tikhiawaz24.in

शनिवार, 20 मई 2017

सीजेएम के ट्रांसफर तक उनकी अदालत के कार्य बहिष्कार की चेतावनी देने वाले अधिवक्ता समुदाय ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार

सुल्तानपुर:-किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी की तरफ से अदालत में जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई।जिस पर सुनवाई के पश्चात स्पेशल जज पाक्सो एक्ट अनिल कुमार यादव ने अर्जी खारिज कर दी है।
मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर गाँव से जुड़ा है।जहां के रहने वाले आरोपी गिरजेश उर्फ़ लाले के खिलाफ अभियोजन पक्ष ने बीते 10 मार्च की घटना बताते हुए घर में घुसकर किशोरी के साथ हुए जबरन दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।इसी मामले में आरोपी की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता अब्दुल मोमीन ने बचाव पक्ष के तर्कों को निराधार बताते हुए जमानत पर विरोध जताया।तत्पश्चात स्पेशल जज पाक्सो एक्ट अनिल कुमार यादव ने आरोपी की जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी।

सुल्तानपुर:-चुनावी रंजिश को लेकर हुए प्राणघातक हमले के मामले में आरोपी की तरफ से जिला जज की अदालत में अंतरिम जमानत अर्जी पेश की गई।जिस पर सुनवाई के पश्चात प्रभारी सत्र न्यायाधीश श्यामजीत यादव ने आरोपी की अंतरिम जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी।
मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफ़ी गाँव से जुड़ा है।जहां की मौजूदा प्रधान सरिता सिंह पत्नी रवींद्र प्रताप सिंह व गाँव के ही आरोपीगण संजय सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह आदि से प्रधानी के चुनाव व पुरानी रंजिश को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है।इसी रंजिश के चलते 23 मार्च 2016 को हुए प्राणघातक हमले के मामले में प्रधान सरिता सिंह ने संजय सिंह समेत अन्य कई पर धारदार हथियारों आदि से लैश होकर हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।इसी मामले में आरोपी आशीष सिंह की तरफ से प्रस्तुत अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के तर्कों को निराधार बताते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता शुकदेव यादव ने जमानत पर विरोध जताया एवं सहआरोपी संजय सिंह व इंद्र बहादुर सिंह की सत्र न्यायालय से पूर्व में ख़ारिज हो चुकी जमानत अर्जी का भी जिक्र किया।तत्पश्चात प्रभारी सत्र न्यायाधीश ने अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।

सुल्तानपुर:-घर में घुसकर लाखो का सामान उठा ले जाने व जबरन कब्जा कर लेने के मामले में आरोपी महिला की तरफ से जमानत अर्जी जिला जज की अदालत में पेश की गई।जिसे प्रभारी सत्र न्यायाधीश श्यामजीत यादव ने खारिज कर दिया है।
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के खैराबाद इलाके का है।जहां पर बीते 3 मार्च को हुई घटना का जिक्र करते हुए अभियोगी इशरत उल्ला ने घर में घुसकर जबरन लाखो का सामान उठा ले जाने एवं मकान पर जबरन कब्जा जमा लेने के आरोप में शाहिदा, तस्लीम,तौसीफ,रानू व सानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।इसी मामले में महिला आरोपी शाहिदा खातून पत्नी शमीम अहमद की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी को अदालत ने ख़ारिज कर दिया है।

सुल्तानपुर:-सीजेएम के ट्रांसफर तक उनकी अदालत के कार्य बहिष्कार की चेतावनी देने वाले अधिवक्ता समुदाय ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा।मालूम हो कि सीजेएम विजय कुमार आजाद के कार्यव्यवहार को अधिवक्ताओ व वादकारियों के हित में न होने के साथ साथ न्याय की मंशा के भी विरुद्ध होना बताते हुए अधिवक्ता समुदाय ने उनके ट्रांसफर न होने तक उनकी अदालत के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।जिसके क्रम में गुरुवार से ही लगातार कार्य बहिष्कार का दौर जारी हो गया है।वहीं सीजेएम की कार्यशैली  से नाराज अधिवक्ताओ के जरिये कार्य बहिष्कार से वादकारी परेशान नजर आ रहे है।

सारा हत्याकांड में CBI की पूछताछ जारी,विधायक अमनमणि के करीबियों पर CBI ने कसा शिकंजा,पूर्व छात्र नेता समेत 9 करीबियों की हो सकती है गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांदा दौरा आज,सुबह 10.15 बजे बांदा पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,10.20 बजे से बांदा शहर का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री,11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,सर्किट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक,12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय समीक्षा करेंगे सीएम,बैठक के बाद कानपुर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री योगी,दोपहर 3 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे कानपुर,अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी,कानपुर विकास प्राधिकरण में 3 घंटे चलेगी CM की बैठक,सीएम की बैठक को लेकर KDA में तैयारियां पूरी,बीजेपी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे सीएम

कर्नाटक कैडर के IAS अनुराग तिवारी की मौत का मामला,पुलिस ने हासिल की मंगलवार रात में आर्यन रेस्टोरेंट की CCTV,CCTV में अनुराग तिवारी अपने बैच mate pn सिंह के साथ दिखे डिनर करते,मंगलवार रात मीरा बाई गेस्ट हाउस में तैनात 3 कर्मियों का नाम पता लिया,जल्द होगी पूछताछ, पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से की पूछताछ,एसएसपी ने कर्नाटक सरकार और एम्स को लिखा पत्र,अनुराग कितने दिन और कब से कब तक थे छुट्टी पर,पूछा गया कर्नाटक सरकार से फॉरेंसिक जांच में मदद के लिए,फॉरेंसिक साइंस के डॉक्टर की मदद के लिए लिखा एम्स को पत्र बुधवार सुबह मिला था कर्नाटक सरकार के आईएएस अनुराग तिवारी का शव,लखनऊ-8साल के मासूम का शव घर मे फांसी के फंदे से लटका मिला,परिजनों ने बताई आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी,बक्शी का तालाब इलाके के शिवपुरी कॉलोनी की घटना  

गोरखपुर-सारा हत्याकांड में CBI की पूछताछ जारी,विधायक अमनमणि के करीबियों पर CBI ने कसा शिकंजा,पूर्व छात्र नेता समेत 9 करीबियों की हो सकती है गिरफ्तारी,सारा का कॉल डिटेल निकलवाने वाले का एसएसपी से मांगा नाम,PWD के गेस्ट हाउस में कल तक रह कर CBI करेगी पूछताछ

लखनऊ-दिनदहाड़े फ्लैट में डाका डालने घुसे बदमाश दबोचे गए,बंद फ्लैट में घुसे 5 बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा,गोमतीनगर,चिनहट के कई फ्लैट में दिया वारदातों को अंजाम,
DGP के पड़ोसी फ्लैट अलखनंदा अपार्टमेंट में दिया था चोरी की घटना को अंजाम  

लखनऊ-पारा में फिर बाइक सवारों ने युवक को लूटा,विरोध करने पर युवक को घायल कर फरार,घायल युवक को ट्रामा में भर्ती कराया गया,पारा थानाक्षेत्र के बुद्धेश्वर रोड की घटना

इटावा-फिरोजाबाद के बाद इटावा में भी पुलिस की तेजी,सीएम योगी की सख्ती पर तत्काल हो रही कार्रवाई,पुलिस ने चंद घंटों में ही अपहृत बच्चा किया बरामद,अपहरणकर्ता कार में बच्चा छोड़कर हुए फरार,आईजी रेंज आलोक सिंह ने गठित की थीं 5 टीमें,कार सवार बदमाशों ने बच्चे का किया था अपहरण,लवेरी थाना क्षेत्र के लालपुल के पास की घटना

बाराबंकी-एसपी ने पांच पुलिस कर्मियों को किया निलंबित,लम्बे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से था गायब,थानों में लम्बे समय तैनात पुलिस कर्मियों की सूची मांगी

लखनऊ-एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन,सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं,टास्क फोर्स में DM,SSP समेत SDM और डिप्टी एसपी शामिल,कब्जेदार की पहचान और जांच का काम 15 दिन में पूरा करेंगी टास्क फोर्स

मऊ-महिला को बेहोशी की हालत में फेंका,बोलेरो सवार 4 लोगों ने नहर किनारे फेंका,ग्रामीणों ने महिला को पीएचसी में कराया भर्ती,मथुवन थाने के नहर की घटना 

लखनऊ-7 लाख राशनकार्डो का होगा सत्यापन, अपात्र होंगे बाहर,3 जून तक घर-घर जाकर कार्ड धारकों का होगा सत्यापन,राशन दुकानों पर सत्यापनकर्ता,पर्यवेक्षक अधिकारी तैनात
 

लखनऊ-स्वामी चिन्मयानंद का विवादित बयान,मुस्लिम मंच के कार्यक्रम में दिया विवादित बयान,मुस्लिम महिलाओं को नकाब का करना चाहिए विरोध-चिन्मयानंद

लखनऊ -स्कूलों के ड्राईवर और कर्मचारियों के सत्यापन का निर्देश,DIOS ने स्कूलों को दिए सत्यापन कराने के निर्देश,छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग का कदम,आदेश न मानने,वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई

गाजियाबाद-यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की कोर्ट में पेश न होने पर CBI शख्त,जगह जगह की गई छापेमारी,25 मई तक पेश करना है कुसुमलता को

लखीमपुर-महिला की चेन छीनने की उचक्कों ने की कोशिश.सौजन्या चौराहे पर सरस्वती पैलेस के अंदर घुस की कोशिश,बाइक से फर्राटे भरते भाग गए बदमाश

गाजियाबाद-आबकारी विभाग ने अलग अलग स्थानों पर की छापेमारी,151 पेटी अवैध शराब बरामद1 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद-ग्रह क्लेश के चलते पत्नी को खिड़की से बांध पति ने किया सुसाइड,पुलिस जांच में जुटी,थाना खोड़ा क्षेत्र की घटना

इलाहाबाद-इंडिका कार सवारों ने युवक को मारी गोली,गम्भीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती,मेजा थाना के अमीलहवा बाजार की घटना

बलरामपुर-जहरीले जंतु के काटने से अधेड़ की हुई मौत,खेत में काम करते समय जन्तु ने काटा,देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहा भचकहिया गांव की घटना

संभल-संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला ने लगायी आग,गम्भीर रूप से झुलसी,जिला अस्पताल मे भर्ती,सदर कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर गांव का मामला 

श्रावस्ती-सिरसिया में बैठक के दौरान शिक्षक की मौत का मामला,घण्टों से चल रहे प्रदर्शन को DM और SP ने रूकवाया,डॉक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज बहराइच में होगा शव का पोस्टमार्टम

मेरठ-पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन चैन स्नैचर पकड़े,लूटी हुई चैन तमंचा और मोबाइल बरामद,स्नैचिंग की 40 घटनाओं का किया खुलासा,थाना टीपीनगर इलाके की घटना

आगरा-विवाहिता की अजब प्रेम की गजब कहानी,ससुराल पहुंचते ही पति को बताया पुराने प्रेमी के बारे में,ससुरालियों को बहू ने लिया दहशत में,ससुराली बहू को प्रेमी से मिलाने का कर रहे है प्रयास,लोहामंडी थाना क्षेत्र का मामला

आगरा-सोल फैक्ट्री में महिला कर्मी की मौत,काम करते वक्त हुआ हादसा,सिकंदरा के फैक्ट्री एरिया का मामला

लखनऊ-पूर्वोत्तर रेलवे के राजा तालाब स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य,13 ट्रेनों के मार्ग किए गए परिवर्तित,कई के समय में परिवर्तन,22 मई से 25 तक चलेगा नान इंटरलॉकिंग का काम 

वाराणसी-बीएचयू के डॉक्टरों को दी जाएगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग,बीएचयू के डॉक्टर सीखेंगे जूडो और कराटे,मेडिटेशन और योगा की भी ट्रेनिंग लेंगे डॉक्टर,बीएचयू के चिकित्सा अधीक्षक ने रखा प्रस्ताव

ग्राम सभा में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं, पंचायतीराज तथा गांवों के विकास की योजनाओं की जानकारी

जौनपुर- वि० ख० बदलापुर के ग्राम पंचायत बहरीपुर प्राइमरी पाठशाला पर ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसके तहत ग्राम सभा में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं, पंचायतीराज तथा गांवों के विकास की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार हलवाई ने की। प्रधान ने ग्राम सभा में गांव के विकास कार्यों की प्रस्तावित योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने गांव में साफ सफाई व्यवस्था के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील करने साथ ग्रामीणों से कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था में सहयोग करें ताकि गर्मी के सीजन में किसी प्रकार की बीमारियां ना फैल पाएं।
इस मौके पर ग्राम सचिव जय प्रकाश मिश्र द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, कन्या बीमा योजना, सद्भावना, स्वच्छता तथा आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं तथा जल संरक्षण अभियान के बारे में जानकारी दी व कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर ग्राम सभा सदस्य आरती देवी, सुनीता देवी, दिनेश गुप्ता, मो० सादिक, रमाशंकर मौर्य, रमेश जायसवाल, रमापति तथा ग्रामीण डा० रघुनाथ सरोज, वसंतलाल, दिलीप, कृष्णदत्त, अमरनाथ नशरुल्लाह आदि रहे।

शुक्रवार, 19 मई 2017

लखनऊ यूपी में 74 आईएएस अफसरों के तबादला


आलोक कुमार-1 प्रमुख सचिव ऊर्जा 
यूपी पीसीएल के चेयरमैन भी बने आलोक कुमार-1 
शशि प्रकाश गोयल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री 
संजय अग्रवाल माध्यमिक शिक्षा उच्च शिक्षा  
मनोज मिश्रा सचिव संस्कृति 
प्रकाश श्रीवास्तव यूपीडेस्को भेजे गए 
चंद्रप्रकाश को एपीसी का अतिरिक्त कार्यभार 
अरविंद कुमार प्रमुख सचिव गृह बने 
मुकुल सिंघल प्रमुख सचिव आवास 
जीतेन्द्र कुमार सामान्य प्रशासन 
देवाशीष पांडा निवेश एवं स्थानिक आयुक्त 
सीईओ ग्रेटर नोएडा का भी अतिरिक्त चार्ज
दीपक त्रिवेदी अपर मुख्य सचिव आबकारी,सूक्ष्म एवं लघु उद्योग 
महेश गुप्ता प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन 
सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव वित्त बने 
रजनीश दुबे प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत 
प्रमोद कुमार वीसी आगरा विकास प्राधिकरण 
सुदेश ओझा सीईओ ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
एसके सिंह सहकारी चीनी मिल संघ के एमडी बने 
सुरेन्द्र विक्रम डीएम बलिया बने 
भानू चंद्र गोस्वामी उपाध्यक्ष इलाहाबाद विकास प्राधिकरण 
एस राजलिंगम विशेष सचिव वाणिज्य कर 
अखिलेश सिंह डीएम अंबेडकरनगर 
पीके महंती आयुक्त हथकरघा बने 
जेबी सिंह डीएम गोण्डा बने 
जय प्रकाश सगर डीएम औरैय्या 
विवेक कुमार विशेष सचिव गृह 
संतोष कुमार राय डीएम फैजाबाद 
शशिकांत द्विवेदी डीएम चित्रकूट 
सीबी सिंह डीएम आजमगढ़ बने 
के विजयेन्द्र पंडियन वीसी कानपुर विकास प्राधिकरण 
गया प्रसाद वीसी हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण 
हरेन्द्र वीर सिंह डीएम सुल्तानपुर 
पार्थ सारथी सेन शर्मा आयुक्त ग्राम्य विकास 
संतोष यादव सचिव महिला कल्याण 
दीपक अग्रवाल सचिव राजस्व 
डा. हरिओम सचिव सामान्य प्रशासन 
सर्वज्ञ राम मिश्र डीएम जौनपुर 
मनीष वर्मा डीएम कौशाम्बी 
डा. बलकार सिंह विशेष सचिव एवं निदेशक खनन 
एनएस रवि अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास 
सदाकांत अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण 
रणवीर प्रसाद एमडी यूपीएसआईडीसी बने रहेंगे 
रुद्र प्रताप सिंह विशेष सचिव सूक्ष्य लघु एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग 
अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव पर्यटन विभाग 
शारदा सिंह विशेष सचिव आयुष विभाग 
शमीम अहमद खान चिकित्सा प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ का अतिरिक्त चार्ज 
राहुल पांडे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गोरखपुर 
कृतिका ज्योत्सना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गोरखपुर 
नेहा प्रकाश विशेष सचिव सिंचाई , जल संसाधन 
प्रमोद कुमार - वीसी आगरा विकास प्राधिकरण 
वैभव श्रीवास्तव विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण 
अजय यादव विशेष सचिव नियोजन 
यशु रुस्तगी सीडीओ मथुरा 
रवीश गुप्ता सीडीओ फैजाबाद 
ए दिनेश कुमार सीडीओ झांसी 
अभिषेक सिंह-2 , सीडीओ आजमगढ़ 
अरिंदम भट्टाचार्य विषेष सचिव चिकित्सा शिक्षा 
हीरा लाल विशेष सचिव संस्कृति 
चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव एमडी यूपी डेस्को 
धीरज कुमार निदेशक मंडी परिषद 
अमृत त्रिपाठी विशेष सचिव वित्त 
अब्दुल समद निदेशक एमडीएम यूपी 
चंद्र विजय सिंह सीडीओ गाजीपुर बनाए गए
आशुतोष निरंजन एमडी केस्को बनाए गए
के बालाजी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक
रूपेश कुमार विशेष सचिव पर्यावरण विभाग
अनिल कुमार निदेशक भूमि आध्याप्ति लखनऊ
मोनिका रानी विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
सुहास एलवाई विशेष सचिव आबकारी विभाग
दिव्य प्रकाश गिरी अपर आयुक्त आबकारी इलाहाबाद
गोविंद राजू विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग
 

उद्योगपति संजय मित्तल का आज दिनदहाड़े अपहरण कर लिया

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद नगर के जाने-माने उद्योगपति संजय मित्तल का आज दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि उद्योगपति मित्तल दोपहर करीब एक बजे कार से अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। रास्ते में नगला भाऊ चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके वाहन को जबरन रोक लिया और हथियारों से आतंकित करके उनका अपहरण करके ले गये।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्यवाही के साथ विभिन्न थानों की पुलिस टीम गठित कर उनकी तलाश जारी है। जल्द ही अपहरणकर्ताओं का सुराग लगा लिया जाएगा।

करीब 42 वर्षीय मित्तल को मुक्त करने के एवज में अभी तक फिरौती की कोई मांग नहीं की गयी है। मित्तल कांच के बड़े कारोबारी होने के साथ-साथ दो मैरिज होम के मालिक भी हैं।

दलित महिला के गैंग रेप के फर्जी मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी

बदलापुर,स्थानीय थाना क्षेत्र के बडेरी गांव की दलित महिला के गैंग रेप के फर्जी मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर माननीय उच्च न्यायलय   ने रोक लगा दिया है।विदित हो की बडेरी गांव निवासी एक छात्रा चौबीस मार्च को परीक्षा देने जा रही थी की ब्लोरो सवार बदमाशो ने अपहरण कर गैंगरेप किया था।दुबारा सत्ताईस अप्रैल की शाम उसी छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया गया।जिस सम्बन्ध में छात्रा के भाई की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।इस प्रकरण में जेल में बन्द आरोपी राममिलन हरिजन की पत्नि ने जमीनी विवाद बता कर गैंगरेप पीड़िता छात्रा के भाई हिमांशु श्रीवास्तव,प्रियांशु श्रीवास्तव बडेरी व् तहरीर लेखक ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी भटेहरा के खिलाफ पुलिस की मिलीभगत से पेशबंदी में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया था।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए माननीय उच्च न्यायलय ने हिमांशु ,प्रियांशु  व् ओमप्रकाश पाण्डेय की गरफ्तारी पर रोक लगा दिया है।

जस्टिस आदर्श कुमार गोयल व जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने कहा कि हम कोर्ट द्वारा नियुक्त शिक्षक भर्ती को नहीं छेड़ेंग

सुप्रीम कोर्ट में आज भी  सहायक अध्यापक पद पर हुई नियुक्तियों को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट ने 12वें, 15वें, 16 संशोधन, अकैडमिक, मेरिट एवं 9बी टेट वेटेज पर सुनवाई करके फैसला सुरक्षित रख लिया है। आज इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को सुनकर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट बाद में इस पर फैसला सुनाएगी।
जस्टिस आदर्श कुमार गोयल व जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने कहा कि हम कोर्ट द्वारा नियुक्त शिक्षक भर्ती को नहीं छेड़ेंगे। इसका मतलब है कि 72826 शिक्षक भर्ती में नियुक्त हुए टीचरों को कोई परेशानी नहीं होगी।
NCTE की तरफ से कोर्ट में कहा गया है कि वेटेज देना राज्य सरकार का अधिकार है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हलफनामा देने को कहा है। NCTE ने अपने पक्ष में कहा कि उसे सिर्फ न्यूनतम योग्यताओं से मतलब है।
इससे पहले बुधवार को हुई सुनवाई में इस पर फैसला सुरक्षित रख दिया गया था। शिक्षामित्रों के साथ-साथ यूपी सरकार भी इस फैसले के इंतजार में है।
टैट पास शिक्षामित्रों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता संजय त्यागी ने कहा कि यूपीटेट पास शिक्षामित्रों को छूट दी जाए। उन्होंने कोर्ट में कहा कि ये लोग पूरी तरह से योग्य हैं और इन्होंने टेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। 72826 भर्ती में भी इनका सेलेक्शन हो गया था लेकिन सरकार ने पहले से ही इनका समायोजन कर लिया था इसलिए इनको सहायक अध्यापक के पद से नहीं हटाया जाना चाहिए। इस पर जज साहब ने कहा कि आप टैट है। हम इसको नोट कर लेते हैं।
इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सितंबर 2015 शिक्षामित्रों की नियुक्तियों को अवैध ठहरा दिया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर में इस आदेश पर स्टे लगा दिया था।

पूर्व प्रीलीटीगेशन स्तर पर निपटारा कराया जा सकता

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि यादव ने बताया कि राज्य सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश के आदेेशानुसार आगामी 08 जुलाई को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
                 उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विहित विश्ष्टि प्रीलीटीगेशन विषय भूमि अध्याप्ति वादों,बैक वसूली वादों, किरायेदारी वादों, उपभोक्ता फोरम वादों, नगर पालिका ,नगर निगम टैक्स वसूली मामलों, सेवानिवृत्तिक परिलाभों, संबधित मामलों, पंजीयन , स्टाम्प मामलों, मोबाइल फोन एवं केबल नेटवर्क मामलों, मेंडबन्दी एवं दाखिल खारिज मामलों, पर्यावरण प्रदुषण से सम्बन्धित, मोटर दुर्घटना वादों विद्युत से सम्बन्धित वाद,वन अधिनियम तथा अन्य सभी प्रकार के वादों से सम्बन्धित मामलों , प्रकरणों के साथ साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य वादों का निस्तारण करा सकते है साथ ही ऐसे विवाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये है उन्हे भी वाद पूर्व प्रीलीटीगेशन स्तर पर निपटारा कराया जा सकता हैैैै। सचिव ने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया है कि अपने अपने लम्बित वादों का निस्तारण 8 जुलाई दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोकअदालत के माध्यम से करायें तथा इस अवसर का लाभ उठायें।

चुनाव आयोग ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को सही साबित करने के लिये राजनीतिक दलों को खुली चुनौती देने की तैयारी कर ली

चुनाव आयोग ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को सही साबित करने के लिये राजनीतिक दलों को खुली चुनौती देने की तैयारी कर ली है। आयोग इसकी तारीख का ऐलान कल करेगा।

आयोग की ओर से आज जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने गत 12 मई को इस मुद्दे पर आहूत सर्वदलीय बैठक के बाद ईवीएम में गड़बड़ी किये जा सकने के तमाम राजनीतिक दलों के दावे को सही साबित करने का मौका देने की घोषणा की थी। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों को 29 मई के बाद जून के पहले सप्ताह में कभी भी ईवीएम में गड़बड़ी करने की चुनौती दी जा सकती है।

इसके लिये आयोग कल आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुली चुनौती की तारीख की घोषणा करेगा। अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा सभी सात राष्ट्रीय दल और 48 राज्य स्तरीय दलों को खुली चुनौती में हिस्सा लेने के लिये बुलाया जायेगा। इसके लिये आयोग चुनौती में शामिल होने के इच्छुक दल को हाल ही में सम्पन्न हुये पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के किसी भी मतदान केन्द्र की मशीन के साथ छेड़छाड़ करने का विकल्प चुनने के लिये एक सप्ताह का समय देगा। चुनौती स्वीकार करने वाले हर राजनीतिक दल को मशीन में गड़बड़ी करने का अपना दावा सही साबित करने के लिये अलग अलग मौका दिया जायेगा।

इस दौरान आयोग भविष्य में होने वाले सभी चुनाव वीवीपेट युक्त ईवीएम से कराने की भी आधिकारिक घोषणा करेगा। इससे पहले दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में वीवीपेट युक्त ईवीएम की कार्यप्रणाली का मीडिया के समक्ष सजीव प्रदर्शन किया जायेगा। अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने आयोग को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वीवीपेट युक्त ईवीएम से मतदान कराने की तैयारी करने का आदेश दिया था। इसके पालन को स