tikhiawaz24.in

मंगलवार, 6 जून 2017

लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी ब्लड बैंक,बिना डिग्री बिना ट्रेनिंग के ब्लड बैंक चलाने वाला अरेस्ट

लखनऊ-यूपी कैबिनेट की अहम बैठक आज,आज शाम 5 बजे लोकभवन में होगी बैठक 
कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा 

लखनऊ-मुख्य सचिव राहुल भटनागर की वीडियो कॉन्फ्रेंस आज,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा,आज दोपहर 12 बजे योजना भवन में करेंगे वीसी

लखनऊ-ज्येष्ठ मास का चौथा बड़ा मंगल आज, हनुमान मंदिरों में बड़े मंगल पर विशेष आयोजन,हनुमान सेतु और अलीगंज मंदिर में खास इंतजाम,रात 12 बजे से ही खुल गए मंदिरों के कपाट,सीसीटीवी कैमरों से मंदिरों की हो रही निगरानी,मुख्यमंत्री ने दिए थे मंदिरों की सुरक्षा,साफ सफाई के निर्देश,शहर के हनुमान मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया,लखनऊ में आज जगह-जगह लगेंगे सैकड़ों भण्डारें 

बरेली-हाईवे पर ढाई करोड़ के सोने की लूट का मामला,पुलिस ने जारी किए बदमाशों के स्केच,पीड़ित की हुलिया बयानी के आधार पर जारी किए स्केच,फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के हाईवे पर हुई थी लूट की वारदात

बहराइच -१५० से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग से बीमार,रोजा अफ्तार के बाद उल्टी दस्त से हुए बीमार,बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,हुजूरपुर थाने के अरवाटाड लखवापुर का मामला

लखनऊ-कृषि अनुभाग-5 के समीक्षा अधिकारी,अशोक कुमार शुक्ल को अनुभाग में पड़ा ब्रेन स्ट्रोक,प्रमुख सचिव पर उत्पीड़न का आरोप,गंभीर स्तिथि में ट्रामा सेण्टर ले जाया गया,उत्पीड़न नहीं रुका तो असहयोग आंदोलन की चेतावनी 

इलाहाबाद-निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की अपील,फांसी के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील,हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए अर्जी की स्वीकार,गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट से मिली फांसी की सजा को चुनौती,स्पेशल जज सीबीआई ने सुनाई थी फांसी की सजा,अपहरण रेप और हत्या के सबूत मिटाने पर सुनाई थी सजा,हाईकोर्ट ने प्रथम अपील स्वीकार करते हुए केस को रेगूलर नम्बर देने का दिया निर्देश

बाराबंकी-कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव का मामला,डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए निर्देश,15 दिन में सभी कोल्ड स्टोरों की होगी सुरक्षा जांच,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई

इलाहाबाद-प्राइवेट नर्सिंग होम में आज नहीं होगा चिकित्सकीय कार्य,इस्टेबलिसमैन एक्ट के विरोध में कार्य बहिष्कार,दिल्ली कूच करेंगे प्राइवेट नर्सिंग होम डॉक्टर

बहराइच-गांव के बाहर युवक का शव मिलने से सनसनी,पिता ने गांव के 3 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,खैरीघाट के जाफर पुरवा की घटना

इलाहाबाद-हाईकोर्ट ने ITI में अनुदेशकों की भर्ती पर लगाई रोक,६ हफ्ते में राज्य सरकार से मांगा जवाब,आउट सोर्सिंग के जरिए हो रही थी भर्ती,मामले में 21 अगस्त को होगी HC में सुनवाई

मुरादाबाद- सर्राफा कारोबारी से दस लाख की लूट का मामला,पुलिस ने एक आरोपी को दो घण्टे में किया गिरफ्तार,लूट के वक्त नकाब हटने से कारोबारी ने आरोपी को पहचाना था,पड़ोसी युवक ने रची थी लूट की साजिश,पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी,फरार दो आरिपियों की तलाश में दबिश जारी,मैनाठेर में बाइक सवार बदमाशों ने की थी लूट  

लखनऊ-लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी ब्लड बैंक,बिना डिग्री बिना ट्रेनिंग के ब्लड बैंक चलाने वाला अरेस्ट,एक कमरे में चला रहा था ब्लड बैंक का काला कारोबार,८ युनिट ब्लड और 12 युनिट प्लाजमा बरामद,बाराबंकी का आरिफ ठाकुरगंज में चला रहा था ब्लड बैंक,ब्लड डोनेट करते करते बन गया ब्लड बैंक संचालक,लखनऊ के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों,ब्लड बैंकों में करता था सप्लाई,लखनऊ क्राइम ब्रांच ने किया आरिफ को गिरफ्तार,पुछताछ जारी,ठाकुगंज के हुसैनाबाद रामगंज में चल रहा था फर्जी ब्लड बैंक

आगरा-मेरा नारगंज में BJP नेता की हत्या के बाद बवाल का मामला,आक्रोशित ग्रामीणों की पिटाई से हत्यारोपी की भी मौत,मारपीट के दौरान 2 पुलिस कर्मी भी घायल

बाराबंकी-बारातियों से भरी बोलेरो और कार की टक्कर,८ लोग घायल,अस्तपाल में भर्ती कराया गया,बहराइच से लखनऊ आ रहे थे बोलेरो सवार बाराती,रामनगर थाना क्षेत्र के चौका घाट के पास की घटना 

इलाहाबाद-सिविल लाइंस में हुई ठेकेदार की हत्या का मामला,पुलिस ने एक आरोपी का जारी किया स्केच,५ दिन पहले पुलिस हेड क्वार्टर के पास हुई थी हत्या,मृतक की पत्नी ने इलाहाबाद दौरे पर आए CM से की थी मुलाकात,सीएम ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दिया था निर्देश

लखीमपुर-औरंगाबाद पुलिस चौकी के पास लाश मिलने का मामला,मृतक जय सिंह की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई हत्या,८० हजार रुपये में दी गई थी सुपारी,तीन हत्या आरोपी गिरफ्तार,हत्यारोपी पत्नी की तलाश,मैगलगंज पुलिस ने किया खुलासा

लखनऊ-पारा में हुए युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा,दोस्त ने ही रंजिश के चलते की थी साथी के साथ मिलकर हत्या,हत्यारोपी दोस्त अरेस्ट,साथी की तलाश जारी,तमंचा बरामद,रविवार को पारा में हुई थी युवक की गोली मारकर हत्या
                       
लखीमपुर,आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोग झुलसे,दोनों को निघासन सीएचसी में कराया गया भर्ती,निघासन के जोखीपुरवा गांव की घटना

बलरामपुर-साइकिल सवार दो युवकों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर,एक की मौत,दूसरा गम्भीर रुप से घायलअस्पताल में भर्ती,,कोतवाली देहात के बिजलीपुर की घटना 

संभल-विवाहिता पर फेंका तेजाब,बुरी तरह झुलसी,अस्पताल मे भर्ती,पीड़िता ने पति और देवर पर लगाया आरोप,थाना नखासा के भूरे मिया की ज़ियारत के पास हुई घटना

फ़िरोज़ाबाद-महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला,पुलिस ने चिता से अधजले शव को किया बरामद,हत्या कर शव जलाने की सूचना पर पहुचीं थी पुलिस,मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव का मामला 

आगरा-यमुना में डूबकर तीन युवकों की मौत,सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाश घाट की घटना
तीनों दोस्त शाहगंज की रामकुंज गली के निवासी,मथुरा के बलदेव में बरामद हुआ युवकों का शव

वाराणसी-गाय चराने गयी नाबालिग किशोरी से रेप का प्रयास,गांव के युवक पर लगाया रेप का आरोप,परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज,सेवापुरी कपसेठी थाना के पूरेनन्दा गांव की घटना

वाराणसी-फर्जी प्रमाणपत्र से डाक सहायक के पद पर नियुक्ति का मामला,रोहतास बिहार निवासी राजीव प्रसाद के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज,डाकघर निरीक्षक ने आज दर्ज कराया केस

लखनऊ-एफआईआर के बाद गैरहाजिर बीएलओ निलंबित होंगे,करीब 175 बीएलओ को चार्जशीट के लिए डीएम ने लिखी चिट्ठी,वोटर लिस्ट दुरुस्त करने से गैर हाजिर बीएलओ पर गिरेगी गाज

तहसीलदार पी के राय को निलम्बित करने की मांग


दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओ ने किया कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन*

जौनपुरः दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को दिया अल्टीमेटमः अगर तहसीलदार पी के राय को निलंबित नहीं किया जाता और अधिवक्ता व उसके परिवार पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तो आर पार की लड़ाई  लड़ी जाएगी !

अधिवक्ता व उसके परिवार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा तहसीलदार केराकत पी के राय द्वारा दर्ज कराए जाने से वकीलों में आक्रोश

स्टे शुदा एवं कोर्ट में विचाराधीन विवादित जमीन का विपक्षी के पक्ष में तारीख के पहले तहसीलदार न्यायिक के यहां से फाइल मंगाकर एक ही दिन नामांतरण ,आदेश व खतौनी में नाम दर्ज करने एवं पूछने पर अधिवक्ता और उसके परिवार को मारने पीटने और फर्जी मुकदमे में फसाने का अधिवक्ता का आरोप

नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवती से दुष्कर्म का आरोप

*लेखपाल पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश*

*युवती की दरखास्त पर कोर्ट की कार्यवाही*

जौनपुर- कोतवाली थाना क्षेत्र में चित्रकूट की एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सीजेएम अभिनय मिश्र ने तहसील केराकत के लेखपाल मान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश शहर कोतवाल को दिया ।

युवती ने धारा 156 (3) के तहत कोर्ट में दरखास्त दिया था कि आरोपी लेखपाल मानसिंह भी चित्रकूट का रहने वाला है ।वह अक्सर मोबाइल से बात किया करता था तथा जब उसने यह जाना की प्रार्थिनी बेरोजगार हैं ।तब उसने प्राइवेट कालेज में पंद्रह - बीस हजार की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे 4 नवंबर 2016 को जौनपुर बुलवाया ।रोडवेज पर युवती उतरी ।आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया और रात में युवती के साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला पाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश थानाध्यक्ष को दिया।

फायरिंग के आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश


*केराकत हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची भीड़ पर पुलिस ने की थी फायरिंग, कई हुए थे घायल*

*जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से दर्ज हुई थी एफ आई आर*

जौनपुर- केराकत थाना क्षेत्र के रविकांत गुप्त व गोपाल साहू हत्याकांड के बाद थाने पर पहुंची भीड़ पर फायरिंग कर घायल करने के आरोपी पांच पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश सीजेएम अभिनय मिश्र ने दिया। कोर्ट ने गवाहों के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया पांचों पुलिसकर्मियों को हत्या के प्रयास  का दोषी पाया।

मनोज कुमार निवासी नालापार की दरखास्त पर डीएम के हस्तक्षेप से प्राथमिकी दर्ज हुई थी कि 2 जून 2004 को केराकत के रविकांत गुप्त व गोपाल साहू की हत्या के बाद आक्रोशित जनता शव लेकर केराकत थाना के गेट पर पहुंची। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में हीला-हवाली की गई जिस पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भीड़ ने किया। इसके बाद एसआई अरविंद सिंह ,सुरेंद्र सिंह भगवानदीन, विनय व दिनेश थाने के अंदर से बाहर आकर भीड़ पर फायरिंग करने लगे जिसमें विनोद, अनिल समेत छह लोगों को गंभीर चोटें आई। डीएम के आदेश पर मुकदमे में प्राथमिकी दर्ज हुई। उधर पुलिस के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने आरोपियों को क्लीन चिट दे दिया जिसके खिलाफ वादी ने प्रोटेस्ट प्रार्थनापत्र दाखिल किया। प्रोटेस्ट बतौर परिवाद दर्ज होने पर वादी व गवाहों का बयान कोर्ट में हुआ। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया हत्या के प्रयास का मामला 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ पाते हुए उन्हें तलब किया। हाजिर न होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

हाईकोर्ट के आदेश का 3 वर्ष बाद भी पुलिस अधीक्षक द्वारा पालन न करने पर कोर्ट सख्त

*जिसकी हत्या का चल रहा मुकदमा, वह है जिंदा !*
*जांच रिपोर्ट व तथाकथित मृतका को कोर्ट में पेश करने का एसपी को आदेश*
*हत्याकांड की मृतका खुद को जीवित बताते हुए हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका*
जौनपुर- केराकत थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी प्रतिमा यादव की हत्या का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है लेकिन वह जिंदा है । महिला ने स्वयं को जीवित बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। हाई कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को महिला का बयान लेने तथा जांच का आदेश दिया था।आदेश का पालन न होने पर अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनोज कुमार सिंह गौतम ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने तथा तथाकथित मृतका प्रतिमा को 24 जून को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

विदित हो कि राहुल यादव निवासी टड़वा ने थाना केराकत में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि उसकी बहन प्रतिमा यादव की अरविंद आदि ने हत्या कर लाश गायब कर दिया ।बाद में बरसठी थाना अंतर्गत एक युवती की लाश मिली। जिसकी शिनाख्त प्रतिमा के रूप में उसके परिवार वालों ने किया। बाद में पुलिस विवेचना में मडियाहूं थाना क्षेत्र निवासी कड़ेदीन आदि के खिलाफ प्रतिमा की हत्या के आरोप में चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल हुई। उधर प्रतिमा यादव ने किसी युवक से शादी कर लिया था तथा प्रतिमा ने हाईकोर्ट में स्वयं के जिंदा रहने के संबंध में याचिका दायर किया जिस पर हाईकोर्ट ने 3 जुलाई 2014 को पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने एवं प्रतिमा का बयान वगैरह लेने का आदेश दिया ।पुलिस द्वारा विवेचना की गई। वर्तमान में स्टेट बनाम कड़ेदीन मुकदमा जो प्रतिमा की हत्या से संबंधित है वह अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में विचाराधीन है। पत्रावली साक्ष्य में नियत है। कोर्ट ने पत्रावली के अवलोकन में पाया कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन पुलिस अधीक्षक द्वारा अभी तक नहीं किया गया है जिस पर उन्होंने जांच कर  संपूर्ण कार्यवाही की रिपोर्ट व प्रतिमा यादव को कोर्ट में पेश करने का एसपी को आदेश दिया ।

मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन करने वाले 10 जनपदों के डीएम-एसपी से स्पष्टीकरण मांगें जाने के निर्देश दिए


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन करने वाले 10 जनपदों के जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगें जाने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में उन्होंने 10 जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों का जवाब-तलब किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जन-शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस सम्बन्ध में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि वे इन अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए जन-शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गति लाया जाना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक-शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गईं थी। उन्होंने अधिक संख्या में संदर्भाें के अनिस्तारित रहने को चिन्ताजनक बताते हुए इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किए जाने का फैसला लिया है।

जन-शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में सर्वाधिक खराब प्रदर्शन करने वाले 10 जनपदों के तहत लखनऊ, हरदोई, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, गोरखपुर, इलाहाबाद, सीतापुर, आगरा, जौनपुर तथा खीरी जनपदों के जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ, हरदोई, गोरखपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, जौनपुर, इलाहाबाद, फिरोजाबाद तथा मैनपुरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों का जवाब-तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं।

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओ ने किया कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन

जौनपुरः दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को दिया अल्टीमेटमः अगर तहसीलदार पी के राय को निलंबित नहीं किया जाता और अधिवक्ता व उसके परिवार पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तो आर पार की लड़ाई  लड़ी जाएगी !

अधिवक्ता व उसके परिवार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा तहसीलदार केराकत पी के राय द्वारा दर्ज कराए जाने से वकीलों में आक्रोश

स्टे शुदा एवं कोर्ट में विचाराधीन विवादित जमीन का विपक्षी के पक्ष में तारीख के पहले तहसीलदार न्यायिक के यहां से फाइल मंगाकर एक ही दिन नामांतरण ,आदेश व खतौनी में नाम दर्ज करने एवं पूछने पर अधिवक्ता और उसके परिवार को मारने पीटने और फर्जी मुकदमे में फसाने का अधिवक्ता का आरोप

सोमवार, 5 जून 2017

जौनपुर जेल के निरीक्षण के समय मोबाइल फोन बरामद


उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला जेल मेें आज जिला प्रशासन द्वारा किए गये अौचक निरीक्षण के दौरान एक बंदी के पास से मोबाइल फोन मिला।
जेल अधीक्षक शौलेन्द्र मैत्रेय के अनुसार जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ,अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डा. अनिल कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रभुषण वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अमित राय अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक न0 10 में एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

वायदों को पूरा करने में जुटी है योगी सरकार: भाजपा


भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार वायदों को पूरा करने में जुटी है और प्रदेश के समग्र विकास का सतत प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा, ‘‘योगी सरकार उत्तर प्रदेश का समग्र विकास करने का सतत प्रयास कर रही है। रविवार को इलाहाबाद में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राज्य की जनता से अक्तूबर 2018 तक 24 घंटे बिजली देने का वादा किया है।’’

शुक्ल ने कहा, ‘‘योगी सरकार का यह वादा ही नहीं है बल्कि इसे पूरा करने में सरकार जुटी हुई है। इलाहाबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 936 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैशलेस भारत के सपने को पूरा करने में राज्य के ऊर्जा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ऊर्जा विभाग ने इसकी शुरूआत कर दी है। अब बिजली उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।’’

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान योजना के अंतर्गत अब तब 90 लाख लोगों को लाभ मिला है। दस लाख से अधिक उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब बांटे गए हैं। सरकार बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन देगी। प्रदेश भर में अनियोजित कालोनियों का जाल फैला हुआ है, वहां भी विद्युत कनेक्शन हो इसके लिए सरकार शीघ्र योजना लेकर आ रही है। शुक्ल ने बताया कि योगी सरकार ने अगले वर्ष होने वाले अर्धकुम्भ की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी है। देश भर से आने वाले श्रद्घालुओं की चिंता योगी सरकार कर रही है। इलाहाबाद में रविवार को हुई तैयारी बैठक में मुख्यमंत्री ने अर्धकुम्भ को विश्व स्तरीय स्तर पर विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल राम नाईक ने आज कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्प गुच्छ भेंट

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी। राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुये विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।
उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे का समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री के प्रयास से समाज के सभी वर्गों का विकास होगा तथा सौहार्द बढ़ेगा।

मशहूर शायर मुनव्वर राना को सीने में दर्द की शिकायत पर लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती

मशहूर शायर मुनव्वर राना को सीने में दर्द की शिकायत पर लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। एसजीपीजीआई के सूत्रों ने आज बताया कि राना को रविवार रात आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी।

वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। उर्दू शायरी की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले 65 वर्षीय राना गले के कैंसर से भी पीड़ित हैं। वर्ष 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजे जा चुके राना ने अगले ही साल देश में बढ़ी ‘असहिष्णुता’ के विरोध स्वरूप यह अवार्ड लौटा दिया था।

एनडीटीवी ने इस कदम को पुराने आरोपों पर परेशान करने वाली कार्रवाई करार दिया

सीबीआई ने आज एक निजी बैंक को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के चलते एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय के दिल्ली स्थित आवास और तीन अन्य स्थानों पर स्थित परिसरों में तलाशी ली।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने आईसीआईसीआई बैंक को कथित तौर पर 48 करोड़ रूपए का नुकसान पहुंचाने के मामले में रॉय, उनकी पत्नी राधिका और आरआरपीआर होल्डिंग्स के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी दिल्ली और देहरादून में चार स्थानों पर तलाशी ले रही है।

एनडीटीवी ने एक बयान में कहा, ‘‘आज सुबह सीबीआई ने पुराने अंतहीन झूठे आरोपों के आधार पर एनडीटीवी एवं उसके प्रमोटरों के संगठित उत्पीड़न को और अधिक बढ़ा दिया।’’ बयान में कहा गया कि एनडीटीवी और उसके प्रमोटर विभिन्न एजेंसियों की ओर से की जा रही इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ लगातार लड़ते रहेंगे।

इसमें कहा गया, ‘‘हम भारत में लोकतंत्र और बोलने की स्वतंत्रता को बुरी तरह से कमजोर कर देने के इन प्रयासों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे। भारत के संस्थानों और भारत जिन चीजों के लिए खड़ा है, उन्हें बर्बाद करने की कोशिश करने वालों के लिए हम एक संदेश देना चाहते हैं- हम अपने देश के लिए लड़ेंगे और इन ताकतों पर जीत हासिल करेंगे।’’

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे लोगों को सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पृथ्वी को एक बेहतर ग्रह बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे लोगों को सलाम भी किया। मोदी ने कहा कि इस साल की थीम ‘लोगों को प्रकृति से जोड़ना’ कुछ और नहीं बल्कि ‘‘अपने आप से जुड़ने’’ का तरीका थी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पर्यावरण की सुरक्षा और एक बेहतर ग्रह बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस एकदम सही समय है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘हम उन सभी लोगों और संगठनों की इच्छाशक्ति एवं प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं, जो पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं।’’ पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को हटा लेने की घोषणा की थी। इसके बाद मोदी ने कहा था कि मौजूदा पीढ़ी को भावी पीढ़ियों से एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पृथ्वी पर रहने का अधिकार नहीं छीनना चाहिए।

बरेली में ट्रक और बस की भिड़ंत में बस मे लगी आग, कई यात्रियों के जलकर मरने की आशंका

यूपी के बरेली में बड़ा बाईपास पर  कल देर रात  रोडवेज-ट्रक की भिडंत में आग लगने से  बस देखते ही श्मशान बन गई और आग की लपटों और चीखों के बीच जो जहां था वहीं जिंदा जल गया। इस हादसे में तकरीबन दर्जनो यात्रियों की बस में जलकर मौत होने की आशंका है। कुछ लोगों ने खिड़की तोड़कर भागने की कोशिश की। उनकी जान बच गई। दिल्ली से बहराइच के लिए जा रही रोडवेज बस गलत दिशा में आकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर होते ही रोडवेज बस का डीजल टैंक फट गया।
इससे तुरंत ही बस में आग लग गई। आग की लपटों के बीच यात्रियों की चीखें गुम होने लगी। रोडवेज बस में आगे की तरफ दरवाजे से निकलने के लिए लोग भागे लेकिन गैलरी और दरवाजे से आगे आग की लपटों ने उन्हें जाने नहीं दिया। उनकी लाशें बस की गैलरी और दरवाजे तक बिछ गई है। चेहरे पहचाने नहीं जा रहे हैं। कुछ देर पहले तक जीते जागते इंसान कोयलों की शक्ल में तब्दील हो गए।

बस कंडक्टर फारूखी ने बताया कि गाड़ी में 37 यात्री सवार थे। 13 घायल अस्पताल लाए गए हैं। बाकी दर्जनो यात्रियों की बस में जलकर मौत होने की आशंका है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक है। 
रोडवेज बस का ड्राइवर सुंदरलाल और हेल्पर दोनों हादसे में बच गए हैं । झुलसे होने की वजह से उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सुंदरलाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रामपुर के पास सो गया था। बस उसका हेल्पर चला रहा था। इस वजह से उसे हादसे की जानकारी नहीं है।

मोदी ने योगी को दी जन्मदिन की बधाई


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 45वें जन्मदिन पर आज उन्हें बधाई दी।
श्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा, “युवा और डायनमिक मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई।
मैं आपके लम्बे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं।