनऊ के खराब हालात पर तीसरी बार भी मीटिंग में फटकार

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल बाटेंगे समाजवादी पेंशन,दोपहर 12 बजे चौक स्थित फिरंगी महल में कार्यक्रम

लखनऊ-वाणिज्यकर विभाग का स्कूल ड्रेस बनाने वाली फर्म पर छापा,इंदिरानगर के भूतनाथ में शगुन और सेठी गारमेंट्स पर छापा,छापेमारी में एक करोड़ की कर चोरी का मामला पकड़ा गया

इलाहाबाद-पूर्व निर्धारित तिथि पर होगी टीईटी की परीक्षा,19 दिसम्बर को दो पालियों में होगी परीक्षा,सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने दी जानकारी

लखनऊ-ईडी ने दर्ज कराया एक्सिस बैंक पर मुकदमा,60 करोड़ की मनी लांड्रिंग में दर्ज हुआ मुकदमा,लेनदेन के खाता धारक ने नोएडा में दर्ज कराया मुकदमा

बलिया-व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,बाइक सवार बदमाश गोली मारकर हुए फरार,हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश,भारी पुलिस बल तैनात,बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा गांव की घटना 

सीतापुर-पिकप की टक्कर से दादा पोते की मौके पर मौत,सड़क पार करने के दौरान हादसे में हुई मौत,महोली थाना क्षेत्र के नेरी इलाके की घटना

लखनऊ-CM अखिलेश ने योजना भवन में लाइब्रेरी का किया लोकार्पण,पुरानी लाइब्रेरी का उत्तर प्रदेश सरकार ने कराया जीर्णोद्धार,50 विषयों की 20 हजार से अधिक किताबें होंगी उपलब्ध,अंग्रेजी हुकूमत,संयुक्त प्रांत के नियोजन संबंधित साहित्य भी उपलब्ध,पुस्तकालय को ई-नेटवर्किंग के माध्यम से जोड़ने का भी प्रस्ताव

लखनऊ-यूपी महिला कांग्रेस का लखनऊ में सम्मेलन कल,गुलाम नबी आजाद,राजबब्बर,शिला दीक्षित रहेंगे मौजूद,कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा भी करेंगी शिरकत,कल पार्टी कार्यायल में होगा बैठक का आयोजन

कानपुर-आईआईटी से 38 छात्रों को किया गया निष्कासित,PHD में फेल 60 छात्रों को भी किया गया निष्कासित,खराब शैक्षिक प्रदर्शन पर निकाले गए छात्र,सीनेट की बैठक में लिया गया फैसला,छात्रों को मिलेगा मर्सी अपील का मौका 

बुलंदशहर-पीएनबी बैंक में महिलाओं,पुलिसकर्मी में मारपीट,पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को बैंक से खदेड़ा,हवाई फायरिंग करने वाले सिपाही को किया गया सस्पेंड,बैंक के बाहर लाइन में लगने को लेकर हुआ था विवाद,अहार थाना क्षेत्र के पीएनबी बैंक शाखा की घटना 

फिरोजाबाद-कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या,सीएनजी पंप के गार्ड ने दिया वारदात को अंजाम,गाड़ी साइड लगाने को लेकर हुआ था विवाद,टुंडला थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की घटना

लखनऊ-मनरेगा मजदूरों के भुगतान को लेकर गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन,218 करोड़ की बकाया मजदूरी को लेकर कल होगा प्रदर्शन,दोपहर 12 बजे कांग्रेस नेता संजय दीक्षित के नेतृत्व में प्रदर्शन

लखनऊ-यूपी महिला कांग्रेस का संकल्प कार्यक्रम कल 12 बजे,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा लेंगी भाग,प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, शीला दीक्षित, निर्मल खत्री रहेंगे,प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित होगा संकल्प कार्यक्रम

मेरठ-ईरा मॉल पर 9 करोड़ 73 लाख का जुर्माना,मनोरंजन कर विभाग ने जारी किया नोटिस,टैक्स जमा न होने पर जारी किया नोटिस

बलिया-दो दिन पहले लापता बच्ची की हत्या,बलिया पुलिस की लापरवाही से बड़ी घटना,गांव के बाहर पोखरे में मिला शव,रेप की आशंका,गड़वार थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ-यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अल्पसंख्यक अधिकार दिवस,कल 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम,सीएम अखिलेश यादव कार्यक्रम में होंगे शामिल,आजम खां कार्यक्रम में होंगे विशिष्ट अतिथि,अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष शकील अहमद भी होंगे शामिल  

कानपुर-कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मानवता हुई शर्मसार,सैकड़ों लोगों के सामने युवक की OHE से झुलसकर मौत,मालगाड़ी के पिछले हिस्से पर चढ़ा युवक आया था चपेट में,प्लेटफार्म नंबर 8 पर मौत का तमाशा देखते रहे सैंकड़ों लोग,GRP और RPF ने सूचना के बाद भी नहीं किया बचाने का प्रयास

लखनऊ-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल लखनऊ में रहेंगे,नोटबंदी के खिलाफ लखनऊ में रैली करेंगे केजरीवाल
दोपहर 1 बजे रिफा-ए-आम क्लब में रैली को करेंगे संबोधित

लखनऊ-पेंशन वितरण कार्यक्रम में सीएम करेंगे शिरकत,700 महिलाओं को कल दी जाएगी पेंशन,ऐशबाग ईदगाह में कल 12 बजे होगा कार्यक्रम,सीएम अखिलेश यादव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत 

लखनऊ-PCS एसोसिएशन की बैठक में डीएम बरेली का मुद्दा छाया रहा,DM बरेली पंकज यादव ने रोकी PCS अफसरों की सैलरी,बरेली जनपद में तैनात कई PCS अफसरों की सेलरी DM ने रोकी

लखनऊ-एसएसपी लखनऊ पहुंच रही हैं जेल में छापा मारने,छापेमारी से पहले SSP के आने की खबर पहुंची जेल,लखनऊ जेल में आज होगी कई बैरको में होगी छापेमारी,आधा दर्जन थानेदारों के साथ एसएसपी पहुंची जेल

बरेली-फोन पर महिला पुलिसकर्मी से अश्लीलता करने का मामला,डायल 100 पर काल कर आरोपी करता था अश्लील बातें,एसटीएफ ने मामले में आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,आरोपी युवक को STF ने फरीदपुर से किया अरेस्ट

तीखी आवाज़

सतहरिया क्षेत्र  मे जारी है पशु तश्करो का तांडव --
19 गांवो की सुरक्षा मे तैनात है 9 पुलिस कर्मी --
✍�वृजेश पाण्डेय
मुगराबादशाहपुर |सतहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र मे लगभग एक पखवारे से पशु तश्करो का तांडव जहां बे खौफ जारी है तथा उद्यमी समेत पशु पालको की नींद हराम हो गयी है वही सीडा सहित 19 गांवो की सुरक्षा मे तैनात 9 पुलिस कर्मी पशु तळ्करो के सामने असहाय साबित हो रहे है |आलम यह है कि पशु तश्कर बे खौफ घटना को अंजाम दे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है |हद तो तब हो गयी जब पशु तश्करो का पीछा कर रहे चौकी प्रभारी पर तश्करो ने ईंट पत्थर फेक लहू लुहान कर चम्पत हो गये |जिसमे चौकी प्रभारी के सिर मे चोटे आ गयी |सूत्रो की माने तो पिकप वाहन से आने वाले पशु तशिकर पशुवो को ही नही अपितु बड़ी घटना को भी अंजाम देने की फिराक मे है |यद्यपि थानाध्यक्ष मुगरा तहसीलदार सिंह भी सीडा कालोनी पहुंच लोगो को जागरूक करते हुए सहयोग की अपील किया है |इस बाबत सीडा बिकास कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवा जी सिंह ,शत्रुघन मौर्या सुनील यादव संतोष पाण्डेय आदि सीडा प्रभारी स्वेताभ रंजन से मिल कर सीडा कालोनी की क्षतिग्रस्त बाउन्ड्री वाल की मरम्मत कराने की मांग की है |फिल हाल सतहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के साथ ही मुगरा मे भी पशु तश्करो का गिरोह सक्रिय हो चुका है |जिसके चलते लोग दहशत मे है |

तीखी आवाज़

लखनऊ- पेंशन दिवस के अवसर पर CM अखिलेश की सौगात,पेंशनरों के लिए बायोमेट्रिक सुविधा का सीएम करेंगे शुभारंभ,आज सुबह 10 बजे 5 केडी पर सीएम आवास पर कार्यक्रम 

लखनऊ- टिकटों को लेकर समाजवादी परिवार आज करेगा बड़ा मंथन,मुलायम के आवास पर सुबह 10.30 बजे जुटेगा समाजवादी परिवार,मुलायम,सीएम अखिलेश,प्रो. रामगोपाल,शिवपाल रहेंगे मौजूद,टिकटों को लेकर परिवार में अंदर ही अंदर जारी है जंग

शाहजहांपुर- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का शाहजहांपुर का दौरा आज,बरेली मोड़ पर मैदान में अमित शाह की सभा,परिवर्तन रैली की सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह 

12 बजे शाहजहांपुर में होगी अमित शाह की सभा,सुबह 10.45 बजे लखनऊ से शाहजहांपुर जाएंगे शाह 

लखनऊ- अखिलेश सरकार का सबसे बड़ा लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम,20 दिसम्बर को 6 हजार योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास,आरएमएल इंस्टीट्यूट में स्वास्थ्य की योजनाओं का लोकार्पण,किसान बाजार मंडी में 2300 योजनाओं का होगा लोकार्पण,किसान बाजार मंडी में ही 2100 योजनाओं का शिलान्यास,लखनऊ में 200 बेड वाले बच्चों के अस्पताल का लोकार्पण,कैंसर इंस्टीट्यूट, आईटी सिटी, सीजी सिटी का भी लोकार्पण,लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी होगा लोकार्पण,एसजीपीजीआई में भी 4 बड़ी योजनाओं का करेंगे लोकार्पण,जेपी कंवेशन सेंटर में स्वीमिंग पूल का सीएम करेंगे लोकार्पण,कैसरबाग बस टर्मिनल का भी सीएम अखिलेश करेंगे लोकार्पण,सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम

कानपुर- नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार 3 लोग गिरफ्तार,नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर हुई गिरफ्तारी,कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी 

लखनऊ- सेंट्रल बार एसोसिएशन का आज कार्य बहिष्कार का एलान,कलेक्ट्रेट में हुई मारपीट की घटना के विरोध में कार्य बहिष्कार,कलेक्ट्रेट में कल वकीलों,पीसीएस अफसर में हुई थी मारपीट

बहराइच- SOG की छापेमारी में पकड़़े गए 4.50 लाख रुपए,नोट बदलने के धंधे की सूचना पर SOG की छापेमारी,टीम ने मौके से पैसे के साथ 3 लोगों को पकड़ा,रुपईडिहा स्थित होटल में एसओजी की छापेमारी

लखनऊ- जूनियर विश्वकप हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत,सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को शूट आउट में हराया,4-2 से भारत ने आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया,फाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से रविवार को होगा,ध्यानचंद स्टेडियम में हो रहे हैं हाकी के मुकाबले 

लखीमपुर- लखीमपुर में गेंडे की लाइव तस्वीरे केवल ईटीवी पर,लखीमपुर के शैल गांव में दिखाई दिया गेंडा,ईटीवी के कैमरे में कैद हुआ भय का प्रयाय बना गेंडा,दुधवा से निकला गेंडा सीतापुर,लखीमपुर में घूम रहा,गेंड अबतक करीब दर्जनभर लोगों को कर चुका है घायल,गेंडे के हमले में बाल-बाल बचे दो वनकर्मी,दुधवा से करीब 50 किमी दूर भटक रहा है गेंडा,लखीमपुर के गेंडे की तस्वीरे ईटीवी पर सबसे पहले 

बहराइच- गैस भरते समय दुकान में लगी आग,स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू,बहराइच के फखरपुर चौराहे की घटना 

तीखी आवाज़

जौनपुर में आज काकोरी काण्ड के महानायक को दी गयी श्रद्धांजलि

जौनपुर, 17 दिसम्बर। जौनपुर जिले के सरावां गांव स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर आज हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने काकोरी काण्ड के महानायक राजेन्द्र लाहिड़ी का 89 वां बलिदान दिवस मनाया।
                  इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाया और दो मिनट का मौन रखकर आजादी के लड़ाई के पुरोधा एवं काकोरी काण्ड के महानायक श्री लाहिड़ी को श्रद्धांजलि दी।
                   शहीद स्मारक पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि महान क्रान्तिकारी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी का जन्म 23 जून 1901 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। देश की आजादी की लड़ाई में भाग लेने के लिए उन्होने पंडित राम प्रसाद विस्मिल, रोशन सिंह व अशफाक उल्लाह का साथ किया। चारो महान क्रान्तिकारियों ने उस समय काकोरी काण्ड को अंजाम दिया तो अंग्रेजों ने चारो को सजा -ए- मौत का आदेश दिया। चारो क्रान्तिकारियों को 19 दिसम्बर सन 1927 को फांसी देने की तिथि तय की गयी , मगर उस समय अंग्रेजों को लगा कि श्री लाहिड़ी इनके अगुवा हैं , ये 19 दिसम्बर के पूर्व जेल में कुछ और करा सकते है, इसके लिए अंग्रेजों ने फांसी की तारीख से दो दिन पूर्व 17 दिसम्बर 1927 को ही काकोरी काण्ड के महानायक श्री लाहिड़ी को उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिला कारागार में फांसी पर लटका दिया। ऐसे वीर सपूत को श्रद्धांजलि देना गर्व की बात हैै।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

पिता के हत्यारे बेटे को आजीवन कारावास

फावड़े से पिता की सोते समय की थी हत्या

जिला सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार यादव ने लाल बहादुर पुत्र रामदुलारे निवासी तेजगढ़ थाना लालगंज के हत्या के आरोप में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वादी पारसनाथ निवासी कुसमी थाना नगर कोतवाली ने 10 फरवरी 2009 को दी गई तहरीर में बताया कि गेट नंबर 53 ए पर गेटमैन के पद कार्यरत था। जब वह ड्यूटी पर सुबह छह बजकर दस मिनट पर पहुंचा तो देखा कि रात की ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रामदुलारे बेंच पर मृत्यु की अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना उसने अपने उच्चाधिकारी को दी। घटना के निरीक्षण के समय एक लड़का आया और उसने अपने को मृतक रामदुलारे का बेटा बताया। उसके जूते पर खून का निशान था। पूछताछ में लालबहादुर ने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि उसने अपने पिता की हत्या फावड़े से की। राज्य की ओर से डीजीसी मोहम्मद अनवारुल हसन खां ने किया।

प्रतापगढ़

युवक को जिंदा जलाने में तीन को उम्रकैद

अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी अजय सिंह ने हत्या के आरोप में मुकेश कुमार, संतराम वर्मा व राधेश्याम निवासी सरुआ थाना सांगीपुर को दोषी पाते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास व बीस-बीस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास का दंड मिलेगा।

वादी देवदत्त वर्मा निवासी सरुआ के अनुसार 11 मई 2008 की देर रात लगभग डेढ़ बजे उसका बेटा अनिरुद्ध (32) घर के सामने दरवाजे के पास सो रहा था। तभी मुकेश, संतराम व राधेश्याम आए और अनिरुद्ध पर पेट्रोल डालने लगे। संतराम ने माचिस की तीली जलाकर अनिरुद्ध के ऊपर फेंक दिया। आग का गोला बन उसका बेटा चिल्लाया तो गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई। वह 80 प्रतिशत जल चुका था। बेटे को बचाने के दौरान वह भी जल गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। राज्य की ओर से पैरवी डीजीसी मोहम्मद अनवारुल हसन खां व एडीजीसी सुरेंद्र यादव ने किया।

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

*टिसौरा विद्यालय के बच्चो को एबीएसए ने कराई प्रार्थना, शिक्षक गायब*

चोलापुर विकासखंड अंतर्गत आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी लालजी गौड़ ने शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन अध्यापक -अध्यापिकायें विद्यालय में अनुपस्थित मिले।
ग्राम सभा टिसौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह अनुपस्थित मिले जिस पर एबीएसए महोदय ने स्वयं प्रार्थना करायी। गौरतलब है कि एबीएसए महोदय द्वारा फोन करने के उपरांत प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह विद्यालय में पहुचें। वहीं क्षेत्र के रसड़ा, भीदूर, टिसौरा एवं कोइलो स्थित प्राथमिक विद्यालयों में रसड़ा में सौम्या गुप्ता 9 दिसम्बर से अनुपस्थित एवं अध्यापक अरविंद प्रताप, प्रिया मौर्या एवं रामकेवल मौके से अनुपस्थित मिले। वहीं कोइलो स्थित प्राथमिक विद्यालय से पूनम सिंह अनुपस्थित मिली। एबीएसए ने कार्यवाही करते हुये अनुपस्थित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान टिसौरा विद्यालय की सौचालय मे ताला बंद मिला, तथा दो बच्चे स्कूल के समीप खुले मे सौच करते हुये दिखे, एबीएसए ने प्रधानाध्यापक अरबिंद सिंह को फटकार लगाते हुये सौचालय का ताला खुलवाया।

*गांव कैसे होगी ओडीएफ, आदेशो की धज्जिया उड़ा रहे शिक्षक*

खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए पन्द्रह दिन पुर्व जिले व ब्लाक की ओडीएफ टीम ओडीएफ चयनित गांव टिसौरा मे स्वच्छता रैली के बाद उक्त गांव के परिसर मे चौपाल लगाकर लोगो को जागरुक कर रही थी, कि गांव के दर्जनो ग्रामीण, एवं गांव की ओडीएफ टीम ने स्वच्छता चैंपियन स्टार उमाकांत पाण्डेय व मौजूद बीडीओ, एडीओ पंचायत से शिकायत किया कि स्कूल अन्तर्गत सौचालय का प्राय: ताला बंद होने कारण के बच्चे खेत में शौच करने जाते हैं, पूछने पर प्रधानाध्यापक अरबिंद सिह यह कहकर टाल देते है कि छोटे बच्चे है, सौचालय गंदा कर देगे, ये शौचालय शिक्षक एवं शिक्षिकाओ के लिये है। इस पर उमाकांत पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक अरबिंद सिंह से पूछताछ किये, तथा जिलाधिकारी के आदेश की पालन करने की सलाह देते हुये तथा शिक्षक को समझाते हुये चेतावनी दिया था कि अगर भविष्य मे बच्चे खुले मे सौच करेंगे तो मजबूरन कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी।

तीखी आवाज़

महिला सिपाही के बैंक खाते में आए 1 अरब
पुलिस विभाग में तैनात एक महिला सिपाही अचानक अरबपति बन गई। एटीएम से बैलेंस चेक करने के दौरान उसके खाते में लगभग 1 अरब की धनराशि मिली तो सिपाही के होश उड़ गए। उसने दो बार-एटीएम से बैलेंस चेक करने को स्लिप निकाली, मगर वही धनराशि सामने अंकित आई। तत्काल उसने एसपी को मामले से अवगत कराया। पीएमओ को भी महिला सिपाही ने मामले की जानकारी भेजी है।
आगरा की बिचपुरी निवासी महिला सिपाही 40 वर्षीय रेखा रानी राजोरिया मैनपुरी में तैनात है। इस समय उसकी तैनाती एसपी द्वारा बनाए गए दबंग दल में है। चार दिन पहले उसने एलआईसी की एक पॉलिसी सरेंडर की थी। इस पॉलिसी की धनराशि दो दिन में उसके बैंक एकाउंट में पहुंचने की जानकारी दी गई थी।
बैंक खाते में धनराशि की जानकारी करने के लिए राजोरिया गुरुवार शाम पुलिस लाइन के निकट स्थित बैंक एटीएम पर बैलेंस चेक करने पहुंची। आगरा के बिचपुरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के अपने बैंकखाता नंबर 10665217957 का बैलेंस चेक किया तो खाते में 99 करोड़ 99 लाख 97 हजार 707 रुपये 58 पैसे स्लिप पर अंकित होकर आए। इतनी बड़ी धनराशि देख महिला का माथा घूम गया। घबराकर उसने फिर बैलेंस चेक किया तो यही धनराशि फिर निकली। उसने तत्काल एसपी सुनील सक्सेना को मामले की जानकारी दी।
पूरी रात नहीं आई नींद, महिला ने पीएमओ को भेजी शिकायत
महिला सिपाही अपने खाते में एक अरब की धनराशि देख परेशान हो गई। डिप्रेशन के चलते पूरी रात उसको नींद नहीं आई। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के साथ-साथ उसने अपने परिवारीजनों को भी मामले से अवगत कराया। एसपी सुनील सक्सेना के निर्देश पर महिला सिपाही ने प्रधानमंत्री कार्यालय को इस संबंध में फैक्स भेज दिया है। भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर को भी इस मामले की जानकारी दी गई है। हालांकि, मैनेजर भी ये नहीं बता पा रहा कि आखिर उसके खाते में इतनी बड़ी धनराशि कहां से आई। ये फीडिंग की गलती है या फिर वास्तव में खाते में इतनी धनराशि किसी ने डाली है, इसकी बैंक ने छानबीन शुरू कर दी है।
यह खाताधारक का बैलेंस नहीं है। बीते अक्टूबर से बैंक ने केवाईसी की सख्ती की थी। इसके चलते केवाईसी मानक पूरे न होने वाले खाते चिन्हित किए गए। जिनमें इस तरह के अंक दिखाए जा रहे हैं, यह सभी खाते होल्ड पर हैं। बैंक में दर्ज पते पर इनको पत्र भी भेजा गया है। जैसे ही केवाईसी पूरी हो जाएगी, यह खाता सामान्य तरीके से बैलेंस दिखाने लगेगा।
-गोविंद माहेश्वरी, जिला समन्वयक, भारतीय स्टेट बैंक आगरा

गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

नोएडा-कॉम्बिफ्लैम का सैंपल जांच में ड्रग विभाग की जांच में फेल,जुलाई माह में सेक्टर 29 से टीम ने लिए थे दवा के सैंपल,लखनऊ की प्रयोगशाला में फेल हुआ दवा का सैम्पल,ड्रग विभाग जारी किया एलर्ट,नोएडा ड्रग विभाग ने लिया था सैम्पल

लखनऊ-सड़क हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों,छात्रों ने बसों में की तोड़फोड़,मोहनलालगंज में अंबालिका इंस्टीट्यूट के पास की घटना

लखनऊ-'मुलायम का संदेश अखिलेश की विजय' रथ यात्रा का चौथा चरण,18 दिसंबर को कन्नौज से शुरू होगी मुलायम संदेश रथ यात्रा,राज्यसभा सांसद,सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करिणमय नंदा दिखाएंगे झंडी,19 दिसंबर को फर्रुखाबाद पहुंचेगी मुलायम संदेश रथ यात्रा,
20 दिसंबर को हरदोई में मुलायम संदेश रथ यात्रा होगी समाप्त,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव करेंगे रथ की अगुवाई

सोनभद्र-गलत ट्रैक पर मालगाड़ी आने से मचा हड़कम्प,रेलवे ट्रैक पर चल रहा था मरम्मत का काम,काम कर रहे एक दर्जन गैंगमैन बाल बाल बचे,दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास की घटना

लखनऊ-18 दिसंबर को मनाया जाएगा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस,सीएम अखिलेश यादव कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि,मंत्री आजम खां विशिष्ट अतिथि के रूप में लेंगे भाग,उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग करेगा का कार्यक्रम का आयोजन,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे से होगा कार्यक्रम

दिल्ली-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भाषणों पर किताब का विमोचन,लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने किया किताब का विमोचन,पुत्र नीरज शेखर के अलावा कई बड़े नेता रहे मौजूद,किताब में चंद्रशेखर की तमाम बातों और चित्रों को रेखांकित किया गया

हरदोई-किशोरियों को बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा,अपहृत नाबालिग किशोरी को एक आरोपी के साथ किया अरेस्ट,भारत-नेपाल बार्डर के चंदनपुर से किशोरी को किया था अपहरण,लखीमपुर और हरदोई में किशोरियों को बेचने का हुआ खुलासा, देहात कोतवाली पुलिस ने देहात इलाके से की अरेस्टिंग

लखनऊ-मायावती का नोटबंदी को लेकर BJP पर बड़ा हमला,लोग नारा लगा रहे-'मोदी तेरे राज में,कटोरा आया हाथ में',मायावती का भाजपा की प्रचार शैली पर बड़ा सवाल,
कालेधन से प्रचार के लिए बीजेपी ने खरीदी बाइकें-मायावती,नोटबंदी से पहले भाजपाइयों ने खरीदी जमीनें-मायावती,बाइकें क्या हेलीकॉप्टर भी उतार दें,हार तय-मायावती,नोटबंदी पर केंद्र का फैसला राजनीति से प्रेरित-मायावती,चैनल से स्टिंग ऑपरेशन कराने को बताया मैनेज

बुलंदशहर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान,सपा में गुंडों और बदमाशों का बोलबाला-कैशव मौर्या,नोटबंदी का चुनावों पर नहीं होगा असर-केशव मौर्या

लखनऊ-नीलकंठ के ठिकानों से छापेमारी में 60 लाख के नए नोट मिले,आयकर विभाग की टीम ने 60 लाख की नई करेंसी बरामद की,बरामद किए गए सभी नोट 2 हजार रुपए के मिले

ग्रेटर नोएडा-कार से 1 करोड़ से अधिक 2 हजार के नए नोट बरामद,पुलिस ने नोटों के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया,खुद को इलाहाबाद बैंक का मैनेजर बता रहे लोग,
आयकर विभाग की टीम मौके पर कर रही पूछताछ,दादरी बाईपास से कार से नए नोट बरामद

लखीमपुर खीरी-जंगल से निकले बाघ ने किसान पर किया हमला,किसान गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,मैलानी रेंज इलाके के छेदीपुर गांव की घटना

देवरिया-डायल 100 की 35 गाड़िया हुई जनता को समर्पित,पंचायती राज्य मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दिखायी हरी झंडा,आज रात 8 बजे से यूपी डायल 100 करेगा काम

बलरामपुर-कंबल वितरण में सपा विधायक पर मनमानी का आरोप,अपने निजी मजदूरों को सरकारी कंबल बांटने का आरोप,उतरौला तहसील के वकीलों ने विधायक पर लगाया आरोप,तहसील में कम्बल लेने आए MLA का हुआ जमकर विरोध,उतरौला के सपा MLA आरिफ अनवर के विरोध में नारेबाजी

लखनऊ-पारा में होर्डिग हटाने पर सपा नेता के गुर्गों की गुंडई,होर्डिंग हटाने पर नगर निगम के कर्मचारियों को पीटा,मारपीट की घटना से कर्मचारियों में भारी आक्रोश,प्रचार विभाग के कर्मचारियों ने कामकाज बंद किया

लखनऊ-परिवहन निगम अध्यक्ष का अधिकारियों को अल्टीमेटम,सर्दियों में गाड़ियो की व्यव्स्था दुरुस्त किया जाय

लखनऊ-शत्रु सम्पतियों के कब्जेदारों को जिला प्रशासन का नोटिस,सम्पत्तियों के डिफाल्टरों से क़ानूनी दस्तावेज तलब किए गए,150 से ज्यादा कब्जेदारों को बेदखल करने का चलेगा अभियान

लखनऊ-अब नीलकंठ के मालिक के करीबी के घर आयकर की रेड,ऐशबाग में आयकर विभाग की टीम कर रही व्यापारी से पूछताछ,पूर्व डीजीपी के करीबी विक्की बहल से टीम कर रही पूछताछ,विक्की ने 28 अक्टूबर को 5 करोड़ की कोठी 86 लाख में खऱीदी थी, नौकरों से लेकर दोस्तों से आयकर की टीम कर रही पूछताछ,बाजारखाला के ऐशबाग में है विक्की बहल का है घर

लखनऊ-आयकर ने किया नोएडा में 12 फर्जी कम्पनियों का खुलासा,दिल्ली में कृष्णानगर की एक्सिस बैंक जमा हुआ करोड़ों का कैश,आयकर टीम ने कृष्णानगर की एक्सिस बैंक को दिया नोटिस,आयकर विभाग ने बैंक से सभी खातों का व्योरा किया तलब,नोटबंदी के बाद एक्सिस बैंक ब्रांच में जमा हुआ करोड़ो रुपया

लखनऊ-राजधानी में एक करोड़ की लूट पुलिस को भनक तक नही,कैश बॉक्स को पैदल ही लेकर भाग गये बदमाश,महानगर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर वारदात,कैश वैन में रखे पुरानी करेंसी के एक करोड़ लेकर गये बदमाश,करोड़ो के सीसीटीवी और पुलिस वैन बनी शो पीस

चंदौली-विधायक बब्बन सिंह चौहान का पौत्र निकला शातिर लुटेरा,ऑटो चालक बनकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा,विधायक के पौत्र समेत 4 शातिर लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा,लुटेरों के पास से कट्टा,कारतूस,ऑटो पुलिस ने किया बरामद,मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने शातिर लुटेरो को पकड़ा