tikhiawaz24.in

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

तीखी आवाज पर बड़ी खबरें

कानपुर-शताब्दी ट्रैवेल्स फर्म के 9 ठिकानों पर आयकर टीम का छापा,कर अपवंचना की सूचना पर आयकर विभाग का छापा,कार्यालय,डिपो,आवास समेत 9
ठिकानों पर चल रही छापेमारी,शताब्दी ट्रैवेल्स फर्म के प्रोपराइटर हैं BJP नेता लालू गंगवानी,यूपी और मध्य प्रदेश में हैं शाताब्दी ट्रैवेल्स के ऑफिस,फजलगंज,कैनाल रोड,काकादेव समेत कई जगह छापेमारी,RTO इंफोर्समेंट सुनीता वर्मा के घर भी पहुंची आयकर टीम,ज्वाइंट कमिश्नर मनोज वर्मा से भी
टीम कर रही पूछताछ,सुनीता वर्मा के पति हैं ज्वाइंट कमिश्नर मनोज वर्मा

लखनऊ-योजना भवन में औद्योगिक नीति को लेकर बैठक शुरू,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल,औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना,नंद गोपाल नंदी शामिल,बैठक में मंत्री श्रीकान्त शर्मा, सुरेश राणा,राजेश अग्रवाल मौजूद,प्रदेश की औद्योगिक नीति निर्धारित करने के लिए
सुझाव लिए जाएंगे,डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में मंत्री समूह और अफसर बैठक में शामिल,यूपी में निवेश के लिए इन्वेस्टर फ्रेंडली पॉलिसी बनेगी-मुख्य सचिव

रायबरेली-जंगल में बच्ची का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कम्प,घर से लापता हुई बच्ची का सिर मिला,शरीर गायब,बदमाशों ने अपहरण के बाद की बच्ची की
हत्या,गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के सिरसाघाट की घटना

मथुरा-जवाहरबाग कांड के मुख्य आरोपी के बेटे विवेक का बयान-मेरे पिता को प्रशासन ने षडयंत्र के तहत फंसाया-विवेक,प्रशासन ने मेरे पिता को पुलिस
लाइन से जिंदा पकड़ा था-विवेक ,'2 जून 2016 को हुई हिंसक में घटना में मेरे पिता को फंसाया गया',पेशी के दौरान मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव के बेटे विवेक का बयान

मेरठ-सरधना तहसील दिवस में नहीं पहुंचे DM समीर वर्मा,SSP जे.रवींद्र गौड़ भी नहीं पहुंचे तहसील दिवस में,अधिकारियों के न पहुंचने से फरियादी परेशान

लखनऊ-अखिलेश सरकार के एक और ड्रीम प्रोजेक्ट पर योगी की नज़र,आवास मंत्री सुरेश पासी करेंगे हेरिटेज ज़ोन का निरीक्षण,मंत्री सुरेश पासी 11:30 बजे
पहुंचेंगे लखनऊ के हेरिटेज ज़ोन,पुराने लखनऊ में बनाया गया है हेरिटेज ज़ोन,182 करोड़ के बजट से तैयार हो रहा है हेरिटेज ज़ोन

लखनऊ के हुसैनाबाद ट्रस्ट इलाके में हुए कार्यों की फ़ाइल तलब,एलडीए और जिला प्रशासन के संरक्षण में भारी अनियमितता,शासन में तलब हुई प्रोजेक्ट
की फ़ाइल,एएसआई की NOC के बगैर करा दिया सैकड़ों करोड़ का काम,नियम कानून को ताक पर रख कर कराये गए बेतरतीब काम,ठेकेदारों,सप्लायरों को लाभ पहुंचाने के लिए मनमाने प्रोजेक्ट बनाये,नियम विरुद्ध पिक्चर गैलरी के पेड़ों को काट दिया गया,पूर्वर्ती सत्ता के करीबियों की संपत्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट

सिद्धार्थनगर-उसका नगर पंचायत अध्यक्ष के घर आयकर टीम का छापा,आवास,पेट्रोल पंप समेत 4 प्रतिष्ठानों पर चल रही छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति को लेकर आयकर विभाग का छापा,उसका नगर पंचायत अध्यक्ष हैं हेमंत जायसवाल

इलाहाबाद -सिर्फ 10 कान्वेंट स्कूलो ने दिया फीस का ब्यौरा,12 अप्रैल को स्कूलों से मांगा गया था पिछले 3 वर्षों विवरण,आज अधिकारी बैठक कर लेंगे मामले पर फैसला,निगरानी के लिए ADM फाइनेंस के नेतृत्व में बनी है कमेटी

इलाहाबाद-धूमनगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ीं,एक रात में 5 खाली घरों को चोरों ने बनाया निशाना,केंद्रांचल कॉलोनी में एक ही रात में 5 घरों में चोरी

इलाहाबाद-मेजा रोड पर ट्रक की टक्कर से माँ बेटी की मौत का मामला,आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन ,पुलिस ने महिलाओं को
समझानकर मामला शांत कराया

जौनपुर-जेल में बंद आरोपी ने पीड़िता के भाई को दी धमकी,दुराचार का मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया,जेल से आरोपी ने फोन करके पीड़िता के भाई को धमकाया,शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गाँव का मामला

भदोही-3 सगे भाईयों पर जालसाजी,धोखाधड़ी का केस दर्ज,पड़ोसी की जमीन दिखाकर 15 लाख रुपये लोन लिया,जमीन मालिक ने तीनों पर दर्ज कराया मुकदमा,सुरियांवा थाना क्षेत्र के बेला गाँव का मामला

मुरादाबाद-राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान तीन दिवसीय दौरे पर,जनपद के लंबित मामलों की सुनवाई करेंगे सूचना आयुक्त,अधिकारियों को अपील पत्रावलियों के साथ बुलाया गया,20 अप्रैल तक जनपद में रहेंगे राज्य सुचना आयुक्त।

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी का बयान-सीएम योगी ने लोक कल्याण के लिए फैसले-शलभ मणि,शानदार फैसलों का असर भी दिखने लगा है-शलभ मणि,अवैध खनन, ओवरलोडिंग, भर्तियों में गड़बड़ी में पर नकेल कसी,थानों पर बदसलूकी, स्कूलों में टीचरों की गैरहाजरी पर की सख्ती,दफ़्तरों में लेटलतीफ़ी, घूसख़ोरी, ठेकों में बेईमानी रोक लगाई,योगी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर भी हुई है सख्त-शलभ मणि

बरेली-हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह को गोली मारी,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार,घायल मंजीत सिंह पर दर्ज हैं 45 मुकदमे,सिरौली थाना क्षेत्र के बरशेर बाजार की घटना

आगरा-रिएल्टी चेक में पूरा नगर निगम महकमा फेल,नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह गैरहाजिर मिले,उपनगर  आयुक्त, जनसूचनाधिकारी भी गायब मुख्य लेखाधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी भी नहीं पहुंचे,सभी बड़े अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे कार्यालय

मिर्जापुर-सदर तहसील में आयोजित हो रहा तहसील दिवस,तहसील दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़,डीएम कंचन वर्मा तहसील दिवस में समय से नहीं
पहुंची,डीएम के आने का इंतजार कर रहे फरियादी

लखनऊ-अखिलेश सरकार के एक और ड्रीम प्रोजेक्ट पर योगी की नज़र,आवास मंत्री सुरेश पासी करेंगे हेरिटेज ज़ोन का निरीक्षण, मंत्री सुरेश पासी 2 बजे पहुंचेंगे लखनऊ के हेरिटेज ज़ोन,पुराने लखनऊ में
बनाया गया है हेरिटेज ज़ोन,182 करोड़ के बजट से तैयार हो रहा है हेरिटेज ज़ोन

वाराणसी-तहसील दिवस में नदारद रहे दर्जन भर अफसर,कर्मचारी,PWD, सिंचाई ,परिवहन, स्वास्थ्य विभाग में समय से नहीं पहुंचे,विभागों के लगी तख्तियां के आगे की कुर्सी पड़ी है खाली,वाराणसी के सदर तहसील का मामला

इलाहाबाद-शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका,मुकदमा रद्द करने, गिरफ्तारी पर रोक की मांग की याचिका खारिज,वक्फ बोर्ड का सम्पत्ति के दुरुपयोग मामले में बरेली में दर्ज हुई थी FIR,योगी सरकार बनने के बाद वसीम रिजवी के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

लखनऊ-मंडी परिषद से भी तमाम अधिकारी नदारद मिले,कुछ लोगों ने बैठक में होने का बताया बहाना,मुख्य अभियंता प्रथम हाकिम सिंह कुर्सी पर नहीं मिले,उपनिदेशक विजेंद्र सिंह का कमरा बंद मिला,MD आशीष गोयल छुट्टी पर बताये गये,कार्यालय से नदारद मिले कई अधिकारी

मथुरा-जवाहर बाग कांड के आरोपी विवेक की कोर्ट में हुई पेशी,CJM-1 की कोर्ट में आरोपी विवेक को पेश किया गया,रामवृक्ष यादव का बेटा है आरोपी विवेक यादव,IT सेल की कमान संभालता था आरोपी विवेक

हाथरस-ज़िला टीबी अस्पताल की हकीकत कैमरे में हुई कैद,10:03 बजे फार्मासिस्ट ऑफिस में सोते हुए कैमरे में कैद,ज़िला टीबी अस्पताल में लगातारअनियमितताएं जारी,हाथरस के जिला टीबी अस्पताल का मामला

लखीमपुर-महेवागंज चौकी इंचार्ज समेत 11 चौकी इंचार्ज बदले गए,एसपी ने कानून व्यवस्था को लेकर कार्य क्षेत्र बदला

बुलंदशहर-अनूपशहर केनरा बैंक में देर रात शार्ट सर्किट से लगी आग,सुबह सफाई कर्मचारी ने दी बैंक अधिकारी को सूचना,लाखों का सामान जलकर खाक़,आग पर काबू पाया गया

औरैया-तहसील दिवस में मोबाइल में व्यस्त दिखे अधिकारी,डीएम की मौजूदगी से बेपरवाह अधिकारी मोबाइल में व्यस्त,फरियादियों की समस्या सुनने की
बजाए खेल रहे मोबाइल,क्या ऐसे अफसरों से मिलेगा जनता को तहसील दिवस में न्याय?

बुलंदशहर-पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,फायरिंग,गोली लगने से युवक घायल,अस्पताल रेफर,सिकन्द्राबाद इलाके में पानी को लेकर हुआ विवाद

लखनऊ-स्प्रिंग डेल स्कूल के अभिभावकों ने किया प्रदर्शन,फीस बढ़ने को लेकर अभिभावकों में गुस्सा,अभिभावकों का कहना 25 फीसदी तक बढ़ाई फीस,लोगों से को फीस विरोध के अभियान से जुड़ने के अपील,लामार्टीनियर कॉलेज ने भी 23 फीसदी तक बढ़ाई फीस

मऊ-बसपा के पूर्व सांसद सलीम अंसारी पार्टी से निष्कासित,पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकले गए सलीम,मुख्य जोन कॉर्डिनेटर संजय सागर ने दी
जानकारी

शाहजहांपुर-गर्मी बढ़ने से संक्रामक रोगों ने पैर पसारे,सैकड़ों बच्चे डायरिया से बीमार,जिला अस्पताल में बेड पड़े कम,एक ही बिस्तर पर कई बच्चों का हो रहा है इलाज

लखनऊ-ग्राणीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री का निरीक्षण,मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया,जवाहर भवन स्थित निदेशालय का किया निरीक्षण,स्थापना अनुभाग,कैंप निदेशक, नियोजन विभाग किया चेक,लोहिया स्थल,बजट अनुभाग,आईटी सेल का किया निरीक्षण,अनुपस्थित कर्मचारियों का एक
दिन का वेतन काटने के निर्देश

सीतापुर-बीजेपी कार्यकर्त्ता विनय पाल की हत्या का मामला,शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन,लालबाग चौराहे पर जाम लगाकर की सुरक्षा की मांग,एडीएम और एएसपी के आश्वासन पर जाम समाप्त,रामकोट के परसेहरा में खुली बैठक में हुई थी हत्या

बाराबंकी-प्राथमिक विद्यालय,बुढ़वल में अनुपमा जायसवाल का छापा,बेसिक शिक्षा मंत्री के छापे में खुली बदहाल स्कूलों की पोल,हिंदी,अंग्रजी के स्पेलिंग नही जानते बेसिक के शिक्षक,स्कूलों में मौजूद मिलें 4 बच्चे,रजिस्टर में 35 दर्ज ,मिड-डे मील में कई गुना संख्या दर्शाकर घोटाला

लखीमपुर-वाल्मीकि मंदिर के पास खुली शराब की दुकान,शराब की दुकान से मोहल्ले वाले भड़के,गोला रोड पर स्कूल, अस्पताल भी है पास,आक्रोशित लोगों
ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

सोनभद्र-धारदार हथियार से युवक की हत्या से हड़कम्प,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुन गांव में हुई
वारदात

बलिया-एक दर्जन से अधिक क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण,वन जंतु व उद्यान तथा सहकारिता मंत्री ने किया निरीक्षण,निरीक्षण में कई क्रय केन्द्रों पर लटके मिले ताले,कई केन्द्रों पर अवैध वसूली की भी मिली
शिकायतें

गोरखपुर-नगर विधायक ने शराब की दुकान को कराया बंद,बिना अनुमति के चल रही थी शराब की दुकान,कैंट थाना क्षेत्र के दिव्य नगर का मामला

⏺लखनऊ-बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन का LDA में दिखा खौफ,ETV के रियलिटी चेक में पंच करते दिखे अधिकारी,ज्यादातर कर्मचारी और अधिकारी मिले उपस्थित,LDA ओएसडी अनुपम सरोज सिंह नहीं पहुंचे ऑफिस,डिप्टी कास्ट एकाउंट मुकेश चंद्र अग्रवाल मिले नदारद

शाहजहांपुर-शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 4 घर जलकर राख,ग्रामीणों,दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू,अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के कुडली गांव की
घटना

लखनऊ-LDA कार्यालय में फॉल सीलिंग गिरने से मचा हड़कंप,मलबा गिरने से कर्मी आशीष कुमार चोटिल,LDA कार्यालय के अर्जन विभाग का मामला

लखनऊ-एल एंड टी के गोदाम में लगी भीषण आग,मौके पर दो दमकल की गाड़ियां बुलाई गई,गोदाम के आस पास झोपड़ियों में आग लगने की आशंका,विभूति खंड में है एल एंड टी का शोरूम

मेरठ-छात्रों के दो गुटों में फायरिंग और मारपीट,लड़की से बात करने पर दो छात्र गुट भिड़े,लालकुर्ती थाने के मेरठ कॉलेज का मामला

गाजियाबाद-प्रेमिका से ही शादी कराने की मांग,सुसाइड करने प्रेमी यूनीपोल पर चढ़ा,यूनीपोल पर चढ़कर प्रेमिका से शादी करने की मांग,कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को उतारा गया,लोनी राशिद अली गेट के पास का मामला

ग़ाज़ियाबाद-प्रशासन और अभिभावकों की बैठक में हंगामा,फीस वृद्धि को लेकर डीएम आफिस में बैठक

शाहजहांपुर-बंटवारे को लेकर बेटे ने बाप को मारी गोली,गंभीर हालत में बाप को बरेली भेजा गया,वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार,सदर बाजार के बाड़ूजई मोहल्ले की घटना

फ़िरोज़ाबाद-ट्रक ने साइकिल सवार माँ-बेटे को मारी टक्कर,माँ की मौत,बेटा गंभीर हालत में अस्पताल रेफर,सिरसागंज क्षेत्र में सेन्दलपुर के पास हुआ
हादसा

मथुरा-महावन तहसील दिवस में नहीं पहुंचे अधिकारी,ADM प्रशासन के न पहुंचने से फरियादी परेशान,गोवर्धन तहसील दिवस में डीएम सुन रहे जनता

हाथरस-सड़क हादसे में युवक की मौत,सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा,सादाबाद क्षेत्र के अरौठा गाँव की घटना

रायबरेली-लालबत्ती लगी गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर,गंभीर घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती,भदोखर थाना क्षेत्र के उचरिया गांव की घटना

मथुरा-शराब की दुकान में सेंध लगाकर चोरी,दीवार काटकर लाखों का माल किया पार,सुरीर थाना क्षेत्र के जरारा गाँव का मामला

आगरा-अराजक तत्वों ने मूर्ति को किया खंडित,लोगों में भारी आक्रोश,कई थानों की फोर्स मौके पर ,लोगों की मांग पर लगाई जा रही नई मूर्ति,सदर कोतवाली क्षेत्र के चावली गांव का मामला

चंदौली-सकलडिहा तहसील दिवस में नहीं पहुंचे अधिकारी,डीएम,एसपी,सीडीओ तहसील दिवस में नहीं पहुंचे,अधिकारियों के न पहुंचने से फरियादी परेशान

वाराणसी-विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,घरेलू कलह में विवाहिता ने उठाया कदम,चोलापुर थाना इलाके के तेवर गांव की घटना

गोरखपुर-नाबालिग लड़की से दबंग ने किया बलात्कार,शिकायत करने गई माँ को भी दबंग ने पीटा,आरोपी दबंग फरार,मुकदमा दर्ज,खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर की घटना

मेरठ-महिला ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप,SSP कार्यालय पहुंच कर महिला ने लगाई गुहार,मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ-राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा,राशन की दुकान के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगला तासी का मामला

बलरामपुर-सोहेलवा जंगल के पास मिला लकड़बग्घे के बच्चे का शव,हर्रेया थाना क्षेत्र के झांगीडीह गांव के पास मिला शव,वन विभाग की टीम मौके पर, शव का होगा पोस्टमार्टम

ललितपुर-युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,सदर के नेहरू नगर इलाके की घटना

अमेठी-अमेठी तहसील दिवस में सोते मिले PWD के जेई,PWD के जेई प्रवीण कुमार तहसील दिवस में सोते मिले,तहसील दिवस में अफसरों की लापरवाही से
फरियादी परेशान,सख्त आदेशों के बाद भी तहसील दिवस में अफसर लापरवाह

जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) में हुए घोटालों की परतें खुलने लगी

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार आते ही पिछली समाजवादी सरकार के कई कारनामे सामने आ रहे हैं। अखिलेश यादव की सरकार में बन रहे जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) में हुए घोटालों की परतें खुलने लगी हैं। इसे लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। इसमें करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। कमीशन के लालच में एलडीए के वीसी समेत कई अधिकारीयों ने सैकड़ों करोड़ रुपये की हेराफेरी कर दी है। अब इन अफसरों के खिलाफ योगी सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

घोटाले में लिप्त कई भ्रष्ट अफसरों की सूची तैयार हो गई है
योगी सरकार में आवास एवं शहरी नियोजन मंत्री सुरेश पासी ने एलडीए के वीसी सतेंद्र सिंह के साथ-साथ इस घोटाले में लिप्त कई भ्रष्ट अफसरों की सूची तैयार कर ली है। मंत्री सुरेश पासी सोमवार को अपनी रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपेंगे।

पीडि़त की जिंदगी बर्बाद करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए


लखनऊ गोंडा में एक शौहर ने कोर्ट में ही बीवी को तलाक तलाक तलाक कहकर एक झटके में रिश्ता तोड़कर हेठी दिखा दी तो फैजाबाद में एक शौहर ने कोर्ट से दरख्वास्त कर तलाक मांगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम बहनों की पीड़ा पर दिए गए बयान और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले के बाद बदलाव के यह दो रूप सोमवार को देखने को मिले।
गोंडा। दीवानी परिसर स्थित परिवार न्यायालय में गुजारा भत्ते से जुड़े मामले की पेशी के दौरान सोमवार को तीन तलाक का मामला सामने आया है। अदालत में शौहर ने अपनी बीवी को तलाक दिया और शपथ पत्र दाखिल कर रफूचक्कर हो लिया। वाकये के बाद महिला बदहवास हो गई। डेढ़ साल की बच्ची को ताकते हुए उसके आंसू थम नहीं रहे थे।
रुकैया खातून का निकाह 8 नवंबर, 2014 को महफूज अहमद पुत्र महमूद अहमद निवासी पटेलनगर के साथ हुआ था। निकाह के एक माह बाद ही दहेज में बाइक, सोने की चेन तथा नकदी आदि न मिलने के कारण ससुराल में रुकैया का उत्पीडऩ शुरू हो गया। रुकैया की मानें तो उसका खाना-पानी बंद कर दिया गया और मारपीट भी अक्सर की जाती। वह पांच माह की गर्भवती थी तो उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इस मामले में 10 जून, 2015 को पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया। यही नहीं, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में गुजारा भत्ता की अर्जी दी। सोमवार को इस मामले की पेशी थी। दोनों पक्ष अदालत पहुंच गए। वहां पर महफूज ने अदालत में शपथ पत्र देकर अपनी बीवी को तलाक दे दिया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सास, ससुर व अन्य को जमानत दे दी थी। पति महफूज को 30 जनवरी, 20 फरवरी, 18 मार्च व 10 अप्रैल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। 14 अप्रैल तक जब रुकैया खातून को ससुरालीजन नहीं ले गए तो जमानत खारिज हो गई। इसके बाद जिला जज साधना रानी ठाकुर ने रुकैया के पति व ससुर को समझा-बुझाकर वचन पत्र लिया, जिसमें कहा गया था कि वे अब रुकैया को अपने पास रखेंगे। इसी आधार पर जिला जज ने 28 अप्रैल तक महफूज को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया था।

*मेरी जिंदगी बर्बाद*
'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। यह कैसा हो सकता है। मेरी डेढ़ साल की बेटी है। अब मैं उसे लेकर कहां जाऊं। उसकी गुजर-बसर कैसे करूं। मुझे न्याय चाहिए।
- रुकैया खातून, पीडि़त महिला

'पीडि़त की जिंदगी बर्बाद करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रुकैया को हर संभव कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
- मिर्जा शाहिद बेग, रुकैया के अधिवक्ता
फैजाबाद । सुप्रीम कोर्ट से लेकर पूरे देश में बहस का विषय बने तीन तलाक के मुद्दे का असर आम मुसलमानों पर पडऩे लगा है। एक शौहर ने तीन तलाक कहकर पत्नी से छुटकारा लेने के बजाय अदालत की शरण ली है। पारिवारिक न्यायाधीश विश्वनाथ ने मुकदमा दर्ज कर याची की पत्नी को नोटिस जारी की है। याची मोहम्मद शमीम ने अदालत में दी गïïई तलाक की अर्जी में कहा है कि वह चाहता तो तलाक तलाक तलाक कह कर भी पत्नी से रिश्ते को समाप्त कर सकता था। अदालत के जरिये तलाक लेना न्याय संगत होगा। मोहम्मद शमीम ने अपनी पत्नी पर ही क्रूरता का आरोप लगाया है और अपनी जान को खतरा बताया है। उसका निकाह पहली अगस्त, 2015 को हुआ था। रोजगार के सिलसिले में वह 31 अगस्त, 2015 को खाड़ी देश चला गया। स्वदेश वापस आने के बाद ही मियां-बीवी में बात-बात पर विवाद व झगड़ा शुरू हो गया।

सोमवार, 17 अप्रैल 2017

अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार व राष्ट्रवादी चर्चा करने से कुलभूषण जाधव को सजा से मुक्ति दिलाना

जौनपुर। पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा भारतीय नौसेना के अधिकारी कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के विरोध में वकीलों की संस्था प्रदेश बार कॉउंसिल द्वारा 17 अप्रैल को सूबे के समस्त वकीलों से न्यायिक कार्य से विरत रहने के आह्वाहन के मद्देनजर दीवानी नयायालय अधिवक्ता संघ के सभागार में दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक आपात बैठक आयोजित की गई जिसका संचालन संघ के मंत्री अनिल कुमार सिंह कप्तान ने किया।
उ० प्र० बार काउंसिल के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह की ओर से जारी प्रस्ताव में कहा गया है कि भारतीय नौसेना के अधिकारी को फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध पूरे विश्व में हो रहा है। देश पर जब भी कोई संकट आता है तब अधिवक्ता समाज ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है। कुलभूषण को अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं एवं कानून कायदे का गला घोटते हुए फांसी की सजा का एलान किया गया है। अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार व राष्ट्रवादी चर्चा करने से कुलभूषण जाधव को सजा से मुक्ति दिलाकर उन्हें भारत लाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
दीवानी न्यालय के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करके " पाकिस्तान मुर्दाबाद " एवं " कुलभूषण जाधव को रिहा " करो के नारे लगाते हुए पूरे न्यायालय परिसर का चक्रमण किया। उक्त अवसर पर इंद्रजीत मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, अखिलेश राज पाठक, राजेश गुप्त, हरेन्द्र शुक्ल , संजय श्रीवास्तव , सूर्य मणि पाण्डेय , बृजेश निषाद , नीलेश निषाद , सन्तोष यादव ,ओम प्रकाश पाल सहित तमाम अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

जनपदीय लुटेरा गैंग का पर्दाफास करते हुए दो बदमाशो को गिरफ्तार किया गया

जौनपुर जिले की लाईनबाजार थाना पुलिस ने एक अतंर जनपदीय लुटेरा गैंग का पर्दाफास करते हुए दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है जबकि  एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस ने बदमाशो के पास चोरी की दो मोटर साईकिल दो असलहा और सात हजार रूपये नगद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह लोग जौनपुर समेत पूर्वाचंल के अन्य जनपदो में बेखौफ होकर लूट और डकैती की वारदात देते है।
एसपी अतुल सक्सेना ने आज पत्रकारो को यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 दिसम्बर 2016 को बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा मोड़ के पास एक माईक्रो फाईनेंस कम्पनी के कर्मचारियों से दिन दहाड़े तीस हजार लूटकर बदमाशो ने  पुलिस को खुली चुनौती दे दिया था। इस लूटकाण्ड का पर्दाफास करने लिए जुटी टीम को कल रात सूचना मिली कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए दो मोटर साईकिलो पर सवार होकर बदमाश लखनऊ की तरफ से जौनपुर शहर में आ रहे है। सूचना मिलते ही लाईनबाजार थाने की पुलिस ने कलीचाबाद पुलिया के पास घेराबंदी किया। इस बीच दो मोटर साईकिलो पर सवार बदमाश पहुंचे तो पुलिस ने उन्हे रोकने का इशारा किया । बदमाश अपने आप को घिरता देख  पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाते हुए भागने लगे। पुलिस अपनी रक्षा करते हुए दो बदमाशो को मौके से गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गये बदमाशो के पास एक पिस्टल एक कट्टा भारी मात्रा में कारतूस सात हजार रूपये और दो मोटर साईकिल बरामद किया गया है ।

तीखी आवाज़

जौनपुर मछली शहर थाना क्षेत्र में विजली विभाग टीम ने चलाया अभियान अवैध रूप से चल रहे 20 कनेक्शन काटे गए और दो लाख की वसूली

जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के बारी गांव में दबंगों ने राजस्व निरीक्षक व् प्रधान पति को पीटा मामला सरकारी भूमि की पैमाइश के दौरान हुआ घटना   पुलिस ने लोगो के खिलाफ केश दर्ज

जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया में देशी शराब की दुकान का अस्थानीय लोगो ने  किया विरोध में महिलाओं ने दुकान पर  किया हंगामा

जौनपुर जिले के दो केंद्रों पर 241 छात्रों ने छोड़ी यू पी एस ई की परीक्षा

जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र बाजार में छापेमारी कर अश्लील गाना डाऊनलोड पर तीन लोगो को किया गिरफ्तार लेपटॉप किया बरामद दुकान को किया सीज

जौनपुर चन्दवक थाना क्षेत्र के थानागद्दी में घुड़दौड़ गांव में  की थ्रेशर से दबकर मजदूर की मौत

रविवार, 16 अप्रैल 2017

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा है कि हमारी सरकार गरीब किसान मजदूर सबका विकास कर रही

जौनपुर उत्तर प्रदेश के नगर विकास अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा है कि हमारी सरकार गरीब किसान मजदूर सबका विकास कर रही है। सड़क , पानी , विद्युत , शिक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
                        श्री यादव आज जिले के रामपुर ब्लाक के परेवा गांव सभा पेयजल योजना के लिए ओवर हेड टैंक का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार एक ही पार्टी के होने से जनता के हितों के लिए सभी का साथ सभी का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा फसल बीमा योजना, पेयजल,प0दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीयकरण आदि योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को उपलब्ध करा रही है।2022 तक देश के सभी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबको मकान उपलब्ध कराया जायेगा । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियो और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी ।

मुलायम ने की सीएम योगी की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि योगी सरकार द्वारा जनता के हित में लिए जा रहे फैसले और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई मुहिम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हताश हो गए हैं। इसलिए वे चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा करने की बजाए ईवीएम मशीनों पर सवाल उठा कर जनादेश का मजाक उड़ा रहे हैं।
अभी अभी: मुलायम ने की सीएम योगी की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात, समाजवादी पार्टी में मचा हडकंप

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि अखिलेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार और गुंडाराज से त्रस्त उत्तर प्रदेश की जनता ने उनको नकार दिया। अब अखिलेश ईवीएम पर सवाल उठा कर अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी हताशा का एक कारण भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम भी है।
प्रवक्ता ने कहा कि 'सीएम योगी ने रिवर फ्रंट घोटाला, एक्सप्रेस वे घोटाला, एलडीए में प्लांटों के भूपयोग बदलने का घोटाला, जेपीएनआईसी घोटालों पर जांच बैठा दी है।'
शलभ मणि ने कहा कि लगातार सामने आ रहे इन घोटालों के चलते अखिलेश की हताशा इस अंजाम तक पहुंच गई है कि वो एक बार फिर नए गठबंधन की बात करने लगे हैं। यह जानते हुए भी कि राहुल गांधी के साथ उनके गठबंधन को जनता पूरी तरह नकार चुकी है और अब राहुल और अखिलेश जनता के बीच एक साथ जाने से भी घबरा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि गठबंधन के लिए उतावले अखिलेश को ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि उनकी ही पार्टी ने किस तरह गेस्ट हाउस कांड में बहन मायावती पर कातिलाना हमला किया था। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि उनकी ही कैबिनेट के सबसे मजबूत मंत्री आजम खान ने बाबा साहब की मूर्तियों के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया था?

पेट्रोल 1.39 और डीजल 1.04 प्रति लीटर महंगा, नई कीमतें  लागू


नई दिल्ली, पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार आधी रात से बढ़ गए। पेट्रोल के दाम में 1.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.04 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने कहा है कि यह बढ़ोतरी शनिवार आधी रात से लागू होगी।
आईओसी ने यह भी कहा है कि इसका इरादा जल्द ही पायलट आधार पर उदयपुर, जमशेदपुर, पोंडीचेरी, चंडीगढ़ और विशाखापत्तनम में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजना बदलाव की शुरूआत करने की है।
इससे पहले गत 1 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में 4.85 रुपये प्रति लीटर की और डीजल के दाम में 3.41 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी।

प्रधानाध्यापक की लापरवाही के चलते हैं कभी भी समय से क्लासरूम का ताला नहीं खुला

सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के नकहरा खानदेव गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का शनिवार को हाल जानने का प्रयास किया गया तो वहां आठ बजे तक विद्यालय का ताला ही नहीं खुला था। किसी तरह गेट का ताला खुला तो कक्षाओं में ताला बंद होने की वजह से वहां उपस्थित शिक्षक बच्चों को बाहर बैठाकर शिक्षा देने कोे विवश थे। बच्चियां हर क्लास में झाड़ू लगा रही थी वहां के वहां के अध्यापकों ने यह स्वीकार किया की यहां खामियां हैं। प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की लापरवाही के चलते हैं कभी भी समय से क्लासरूम का ताला नहीं खुल पाता जिसकी वजह से समय से पहुंचने वाले शिक्षक बच्चों को बाहर जमीन पर बैठाकर शिक्षा देने को विवश हैं। हाथों न तो  किताब, न कॉपी बल्कि झाडू लगाकर सफाई करने की शिक्षा दी जा रही है। यहां हर क्लास में एक दो बच्चे बैठे नजर आए। सहायक अध्यापक रंजना सिंह ने बताया कि यहां सभी लोग देर से आते हैं, प्रधानाध्यापक तो हमेशा लेट आती हैं, चाबी ना होने के चलते हम लोग बाहर खड़े रहने को विवश रहते हैं, और बच्चों को भी बाहर ही बैठकर पढाते हैं। कक्षा पांच की छात्रा पायल सिंह रितेश झाड़ू लगा रहे थे। कक्षा दो में एक बच्चे को सहायक अध्यापक सुनील कुमार यादव  संडे मंडे की स्पेलिंग किसी तरह रटा रहे थे। इनके अलावा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मौजूद नही थी। एक और शिक्षक अनुपस्थित थे।  इसी परिसर में स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजनाथ ने मीडिया का नाम सुना तो भागे भागे कक्षा की ओर गए और विना प्रार्थना के बच्चे को ब्लैक बोर्ड पर शिक्षा देने लगे। वहां भी चार में दो शिक्षक, तो 91 बच्चों में 2 छात्र उपस्थित थे। वहां पढ़ने वाली लड़की ने बताया कि  गुरुजी हमेशा नही आते हैं। आते हैं तो बाग़ की तरफ निकल जाते हैं। शनिवार को इन विद्यालयों का नजारा देख कर एक अजीब सी बात सामने आई कि आखिरकार शासन प्रशासन चाहे जितना डंडा चला लें लेकिन इन शिक्षकों के ऊपर जनप्रतिनिधियों का वरदहस्त होने से इनमें कोई सुधार की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में ताला ही नहीं खुलता तो पढ़ाई की कल्पना करना भी बेकार है राजनीति करना यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक का मुख्य काम है।

शनिवार, 15 अप्रैल 2017

तीखी आवाज पर बड़ी ख़बरें

लखनऊ- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, 'मशीन पर कोई 100 फीसदी भरोसा नहीं कर सकता’, हमें बैलेट पर 100 फीसदी भरोसा है, समीक्षा के माध्यम से प्रत्याशियों से मिले, ‘जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही’, ईवीएम में धोखाधड़ी का लगाया आरोप, जनता आज भी भरोसा नहीं कर पा रही 'बटन साइकिल पर दबाया तो जीत बीजेपी की कैसे’

लखनऊ- सीएम एक पुस्तक का करेंगे विमोचन, राष्ट्र पुरूष चंदशेखर ‘संसद दो टूक’ का विमोचन, 17 अप्रैल को सेंट्रल हॉल में करेंगे विमोचन।

लखनऊ: आईपीएस अधिकारी की पत्नी कर रही धरना प्रदर्शन, फर्जी FIR के मामले में पहुंची गोमतीनगर थाने, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कम्प।

दिल्ली- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे पर किया एलान, घायलों को 50 हजार रुपये का किया एलान, रामपुर जिले में डिरेल हुई है राज्य रानी एक्सप्रेस।

लखनऊ- बीएसपी का हर माह होने वाला प्रदर्शन रद्द, ईवीएम के विरोध में प्रदर्शन का किया था एलान, हर माह 11 तारीख को होने वाला प्रदर्शन रद्द।

लखनऊ- लोक दल की प्रदेश कार्यकरिणी की बैठक आज, 8 माल एवेन्यू के केन्द्रीय कार्यालय में बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह उपस्थित होंगे।

लखनऊ- सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहुंचे कार्यालय, शिवपाल सिंह यादव नहीं पहुंचे सपा कार्यालय, सपा के सदस्यता अभियान में नहीं पहुंचे शिवपाल।

लखनऊ-  एटीएस आईजी ने एटीएस टीम रामपुर किया रवाना, एटीएस को तत्काल घटनास्थल पहुंचने के निर्देश, रामपुर जिले में राज्य रानी एक्सप्रेस हुई है डिरेल, संवेदनशीलता को लेकर एटीएस टीम हुई रवाना।

देवरिया: सूर्य प्रताप शाही ने जिला अस्पताल का किया अचानक निरीक्षण, डॉक्टरों को समय से अस्पताल आने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश।

बागपत - समाधान दिवस पर एसपी और डीएम सुनेंगे फरियादियों की समस्याएं, थानो में लगाया गया समाधान दिवस कैम्प।

गाजियाबाद: विद्यावती डिग्री कॉलेज में छात्रों का हंगामा, परीक्षा निर्धारित समय से पहले कराने का आरोप, 70 बच्चों की छूटी परीक्षा।

हरिद्वार: देव संस्कृति विश्वविद्यालय में पांचवा दीक्षांत समारोह,राज्यपाल केके पॉल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी मुख्य अतिथि, शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंडेय उपाधियां वितरित करेंगे।

लखनऊ: पीड़ित परिवार सीएम योगी से मिलने पहुंचा, सीएम से मुलाकात न होने पर जताया दुख, पीड़ित परिवार ने सरकार से मांगी इच्छा मृत्यु दबंग देवर पर जमीन हड़पने का लगाया आरोप शामली के कैराना आर्यपुरी देहात का मामला 3 दिन से सीएम से नहीं हो पाई थी मुलाकात।

लखनऊ- आईपीएस अमिताभ ठाकुर आज गोमतीनगर थाने पर करेंगे धरना, फर्जी अभिलेख मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर धरना, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

लखनऊ- बेटी पैदा होन पर तलाक देने का मामला, पीड़ित महिला सीएम योगी से मिलने पहुंची, पीड़ित महिला एथलीट प्लेयर भी रही है, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, अमरोहा जिले की रहने वाली है महिला।

शाहजहांपुर: शहीदों के गांवों का होगा कायाकल्प, खजूरी आदर्श गांव चयनित किया गया, परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह का है गांव।

जिलाधिकारी ने हरी झंण्डी दिखाकर फायर जागरुकता रैली को किया रवाना

जिलाधिकारी ने हरी झंण्डी दिखाकर फायर जागरुकता रैली को किया रवाना


जौनपुर -
जिलधिकारी डा0 बलकार सिंह,व पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना द्वारा आज फायर स्टेशन चौकिया 10:30 बजे से नगर क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा फायर जागरुकता रैली को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला अग्निशमन अधिकारी कृष्णकान्त ओझा ने बताया कि आग से बचाव के लिए सुरक्षित जीवन शैली एवं प्रमाणित विद्युत उपकरण अपनाये, बिजली की सर्किट में ओवरलोडिंग न होने दें, इससे शार्ट सर्किट हो सकता है और आग लग सकती है। प्रत्येक उपकरण के लिए अलग सर्किट का इस्तेमाल करें, प्रत्येक कमरे के लिए एक स्वतंत्र सर्किट बनांए, बिजली के उपकरणों को चालू हालत में अकेला न छोडे़, इस्तेमाल के बाद सभी उपकरणों के स्विच बन्द कर दें, प्लग निकाल दें, यह आग से सुरक्षा का सबसे अच्छा उपाय है,

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज प्रकाश राय ने बताया कि बिजली का स्वीच तथा फ्यूज सही क्षमता का लगाये, किसी भी दशा में पण्डाल 3 मीटर से कम ऊॅचाई में नही लगाया जाय, पण्डाल बनाने में सिन्थेटिक सामग्री का बना कपड़ा या रस्सी का प्रयोग नहीं किया जाय, पण्डाल के चारो तरफ 4.5 मीटर का खुला स्थान होना चाहिए जिससे लोग सुरक्षित बाहर निकल सकें, पण्डाल बिजली के लाइन के नीचे किसी भी दशा में न लगाया जाय, कोई पण्डाल रेलवे लाइन, बिजली के सब-स्टेशन, चिमनी या भट्ठी से कम से कम 15 मीटर दूर लगाया जाये, बाहर निकलने का गेट 5 मीटर से कम चौड़ा न हो और अगर रस्ता महराबदान बनाया जाये तो भूमि तल से ऊॅचाई 5 मीटर से कम नही होनी चाहिए।

   पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि बहुमंजिली भवनों में अग्नि सुरक्षा के लिए सामान को सुव्यवस्थित रखना सुनिश्चित करें, धुम्रपान के समय सदैव ऐश-ट्रे का प्रयोग करें तथा जलते हुए सिगरेट के टुकडे़ को पूर्णरुप में बुझा दें, सभी कूडे़दान को निश्चित समय पर खाली कर दिया जाय, खराब विद्युत उपकरणों को तुरन्त ठीक अथवा बदल देना चाहिए, बिजली का स्विच तथा फ्यूज सही क्षमता का लगना चाहिए, ग्रामीण क्षेत्र के लिए अग्नि निरोधक और अग्निशमन सिद्धान्त के लिए बताया कि बिस्तर पर लेटकर धुम्रपान मत कीजिए, हुक्का पीने के पश्चात चिलम की आग को पूर्ण रुप से बुझा दें, जलते हुए बीड़ी व सिगरेट के टुकड़े को पैर से कुचल कर पूर्ण रुप से बुझाकर कर फेकिये, खलिहान के पास पानी के भरे साधनों को निकट लगायें।

जिलाधिकारी डा0 बलकार सिंह ने निर्देशित किया कि जिला अग्निशमन अधिकारी एवं पेट्रोलियम वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के सहयोग से जिले के सभी पेट्रोल पम्पों पर बैनर लगवाये जिसमें आग लगने पर टेलीफोन नम्बर 05452-269999, 9454418612 एवं 101, 100, 102, 108, 1090 पर सूचना दी जा सकती है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर जनता को आग से बचाव के प्रति जानकारी देते हुए बताया कि बहुमंजिली भवनों में अग्नि सुरक्षा, घरों को आग से सुरक्षित रखने हेतु सावधानिया, आग लगने पर क्या करे - क्या न करे, आग लगने पर जनता के कर्तव्य, बिजली की आग, गैंस की आग, डीजल, पेट्रोल की आग से सुरक्षा एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए अग्नि निरोधक उपाय के प्रति पम्पलेट्स, हैण्डबिल के माध्यम से जनता के बीच वितरण कर जागरूक करते हुए अग्नि निरोधक जानकारी भी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।