पत्रकार :- पवन उपाध्याय
बदलापुर (जौनपुर) : नगर पंचायत बदलापुर के भलुआहीं का आधा हिस्सा व बरौली गांव को टाउन के उपकेंद्र से जोड़कर बिजली दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसे लेकर गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल विधायक रमेश चंद्र मिश्र से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल ¨सिंह ने बताया कि रेलवे क्रसिंग दक्षिण भलुआहीं गांव का आधा हिस्सा टाउन में आता है, लेकिन लोगों को बिजली दस किमी दूर सहोदरपुर के बेदौली फीडर से की जाती है। वह भी ग्रामीण शेड्यूल से, जबकि टाउन फीडर उपकेंद्र महज एक किमी दूर है। इसी तरह टाउन से सटे बरौली गांव को भी टाउन से बिजली न देकर सिगरामऊ फीडर से आपूर्ति की जाती है। लोगों ने बताया कि दोनों गांवों के लोग बिल की अदायगी टाउन की करते हैं और आपूर्ति ग्रामीण की हो रही है। इसके चलते लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।
लोगों ने ऊर्जा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में विधायक से कहा कि दोनों गांवों को टाउन की बिजली से जोड़वाएं, जिससे लोगों के साथ न्याय हो सके। इस दौरान केशव सिंह,राजेंद्र अग्रहरि, जयकुमार सिंह हरीलाल मोदनवाल पवन पाण्डेय, रमेश सिंह, आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें