tikhiawaz24.in

शनिवार, 27 मई 2017

पाण्डेयपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस ने ली बाइक सवार युवक की जान

साथी युवक गंभीर रूप से घायल,दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है इलाज

वाराणसी।कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर फ्लाईओवर पर शनिवार को रोडवेज़ की बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक सैयद तबरेज(20) की मौके पर मौत हो गयी,जबकि बाइक पर बैठा एक युवक मो.शमीम(28) गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल शमीम को कैंट पुलिस ने इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के बाद मृत युवक सैयद तबरेज का शव एक घंटे तक बस के पहिये में फंसी रही।पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकालकर दीनदयाल अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।बताते चले की शनिवार की सुबह पुलिस लाइन चौराहा स्थित पक्की बाजार में एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले जमानियां क़स्बा निवासी सैयद तबरेज मो. शमीम(28) बाइक से रमजान के मौके पर अपने घर जा रहे थे।जब वे दोनों बाइक से ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के समीप फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी एक रोडवेज बस की चपेट में आ गए।जिसमें बाइक चला रहे सैयद तबरेज की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक मो शमीम घायल हो गया।

ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जगह पर मौत

जलालपुर ---- क्षेत्र के दरवेशपुर स्कूल के पास शनिवार के दिन में  वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार से ट्रक के टक्कर मारने से एक पचास वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गयी ।
बताते  हैं कि मुख्तार उम्र पचास वर्ष निवासी देवघर थाना व जिला देवघर  अपने रिस्तेदार जौवाद के घर भदोही आए थे । और भदोही से जौवाद के साथ बाईक द्वारा जलालपुर थाना क्षेत्र के छतारी गाँव आये थे ।  छतारी मुलाकात करने के बाद जलालपुर    बाजार जाने के लिए बाईक द्वारा जौवाद के साथ निकले थे कि जैसे ही दरवेशपुर स्कूल के पास पहुंचे कि पिछे वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की ट्क ने टक्कर मार दिया । जिससे बाईक पर बैठे मुख्तार झटका खाकर गिर गये । और ट्रक का पिछला टायर उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया । मुख्तार की जगह पर मौत हो गयी । बाईक चला रहे जौवाद बाल-बाल सुरक्षित बच गये । घटना के बाद अब्बास ने पुलिस को घटना की सूचना दिए । सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार सिंह  एसआई अरविंद कुमार यादव  तथा काम्ता प्रसाद यादव मय फोर्स घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । और ट्रक को जलालपुर चौराहे के पास अपने कब्जे में लेकर जौवाद के तहरीर  पर मुकदमा दर्ज कर दिया है ।

वर्षो से सरकारी खजाने को चूना लगा रहे है जिला कार्यक्रम अधिकारी किसी को भनक तक नही

जौनपुर । भ्रष्टाचार व लूट खसोट मे लीन बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी के स्तर से कई तरफ से लूट पाट का इस जनपद मे वर्षो से किया जा रहा है जिले के आला हुक्मरानो को इसकी भनक तक नही है । जबकि बड़ी चालाकी से  जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं एक ट्रवेल्स एजेन्सी के मालिक द्वारा बिगत कई वर्षो से प्रति माह लाखो रूपये सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है ।
खबर है कि  शासना देश है कि आंगन बाड़ी केन्द्रो पर भ्रमण के लिए सीडीपीओ को वाहन सरकारी न मिलने पर किराये का वाहन लगाया जाये इस शासना देश के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव जी ने एक ट्रवेल्स से सौदा तय कर लिया बिना वाहन चले ही कागज पर वाहन चला कर प्रति माह लगभग दो  से  ढाई  लाख रूपये  तक सरकारी खजाने से निकाल कर ६० व ४० के अनुपात मे खुद एवं ट्रवेल्स मालिक आपस मे बटवारा कर ले रहे है एक भी वाहन आज तक किसी सीडीपीओ ने चलाया ही नही है। किसी भी वाहन का लागबुक आज तक नही बना कि कौन कितने किमी कहां चला है चूंकि यह काम सीडीपीओ को करना है जब वह वाहन पर चला ही नही तो लाग बुक कैसे भरा जायेगा इसके बावजूद जाल पफरेब का खेल कर सरकारी धनराशि की लूट का खेल बीते चार वर्षो से निर्बाध गति से चल रहा है । जांच होने पर बड़ा घोटाला सामने आ सकता है जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पूरे मामले की जांच कराने की अपेक्षा है ।

सीएम आदित्यनाथ ने सामने घाट गंगा पुल का निरीक्षण

दिल्ली-राहुल गांधी 1 बजे पहुचेंगे सहारनपुर,सड़क मार्ग से राहुल गांधी सहारनपुर के लिए रवाना,UP कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर,प्रभारी गुलाम नबी भी रवाना

वाराणसी-शंकुलधरा पोखरा से निकले सीएम योगी,निरीक्षण के बाद पीएमओ कार्यालय पहुंचे सीएम,पीएमओ कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे सीएम,कमिश्नरी कार्यालय में अफसरों के साथ करेंगे बैठक

वाराणसी-सीएम आदित्यनाथ ने सामने घाट गंगा पुल का निरीक्षण,दो महीने में काम पूरा कराने का अफसरों को दिया अल्टीमेटम,2 महीने बाद पुल पर ट्रैफिक चालू कराने के दिए निर्देश

वाराणसी-छात्रावास के बाहर बदमाशों ने छात्र को मारी गोली,युवक की हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती,बीएचयू के छात्रावास के बाहर बदमाशों ने मारी गोली 

बदायूं-जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा,घायल बच्चे की गलत इंजेक्शन लगने से मौत का आरोप,परिजनों का कम्पाउंडर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप,अस्पताल में सोते रहे डॉक्टर,नहीं लिया बच्चे का हाल,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में दी मामले में तहरीर

जौनपुर-बारातियों से भरी जीप पलटने से दो लोगों की मौत,3 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,

खेता सराय इलाके के अम्बोपुर इलाके की घटना

रायबरेली-संदिग्ध हालत में युवक की गोली मारकर हत्या,गांव के बाहर पुलिया के पास मिला युवक का शव,मिलएरिया थाना क्षेत्र के दोहरी गांव की घटना

महराजगंज-जिला सत्र न्यायालय में आतंकी नासिर की पेशी आज,कड़ी सुरक्षा के बीच नासिर को किया जाएगा पेश,जम्मू कश्मीर पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में लगाएगी अर्जी

सम्भल -बदमाशों ने बाइक सवार दम्पति से की लूट,20 हजार नगदी,मोबाइल,जेवर बदमाशों ने लूटे,बहजोई थाना क्षेत्र के डेहरी सिकंदरपुर की घटना 

मथुरा-कैबिनेट ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आज मथुरा में,कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

मऊ-तेज आंधी के बाद बारिश से कई दर्ज़न पेड़ गिरे,बलिया-लखनऊ मार्ग पर बिजली के खंभे व तार गिरने से यातायात बाधित

मथुरा-टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग,सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी,ग्रामीण टेंट हाउस में लगी आग बुझाने में जुटे,बरसाना थाना क्षेत्र के नंद गांव इलाके की घटना

लखीमपुर-तेज आंधी के बाद बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई,कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित,निघासन इलाके में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे

एटा-अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई,बाइक सवार युवक की मौक़े पर हुई मौत,देहात कोतवाली के नगला केवल के समीप की घटना

एटा-सिचाई मंत्री धर्म पाल सिंह आज एटा में,PWD गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री का सदर विधायक करेंगे स्वागत

आजमगढ़-तेज आंधी के साथ बारिश से दर्ज़नो पेड़ गिरे,कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित,बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई

गोरखपुर-हिस्ट्रीशीटर महताब चढ़ा पुलिस के हत्थे,चोरी की दो बाइकें भी हुईं बरामद,तिवारीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 

बरेली-बरेली मंडल को पॉलीथीन मुक्त जोन बनाने की कवायद,मंडल बनेगा यूपी का पहला पॉलीथीन मुक्त जोन-कमिश्नर,थोक विक्रेताओं पर भी सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश,जिला प्रशासन,निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम तैयार

गोरखपुर-विवाहिता की गला रेतकर हत्या,रात में पति के साथ मायके से गई थी ससुराल,पति पर जताई जा रही हत्या करने की आशंका,गुलहरिया थाना क्षेत्र के मंगलपुर की घटना

 

बुलंदशहर-गंगा में नहाते वक्त दो युवक डूबे,गोताखोरों ने एक युवक का शव निकाला,दूसरे युवक की तलाश में जुटे गोताखोर,नरौरा थाना क्षेत्र के राजघाट की घटना 

जालौन-फर्जी रेलवे टिकट बनाने वाला जालसाज गिरफ्तार,3 लैपटॉप कई फर्जी टिकट और समाग्री बरामद,RPF ने स्टेशन के पास दुकान से की गिरफ्तारी

सहारनपुर-राहुल गांधी दिल्ली से सहारनपुर रवाना,राहुल गांधी के आने की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति,राहुल गांधी को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

सहारनपुर-हिंसा में झुलस रहे शब्बीरपुर गांव से राहत की खबर,दलित बेटी की शादी में सभी समुदाय के लोग हुए शामिल,ठाकुरों ने दलित की बेटी की शादी की मेजबानी की,21 दिन बाद बैंड बाजे की आवाज से गूंजा शब्बीरपुर गांव

लखनऊ-मंत्री नंद गोपाल नंदी का बयान-'UP में उद्दोंगों को बढ़ावा देने के लिए दी जाती रही रहेगी छूट',प्रदेश को नंबर एक औद्योगिक राज्य बनाना लक्ष्य-नंद गोपाल,स्टांप शुल्क विभाग उद्दोगों को छूट देकर देगा बढ़ावा-नंदी

भाजपा पनवेल निकाय चुनाव में जीती, भिवंडी कांग्रेस की झोली में


महाराष्ट्र में पनवेल नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला जबकि कांग्रेस भिवंडी नगर निगम में विजेता बनकर उभरी। पनवेल, भिवंडी और मालेगांव निकाय चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए जिनके लिए चुनाव 24 मई को हुआ था। 78 सदस्य पनवेल नगर निगम में भाजपा ने 51 सीटें, राकांपा ने दो, कांग्रेस ने दो और पीडब्ल्यूपी ने 23 सीटें जीतीं। आरपीआई और भाजपा की सहयोगी शिवसेना एक भी सीट नहीं जीत सकीं।
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे ने चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का स्वागत किया और कहा कि परिणाम उस दिन आये जब नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन वर्ष पूरे किये हैं। 90 सदस्यीय भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम में कांग्रेस ने 47, भाजपा ने 19, शिवसेना ने 12, सपा ने दो और आरपीआई ने चार सीटें जीतीं। 84 सदस्यीय मालेगांव नगर निगम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि राकांपा दूसरे नम्बर पर रही। कांग्रेस ने 28 सीटें, राकांपा 20, शिवसेना 13, भाजपा नौ, जदएस छह, निर्दलीयों ने एक सीट जीती।

शुक्रवार, 26 मई 2017

ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय सिंह को उम्रकैद

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बहुचर्चित ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक विजय सिंह की आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी।
श्री द्विवेदी की फर्रुखाबाद में 20 वर्ष पहले हत्या कर दी गयी थी। विजय सिंह को जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। इस समय वह जमानत पर जेल से बाहर थे। विधानसभा का पिछला चुनाव वह सपा के टिकट पर लडे थे। सजा सुनाये जाने के बाद विजय सिंह को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपी विजय सिंह और संजीव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। विजय सिंह को उच्च न्यायालय से सजा के लिये स्थगन आदेश के साथ ही जमानत मिल गयी थी लेकिन संजीव को जमानत नहीं मिली। विजय सिंह फर्रुखाबाद विधानसभा सीट से 2007 में विधायक चुन लिया गया था लेकिन बाद में वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गया था।
वर्ष 2012 में विजय सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव जीता लेकिन कुछ दिन बाद सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गया। वर्ष 2017 में वह श्री द्विवेदी के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी से करीब 60 हजार मतों से चुनाव हार गया।

विधायक ने किया श्रमिक पंजीयन मेले का उद्घाटन

पंजीयन मेले में सैकड़ो श्रमिको का बना कार्ड
जौनपुर बदलापुर विधानसभा के हरिहरपुर गाँव में "उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड" का  उद्घाटन करते  हुए भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहाकि इस बोर्ड के माध्यम से हम श्रमिक कल्याण के लिए तथा उनके बच्चो का भविष्य सुधारने के लिए तत्पर है। श्रमिक के सभी बच्चो का सुरक्षा बीमा होगा। जिससे भविष्य में किसी में किसी तरह की कोई परेशानी हो तो  श्रमिक की  सहायता की जा सके। केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार भी श्रमिको के लिए बहुत सारी योजनाओं को संचालित कर रही है। सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर सरकार काम कर रही है। गरीबो पर विशेष ध्यान दे रही है। इस सरकार में न कोई अमीर है न कोई गरीब सबको एक साथ एक ही लाइन में लाकर बराबरी में खड़ा करने का काम सरकार ने किया है। जिससे लोगो के मन से ऊंच नीच की भावनाओं को निकाला जा सके। सब साथ के है, सब बराबर है। इस मौके पर श्रम आयुक्त बी एल दुबे, ओमकार नाथ मिश्र, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख, जगदम्बा मिश्रा, रमेश मिश्रा, अच्छेलाल उपाध्याय, प्रधान दिनेश मिश्र, अल्पनाथ,  सुनील मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक ने किया पीएचसी का निरीक्षण


जौनपुर  स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार की दोपहर बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्र वहाँ पहुँचे तो विभागीय लोगो में हड़कंप मच गया। विधायक ने वहाँ कार्यकर्ताओ के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाकर अस्पताल परिसर की साफ़ सफाई की। उसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। वहाँ ओपीडी, आपरेशन, दवा वितरण, साफ़ सफाई का बारीकी से निरिक्षण किया। दवा के रखरखाव, मरीजो की व्यवस्था का हाल जाना। वहाँ ग्रामीणों ने इस अस्पताल को सीएचसी का दर्जा दिलाने के लिए एक ज्ञापन विधायक को सौपा। वहाँ भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, अशोक मिश्रा, विनोद तिवारी, पवन कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी की मौत


करौंदीबाजार/कंचनपुर। फाजिलनगर से रुपये की वसूली कर घर लौट रहे कारोबारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रामगुलाम टोला के शास्त्रीनगर निवासी वेदप्रकाश श्रीवास्तव की अमर ज्योति चौराहे पर कपड़े की दुकान है।

बुधवार को वेदप्रकाश श्रीवास्तव, अमर ज्योति चौराहा निवासी बिट्टन जायसवाल के साथ कुशीनगर, फाजिलनगर इलाके में बकाया रुपये की वसूली में गए थे। रात को दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। तरकुलवा-कंचनपुर के बीच बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वेदप्रकाश और बिट्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के   लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने वेदप्रकाश श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिट्टन को मेडिकल कॉलेज  रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया।   कपड़ा कारोबारी की पत्नी कामिनी और तीन बच्चे सदमे में है।  सूचना मिलते ही घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

कैश की किल्लत


----तीसरे दिन उपभोक्ताओं को मिला मात्र 5 हजार

जौनपुर लगातार तीन दिनों तक कैश की किल्लत झेलने के बाद आज स्थानीय यूनियन बैंक की शाखा से ग्राहकों को मात्र ₹5000 का भुगतान किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय यूनियन बैंक में कैश की किल्लत थी।बुधवार को बैंक सर्वर डाउन होने के कारण पेमेंट नहीं हो सका था।ऐसे में 2 दिनों तक लगातार ग्राहकों को वापस होना पड़ा था। आज बैंक प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को मात्र ₹5000 का भुगतान किया गया।शादी-विवाह लग्न के इस मौसम में कैश की कमी से खाताधारक अपना ही पैसा बैंक से नहीं निकाल सके।ऐसे में शादी विवाह के खर्च को लेकर खाताधारक परेशान रहे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक आर एन सिन्हा का कहना है बैंक से लगभग 400 ग्राहकों को भुगतान किया गया।कैश की कमी के कारण सभी की मांग पूरी नहीं हो सकी।

डबल्यू डी के अधिशाषी अभियंता डी पी दुबे ने खोया आपा

प्रतापगढ..पी डबल्यू डी के अधिशाषी अभियंता डी पी दुबे ने खोया आपा। करोंडो रूपये के घोटाले की जानकारी मांगने पहुंचे पत्रकारो के साथ अभद्रता। घोटाले का पर्दाफाश करने पर पत्रकारों के सवाल पर तिलमिलाए अधिशाषी अभियंता डी पी दुबे।।सस्पेंसन, ट्रांसफर और जेल जाने से भी नही डरते दबंग अधिशाषी अभियंता डी पी दुबे।।दिसम्बर माह में पूर्ण 1 करोड़ 36 लाख लागत की सड़क का 13 मई को दोबारा करा दिए है टेंडर।ठेकेदार के साथ मिलकर 1करोड़ 36 लाख हड़पने के चक्कर में है अधिशाषी अभियंता  डी पी दुबे ।।

फाजिलनगर से रुपये की वसूली कर घर लौट रहे कारोबारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत

करौंदीबाजार/कंचनपुर।फाजिलनगर से रुपये की वसूली कर घर लौट रहे कारोबारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रामगुलाम टोला के शास्त्रीनगर निवासी वेदप्रकाश श्रीवास्तव की अमर ज्योति चौराहे पर कपड़े की दुकान है।

बुधवार को वेदप्रकाश श्रीवास्तव, अमर ज्योति चौराहा निवासी बिट्टन जायसवाल के साथ कुशीनगर, फाजिलनगर इलाके में बकाया रुपये की वसूली में गए थे। रात को दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। तरकुलवा-कंचनपुर के बीच बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वेदप्रकाश और बिट्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के   लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने वेदप्रकाश श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिट्टन को मेडिकल कॉलेज  रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया।   कपड़ा कारोबारी की पत्नी कामिनी और तीन बच्चे सदमे में है।  सूचना मिलते ही घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

पकिस्तानियो से परेशान होने के बाद ही उज्मा को अहसास हुआ की ये भारत की जमीन चुमने लायक

पकिस्तानियो से परेशान होने के बाद ही उज्मा को अहसास हुआ की ये भारत की जमीन चुमने लायक है ।
पकिस्तान वो धरती है जिसे मतलब परस्तो ने बसाया है ।
वही भारत सभी धर्मो को आसरा,पनाह और सुरक्षा प्रदान करने वाली धरती !
यहूदीयो को पूरी दुनिया मे यातना दी गई लेकिन सिर्फ भारत ही है जहा उनको प्यार मिला।
   पारसियों का  स्वागत जिसने किया वो धरती भारत ।
बहाई धर्म का प्रतीक लोटस टेंपल हमारे देश मे है ।
हमने हर धर्म और सस्कृति को अपने देश मे समाया है ।
इसलाम के 72 फिरके है पर इसलामी देशो मे एक फिरका दुसरे फिरके से सुरक्षित नही है ।
अगर कही वह सुरक्षित  है तो  भारत मे है ।
महज चंद लोगो की हरकतो से या  दलित ब्रहमण की राजनीती करने वाले या हिंदु मुसलिम की राजनीति करने वाले राजनेताओ की वजह से हम हमारे देश को बदनाम ना करे ।
और वामपंथी मिड़ीया के बहकावे मे ना आऐ ना शोहरत के भुखे कुछ बुद्धिजीवीयो की बातो मे आऐ ।
जिसने ‘वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को आत्मसात किया है।
वही भुमि भारत है।
जय हिंद ।
जय भारत।

गुरुवार, 25 मई 2017

उप्र में गर्मी का कहर पारा 46 डिग्री के पार


उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं और इलाहाबाद में आज पारा 46 डिग्री के पास पहुंच गया ।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे गर्म स्थान इलाहाबाद रहा जहां अधिकतम तापमान 46़ 03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । इसके अलावा बांदा में 45़ 06 ,वाराणसी में 44़ 05 , गोरखपुर में 43़ 03 , झांसी में 43़ 05 ,कानपुर और लखनऊ में 42़ 02 , आगरा में 42़ 05 और मुजफ्फनगर में 40़ 03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहा ।

दुर्घटना के मामलों में अब नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के निर्देश पर जिला जज ने गठित की समिति फर्जी ढंग से क्लेम लेने के मामले प्रकाश में आने पर सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में गठित की है एसआइटी

जौनपुर - सड़क दुर्घटना या अन्य दुर्घटना के मामलों में फर्जी तरीके से एक्सीडेंट क्लेम का मुआवजा लेने वालों के लिए बुरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के निर्देश पर जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित किया है जो दीवानी न्यायालय में ऐसे मुकदमों की सूची बनाकर जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी पूर्व में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सड़क दुर्घटना के मामलों में फर्जीवाड़ा पर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है ।

विदित हो कि अज्ञात वाहन से दुर्घटना के तमाम मामलों जहां गाड़ी भाग जाती है तो पुलिस विभाग व किसी गाड़ी मालिक जिसका वाहन बीमित हो, की मिलीभगत से अज्ञात के स्थान पर बीमित वाहन लगाकर कोर्ट में चार्जशीट भी भेज दी जाती है। कोर्ट में गवाहों का बयान कराकर दुर्घटना साबित हो जाती है और मृतक के परिजनों व अन्य हितबद्धों को कई लाख का मुनाफा हो जाता है और चूना लगता है बीमा कंपनी को ।इसके अलावा तमाम अन्य मामले हैं जिसमें सड़क दुर्घटना होती ही नहीं बल्कि किसी अन्य प्रकार से आदमी की मौत होती है लेकिन मुआवजा पाने के लिए लोग मिलीभगत करके कोई वाहन लगा कर उसे दुर्घटना दिखा देते हैं ।अन्य प्रकार के मामले भी प्रकाश में आए हैं ।अभी हाल ही में इसी प्रकार के  एक मामले में  बीमा कंपनी की दरखास्त पर डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक को जांच का आदेश दिया है ।

कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने तो नहीं निकले थे बदमाश


तेजी बाजार(जौनपुर)24/5/17 ड्राइवर ओमप्रकाश की हत्या किस मकसद से और क्यों की गई इसे लेकर ,लोगो द्वारा अनेको कयास लगाए जा रहे हैं।फिलहाल बस्ती पुलिस द्वारा ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवतः है यह तीनों गाड़ी बुक कर के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने निकले थे। लेकिन ड्राइवर द्वारा विरोध करने पर इन लोगों द्वारा ड्राइवर की हत्या कर दी गई।वैसे इन लोगों द्वारा कहीं पर कोई बड़ी घटना को भी अंजाम दिये जाने की सम्भावना से इन्कार नही किया जा सकता।।वरना यदि लूट का इरादा होता तो फिर गाड़ी लावारिस नहीं छोड़ते।कुछ ऐसा ही महाराजगंज पुलिस का भी मानना है।पुलिस की जांच पूरी होने पर ही सच्चाई का खुलासा हो सकता है।फिलहाल इस हत्या की घटना को लेकर तमाम आशंकाएं लोगों द्वारा व्यक्त की जा रही है।

लापता ड्राइवर का शव छठे दिन बस्ती से बरामद


जौनपुर पिछले 6 दिनों से अगवा की गई बोलेरो गाड़ी के लापता ड्राइवर का शव बस्ती जिले के हरैया थाने से बरामद हुआ।जहां ड्राइवर ओमप्रकाश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 मई को महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुराजुझायराय बाहरपुर खुर्द से हरीलाल यादव उर्फ कल्लन की बोलेरो गाड़ी इसी थाना क्षेत्र के भोगीपुर कठार निवासी जितेंद्र सिंह के भांजे अप्पू सिंह निवासी प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लवेदा गांव के निवासी हैं।जो अपने मामा के यहां रहते हैं।अयोध्या दर्शन करने के लिए गाडी बुक किया था।महराजगंज थाना क्षेत्र के जगापुर बनकट गांव के निवासी ड्राइवर ओमप्रकाश यादव तनु सिंह,अप्पू सिंह और एक अज्ञात को साथ लेकर अयोध्या रवाना हुए थे।18 मई के बाद से की रात 9:45 के बाद से सभी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।ऐसे में कोई सूचना नहीं मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत थे।23 मई को बस्ती जनपद के हरैया थाने में अज्ञात का शव मिलने की सूचना पर गाड़ी मालिक हरीलाल उर्फ कल्लन ड्राइवर के भतीजे अशोक कुमार के साथ शव की पहचान करने गए थे। कपड़ों और फोटो के आधार पर मिले शव की पुष्टि ड्राइवर ओम प्रकाश यादव के रूप में होने पर दोनों अवाक रह गए। महाराजगंज थाना अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया 19 मई की रात को सीने में गोली मारकर हत्या किया गया शव बस्ती जनपद के हरैया थाने में बरामद हुआ था।जिसमें पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का मुकदमा बस्ती पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था। अब शव की पहचान हो जाने पर यह मुकदमा तन्नू सिंह अप्पू सिंह एवं एक अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हो जाएगा। इन तीनों के विरुद्ध महाराजगंज थाने में भी गाड़ी लेकर भागने का मुकदमा दर्ज है।इसके पूर्व में अगवा की गई बोलेरो गाड़ी पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग के उड़ैयाडीह मोड के पास कन्हई थाना पुलिस ने लावारिश बरामद किया था।उक्त स्थल के सामने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन लोगों की तस्वीर की पहचान पुलिस द्वारा की गई है ।लावारिश वरामद गाडी बाद में महाराजगंज पुलिस को सौंप दिया था।

प्यासे को पानी पिलाना संसार का सबसे पुनीत कार्य: एसडीएम जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ।

जौनपुर सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार ने बुधवार को नगर में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। उपजिलाधिकारी शाहगंज डा.राकेश कुमार पटेल ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना संसार का सबसे पुनीत कार्य है।

  उन्होंने आगे कहा हमारे यहां सदियों से यह परंपरा रही है। पुराने समय में राजाओं-महाराजाओं के साथ ही समाज का धनी वर्ग भी मार्गों आदि के किनारे कुओं, बावलियों का निर्माण इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कराता था। इतना ही नहीं कुओं आदि पर किसी राहगीर की प्यास बुझाने की पूरी व्यवस्था रहती थी। कुआं खोदवाना समाज में सबसे पुण्य व प्रतिष्ठा का विषय समझा जाता था।

  इस दौरान संस्था के अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा पूरे गर्मी माह में यह प्याऊ चलाया जाएगा। संचालन लालचंद यादव ने किया। मौके पर डा0 राजकुमार मिश्रा, हाजी गुलाम रसूल,जेसी सोहराब,जेसी गुलाम साकिर 'मन्नू',जेसी सुजीत जायसवाल, जेसी मो.शाहिद नईम,जेसी रईस खान, छोटेलाल यादव,जेसी मो हमजा,जेसी मिनहाज,जेसी रईस खां,जेसी एखलाक खान,जेसी पंकज सिंह,जेसी सुहेल ईराकी,जेसी फहद खान ,जेसी एजाज जाफरी,जेसी संतोष पांडेय, जेसी इकरार,जेसी सरफराज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।