tikhiawaz24.in

रविवार, 25 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-मुलायम का संदेश,अखिलेश की विजय रथ यात्रा,28 दिसंबर से मथुरा से शुरु होगी रथयात्रा,29 दिसंबर को आगरा,फिरोजाबाद पहुंचेगी रथ यात्रा,30 दिसंबर को इटावा में पहुंचेगी विजय रथ यात्रा,औरैया में 5वें चरण की रथयात्रा का होगा समापन,युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव करेंगे नेतृत्व,राज्यसभा सांसद किरनमय नंदा रथयात्रा में होंगे शामिल

बाराबंकी-गदिया नहर टूटने से 3 गांवों में घुसा पानी,किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न,गेंहू की फसल खराब होने से किसान परेशान,3 दिन से रिसाव की सूचना पर भी नहीं रोका गया पानी,गदिया,रसौली और आलापुर गांव के खेतों में भरा पानी

लखनऊ-दादा मिंया की मजार पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल,माल एवेन्यू स्थित मजार पर पहुंचे शिवपाल यादव,मजार पर आयोजित कुल में शिवपाल ने की शिरकत

दिल्ली-आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिवस,बीजेपी और केंद्र सरकार मनाएगी बड़े धूमधाम से जन्मदिन,बीजेपी और केंद्र सरकार मनाएगी गुड गवर्नेंस डे,युवा बीजेपी भी अगले 7 दिनों तक चलाएगी अभियान,लेस कैश इकॉनमी पर लोगों को करेगी जागरूक,बीजेपी के सभी सांसद और मंत्री रहेंगे अपने क्षेत्रों में

लखनऊ-सीनियर PCS अफ़सर हरिकेश चौरसिया बने CGM,UPSRTC के मुख्य महाप्रबन्धक बने हरिकेश चौरसिया,लखनऊ में ADM-E के पद पर थे हरिकेश चौरसिया

इलाहाबाद-घने कोहरे के कारण 14 ट्रक आपस में भिड़े,एक ड्राइवर की मौत,15 लोग घायल,सोरांव थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे की घटना 

फतेहपुर-हथियारबंद बदमाशों ने घर पर बोला धावा,लूट का विरोध करने पर गृह स्वामी को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,बिंदकी कोतवाली के बहरौली गांव की घटना

बांदा-पानी भरने के विवाद में दबंग ने 3 लोगों को मारी गोली,एक व्यक्ति की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर,दोनो घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया,तेंदुआरी थाना क्षेत्र के महुई गांव की घटना

लखनऊ-BJP पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में बैठक,यूपी प्रभारी ओम माथुर,केशव मौर्या मौजूद,राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल बैठक में मौजूद,महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत पदाधिकारी मौजूद,चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों के फीडबैक पर चर्चा,2 जनवरी को PM की होने वाली रैली को लेकर भी चर्चा,बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही अहम बैठक

भदोही-ट्रक-ऑटो की टक्कर,4 लोगों की मौत,3 गंभीर घायल,अस्पताल भेजे गये,आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम,गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर की घटना 

लखनऊ-आशियाना दरिंदगी केस में पुलिस का आडंबरी खुलासा आज,बिना शिनाख्त के लाई-चना बेचने वाले को बना दिया आरोपी,मोबाइल पर वीडियो के जरिए आरोपी की शिनाख्त का शगूफा,खुलासे की जल्दबाजी का अनोखा नमूना बना दरिंदगी कांड,एसएसपी के कथित खुलासे से बड़े अफसरों ने झाड़ा पल्ला,इलाकाई मातहत भी मजबूरी में खुलासे पर बोलने से बच रहे

लखनऊ-आशियाना दरिंदगी केस के खुलासे पर ETV के सवाल,SSP साहिबा बिना शिनाख्त के खुलासे की जल्दबाजी क्यों?,तलाश तो कृष्णा नाम की थी,फिर महेश पाल आरोपी कैसे बना?,पीड़िता ने आरोपी का नाम बताया था कृष्णा,फिर महेश कहां से आया?,आरोपी पड़ोसी था तो क्यों पड़ोसी को नहीं पहचान पाई बच्ची?,गोरे रंग वाले कृष्णा की थी तलाश,अब सांवला महेश आरोपी हुआ !,आरोपी ने क्या खुद को फंसाने के लिए किया पिता को फोन कॉल?,प्रदेश को हिलाने वाले कांड के खुलासे पर अफसरों की मुहर नहीं?

लखनऊ-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन,बीजेपी ने सभी जिलों में खोला अपना आईटी सेंटर,वीडियो कांफ्रेंसिंग से केशव मौर्या ने किया उद्घाटन,पार्टी की सूचनाओं से संबंधित IT सेंटर का उद्घाटन,बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुआ उद्घाटन कार्यक्रम
 
शाहजहांपुर-सड़क के किनारे मिला अज्ञात युवती का शव,गला रेतकर की गई युवती की हत्या,पुवांया थाना क्षेत्र के कुमरिया गांव की घटना

बरेली-जिला जेल के कैदी नई जेल में किए जा रहे शिफ्ट,बीसलपुर रोड पर बनी नई जेल में हो रही शिफ्टिंग,1842 में बनी जेल आज से नहीं रहेगी जिला जेल,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैदियों की शिफ्टिंग

आगरा-पुरानी रंजिश में 2 पक्षों में पथराव-फायरिंग,पथराव में 4 लोग घायल,अस्पताल रेफर,एत्मातपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी बच्ची की घटना
अलीगढ़-मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा,अलीगढ़-बरेली रूट हुआ बाधित,हरुआगंज स्टेशन के पास हुई घटना

जौनपुर-खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी टूटी,3 स्टेशनों पर आधा दर्जन ट्रेनें रोकी गई,4 घंटे तक ट्रेनों का संचालन रहा बाधित 
 
लखनऊ-दादा मियां के उर्स मेले में दूर-दूर से पहुंच रहे ज़ायरीन,माल एवेन्यू स्थित मज़ार पर ज़ायरीन कर रहे चादरपोशी,देश में चैन अमन की दुआ मांग रहे ज़ायरीन 

बहराइच-ट्रक और कार में टक्कर,5 लोग गंभीर,घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,जरवल रोड थाना क्षेत्र मुस्तफाबाद की घटना 

प्रतापगढ़-मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट,2 लोग घायल,दबंगों पर घर जलाने का भी गंभीर आरोप,लालगंज थाना क्षेत्र के प्रताप रुद्रपुर की घटना 

फैजाबाद-खड़े ट्रक से एम्बुलेंस टकराई,चालक की मौके पर मौत,2 लोग गंभीर घायल अस्पताल में कराए गए भर्ती,रुदौली के भेलसर के पास हाईवे पर हुआ हादसा

लखनऊ-प्राणि उद्यान में मनाया जा रहा क्रिसमस,संता और मिकी बांटेंगे बच्चों को टाफियां,क्रिसमस के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह

अमरोहा-पंजू सराय में 5 घरों में बंधकर बनाकर लूट,आधा दर्जन बदमाशों ने नकदी और कैश लूटा,नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के पंजू सराय की घटना 

वाराणसी-अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा,परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप,दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में मारवाड़ी अस्पताल का मामला

सीतापुर-ट्रैक्टर-कार की टक्कर,व्यक्ति की मौत,दो लोग गंभीर घायल,अस्पताल भेजे गये,संदना थाना क्षेत्र के कोरौना में हुआ हादसा

सीतापुर-ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को रौंदा,युवक की मौत,एक गंभीर घायल,मिश्रिख के हरिहरपुर में हुआ हादसा

इलाहाबाद-प्राइवेट बस पलटने से आधा दर्जन लोग घायल,सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया,करछना थाना क्षेत्र के कटका गाँव की घटना 

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत


संडवा  अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही से करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। फिर सात घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नरी के पाल बस्ती निवासी रामलखन पाल (62) शनिवार की सुबह छह बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। रास्ते में हाइटेंशन लाइन का ढीला तार लटक रहा था। कोहरे के कार तार दिखाई नहीं पड़ा। रामलखन ढीले तार के चपेट में आने से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घंटे भर तक रामलखन के घर न लौटने पर परिजनों ने खोज की तो उसका शव खेत में पड़ मिला। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर प्रधान देवी प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ अंतू पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश फैल गया। ग्रामीण मौके से शव नहीं उठने दे रहे थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश मिश्र व अंतू पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता ओपी मिश्रा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की पहल की। इस पर दोपहर एक बजे एसडीओ मदनलाल, जेई प्रमोद मौर्य ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रामसेवज विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

हाईवे पर लुटेरों का राज, बाल-बाल बचे युवक

बाघराय नगर कोतवाली के सेनानीनगर निवासी सचिन पुत्र जगत बहादुर सिंह अपने छोटे भाई नितिन कुमार सिंह के साथ बाघराय थाना क्षेत्र के उसरा पुर गांव में एक निजी कार्यक्रम में शुक्रवार की शाम आए थे। रात लगभग आठ बजे घर लौटते समय कमासिन भिटारा के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक करने का प्रयास किया। यह देख सचिन ने अपनी गाड़ी तेजी से भगाई। बदमाशों ने तमंचे से दो राउंड गोलियां चलाई किन्तु सचिन ने बाइक नहीं रोकी। इस वारदात से दोनो सहम गए पुलिस को सूचना देने पर थानाध्यक्ष राज किशोर ने आरोपियों की तलाश करने की कोशिश की पर आरोपी भागने मे सफल रहे। सचिन की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।

दस लीटर शराब के साथ धराया

बाघराय थाना बाघराय के एसआइ श्याम प्रकाश पांडेय ने मोती राम का पुरवा बेधन गोपाल पुर में संजय सरोज के यहां छापेमारी करके दस लीटर शराब बरामद की। इसके बाद संजय को गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार, 24 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव,2.30 बजे दोपहर से अमर सिंह मुलायम के आवास पर मौजूद,चुनाव की तैयारियों और टिकट बंटवारे पर हो रही चर्चा,गठबंधन पर भी तय हो सकती है आगे की रणनीति

लखनऊ-क्रिसमस पर राज्यपाल राम नाईक ने दी बधाई,सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी,सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने भी दी शुभकामनाएं,प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी बधाई दी,बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने भी बधाई दी,प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के कल्याण का संदेश दिया-सीएम

लखनऊ-48 घंटे बाद भी आशियाना दरिंदगी कांड में पुलिस खाली हाथ,मोबाइल टावर की डिटेल से सुराग का राग अलाप रही पुलिस,5 महिला अफसर होते हुए भी महिलाओं की सुरक्षा खतरे में,अनसुलझी वारदातों की लम्बी फेहरिस्त से अफसरों पर सवाल,गाजीपुर में दिनदहाड़े ज्वैलर्स के घर डकैती का खुलासा नहीं,चिनहट में अफसर के घर हुई लूट का भी नहीं हुआ खुलासा,कप्तान समेत आधा दर्जन आईपीएस लखनऊ में हैं तैनात

लखनऊ-उत्तर प्रदेश पुलिस में 5 सीओ के तबादले,अभिषेक कुमार सिंह सहायक सेनानायक वाराणसी,उम्रदराज खान सीओ झांसी बनाए गए,सुरेश कुमार रवि सीओ महराजगंज बनाए गए,जंग बहादुर यादव सीओ झांसी बनाए गए,संजय कुमार शर्मा सीओ जालौन बनाए गए

लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली रवाना,लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए गृहमंत्री

लखनऊ-बीजेपी पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में बैठक कल,पार्टी कार्यालय में यूपी प्रभारी ओम माथुर लेंगे बैठक,चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों का फीडबैक लेंगे माथुर

मेरठ-ससुरालियों ने महिला को घर में जिंदा जलाया,महिला की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,सरूरपुर थाना क्षेत्र के कलीना गांव की घटना

आगरा-दबंगों ने घर में घुसकर दूल्हे को जमकर पीटा,दबंगों की पिटाई से दूल्हा घायल,अस्पताल में भर्ती,आज रात में ही है दूल्हे की शादी,लोहामंडी थाना क्षेत्र के तेली पाड़ा की घटना

बाराबंकी-बच्चा चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा,चुराया गया 3 माह का बच्चा समेत 3 लोग अरेस्ट,लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर को 2 लाख में बेचा था बच्चा,प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,तीन दिन पूर्व बड्डूपुर इलाके से चोरी हुआ था बच्चा

जालौन-लग्जरी कार और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत,हादसे में 10 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,एट थाना क्षेत्र में तिरौना हाइवे पर हुआ हादसा

लखनऊ-बीजेपी की परिवर्तन यात्रा राजधानी लखनऊ में,पटेल प्रतिमा और उदादेवी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण,गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

सहारनपुर-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की जनसभा में फायरिंग,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसभा में की ताबड़तोड़ फायरिंग,गंगोह कोतवाली के सामने कांग्रेसियों ने फैलाई दहशत,ईटीवी के कैमरे में कैद हुई तस्वीरे, इलाके में दहशत

लखनऊ-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेसियों को भेजा संदेश,राज बब्बर ने गठबंधन की चर्चा को बताया अफवाह,कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की,किसी बड़े नेता से गठबंधन पर नहीं हो रही बात- राजबब्बर,राहुल की रैलियों से हताश विपक्ष फैला रहा अफवाह-बब्बर,राजबब्बर ने कांग्रेसियों को SMS के माध्यम से भेजा संदेश,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की जनसभा में बुलेटराजा

वाराणसी-9.45 लाख कैश के साथ 5 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार,7 क्विंटल गांजा समेत 8 लाख की नई करंशी भी बरामद,असम से एम्बुलेंस से तस्करी कर वाराणसी लाए थे गांजा,चौबेपुर इलाके से पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार

मऊ-संदिग्ध हालत में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान,घर के कमरे में लटका मिला छात्रा का शव,दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की घटना

लखनऊ-26 दिसम्बर को रालोद का लखनऊ में प्रदर्शन का एलान,जयंत चौधरी प्रदर्शन की करेंगे अगुवाई,हज़रतगंज में जीपीओ पार्क पर दोपहर 12 बजे होगा प्रदर्शन,गेहूं पर आयात शुल्क खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन,किसानों की कर्ज़ माफी को लेकर करेंगे प्रदर्शन

बहराइच-डीएम अभय के होमगार्ड को पीटने का मामला,कमिश्नर और डीआईजी की होमगार्डों के साथ बैठक,बैठक में समझौते का किया जा रहा है प्रयास,डाक बंगले में चल रही है अफसरों के साथ वार्ता

लखनऊ-फिल्म दंगल के बाद कुश्ती सीख रही लडकियों का बढ़ा उत्साह,फिल्म से महिलाओं के कुश्ती सीखने की बढ़ सकती है संख्या,साक्षी मलिक के पदक जीतने के बाद से कुश्ती में बढ़ा रूझान

बिजनौर-कांग्रेस यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद का बयान,नोटबंदी देश की जनता के गले में फंदा है-आजाद,यूपी में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार-अजाद

शाहजहांपुर-एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा,लेखपाल किसान से ले रहा था 5 हजार की रिश्वत,तिलहर इलाके से लेखपाल रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार

लखनऊ-तुलसियानी ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,तुलसियानी ग्रुप के सील लॉकरों को खोलने काम शुरू,लॉकर में 4 किलो सोना,40 लाख कैश हुआ बरामद,तुलसियानी ग्रुप पर पड़े छापे में 8 लॉकर हुए थे सील,इलाहाबाद के 2 बैकों में आयकर टीम ने लॉकर खोला,निर्मल तुलसियानी के नाम PNB अलोपीबाग में लॉकर,दिशा तुलसियानी के नाम SBI त्रिवेणी ब्रांच में लॉकर 

लखनऊ-सोमवार से गोमती नदी में वाटर टैक्सी की शुरुआत,कुड़ियाघाट से लामार्टीनियर स्कूल तक चलेगी वाटर टैक्सी,यूरोपियन कम्पनी से मंगवाई गई है वाटर मोटर बोट,सिंचाई विभाग गोमती में चलवाएगा वाटर मोटर बोट,2.80 लाख की वाटर बोट में बैठ सकेंगे 34 लोग,लोग 200 रुपए में ले सकेंगे वाटर बोट का मजा

ग्रेटर नोएडा-संदिग्ध हालत में सपा प्रत्याशी के गनर को लगी गोली,गनर की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,जेवर विधानसभा से सपा ने बेवन नागर को दिया है टिकट,दनकौर थाना क्षेत्र के दादोपुर इलाके में लगी गोली

जालौन-लग्जरी कार-ऑटो की टक्कर में 2 लोगों की मौत,आटो सवार आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,एट थाना क्षेत्र में तिरौना हाइवे पर हुआ हादसा

मथुरा-पेशी पर ले जाए जा रहे हत्यारोपी से मारपीट,दूसरे पक्ष के लोगों ने लात घूसों से हत्यारोपी को पीटा,पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था कचहरी,सदर बाजार क्षेत्र में कचहरी परिसर की घटना

रायबरेली-सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का बयान,शिवपाल यादव ने पूर्व पीएम को बताया मौनी बाबा,पीएम मोदी को फेंकू बाबा की संज्ञा दी,'सपा सरकार ने घोषणापत्र के सभी वादों को किया पूरा',मोदी जी बोलते रहते हैं, करते कुछ नहीं-शिवपाल

सुल्तानपुर-दुकान के बाहर टीन शेड से लटका मिला व्यक्ति का शव,लोगों ने हत्याकर शव लटकाने की जताई आशंका,धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव का मामला

लखनऊ-यूपी के PCS अफसरों को सरकार की सौगात,2001-02 बैच के PCS अफसरों का प्रमोशन,19 PCS अफसरों को 8700 का ग्रेड पे मिला,2007 बैच के PCS अफसरों का प्रमोशन ,42 PCS अफसरों को 7600 का ग्रेड पे मिला

मेरठ-प्रफुल्ल त्यागी का वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग के लिए चयन,26 दिसम्बर से जमशेदपुर में है वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप,हॉकी चैंपियन रहीं प्रफुल्ल अब बन गईं पावर लिफ्टिंग चैंपियन,राजनीति की वजह से हॉकी खिलाड़ी का पावर लिफ्टिंग में चयन,प्रफुल्ल त्यागी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा

अमरोहा-रुई के कारखाने में आग लगने से हड़कंप,कारखाने में आग लगने से लाखों का नुकसान,दमकल की 2 गाड़ियां काबू पाने में जुटी,डिडोली क्षेत्र के जोया इलाके की घटना

मेरठ-युवक की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,मोबाइल फोन के मामूली विवाद में हुई थी हत्या,दो आरोपियों लिसाड़ीगेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर-BTC छात्रों ने BSA कार्यालय पर किया प्रदर्शन,भर्ती की मांग को लेकर BTC छात्रों ने दिया धरना,कार्यालय गेट में लगाया ताला,पुलिस ने खुलवाया

हमीरपुर-बीजेपी कार्यालय से वालंटियर 8 बाइक लेकर रवाना,गांव गांव जाकर केंद्र की योजनाओं का करेंगे प्रचार,विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने शूरू की पहल,सदर क्षेत्र स्थित बीजेपी कार्यालय से हुई शुरुआत

लखनऊ-8वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान,परीक्षा में फेल होने के डर से छात्रा ने दी जान,सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की घटना

गोण्डा-तारकोल के ड्रम में गिरने से बंदर बन गया भालू,अपने ही साथी को देखकर बंदरों के झुंड में भगदड़,आसपास के लोगों में भी अजीब बंदर को देख कौतुहल,जहां भी जा रहा बंदर,देखने वालों की लग रही भीड़,PWD की लापरवाही से तारकोल के खुले ड्रम में गिरा था बंदर 

ग्रेटर नोएडा-ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भीषण टक्कर,बाइक सवार युवक और महिला की मौत,दनकोर थाना क्षेत्र के मुर्सैदपुर गांव की घटना

वाराणसी-8 लाख के नये नोट,7.5 किलो गांजा बरामद,5 बदमाशों को STF ने किया गिरफ्तार,एंबुलेंस से करते थे गांजा की तस्कर,चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढकवां से हुई गिरफ्तारी 

इलाहाबाद-नैनी सेंट्रल जेल में डीएम,SSP का छापा,जेल में जिला जज भी कर रहे निरीक्षण,औचक निरीक्षण से जेल में मचा हड़कंप

फिरोजाबाद-तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत,आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर किया हंगामा,टुंडला थाना क्षेत्र में टोल टैक्स के पास की घटना

हाथरस-जिलाबदर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई,14 जिलाबदर अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल,चुनाव से पहले अपराधियों पर पुलिस हुई सख्त

अमरोहा-जिला जज,डीएम-एसपी ने जिला जेल पर मारा छापा,अनियमितताएं मिलने पर जेलर को लगाई फटकार

वाराणसी-बीएचयू के बिरला-C छात्रावास के छात्र बैठे धरने पर,कई दिनों से मेस नहीं चलने पर धरने पर बैठे छात्र

कुशीनगर-प्रदेश का पहला हाईटेक जिला बना कुशीनगर,ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़े जिले के दो गांव,कप्तानगंज ब्लाक के 2 गांवों से हुई शुरुआत

लखीमपुर-ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर,दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,हैदराबाद थाना क्षेत्र के आंवला जंगल की घटना

बुलंदशहर-भाई-बहन को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला,बहन की मौके पर मौत,भाई की हालत गंभीर,देहात कोतवाली के ताजपुर बस स्टैंड की घटना

बाराबंकी-केन्द्रीय प्रर्यटन मंत्री महेश शर्मा पहुंचे भगौली तीर्थ,पुराने मंदिरों की विकास की योजनाओं का शिलान्यास,8.80 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास,बीजेपी सांसद ने किया महेश शर्मा का स्वागत  

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

तीन हत्या आरोपियों को आजीवन कारावास
2 को 20 हजार 1 को 28 हजार अर्थदण्ड
सन्देह का लाभ पाते हुए दो आरोपी हुए बरि

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर सन्तोष कुमार निगम की हत्या करने के मामले में तिन आरोपी यो चिकित्सक कृष्ण कुमार मिश्र व उनके पुत्र बच्चन मिश्र व् आलोक उर्फ़ बच्ची पटेल को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को स्पेशल जज इसी एक्ट बी बी यादव ने आजीवन कारावास व् 20 _20 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित करने की सजा सुनया।
अभियोजन के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लाइन वाजार निवासी रविकांत निगम ने एफ आई आर दर्ज कराया कि21 मार्च 014 को मेरे बड़े भाई सन्तोष निगम को आपने दोस्तों के साथ माता पुर निवासी बच्चन मिश्र व् बच्ची पटेल के साथ 9 बजे देखा था।22 मार्च 14 को सुबह सुचना मिली की मेरे भाई को गोली मार कर हत्या कर दी।

गुरुवार, 22 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में गुरुवार को रैली की। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कसे गए तंज का जवाब देते हुए कहा कि उन्‍होंने (मोदी) उनके (राहुल) सवाल का मजाक उड़ाया है। राहुल ने कहा, ”कल मैंने गुजरात में पीएम मोदी जी से 2-3 सवाल पूछे थे, भ्रष्‍टाचार के बारे में। पीएम के सवाल के जवाब तो नहीं दिए मगर जो सवाल पूछ रहा था उसका मजाक उड़ाया। आप मेरा जितना मजाक उड़ाना चाहते हो उड़ाओ, पर देश के युवाओं के सवालों के जवाब दो।” राहुल ने भाषण के दौरान शेरो-शायरी भी की। उन्‍होंने कहा, ”मैं ग़ालिब के शब्‍दों में कहता हूं ‘हर एक बात पे कहते हो के तू क्‍या है, तुम ही कहो ये अंदाज-ए-गुफ्तगू क्‍या है’।” राहुल ने नोटबंदी को लेकर भी पीएम मोदी को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा, ”मोदीजी ने कहा कि लाइन में चोर खड़े हुए हैं, आज बैंक के सामने मैंने लोग देखे। मोदीजी वो चोर नहीं ईमानदार गरीब हैं।” राहुल ने आगे कहा, ”हमारे किसान रोज आत्‍महत्‍या कर रहे हैं, हम पीएम के पास ये समस्‍याएं लेकर गए लेकिन उन्‍होंने एक शब्‍द नहीं कहा।”

राहुल ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा, ”काला धन उनके पास नहीं है जो लाइन में खड़े हैं, काला धन उनके पास है जो आपके (मोदी) साथ हवाई जहाज में जाते हैं।” राहुल ने गुजरात के कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला का जिक्र करते हुए कहा, ”वाघेला जी ने मुझे बताया, मोदीजी सुपर इवेंट प्‍लानर हैं। उनको आप कुछ भी दे दीजिए वो शानदार तरीके से इवेंट बना देंगे।”

राहुल से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की रैली भी बहराइच में प्रस्‍तावित थी। हालांकि मौसम खराब होने की वजह से पीएम का विमान यहां नहीं उतर सका। जिसके बाद मोदी ने लखनऊ से फोन पर ही सभा को संबोधित किया था। मगर फोन लाइन खराब होने की वजह से आवाज साफ नहीं आ रही थी। इसी बात पर राहुल ने तंज कसते हुए कहा, ”मोदीजी ने यहां (बहराइच) टेलीफोन पर भाषण दिया था, लाइन इतनी खराब थी कि कुछ सुनाई नहीं दिया। ऐसे फोन से पैसे ट्रांसफर होंगे?”

तीखी आवाज़

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के साथ लंबे समय से चले आ रहे टकराव के बीच उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार (22 दिसंबर) को इस्तीफा दे दिया। जंग के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। पूर्व आईएएस अधिकारी नजीब जंग (65) ने 9 जुलाई, 2013 को उप राज्यपाल का पदभार संभाला था। उप राज्यपाल के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘उप राज्यपाल नजीब जंग ने भारत सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिली हर तरह की मदद और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।’ उनके इस चौंकाने वाले कदम के पीछे की वजह के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बयान में कहा गया, ‘जंग ने अपने कार्यकाल खासकर दिल्ली में एक साल के राष्ट्रपति शासन के दौरान मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए जनता का धन्यवाद किया। राष्ट्रपति शासन के दौरान जंग को जनता से सतत समर्थन मिला और इस वजह से दिल्ली में सहजता और आसानी से प्रशासन चलाने में मदद मिली।’ जंग ने पिछले दो वर्ष साथ काम करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद किया। उनके कार्यालय ने कहा, ‘जंग अपनी उस पहली पसंद की तरफ लौट रहे हैं जो कि शिक्षण है।’

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
जौनपुर । जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर सब्जी मंडी के सामने जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय तहसील प्रशासन के साथ जय मां अम्बे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान बिना डिग्री के सोनोग्राफी करते सेंटर के संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही पैथोलॉजी को सीज कर दिया गया।

बताते हैं कि उक्त पैथोलॉजी का संचालक बिना डिग्री से कई महीने से सेंटर चला रहा था। किसी ने इसकी शिकायत जब उच्चाधिकारियों से की तो जांच पड़ताल के लिए टीम बुधवार को बदलापुर पहुंची। डिप्टी सीएमओ यूपी शर्मा के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थानीय उपजिलाधिकारी ममता मालवीय के साथ उक्त स्थल पर पहुंची। इस दौरान हड़कम्प मच गया। कुछ पैथोलॉजी वाले भी डरवश फरार हो गये। टीम जब पैथोलॉजी पर पहुंची तो उस दौरान सोनोग्राफी का कार्य चल रहा था। जब डिग्री दिखाने की बात की गयी तो संचालक बगले झांकने लगा। अधिकारियों को निर्देश पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका सेंटर भी सीज कर दिया गया। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एससी वर्मा को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।