tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

फिरोजाबाद-यूपी सीएम अखिलेश यादव का बयान-समाजवादियों का दिल बड़ा,कांग्रेस को ज्यादा सीट दी-सीएम,कंजूस से कभी दोस्ती मत करना वरना डूबा देगा- सीएम,BJP की नोटबंदी से परेशान लोगों की हमने मदद की-सीएम,नेता जी से प्रचार में जाने को बोला,कुछ लोग गुमराह कर रहे-सीएम,सपा की सरकार बनी तो नेता जी को खुशी होगी-सीएम

मेरठ-घायलों को देखने KMC अस्पताल पहुंचेंगे अमित शाह,कल मेरठ में 5 लोगों को मारी गई थी सरेराह गोली,4 घायलों का केएमसी अस्पताल में चल रहा इलाज,घटना के शोक में अमित शाह ने कार्यक्रम रद्द किया

संभल-चेकिंग में पुलिस ने 94 लाख कैश बरामद किया,पीएनबी के अधिकारियों ने किया बैंक का पैसा होने का दावा,नहीं दिखा पाए दस्तावेज,रकम को पुलिस ने किया सीज,संभल के फिरोजपुर पुल के पास से हुई बरामदगी 

दिल्ली-यूपी में चुनाव प्रचार को लेकर बोले मुलायम सिंह,9 फरवरी से यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करूंगा-मुलायम,पहले शिवपाल यादव के लिए करेंगे प्रचार-मुलायम,फिर अखिलेश यादव के लिए करेंगे प्रचार-मुलायम 
  
इलाहाबाद-इलाहाबाद हाईकोर्ट की पूर्णपीठ का महत्वपूर्ण फैसला,वित्त पोषित अल्पसंख्यक कॉलेजों को लेकर फैसला,प्राइमरी अध्यापकों की प्रोन्नति कोटा अनुच्छेद 30 के खिलाफ नहीं,25 फीसदी प्रोन्नति रेगुलेशन प्रबन्धकीय अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं

वाराणसी-जिला कारागार में छापेमारी से मचा हड़कंप,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया,एसएसपी,डीएम समेत सभी अधिकारी मौके पर मौजूद

नोएडा-फर्जी ट्रेडिंग कम्पनी से 37 अरब की ठगी का मामला,आयकर विभाग की टीम ने कम्पनी में मारा छापा,ऑनलाइन ट्रेडिंग कम्पनी के दस्तावेज खंगाल रही आयकर टीम,सेक्टर -63 में कम्पनी के कार्यालय पर आयकर का छापा 

सहारनपुर-प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या,प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर कर की हत्या,प्रेमिका ने फोन करके बुलाया था प्रेमी को,देवबंद थाना क्षेत्र के रसूलपुर का मामला 

लखनऊ-चार सीटों पर नाम वापस ले सकती है कांग्रेस,लखनऊ मध्य से नाम वापस ले सकते है मारुफ खान,मोहनलालगंज से नरेश वाल्मीकि नाम ले सकते है वापस,सीतापुर की हरगांव सीट से नाम वापस लेगी कांग्रेस,कानपुर के आर्यनगर सीट से भी नाम वापस लेगी कांग्रेस,सपा के लिए कांग्रेस ने चार अहम सीटें छोड़ी 

कानपुर में ईटीवी की खबर का असर,एक्सईएन केडीए एनके भाटिया निलम्बित किए गए,डीडी वर्मा ओएसडी (PCS) केडीए भी निलम्बित,मामले की जांच शासन ने मंडलायुक्त कानपुर को सौंपी,प्रारम्भिक जांच में अवैध बिल्डिंग निर्माण का खुलासा,अधिकारियों के संरक्षण में सील्ड बिल्डिंग में हो रहा था निर्माण,महताब आलम अबतक फरार है,पुलिस नहीं कर रही अरेस्ट 

कानपुर-एनडीआरएफ के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह का बयान-इमारत गिरने के मामले में रेस्क्यू मिशन हुआ पूरा-NDRF,इमारत का मलबा हटाने का काम जिला प्रशासन का-NDRF,सहयोग के लिए एनडीआरएफ टीम रहेगी तैनात-NDRF,जाजमऊ में 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने का मामला

कानपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने का मामला,महताब आलम ने कोर्ट में दाखिल की सरेंडर की अर्जी,महताब के साथ दो अन्य ने भी दाखिल की अर्ज़ी,पुलिस से बचने के लिए महताब आलम की चाल,पुलिस गिरफ्तारी के बजाए महताब के सरेंडर का कर रही इंतेजार,अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है महताब आलम,महताब आलम के रसूख के आगे पुलिस ने टेके घुटने 

लखनऊ-सआदतगंज में श्रवण साहू हत्याकांड का मामला,व्यापार मंडल ने DGP जावीद अहमद से की मुलाकात,व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी से लगाई गुहार,परिवार वाले चाहेंगे तो होगी सीबीआई जांच - डीजीपी,अपराधी और दोषी पुलिसकर्मी बख्शे नही जाएंगे - डीजीपी

चंदौली-एसडीएम मुग़लसराय के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा,कामकाज ठप कर तहसील में की नारेबाजी,दो वकीलों के खिलाफ एफआईआर से नाराज हैं वकील,एसडीएम के गार्ड से मारपीट मामले में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

हाथरस-दबंगो ने रंजिश में युवक को मारी गोली,युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कुंडा गांव की घटना 

प्रतापगढ़-कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने किया नामांकन,कुंडा विधानसभा से राजा भइया ने निर्दलीय पर्चा भरा,अखिलेश के नेतृत्व में दोबारा बनेगी सरकार-राजा भइया,सभी प्रत्याशियों को नेताजी ने दिया है आशीर्वाद-रघुराज प्रताप 

चित्रकूट-नाबालिग बालिका के साथ दबंगों ने किया गैंगरेप,नशीला पदार्थ खिलाकर बालिका को बनाया बंधक,बालिका के साथ एक माह तक गैंगरेप,मौका पाकर भागी पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार,शहर कोतवाली के उबार खाना मोहल्ले की घटना

इलाहाबाद-सोनभद्र की ओबरा, दुद्धी को एसटी सीट घोषित करने का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहस के बाद फैसला किया सुरक्षित

वाराणसी-यूपी कालेज के न्यू छात्रावास पर पुलिस का छापा,दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया,यूपी कालेज के छात्र नेता पर फायरिंग का मामला 

रायबरेली-कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने नामाकंन किया,ऊंचाहार विधानसभा से नामाकंन किया,बीजेपी प्रत्याशी राम नरेश रावत ने नामांकन किया,बछरावां विधानसभा से नामांकन किया

आगरा-महिला और सपाइयों ने सिपाही को जमकर पीटा,महिला ने सिपाही पर छेड़खानी का लगाया आरोप,रोड शो की सुरक्षा में तैनात है सिपाही,न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग का मामला

लखीमपुर खीरी-गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-सपा के विवाद का नुकसान जनता झेल रही-राजनाथ,जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकना चाहिए-गृहमंत्री,पिता ने कांग्रेस का विरोधी किया,बेटे ने गठबंधन किया-राजनाथ,उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा साम्प्रदायिक दंगे हुए-राजनाथ सिंह,किसानों का कर्जा बीजेपी सरकार आने पर माफ करेंगे-राजनाथ सिंह,आगे के फसली कर्ज का ब्याज भी नहीं लेंगे-गृहमंत्री राजनाथ सिंह 

मुजफ्फरनगर-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए गठबंधन किया-माया,सपा में गुंडाराज है,बसपा में चेहरे बेदाग हैं-मायावती,अराजक आपराधिक तत्वों का सपा में राज है-माया,सपा सरकार में अबतक करीब 500 दंगे हुए-माया,सपा सरकार में अधिकारी तो थोक में बदले गए-माया,सपा के दोनों खेमे एक दूसरे को हराएंगे-मायावती,जिससे इसका फायदा भाजपा को होगा-मायावती,लोकसभा चुनावी वादे भी भाजपा ने पूरे नहीं किए-माया,बीजेपी ने जनता से हवा-हवाई वादे किए-मायावती,नोटबंदी से पहले ही धन्नासेठों का धन मैनेज किया-माया,बजट में भी नहीं बताया कि कितना कालाधन जमा हुआ-माया,पीएम मोदी ने धन्नासेठों,पूंजीपतियों का ही भला किया-माया,अल्पसंख्यकों को आतंकवादी के शक से देखा जा रहा-माया,आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही बीजेपी-मायावती,सपा सरकार आते ही अपराध और जुल्म बढ़ेगा-माया,साम्प्रदायिक दंगे होते नहीं, पार्टियां कराती हैं-माया,जिससे नुकसान आम जनता का होता है,पार्टियों का नहीं,विरोधी पार्टियों के हथकंडो में नही आना हैं-माया,मुज़फ्फरनगर दंगों में सपा सरकार विफल रही-मायावती,भाजपा सत्ता में आई तो नोटबंदी जैसे पीड़ादाई फैसले लेगी-माया,और आपके आरक्षण को भी समाप्त कर देगी बीजेपी-मायावती,बसपा की सरकार बनने पर सपा के गुंडों का सफाया होगा-माया,यूपी से जंगलराज खत्म करेगी बसपा-मायावती,गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान भी कराएगी बसपा-माया,बिजली,पानी, स्वास्थ्य,सड़क की जरूरते पूरी करेंगे-माया,भर्ती के मामले में पक्षपात नही होगा-मायावती,वेस्ट यूपी के बेरोजगार नौजवानों का ध्यान रखा जायेगा-माया,जिन योजनाओं के नाम बदले हैं उन्हें बहाल करेंगे-मायावती,पीड़ित और दुखी लोगों के 1 लाख तक के कर्जे माफ़ करेंगे,गरीब लोगों को जमीन के पट्टे दिए जायेंगे-मायावती,इस बार कोई मूर्ति या संग्रहालय नही बनाये जायेंगे-मायावती,मेरी सरकार में पलायन को रोका जाएगा-मायावती,नोटबंदी के कारण लोगों ने पलायन किया-मायावती,बीजेपी ने जो वादा किया कोई पूरा नहीं किया-मायावती 
                
मथुरा-बदमाशों ने रेलवे के कर्मचारी से की लूटपाट,हथियारों के बल पर नगदी और मोबाइल फोन लूटे,गोवर्धन के जिखनगांव फाटक संख्या 12 की घटना 

औरैया-सीएम अखिलेश यादव की औरैया में कल 3 जनसभाएं,औरैया शहर, दिबियापुर और बिधूना में करेंगे जनसभा

लखनऊ-मोहनलालगंज से कांग्रेस ने प्रत्याशी वापस लिया,नरेश बाल्मीकि को कांग्रेस ने वापस लिया,सपा से गठबंधन के चलते कांग्रेस का फैसला 

कासगंज-मकान की छत गिरी,8 साल की अंजलि की मलबे में दबकर हुई मौत,बच्ची की माँ और भाई-बहन हुए घायल,पटियाली क्षेत्र के सलावतपुर की घटना

रायबरेली-एडीएम प्रशासन तिलकधारी यादव को हार्डअटैक,गंभीर हालत में तिलकधारी को अस्पताल भेजा गया,कलेक्ट्रेट के एडीएम के ऑफिस का मामला

मथुरा-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान का बयान-सपा शासनकाल में लोगों पर हुआ जुल्म-बलियान,'बीजेपी की सरकार बनेंगी तो लोगों को लाभ मिलेगा,किसानों को बिना ब्याज के पैसा मिलेगा-बालियान

मथुरा-सांसद हेमा मालिनी का बयान-'केन्द्र से आया है पैसा,सपा सरकार नहीं दे रही',मथुरा के माट में हुई हेमा मालिनी की जनसभा

एटा-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-सपा सरकार में अबतक करीब 500 दंगे हुए-माया,सपा सरकार में अधिकारी तो थोक में बदले गए-माया,सपा के दोनों खेमे एक दूसरे को हराएंगे-मायावती,जिससे इसका फायदा भाजपा को होगा-मायावती,लोकसभा चुनावी वादे भी भाजपा ने पूरे नहीं किए-माया,बीजेपी ने जनता से हवा-हवाई वादे किए-मायावती,कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए गठबंधन किया-माया,सपा में गुंडाराज है,बसपा में चेहरे बेदाग हैं-मायावती,अराजक आपराधिक तत्वों का सपा में राज है-माया,पीड़ित और दुखी लोगों के 1 लाख तक के कर्जे माफ़ करेंगे,गरीब लोगों को जमीन के पट्टे दिए जायेंगे-मायावती,इस बार कोई मूर्ति या संग्रहालय नही बनाये जायेंगे-मायावती,मेरी सरकार में पलायन को रोका जाएगा-मायावती,नोटबंदी के कारण लोगों ने पलायन किया-मायावती,बीजेपी ने जो वादा किया कोई पूरा नहीं किया-मायावती,नोटबंदी से पहले ही धन्नासेठों का धन मैनेज किया-माया,बजट में भी नहीं बताया कि कितना कालाधन जमा हुआ-माया,पीएम मोदी ने धन्नासेठों,पूंजीपतियों का ही भला किया-माया,अल्पसंख्यकों को आतंकवादी के शक से देखा जा रहा-माया,आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही बीजेपी-मायावती,सपा सरकार आते ही अपराध और जुल्म बढ़ेगा-माया,साम्प्रदायिक दंगे होते नहीं, पार्टियां कराती हैं-माया,जिससे नुकसान आम जनता का होता है,पार्टियों का नहीं,विरोधी पार्टियों के हथकंडो में नही आना हैं-माया,मुज़फ्फरनगर दंगों में सपा सरकार विफल रही-मायावती,भाजपा सत्ता में आई तो नोटबंदी जैसे पीड़ादाई फैसले लेगी-माया,और आपके आरक्षण को भी समाप्त कर देगी बीजेपी-मायावती,बसपा की सरकार बनने पर सपा के गुंडों का सफाया होगा-माया,यूपी से जंगलराज खत्म करेगी बसपा-मायावती,गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान भी कराएगी बसपा-माया,बिजली,पानी, स्वास्थ्य,सड़क की जरूरते पूरी करेंगे-माया,भर्ती के मामले में पक्षपात नही होगा-मायावती,वेस्ट यूपी के बेरोजगार नौजवानों का ध्यान रखा जायेगा-माया,जिन योजनाओं के नाम बदले हैं उन्हें बहाल करेंगे-मायावती 

बहू अनिता ने रोका तो दानबहादुर ने उसे धक्का दे

             स्थानीय क्षेत्र के मीरगंज गोधना मार्ग पर स्थित अगहुआ गांव में पत्तरा रखने के जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 4 लोगों पर बहू को धक्का देने से गर्भ पात होने का मुकदमा थाने में दर्ज करा दिया।
                  बताते हैं कि वादी धर्मकिशोर यादव के अनुसार -
           बुधवार की शाम आरोपी दान बहादुर यादव , शैलेश यादव , कमला देवी, मीरा देवी ने विवादित भूमि पर पत्तरा रखने  लगे । जिसे बहू अनिता ने रोका तो दानबहादुर ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गयी और उसके पेट में दर्द होने लगा । दर्द इस तरह बढ़ा की उसका गर्भ गिर गया।
              इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मीरगंज योगेन्द्र सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वादी धर्म किशोर की तहरीर पर 4 आरोपियों के विरुद्ध धारा 352, 315, 406 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

बसपा सरकार के कार्यों से लोगो असंतुष्टी भी उनके हार का कारण


मछलीशहर - आगामी आठ मार्च को होने जा रहा विधानसभा का चुनाव, मछली शहर विधान सभा मे काफी रोचक होने जा रहा है।वर्तमान मे सपा से विधायक एंव राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के पिछले पांच साल का लेखा जोखा मछली शहर विधानसभा की जनता के सामने होगा तो वहीं विगत तीन वर्षों से क्षेत्र मे सक्रिय बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज जो वर्तमान मे इलाहाबाद के प्रतापुर की ब्लाक प्रमुख हैं का मछलीशहर विधान सभा क्षेत्र मे धुआं धार दौरा करके क्षेत्र के हर वर्ग ,हर जाति मे जबर्दस्त पैठ बनाने मे अभी प्रयास जारी हैं को बसपा की आधार भूत वोट के साथ,सपा की पारम्परिक वोट मे सेंध लगाने का प्रयास जारी  हैं।
जबकि पिछली बार बसपा प्रत्याशी रामफेर गौतम दूसरे नंबर पर थे, और वह मछली शहर विधान सभा के मूल निवासी भी थे ,किन्तु पिछली बसपा सरकार के कार्यों से
लोगो असंतुष्टी भी उनके हार का कारण था ।इस बार भी वह टिकट के प्रबल दावेदार थे किन्तु बसपा सुप्रीमो ने सुशीला सरोज पर दांव लगाया है।जिससे सुनने मे आया है की रामफेर गौतम अन्दर ही अन्दर नाराज हैं।
और यदि यह सत्य है तो सुशीला सरोज के लिए खतरा हो सकता है।लेकिन अभी तक बसपा मे कहीं से भी विरोध का स्वर नहीं फूटा है जो सुशीला सरोज के लिए सुकून दे रहा है।
              यही बसपा के कुछ पुराने कार्यकर्ता अपनी उपेक्षा होने के नाते भीतर घात करने की सोच रहे है यदि ऐसे हुआ तो बसपा को खतरा हो सकता है।
                    अब बात करते हैं भाजपा प्रत्याशी अनीता रावत की  जिनका मूल निवास मछली शहर विधान सभा मे नहीं है।वह भी बाहरी है ।पिछले चुनाव मे डाक्टर विनोद निगम जोकि मछली शहर विधानसभा भटहर मीरगंज के मूल निवासी हैं तथा भाजपा के प्रत्याशी थे,को भाजपा की मूल वोट का अट्ठाईस हजार मत मिला था तथा वह तीसरे स्थान पर थे। पिछले चुनाव मे भाजपा कार्यकर्ता इतने सक्रिय नहीं थे जितना इस बार हैं। इस बार भाजपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक अच्छा होमवर्क किया है और इस बार पार्टी के पक्ष मे हवा भी अच्छी है और भाजपा के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण बात है कि भाजपा की जो वोट पिछली बार सपा के साथ अधिकांश मात्रा मे जुट गयी थी , जिसमें ठाकुर ,ब्राम्हण ज्यादा थे ,इस बार वह भाजपा की तरफ लौटते हुये दिखाई पड़ रही है।
                 इनके साथ साथ कुर्मी ,मौर्या ,पाल ,विश्वकर्मा तथा अन्य कुछ पिछड़ी जातियों के साथ कुछ बुद्धिजीवी दलितों का झुकाव भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे झुकता दिखाई पड़ रहा है।ऐसे मे भाजपा प्रत्याशी भी मजबूत दिखाई पड़ रही हैं। जहां तक सपा और कांग्रेस गठबंधन की बात है तो पिछले चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी  लालरत्नाकर नाग  लगभग दस हजार वोट पा कर चौथे स्थान पर थे।
             इस बार कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान मे नहीं है ,ऐसी स्थिति मे सपा को कितना फायदा मिल सकता है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा।रही मुसलमान मतदाता की बात जो पिछले बार सपा के साथ मजबूती से खड़ा था और वही पहली बार बनी मछलीशहर (सुरक्षित) की सीट को सपा की झोली मे डालने का ऐतिहासिक कार्य किया था ,पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल से उसमें से कुछ लोग  अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है और यह सत्य है इस बार वैसी सक्रियता वह सपा प्रत्याशी के पक्ष मे  नहीं दिखा रहा है,आगे चलकर इस वर्ग का निर्णय क्या होगा यह भविष्य के गर्भ मे है।
              इस चुनाव मे सपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक जगदीश सोनकर को अपने जीत और हैट्रिक लगाने के लिए ऐसी परिस्थिति मे कड़ी मसक्कत करनी पड़ेगी ।अपने सपा की पारम्परिक वोट को वह कितना संगठित कर पाते है ,यह उनपर निर्भर करेगा। मुकाबला त्रिकोणात्मक और मजेदार होगा। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि लड़ाई भाजपा और सपा के बीच ही होगी ।वक्त बतायेगा कि मछलीशहर का प्रबुद्ध मतदाता अपना अगला रहनुमा किसे चुनेगा ?सुशीला सरोज ,अनीता रावत या फिर वर्तमान विधायक जगदीश सोनकर को ही फिर आजमायेगा।कुछ भी हो मुकाबला मजेदार होगा ।किसका भाग्य चमके गा यह तो आने वाला समय ही बताये गा।

पटना एसएसपी मनु महाराज ने ऐसे पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई


पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. राज्य में नया उत्पाद कानून लागू है. शराब पीने से लेकर बेचने और इसकी अवैध तस्करी पर कड़ी सजा का प्रावधान है. शराबबंदी को लेकर स्वयं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंच से इसकी तारीफ करते हुए कहा है कि बिहार की शराबबंदी पूरे देश के लिये नजीर बनेगी. पटना में शराबबंदी के कानून को धता बताते हुए कुछ पुलिसकर्मी शराब की अवैध बिक्री में संलिप्त पाये गये हैं.पटना एसएसपी मनु महाराज ने ऐसे पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई  की है.
एसएसपी ने अवैध शराब के धंधे को संरक्षण देने के आरोप में बेऊर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है. बताया जा रहा है  शराब तस्करी में उनकी संलिप्तता पायी गयी है. एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है.

सपा में गुण्डाराज और अपराधिक तत्वों का राज -मायावती


मुजफ्फरनगर, 03 फरवरी (नकुल बालियान)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को यहां कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबन्धन किया है। सपा-कांग्रेस के गठबंधन से प्रदेश की जनता भ्रमित नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों की हालत ख़राब है।  है। अखिलेश सरकार में अब तक करीब 500 दंगें हो चुके हैं। बसपा में चेहरे बेदाग हैं। मायावती ने चुनावी सभा में एक बार फिर अपनी पुरानी बातें दोहरायीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में थोक में अधिकारी बदले गए। उन्होंने एक बार फिर मुलायम सिंह पर पुत्र मोह में शिवपाल को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा में अखिलेश गुट और शिवपाल गुट एक दूसरे को हराने की कोशिश करेगा। इससे सपा का बेस वोट भी बंटेगा, जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा। इसलिए जनता साम्प्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए बसपा को वोट दे। सपा की तरह बसपा का वोट नहीं बंटेगा। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार की कई योजनाओं का नाम बदलकर सपा ने अपना बताया।
बसपा सुप्रिमांे ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव में किए वादों में से एक भी पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से हवा-हवाई वादे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नोटबन्दी से पहले ही धन्नासेठों का धन मैनेज कर लिया। इसके अलावा बजट में भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने नहीं बताया कि कितना कालाधन जमा हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वास्तव में धन्नासेठों और पंूजीपतियों का ही भला किया है। मायावती ने कहा कि वास्तव में भाजपा आरएसएस के एजेण्डे पर काम कर रही है। अल्पसंख्यकों को आतंकवादी के शक से देखा जा रहा है। बसपा मुख्यिा ने दावा किया कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार आ रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अब बसपा स्मारक नहीं बनवाएगी। बसपा की सरकार में सभी गुंडे और अपराधियों को जेल में डाला जायेगा।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017

किसी सुरक्षा ब्यवस्था के घंटो वाहन खड़ी करना यात्रियो के लिए परेशानी का सबब बन गया


मुगराबादशाहपुर (जौनपुर)|इलाहाबाद -जौनपुर गोरखपुर मार्ग पर चलने वाली राज्य परिवहन निगम की रात्रि कालीन बसो के चालको/परिचालको द्वारा इलाहाबाद -फूलपुर के बीच भूपतपुर गांव के निकट तथा मुगराबादशाहपुर फूलपुर के बीच बुढ़िया का इनारा के निकट स्थित ढाबे पर बिना किसी सुरक्षा ब्यवस्था के घंटो वाहन खड़ी करना यात्रियो के लिए परेशानी का सबब बन गया है जब की बिभागीय अधिकारी यात्रियो की लिखित शिकायत के बावजूद मूदहु आंख कतहु कोउ नाही कहावत को चरितार्थ कर मूक दर्शक बन गये है  |इस सम्बन्ध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद-जौनपुर गोरखपुर राज मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसो के चालक /परिचालक निःशुल्क खाने के चक्कर मे अबैध ढंग से ढाबो पर बस खड़ी कर घण्टो यात्रियो का समय जाया करते है |आलम तो यह है कि बिरोध जताने पर इन बसो के चालक /परिचालक यात्रियो से दुर्ब्यवहार करने तक पर अमादा हो जाते है |रात्री मे बिना किसी सुरक्षा के सूनसान स्थान पर स्थित ढाबे पर बसो के खड़ी होने से किसी भी दिन कोई बड़ा हादशा होने से इनकार नही किया जा सकता |

मुगराबादशाहपुर |उत्तर रेलवे के वाराणसी प्रतापगढ़ लखनऊ रेल प्रखण्ड के बादशाहपुर रेलवे क्रासिंग पर
ट्रेनों के अधिक आवागमन के कारण ज्यादातर समय
बंद रहने से लोगो को जहां परेशानी हो रही है वहीं यातायात भी बुरी तरह बाधित होता रहता है। मगराबादशाहपुर नगर के एक प्रमुख हिस्से से
दूसरे प्रमुख हिस्से को जोड़ने वाली यह क्रासिंग
लोगों की जानमाल की सुरक्षा तो करती है लेकिन
इसके लोगों की परेशानियों को भी बढ़ा रही है।इस रेलवे स्टेशन  से दिनभर में लगभग 30से ज्यादा
ट्रेन गुजरती है और प्रत्येक गाड़ी के आने से कुछ
देर पहले ही गेट बंद करना होता है जो गाड़ी के
गुजरने के बाद ही खुलता है। मुगरा बादशादपुर
तीन जिले के सीमा पर स्थित है | अधिकतम विद्यालय महाविद्यालय व महिला महाविद्याल़य इसी रास्ते में पड़ते हैं। जिसके लिए क्रासिग पार
करना ही पड़ता है। बादशाहपुर वालो का प्रमुख व्यवसाय व आपातकालीन चिकित्सा का केन्द्र इलाहाबाद है |मुख्य बात यह भी है कि इलाहाबाद से जौनपुर आजमगढ बलिया देवरिया पडरौना कुशीनगर गोरखपुर सोनौली मऊ इत्यादि जगहो पर जाने के लिये यह प्रनुख मार्ग है |जो लोगों को आवश्यक कार्य हेतु वहां तक तो जाना ही होता है। इसलिए दिन के
समय आवागमन ज्यादा रहता है। लगातार ट्रेनों की
बढ़ती संख्या की वजह से यह समस्या और गंभीर रूप
लेती जा रही है। इस क्रासिंग वाले रास्ते पर दिन मे बंद क्रासिंग के चलते सड़कों पर दूर तक जाम लग
जाता है।  यहसमस्या दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। जिससे जनता में रोष है। लोगों का मानना है कि यदि क्रासिंग से उपरिगामी पुल का निर्माण हो जाए तो यह समस्या हल हो जायेगी | उपरिगामी
पुल निर्माण के लिए 2016-17 के रेल बजट मे दर्शाया तो गया लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नही किया जा सका |एक तो रेलवे फाटक बंद हो जाने पर लगने वाले जाम से लोग जूझ ही रहे होते है ऊपर से तिराहे पर बनाये गये डग्गा मार वाहनो का अड्डा व लगने वाला जमावड़ा कोढ़ मे खाज बन गया है |

साईकिल सवार छात्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत


जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के वाराणसी जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महरूपुर में गुरूवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार छात्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी और उसका साथी घायल है।   दोनो आई टी आई के छात्र थे। 22 वर्षीय धीरज पुत्र लालचन्द और उसका चचेरा भाई 20 वर्षीस सूरज पुत्र अमरनाथ  निवासी मनिकापुर महरूपुर स्थित एक आई टी आई कालेज के छात्र है और यहीं रूक कर पढ़ाई करते है।   दोनो जफराबाद स्टेशन पर अपने किसी रिस्तेदार को लेने आये थे। वहां से कालेज जाते समय महरूपुर में सामने से आ रही ट्रक ने दोनो को रौदंते हुए निकल गयी। घटना के बाद उक्त छात्रों के रिस्तेदार ने 100 नं पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल धीरज व उसके चचेरे भाई सूरज को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां पर इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गयी और सूरज का उपचार चल रहा है। 

दिनदहाड़े चोरों ने उड़ाया बाइक
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ओलन्दगंज से दिन दहाड़े चारों ने एक लाण्ड्री के दुकानदार की बाइक पार कर दिया। सूचना दिये जाने के दो दिन बाद भी चोरी की एफआईआर पुलिस ने नहीं दर्ज किया। बताते हैं कि बरईपार निवासी जितेन्द्र कन्नौजिया ओलन्दगंज में डा0 केएन सिंह के यहां किराये पर रहते हैं और कन्हईपुर में लाण्ड्री चलाते है बीते 31 जनवरी को दोपहर में वे अपनी काले व नीले रंग की पैशन प्रो-यूपी 62 एटी 8149 बाहर गली में खड़ी किये थे कि चोरों ने बाइक पार कर दिया। इसकी सूचना सरायपोख्ता चौकी प्रभारी को दी गयी तो कोई कार्यवाही नहीं की गयी। बाद में क्षेत्राधिकारी से एफआईआर के लिए कहने पर उन्होने कोतवाली को निर्देश दियl