tikhiawaz24.in

मंगलवार, 9 मई 2017

वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर सायकिल पर सवार दो लोगो को रोक कर चेक किया तो उनके पास से दो कट्टा व चार कारतूस बरामद

जौनपुर जिले के चन्दवक थाने की पुलिस ने कल देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर सायकिल पर सवार दो लोगो को रोक कर चेक किया तो उनके पास से  दो  कट्टा व चार कारतूस बरामद किया ।
                  पुलिस के अनुसार जिले के चंदवक  थानाध्यक्ष अनिल सिंह को कल देर शाम जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घुट्ठा रेलवे क्रासिंग के तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से जाने वाले है, जिनके पास असलहा है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष चन्दवक हमराही आरक्षीगण के द्वारा घुट्ठा रेलवे क्रासिंग पहुच कर वाहनों की चेकिंग सुरु कर दी गयी तभी एक मोटर साइकिल सवारा दो व्यक्ति आते दिखायी दिये, जिन्हे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो पिछे मुडकर भागना चाहे किन्तु पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड लिया , नाम पात पुछा गया व तलाशी ली गयी तो अपना नाम प्रमोद खरवार थाना बीडीवारी थाना चन्दवक जौनपुर बताया, तलाशी ली गयी तो उस के कब्जे से एक अदद कट्टा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । दुसरे ने अपना नाम गौतम गौड  ग्राम मडी थाना चन्दवक जौनपुर बताया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद कट्टा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चन्दवक पर अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा गया ।

अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सवार 03 लोगों की मौके पर ही मौत

हरदोई कटरा-बिल्हौर हाईवे पर माधौगंज थानाक्षेत्र के ग्राम रूदामऊ के पास बीती रात अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सवार 03 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, ट्रैक्टर में सवार लोग थाना बिलग्राम के ग्राम करीमपुर से तिलक से वापस अपने घर लक्ष्मी खेड़ा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को जा रहे थे। मृतकों में विद्यासागर (41) पुत्र साहब लाल, वीरेंद्र (42) पुत्र गंगाराम, रामबली (45) पुत्र श्री कृष्ण हैं। हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लिए।

ग्रामीणों ने बधवा - जमालापुर मार्ग पर जाम लगाकर हुए उच्च अधिकारियो को मौके पर बुलाने की माग करने लग

मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में बीती रात धारदार हथियार से दबंगो ने एक निजी चिकित्सक की हत्या कर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में ले लिया।घटना के बाद दूसरे दिन पीड़ित परिवार व् ग्रामीणों ने बधवा - जमालापुर मार्ग पर जाम लगाकर हुए उच्च अधिकारियो को मौके पर बुलाने की माग करने लगे।जाम लगने की सुचना पर पहुचे एसडीएम डा0  विश्राम यादव ने लोगो को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया एंव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिए।

        बताते है कि मीरगंज के बिलरा निवासी डा 0 मुन्ना यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र पन्ना लाल किसी काम से मछलीशहर आये थे और रात में 9 बजे के आसपास घर जाते समय ज्यो ही रसूलपुर के नहर पर पहुचे तभी अज्ञात दबंगो ने धारदार हथियार से मुन्ना यादव पर हमला करके मौत के घाट उतारने के बाद मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर सीएचसी मछलीशहर पहुची। जहा पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते विलखते अस्पताल पहुच गए। लोगो की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस शव को लेकर कोतवाली पहुच गई। परिजनों के कोतवाली पहुचने पर चोट का निशान देखकर हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की माग करने लगी। परिजनों के बार बार हत्या की माग करने पर पुलिस मृतक के भाई शम्भू नाथ के तहरीर पर मीरगंज के सेमरहो गाव निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा एंव विलारा गाव निवासी राजेश, मनोज एंव सत्य नरायण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। घटना के बाद दूसरे दिन परिजनों ने ग्रामीणों संग बधवा~जमालापुर मार्ग के विलरा में जाम लगाते हुए उच्च अधिकारियो को मौके पर बुलाने की माग करने लगे। वही दूसरी तरफ मछलीशहर पुलिस द्वारा रात में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद सुबह ही घटस्थल पर जब पहुँचकर बारीकी से निरिक्षण किया तो घटनास्थल के ठीक बगल से बांका बरामद हुआ। उधर विलरा में जाम लगने की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ पाँव फूलने लगा और देखते ही देखते कई थाने की फोर्स मौके पर पहुच गई और वहा का नजारा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुची पुलिस पहले जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी लेकिन ग्रामीण पुलिस की एक नही सुने और उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की माग करने लगे। जाम लगने के घण्टो बाद मौके पर पहुचे एसडीएम डा विश्राम यादव ने लोगो को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और परिजनों को सरकारी आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देने के बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ। इस बाबत के बाबत कोतवाल पग्न कुमार ओझा से बात की गई तो उन्होंने बताया की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

पेट्रोल पम्पों पर इंस्टाल करने वालों का सरगना अजय चौरसिया को आज गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने पेट्रोल पम्पों पर घटतौली के लिए इलेक्ट्रानिक चिप डिवाइस की सप्लाई कर उन्हें सैकड़ों पेट्रोल पम्पों पर इंस्टाल करने वालों का सरगना अजय चौरसिया को आज गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने गत 27 अप्रैल की रात को घटतौली के खिलाफ कार्रवाई में लखनऊ शहर के 07 पेट्रोल पम्पों का पर्दाफाश करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र ने बताया था कि वह डालीगंज स्थित एक पेट्रोल पम्प पर पिछले बीस वर्षों से बिजली मिस्त्री था और वहां काम करने के दौरान पेट्रोल पम्पों पर घटतौली के लिए चिप लगाने वाले गिरोह के सम्पर्क में आया। पूछताछ में चौरसिया ने स्वीकार किया कि उसने मुजफ्फरनगर स्थित जौहर अब्बास को कई बार चिप भेजी है, जिसको पल्सर यूनिट में लगाकर घटतौली की जाती है। उसने बताया कि पिछले सप्ताह घटतौली का खुलासा हो जाने के बाद उसने अपने पास रखी चिपें मोहान पुल, सई नदी, उन्नाव में फेंकी थीं। कुछ चिपें घर पर रखी हो सकती हैं। इस आधार पर एसटीएफ टीम ने अजय चाँरसिया को साथ लेकर घर पर तलाशी की। उसके घर पर घटतौली के लिए इस्तेमाल होने वाली चार चिपें और बांट-माप विभाग के निरीक्षकों द्वारा पम्प के संवेदनशील पुर्जो को सील करने के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली तीन सीलें भी बरामद हुयीं। इसके अतिरिक्त उसके घर पर बड़ी संख्या में पेट्रोल पम्पों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के सर्किट यथा पल्सर कार्ड, कंट्रोल कार्ड, डिस्प्ले कार्ड व डायफ्राम आदि मिले। इसके अलावा चौरसिया के घर पर छिपाकर रखी हुयी एल0 एण्ड टी0 कम्पनी की एक पूरी डिस्पेंसिंग यूनिट भी बरामद हुयी। पूछताछ पर अजय चौरसिया ने बताया कि उसने वर्ष 2000 से 2004 तक विभिन्न स्थानों पर गैस पाइप लाइन मेन्टीनेंस का कार्य किया था। बाद में उसने डिस्पेन्सिंग यूनिट मशीनों की मरम्मत का काम सीखा। मुम्बई में इंटरव्यू देने के बाद वह एल0 एण्ड टी0 कम्पनी के उत्तर प्रदेश जोन-1 में गोरखपुर में तैनात किया गया। मुम्बई ट्रेनिंग के दौरान ही उसका सम्पर्क कुछ ऐसे लोगों से हुआ, जिन्होंने डिस्पेंसिंग यूनिट के पल्सर कार्ड में चिप लगाकर घटतौली के लुभावने धन्धे की जानकारी दी। गोरखपुर तैनाती के दौरान कम्पनी के स्टेट हेड द्वारा किसी अनियमितता पर टोकने पर अनुशासनहीनता के कारण उसे कम्पनी से हटा दिया गया। वर्ष 2013 में उसने मिडको कम्पनी ज्वाइन कर ली। पिछले पांच-छह वर्षों में चौरसिया का एक बड़ा नेटवर्क बन गया जिसमें एक ओर वह अपने मुम्बई स्थित सम्पर्की से चिप प्राप्त करता था और दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में अपने सम्पर्कियों को ऊंचे दामों पर बेंच देता था।`

सोमवार, 8 मई 2017

प्रधान संजय सिंह के सहयोग से खुरपका एवं मुंहपका एंव गलाघोंटू रोग के नियंत्रण के लिए कल 180 पशुओं को टीका लगाया गया

जौनपुर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग द्वारा एफएमडीसीपी योजना के तहत पशुओं को डोर-टू-डोर टीका लगाया गया।तथा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया गया।  पशु चिकित्सा अधिकारी बदलापुर डा. उमेश चंद्र के नेतृत्व में ग्राम प्रधान संजय सिंह के सहयोग से खुरपका एवं मुंहपका एंव गलाघोंटू रोग के नियंत्रण के लिए कल 180 पशुओं को टीका लगाया गया। तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर 60 पशुओं को एंटीवर्मिन दवाई दी गयी । पशु चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों को पशुओं की देखभाल एंव चारे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशु पालकों से अपील किया कि पशुओं को रोग मुक्त बनाने के लिए वे पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी मेढ़ा देवलाल, व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तौहीद तथा सहायक सुबाश सरोज आदि रहे।

जहां सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अपने विधायकों को सही आचरण का पाठ पढ़ा रहे हैं वही विधायक की इस बदसलूकी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो महिला आईपीएस को बुरी तरह डांट रहे हैं

एक तरफ जहां सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अपने विधायकों को सही आचरण का पाठ पढ़ा रहे हैं वहीं, रविवार को गोरखपुर में बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा. विधायक ने महिला आईपीएस चारू निगम को सरेआम फटकार लगाई जिसके बाद उनके आंसू निकल आए.

विधायक की इस बदसलूकी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो महिला आईपीएस को बुरी तरह डांट रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने विधायक के इस व्यवहार की आलोचना की और चारू निगम का समर्थन किया.

चारू निगम ने इस वाकये के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात कही. उन्होंने सोमवार सुबह एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे आंसुओं को मेरी कमज़ोरी न समझना, कठोरता से नहीं कोमलता से अश्क झलक गये. महिला अधिकारी हूँ तुम्हारा गुरूर न देख पायेगा, सच्चाई में है ज़ोर इतना अपना रंग दिखलाएगा. इसके साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों से कहा कि मेरी ट्रेनिंग मुझे कमजोर होना नहीं सिखाती. उन्होंने लिखा कि जब वरिष्ठ अधिकारी ने उनका समर्थन किया तो वह भावुक हो उठी थीं.

उन्होंने लिखा कि मीडिया ने इस घटना पर स्टैंड लिया क्योंकि उन्होंने दोनों ही घटनाएं देखी थीं और ये गोरखपुर में मीडिया की सकारात्मकता दिखाता है. मैं उन लोगों का धन्यवाद करती हूं कि जिन्होंने सच दिखाया.

बता दें कि जाम खुलवाने के दौरान बीजेपी विधायक ने महिला आईपीएस चारू निगम को सारेआम फटकार लगा दी. इस दौरान बेइज्जती महसूस होने पर आईपीएस चारू निगम की आंखों से आंसू छलक पड़े थे.

प्रबन्धक कुँवर जय सिंह(जय बाबा) का 59वां जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जौनपुर - स्थानीय सिंगरामऊ के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबन्धक कुँवर जय सिंह(जय बाबा) का 59वां जन्म दिन सेन्ट्रल लायबरेरी हाल मे केक काट कर हर्षोल्लास  के साथ प्राचार्य  डा  जे पी एन सिंह की अध्यक्षता मे मनाया गया।वक्ताओं की कड़ी मे डा.इन्दु प्रकाश सिंह,डा.सुधीर सिंह, डा.एन.के.सिंह,डा शम्भू राम,डा.विभा सिंह,डा.सीमा सिंह,पूर्व प्राचार्य डा .लाल जी शुक्ला आदि ने प्रबन्धक द्वारा विद्यालय की प्रगति मे किये जाने वाले कार्यों की सराहना किया।अनुशासन, उत्तम शिक्षा की व्यवस्था ,खेल मे राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने एवं पदक हासिल कराने का जज्बा पैदा करना ,खिलाडियों मे उत्साह बढा़ने मे विशेष योग दान की भूरि भूरि प्रशंसा  की गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक ,कार्यालय अधीक्षक के.के.सिंह, प्रबन्धतन्त्र सदस्य सती प्रसाद मिश्र,पुस्तकालय अधीक्षक डा.प्रमोद यादव डा.अंजनी कुमार मिश्र,मनीष सिंह , संजय मिश्र, जगदीश प्रसाद खरवार,भगवान सिंह, सूर्य मणि राव आदि लोग उपस्थित रहे।

15 लाख की डकैती से हड़कम्प,आधा दर्जन बदमाशों ने घटना को दिया

लखनऊ-15 लाख की डकैती से हड़कम्प,आधा दर्जन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,लखनऊ पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती,गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेक खंड की घटना

चित्रकूट-बाइक सवार बदमाशों ने कार पर बम से किया हमला,7 लोग गंभीर रुप से घायल,जिला अस्पताल रेफर,शादी समारोह से वापस जाते समय हुआ हमला,शहर कोतवाली के रामकृपा गेस्ट हाउस की घटना

लखनऊ-32 डिग्री कॉलेजों को एलयू ने भेजा नोटिस,सम्बद्धता के मानक पूरे न करने को लेकर नोटिस,15 मई तक एलयू ने कॉलेजों से मांगा जवाब,अधूरे मानकों के बाद भी कॉलेज ले रहे दाखिले

अम्बेडकरनगर-बस-पिकअप की टक्कर में युवक की मौत,कई लोग गंभी घायल,अस्पताल में भर्ती,सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खपुरा की घटना

सम्भल-रास्ते के विवाद में 2 पक्षों में मारपीट,फायरिंग,पूर्व प्रधान के भाई के सिर में लगी गोली,गंभीर हालत में अलीगढ रेफर किया गया,थाना रजपुरा क्षेत्र के गाँव सिसौना का मामला
 
कासगंज-युवक की धारदार हथियार से हत्या से हड़कम्प,अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या की आशंका,सोरों कोतवाली के गांव न्योली इलाके में वारदात

गोरखपुर-बैग से दंपति के 5 लाख के जेवर चोरी,मैजिक से शादी समारोह में जा रहे थे पति-पत्नी,संदेह के आधार पर मैजिक चालक को पुलिस ने पकड़ा,कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के शिवलहिया गांव की घटना

लखनऊ-रियल स्टेट कारोबारी के घर लाखों की लूट,परिवार को बंधक बनाकर नगदी,जेवर लूटे,गोमतीनगर क्षेत्र के विवेक खंड की घटना

जौनपुर-युवक की गोली मारकर हत्या का मामला,नाराज लोगों ने शव रख कर लगाया जाम,आरोपी की गिरफ्तारी परिजन कर रहे मांग,बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की घटना

बुलंदशहर-घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी,बदमाशों ने नगदी और जेवर किए पार,जहांगीराबाद के छैपीयान इलाके की घटना

मथुरा-संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत से हड़कम्प,युवक की नहीं हुई शिनाख्त,शव पोस्टमार्टम को भेजा,गोवर्धन थाना क्षेत्र के कस्बे में महिला व्यक्ति का शव     

मथुरा-बहू ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित महिला ने ससुर के खिलाफ थाने में दी तहरीर,कोसीकला थाना क्षेत्र नगरिया इलाके की घटना

लखीमपुर-प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने गोला गोकर्णनाथ मंदिर में माथा टेका,शिवजी के किए दर्शन,पूर्व मंत्री ,विधायक भी रहे मौजूद

रामपुर-विदेश भेजने के नाम पर युवक से 1.5 लाख की ठगी,तीन आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने दर्ज कराया केस,रामपुर के गंज थाना क्षेत्र का मामला

सम्भल-व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कम्प,सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस,धनारी थाना क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शाव

मेरठ-डिप्टी एसपी के साथ 31 लाख की धोखाधड़ी,प्लॉट खरीदने के लिए रिटायर्ड इंस्पेक्टर को दी थी रकम,3 साल बाद भी ना मिला प्लॉट न मिली रकम,डिप्टी एसपी ने एसएसपी से की मामले की शिकायत,मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र का मामला

गाजियाबाद-पुलिस ने 5 शातिर सटोरियों को किया गिरफ्तार,आईपीएल मैच पर लगाते थे ऑनलाइन सट्टा,साहिबाबाद पुलिस और क्राईम ब्रांच ने मिलकर पकड़ा
 
मेरठ-स्विमिंग पूल में नहा रहा किशोर डूबा,किशोर की हालत नाजुक अस्पताल में भर्ती,ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड की घटना

गाजियाबाद-तेज बहाव से गंग नहर में डूबा युवक,गोताखोर युवक की नहर में कर रहे तलाश,मसूरी क्षेत्र में नहाने आए थे साहिबाबाद के 4 दोस्त

अलीगढ़-पुलिस वालों ने थाने में कराई प्रेमी-प्रेमिका की शादी,प्रेमी की शादी तय होने के बाद थाने में हुई पंचायत,पुलिस वालों की मध्यस्थता के बाद बनी सभी की सहमति,अलीगढ़ के सासनीगेट थाने का मामला

सहारनपुर-जेसीबी की चपेट में आकर मजदूर की मौत,परिजन सड़क पर जाम लगाकर कर रहे हंगामा,सदर बाजार थाना क्षेत्र में सेसरगंज रोड की घटना

लखनऊ-टीचर्स कॉंफ्रेंस में पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर,सीएमएस की टीचर्स कॉंफ्रेंस में पहुंचे मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

आगरा-चंबल के जंगलों में लगी है भीषण आग,पिले चार दिन से धधक रहे है चंबल के जंगल,वन विभाग नहीं दे रहा जंगल में लगी आग पर ध्यान,ग्रामीणों में दहशत का माहौल,खेरा राठौर इलाके का मामला

आगरा-व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से हड़कंप,साथियों पर युवक की हत्या करने का आरोप,रकाबगंज के ईदगाह रेलवे क्वार्टर की घटना

सीतापुर-बिजली के लटके तारों की चपेट में आई बारात की बस,बस में सवार एक बाराती की झुलसकर मौत, 3 घायल,तीनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,अटरिया थाना क्षेत्र के बघैया सरौरा में आयी थी बारात

लखनऊ-निर्माणाधीन ललितकला अकादमी का निरीक्षण आज,आवास विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी करेंगे निरीक्षण,निरीक्षण कार्यक्रम से अधिकारियों में हड़कम्प

संतकबीरनगर-पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव,परिजनों ने हत्याकर शव लटकाने की जताई आशंका,शहर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास का मामला

बरेली-बदमाशों ने घर में युवती को मारी गोली,युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया ,12 जून को युवती की होनी है शादी,मीरगंज क्षेत्र के परौरा गांव का मामला

उन्नाव-दो पक्षों में खूनी संघर्ष,मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल,बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर हत्या,फतेहपुर चौरासी के सिरंजूपुरवा गांव की घटना

लखीमपुर खीरी-दो वाहनो की टक्कर में दो लोगों की मौत,तीन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,भीरा रोड पर दाऊदपुर गांव के पास हुआ हादसा

नक्सल प्रभावित दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि समाधान सिद्धांत के तहत कुशल नेतृत्व, आक्रामक रणनीति, प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल समस्या से निपटने के लिये आठ सूत्रीय ‘‘समाधान’’ सुझाते हुये नक्सल प्रभावित राज्य सरकारों से इसे ‘लक्ष्य की एकता’ के रूप में स्वीकार कर लागू करने का अनुरोध किया है। सिंह ने आज नक्सल प्रभावित दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि समाधान सिद्धांत के तहत कुशल नेतृत्व, आक्रामक रणनीति, प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण, कारगर खुफिया तंत्र, कार्ययोजना के मानक, कारगर प्रोद्यौगिकी, प्रत्येक रणनीति की कार्ययोजना और नक्सलियों के वित्तपोषण को विफल करने की रणनीति को शामिल करने की जरूरत बतायी। सिंह ने पिछली घटनाओं से सबक लेते हुये नक्सल विरोधी अभियानों को लागू करने में हर कदम पर आक्रामक कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या से निपटने की नीति से रणनीति और सुरक्षा बलों की तैनाती, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को पूरा करने तक आक्रामक होने की जरूरत है। सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हिस्सा लेने के लिये नहीं पहुंच सके। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुये।

सिंह ने नक्सल प्रभावित सभी राज्य सरकारों से नक्सली हिंसा के खत्मे को ‘‘साझा लक्ष्य’’ मानते हुये कार्ययोजना को लागू करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ‘बंदूक की नोंक पर विकास को रोकने और लोकतंत्र का गला घोंटने’ के प्रयासों को विफल करने के लिए एकीकृत कमान का गठन कर साझा रणनीति को अपनाना होगा। उन्होंने मौजूदा रणनीति के तहत नक्सल विरोधी अभियानों में नक्सली ठिकानों का पता लगाने में मानवरहित विमानों (यूएवी) के कम इस्तेमाल का जिक्र करते हुये इसे बढ़ाने को जरूरी बताया। छत्तीसगढ़ में नक्सलरोधी अभियान में अर्धसैनिक बल के 25 जवानों की मौत के दो सप्ताह बाद आयोजित इस सम्मेलन में गृहमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि बंदूक की नौंक पर विकास बाधित करने और लोकतंत्र का गला घोंटने के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

देवरिया मे हर्ष फायरिंग के दौरान असलहे से निकली गोली एक युवक की मौत

जौनपुर ।  शासन प्रशासन के द्वारा शादी ब्याह के अवसरो पर असलहो के प्रयोग पर रोक लगाने के आदेश को लगातार ठेंगा दिखाया  जा रहा है सरकारिया तंत्र इसे रोकने मे  असफल      नजर आ रहा है जिसका परिणाम है कि बीती रात्रि को  जिले के थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित ग्राम देवरिया मे हर्ष फायरिंग के दौरान असलहे से निकली गोली एक युवक की मौत बन गयी है । इस घटना को लेकर क्षेत्र मे खासा बवाल मचा हुआ है चक्का जाम बसो के तोड़फोड़ तक की घटना को गुस्साये ग्रामीण जनो ने अन्जाम देते हुए कानून को हाथ मे ले लिया है प्रशासन के लिए भी कानून ब्यवस्था को लेकर खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा है । स्थिति पर नियन्त्रण करने हेतु पुलिस अधीक्षक को मौके पर जाना पड़ा ।
घटना के बिषय मे जानकारी मिली है कि बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित देवरिया गांव मे राजेन्द्र सिंह के पुत्री की शादी था रात्रि मे द्वारचार के समय ग्रामवासी  गौरव सिंह नामक ब्यक्ति असलहे से फायरिंग शुरू कर दिये उनके असलहे ये निकली एक गोली शादी मे शामिल होने गये  इसी थाना क्षेत्र के ग्राम हरबसपुर निवासी ३५ वर्षीय युवक बिजय शंकर यादव के सीने मे जा लगी  इसके बाद वहां कोहराम मच गया लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । रात्रि मे यह घटना आग की तरह फैली हरबसपुर के ग्रामीण आग बबूला हो गये दूसरे दिन सुबह घटना को हत्या करार देते हुए थाने पर मुकदमा दर्ज कराया इसके बाद जौनपुर लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग के पर स्थित नौपेड़वा बाजार के पास सड़क रर चक्का जाम करते हुए आधा दर्जन बसो को तोड़ फोड़ कर बुरी तरह क्षति ग्रस्त कर दिया । जाम घन्टो लगा रहा ग्रामीण जनो की मांग थी कि हत्यारा तत्काल गिरफ्तार किया जाये पुलिस के उच्चाधिकारियों के समझाने पर जाम खत्म कर जाते समय अचानक अभियुक्त गौरव सिंह के घर चढ़ गये और तोड़फोड़ शुरू कर दिये इस सूचना पर पुलिस के हांथ पांव फूल गये किसी तरह यहां भी स्थित सामन्य करायी जा सकी है ।सायंकाल शव के पीएम के बाद लाश का अन्तिम संसकार कराया जा सका है । इस तरह हर्ष फायरिंग को लेकर पूरे इलाके मे तनाव ब्यप्त है  खबर जारी किये जाने तक मुल्जिम पुलिस पकड़ से बाहर रहा तलाश जारी है ।

विधायक ने चौकी का किया औचक निरछण


अमित यादव (महराजगंज)
जौनपुर (महराजगंज)-महराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्रागति  तेजीबाजार चौकी का औचक निरछड़ क्षेत्रिय विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कियाl क्षेत्र मे आये दिन बढ़ रहे भैंस चोरी, डकैती आदि समयस्याओं पर जनता की परेशानी देखते हुए विधायक ने चौकी का निरछण कियाlमौके पर चौकी इंचार्ज नदारत रहे, सिपाही ऑन ड्यूटी वर्दी उतारकर अंदर कमरे में सो रहे थे, विधायक ने दारोगा जी को फ़ोन भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, निरिक्षण होते देख सिपाही तुरंत वर्दी पहनने लगे, पुलिस की लापरवाही के कारण आये दिन क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ रही है, तेजीबाज़ार पुलिस स्टाफ को सख्त हिदायत दिया गया कि इस बार कोई चोरी हुई या चौकी पर ऑन ड्यूटी लापरवाही करते पाये जाने पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लापरवाही  बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी लोग अब सुधर जाओ और ईमानदारी से अपनी  जिम्मेदारी निभायेlनही तो तुरंत कार्यवाही किया जायेगा