tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

विषैले जन्तु के काटने से बालक की मौत


जौनपुर सिंगरामऊं  थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गॉव में विषैले जन्तु के काटने से बालक की मौत हो गयी। उक्त गॉव निवासी मुन्ना रजक का नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक रात मे चारपाई पर सोया था, अचानक उसे कुछ काटने का एहसास हुआ तो परिजनों से बताया तो झाड़फूंक  कराने के लिए परिजन कहीं ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया, घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

कोई टिप्पणी नहीं: