tikhiawaz24.in

शनिवार, 22 जुलाई 2017

बदलापुर में जीएसटी पाठशाला का आयोजन आज

पत्रकार :- पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर। तहसील के सभागार में आज जीएसटी पाठशाल का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें तहसील स्तरीय व्यापारी व अधिवक्ता मौजूद रहेगें।
     उद्योग व्यापार मंण्डल के अध्यक्ष अनिल सिंह "शक्ति" ने बताया कि सभागार में 1 बजे जीएसटी के के बारें व्यापारियों को नई कर प्रणाली के बारे मे जानकारी व्यापार कर के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिशनर आ. पी चौरसिया, व आर्दश तिवारी, दिनेश कुमार के मौजूदगी में व्यापारियों को जीएसटी के बारे मे जानकारी देंगे

शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

भाभी से नाराज युवती ने खुद को जलाया

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेढुवाना पाल बस्ती की 28 वर्षीया सरिता पाल   पत्नी राम राजपालg निवासी वाराणसी अपनेg मायके डेढुवाना में रहती थी । वह अपनी भौजाई अनीता पाल को ससुराल में नहीं रहने देती थी। जिसकी वजह से उसकी भौजाई ने कोर्ट में केस कर दिया।  अपने जीवकोपार्जन के हरजे, खर्चे के लिए जहां वह कोर्ट में गयी और केस जीत गई तथा कोर्ट ने उसे खर्चे के लिए 56000 रुपए का मुआवजा दिलाने का आदेश दिया जो उसे ना मिलने पर फिर कोर्ट ने आदेश दिया जहां उसके मायके चौकी दानगंज (चोलापुर) थाना व  केराकत कोतवाली के सरकीf पुलिस चौकी से  अनीता पाल के ससुराल  डेढूवाना में जाकर हर्जा, खर्चा दिलाने के लिए वहां पर उसे भैंस बकरी और वह चारपाई आदि दिलाया कुर्की करके यह सब चीजें अनीता पाल को दी गई । यह सब तब तक उसके पास रहेगा जब तक कि कोर्ट के आदेश से 56 हजार नही मिल जाता । इससे क्षुब्ध होकर उसकी ननद सरिता पाल ने कल देर रात में खाट पर मिट्टी का तेल डालकर अपने भौजाई को बुलाने लगी कि भैस ने  छुड़ा लिया है । पकड़कर बाध दो  लेकिन अनीता बाहर नहीं निकली  तो सरिता पाल के साड़ी में आग लग गई और वह भागते हुए घर सfे बाहर डेहरी हरिजन बस्ती तक गई जहां से उसका प्रेमी जानकारी पाते ही पहंुच कर एंबुलेंस से सरिता अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रकरण के पीछे प्रेमी की भूमिका संदिग्ध है।

एक पगलाया सियार सो रहे छ: लोगो सहित एक बकरी को भी काटकर घायल कर दिया


जौनपुर सिंगरामऊं - थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गॉव की मल्लाह बस्ती में बुद्धवार की रात सो रहे छ: लोगो सहित एक बकरी को भी काटकर घायल कर दिया, सभी का उपचार सीएचसी बदलापुर में कराया गया। उक्त गॉव की मल्लाह बस्ती मै लोग अपने छप्परों व टिनशेड में बेखौफ सो रहे थे कि अचानक एक पगलाया सियार बस्ती मे पहुंचा और शिवशंकर पुत्र मोदई ५० वर्ष, दुर्गा प्रसाद पुत्र राम आसरे ५० वर्ष, रमेश पुत्र गौरीशंकर ३० वर्ष, कंचन पुत्री शिवशंकर १२ वर्ष, शुभम पुत्र लालचंद्र १० वर्ष, प्रांजलि पुत्री सुरेश ७ वर्ष तथा लालचंद्र की बकरी को भी काटकर लहुलुहान कर दिया। एक के बाद को काटते हुए भगा चला जा रहा था लोग चिल्लाने लगे, सभी के जख्मों से रक्तस्राव हो रहा था। कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सियार को घेरकर मार गिराया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान संजय सिंह ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को सीएचसी बदलापुर भेजा। गॉव के ही डॉ० तिलकधारी निषाद घायलों की मदद के लिए साथ गये। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

देश के राष्ट्रपति चुने जाने पर युवा भाजपाइयों ने शुक्रवार को जश्न मनाया

पत्रकार :- पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर।: कस्बे के युवा भाजपा नेता वैभव सिंह के आवास पर देश के राष्ट्रपति चुने जाने पर युवा भाजपाइयों ने शुक्रवार को  जश्न मनाया। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी की बधाई दी। श्री सिंह ने सम्बोधित करते हुए
कहा कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदार बनाकर साबित कर दिया है कि पार्टी जातिपाति से उपर उठकर राजनीति कर रही है। कोविन्द जी को राष्ट्रपति चुना जाना पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार करना है।
इस अवसर पर हैप्पी सिंह, छोटे यादव, कल्लू जयसवाल, सुनील तिवारी, हिन्दू युवा वाहिनी प्रभारी पंकज सिंह, रामजीत विन्द,अवनीश सिंह, केशव तिवारी, विवेक सिंह,राममिलन विश्वकर्मा आदि लोग उपास्थित रहे।

यूपी में 5 आईएएस अफसरों के तबादल

लखनऊ-DGP ऑफिस ने भेजा 2 IPS अफसरों को नोटिस,बिना अनुमति के 20 दिन गायब रहने पर भेजा नोटिस,एसएसपी मुरादाबाद प्रितेंदर सिंह और धर्मेंद्र यादव को नोटिस,अप्रैल में तबादला होने पर दोनों अफसर बिना अनुमति के रहे थे गायब

लखनऊ के मेयर की तबियत बिगड़ी,मेदांता ओपन हार्ट सर्जरी के लिए रेफर,KGMU के लारी कॉर्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने किया रेफर,गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्जरी के लिए डॉ. त्रेहान से की बात,डॉ. त्रेहान खुद महापौर के हार्ट सर्जरी की निगरानी करेंगे,लखनऊ के कार्यवाहक महापौर हैं सुरेश अवस्थी

श्रावस्ती- थाने से वन माफिया फरार,वन माफिया दद्दन खां को थाने से छुड़ा ले गए ग्रामीण,फरार चल रहे दद्दन को पुलिस ने किया था गिरफ्तार,लोगों ने थाने का घेराव कर गैंगेस्टर आरोपी को भगाया,सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने थाने में घुसकर भगाया,वन माफिया के थाने से भागने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प,पुलिस दद्दन की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी,चेकिंग,भारी पुलिस बल और पीएसी सिरसिया थाने में मौजूद

लखनऊ-यूपी में 5 आईएएस अफसरों के तबादले,मनोज कुमार सिंह प्रमुख सचिव नगर विकास,कुमार कमलेश प्रमुख सचिव होमगार्ड्स,रितु माहेश्वरी वीसी आगरा विकास प्राधिकरण,अजीत कुमार से निदेशक चिकित्सा का चार्ज वापस,पूजा पाण्डेय निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं बनीं,कुमार कमलेश आखिरकार नगर विकास से हटाए गए,कुछ दिन पहले भी कुमार कमलेश का हुआ था तबादला,रातोंरात कुमार कमलेश का तबादला हुआ था निरस्त

लखनऊ-आतंकी मोहम्मद सलीम खान से ATS कल से शुरू करेगी पूछताछ,सलीम खान से पूछने वाले सवालों का पूरा सिजरा ETV पर,उसने कितनी बार और किस पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया,मुज़फ़्फ़राबाद में कितने समय उसने आतंकवाद की ट्रैनिंग ली,उसके साथ और कौन कौन अन्य लोगों ने प्रशिक्षण लिया था,अभियुक्त सलीम किन किन आतंकी घटनाओं में शामिल रहा,किस उद्देश्य से सऊदी गया,वहां प्रवास के दौरान क्या गतिविधियां थी,वर्तमान में देश और विदेश के किन आतंकवादियों के वो संपर्क में है,क्या वह किसी आतंकी घटना में शामिल रहा,उसमें भूमिका क्या थी?,कौन कौन आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े लोग उसके संपर्क में हैं

इलाहाबाद- जीत की बधाई,रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर संतो में हर्ष की लहर,महंत नरेंद्र गिरी ने दी रामनाथ कोविंद को बधाई,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं नरेंद्र गिरी

औरैया-पुरानी रंजिश में 2 पक्षों में चली गोली,गोली लगने से व्यक्ति की मौत,1 घायल,घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,अयाना थाना क्षेत्र के गंगदासपुर गांव की घटना

फैजाबाद-जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक को लखनऊ किया गया रेफर,इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमेला गांव की घटना

बलिया-चेकिंग के दौरान पुलिस पर 7 बदमाशों ने की फायरिंग,4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,3 मौके से फरार,बदमाशों के पास से 5 कम्प्यूटर,2 बाइक,2तमंचे,5 कारतूस बरामद,हल्दी थाना क्षेत्र के शोधन बाबा के मंदिर के पास से गिरफ्तारी

आगरा-युवक ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास,आरोपी ने सिर कुचलकर हत्या करने का भी किया प्रयास,समय रहते पहुंचे माता पिता परिजनों को देख फरार हुआ आरोपी,पुलिस ने नहीं किया दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज,रेप के मामले को चोरी में दर्ज कर रही है मलपुरा पुलिस,मलपुरा थाना क्षेत्र के अजीज नगर की घटना

आगरा-युवती को अगवा कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म,परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,गैंगरेप के मामले को दबाने में जुटी पुलिस,पीड़ित परिवार की नहीं सुन रही है पुलिस,युवती को 15 दिन बंधक बनाकर किया गैंगरेप,पीटा,फतेहपुर सीकरी थाने की पुलिस का कारनामा

सीतापुर-पुलिस ने प्रेमी युगल को शादी से पहले पकड़ा,लखनऊ के नाका इलाके से फरार हुए थे प्रेमी युगल,सिधौली पुलिस ने दोनों को नाका पुलिस के हवाले किया,सिधौली के रविदास मंदिर में दोनों रचाने जा रहे थे शादी,प्रेमी युगल के नाबालिग होने का किया जा रहा दावा

गोरखपुर-नशे में धुत्त युवक ने सड़क पर किया हंगामा,सिपाही और होमगार्ड को जमकर पीटा,काफी मशक्कत के बाद युवक पर पाया काबू,नशेबाज युवक को थाने ले गई पुलिस,बांसगांव थाने के कौड़ीराम चौराहे की घटना

बुलंन्दशहर-ससुरालियों के युवक की हत्या करने का मामला,रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज़ परिजनों का प्रदर्शन,डीएम आवास पर शव रख कर किया घंटो हंगामा,घेराव,पुलिस ने किया लाठीचार्ज,कई महिलाएं घायल,बुलंन्दशहर कोतवाली के नगर इलाके का मामला

रायबरेली-व्हॉट्सएप ग्रुप में भड़काऊ टिप्पड़ी करना युवक को पड़ा भारी,लालगंज पुलिस ने सायबर एक्ट के तहत किया गिरफ्तार,ऊंचाहार कांड पर जाति विशेष को लेकर किया था भड़काऊ पोस्ट

लखनऊ-देश के साथ पर्यावरण की भी सुरक्षा कर रही वायु सेना,वायुसेना मेमोरा स्टेशन में वर्मी कम्पोस्ट प्लांट शुरू,कमांडर ग्रुप कैप्टन एमजे आगस्टिन ने प्लांट का उद्घाटन किया

कानपुर-कटखने बन्दर ने 3 मासूमों को काटा,नगर निगम,वन विभाग से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं,हाथों में डंडा लेकर रखवाली के लिए बैठे लोग,गोविंद नगर के दादानगर कच्ची बस्ती का मामला

लखनऊ-एसिड अटैक मामले में डीएम-एसएसपी हाईकोर्ट में हुए पेश,जिलाधिकारी ने हलफनामा दाखिल किया,पीड़िता को केजीएमयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया-डीएम,दो-दो गनर होने के बाद भी पीड़िता पर हुआ था एसिड अटैक,मामले की अग्रिम सुनवाई 26 जुलाई को होगी

लखनऊ-स्कूल के बीच समझौता,केजीएमयू और सिडनी मेडिकल स्कूल के बीच हुआ समझौता,दोनों यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स एक दूसरे के संस्थान में कर सकेंगे पढ़ाई,इस बार केजीएमयू के एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टूडेंट् जाएंगे सिडनी,ध्रुव,MBBS-थर्ड की वैलिना नारंग पढ़ाई के लिए सरकारी खर्चे पर जाएंगी सिडनी

पीलीभीत-ट्रक की टक्कर से 3 बाइक सवारों की मौत,पुरनपुर थाना क्षेत्र के NH-730 की घटना

लखनऊ-चरागाह की जमीन पर दोबारा कब्जा,प्रशासन ने साधी चुप्पी,विवेचना की बात कहकर पल्ला झाड़ रही मोहनलालगंज पुलिस,12 बीघा जमीन से SDM ने हटवाया था कब्जा,दहियर में रियल स्टेट कम्पनी के कब्जे से खाली कराई गई थी जमीन,यशोधरा रियल इन्फ्रा स्टेट के डायरेक्टर पर हुई थी FIR

लखनऊ-1 डीआर गुणवत्ता की एक्स-रे मशीन की स्थापना की गई,ट्रॉमा सेन्टर में एक एक्स-रे मशीन की स्थापना की गयी,विभागाध्यक्ष, रेडियो डॉयग्नोसिस विभाग ने दी जानकारी

गोरखपुर-जिलाधिकारी ने फर्जी पत्रकार को कराया गिरफ्तार,ADM सिटी के बाबू को धमका रहा था पत्रकार,गलत काम की पैरवी के लिए बना रहा था दबाव,पुलिस ने आरोपी पत्रकार पर दर्ज किया केस,कैंट थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला

बागपत-कांवड़ यात्रा में हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज,पुलिस की लाठीचार्ज में कई युवक गंभीर घायल,आसामाजिकतत्वों पर कांवड़ा यात्रा बाधित करने का आरोप,बडौत थाना क्षेत्र के नेहरू रोड की घटना

बागपत-त्रियोदशी पर भक्त कर रहे जलाभिषेक,लाखों श्रद्धालुओं हरिद्वार का जल चढ़ाया,मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंजता,बागपत के प्राचीनपुरा महादेव में भक्तों का तांता

आजमगढ़-चोरी करने के आरोप में युवकों ने मासूम को जमकर पीटा,परिजनों के पहुंचने पर किसी प्रकार बच्चे को छुड़ाया गया,पिता की तहरीर पर पुलिस ने 1 नामजद,अज्ञात पर FIR दर्ज,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का चल रहा उपचार,मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पूरा दुल्हन मोहल्ले की घटना

वाराणसी-प्रोफेसर सदानंद शाही नहीं होंगे विलासपुर विवि के कुलपति,नियुक्ति के आदेश को छतीसगढ़(रायपुर) राजभवन ने लिया वापस,बीती 23 मई को राजभवन से हुआ था कुलपति बनाने का आदेश,बीएचयू हिंदी विभाग के प्रोफेसर है सदानंद शाही,विधि संकाय छात्र ने 29 मई को शिकायत कर नियुक्ति पर खड़े किए थे सवाल

बलरामपुर-ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक दुर्गेश की हत्या का मामला,आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक शव रखकर NH को किया जाम,DM और SP के आश्वासन के बाद शव को हाईवे से हटाया गया,हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गयी

गोरखपुर-सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी,कच्ची शराब पीने से युवक की मौत की आशंका,चिलुवाताल थाने के सिकटौर गांव की घटना

बदायूं- कोतवाल निलंबित,सहरवान कोतवाल कार्य में लापरवाही के चलेत सस्पेंड,कादर चौकी इंचार्ज को भी एसएसपी ने लाइन हाजिर किया,4 दिन पहले हुए पशु वध के मामले में SSP ने की कार्रवाई

इलाहाबाद-सरकारी वकीलों की नियुक्तियों पर सरकार कर रही पुनर्विचार,महाधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह ने हाईकोर्ट से मांगा दो हफ्ते का समय,नियुक्तियों को रद्द करने की मांग में दायर जनहित याचिका पर मांगा समय,चयन सूची बनाते समय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने का आरोप,आठ अगस्त को हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई  

वाराणसी-स्टेशन पर लावारिस मिली महिला,2 बच्चे,RPF ने महिला और बच्चों को संस्था को सौंपा,कैंट स्टेशन पर मिली महिला और दो छोटे बच्चे

इलाहाबाद-फर्जी सेवा ट्रस्ट बनाकर ग्रामीणों के साथ फर्जीवाड़ा,रानी लक्ष्मीबाई सेवा ट्रस्ट से करोड़ों की ठगी कर फरार,हैंडपम्प,सिलाई मशीन,सोलर लाईट के नाम पर लिए थे 10-10 हजार,ठगी के शिकार लोगों ने DM और SSP से की कार्रवाई की मांग

इलाहाबाद-सरकारी,निजी अस्पतालों के बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण पर याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा हलफनामा,कोर्ट ने सचिव के हलफनामे को नहीं माना संतोषजनक,28 मार्च 2016 को लागू नियमावली का कड़ाई से पालन का आदेश,कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा विस्तृत हलफनामा,कोर्ट ने जवाबदेह अधिकारियों की मांगी कार्रवाई रिपोर्ट,कोर्ट ने पूछा है कि बताये कि किस अधिकारी के खिलाफ हो कार्रवाई,3 अगस्त को होगी HC में सुनवाई

गुरुवार, 20 जुलाई 2017

अनियमितता पर प्रधानाध्यापक निलम्बित


जौनपुर 20 जुलाई विलंब से प्राप्त सूचना के अनुसार केराकत तहसील के  विद्यालय में अनियमितता पाए जाने पर  प्रधानाध्यापक को निलम्बित करते हुए सहायक अध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी को निलम्बित करने के लिए संस्तुति की गयी है।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने  केराकत तहसील के बेलहरी विकास खण्ड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 21 बच्चों का नामांकन किया गया। इन्हीं बच्चों का नामांकन बेलहरी के ही माता सुदामा देवी पब्लिक स्कूल में भी किया गया था। इस विद्यालय की कक्षा एक से पांच तक ही मान्यता है। इसकी शिकायत मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह को भेजकर आज जांच करायी गयी। जिसमें अनियमितता  की शिकायत पाई गयी थी ।जबकि जनपद केअनेक विद्यालयो मे आज भी नियुक्ति अध्यापकों के स्थान पर बाहरी अध्यापक पढा रहे है जिसकी जाँच गोपनीय तरीके से करायी जाय तो सच्चाई सामने आ जायेगी ।

भलुआहीं का आधा हिस्सा व बरौली गांव को टाउन के उपकेंद्र से जोड़कर बिजली दिए जाने की मांग

पत्रकार :- पवन उपाध्याय

बदलापुर (जौनपुर) : नगर पंचायत बदलापुर के भलुआहीं का आधा हिस्सा व बरौली गांव को टाउन के उपकेंद्र से जोड़कर बिजली दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसे लेकर गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल विधायक रमेश चंद्र मिश्र से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल ¨सिंह ने बताया कि रेलवे क्रसिंग दक्षिण भलुआहीं गांव का आधा हिस्सा टाउन में आता है, लेकिन लोगों को बिजली दस किमी दूर सहोदरपुर के बेदौली फीडर से की जाती है। वह भी ग्रामीण शेड्यूल से, जबकि टाउन फीडर उपकेंद्र महज एक किमी दूर है। इसी तरह टाउन से सटे बरौली गांव को भी टाउन से बिजली न देकर सिगरामऊ फीडर से आपूर्ति की जाती है। लोगों ने बताया कि दोनों गांवों के लोग बिल की अदायगी टाउन की करते हैं और आपूर्ति ग्रामीण की हो रही है। इसके चलते लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

लोगों ने ऊर्जा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में विधायक से कहा कि दोनों गांवों को टाउन की बिजली से जोड़वाएं, जिससे लोगों के साथ न्याय हो सके। इस दौरान केशव सिंह,राजेंद्र अग्रहरि, जयकुमार सिंह हरीलाल मोदनवाल पवन पाण्डेय, रमेश सिंह, आदि उपस्थित रहे।

बुधवार, 19 जुलाई 2017

एन्टी भू माफिया सेल का कमाल

एन्टी भू माफिया सेल ने जौनपुर मे दिखाया अपना असर  ।। मिनी मुख्य मन्त्री कहे जाने वाले पूर्व वत्री सरकार के कैविनेट मन्त्री पारस नाथ यादव के साथ रहने वाले संजय प्रजापति द्वारा लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मरदानपुर मोहल्ला निवासी उषा मौर्य की वषँ2013मे फरजी कागजात के सहारे 65विस्वा  जमीन जिसका आराजी न0211 है का बैनामा कराकर कब्जा करने के एक मामले मे जिला प्रशासन ने जैसी तत्परता दिखाई हैं इससे यह आभास हो रहा है कि आम आदमी के साथ न्याय होगा बताते चले कि इस पूरे प्रकरण मे कही न कही जिला प्रशासन भी उतना दोषी था जितना दोषी कैबिनेट मन्त्री ।बताते चले कि उस समय जमीन के लिए  उक्त महिला ने प्रदेश सरकार के मुखिया से ले़ कर शासन प्रशासन की चौखट पर मत्था टेक दिया था परन्तु कहीं भी न्याय नहीं मिला ।आज कैसे न्याय मिल गया यह विचारीणिय प्रस्न है यही नहीं पीडित महिला ने जो दिलेरी दिखाई है वह भी एक अपने आप मे मिशाल है   अबैध कब्जा की घटना को मीडिया ने भरपूर उछाला जिसके कारण महिला. के साथ कोई अप्रिय  घटना नहीं हो सकी ।आज भारी पुलिस बल के साथ अपनी जमीन पर कब्जा पाने वाली  महिला प्रदेश सरकार को धन्यवाद देती नजर आ रही ।यह सब एन्टी भू माफिया सेल का कमाल है  ।

सड़क दुर्घटना में मौत

जौनपुर सिंगरामऊ बाजार निवासी साईकिल व्यवसायी शिव शंकर गुप्ता (57) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उक्त व्यवसायी बुधवार की सुबह मार्निग वाक करने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिग्री कालेज की तरफ गये थे। जहाँ सड़क पर एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। दुर्घटना के बाद उन्हें सीएचसी बदलापुर ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर जौनपुर ले गए। वहीँ उनकी मौत हो गयी।

मंगलवार, 18 जुलाई 2017

यूपी विधानसभा की सुरक्षा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि वह विधानभवन की सुरक्षा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। दीक्षित ने विपक्षी सदस्यों के आग्रह पर कहा, `मैं सभी दलों के नेताओं के साथ इस मुददे पर बैठक करूंगा।`

सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने सीसीटीवी काम नहीं करने और विधानसभा की सुरक्षा का मामला उठाना चाहा। अध्यक्ष ने हालांकि इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि इस समय प्रश्नकाल है। इस पर कांग्रेस सदस्य मुद्दे को गंभीर बताते हुए आसन के सामने आ गए।

अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों की बात रिकार्ड में नहीं जाएगी। उपद्रव करना अच्छी बात नहीं है। नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि यह गंभीर मसला है ना कि उपद्रव। बसपा के लालजी वर्मा ने कहा कि सदस्य अपने मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की जाए। अध्यक्ष दीक्षित सर्वदलीय बैठक पर सहमत हो गये।

आलू किसानों को मिलेगा भाड़ा अनुदान-योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश के आलू किसानों को उत्पादन लागत का वाजिब लाभ पहुंचाने के लिए भाड़ा अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा मंगलवार को विधानसभा में की। उन्होंने कहा कि भाड़ा अनुदान 50 रुपये प्रति कुंतल की दर से दिया जाएगा। शून्य प्रहर में संसदीय कार्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री एक महत्वपूर्ण विषय पर वक्तव्य देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सदन को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर पहली बार आलू क्रय नीति घोषित की गई है। एक लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। नीति के घोषित होने से पहले किसान अपना आलू कोल्ड स्टोरेज में रख चुके थे। इससे उन्हें आलू की लागत का उचित मूल्य नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश की सीमा में 300 किलोमीटर की दूरी पर परिवहन भाड़ा अनुदान दिया जाएगा। यही नहीं दूसरे राज्यों में ले जाने पर भी परिवहन भाड़ा 50 रुपये प्रति कुंतल या वास्तविक भाड़े का 25 फीसदी की दर से जो भी कम हो, देय होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा मंडी शुल्क व सेस पर भी छूट दी जाएगी। यह छूट 31 दिसंबर 2017 तक अनुमन्य होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पांच से छह लाख किसानों को लाभ होगा और मंडी शुल्क के रूप में करीब 80 से 100 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

कानपुर एयरपोर्ट व बरेली एयरपोर्ट का नाम भी बदला


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को लखनऊ में कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में चार अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें बरेली, कानपुर एयरपार्ट के नामों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है। अब कानपुर एयरपोर्ट का नाम गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर रखा जाएगा।

कैबिनेट बैठक में बरेली एयरपोर्ट के नाम को बदलने को लेकर भी फैसला किया गया है। एयरपोर्ट का नया नाम नाथ नगरी एयरपोर्ट होगा। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अन्य फैसलों के मुताबिक, प्रदेश में बंद पड़े सिनेमाघरों को खोलने की नीति भी मंजूर की गई है। वहीं, श्रमिकों संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट में पारित हो गया है।