tikhiawaz24.in

मंगलवार, 4 जुलाई 2017

जौनपुर में पांच हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

यूपी के जौनपुर जिले में पुलिसअधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे जनपद जौनपुर की नगर कोतवाली थाना  पुलिस ने वर्ष  2015 से फरार चल रहे पाच हजार रुपये के इनामी बदमाश महेन्द्र सोनकर  को आज सुवह 5 बजे भण्डारी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  गिरफ्तार महेन्द्र सोनकर निवासी खुरचनपुर थाना कोतवाली जौनपुर  मु0अ0सं0 1365/15 धारा 363/366 भा0द0वि0 का अभियुक्त है और सन् 2015 मे मुकदमा कायम होने के बाद  फरार चल रहा था इसके घर पर सन् 2016 मे कुर्की की कार्यवाही की जा चुकी थी। आज अपने घर पर आया था एवं पुनः भागने के फिराक मे था कि मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने  गिरफ्तार  अभियुक्त को जेल भेज दिया ।

योगी सरकार ने घोषित की नयी उद्योग नीति


लखनऊ उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने और रोजगार के नये अवसर जुटाने की कवायद में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज नयी उद्योग नीति की घोषणा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां सम्पन्न मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार नीति 2017 काे अमल में लाने का फैसला लिया गया।

पांच उप आबकारी आयुक्तों का तबादला


लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने आज पांच उप आबकारी आयुक्तों का तबादला कर दिया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि दिनेश सिंह एवं अजय कुमार सिंह को क्रमशः आगरा और सहारनपुर से आबकारी आयुक्त मुख्यालय स्थानान्तरित किया गया है जबकि महेन्द्र सिंह को मुरादाबाद से वाराणसी, रवि शंकर पाठक को लखनऊ से अलीगढ़ और राकेश कुमार चतुर्वेदी को आबकारी आयुक्त मुख्यालय से सहारनपुर स्थानान्तरित किया गया है।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोंगो ने जमकर किया नारेबाजी

लूट का मुकादमा न दर्ज करने पर महिलाओं ने किया चक्काजा
एक घण्टे तक जाम रहा नेशनल हाईवे बदलापुर
बदलापुर (जौनपुर): लूट का मुकदमा न दर्ज किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को थाने के सामने हाईवे जाम कर दिया। लोगों का आक्रोश देख एसओ समझाने-बुझाने लगे। मुकदमा लिखे जाने का आश्वासन मिलने पर लोग वहां से हटे। हालांकि पुलिस का मानना है कि लूट की घटना फर्जी है। जाम करने वालों के खिलाफ भी पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी में है।

असुआपार निवासी भुल्लर निषाद की पत्नी सुषमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुबह अपने भांजे महराजगंज थाना क्षेत्र के भोसिला निवासी विजयचंद्र के साथ खजुरन से लौट रही थी। लोकापुर व पूरालाल मोड़ के पास ढेमा निवासी शकील, सलीम, मेराज ने बाइक रोक कर दोंनों को लात-घूंसों से पीट दिया। गले की चेन, लाकेट, झुमका व नथनी समेत रुपये छीन लिए। पुलिस ने घटना को मारपीट बताते हुए लूट का मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। थोड़ी ही देर में वहां वाहनों की कतार लग गई। घंटे भर के बाद पहुंचे एसडीएम ने मुकदमा लिखे जाने की बात कह कर जाम समाप्त करवाया। एसओ रीतेंद्र प्रताप ¨सह का कहना है कि घटना सिर्फ मारपीट की है। लूट की घटना निराधार है। जिन लोगों ने जाम किया उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

सोमवार, 3 जुलाई 2017

नाबालिग जोड़े घर से फरार।


सिंगरामऊं - थाना क्षेत्र के रजनीपुर गॉव में सजातीय नाबालिग जोड़े फरार हो गये । जानकारी के अनुसार उक्त गॉव के दलित समुदाय की दसवीं की छात्रा और पड़ोस का आठवीं का छात्र चार दिनों से घर से लापता हैं। जिनके परिजनों ने एक दूसरे पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। सूत्रों की माने तो नाबालिग जोड़े आपस में एक दूसरे को दिवाने हैं, गॉव घर की बंदिशो सें परेशान होकर नई दुनियां बसाने के लिए ऐसा कदम उठाएं है।

5 वर्ष के प्रत्येक बच्चों को पोलियोरोधी खुराक दिलाने में सहयोग करने पर जोर , - - डॉ० जय नरेश।

जौनपुर सिंगरामऊं -- पल्स पोलियो महाभियान के तहत सोमवार को अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ० जय नरेश ने सीएचसी बदलापुर में सायं कालीन मीटिंग में शून्य से से 5 वर्ष के प्रत्येक बच्चों को पोलियोरोधी खुराक दिलाने में सहयोग करने पर जोर दिया। कहा कि पोलियो अभियान की सफलता तभी सुनिश्चित होगी जब सभी का सहयोग मिलेगा और एक भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रह जाएगा। उन्होंने किसी भी कारण से पोलियों बूथ के दिन पोलियो की ड्राप पीने से वंचित बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाने का निर्देश अभियान में लगे लोगों को दिया। बताया कि डोर-टू-डोर चलने वाले अभियान में संवेदनशील स्थानों में स्थित तीन बूथ पर एक पर्यवेक्षक एवं सामान्य स्थान के पॉच बूथ पर एक पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी अधिकारी, कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा।  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने क्षेत्र के लौकरिया, शाहपुर, जमुनीपुर, बटाउबीर, भटेहरा, जगतपुर सहित कई बूथों का निरीक्षण भी किया।

दबंगों और भू-माफियाओं के आगे घुटने टेक कर फाइलों में मुस्तैदी दिखाने में मस्त


जौनपुर सिंगरामऊं - यूपी में योगी की सरकार बनने के बाद भले ही एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया हो। लेकिन यह टास्कफोर्स भू-माफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा है। योगी सरकार ने इस टास्क फोर्स की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद को दी है। लेकिन अधिकारियों की शिथिलता के कारण सार्वजनिक जमीनों से कब्ज़ा हटने का नाम नहीं ले रहा है। रही कसर स्थानीय पुलिस पूरी कर रही है जो दबंगों और भू-माफियाओं के आगे घुटने टेक कर फाइलों में मुस्तैदी दिखाने में मस्त है। ताजा मामला बदलापुर तहसील क्षेत्र का है यहां विभागीय लापरवाही के कारण तालाब की जमीन पर पूर्ण रूप से कब्जा कर संपर्क मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया गया था। इससे आहत होकर ग्रामीणों ने मार्ग से अतिक्रमण हटवाने का आग्रह किया। लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जा रही है।

                  क्या है पूरा मामला

बदलापुर के पूरारजवार गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि गॉव की खाता संख्या 0185 , गाटा संख्या 335/0.0160 व 336/0.1130 राजस्व अभिलेखानुसार जल गड़हे की भूमि है। जिस पर गॉव के ही भू-माफिया द्वारा कब्जा कर मकान बना लिया गया और बगल सटे महत्वपूर्ण खड़ंजा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की परेशानी बढ़ गयी तो व्यथित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीएम डॉ० विश्राम यादव से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने हल्का लेखपाल जयचंद्र को मौके पर भेज कर पैमाइस कराकर भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया परन्तु दो माह बीत जाने के बाद भी आज तक उक्त प्रकरण में कोई कार्रवाई नही हो पायी। जबकि प्रदेश सरकार एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का ढिढोरा पीट रही है। इस बावत एसडीएम बदलापुर डॉ० के एस पांडेय से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि शासनादेश के मुताबिक भू-माफियाओ को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक और टवेरा कार की सामने से जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे घायल तड़पड़ते रहे, ग्रामीण उन्हें लूटते रहे कुल नौ लोग घम्भीर रूप से घायल

वाराणसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे टवेरा कार में सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए, संयोग रहा कि किसी की मौत नही हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने अमानवीयता का परिचय देते हुए दुर्घटना में घायलों की मदद के बजाय उनके मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। इस घटना में कुल नौ लोग घायल है। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी बाजार स्थित आलू मिल के सामने हुआ है।घायल गाजीपुर में आयोजित मांगलिक समारोह में जा रहे थे।प्रतापगढ़ जिले के बाबूगंज बाजार कूंडा निवासी गौरीशंकर 40 वर्ष अपने बहन के घर गाजीपुर में आयोजित मांगलिक समारोह में शामिल होने के लिए परिवार की महिलाओं कंचन देवी 42 वर्षीय मियांकपुरा इलाहाबाद ;कनकलता  45वर्षीय घुरपुर इलाहबाद  ;कृष्णलता  (महिला ) 45वर्षीय  ज्ञानपुर भदोही ; विष्णु कुमार 45 वर्षीय घुरपुर इलाहबाद  ; रंजन उर्फ गूड्डू 50वर्षीय ज्ञानपुर ; सुधांशु22वर्षीय ज्ञानपुर भदोही निवासी  के साथ टवेरा कार से निकले थे बड़ागांव बसनी बाजार के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जहां कार का अगला हिस्सा पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं कार सवार सभी लोग जख्मी हो गये। हादसे में कार चालक बुरी तरह दब गया। उनकी चीख पुकार सुन क्षेत्रीय लोगों ने ट्रक वालेसे लोहे का राड और अन्य सामान के मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंसे चालक और अन्य लोगों को निकाला गया । सभी घायलों को तत्काल  नज़दीकी चिकित्सालय जिला अस्पताल वाराणसी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के ट्रामासेंटर पाण्डेयपुर को भेजा गया जहाँ पर हालत घम्भीर होने की दशा मे दीनदयाल अस्पताल के डाक्टरों ने घायलों का उपचार करके सभी की बीएचयू रेफर किया सभी घायलों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।सभी घायलों की हालत बेहद  घम्भीर स्थिति बनी हुई है ॥

जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश

गोरखपुर-खोराबार क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम हक्काबाद ( छोटका भठवा) के निवासी मन्नू लाल s/oबंशराज, रामप्यारे s/oहंशराज, रामधारी s/o हंशराज, नन्द s/o जिरा का जमीन जंगल अयोध्या प्रसाद सेमरा के अन्तरगत है। जिसको विनोद यादव s/o रेखा यादव , राजकुमार s/o रेखा यादव निवासी हक्काबाद के लोग अपने परिचित व्यक्तियो को बुलाकर जमीन पर ईट गिरवाकर जबरन घेराव करने की पुरी कोशिश किया।जब इसकी सुचना जमीन के मालिक के घर वालो को पता चला तो वे सब उसको रोकतने की
पुरा प्रयास किया। जब बात नही बनी तो 100 नम्बर पर कई बार फोन किया गया।
फिर भी पुलीश प्रशासन न ही मौके पर पहुची न ही कोई कार्यवाही किया।

रविवार, 2 जुलाई 2017

श्रमजीवी एक्सप्रेस व सद्भावना ट्रेन के ठहराव को लेकर बदलापुर तहसील व्यापार मंडल ने श्रीकृष्ण नगर स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन


    जाौनपुर अनिल सिंह (अध्यक्ष तहसील उद्योग ब्यापार मंडल बदलापुर जौनपुर) द्वारा बदलापुर के श्री कृष्णा नगर  रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाने की मुहिम में अब तक कई बार चुके हैं। इनमें लोगों ने रेलमंत्री मनोज सिन्हा जी को स्टेशन मास्टर द्वारा ज्ञापन देकर श्री कृष्णा नगर में ट्रेन को रोकने की गुहार लगाई है।

केशव सिंह (शिक्षक नेता एवं समाजसेवी) बदलापुर ने कहा कि माननीय मनोज सिन्हा जी ने बदलापुर में परिवर्तन रैली में वादा किये थे कि बदलापुर विधानसभा के लोग यदि एक विधायक देंगे तो बदलापुर वासियों के लिए एक नही दो ट्रेन देंगे। अब समय आ गया है कि बदलापुर विधानसभा की सम्मानित जनता ने अपना वादा पूरा किया।अब माननीय रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा जी अपना वादा पूरा करें जिससे बदलापुर की जनता का भला हो सके सम्मानित जनता सदैव आपकी आभारी रहेगी।

हर एक की मंशा यही है कि श्री कृष्णा नगर में श्रमजीवी और सद्भावना  एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो, भले ही वह स्टेशन पर महज दो मिनट के लिए ही रुके।

विधानसभा वासियों की मांग में उन्हें क्या खामी नजर रही है। कौन से मापदंड श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पूरी नहीं कर पा रहा है। आखिर श्री कृष्णा नगर से स्टेशनों पर इस ट्रेन को रोककर हमारे साथ क्यों नाइंसाफी की जा रही है। रेल मंत्री से लेकर स्टेशन अधीक्षक को दिए जा रहे ज्ञापनों में लोगों की पहली शिकायत यही है कि उनसे  सालो से उनका हक क्यों छीना जा रहा है जबकि श्री कृष्णा नगर स्टेशन अपने सभी मांपदंड पूरा कर रहा है।

रेलमंत्रीअपने बजट में श्री कृष्णा नगर को दे तोहफा

बदलापुर विधानसभा ने रेलमंत्री मनोज सिन्हा को लिखे ज्ञापन में बताया कि श्री कृष्णा नगर  स्टेशन से करीब  लाखो की आबादी जुड़ी है। यहां के लोगों को दिल्ली जाना हो जौनपुर या शाहगंज जाना होता है। ऐसे में इसका ठहराव श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर होना बेहद जरूरी है। जिससे आमजन को इन स्थानों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिल सकेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि रेलमंत्री अपने बजट में इसके ठहराव की घोषणा करते हैं तो यह उनकी ओर से विधानसभा वासियों को एक तोहफा होगा। ज्ञापन सौंपने राजेंद्र प्रसाद अग्रहरी (महामंत्री तहसील उद्योग व्यापार मंडल बदलापुर ), कुलदीप सिंह प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी बदलापुर , राहुल सिंह , रमेश कुमार सिंह , पवन कुमार पांडेय, अशोक कुमार सिंह , पंकज सिंह (प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी बदलापुर), वैभव सिंह, शिव शंकर विश्वकर्मा, राय साहब, केशव प्रसाद सिंह , कैलाश नाथ, संदीप उपाध्याय , महेश उपाध्याय,  तेजा सिंह , भरत सिंह, नरसिंह सिंह, कृष्ण कुमार, अरविंद कुमार उपाध्याय ,धीरेंद्र विक्रम सिंह अन्य लोग शामिल थे। 

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ की धरने की घोषणा


गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के अध्यक्ष और सूबे के पिछडा वर्ग तथा विकलांग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए आगामी चार जुलाई से यहां धरना देने की घोषणा की है।
श्री राजभर ने  कहा, “मैं गठबंधन सरकार का जिम्मेदार मंत्री हूं। मेरे जिले में ही जब मेरी नहीं सुनी जा रही है ताे दूसरे जिलों के कार्यकर्ताओं का मैं क्या काम करवा पाऊंगा। मैंने जिलाधिकारी से अब तक 19 काम कहे हैं, लेकिन उन्होंने एक भी काम नहीं किया है। मैं इसके खिलाफ चार जुलाई से धरने पर बैठूंगा।”      श्री राजभर ने कहा कि बरदा विकास खण्ड पर कार्यरत शिक्षा अधिकारी की बहुत शिकायतें थीं। कार्यकर्ताआेें ने उसके जांच की बात की। जांच तो नहीं हुई बल्कि जिलाधिकारी ने उसको एक विकास खण्ड का और प्रभार दे दिया। कासिमाबाद के उप जिलाधिकारी काे चार दिन पहले लाया गया और दो दिन बाद ही हटा दिया गया। जनता की भावनाओं से खिलवाड किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का उन पर लगातार दबाव है इसलिये वह चार जुलाई से धरने पर बैठेंगे।
उधर, जिलाधिकारी संजय खत्री ने कुछ भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। श्री खत्री नेे फोन पर कहा, “मैं क्या बताऊं, मुझे नहीं बोलना चाहिये। मेरा बोलना ठीक भी नहीं है।”

रायबरेली हत्याकांड के आराेपियों की गिरफ्तारी के लिये योगी ने पुलिस को दिया 10 दिन का समय


लखनऊ उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पांच लोगों की हत्या से खिन्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस को 10 दिन का समय दिया है।
श्री आदित्यनाथ ने आज घटना को दुःखद बताते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के आश्रितों को 05-05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है।
उन्होंने लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को घटना की 10 दिन के अन्दर जाँच कर, दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रायबरेली में 5 लोगों की निर्मम हत्या का CM ने लिया संज्ञान


लखनऊ- रायबरेली में 5 लोगों की निर्मम हत्या का CM ने लिया संज्ञान, आईजी लखनऊ रेंज से सीएम ने मांगी 10 दिन में रिपोर्ट, मारे गए लोगों के परिवार के प्रति सीएम ने संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान, ऊंचाहर के इटौरा में 5 लोगों को पीट पीटकर जला डाला था 

लखनऊ- अवैध खनन के ख़िलाफ़ CBI ने दर्ज किया मुक़दमा, CBI ने दिल्ली में दर्ज किया पहला मुक़दमा, कौशांबी जिले में खनन विभाग का भू वैज्ञानिक नामज़द, भू वैज्ञानिक अरविंद के साथ 8 और नामज़द, डॉ.अमित यादव, जेपी पांडेय, राशिद अली रानू का नाम,मोहम्मद रिज़वान, नरेन्द्र पाल सिंह पर मुक़दमा दर्ज, हरवीर सिंह काके और बलजीत सिंह पर भी मुक़दमा, सबने मिल कर कौशांबी में किया अरबों का खनन, कॉंग्रेस के एक पूर्व विधायक CBI के रडार पर,गायत्री प्रजापति का सिंडिकेट मैनेजर भी निशाने पर

हापुड़- पहाड़ों पर बारिश के चलते बढ़ा गंगा का जलस्तर, गढ़ में जलस्तर बढ़ने से आसपास के गावों में दशहत, पीएसी के जवानों ने गंगा ब्रजघाट पर डाला डेरा, गंगा स्नान घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

बांदा- आर्थिक तंगी के चलते किसान ने की आत्महत्या, किसान पर केसीसी का था 1.5 लाख का कर्ज, कल होने वाली थी किसान की बेटी की शादी, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर की घटना   

लखनऊ- छोटे मोटे अपराधों की FIR के लिए नही जाना होगा थाने, जन सुविधा केंद्र पर ही ऑनलाइन दर्ज हो सकेगी FIR, पुलिस तकनीकी सेवा ने शासन को भेजा प्रस्ताव 

लखनऊ- यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुरू किए प्रयास, 3 सदस्यीय मंत्री समूह ने यूपी के लिए ब्रांड एम्बेसडर पर की चर्चा, पर्यटन को बढ़ाने के कई और तरीको पर भी हुआ मंथन, रीता बहुगुणा जोशी, सिद्धार्थनाथ सिंह,आशुतोष टण्डन शामिल  

लखनऊ- माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश मंत्री महेंद्र नाथ राय का बयान- विद्यालयों के पास भूमि,भवन, योग्य शिक्षक जरूरी, मानक न पूरे करने वाले विद्यालयों की मान्यता खत्म हो, ऐसे विद्यालयों को मान्यता देने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग

मैनपुरी- बेसिक शिक्षा परिषद 30 बर्खास्त शिक्षकों पर FIR, धोखाधड़ी के मामले में BSA ने दर्ज कराई FIR, 3 महीने पहले फर्जी अभिलेखों के मामले में हुए थे बर्खास्त, शहर कोतवाली में BSA ने दर्ज कराई FIR

फर्रुखाबाद- सड़क के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव फेंकने की आशंका, ग्रामीणों का सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढिलावल का मामला

सहारनपुर- ट्रक और कार की टक्कर में 2 श्रद्धालुओं की मौत, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती, दर्शन करने के लिए शाकुंभरी देवी जा रहे थे श्रद्धालु, नकुड़ थाना क्षेत्र के सहारनपुर मार्ग की घटना

बदायूं- सर्राफा की दुकान से 6 लाख के जेवर लेकर महिलाएं फरार, महिलाओं की करतूत सीसीटीवी में हुई कैद, बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

गोरखपुर- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर में लटकता मिला युवक का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, तिवारीपुर के सूर्य विहार कॉलोनी की घटना 

मिर्ज़ापुर- प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हमीदपुर पुलिया के पास बरामद हुआ शव, अदलहाट थाना क्षेत्र के हमीदपुर की घटना

लखनऊ- परिवहन विभाग के रसूखदार अफसर, मंत्री,सरकार पर कई सेटिंगबाज RTO,ARTO भारी, जहां चाहा वहां ली तैनाती, SP,BSP में भी रहे बड़े जिलों में तैनात, योगी आदित्यनाथ सरकार में भी मंत्री और विभाग हैं मेहरबा हैं परिवहन विभाग के सेटिंगबाज ARTO और RTO, सिया राम वर्मा को उन्नाव से फतेहपुर भेजा गया,सतीश कुमार को ललितपुर भेजा गया, संजय प्रताप को चंदौली,  में मिली तैनाती, डी के सिंह को अलीगढ से आगरा भेजा गया, डॉक्टर विजय कुमार आगरा से मेरठ भेजे गए, कमल प्रसाद गुप्ता मेरठ से मुरादाबाद, पहुंचे, वीपी सिंह को इलाहाबाद से मेरठ भेजा गया, सुरेंद्र कुमार मुरादाबाद से इलाहाबाद भेजे गए,राकेश सिंह गोरखपुर से कानपुर पहुंचे, सुभाष चन्द्र कुशवाहा आज़मगढ़ से फैज़ाबाद, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव पर भी भारी हैं ये अधिकारी, परिवहन मंत्री बेखबर,काली कमाई में जुटे ये रसूखदार,परिवहन आयुक्त के रवींद्र नायक भी खेल में शामिल, परिवहन आयुक्त के देख रेख में चल रहा पोस्टिंग का कारोबार

मथुरा- चोरों ने परचून की दुकान को बनाया निशाना, एक लाख की नगदी और लाखों का सामान चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, हाईवे थाना क्षेत्र में सोंख रोड की घटना

गोंडा- मंत्री स्वाति सिंह का गोंडा दौरा आज, एल्गिन चरसड़ी तटबन्ध का करेंगी निरीक्षण, अब तक शुरू नहीं हो पाया तटबन्ध मरम्मत का कार्य, घाघरा की बाढ़ से हर साल आती है तबाही

आगरा- जेल के सिपाही का शराब खरीदने का वीडियो वायरल, वर्दी पहनकर सिपाही ठेके से खरीद रहा है शराब, जगदीशपुरा के आवास विकास का मामला

लखनऊ- यूपी में सड़कों के विकास को लेकर आज होगी अहम बैठक, विधानसभा के तिलक हाल में 2 बजे से शुरू होगी बैठक, केंद्र से मिले 10 हज़ार करोड़ से सड़क विकास पर होगी चर्चा, बैठक में प्रदेश के सभी सांसद भी रहेंगे मौजूद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे बैठक की अध्यक्षता

लखनऊ- किसानों की आय बढ़ाने के मिशन पर बढ़ी योगी सरकार, कर्जमाफी की जरूरत खत्म करने पर भी हो रहा विचार, कृषि के लिए चल रही योजनाओं को जोड़ने पर हो रहा मंथन, केंद्र और राज्य की योजना को आपस में जोड़ने पर मंथन, पूरे प्रदेश में बनाई जाएगी एक समान योजना  

मेरठ- युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, डेढ़ महीने पहले हुई थी युवक की शादी, सरुरुपुर के करनावल जंगल इलाके की घटना 

हापुड़- युवक को गोली लगने का मामला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी थी युवक को गोली, बाबूगढ़ थाना के रसूलपुर गांव की घटना।

लखनऊ- अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा गोदाम में पड़ी चीनी, खाद्य विभाग सस्ती दरों में चीनी देने पर कर रहा विचार, सोमवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा निर्णय, मई से सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं मिल रही चीनी, खाद्य रसद विभाग बची हुई चीनी देने पर कर रहा विचार

⁠⁠⁠⁠⁠गाजियाबाद- ट्रांसपोर्टर अवनीश सिंह बेदी गिरफ्तार, नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर किया कब्जा, कब्जे को लेकर नगर निगम ने कराई थी FIR, साहिबाबाद पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 

लखनऊ- राजधानी के शहरी इलाकों में धारा-144 लागू, जिला प्रशासन ने 29 अगस्त तक लगायी धारा-144, विधानसभा बजट सत्र,15 अगस्त के चलते लिया फैसला, रक्षा बन्धन को देखते हुए भी धारा-144 लागू, राजधानी में बड़े धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए धारा-144, LIU की ख़ुफ़िया रिपोर्ट के बाद धारा-144 लागू की गई 

शनिवार, 1 जुलाई 2017

पेड़ लगाकर मनाया गया अखिलेश का जन्मदिन।

जौनपुर  सिंगरामऊं - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन क्षेत्र के रतासी चौराहे पर पेड़ लगाकर सादगी से मनाया गया। हरिश्चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित सादे समारोह में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की तथा पिछले शासनकाल में उनके गुडवर्क की सराहना की गयी। इस मौके पर रघुनाथ यादव, संतोष यादव, रवी यादव, जगदीश यादव, मो० इदरीश, राम बरन, अमरनाथ यादव, संदीप मौर्य, गुड्डू सिंह, आदि उपस्थित रहे।

जिला जेल में सजायाफी की मौत


जौनपुर। दहेज हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद एक सजायफ्ता कैदी की मौत हो गयी। कैदी की  मौत से पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उधर कैदियों में  कानाफूसी शुरू होने से मौत के कारण कोसदि्ग्ध  बताया जारहा है।  जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर गांव  निवासी राधेश्याम को दीवानी न्यायालय ने सन् 2013 में दहेज हत्या के  एक  मामले में दोषी पाते हुए धारा 498, 304 के तहत उम्र कैद की सजा सुनाया गया था। वह जेल मे सजा काट रहा थाआज  को  दोपहरलगभग 3बजे के करीब  उसकी हालत अचानक खराब हो गयी। जेल के डाक्टरो ने पहले खुद इलाज किया लेकिन हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि राधेश्याम जेल में आने से पहले क्षय रोग की बीमारी से पीड़ित था उसका इलाज बीएचयू वाराणसी से चल रहा था। मौत का असली कारण जाचं के बाद ही चल सकेगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान'


लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'स्कूल चलो अभियान' का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के साथ वन महोत्सव अभियान की भी शुरूआत की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने इस अभियान में बेटियों की शिक्षा पर अधिक जोर देने की बात कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान में 10 बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, किताबें और स्कूल बैग वितरित किये।
सीएम ने कहा कि सरकरा का प्रयास है कि  6 से 14 वर्ष का एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नही रहे। पहली बार लगा कि गरीब का बच्चा भी कान्वेंट के बच्चे की तरह अच्छी यूनिफार्म ओर बैग लेकर स्कूल जा सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  पर्यावरण को बचाने के लिए 6 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कुकरैल को इको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग को योजना बनाने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा ऐसा केंद्र बनाए कि लखनऊ आने वाले पर्यटक कुकरैल भी आएं । जन्मदिन, पुण्यतिथि, मैरिज एनिवर्सिरी के अवसर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करे। इसे पहल से राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाए बढ़ेगी।
इस मौके पर मंत्री आशुतोष टंडन, दारा सिंह चौहान, अनुपमा जायसवाल, रीता बहुगुणा जोशी, श्रीकांत शर्मा, स्वाति सिंह,  स्वतंत्र देव सिंह, बलदेव सिंह औलख, संदीप सिंह सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे।