tikhiawaz24.in

रविवार, 21 मई 2017

कलेक्ट्रेट सभागार मे आज पूर्वान्ह 11 बजे (आतकंवाद विरोधी दिवस) मनाया गया

 जौनपुर अपरजिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे आज पूर्वान्ह 11 बजे (आतकंवाद विरोधी दिवस) मनाया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों आम नागरिकों, पत्रकार बन्धुओं से अपील किया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना योगदान दें । शपथ हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतकंवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक, सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यो को खतरा पहुचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ लेते है। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को बताया कि सकारात्मक सोच बढाने के दिशा में कार्य करना है जिससे समाज में समरसता बनी रहे। उन्होने उपस्थित लोगों से कहा कि पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से लिए गये शपथ के अनुसार देश हित एवं समाज हित में कार्य करें तथा आतकंवाद का विरोध करें। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्रेश कुमार श्रीवास्तव, राकेंश श्रीवास्तव, अशोक मिश्र, शौकत अली, आशीष त्रिपाठी, रामदत्त यादव, अधिशांषी अभि.आर इ.एस.लखनऊ मो. असलम अंसारी आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार पुलिस लाइन मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित ने जवानों को शपथ दिलायी।

           

जिम्मेदार विभागीय अधिकारियो की लुंज पुंज कार्य प्रणाली के चलते नगर पंचायत बदलापुर

बदलापुर जौनपुर।  जिम्मेदार   विभागीय अधिकारियो की लुंज पुंज  कार्य प्रणाली के चलते नगर पंचायत  बदलापुर। एव आस पास के प्रमुख बाजारों  महराजगज। तेजीबजर तियरआ मेदा। बहरीपुर। घनश्यामपुर लेदुका राम नगर। सिंगरामऊ राजाबाजार गद्दोपुर।  सहित अन्य प्रमुख बाजारों में गर्मी से राहत  दिलाने के नाम पर जगह जगह मैंगो जूस के नाम पर जहर की वैख़ोफ़ विक्री करके आम जनो में विभिन्न बीमारियो की चपेट में धकेला जा रहा है। प्रशन उठता है की सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारी यह जानते है ही भीषण गर्मी में राहत के नाम पर जो ठंडई बेची जा रही है उससे कौन कहे गर्मी से निजात मिले बल्कि लोग पीकर बीमार पड़ रहे है।प्राप्त खबरों के मुताबिक नाम न छापने की शर्ट पर भुक्त भोगी लोगो ने बताया की मेंगो जूस में चीनी बर्फ। सड़े गले आम     और ज्यादा मात्र बर्फ की मिलाकर जूस तैयार  करके आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।लोग बताते है की मैंगो जूस पीने से जहाँ   गले में दिक्कत बन जाती है वही अन्य बीमारी बन जाने का भय बना हुआ है। इस सम्बन्ध पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह युवा नेता शैलेश सिंह।   ने विभागीय अधिकारियो का ध्यान कृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।इस सम्बन्ध में खाद्य निरीक्षक संतोष दुबे ने कहा की शिकायत मिलती हैतो कार्यवाही  होगी।

जिम्मेदार विभागीय अधिकारियो की लुंज पुंज कार्य प्रणाली के चलते नगर पंचायत बदलापुर

बदलापुर जौनपुर।  जिम्मेदार   विभागीय अधिकारियो की लुंज पुंज  कार्य प्रणाली के चलते नगर पंचायत  बदलापुर। एव आस पास के प्रमुख बाजारों  महराजगज। तेजीबजर तियरआ मेदा। बहरीपुर। घनश्यामपुर लेदुका राम नगर। सिंगरामऊ राजाबाजार गद्दोपुर।  सहित अन्य प्रमुख बाजारों में गर्मी से राहत  दिलाने के नाम पर जगह जगह मैंगो जूस के नाम पर जहर की वैख़ोफ़ विक्री करके आम जनो में विभिन्न बीमारियो की चपेट में धकेला जा रहा है। प्रशन उठता है की सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारी यह जानते है ही भीषण गर्मी में राहत के नाम पर जो ठंडई बेची जा रही है उससे कौन कहे गर्मी से निजात मिले बल्कि लोग पीकर बीमार पड़ रहे है।प्राप्त खबरों के मुताबिक नाम न छापने की शर्ट पर भुक्त भोगी लोगो ने बताया की मेंगो जूस में चीनी बर्फ। सड़े गले आम     और ज्यादा मात्र बर्फ की मिलाकर जूस तैयार  करके आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।लोग बताते है की मैंगो जूस पीने से जहाँ   गले में दिक्कत बन जाती है वही अन्य बीमारी बन जाने का भय बना हुआ है। इस सम्बन्ध पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह युवा नेता शैलेश सिंह।   ने विभागीय अधिकारियो का ध्यान कृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।इस सम्बन्ध में खाद्य निरीक्षक संतोष दुबे ने कहा की शिकायत मिलती हैतो कार्यवाही  होगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया अंतिम चरण

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 55 लाख से अधिक छात्र-छात्रओं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में घोषित होगा। जिसे लेकर परीक्षार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई है। यूपी बोर्ड के सूत्रों और मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों से जो संकेत मिल रहे हैं उससे एक बात लगभग तय है कि अबकी बार का परिणाम पिछले सालों की तरह फील गुड नहीं रहेगा।बोर्ड ने इस बार 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्रओं की कॉपियां दोबारा जांचने के आदेश दिए थे। इसका सीधा असर मूल्यांकन पर पड़ा और जो शिक्षक पूर्व के वर्षों में आंख मूंदकर नंबर बांटा करते थे उन्होंने इस बार नंबर देने में कंजूसी दिखाई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद परीक्षा के दौरान जिलों में अफसरों ने नकल पर खासी सख्ती दिखाई थी। इसके चलते जिलों में अंधाधुंध नकल नहीं हो सकी। सख्ती का ही असर रहा कि 2017 की परीक्षा में यूपी बोर्ड ने सामूहिक नकल की शिकायत पर 72 केन्द्रों की एक-एक पाली की परीक्षा निरस्त की जबकि 91 स्कूलों को डिबार कर दिया। 61 स्कूलों की कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने के आदेश दिए। वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने पहली बार पूरे प्रदेश से दागी जिलों की कॉपियां अलग से इलाहाबाद मंगवाकर जंचवा रहा है। फिलहाल जो हालात हैं उसमें बम्पर रिजल्ट रहने के आसार नहीं है।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एशोसिएशन की जनपद शाखा की एक बैठक जिलाध्यक्ष डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर के पालिटेक्निक चैराहे के निकट जिला कार्यालय पर आहूत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एशोसिएशन की जनपद शाखा की एक बैठक जिलाध्यक्ष डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर के पालिटेक्निक चैराहे के निकट जिला कार्यालय पर आहूत की गयी। बैठक में सक्रिय करने की दिशा में विचार विमर्श के दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पत्रकारिता के प्रति अपने जीवन को समर्पित करने वाले स्व0 विद्याप्रकाश को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान प्रदान करते हुए पत्रकारिता के लिए उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार उनके पुत्र डा0 अनुराग कुमार श्रीवास्तव को दिया जायेगा। श्रद्धांजलि सभा में विद्या प्रकाश के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। पत्रकारों ने कहा कि विद्या प्रकाश एकमात्र ऐसे पत्रकार रहे जिनका पुलिस, प्रशासन और नेताओं से कोई वास्ता सरोकार नहीं रहा। वे गूढ़ और समस्या परक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे और इसी दिशा में उनकी लेखनी आजीवन चलती रही। एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक के लिए कलम चलाने वाले पत्रकार को जिले की पत्रकारिता में वह स्थान रहा कि उन्हे सभी अपना समझते थे। जरूश्रत पड़ने पर अखबारों के व्यूरोचीफ जिस विषय और जिस समस्या पर खबर मांगते वे कुछ ही देर में प्रस्तुत कर देते। वे स्वाभाविक तौर पर ऐसा लिख देते थे जिसे लिखने में अन्य सामान्य पत्रकारों को कई दिन तथ्य एकत्रित करने तथा घण्टो माथापच्ची के बाद भी अखबार में प्रकाशित होने लायक मैटर बनाने में नाको चबाने के बाद भी सफल नहीं हो पाते। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी विद्या प्रकाश को एक बार श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शशिराज सिन्हा सम्पादक शैलेन्द्र यादव संपादक अरविंद पटेल  केके साहू मायेंद्र जीतेन्द्र सिंह लव प्रकाश मिश्रा विवेक पाण्डेय एस के यादव जगदीश आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

शनिवार, 20 मई 2017

"चौपाल" एक ऐसी भी ग्राम पंचायत जहां एक भी शौचालय नहीं ।








 डॉ. ए.के.यादव

सिंगरामऊं - - तीन साल पहले पी एम मोदी से आसमानी उम्मीदें थी, तीन साल पूरा होने को है तो उम्मीदें कितनी पूरी हुई, मेक इन इंडिया का क्या हुआ ? कितना स्वच्छ हुआ भारत, अर्थव्यवस्था में कितना सुधार हुआ, अच्छे दिन हकीकत है या अब भी ख्वाब है ? स्वच्छ भारत को लेकर सरकार की सोच जो भी हो लेकिन ये सोच हकीकत मे नहीं बदल रही है।सरकार के योजनाओ से हो रहे लाभों की हकीकत जानने के लिए हम आपको जौनपुर जनपद के वि० ख० बदलापुर के ग्राम पंचायत महमूदपुर लिए चलते हैं जो अभी तक विकास से कोसो दूर है। यहां सरकारी योजनाएं भी नहीं पहुंच पाती। गांव में न संचार की कोई व्यवस्था है और न ही चिकित्सा और शिक्षा की माकूल व्यवस्था। यहां तक कि गांव में जाने के लिए सुगम मार्ग तक नहीं है। बदहाली में जी रहे ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए कई बार तहसील दिवस व जनप्रतिनिधि से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 2100 की आवादी वाली ग्राम पंचायत महमूदपुर में कुल दो राजस्व गॉव है, जिसमें जगदीशपुर गॉव भी शामिल है।  भौगोलिक स्थित के आधार पर पूरी ग्राम सभा दो भागों में बटी है।जिले की सीमा पर स्थित जिला मुख्यालय से 55 किमी. दूर गोमती नदी के किनारे बसी इस ग्राम सभा हमेशा उपेक्षित रही है।  वहां के लोग अभी भी सरकारी योजनाओं के लिये तरस रहे हैं। जहां जाने के लिए आवागमन का कोई सुगम रास्ता नहीं है और न ही पूरे गॉव में बिजली की कोई  व्यवस्था है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है जहां एक भीं अनुदानित शौचालय नही है।

गॉव मे रहने वाली अनीता के लिए शौच जाना दहशत से भरा होता है, यह डर सिर्फ अनीता का ही नहीं है बल्कि गॉव में रहने वाले कमोवेस हर महिला या पुरुष का है।


मिठाई लाल पाल ने बताया कि गांव में पहुंचने के लिए आज भी पगडंडी के अलावा सड़क नही मयस्सर हुई।


सत्यनारायण एंव सोहनलाल ने बताया कि नदी का किनारा होने के कारण भूमिगत जल स्तर काफी नीचे है जिससे चापाकल और कुएं सूख जाने से पेयजल की समस्या है।


राम सिंह व उदयप्रताप सिंह ने बताया कि आधुनिकता की चकाचौंध के जमाने में पूरा गॉव विद्युतीकरण से वंचित है ।

 










वृजनाथ और कृपाशंकर ने चिकित्सा व्यवस्था के अभाव के बारे में बताया।  ग्राम प्रधान संजय सिंह ने कहा कि शासन स्तर से उपलब्ध सभी योजनाओं को नियमानुसार संचालित कराया जा रहा है। विजली और सड़क के लिए माननीय सांसद और विधायक से बात किया हूँ और आश्वासन भी मिला है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा। शौचालय के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेज दिया हूँ और सबसे पहले शौचालय बनवाने का शुरू किया जायेगा।

केराकत क्षेत्र में आज भरी कचहरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया

जौनपुर में विवाहिता पर पति ने फेंका तेजाब। उत्तर प्रदेश मेें जौनपुर के केराकत क्षेत्र में आज भरी कचहरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गयी।
पुलिस उपाधीक्षक (केराकत) राजकुमार पांडेय ने बताया कि इमिलियां गांव निवासी मोहन विश्वकर्मा का प्रेम विवाह आजमगढ़ जिले के तरवा क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी उसकी बुआ की पुत्री खुशबू विश्वकर्मा से चार वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से दोनों में विवाद होने लगा था। आज पति- पत्नी सम्बन्ध समाप्त करने के लिए केराकत तहसील पहुंचे थे। वकील तलाक नामा लिख ही रहे थे कि इसी बीच मोहन ने अपने साथ थर्मस में लाये तेजाब (ऐसिड) को अपने पत्नी पर फेंक दिया, जिससे खुशबू बुरी तरह से झुलस गयी।

स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अयोध्या मामले में ट्रायल,पांचा आरोपियों को CBI कोर्ट से जमानत मिली,20-20 हजार निजी मुचलके पर मिली जमानत

लखनऊ-स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अयोध्या मामले में ट्रायल,पांचा आरोपियों को CBI कोर्ट से जमानत मिली,20-20 हजार निजी मुचलके पर मिली जमानत,नृत्य गोपाल दास,राम विलास वेदांती को जमानत,महंत धर्मदास,चंपत राय, बैकुंठ शर्मा को जमानत,सतीश प्रधान खराब स्वास्थ्य के चलते पेश नहीं हुए,22 मई को होगी मामले की अगली सुनवाई

बांदा-सीएम योगी आदित्यनाथ दोबारा पहुंचे जिला अस्पताल,हाईटेंशन लाइऩ से झुलसे लोगों से मिल रहे सीएम योगी,डॉक्टरों को घायलों के समुचित इलाज का दिया निर्देश

लखनऊ-सूत्रों के हवाले से खबर,UP में जल्द बदला जा सकता है एंटी रोमियो स्क्वॉयड का नाम,विवादों के बाद बदला जा सकता है एंटी रोमियो स्क्वॉयड का नाम,'नारी सुरक्षा दल' होगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड का नया नाम,एंटी रोमियो स्कवॉयड का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार,अगली कैबिनेट में लिया जा सकता है नाम बदलने पर फैसला

हमीरपुर-नदी में डूबकर भाई और बहन की मौत का मामला,कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाले गए शव,नहाने के दौरान बेतवा नदी में डूबे थे भाई और बहन,सदर कोतवाली क्षेत्र में बेतवा नदी का मामला

कानपुर देहात-CHC रसूलाबाद में मेडिकल बनवाने के लिए स्वीपर ने मांगी घूस,पैसे न देने पर गलत रिपोर्ट बनाने की पीड़ित को दी धमकी,दो पक्षों में विवाद के दौरान पीड़ित को मारी गई थी कुल्हाड़ी,मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले पर कार्रवाई की कही बात

दिल्ली-3 आईएएस अफसरों को केंद्र में मिली तैनाती,रवि गुप्ता-एडिश्नल सेक्रेटरी फाईनेंससुजाता प्रसाद-एडिश्नल सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर,संजीव मित्तल-एडिश्नल सेक्रेटरी सांख्यकीय विभाग

बाराबंकी-साबरमती एक्सप्रेस बम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला,कश्मीर का कथित सिमी आतंकी गुलजार अहमद बानी दोषमुक्त , सिद्धार्थनगर का सैय्यद मोबीन अहमद भी कोर्ट से दोषमुक्त करार ,2000 में साबरमती ब्लास्ट में 9 लोगों की हुई थी मौत ,रौजा गांव रेलवे स्टेशन पर 14 अक्टूबर 2000 को हुआ था ब्लास्ट ,एसीजेएम कोर्ट ने दोनों को किया दोषमुक्त 

लखनऊ-स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अयोध्या मामले में ट्रायल शुरू ,5 आरोपियों की जमानत अर्जी पर हो रही है सुनवाई ,महंत नृत्य गोपाल दास,डा.राम विलास वेदांती,महंत धर्मदास, चम्पत राय,बैकुंठ लाल शर्मा की अर्जी पर सुनवाई ,आरोपी शिवसेना नेता सतीश प्रधान खराब स्वास्थ्य के चलते पेश नहीं हुए

मुज़फ्फरनगर-बजरंग दल कार्यकर्ता ने दो युवकों को जमकर पीटा,दोनों युवकों के कपड़े उतरवाकर बेल्ट से पीटने का आरोप,बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सरेराह उड़ाया कानून का मजाक,पुलिस ने 151 धारा में चालान कर पूरी की औपचरिकता ,फेसबुक महिला फ्रेंड से मिलने आये थे दोनों युवक,नई मंडी थाना के क्षेत्र के गांधी कालोनी की घटना 

लखनऊ-नीट एग्जाम में धांधली पर छात्र अखिलेश यादव से मिले,पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बयान,नीट को लेकर हमें भरोसा था कि ये ईमानदारी से होगा-अखिलेश ,अगर नीट पर सवाल खड़ा हो जाएगा तो बहुत चिंता का विषय-अखिलेश ,अगर नीट से गलत लोग सेलेक्ट हो कर आएंगे तो लोगों का इलाज कैसे होगा,कानून व्यवस्था पर सरकार को जवाब देना चाहिए-अखिलेश ,आईएएस की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग ,अखिलेश यादव ने सीबीआई जांच की मांग की,सरकार बहानेबाज़ी न करे, कानून व्यवस्था पर जवाब दे,मेरी सरकार से तुलना न करे-अखिलेश यादव ,कानून व्यवस्था के मामले में ट्रांसफर रास्ता नहीं है-अखिलेश,आज़म खान ने कोई काम गैर कानूनी नहीं किया-अखिलेश 

लखनऊ -स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अयोध्या मामले में ट्रायल शुरू,5 आरोपियों की जमानत अर्जी पर हो रही है सुनवाई ,महंत नृत्य गोपाल दास,डा.राम विलास वेदांती,महंत धर्मदास, चम्पत राय,बैकुंठ लाल शर्मा की अर्जी पर सुनवाई ,आरोपी शिवसेना नेता सतीश प्रधान खराब स्वास्थ्य के चलते पेश नहीं हुए

कानपुर देहात-आगरा जा रही मालगाड़ी की 5वी बोगी में ब्रेक जाम,ब्रेक जाम के साथ निकला धुंआ,1 घंटे रेलवे लाइन पर ट्रेन को रोका गया,झिंझक रेलवे स्टेशन की रेल लाइन का मामला 

मुरादाबाद- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां तेज,सर्किट हॉउस में बैठक ले रहे जनपद के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह,कमिश्नर,डीआईजी डीएम और एसएसपी बैठक में मौजूद,सर्किट हॉउस में हैलीपैड की हो रही मरम्मत
      
ग़ाज़ियाबाद-गाजियाबाद सांसद और विधायकों की समीक्षा बैठक,केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह भी समीक्षा बैठक में मौजूद ,गाजियाबाद मेयर,राज्यमंत्री अतुल गर्ग भी मौजूद,कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक 

हमीरपुर-शराब के विरोध में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया,पुलिस के अक्रोशित महिलाओॆं को कराया शांत ,ललपुरा थाना क्षेत्र के पौधिया गांव की घटना 

लखनऊ-आईजी रेंज जीएन सिंह का पारा थाने में औचक निरीक्षण,लम्बे समय से तैनात 50 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर ,गैर जनपद ट्रांसफर कराकर जमे पुलिसकर्मी भी लाइन हाजिर ,आईजी रेंज जीएम सिंह अचानक पहुंचे पारा थाने

शामली-किसान ने दबंगो से तंग आकर परिवार समेत मांगी इच्छा मृत्यु,किसान ने मुख्यमंत्री को चिट्टी लिखकर माँगी इच्छा मृत्यु,मामूली विवाद में दबंग कई दिनों से किसान को कर रहे परेशान, झिंझाना थाना क्षेत्र के गाओं मछरोलि का मामला 

लखनऊ-यूपी की सबसे बड़ी ख़बर,UP में अब सिपाही भर्ती के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा,योगी सरकार ने पिछली सरकार की व्यवस्था बदलने के दिए आदेश

बहराइच -अपराधियो पर शिकंजा कसने में नाकाम है पुलिस,वन विभाग लिपिक के घर से 12 लाख की चोरी,नकदी,जेवर समेत हजारों का सामान किया चोरी,फखरपुर इलाके का मामला                    

बहराइच-सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी ,अज्ञात युवक की गला रेतकर हुई हत्या,बहराइच-गोंडा मार्ग के कौरामऊ से बरामद हुआ शव,देहात कोतवाली इलाके का मामला
      
मथुरा -पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार,मुठभेड़ में 6 पुलिस कर्मी भी हुए घायल,बदमाशों के पास से एक पिस्टल ,4 तमंचे,चाकू बरामद ,सिम कार्ड,मोबाइल,30 कारतूस भी मिले ,30 लाख के जेवरात भी पुलिस ने किए बरामद,हत्याकांड में तीन सगे भाई भी हुए हैं गिरफ्तार ,,बदमाशों पर ढाई-ढाई हजार का इनाम भी था ,पुलिस ने प्रेस वार्ता के बाद दी जानकारी  

वाराणसी-IAS अनुराग की मौत पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बयान,अनुभवी डॉक्टरों से कराया गया पोस्टमार्टम-सुरेश खन्ना,एसआईटी का गठन कर जांच के दिये आदेश-सुरेश खन्ना,इन्वेस्टीगेशन टीम को 3 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश,मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा-सुरेश खन्ना,कबीरचौरा अस्पताल का भी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया निरीक्षण,अस्पताल में खामियों पर एसआईसी को मंत्री ने फटकारा,वार्डों में खराब पंखों को जल्द से जल्द सही कराने के निर्देश दिए,अस्पताल की साफ-सफाई पर मंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी

अमेठी-मंत्री मोहसिन रजा का बयान,भ्रष्टाचारी प्रदेश छोड़कर चले जाएं-मोहसन,अमेठी का विकास होगा-मोहसिन रजा

वाराणसी-मंत्री सुरेश खन्ना का वाराणसी दौरा,सुरेश खन्ना ने मंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण,एक्सरे के बदले रुपए मांगने की मंत्री से हुई शिकायत,मंत्री ने सीएमओ और सीएमएस को दिए जांच के आदेश,बिना पानी के कूलर चलने पर भड़के मंत्री सुरेश खन्ना,मंत्री ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

लखनऊ-कर्नाटक कैडर के IAS अनुराग की संदिग्ध मौत का मामला,गुत्थी सुलझाने के लिए नाट्य रूपांतरण करेगी पुलिस,सीन क्रिएशन में फॉरेंसिक और पुलिस टीम होगी शामिल,मीराबाई गेस्ट हाउस से लेकर घटनास्थल तक सीन क्रिएशन

दिल्ली-EVM पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त,हमारा विश्वास VVPAT लगाने से शक खत्म होगा-CEC,सितंबर 2018 तक सभी EVM में VVPAT लगेगा-जैदी'EVM किसी भी इंटरनेट या नेटवर्क से कनेक्ट नहीं होते',किसी भी तरीके से हैक नहीं किया जा सकता EVM-नसीम जैदी

वाराणसी-विकास भवन में मंत्री सुरेश खन्ना ले रहे समीक्षा बैठक,डीएम, एसएसपी समेत जिले के आलाअफसर मौजूद

आजमगढ़-पिछड़ा वर्ग, विकलांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान,प्रदेश के सभी दिव्यांगों को उपकरण दिए जाएंगे-ओम प्रकाश,प्रदेश सरकार दिव्यांगों को हर सुविधा मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्प,दिव्यांगों को बढ़ी पेंशन शीघ्र मिलने लगेगी-ओम प्रकाश,जनता भरोसा रखे कानून व्यवस्था का राज कायम होगा-राजभर 

वाराणसी-कैंट रेलवे स्टेशन पर गंदगी का लगा अंबार,सफाई अभियान को लेकर रेलवे के अफसर लापरवाह,रेलवे मंत्रालय की स्वच्छता सूची में मिला था 14वां स्थान

हरदोई-महिला की मौत से पिहानी सीएचसी में बवाल,परिजनों ने डॉक्टर पर पैसा मांगने का लगाया आरोप,डीएम ने मामले में जांच के दिए आदेश

मेरठ-फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 76 हजार की लूट,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी की घटना

मुकदमे में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद गवाही देने के लिए उपस्थित न होने पर न्यायालय ने उपनिरीक्षक परमहंस तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

यूपी के जौनपुर जिले मे अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनील कुमार सिंह की अदालत ने जलालपुर थाना क्षेत्र के एनडीपीएस के मामले स्टेट बनाम अंकेश उर्फ अंकित के मुकदमे में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद गवाही देने के लिए उपस्थित न होने पर न्यायालय ने उपनिरीक्षक परमहंस तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इसी प्रकार स्टेट बनाम हजारी प्रसाद के लूट के मुकदमे में लाइन बाजार थाने के विवेचक उपनिरीक्षक साजिद सिद्दीकी  के खिलाफ न्यायालय ने अवमानना के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। खेतासराय थाना क्षेत्र के हत्या की प्यास की मामले स्टेट बनाम दिनेश के मुकदमे में निरीक्षक अंजय कुमार सिंह जो वर्तमान में मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाने में तैनात हैं उनके खिलाफ गवाही देने हेतु उपस्थित न होने पर अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनोज कुमार सिंह गौतम की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उनके वेतन को रोकने का आदेश दिया है।
इसी प्रकार मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गैर इरादतन हत्या के मुकदमे स्टेट नाम सत्यवान में उपनिरीक्षक संजीव कुमार के वेतन रोकने का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट अशोक कुमार ने दिया था वह न्यायालय में उपस्थित होकर अपने कृत्य की माफी मांगे तब अदालत ने उनके वेतन को बहाल करने का आदेश दिया।