tikhiawaz24.in

सोमवार, 10 जुलाई 2017

लश्कर आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला

लखनऊ-लश्कर आतंकी का ख़ाका,लश्कर आतंकी संदीप उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला,आदिल के साथ कुलगाम का मुनीब शाह भी गिरफ्तार,आदिल पर सेना पर हमले,हथियार लूट के 3 मुकदमे,कश्मीर में दर्ज हैं संदीप उर्फ आदिल पर तीन मुकदमे,अनंतनाग में एटीएम लूट की 5 बड़ी वारदातों को दिया अंजाम,जनवरी 2017 से लश्कर के लिए काम कर रहा था संदीप,लश्कर आतंकी बशीर अहमद बानी के साथ था संदीप उर्फ आदिल,एक जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में संदीप भी था,आतंकियों को पनाह देने का जिम्मा संदीप का था,बैंकों को लूटकर लश्कर के लिए करता था फंडिंग 

मुजफ्फरनगर-लश्कर आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला,मुजफ्फरनगर में संदीप शर्मा के घर की हो रही तलाश,सिविल लाइन इलाके में पुलिस कर रही घर की तलाश,संदीप शर्मा के घर का सर्च अभियान चला रही पुलिस 

मुजफ्फरनगर का रहने वाला है आतंकी संदीप,लश्कर आतंकी संदीप उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला,एसएसपी ने संदीप शर्मा के मुजफ्फरनगर में रहने की पुष्टि की,मुजफ्फरनगर के नई मंडी के मुस्तफाबाद का रहने वाला है संदीप,3 साल से घरवालों से नहीं था संदीप शर्मा का सम्पर्क,6 माह पूर्व अपने भाई को प्रवीन शर्मा ने किया था फोन,जम्मू में संदीप शर्मा ने भाई को ठेकेदारी करने की बताई थी बात,मुजफ्फरनगर में तीन साल पूर्व संदीप करता था वेल्डिंग का काम,थोड़ी देर में संदीप के घरवालों से मिलकर पुलिस करेगी पूछताछ

आगरा-वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,घायल युवकों के पास से अवैध तमंचे बरामद,पुलिस के अनुसार वारदात की फिराक में थे दोनों युवक,फतेहाबाद पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा

सिद्धार्थनगर-बढ़नी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला,SDM सोहरतगढ़ सत्यप्रकाश दोबारा करा रहे वोटिंग,हारे प्रत्याशी के समर्थन में दोबारा करा रहे वोटिंग,क्षेत्र पंचायत सदस्यों को घर से बुलाकर करा रहे वोटिंग,प्रमुख बिफई देवी के खिलाफ वोटिंग में हार गया था,विरोधी SDM पर सत्ता पक्ष के दबाव में वोटिंग करा कराने का आरोप 

इलाहाबाद-3 घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ इलाहाबाद,तालाब में तब्दील हुए कई वीआईपी इलाके,शहर में जगह जगह पानी में फंसे रहे वाहन,जल निकासी न होने से शहर भर में जलभराव,नालों की सफाई न होने से बनी मुसीबत 

बिजनौर-गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग,दो महिलाओं सहित चार लोग झुलसे,अस्पताल में भर्ती कराया गया,धामपुर थाने के तालागढ़ का मामला 

सहारनपुर-विजेता विरद त्यागी पहुँचे अपने घर सहारनपुर,टीवी शो के 10 लाख रुपये के विजेता हैं विरद त्यागी,परिजनों और समर्थकों ने निकाला रोड शो,विजेता विरद त्यागी को देखने के लिये उमड़े लोग

बरेली-दुकानदार की गोली मारकर हत्या का मामला,मुख्य हत्यारोपी काशिफ समेत तीन गिरफ्तार,दो तमंचे और  कारतूस पुलिस ने किये बरामद,दुकान के सामने ठेला लगाने पर हुआ था विवाद,शहर कोतवाली के सराय खाम मोहल्ले की घटना 

  

लखनऊ-बजट कल पेश होगा,उत्तर प्रदेश सरकार का बजट कल पेश होगा,विधानसभा में 

वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे बजट,पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए होगा बजट-वित्त मंत्री

,वहीं विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है,क़ानून-व्यवस्था,महिला उत्पीड़न पर सरकार को घेरेंगे-रामगोविंद,

इस सरकार में अपराधियों का बोलबाला-लालजी वर्मा,नेता बसपा,अपराधियों के इशारे पर हो रहा अधिकारियों का ट्रांसफर-वर्मा,यूपी में क़ानून व्यवस्था पहले से बेहतर-सुरेश खन्ना,विपक्षी दलों से कहेंगे कि सदन चलाने में सहयोग करें-खन्ना

हंगामेदार होगा यूपी का बजट सत्र,सरकार कल पेश करेगी बजट

,आम जनता को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं

,वहीं विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है

,सपा,बसपा, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेताओं ने कहा ,क़ानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल,सदन में सरकार को देना होगा जवाब

चित्रकूट-हत्यारोपी 2 डकैत गिरफ्तार,3 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या का मामला,पुलिस ने 10 हजार के इनामी डकैत लल्ली को दबोचा,पुलिस ने ललित उर्फ लल्ली के साथी को भी पकड़ा,मामले में 30 हजार का इनामी ललित पटेल फरार,कर्वी और नया गांव इलाके से हुई दोनों की गिरफ्तारी

पीलीभीत-ब्लॉक प्रमुख कौसर जहां के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव,123 में 109 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने DM को सौंपा शपथपत्र,BJP विधायक संजय गंगवार की अगुवाई में सौंपा शपथपत्र,अमरिया से ब्लॉक प्रमुख हैं कौसर जहां 

वाराणसी-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव ,मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,पति को पुलिस ने हिरासत में लिया,चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव की घटना 

देवरिया-25 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन,सालों से एक ही थाने में जमें थे दारोगा,एसपी ने सभी दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

रामपुर-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गृहमंत्री का मनाया जन्मदिन,गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया,गृहमंत्री राजनाथ सिंह की लंबी आयु के लिए मांगी दुआ,गंज इलाके में मुस्लियम समुदाय के लोगों ने मनाया जन्मदिन 

सहारनपुर-धार्मिक कार्यक्रम के दौरान युवकों ने की फायरिंग,पुलिस ने फायरिंग के आरोप में 7 युवकों को पकड़ा,जहांगीराबाद कोतवाली के खालौर गांव की घटना

बस्ती-दो भाईयों की मौत,करंट लगने से दो सगे भाईयों की मौत,नहाते समय पम्प में करंट से हुई मौत,छावनी थाने दुहवा मिश्र गांव का मामला 

गाजियाबाद-पुलिस की करतूत,झगड़ा निपटाने पहुंची विजयनगर पुलिस की करतूत,पुलिस कर्मियों ने बैंड वाले की गाड़ी तोड़ी,रोड पर सामान लगाने को लेकर हुआ था विवाद

आगरा-फरियादी महिला बेहोश,एसएसपी ऑफ़िस के सामने महिला हुई बेहोश,आधे घंटे तक ज़मीन पर तड़पती रही महिला,तमाशा देखते रहे मौक़े पर मौजूद पुलिसकर्मी,ETV का कैमरा देख महिला की मदद को आई पुलिस

लखनऊ-संदीप शर्मा उर्फ आदिल की गिरफ्तारी का मामला,यूपी एटीएस की टीम मामले में जाएगी जम्मू कश्मीर,मुजफ्फरनगर और जम्मू कश्मीर में यूपी एटीएस करेगी जांच

एटा-छापे में 200 लीटर कच्ची शराब बरामद,पुलिस ने महिला समेत 5 लोगों को पकड़ा,कोतवाली नगर के हिन्दूनगर का मामला 

लखनऊ-कल पेश होगा बजट,योगी सरकार का पहला बजट कल होगा पेश,यूपी विधानसभा में पेश होगा आम बजट,12.20 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे वित्तमंत्री,वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण,14,17,18,19,20,21 जुलाई को होगी बजट पर चर्चा,28 जुलाई को सरकार पास कराएगी बजट 

लखनऊ-सपा के नेता सदन रामगोविन्द चौधरी का बयान,सदन में सरकार को घरेंगे-रामगोविन्द चौधरी,कानून व्यवस्था,महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घरेंगे-चौधरी 

बागपत-पुलिस के सामने घसीटा गया मृतक का शव,यमुना से शव निकालकर गोताखोर ने घसीटा,यमुना नदी में मिला था मृतक का शव,बागपत के पाठा गांव खादर का मामला 

औरैया-युवती का झाड़ियों में शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने रेप के बाद जताई हत्या की आशंका,अजीतमल कोतवाली के भदसान की घटना

वाराणसी-BHU के विश्वनाथ मंदिर में उमड़े शिव भक्त,भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालु,मनोकामना सिद्धि के लिए महादेव की शरण में भक्त 

लखनऊ-हेल्पलाइन,जनसुनवाई पोर्टल को सुदृढ़ करने की तैयारी,सरकार की प्राथमिकता की योजनाओं की भी मॉनिटरिंग,निगरानी सीधे सीएम कार्यालय से,देना होगा हर दिन का हिसाब,सरकारी फाइलों की मॉनिटरिंग को लेकर भी तैयारी जारी,विशेष सचिव आदर्श सिंह की निगरानी में की जा रही तैयारी,जल्द इसका उद्घाटन करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल के निर्देश पर तैयारियां,कई राज्यों में चल रहे मॉनिटरिंग सिस्टम का भी किया गया अध्ययन   

मुजफ्फरनगर-आतंकी की भाभी हिरासत में,लश्कर आतंकी संदीप उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला,पुलिस ने संदीप शर्मा की भाभी को हिरासत में लिया,अंकित विहार इलाके में किराय के घर में रहती है भाभी,आतंकी संदीप की भाभी से पुलिस करेगी मामले में पूछताछ,नई मंडी कोतवाली इलाके के अंकित विहार में है घर

गोरखपुर-दो युवकों पर किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप,पीड़िता की शिकायत पर दोनों युवकों पर केस दर्ज,पुलिस फरार दोनों आरोपियों की कर रही है तलाश,चौरीचौरा थाना क्षेत्र की घटना

श्रावस्ती-करंट की चपेट में आने से महिला की मौत,घर में पंखे का प्लग लगाते वक्त हुआ हादसा ,सिरसिया थाना क्षेत्र के फरचलवा गांव की घटना 

श्रावस्ती-रंजिश में दो पक्षों में पथराव,चले लाठी-डंडे,दोनों पक्षों से दर्जनभर लोग घायल,दोनों पक्षों की ओर से थाने में दी गई तहरीर,मल्हीपुर इलाके के टड़वा गाँव का मामला

लखनऊ-बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती पर लग सकती है रोक,65 हजार से अधिक सरप्लस टीचर्स होने के चलते रोक,सरप्लस टीचर्स पर 2400 करोड़ रुपए वेतन में दिए जा रहे,अब कुछ समय तक विभाग में नियुक्ति न करने पर विचार,बेसिक शिक्षा चयन बोर्ड का प्रस्ताव भी हटाया गया 

लखनऊ -यूपी का बजट,,बजट में बहुत कुछ ख़ास होगा-राजेश अग्रवाल,वित्तमंत्री ,अपोजीशन अपने मुंह पर पट्टी तो नहीं बांधेगा -राजेश,सिर्फ विरोध के लिए विरोध न करे विपक्ष-अग्रवाल,समस्याओं को सदन में उठाएंगे-रामगोविंद चौधरी,नेता प्रतिपक्ष,कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है-सुरेश खन्ना,संसदीय कार्यमंत्री,लूट में सौ प्रतिशत की कमी आई- सुरेश खन्ना,11 को बजट पेश होगा, बाद में 4 दिन तक बजट पर चर्चा होगी ,सदन से भाग रही है सरकार,प्रदेश में जंगलराज-लालजी वर्मा

 

जौनपुर -मोबाइल की दुकान से पुलिस ने युवक को किया अरेस्ट,डाउलोडिंग और अश्लीलता के आरोप में हुई गिरफ्तारी,कोतवाली पुलिस ने नगर के ओलंदगंज चौराहे से पकड़ा

शामली-रिश्वत लेते दो दारोगाओं का वीडियो वायरल,अपहरण के मामले में नाम हटाने के बदले ली रिश्वत,आरोपी के घर पर बैठकर 80 हजार की ली रिश्वत,कांधला थाने में तैनात दो दारोगाओं पर आरोप

मथुरा- ट्रक पलटा, 3 लोग दबे,तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पलटा, 3 लोग दबे,गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम ,पुलिस मौके पर, राहत-बचाव कार्य जारी ,सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल बैराज की घटना

लखनऊ-मॉडल इंटर कॉलेजों में मानदेय पर पढ़ाएंगे रिटायर्ड टीचर,काकोरी,गोसाईगंज में बने मॉडल कॉलेज के लिए मांगे गए आवेदन,DIOS ने 3 दिन में मांगे विभिन्न विषयों के लिए टीचर्स के आवेदन,इसी सत्र से चलेंगे पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज 

लखनऊ-कल 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे वित्त मंत्री,बजट पेश करने के बाद तिलक हाल में होगी पीसी 

प्रतापगढ़-मौत का करंट,विद्युत करंट लगने से युवक की मौत,सब-मर्सिबल ठीक करते समय हुआ हादसा,लालगंज कोतवाली के मनीपुर की घटना 

अयोध्या-आजम खान ने महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात,हिंदू मुस्लिम मिलकर राम मंदिर निर्माण के लिए करे कार्य,पत्थर अयोध्या पहुंचने का आजम खान ने किया स्वागत,मुस्लिम मंच के राष्ट्रवादी नेता है आजम खान 

प्रतापगढ़-मछली मारने के दौरान व्यक्ति नदी में डूबा,गोताखोर नदी में कर रहे व्यक्ति की तलाश,नगर कोतवाली के ककरनी नदी की घटना 

लखनऊ-RLD विधानसभा के सामने कल सुबह 10 बजे करेगी प्रदर्शन ,राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व में होगा विरोध-प्रदर्शन,क़ानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन करेगी पार्टी

संभल-युवक की गोली मारकर हत्या का मामला,घर से बुलाकर बदमाशों ने मारी थी गोली,असमौली थाना क्षेत्र के हरिपुर मिलख का मामला,पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा,8 जुलाई की रात 1 बजे की घटना,मृतक हरवीर की हत्या में पुलिस को मित्रों पर शक,छेड़छाड़ की घटना से पुलिस ने किया इंकार,जल्द खुलासे की पुलिस ने जताई उम्मीद 

भोले की नगरी वाराणसी में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब


वाराणसी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल उत्तर प्रदेश की प्राचीन धार्मिक नगरी वाराणसी में “काशी विश्वनाथ’ के जलाभिषेक एवं पूजन-दर्शन के लिए सावन के पहले सोमवार को आज देशी-विदेशी शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
पांच सोमवार वाले सावन माह के प्रथम सोमवार को यहां सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजामों के बीच भोर से कांवड़िये प्राचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्य शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
अधिकारियों का अनुमान है कि प्रचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहले दिन यहां लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का दर्जन-पूजन के लिए पहुंच सकते हैं।

दीवार गिरी : मलबे में दबकर भाई बहन की मौत


महराजगंज उत्तर  प्रदेश में महाराजगंज जिले के गुगली क्षेत्र में बारिश के बीच एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई तथा परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुगली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में कल देर रात तेज बारिश के दौरान एक मकान की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर हलीमा (7) और उसके भाई आसिफ (3) की मौत हो गई।

हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।

जौनपुर कोतवाली पुलिस ने औलंदगंज से अश्लील विडियो और गाने मोबाइल में लोड करने वाले को भेजा जेल


जौनपुर /कोतवाली
श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक  जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, काफी दिनों से यह शिकायत आ रही थी कि कोतवाली शहर मे मोबाइल मे गाना एवं अश्लील सीडी लोड करने का धंधा चल रहा है,  इसी क्रम मे SHO कोतवाली शशि भूषण राय मय हमराहियों द्वारा ओलन्दगंज चौराहे से संतोष कुमार साहू पुत्र दिनेश कुमार साहू निवासी रिजवी खाँ मढारे टोला थाना कोतवाली जो लैपटाप एवं कम्प्यूटर रखकर प्रतिबंधित कम्पनीयों की फिल्म व गाने व अश्लील विडियो लोगो के मोबाइल मे 30-30 रुपये मे लोड कर रहा था, इस अश्लीलता को समाज मे परोसने के सम्बंध मे कागजात एव लाइसेंस की माँग की गयी तो कोई भी कागजात नहीं दिखा सका, मौके से लैपटाप हार्ड डिस्क चेक किया तो उसमे करीब 5000 (पांच हजार) अश्लील फिल्म थी एवं विभिन कम्पनी की फिल्म एवं गाने लोड थे। अभियुक्त का यह कार्य धारा 292 भादवि व 51/63/65/68A कापी राईट एक्ट का उल्लंधन पाकर समय करीब 8.45 P.Mहिरासत मे लेकर लैपटाप एव हार्ड डिस्क को कब्जा मे लिया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह अभियान अन्य दुकानों पर भी चलाया जाएगा।

रविवार, 9 जुलाई 2017

शिक्षक नेता केशव सिंह ने अपने आवास पर बोले। और उन्होनें कहा कि गुरु पूर्णिमा क गुरु का स्थान तो परमात्मा से भी बड़ा बताया

पत्रकार :- पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर! जीवन में गुरु का आगमन होता है तो अपूर्णता समाप्त हो जाती है। जरूरी नहीं कि जिससे दीक्षा प्राप्त की हो, वही गुरु हो। बल्कि जिससे हम थोड़ा भी कुछ सीखते हैं, वह हर व्यक्ति चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग, हमारा गुरु है उक्त बाते रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिम के अवसर पर भलुआही गांव निवासी शिक्षक नेता केशव सिंह ने अपने आवास पर बोले।
और उन्होनें कहा कि गुरु पूर्णिमा क गुरु का स्थान तो परमात्मा से भी बड़ा बताया गया है, क्योंकि वही तो सदमार्ग दिखाते हैं।
ज्ञान का भंडार और सही दिशा दिखाने वाले गुरु की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है गुरु पूर्णिमा। 'गु' का अर्थ अंधकार, अज्ञान से है और 'रु' का अर्थ है अंधकार को दूर करने वाला। इसलिए ब्रह्मांड में गुरु की महिमा निराली है। कहते हैं कि बिना गुरु ज्ञान नहीं मिलता। गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश कहा गया है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इस अवसर पर तेगा सिंह,  भाजपा नेता वैभव सिंह, श्यामसुन्दर जायसवाल, हिन्दु युवा वाहिनी प्रभारी पंकज सिंह,सुनील तिवारी, सतीश निगम, आदि लोग उपास्थित रहे। संचालन उपेंद्र सिंह "आशू" ने किया

वायुमंण्डल की विषाक्त गैंसो को खत्म करने में पौधे ही सक्षम 










  पत्रकार :- पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर! क्षेत्र के उदपुर घाटमपुर तिराहे पर शनिवार को चलाए गए अभियान से प्रेरित होकर उद्योग ब्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति के नेतृत्व में पौध रोपण किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण जरूरी है। इससे जहां हमे शुद्ध प्राण वायु मिलती है वही सुंदर फल भी।युवा भाजपा नेता वैभव सिंह ने कहा कि जागरण द्वारा चलाया गया यह अभियान काबिले तारीफ है। इसमें समाज के हर वर्ग को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए साथ ही साथ अपने आस-पास भी लोगों को पौध रोपण हेतु जागरूक करना चाहिए। और उन्होने कहा कि वायुमंण्डल की विषाक्त गैंसो को खत्म करने में पौधे ही सक्षम है मानसून की सक्रियता का हमें फायदा उठाना है। पौधरोपण कर धरा को हरा-भरा करने का संकल्प संकार करना चाहिए इस अवसर पर दोनों लोगो ने 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान रमेश सिंह, रामजीत सिंह, युवा भाजपा नेता वैभव सिंह राजमनी गुप्त, धीरेन्द विक्रम सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी प्रभारी पंकज सिंह,गुड्डु सिंह, आसू सिंह आदि लोग उपास्थित रहे।

 रिपोर्ट पवन उपाध्याय

इलाहाबाद में बोले डिप्टी CM-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बयान

इलाहाबाद-पासपोर्ट सेवा केंद्र खुला,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे प्रधान डाकघर,पासपोर्ट सेवा केन्द्र का डिप्टी CM ने किया उद्घाटन,इलाहाबाद में खुला प्रदेश का चौथा डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र,जल्द सुल्तानपुर और गाजीपुर में भी खुलेगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र,अगले चरण में 15 जिलों में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र,सोमवार से केन्द्र में प्रतिदिन 120 लोगों के जमा होंगे कागजात

इलाहाबाद में बोले डिप्टी CM-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बयान,इलाहाबाद मे पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलना बड़ी उपलब्धि-मौर्या,'इलाहाबाद को हवाई सेवा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता','2019 अर्ध कुम्भ से पहले बनकर तैयार होगा एयरपोर्ट',इलाहाबाद से शुरु होंगी अन्तर्राष्ट्रीय उड़ाने-डिप्टी सीएम,'हल्दिया तक जल मार्ग शुरु होने पर तेजी से हो रहा कार्य','अर्धकुम्भ से पहले सड़कों की भी तस्वीर बदलने की कोशिश',धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही कार्य,भारद्वाज पार्क का भी होगा कायाकल्प-डिप्टी सीएम ,'इलाहाबाद स्मार्ट सिटी के रुप में चयनित होने खुशी',देश का सबसे अच्छा शहर बने यही मेरी इच्छा-मौर्या

गोंडा-मंत्री-प्रमुख सचिव आमने-सामने,एल्गिन चरसड़ी पर मंत्री और प्रमुख सचिव सिंचाई में ठनी,प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा का सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह पर पलटवार,मंत्री धर्मपाल सिंह ने 300 करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया था आरोप,तटबन्ध मरम्मत में अबतक 100 करोड़ रुपए हुए हैं खर्च-सुरेश चंद्रा,सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने घोटाले की जांच कराने को कहा था,एल्गिन तटबन्ध की मरम्मत की पाई-पाई का है हिसाब-सुरेश चंद्रा,पिछली सपा सरकार में भी प्रमुख सचिव सिचाई थे सुरेश चंद्रा,प्रमुख सचिव ने मंत्री धर्मपाल सिंह के आरोपों को किया ख़ारिज,2009 से अबतक 100 करोड़ एल्गिन तटबंध की मरम्मत पर हुए बर्बाद,आधा दर्जन से अधिक बार टूट चुका है एल्गिन चरसड़ी तटबंध,तटबंध से हजारों करोड़ की किसानों की फसलें हो चुकी हैं बर्बाद,अगस्त 2016 में एल्गिन चरसड़ी तटबंध 1 किमी से अधिक टूटा,टूटे तटबंध का 2017 में नहीं हो सका मरम्मत का कार्य,मानसून की पहली ही बारिश में दर्जनों गांवों में घुसा पानी

भदोही-सांसद ने गाँव गोद लिया,सांसद जया बच्चा ने लागनबाड़ी गाँव को लिया गोद,DM को पत्र भेजकर जया बच्चन ने दी जानकारी ,लागनबाड़ी का विकास करेंगी राज्यसभा सांसद जया बच्चन 
भदोही ब्लॉक में है लागनबाड़ी गांव 

प्रतापगढ़-बंदी की इलाज के दौरान इलाहाबाद में मौत,इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में हुई,जिला जेल में बंद था कैदी सत्यनारायण पटेल

लखनऊ-10 जिलों में बारिश का अलर्ट  ,अगले 24 घंटे में 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी ,बहराइच,बलरामपुर,गोंडा,लखीमपुर खीरी में अलर्ट जारी ,कुशीगनर,महराजगंज,मुजफ्फरनगर में बारिश का अलर्ट ,शाहजहांपुर,श्रावस्ती,सिद्धार्थनगर में भी अलर्ट जारी 

झांसी-किसान ने की आत्महत्या,कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान,बैंक के 70 हजार रुपए कर्ज से परेशान था किसान,मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में खेत में की आत्महत्या

आगरा-दो पक्षों चले लाठी-डंडे,जमीनी रंजिश में दो पक्षों में पथराव,चले लाठी-डंडे ,दो महिलाओं समेत 8 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती ,अचनेरा थाना क्षेत्र के नगला पूरन गाँव की घटना 

मिर्जापुर-जहरीली चाय का कहर,जहरीली चाय पीने से 24 लोगों की हालत बिगड़ी,सभी की हालत गंभीर,अलग-अलग अस्पताल में भर्ती,दुकान पर चाय पीने के बाद बीमार पड़े सभी लोग,अहरौरा थाना क्षेत्र के चितविश्राव इलाके की घटना

भदोही-कांवड़िये घायल,सड़क किनारे बैठे कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला ,आधा दर्जन कांवड़िये घायल,निजी अस्पताल में भर्ती  ,औराई थाना क्षेत्र के औराई चौराहे की घटना 

लखनऊ-LU में समारोह ,पंडित हरिकृष्ण अवस्थी जन्मशती समारोह आज,एलयू के मालवीय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन ,गवर्नर राम नाईक, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे शामिल,प. बंगाल के गवर्नर केसरीनाथ त्रिपाठी भी होंगे शामिल

लखनऊ-मानसून सक्रिय ,यूपी में मानसून खूब कर रहा तर ,रुक रुक लगातार पूरे प्रदेश में बारिश जारी ,मौसम विभाग का पूर्वानुमान ,पूर्वांचल में होगी भारी बारिश,अगले 24 घंटे 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,लखनऊ और आस-पास कल जोरदार हुई बारिश ,सबसे ज्यादा लखनऊ में 22.4 MM बारिश रिकार्ड

कानपुर-अवैध शराब कारोबार,अवैध शराब के ठिकाने पर राजस्व विभाग की छापेमारी ,छापेमारी के दौरान मौके से 4 लोगों को हिरासत में लिया,आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा था कारोबार,शिकायत के बावजूद अबतक नहीं की गई थी कार्रवाई,विधनु थाना क्षेत्र में चल रहा था अवैध शराब का धंधा

जौनपुर-मंदिर में फांसी लगाई,साधू ने मंदिर में फांसी लगाकर दी जान,पारिवारिक कलह के चलते लगाई फांसी,केराकत क्षेत्र के कनुआनी गांव की घटना

मथुरा-वृंदावन में गुरू पूर्णिमा की धूम,मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी संख्या में लगा तांता,आश्रमों और मंदिरों में विशेष पूजन के आयोजन

लखनऊ-शराब पीने से मौत,शराब पीने से एक मजदूर की मौत,एक गंभीर,मजदूर का बलरामपुर अस्पताल में इलाज जारी,पुलिस बता रही थिनर पीने से हुई मजदूर की मौत,मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव का मामला

ग्रेटर नोएडा-ईनामी बदमाश,15 हज़ार का ईनामी बदमाश अमन त्यागी गिरफ्तार,कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का शार्प सूटर है अमन,बिसरख थाना क्षेत्र से पुलिस ने की गिरफ्तारी 

बुलंदशहर-घर में डकैती,परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की डकैती,आधा दर्जन बदमाशों ने 1.17 लाख कैश,जेवरात लूटे,बदमाशों ने मुखिया और युवती को किया घायल ,खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के इस्लामाबाद की घटना 

शनिवार, 8 जुलाई 2017

मुकदमों की बाढ को नियंत्रित करने के लिये सुलभ व सस्ते न्याय की जरूरत : सिन्हा

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जौनपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कहा है कि न्यायालयों में मुकदमों की बढ़ती संख्या को कम करने तथा लोगों को सुलभ और सस्ता न्याय दिए जाने की आवश्यकता है।
न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने आज जौनपुर में दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करने के बाद अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुकदमों को जल्दी निपटाने के लिए सुलह-समझौता केंद्रों एवं लोक अदालतों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करना जरुरी है। शीघ्र न्याय के लिए सुलह-समझौता केंद्र एवं लोक अदालतों की मध्यस्थता भी एक विकल्प है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज जिला न्यायाधीश नन्दलाल की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया,जिसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 1937 वाद निस्तारित किये गए, जिससे दो हज़ार 253 लोग लाभान्वित हुए।
प्राधिकरण के सचिव रवि यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से 1937 वादों का निस्तारण कर दो हज़ार 253 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि दीवानी के 43 वाद, लघु अपराधिक के 1601 वाद, वैवाहिक भरण पोषण के 32 , उत्तराधिकार के 19 वाद, विद्युत के 30 वाद, एम.ए.सी.पी. के चार, इन आई एक्ट का एक, श्रम एक्ट के 77, बैंक वसूली का एक एवं नगर पालिका के 59 मुकदमे निस्तारित किये गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019 तक सभी आवासहीन गरीब लोगों के सिरों पर छत मुहैया करायेग :योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019 तक सभी आवासहीन गरीब लोगों के सिरों पर छत मुहैया करायेगी।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में बोलते हुए श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2016 में घोषणा की थी कि अगले पांच वर्षों में कोई व्यक्ति ऐसा न रहे कि जिसके सिर पर छत न रहे मगर प्रदेश की पिछली सरकार ने इसे लागू नही होने दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने तय किया है कि आगामी 2019 तक प्रदेश में सभी आवासहीन गरीब लोगों के सिरों पर छत मुहैया करा देगी जिस पर काम तेजी से चल रहा है। श्री योगी ने कहा कि इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए एक लाख 20 हजार की धनराशि को बढाकर एक लाख 50 हजार कर दिया गया है जिसमें स्वच्छ भारत योजना के तहत मिलने वाला शौचालय की भी धनराशि शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि आवास के लाभार्थी चाहें वह मनरेगा मजदूर के रूप् में आवास निर्माण में मजदूरी करके अलग से धनराशि प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में जायेगा और बिचैलिए और कमीशनखोरों की भूमिका समाप्त हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि आवास आवंटन में ग्राम प्रधान या किसी अन्य के द्वारा अनियमितता की गयी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और वह अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबको साथ सबका विकास का नारा दिया था इसलिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में विभा भेद भाव के सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोगों को अवास मुहैया कराये जा रहे हैं।

जेपी की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी सांसद होने के बावजूद चन्द्रशेखर ने दी थी गिरफ्तारी-चौधरी

जयप्रकाश नारायण की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर कांग्रेसी सांसद होने के बाद भी चन्द्रशेखर ने पार्लियामेण्ट स्ट्रीट थाने में गिरफ्तारी दी थी। वे पूंजीवाद के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने जीवन में विचारधारा से हट कर कभी समझौता नहीं किया। यह बातें समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान दौर में उनकी विचारधारा और उनके कार्यक्रमों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। आचार्य नरेन्द्र देव, डा. लोहिया और चन्द्रशेखर के समाजवादी रास्ते पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी चल रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों और लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर सभी लोगों ने संकल्प लिया कि पूंजीवाद और सांप्रदायिकता के विरुद्ध मजबूती से लड़ा जाएगा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई गई। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील यादव ‘साजन‘, उदयवीर सिंह, राजपाल कश्यप, रामबृक्ष यादव, (एम.एल.सी.गण) राकेश प्रताप सिंह (विधायक) ने चंद्रशेखर को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद, मुनीर अहमद, विजय यादव, रमेश प्रजापति आदि

पूर्व सपा विधायक समेत 12 के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियांहू विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी(सपा) की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव और तत्कालीन बीडीओ समेत 12 लोगों के विरुद्ध आज मड़ियांहू कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2004 में सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत सड़कों के निर्माण कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में मडियाहू ब्लाक की प्रमुख रहीं श्रद्धा यादव,ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख अभिमन्यू यादव, खंड विकास अधिकारी राजनाथ एवं रविन्द्रवीर यादव, वरिष्ठ विपणन अधिकारी उमाशंकर शर्मा, अवर अभियंता श्याम कुमार, लिपिक प्रतीक सिन्हा, सहायक लेखाकार सुनील कुमार, वीडिओ प्रमोद सिंह, अखिलेश चौबे, कोटेदार प्रेम चन्द्र जायसवाल के विरुद्ध मड़ियांहू कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जर्जर खंभा कम से कम विभागीय लापरवाही को ही दर्शा रहा

जौनपुर सिंगरामऊं  - विद्युत विभाग की लापरवाही कहीं लोगो की जान न ले ले। जर्जर खंभा कम से कम विभागीय लापरवाही को ही दर्शा रहा है।  क्षेत्र के बहरीपुर बाजार में विद्युत तारों से अटा एक खंभा इतना जर्जर हो गया है कि वह तिरछा होकर मकान की दीवार के सहारे टिका हुआ है। जिसके चलते यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खंभे में कई बार चार पहिया वाहन व  बाइक सवार भिड़ चुके हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को मोहल्लेवासियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल कन्हैयालाल जायसवाल ने कहा कि खंभा पूरी तरह से जर्जर है और उस पर इतने तार लटके हैं कि वह तिरछा होकर उसके मकान की दीवार के सहारे इस तरह खड़ा है कि किसी वाहन की हल्की सी भी टक्कर लग जाए तो खंभा विद्युत तारों सहित सड़क पर गिर जाएगा। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधान कृष्ण कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुये मोहल्लेवासी निगम से कई बार कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। इस समस्या को लेकर लोगों का कहना है कि उनकी समस्या का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो वह निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में राम मूरत, मनोज उपाध्याय, वकील, दिलीप अग्रहरी, श्याम बिहारी, बब्बू तथा शनी अग्रहरि आदि शामिल थे।

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

विषैले जन्तु के काटने से बालक की मौत


जौनपुर सिंगरामऊं  थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गॉव में विषैले जन्तु के काटने से बालक की मौत हो गयी। उक्त गॉव निवासी मुन्ना रजक का नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक रात मे चारपाई पर सोया था, अचानक उसे कुछ काटने का एहसास हुआ तो परिजनों से बताया तो झाड़फूंक  कराने के लिए परिजन कहीं ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया, घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।