यूपी के जौनपुर जिले में पुलिसअधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे जनपद जौनपुर की नगर कोतवाली थाना पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार चल रहे पाच हजार रुपये के इनामी बदमाश महेन्द्र सोनकर को आज सुवह 5 बजे भण्डारी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महेन्द्र सोनकर निवासी खुरचनपुर थाना कोतवाली जौनपुर मु0अ0सं0 1365/15 धारा 363/366 भा0द0वि0 का अभियुक्त है और सन् 2015 मे मुकदमा कायम होने के बाद फरार चल रहा था इसके घर पर सन् 2016 मे कुर्की की कार्यवाही की जा चुकी थी। आज अपने घर पर आया था एवं पुनः भागने के फिराक मे था कि मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें