मुजफ्फरनगर, 03 फरवरी (नकुल बालियान)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को यहां कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबन्धन किया है। सपा-कांग्रेस के गठबंधन से प्रदेश की जनता भ्रमित नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों की हालत ख़राब है। है। अखिलेश सरकार में अब तक करीब 500 दंगें हो चुके हैं। बसपा में चेहरे बेदाग हैं। मायावती ने चुनावी सभा में एक बार फिर अपनी पुरानी बातें दोहरायीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में थोक में अधिकारी बदले गए। उन्होंने एक बार फिर मुलायम सिंह पर पुत्र मोह में शिवपाल को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा में अखिलेश गुट और शिवपाल गुट एक दूसरे को हराने की कोशिश करेगा। इससे सपा का बेस वोट भी बंटेगा, जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा। इसलिए जनता साम्प्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए बसपा को वोट दे। सपा की तरह बसपा का वोट नहीं बंटेगा। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार की कई योजनाओं का नाम बदलकर सपा ने अपना बताया।
बसपा सुप्रिमांे ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव में किए वादों में से एक भी पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से हवा-हवाई वादे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नोटबन्दी से पहले ही धन्नासेठों का धन मैनेज कर लिया। इसके अलावा बजट में भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने नहीं बताया कि कितना कालाधन जमा हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वास्तव में धन्नासेठों और पंूजीपतियों का ही भला किया है। मायावती ने कहा कि वास्तव में भाजपा आरएसएस के एजेण्डे पर काम कर रही है। अल्पसंख्यकों को आतंकवादी के शक से देखा जा रहा है। बसपा मुख्यिा ने दावा किया कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार आ रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अब बसपा स्मारक नहीं बनवाएगी। बसपा की सरकार में सभी गुंडे और अपराधियों को जेल में डाला जायेगा।
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017
सपा में गुण्डाराज और अपराधिक तत्वों का राज -मायावती
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें