जौनपुर जिले के चन्दवक थाने की पुलिस ने कल देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर सायकिल पर सवार दो लोगो को रोक कर चेक किया तो उनके पास से दो कट्टा व चार कारतूस बरामद किया ।
पुलिस के अनुसार जिले के चंदवक थानाध्यक्ष अनिल सिंह को कल देर शाम जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घुट्ठा रेलवे क्रासिंग के तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से जाने वाले है, जिनके पास असलहा है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष चन्दवक हमराही आरक्षीगण के द्वारा घुट्ठा रेलवे क्रासिंग पहुच कर वाहनों की चेकिंग सुरु कर दी गयी तभी एक मोटर साइकिल सवारा दो व्यक्ति आते दिखायी दिये, जिन्हे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो पिछे मुडकर भागना चाहे किन्तु पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड लिया , नाम पात पुछा गया व तलाशी ली गयी तो अपना नाम प्रमोद खरवार थाना बीडीवारी थाना चन्दवक जौनपुर बताया, तलाशी ली गयी तो उस के कब्जे से एक अदद कट्टा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । दुसरे ने अपना नाम गौतम गौड ग्राम मडी थाना चन्दवक जौनपुर बताया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद कट्टा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चन्दवक पर अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा गया ।
tikhiawaz24.in
मंगलवार, 9 मई 2017
वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर सायकिल पर सवार दो लोगो को रोक कर चेक किया तो उनके पास से दो कट्टा व चार कारतूस बरामद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें