tikhiawaz24.in

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

देहरादून: हरीश रावत के बयान पर अजय भट्ट का पलटवार, हैली सेवाओं पर हरीश के बयान पर बोले भट्ट, आखिर क्यों एक ही कंपनी को दिया था टेंडर, सुरक्षा की दृष्टि से भी हरीश रावत ने समझौता-भट्ट

लखनऊ: सीएम योगी कल करेंगे 6 विभागों की समीक्षा, कल मुख्यमंत्री लेंगे 7वें राउंड की विभागीय समीक्षा, ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास का प्रेजेंटेशन कल, पंचायतीराज, सिंचाई एवं जल संसाधन का प्रेजेंटेशन, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल का प्रेजेंटेशन कल, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का 100 दिन का एजेंडा, ग्रामीण और किसानों पर आधारित विभागों की होगी, सिंचाई से लेकर, पंचायत और गांवों के विकास का एजेंडा, एजेंडा कल तय करेगी योगी सरकार, विभागीय मंत्री और अधिकारी बैठक में होंगे शामिल।

लखनऊ: यूपी ने केंद्र से 9 अफसरों को मांगा, केंद्र से मांगे गए अफसरों की सूची, योगी सरकार ने आलोक टंडन,आलोक कुमार, प्रशांत त्रिवेदी,नरेंद्र भूषण,सुनील कुमार, संजय भूस रेड्डी,अनुराग श्रीवास्तव देवेश चतुर्वेदी को केंद्र से मांगा, केंद्र से यूपी कैडर में वापसी के लिए भेजा पत्र।           

लखनऊ: मीट की दुकानों के लाईसेन्स नवीनीकरण मामला, मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में कल होगी सुनवाई।

लखनऊ: सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया मामला, चुनौती देनी वाली याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में होगी सुनवाई, अखिलेश सरकार के समय होनी थी नियुक्तियां।

लखनऊ: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश पर सपा एमएलसी बुक्कल नवाब पर केस दर्ज, गोमती किनारे की ज़मीन का मुआवज़ा लेने का मामला, फर्जी तरीके से ज़मीन का मुआवज़ा लेने का आरोप, वज़ीरगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा।

लखनऊ: यूपी की बड़ी खबर नेशनल वॉयस पर, योगी सरकार ने मथुरा जवाहर बाग प्रकरण में गठित जांच आयोग को किया निरस्त,  पिछली सरकार ने जांच आयोग गठित किया था।

लखनऊ: रिलायंस वैली के नाम पीड़ित दयाशंकर तिवारी से इन्टरनेट से ठगी, फोन के जरिय हुई 47.43 लाख की ठगी का मामला, गोमतीनगर थाने से कोई कार्रवाई ना होने पर, हाईकोर्ट ने दिए एसएसपी लखनऊ को आदेश, स्वयं केस का पर्यवेक्षण करने का आदेश।

लखनऊ: वजीरगंज पुलिस ने बदसलूकी करने वाला वकील अनुराग त्रिवेदी अरेस्ट, कोर्ट में वकील ने महिला सीजेएम के साथ की थी बदसलूकी, सैफी मिर्जा व अन्य साथियों की तलाश जारी, 24 मार्च को कोर्ट में की थी बदसलूकी।

लखनऊ: बीजेपी नेता लालजी टंडन के घर जाएंगे सीएम योगी, लालजी टंडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे सीएम, आज है लालजी टंडन का 82वां जन्मदिन।

लखनऊ: एलडीए वीसी सत्येंद्र सिंह की बड़ी कार्रवाई, एलडीए वीसी ने तीन बाबुओं को किया सस्पेंड, बाबू काशीनाथ राम, समीर मिश्र को किया सस्पेंड, बाबू मदन प्रसाद सिंह को भी किया सस्पेंड, मदन प्रसाद सिंह को आरोप पत्र दिया गया।

लखनऊ: राज्यमंत्री सुरेश पासी का बयान- जनेश्वर मिश्र पार्क में फिजूलखर्ची हुई, फिजूलखर्ची न होती तो किसानों को मिलता लाभ, किसानों के लिए खर्च होता तो ज्यादा बेहतर होता।

लखनऊ: अवनीश अवस्थी ने प्रमुख सचिव सूचना का पद संभाला, अपने कक्ष में अवनीश ले रहे बैठक।

लखनऊ: कल 5 केडी से शाम 4 बजे सीएम एम्बुलेंस को करेंगे रवाना, स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्ता लाने का प्रयास, लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिलें।

लखनऊ: राजस्व विभाग का प्रेजेंटेशन खत्म, सीएम योगी के सामने पेश हुए प्रेजेंटेशन, पुराने एक्ट में संशोधन पर हुई चर्चा, नए एक्ट को लागू करने पर भी हुई चर्चा।

बागपत: ऑनलाइन लाइक के नाम पर लाखों की ठगी, गाजियाबाद की कंपनी ने ठगे लोगों से लाखों रुपए, ऑनलाइन लाइक दिलाने का दिया था झांसा, नोएडा की कंपनी के खिलाफ दर्ज है 29 मुकदमें, अभी तक नहीं हो सकी कोई गिरफ्तारी।

वाराणसी: बीएचयू कुलपति डॉ. मीत मीनारें ने रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष को हटाया, हाईकोर्ट के फैसले से किरकिरी से बचने की कोशिश, HC ने 500 से अधिक नियुक्तियों पर लगाई है रोक, सिंतबर 2016 की घटना पर इतने दिन बाद     एक्शन क्यों?

नोएडा: प्राइवेट स्कूलों और बिल्डरों की मनमानी, विधायक पंकज सिंह सीएम योगी से मिले, फीस बढ़ोतरी को लेकर सीएम को सौंपा पत्र, नोएडा और प्रदेश के स्कूलों को लेकर दिया पत्र, प्रभावी कार्यवाही के लिए पत्र सौंपा, निवेशकों की परेशानी और बिल्डरों की मनमानी।     

इलाहाबाद: आपराधिक अवमानना के मामले में मथुरा के वकील को हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, दो माह की कैद,20 हजार जुर्माना, अधिवक्ता कन्हैया लाल गौतम को सजा, अपील के लिये सजा पर एक माह तक रोक, जुर्माना न देने पर दो हफ्ते,काटना होगा कारावास-HC, जिला अदालत की न्यायिक मजिस्ट्रेट से अभद्रता, गाली गलौज का था मामला वकील पर आरोप।

  सहारनपुर: पति का अपहरण कर हत्या का मामला, चिलकाना पुलिस ने हत्यारी पत्नी को दुमझेड़ा के पास से किया गिरफ्तार, 5 माह पूर्व पति शाकिब की हत्या की थी, दो लोगों को पूर्व में ही पुलिस भेज चुकी है जेल, पठेड का रहने वाला था मृतक शाकिब।

गाजियाबाद: मिलेट्री सर्विस इंजीनियर अशोक पाठक का मामला, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, आगरा की सीबीआई टीम ने किया था अरेस्ट , 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार हुए थे, रुद्राक्ष इंटरप्राइजेज से ले रहे थे घूस, विशेष अदालत में किया गया था पेश।

पीलीभीत: डीजे, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, जिला जेल का औचक निरीक्षण किया, विचाराधीन कैदियों की समस्या सुनी, मुन्ना बजरंगी के बैरक का भी निरीक्षण किया, जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कन्नौज: 92 बीडीसी सदस्यों ने दिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ हलफनामा, डीएम ने 29 अप्रैल को बुलाई बैठक, कन्नौज के उमर्दा ब्लाक का मामला।

बस्ती: 7 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मासूम ने तोड़ा दम, 3 दरिंदों पर है गैंगरेप का आरोप, गांव के बाग में बने खंडहर में बेहोश मिली थी मासूम, पुलिस अभी तक नहीं कर पाई कोई गिरफ्तारी, पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीपीपुर गांव की घटना।

मेरठ:लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ले में खुलेआम खेल रहें सट्टा, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, मोहल्ले वालों ने पुलिस से की शिकायत, सट्टेबाजों ने 6 लोगों को दी धमकी, 3 दिन तक नही हुई कोई कार्रवाई।

गाजियाबाद: सीबीआई की विशेष अदालत ने जौनपुर के पूर्व सीएमओ के खिलाफ केस की दी अनुमति, 2010-11 में फार्मास्युटिकल कम्पनी को दिया था टेंडर, जांच में घोटाले का पाया गया आरोपी, 12 मई को होगी केस की अगली सुनवाई।

पुराने विज्ञापनों की जांच शुरू, अपात्र अखबारों से होगी वसूली

-- 269,556 समाचार पत्रों के टाइटल निरस्त
-- 804 अखबार डीएवीपी विज्ञापन सूची से बाहर
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पिछले एक साल की जांच के बाद ढाई लाख से अधिक अखबारों का टाईटल निरस्त कर दिया है साथ ही सैंकड़ों अखबारों को डीएवीपी की सूची से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम को पुरानी सारी गड़बड़ी की जांच के निर्देश दिए हैं। इसमें अपात्र अखबारों और मैंगजीन को सरकारी विज्ञापन देने की शिकायतों की जांच भी शामिल है। इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर रिकवरी और कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी हैं। इसके चलते मीडियाजगत में हड़कंप है।

मोदी सरकार द्वारा सख्ती के इशारे के बाद आरएनआई यानि समाचार पत्रों के पंजीयक का कार्यालय और डीएवीपी यानि विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय काफी सख्त हो चुके हैं. समाचार पत्र के संचालन में जरा भी नियमों को नजरअंदाज किया गया तो आरएनआई समाचार पत्र के टाईटल पर रोक लगाने को तत्पर हो जा रहा है. उधर, डीएवीपी विज्ञापन देने पर प्रतिबंध लगा दे रहा है. देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब लगभग 269,556 समाचार पत्रों के टाइटल निरस्त कर दिए गए और 804 अखबारों को डीएवीपी ने अपनी विज्ञापन सूची से बाहर निकाल दिया है. इस कदम से लघु और माध्यम समाचार पत्रों के संचालकों में हड़कम्प मच गया है.

पिछले काफी समय से मोदी सरकार ने समाचार पत्रों की धांधलियों को रोकने के लिए सख्ती की है. आरएनआई ने समाचार पत्रों के टाइटल की समीक्षा शुरू कर दिया है. समीक्षा में समाचार पत्रों की विसंगतियां सामने आने पर प्रथम चरण में आरएनआई ने प्रिवेंशन ऑफ प्रापर यूज एक्ट 1950 के तहत देश के 269,556 समाचार पत्रों के टाइटल निरस्त कर दिए. इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के अखबार-मैग्जीन (संख्या 59703) और फिर उत्तर प्रदेश के अखबार-मैग्जीन (संख्या 36822) हैं.

इन दो के अलावा बाकी कहां कितने टाइटिल निरस्त हुए हैं, देखें लिस्ट.... बिहार 4796, उत्तराखंड 1860, गुजरात 11970, हरियाणा 5613, हिमाचल प्रदेश 1055, छत्तीसगढ़ 2249, झारखंड 478, कर्नाटक 23931, केरल 15754, गोआ 655, मध्य प्रदेश 21371, मणिपुर 790, मेघालय 173, मिजोरम 872, नागालैंड 49, उड़ीसा 7649, पंजाब 7457, चंडीगढ़ 1560, राजस्थान 12591, सिक्किम 108, तमिलनाडु 16001, त्रिपुरा 230, पश्चिम बंगाल 16579, अरुणाचल प्रदेश 52, असम 1854, लक्षद्वीप 6, दिल्ली 3170 और पुडुचेरी 523  (साभार)

बुधवार, 12 अप्रैल 2017

मोबाइल की लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पार करना युवक को पडा महंगा

सुल्तानपुर। प्रचार-प्रसार और लाख मना करने के बावजूद मोबाइल की लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पार करना युवक को महंगा पड़ गया। नतीजन ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की बाडी कई हिस्सों में बिखर गई। 

इस तरह हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा अंजाम पाया।हुआ ये कि इस ट्रैक पर लम्भुआ-महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर 55 से एक किलोमीटर दूर एक युवक कानों में मोबाइल की लीड लगाए ट्रैक से गुज़र रहा था।तभी एक ट्रेन उधर से गुज़री और उसने युवक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में युवक की बाडी के कई हिस्से हो गए और बाड़ी कई टुकड़ों में बिखर गई। ट्रेन के ड्राइवर ने दी घटना की सूचना घंटों बाद 49 अप गाड़ी की उधर से पासिंग हुई।तब इस ट्रेन के ड्राईवर की निगाह बाडी पर पड़ी तो उसने घटना की सूचना सम्बंधित स्टेशन को दिया।सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी और चांदा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची।तब घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।

घर से निकला था गेहूँ काटने 

पुलिस ने जाँच-पड़ताल करना शुरु किया तो पता चला कि युवक पास के ही गाँव अनापुर नरायनगंज का निवासी है। जहां उसकी पहचान महेश 20 पुत्र वैताली के रूप में हुई है। बताया गया कि महेश सुबह घर से गेहूँ काटने के लिए निकला था। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

योगी ने 20 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला किया


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में पहला बड़ा फेरबदल करते हुए 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सूचना एवं पर्यटन विभाग तथा धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव, पर्यटन महानिदेशक एवं यूपीडा और उपसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अपर स्थानिक आयुक्त नयी दिल्ली के पद पर तैनात रहे नवनीत कुमार सहगल को हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गयी है। उनके सभी पदों का जिम्मा अवनीश कुमार अवस्थी को दिया गया है।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग के प्रमुख सचिव तथा नोएडा के अध्यक्ष रमा रमण को भी हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गयी है। मेरठ के मण्डलायुक्त आलोक सिन्हा का तबादला करते हुए उन्हें रमण की सभी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। पिछली सरकारों में ताकतवर अधिकारी रहीं अनीता सिंह को नागरिक उड्डयन एवं राज्य संपत्ति विभाग के प्रमुख सचिव पद से जबकि डॉक्टर हरिओम को संस्कृति सचिव पद से हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गयी है।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर गुरदीप सिंह को हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। राजस्व परिषद के सदस्य राज प्रताप सिंह को गुरदीप का प्रभार सौंपा गया है। वह राजस्व परिषद के सदस्य का जिम्मा अतिरिक्त प्रभार के रूप में उठाएंगे। हाथकरघा एवं वस्त्रोद्योग आयुक्त एवं केस्को के प्रबंध निदेशक रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ उत्तर प्रदेश राज्य उद्योग विकास निगम एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के प्रबन्ध निदेशक तथा उद्योग आयुक्त एवं निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आबकारी आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वह नागरिक उड्डयन एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव, संस्कृति विभाग के निदेशक तथा आबकारी आयुक्त का कामकाज अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभालेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आमोद कुमार और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव पंधारी यादव को राजस्व परिषद इलाहाबाद का सदस्य (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गयी है। निवेश आयुक्त अमित मोहन प्रसाद को वर्तमान पद के साथ नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।एएनएस

अखिलेश दास गुप्ता का आज हार्ट अटैक से निधन (पत्रकार डी यस गुप्ता मुम्बई )

लखनऊ। पूर्व मेयर रहे अखिलेश दास गुप्ता का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। अखिलेश दास गुप्ता यूपी के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास गुप्ता के बेटे थे। वह पूर्व की यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री भी रह चुके थे। एक समय में मायावती के करीबी माने जाने वाले अखिलेश दास बहुजन समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहें हैं। 2014 में बसपा से राज्यसभा का टिकट ना मिलने से नाराज अखिलेश ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान अखिलेश दास ने बसपा प्रमुख पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप भी लगाया था। फिलहाल कुछ समय पहले उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

खबरें तीखी आवाज़

दिल्ली: पीएम मोदी आज भाजपा सांसदों से करेंगे मुलाकात, पिछड़े वर्ग के सांसदों से करेंगे मुलाकात, सुबह 10 बजे संसद भवन परिसर में करेंगे मुलाकात.

दिल्ली: पीएम मोदी के नेतृत्व में आज मंत्रिमंडल की बैठक, शाम 4 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी बैठक.

दिल्ली: आज संसद में सत्र का आखिरी दिन, कुलभूषण जाधव पर संसद में आज हो सकता है हंगामा.

लखनऊः सीएम से मिलने की फरियादियों में मची होड़, गेट खुलने पर फरियादियों में धक्का-मुक्की, धक्का-मुक्की होने से कई फरियादी गिरे, कालीदास मार्ग का मामला.

लखनऊः मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक, 15-16 अप्रैल को नदवा कॉलेज में होगी बैठक, तीन तलाक,अयोध्या जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा, दारुल क़ज़ा कमेटी पर भी होगी चर्चा.

लखनऊः आज सीएम योगी खाद्य, रसद, राजस्व, श्रम, राज्य संपत्ति  विभागों की लेंगे बैठक, सचिवालय प्रशासन के विभागों की लेंगे बैठक, बैठक में प्रमुख सचिव, विभागों के मंत्री होंगे शामिल.

लखनऊः अन्नपूर्णा भोजनालय पर प्रजेंटेशन आज, 3 रुपए में नास्ता, 5 रुपए में खाना दिया जाएगा, आज सीएम योगी खुद देखेंगे प्रजेंटेशन, राज्य के सभी नगर निगमों में खोला जाएगा भोजनालय.

दिल्लीः केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, 1 बजे 11,अशोक मार्ग के कमरा नंबर 40 में होगी पीसी.

उत्तराखंड/देहरादून: 42 माह में पूरा होगा मेट्रो प्रोजेक्ट, 25 हजार करोड़ की लागत से तैयार होगी परियोजना, 73 किलोमीटर लंबी देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार परियोजना, 5 किलोमीटर अंडरग्राउंड, 68 किलोमीटर रेल ट्रैक एलिवेटेड होगा, मंत्री मदन कौशिक ने मेट्रो रेल की बैठक ली.

वाराणसी: नर्सिंग की 50 छात्राओं का दल सीएम से मिलने पहुंचा, एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग की हैं सभी छात्राएं, छात्राओं का आरोप, कॉलेज ने झूठ बोलकर कराया एडमिशन, छात्राओं का कहना, कॉलेज कहीं से भी मान्यता प्राप्त नही, छात्रों ने बताया दो हजार छात्रों का भविष्य है खतरे में.

वाराणसीः पाक में भारतीय नागरिक को फसाए जाने का मामला, पाक में फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध, नाराज लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया, नवाज शरीफ का फोटो जलाकर किया विरोध प्रदर्शन.

मिर्ज़ापुर: लेखाजोखा न जमा करने वाले 175 व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग ने भेजा नोटिस, 2 हजार जुर्माने को 30 अप्रैल तक जमा करने के दिए आदेश, जुर्माना और लेखा जोखा ने देने पर होगी कार्रवाई.                       

लखनऊः लखनऊ पुस्तक मेला 2017 पुस्तक मेले में आर्ट की किताब का लोकार्पण, मोती महल लॉन में आज होगा लोकार्पण.

इलाहाबादः पुलिस लाइन में  दीक्षांत समारोह का आयोजन, 189 महिला कांस्टेबल की ट्रेनिंग पूरी हुई, अपर पुलिस महानिदेशक कार्यक्रम में मौजूद.

बरेलीः रुहेलखंड विवि ने मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल -1 का रिजल्ट रोका, मेडिकल कॉलेज ने 21 दाखिले ज्यादा कराए गए, 2013-14 में से ज्यादा दाखिल करने का मामला.

बरेलीः पकड़ी गई कार कोतवाली परिसर से गायब, कार गायब होने से कोतवाली में मचा हड़कंप, एंटी रोमियो स्क्वाड ने पकड़ी थी संदिग्ध कार, सदर के चौपुला चौराहे से पकड़ी गई थी कार.

मथुराः 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट की घटना में चल रहा था फरार, गोवर्धन थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी.

सीतापुरः अनियंत्रित गन्ना लदा ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, मौके पर पंहुचे सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा, सदरपुर के सरैयां-पड़रिया रोड की घटना.

कौशाम्बीः एडीएम, एएसपी के आश्वासन के बाद जिला जेल में 250 कैदियों ने भूख हड़ताल खत्म की, आरोपी 3 बंदी रक्षक हटाय गए, एडीएम ने जेलर से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी.

गोंडा: फर्जी नीली बत्ती वाहन को पुलिस ने किया सीज, कार पर लिखा रखा था सचिव ग्राम्य विकास यूपी, बिना नम्बर की 6 बाइकों को भी किया सीज, परसपुर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी.

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान


जौनपुर, उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आज सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के केराकत इलाके में नाऊपुर गांव निवासी सुभाष विश्वकर्मा के 24 वर्षीय पुत्र जितेंद्र विश्वकर्मा ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके गयी थी।

समाजवादी पेंशन योजना पर लगी रोक


लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही समाजवादी पेंशन योजना को रोकते हुए पात्रता की जांच के निर्देश दिए हैं। मंगलवार की रात समाज कल्याण विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाए कि जिन लोगों को लाभ मिल रहा है, वे पात्र हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ सिर्फ पात्रों को ही दिया जाए। उन्होंने इस जांच को एक महीने में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

समाज कल्याण द्वारा संचालित योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री पेंशन योजना करने का प्रस्ताव प्रस्तुतिकरण के दौरान दिया गया। मुख्यमंत्री ने इसके तहत अति दलित जैसे-मुसहर, नट, कंजड़ आदि तथा बनटांगियां समुदाय के व्यक्तियों को शामिल करते हुए, उन्हें लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन दिवस मनाने के प्रस्ताव पर विचार करने पर सहमति जताई।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे-वृद्धावस्था, किसान पेंशन योजना, राज्य पेंशन योजना इत्यादि के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने विधवा, दिव्यांगजन और वृद्धावस्था पेंशन के तहत उपलब्ध कराई जा रही 500 रुपये प्रतिमाह की धनराशि को दोगुना करने के संबंध में गहन समीक्षा करने के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

पेट्रोल पम्प 12 बजे बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिय


वाराणसी,रामनगर इलाके के टेंगरामोड़ स्थित पेट्रोल पम्प के कर्मचारी राजू को मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिया। संयोग से उस समय पंप के कैश में ज्यादा रकम नहीं थी। बदमाशों के हाथ सिर्फ चार हजार रुपये ही लग सके। कंट्रोल रूम को सूचना पर रामनगर पुलिस पहुंची। घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे पेट्रोल पम्प के रुपये कर्मचारियों ने मिलान कर मालिक के पास भेज दिये थे। इसके आधा घंटे बाद दो बाइकों से छह बदमाश पहुंचे। उस समय कार्यालय में कर्मचारी राजू बंगाली और अम्बरीष पटेल थे। बाइकों से उतरकर बदमाश कैश काउंटर पर पहुंचे और दिनभर की कमाई के बारे में पूछने लगे। कर्मचारियों ने बताया कि रुपये मालिक के यहां भेजे जा चुके हैं। इसके बाद बदमाश दराज में रखे रुपये निकालने लगे। विरोध पर बदमाशों ने दो गोलियां चलायीं। पहली मिस हो गयी लेकिन दूसरी गोली राजू की पीठ में जा लगी। इसके बाद बदमाश चार हजार रुपये लेकर मिर्जापुर की ओर भाग निकले।
गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी पेट्रोल पम्प से रुपये लेकर जाते समय मैनेजर घनश्याम को बदमाशों ने पंचवटी के पास आतंकित कर लूट लिया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ खबर सुल्तानपुर

(1)सुलतानपुर:-विवादित भूखण्ड पर जबरन रास्ता खुलवाने के मामले एवं अभियोजन पक्ष की पिटाई करने के मामले में आरोपी एसडीएम, कोतवाल व लेखपाल समेत 11 लोगों को अदालत ने तलब किया है।
मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सरतेजपुर गांव का है। जहां के रहने वाले अभियोगी रमापति पाण्डेय ने 25 नवम्बर 2014 की घटना बताते हुए कोर्ट में अर्जी दी। आरोप के मुताबिक विवादित रास्ता के गाटा संख्या 282 पर विपक्षीगण जबरन कब्जा करना चाहते थे। जिस पर रमापति की अर्जी पर कोर्ट ने स्टे भी जारी किया था। बावजूद इसके विपक्षीगण दामोदर आदि ने स्थानीय एसडीएम, कोतवाल व लेखपाल को हमवार कर जबरन भूमि की नापजोख करवाई और पास में स्थित अभियोगी की जमींन पर भी कब्जा कराने लगे। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने विरोध जताने का प्रयास किया तो कोतवाल ने उन पर पुलिसिया रौब भी गांठा और शिकायत करने पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी। इसी मामले में अभियोगी के अधिवक्ता श्रवण पाण्डेय ने सभी आरोपियों को विचारण के लिए तलब करने की मांग की। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसीजेएम चतुर्थ मनीष निगम ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत पाते हुए तत्कालीन एसडीएम शिव बहादुर सिंह, कोतवाल रामजी चैधरी, लेखपाल राम आधार व अन्य विपक्षीगण दामोदर प्रसाद हरिदत्त तिवारी, नितेश, विकास, दयाशंकर, दीपेश, रामचन्द्र तिवारी व विनोद को विभिन्न धाराओं में विचारण के लिए तलब किया है। मामले में सुनवाई के लिए आगामी 10 मई की तिथि तय की गई है।

(2)सुलतानपुर:-हत्या के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों की तरफ से जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की गई। जिसे जिला न्यायाधीश प्रमोद कुमार ने खारिज कर दिया है।
पहला मामला दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बढ़ौली गांव का है। जहां के रहने वाले प्रदीप कुमार के खिलाफ मृतक वीर बहादुर के पिता राम उजागिर ने बीते 30 जून की घटना बताते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में आरोपी प्रदीप की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। दूसरा मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के ककना गांव का है। जहां के रहने वाले जुनैद अहमद ने 1 जनवरी 2015 की घटना बताते हुए इरशाद अली की हत्या के बाबत पंकज सिंह निवासी ककना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में भी पंकज सिंह की जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया है।

(3)सुलतानपुर:-पीपरपुर थानाक्षेत्र के ठाकुररामपुरवा मजरे रामपुर निवासी ग्राम प्रधान दशरथ यादव के बेटे संदीप यादव की वर्ष 2014 में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद बयान न बदलने पर उन पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। इन्हीं मामलों में निरूद्ध आरोपी सूरज सिंह, उमेश सिंह व सत्येन्द्र सिंह उनकी हत्या के लिए लगातार प्रयास में लगे हुए है। इसी क्रम में बीते 31 मार्च को उन्होंने प्रधान के पड़ोसी दीपक पाल को ही पांच लाख रूपये का लालच देकर प्रधान की हत्या की सुपारी दी और उसे तमंचा भी उपलब्ध कराया।इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुँच आरोपी दीपक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था,जबकि अन्य साजिशकर्ता फरार हो गए थे। इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी सूरज की तरफ से सोमवार को सरेंडर अर्जी पड़ी।जिसपर सुनवाई के पश्चात् एसीजेएम पंचम कीर्ति कुणाल ने आगामी 18 फरवरी के लिए थाने से आख्या तलब की है। वही पुलिस ने आरोपी उमेश व सत्येन्द्र को इस साजिश में नामजद नही किया है।  जिसको लेकर पुलिस की कार्यशैली सवालो के घेरे में मानी जा रही है। फिलहाल प्रधान की तरफ से इन सभी आरोपियो से अपनी जान का खतरा बताते हुए अदालत में अर्जी दी गई है।

(4)सुलतानपुर:-पूर्व सपा विधायक  को गैंगरेप के आरोप में तलब करने को लेकर पड़ी अर्जी पर सोमवार को फिर स्पेशल जज पाक्सो एक्ट श्यामजीत यादव की अदालत में सुनवाई नही हो सकी। मामले में सुनवाई के लिए आगामी 19 अप्रैल की तिथि नियत की गई है।

(5)सुलतानपुर:-फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर व्यापारी हंसराज साहू से वसूली मांगने के आरोप में जेल गए आरोपी शिवकुमार पांडेय व देवेंन्द्र सिंह निवासीगण आरडीह-कोतवाली देहात की तरफ से जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की गई।जिस पर सुनवाई के पश्चात् अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।मालूम हो कि कोतवाली नगर पुलिस ने बीते 25 मार्च को दोनों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की कार्यवाही की थी।