tikhiawaz24.in

बुधवार, 11 जनवरी 2017

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

नहर किनारे फेंक दी नवजात बच्ची

कुंडा,  कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बिन ब्याहे एक बच्ची को जन्म देकर उसे नहर किनारे फेंक दिया। कुछ घंटे बाद नन्हीं परी की जान चली गई।

गांव के ही एक युवक ने गरीब घर की युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका प्रसव सोमवार को सीएचसी कुंडा में कराया। प्रसव के बाद लोकलाज के भय से पीड़िता के परिजन नवजात बच्ची को ले जाकर खेमीपुर नहर के पास फेंक दिए। मंगलवार की सुबह गांव की आशा सीता देवी ने उसे देखा। तबतक नवजात के दाहिना हाथ का पंजा व दाहिने पैर के पंजे को जंगली जानवर खा गए थे। वह बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंची। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आशा के साथ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करके बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डा. राजीव त्रिपाठी का कहना है कि स्टाफ द्वारा नवजात बच्ची के मिलने का मेमो भेजा गया था, जिसे पुलिस ने लेने से इन्कार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: