tikhiawaz24.in

बुधवार, 11 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

दिल्ली-राहुल गांधी के साथ यूपी के कांग्रेस नेताओं की बैठक आज,बैठक में प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना,यूपी के ताजा घटनाक्रम और चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा,गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर भी होंगे शामिल

गाजियाबाद-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में घायल युवक अस्पताल में भर्ती,मोदीनगर क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके का मामला

लखनऊ-कोहरे के चलते 9 ट्रेने रद्द,13239 पटना कोटा एक्सप्रेस रद्द,14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द,13483 फ़रक्का एक्सप्रेस ट्रेन रद्द,15098 अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द,14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन रद्द,14266 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस रद्द,12238 जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस रद्द,12875 नीलांचल एक्सप्रेस रद्द,12033 कानपुर नई दिल्ली शताब्दी रद्द

औरैया-170 से अधिक अवैध ईंट भट्टों पर DM का डंडा,DM ने माइनिंग ऑफिसर को दिए जांच के निर्देश,ऑफिसर करेंगे भट्टों पर अवैध मिट्टी खनन की जांच,नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने केवल 22 को दिया है लाइसेंस

प्रतापगढ़-जम्मू कश्मीर के अखनूर सीमा पर आतंकी हमले का मामला,हमले में शहीद दोनों जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे पैतृक गांव,सेना के ट्रेनिंग सेंटर पर हमले में शहीद हुए थे दोनों जवान,आज बहरापुर कब्रिस्तान में दोनों के शव होंगे सुपुर्द-ए-खाक

कासगंज-बदमाशों ने गोली मारकर की ग्रामीण की हत्या,लूट के इरादे से देर रात आए थे बदमाश,ग्रामीण ने पहचाना तो बदमाश ने मारी गोली,सिढपुरा थानाक्षेत्र के कुचरानी गांव की घटना

जौनपुर-ट्रक की टक्कर से किशोर की मौके पर मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने मछलीशहर रोड जाम किया,मड़ियाहूं क्षेत्र के मछली शहर रोड पर हुआ हादसा

मैनपुरी-युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली,घायल अवस्था में युवक सैफई रेफर,करहल के नगलाराजा की घटना

गाजियाबाद-STF ने 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार,3 साल पहले पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार,कविनगर इलाके से हुई गिरफ्तारी

इटावा-नर्स के घर का ताला तोड़कर 6 लाख के जेवर चोरी,पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज,सैफई के मिनी पीजीआई न्यू कैंपस की घटना 

लखनऊ-वैगनार कार से 1.94 लाख की नई करेंसी बरामद,मिर्जागंज चौराहे पर संडीला की ओर से आ रही कार से बरामदगी,मलिहाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया बरामद 

बहराइच-अवैध असलहे की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा,8 बने असलहों समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद,2 लोगों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार,हरदी क्षेत्र के अहिरनपुरवा में चल रही थी असलहा फैक्टी 

रायबरेली-युवती से छेड़खानी कर रहे युवक को लोगों ने पीटा,युवक की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा,शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट की घटना

सीतापुर-रंजिश में युवक को दबंगो ने मारी गोली,गम्भीर हालत में युवक ट्रॉमा सेन्टर रेफर,संधना क्षेत्र के तारापुर गांव की घटना 

तीखी आवाज़

दिल्ली-राहुल गांधी के साथ यूपी के कांग्रेस नेताओं की बैठक आज,बैठक में प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना,यूपी के ताजा घटनाक्रम और चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा,गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर भी होंगे शामिल

गाजियाबाद-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में घायल युवक अस्पताल में भर्ती,मोदीनगर क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके का मामला

लखनऊ-कोहरे के चलते 9 ट्रेने रद्द,13239 पटना कोटा एक्सप्रेस रद्द,14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द,13483 फ़रक्का एक्सप्रेस ट्रेन रद्द,15098 अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द,14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन रद्द,14266 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस रद्द,12238 जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस रद्द,12875 नीलांचल एक्सप्रेस रद्द,12033 कानपुर नई दिल्ली शताब्दी रद्द

औरैया-170 से अधिक अवैध ईंट भट्टों पर DM का डंडा,DM ने माइनिंग ऑफिसर को दिए जांच के निर्देश,ऑफिसर करेंगे भट्टों पर अवैध मिट्टी खनन की जांच,नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने केवल 22 को दिया है लाइसेंस

प्रतापगढ़-जम्मू कश्मीर के अखनूर सीमा पर आतंकी हमले का मामला,हमले में शहीद दोनों जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे पैतृक गांव,सेना के ट्रेनिंग सेंटर पर हमले में शहीद हुए थे दोनों जवान,आज बहरापुर कब्रिस्तान में दोनों के शव होंगे सुपुर्द-ए-खाक

कासगंज-बदमाशों ने गोली मारकर की ग्रामीण की हत्या,लूट के इरादे से देर रात आए थे बदमाश,ग्रामीण ने पहचाना तो बदमाश ने मारी गोली,सिढपुरा थानाक्षेत्र के कुचरानी गांव की घटना

जौनपुर-ट्रक की टक्कर से किशोर की मौके पर मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने मछलीशहर रोड जाम किया,मड़ियाहूं क्षेत्र के मछली शहर रोड पर हुआ हादसा

मैनपुरी-युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली,घायल अवस्था में युवक सैफई रेफर,करहल के नगलाराजा की घटना

गाजियाबाद-STF ने 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार,3 साल पहले पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार,कविनगर इलाके से हुई गिरफ्तारी

इटावा-नर्स के घर का ताला तोड़कर 6 लाख के जेवर चोरी,पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज,सैफई के मिनी पीजीआई न्यू कैंपस की घटना 

लखनऊ-वैगनार कार से 1.94 लाख की नई करेंसी बरामद,मिर्जागंज चौराहे पर संडीला की ओर से आ रही कार से बरामदगी,मलिहाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया बरामद 

बहराइच-अवैध असलहे की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा,8 बने असलहों समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद,2 लोगों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार,हरदी क्षेत्र के अहिरनपुरवा में चल रही थी असलहा फैक्टी 

रायबरेली-युवती से छेड़खानी कर रहे युवक को लोगों ने पीटा,युवक की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा,शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट की घटना

सीतापुर-रंजिश में युवक को दबंगो ने मारी गोली,गम्भीर हालत में युवक ट्रॉमा सेन्टर रेफर,संधना क्षेत्र के तारापुर गांव की घटना 

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

नहर किनारे फेंक दी नवजात बच्ची

कुंडा,  कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बिन ब्याहे एक बच्ची को जन्म देकर उसे नहर किनारे फेंक दिया। कुछ घंटे बाद नन्हीं परी की जान चली गई।

गांव के ही एक युवक ने गरीब घर की युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका प्रसव सोमवार को सीएचसी कुंडा में कराया। प्रसव के बाद लोकलाज के भय से पीड़िता के परिजन नवजात बच्ची को ले जाकर खेमीपुर नहर के पास फेंक दिए। मंगलवार की सुबह गांव की आशा सीता देवी ने उसे देखा। तबतक नवजात के दाहिना हाथ का पंजा व दाहिने पैर के पंजे को जंगली जानवर खा गए थे। वह बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंची। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आशा के साथ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करके बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डा. राजीव त्रिपाठी का कहना है कि स्टाफ द्वारा नवजात बच्ची के मिलने का मेमो भेजा गया था, जिसे पुलिस ने लेने से इन्कार कर दिया।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

परिजनों के सपने टूटे, घर-गांव में मातम

विश्वनाथगंज जम्मू में हुए आतंकी हमले के शिकार बेल्हा के युवक गहरे दोस्त थे । साथ ही घर भी छोड़ा। हमले में तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई और तीसरा जीवन मौत से जूझ रहा है। अचानक युवकों की मौत से परिजन अवाक रह गए। एक झटके में उनके सपने चकनाचूर हो गए हैं तो गांव में मातम का माहौल है।

मांधाता के रहने वाले मुजीबुल रहमान मुंबई में ट्रक चलाते हैं। इनका सबसे बड़ा बेटा सलमान पढ़ लिख कर परिवार की हालत सुधारने के लिए कमाने की तैयारी करने लगा। यही समस्या उसके दोस्त इरशाद और अब्दुल अजीज की भी थी। तीनों दोस्तों ने तय किया कि अब अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार का बोझ कम किया जाए। यह सोच कर तीनों पूना में आयोजित सेना भर्ती में गए, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद इनके एक रिश्तेदार रकीब खान के माध्यम के जम्मू पहुंचे और वहां सेना के ग्रेफ यूनिट में संविदा पर काम करने लगे।

ग्रेफ शिविर पर आतंकियों ने रविवार की रात हमला कर दिया, जिसमें सलमान और इरशाद की मौत हो गई, जबकि अजीज घायल हो गया। इस बात की खबर जब उनके घर आई तो परिजन बदहवास हो गए। सलमान की मां रफीकुल निशा अचेत हो गई। उसके अन्य भाई इरफान, आदिल व अफान भी रोने लगे। उधर, इरशाद के घर उसके भाई शहबाद खान और सुकरान खान समेत तीन बहनें अवाक रह गईं। अजीज के घर के लोग भी परेशान हो उठे। अजीज के पिता दिल्ली में प्राइवेट काम करते हैं। सलमान का घर जहां मांधाता खास में है, वहीं इरशाद का बहरापुर व शिवरा में है।

तीनों गांव अगल-बगल होने से युवकों में शुरू से ही दोस्ती चली आ रही थी। तीनों में से किसी की शादी अभी नहीं हुई थी। उनकी नौकरी पक्की होती, शादी की खुशियां आती कि इसके पहले आतंकियों ने सब कुछ छीन लिया। मंगलवार को शाम तक एसओ उमाशंकर यादव को छोड़ कर कोई भी प्रशासनिक अफसर मृतकों के घर परिजनों को सांत्वना देने नहीं पहुंचा। इसका मलाल परिजनों और गांव के लोगों को है। वह चाहते हैं कि युवकों को शहीद का दर्जा मिले, ताकि उनका मरना व्यर्थ न जाए।

कई संगठनों ने की मांग

प्रतापगढ़ : आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मांधाता के सलमान और इरशाद को शहीद का दर्जा देने की मांग हो रही है। माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी की बैठक में मौलाना ताजदार अहमद, इसरारह अहमद, जफरुल हसन, मोहम्मद शोएब, अकबालुद्दीन, खुर्शीद आदि ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। मृतकों को शहीद का दर्जा देकर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई प्रशासन द्वारा दी जाए। इसी प्रकार कांग्रेस की बैठक में जिला महासचिव मेराजुद्दीन अहमद ने दोनों युवकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए हमले की निंदा की।

देर रात तक शव का इंतजार

मांधाता,  मांधाता के दोनों युवकों के शव मंगलवार की रात तक घर नहीं पहुंच पाए थे। युवकों के परिजन और रिश्तेदार, गांव के लोग लगातार जम्मू में कैंप के अधिकारियों से संपर्क में थे। आधी रात के बाद शव आने की उम्मीद जताई जा रही थी। उधर, घायल अजीज को जम्मू में ही भर्ती कराया गया है। जिसका हाल लेने परिजन रवाना हो गए हैं।

मंगलवार, 10 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

लखनऊ-समाजवादी पार्टी में मुलायम का सियासी दांव फेल,अखिलेश को सीएम कंडीडेट बताकर चला था पैतरा,प्रतिनिधि सभा अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अड़ी,मुलायम चाहते हैं कि अखिलेश छोड़ दें पद, ईटीवी की खबर पर मुहर,न सुलह हुई थी न होगी 

लखनऊ-मुलायम अखिलेश की बैठक पर सूत्रों के हवाले से खबर,मुलायम और अखिलेश के बीच बैठक रही बेनतीजा,डेढ घंटे चली बैठक में नहीं सुलझ पाया मामला,मुलायम की शर्त मानने को अखिलेश तैयार नहीं,मुलायम ने अखिलेश से अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा, चुनाव तक अखिलेश यादव नहीं छोड़ना चाहते हैं पद, टिकट बंटवारे का अधिकार रखना चाहते हैं अपने पास, अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह से पूछा सवाल,पार्टी पर दावेदारी को लेकर क्यों गए चुनाव आयोग,पहले जो चुनाव आयोग वही पहले आवेदन ले वापस

लखनऊ-मुलायम से मिलने के बाद बोले सीएम अखिलेश-कार्यकर्ता और प्रत्याशी अपनी विधान सभाओं में जाएं,जल्द ही प्रचार और सभाओं का कार्यक्रम जारी कर रहा हूँ, कार्यक्रम के मुताबिक प्रचार और सभाएं करुंगा 

लखनऊ-चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर आयोग की पैनी नजर,जिलों में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई टीम,सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों पर लगेगी लगाम, धर्म, सम्प्रदाय,जाति विशेष पर टिप्पणी करने वालों पर नजर, भड़काऊ,विवादित,राजनीतिक पोस्ट पर होगी एफआईआर ,पोस्ट को लाइक,कमेंट,शेयर करने वालों पर भी एक्शन

हरदोई-आचार संहिता उल्लघंन में बीजेपी विधायक पर केस,बीजेपी विधायक ब्रिजेश वर्मा समेत 5 पर मामला दर्ज,हरदोई के मल्लाह पुर पुलिस ने किया मुकदमा

मथुरा-कार सवार युवक से 1 लाख, 570 रु बरामद, एक युवक हिरासत में, पूछ ताछ शुरू,वृंदावन थानाक्षेत्र के मथुरा रोड की घटना

जालौन-व्यक्ति के पास से 2 लाख 15 हजार की नगदी बरामद,पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, IT विभाग को दी सूचना,उरई कोतवाली पुलिस ने रुपये किये बरामद ,शहीद भगत सिंह चौराहे के पास  का मामला

लखनऊ-गठबंधन के सवाल पर राजबब्बर की चुप्पी बरकरार,कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यक्रम में राजबब्बर का बयान-सभी 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहा केन्द्रीय नेतृत्व,बिना जुलूस के कार्यक्रम का समापन सफल
 
बाराबंकी-आयोग के निर्देश पर 13 पुलिस अधिकारियों की पुरानी तैनाती,फतेहपुर,बदोसराय,रामनगर,सुबेहा के थानाध्यक्ष वापस भेजे गए,आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासन ने किए थे तबादले

कुशीनगर-चेकिंग में बरामद हुए 10.44 लाख रुपये,9 लाख रुपये के 2000 के नए नोट बरामद,एसयूवी की सीट के नीचे छुपाई थी रकम,दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी,कसया थाने के कुशीनगर तिराहे से बरामदगी

लखनऊ-एक करोड़ की दवा लदे ट्रक की लूट का खुलासा,चार लुटेरे समेत सात लोग गिरफ्तार,लूटा गया 50 लाख का माल बरामद, आशियाना इलाके में 13 दिसम्बर को हुई थी लूट

लखीमपुर-ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में गर्भवती महिला की मौत,मौत से पहले गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म ,घीरा रोड के सुंदरवल के पास का मामला 

मैनपुरी-50 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा,सपा जिला अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा पर भी मुकदमा दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज हुए मुकदमें 

सीतापुर-सीतापुर में गवर्नर राम नाईक का बयान-धर्म और अध्यात्म का केंद्र है नैमिषाराण्य,स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना ज़रूरी ,सपा के मामले में फैसला करेगा चुनाव आयोग

अमेठी-शिक्षक MLC प्रत्याशी की गाड़ी से 2.53 लाख बरामद,गाड़ी में संजयन त्रिपाठी भी थे मौजूद,अमेठी के जामो थाने में चल रही है पूछताछ

अमेठी-120 बोरों में 2 टन कछुए बरामद,1 तस्कर अरेस्ट,गौरीगंज थाने के मऊ गांव से बरामद हुए कछुए, एसटीएफ लखनऊ व अमेठी पुलिस ने की बरामदगी 

कानपुर-ट्रेनों में नहीं रुक रही महिलाओं से छेड़छाड़, राजधानी,पूर्वा और अब रांची गरीब रथ में छेड़छाड़,दिल्ली से चली ट्रेन में रास्ते भर महिला से छेड़खानी,दोनों युवकों को कानपुर जीआरपी ने किया अरेस्ट,जीआरपी प्रभारी सतीश गौतम ने दोनों को दबोचा 

आगरा-पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, 3 अरेस्ट ,वैन में तहखाना बनाकर हो रही थी सप्लाई,कई ब्रांड के फर्जी ढक्कन,स्टीकर बरामद, ऐत्माउद्दौला पुलिस को मिली कामयाबी

कानपुर-लोडर चालक की हत्या का खुलासा,लोडर लूटने के लिए की गई थी हत्या,पुलिस ने 2 हत्यारोपियों को किया अरेस्ट,घाटमपुर थाने का मामला

आगरा-आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चेकिंग के दौरान दो क्विंटल चांदी बरामद,वैन में छिपाकर ले जाई जा रही थी चांदी,पुलिस और आयकर विभाग की टीम कर रही पूछताछ,आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला 

मऊ-बीजेपी ने किया सम्मान सम्मेलन का आयोजन,बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल,आजमगढ़ मंडलीय सम्मेलन का चल रहा कार्यक्रम,मऊ के ब्रह्मस्थान मैदान में चल रहा है कार्यक्रम

लखनऊ-मौलाना फजलुर्रहमान हुए सुपुर्द ए खाक,कल पीजीआई में फजलुर्रहमान का हुआ था निधन,टीले वाली मस्जिद के इमाम थे मौलाना फजलुर्रहमान,टीले पर ही दफनाए गए स्वर्गीय मौलाना फजलुर्रहमान,जनाजे में भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

कानपुर-पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,3 सोने के चेन,17 मोबाइल,अवैध तमंचा बरामद ,किदवईनगर पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार

बस्ती-पुलिस ने 7 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,चोरों के पास से 2 लाख के जेवर,2 तमंचे बरामद,हरैया थाना क्षेत्र के महोघाट इलाके से गिरफ्तारी

लखनऊ-राशन लेने गये व्यक्ति को कोटेदार ने पीटा, माल थाने में नहीं लिखी गई एफआईआर,माल थाना क्षेत्र के लतीफपुर गाँव की घटना 

शाहजहांपुर-लखीमपुर के 3 डकैत शाहजहांपुर में अरेस्ट ,जेवरात,3 तमंचे,दो बाइक पुलिस ने की बरामद,बंडा थाना क्षेत्र में कई गाँवों में डाली थी डकैती 

लखीमपुर-बीएसपी प्रत्याशी सईद अहमद पर मुकदमा दर्ज,आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ,सहदेवा गांव से होर्डिंग न हटाने पर दर्ज हुआ केस, बीजेपी नेता श्याम किशोर अवस्थी पर भी मुकदमा ,आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ 

लखीमपुर खीरी-पलिया में हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा,2 बदमाश और सोनार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1 लाख के जेवरात ,बाइक,2 तमंचे, कारतूस बरामद,पलिया पुलिस ने दून पब्लिक स्कूल के पास से पकड़ा 

दिल्ली-राहुल गांधी के साथ यूपी के कांग्रेस नेताओं की बैठक कल,बैठक में प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना,यूपी के ताजा घटनाक्रम और चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा,गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर भी होंगे शामिल

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

पुलिस चौकी में हमसफर बने प्रेमी युगल


रानीगंजकैथौला पंचायत के फैसले के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस चौकी में शादी रचाई। बाबुल की चौखट की बजाय चौकी से बेटी विदा हुई।

लालगंज कोतवाली के मनुहारपुरगांव के पूरे सेवकी गांव निवासी एक युवक व गांव की ही एक युवती के बीच साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग तीन माह पूर्व प्रेमी प्रेमिका को गांव वाले एक दिन अपत्तिजनक दशा में पकड़ लिए। इस पर गांव में पंचायत बुलाई गई। मामले में स्वजातीय व बालिग होने के कारण दोनों को शादी करने का फरमान सुनाया गया। पंचायत के दौरान तो दोनों पक्ष राजी हो गए और मार्च तक का समय मांगा। वर पक्ष के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए, पर कुछ समय बीता तो वर पक्ष के लोगों ने लड़के को परदेश भेज दिया और बातचीत भी बंद कर दी। तब लड़की पक्ष के लोगों को लगा की लड़का शादी नहीं करेगा तब लड़की के भाई ने पांच दिन पूर्व युवक के खिलाफ दुराचार व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। जब वर पक्ष को मुकदमा होने की जानकारी हुई तो उसके परिजन लड़के को गांव बुलवाए। गांव आने पर लड़की पक्ष वालों ने तत्काल शादी करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन लड़के पक्ष वालों के पास पैसे न होने से वे शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। जब पुलिस को पता चला की मुकदमा का आरोपी गांव आया है तो पुलिस उसे पकड़कर पुलिस चौकी ले आई। जब उसकी प्रेमिका को पता चला तो वह भी पुलिस चौकी पहुंचकर शादी करने की जिद करने लगी। इस पर चौकी प्रभारी कमलेश पांडेय ने दोनों के परिजनों को बुलाया और देखा कि दोनो पक्ष शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन महज पैसे के लिए शादी नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने दोनों पक्षों से शादी की तैयारी करने को कहा। इसके बाद प्रेमी व प्रेमिका को जयमाल डालकर शादी करवा दी। इस दौरान गांव के प्रधान गंगा शरण पांडेय व चौकी प्रभारी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। युवती सूट सलवार में थी तो महिला आरक्षी सुमन सिंह ने अपने पैसे से साड़ी मंगवाकर उसे पहनाया और यहीं से विदाई की ।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

ट्रेन के सामने कूदी युवती, मौत

रानीगंज ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने जान दे दी। घटना दांदूपुर रेलवे स्टेशन पर दिन में 10 बजे की है। रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढौली9 जगदीशपुर निवासी अलीमुद्दीन की 18 वर्षीय बेटी शमा दांदूपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वह प्रतापगढ़ की ओर से बनारस जा रही मालगाड़ी के इंजन के आगे कूद गई। टक्कर से वह दूर जा गिरी और घायल हो गई। उसे लोग रानीगंज सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मामला जो भी हो यह तो परिजन ही जानें, लेकिन चर्चा तो यही रही कि युवती स्वयं ट्रेन के सामने कूदी। परिजन ट्रेन की टक्कर से मौत बता रहे हैं।

रामसेवक विश्कर्मा

प्रतापगढ़

लाठी-डंडे से पीटकर प्लंबर की हत्या


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के साहब अतेरू गांव में रविवार की रात तेरहवीं में शामिल होने गए प्लंबर जियालाल की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा लतीफपुर गांव निवासी जियालाल(35) पुत्र मंगरे रविवार को अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ मौसिया ससुर धर्मराज गौतम निवासी साहब अतेरु के घर बाइक से गया था। वहां से वह देर रात वह अपने ममिया ससुर मनोहर को छोड़ने बाइक से मानिकपुर थाना क्षेत्र के बहरामई गांव गया था। देर रात जब वह साहब अतेरु गांव नहीं पहुंचा तो लोगों को चिंता होने लगी। लोगों ने बहरामई फोनकर पता किया तो पता चला कि वह काफी देर पहले निकल गया है। लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। खोजबीन के दौरान सड़क से पचास मीटर दूर गेहूं के खेत में जियालाल का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। मामले में देर रात मृतक के ससुर प्यारे लाल निवासी कालाकांकर नवाबगंज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।

---------

पुलिस का शक आशनाई पर
-----------

बाबागंज जियालाल दिल्ली में रहकर प्लंबर का काम करता था। घर पर उसकी पत्नी सुमन तीन बच्चों के साथ रहती थी। मौसिया ससुर धर्मराज की मौत की सूचना पर वह बीते 29 दिसंबर को दिल्ली से चला था और 30 को घर पहुंच गया था। वह जब से घर आया तब से रोजाना साहब अतेरू आता था और रविवार को धर्मराज की तेरहवीं में शामिल होने पत्नी के साथ आया हुआ था। हत्या कैसे हुई, किसने की, क्यों की, यह बातें लोगों के जेहन में नहीं आ रही हैं, क्योंकि जिया लाल का न तो कोई जमीन का विवाद था और न ही कोई पैसे का लेनदेन का। आखिर उसकी हत्या क्यों हुई यह बात कोई नहीं बता पा रहा है। फिलहाल चर्चा पर गौर करें तो कहीं जिया लाल की हत्या का कारण आशनाई तो नहीं है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच बारीकी से कर रही है।

आखिर कौन करेगा तीनों बच्चों की परवरिश
---------
संग्रामगढ़  कस्बा लतीफपुर गांव निवासी मंगरू के तीन बेटे थे। छेदी लाल की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जबकि रामकुमार व जिया लाल हैं। परिवार का खर्च न चलने के कारण जियालाल ने दिल्ली जाकर प्लंबरिंग का काम शुरू कर दिया था। वह अपने पीछे पत्नी सुमन, दस वर्षीय बेटी चांदनी, पांच वर्षीय अंशिका व तीन वर्षीय बेटे हिमांशु को छोड़ गया है। अब इन मासूमों का सहारा कौन बनेगा, क्योंकि आज भी जियालाल का परिवार छप्पर के नीचे रहकर जीवन यापन करता है।