tikhiawaz24.in

सोमवार, 21 अगस्त 2017

UPSIDC में करोड़ों की हेराफेरी,UPSIDC में करोड़ों के टेंडर में हेराफेरी का खुलासा

लखनऊ-मुख्य सचिव की रिपोर्ट,मुख्य सचिव आज दे सकते हैं गोरखपुर मामले में रिपोर्ट,सीएम ने रिपोर्ट में कई अहम बिंदु शामिल करने के दिए थे निर्देश,मुख्य सचिव इन बिंदुओं को शामिल कर दे सकते हैं फाइनल रिपोर्ट,अन्य रिपोर्टों और पड़ताल के आधार पर तैयार रिपोर्ट सौंपेंगे,मुख्य सचिव राजीव कुमार रिपोर्ट सौंपने की कर रहे तैयारी

दिल्ली-केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार,23 या 24 अगस्त को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,अमित शाह का तमिलनाडु दौरा टला,22,23,24 अगस्त को तमिलनाडु का था दौरा,नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना

लखनऊ-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सैकड़ों फरियादियों से मिले,स्वास्थ्य मंत्री आम लोगों की परेशानियों से हुए रूबरू,सिद्धार्थनाथ सिंह ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश,विधायकों की समस्याओं का भी सिद्धार्थनाथ ने किया समाधान,24 अगस्त को बाढ़ ग्रसित जिलों का दौरा करेंगे स्वास्थ्य मंत्री,बाढ़ ग्रसित सभी जिलों के सीएमओ को हाई एलर्ट-स्वास्थ्य मंत्री,बाढ़ ग्रसित जिलों में दवाओं और चिकित्सकों की न हो कमी,प्रदेश भर के CMO को 250 करोड़ का बजट जारी किया गया

लखनऊ-केजीएमयू में 2 अमृत फार्मेसी का हुआ उद्घाटन,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया उद्घाटन,उद्घाटन पर KGMU में चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे मौजूद,चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन का बयान,अमृत फार्मेसी में ब्रांडेड और जेनरिक दवाएं मिलेंगी-टंडन,बाहर की दवाओं से 70 फीसदी कम दाम पर मिलेगी दवाएं

लखनऊ- मुख्य सचिव का निर्देश,मुख्य सचिव राजीव कुमार ने मंडलायुक्तों और डीएम को दिए निर्देश,ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किए जाने के संबंध में निर्देश,जिला स्तर पर कैंप के आयोजन की तिथि 5 सितम्बर रखी जाए,जिलों में कैंप की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे,जिन मंत्रियों के पास 2 जिलों का प्रभार हैं वहां 8 सितम्बर की तिथि रखें,डीएम अपने जिलों से संबंधित विधायक और मंत्री को भी बुलाएं,30सिसम्बर से पहले सभी स्तरों पर बांट दिए जाएं प्रमाण पत्र,सीएम की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम में 11 हजार किसानों को बुलाएं,सीएम के कार्यक्रम के आयोजन में35 लाख रुपए ही खर्च हों,प्रभारी मंत्रियों के कार्यक्रम 5 किसानों को बांटा जाए प्रमाण पत्र,मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में अलग से आदेश जारी होगा

लखनऊ- UPSIDC में करोड़ों की हेराफेरी,UPSIDC में करोड़ों के टेंडर में हेराफेरी का खुलासा,फर्जी कागजातों पर हासिल किए गए 200 करोड़ के टेंडर,यूपीएसआईडीसी ने सभी टेंडरों को निरस्त किया, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र,एफडी लगा हासिल किए थे टेंडर,कंपनियों की करोड़ों की जमानत राशि भी जब्त,नोएडा की श्रीबालाजी बिल्डर्स को मिले थे 150 करोड़ के काम,आगरा की गणपति मेगा बिल्डर को मिला था 50 करोड़ का काम,बालाजी के 16 और गणपति के 3 कॉन्ट्रैक्ट बॉन्ड निरस्त,2015-16 के दौरान हुए थे सभी टेंडर, तत्कालीन अधिकारी भी घेरे में,सरस्वती हाईटेक और ट्रांस गंगा सिटी के टेंडर,बालाजी के मालिक वेदप्रकाश,गणपति के मालिक पराग जैन हैं

इलाहाबाद-मृतक आश्रित कोटे में नौकरी का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण आदेश, मृतक आश्रित को नियुक्ति का है अधिकार-HC,नियुक्ति में नहीं देखी जायेगी कर्मचारी की मृत्यु की वजह,आश्रित पुत्र को नियुक्ति देने से इंकार करने का आदेश किया रद्द,हत्या या आत्महत्या के संशय पर विभाग ने किया था इंकार

बरेली- आतिशबाजी के दौरान ब्लास्ट,शादी समारोह में आतिशबाजी के दौरान ब्लास्ट,युवक की मौत, 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,बहेड़ी थाना क्षेत्र के सकरस गांव की घटना

बुलंदशहर-खुलासे पर हंगामा,शिक्षिका कुसुमलता हत्याकांड के खुलासे पर हंगामा,DM कार्यालय पर पीड़ित परिवार ने जमकर किया हंगामा,पुलिस कार्रवाई पर पीड़ित परिवार ने उठाए सवाल,मुख्य आरोपियों को छोड़कर,नाबालिग को गुपचुप भेजा जेल,पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की,कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुना पुरम इलाके का मामला

रामपुर-निकली तिरंगा यात्रा,केंद्रीय राज्यमंत्रियों ने निकाली तिरंगा यात्रा,मुख्तार अब्बास नक़वी,बलदेव औलख ने निकाली यात्रा,स्टार चौराहे से गांधी समाधि तक निकाली तिरंगा यात्रा

महोबा-युवक का मिला शव,कमरे में खून से लथपथ युवक का मिला शव,पुलिस ने जताई हत्या की आशंका,कुलपहाड़ क्षेत्र के टौरियापुरा मोहल्ले की घटना

लखनऊ-मंडल मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी,कैबिनेट में जल्द लाई जाएगी सिविल एविएशन प्रमोशन पॉलिसी,एयरलाइन कंपनी को सरकार मुहैया कराएगी सरकारी मदद,शुरुआत में50 फ़ीसदी सीटों का किराया केंद्र-राज्य करेगा वहन

मेरठ-बारह हजार का ईनामी गिरफ्तार,लूट की कई वारदातों में वांछित था जोगेन्द्र,सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज से किया गिरफ्तार

बागपत-पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को किया अरेस्ट,तीन विदेशी पिस्टल,लाखों का लूट का माल बरामद,शहर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली हाईवे से पकड़ा

लखनऊ- जन सुनवाई मूल्यांकन,जन सुनवाई को लेकर DM स्तर पर कार्रवाई का मूल्यांकन,शासन से जारी की गई परर्फार्मेंस रिपोर्ट,जन सुनवाई करने में बांदा के DM महेंद्र सिंह अव्वल रहे, डीएम सिद्धार्थनगर जन सुनवाई में दूसरे स्थान पर रहे,डीएम कानपुर नगर जन सुनवाई में तीसरे स्थान पर, प्रतापगढ़,जौनपुर और गाजीपुर डीएम जन सुनवाई में फेल,इन जिलों में जन सुनवाई को लेकर नहीं दिखी संजीदगी

उन्नाव-उपभोक्ताओं के खाते से 72लाख निकालने का मामला,सेंट्रल बैंक की लखनऊ टीम ने बैंक पर मारा छापा,बैंक के कागजातों की टीम कर रही जांच पड़ताल,बैंक कर्मियों समेत 6 लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा,गंगाघाट के शुक्लागंज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मामला

मिर्जापुर-पारसनाथ स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर गिरफ्तार,स्कूल का गेट गिरने से छात्र की हुई थी मौत,लोअर केजी के बच्चे पर गिरा था लोहे का गेट,परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने की गिरफ्तारी,देहात कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले हुई थी घटना

लखनऊ-शिक्षा मित्रों से एडीएम ने की मुलाकात,मांग पत्र की कॉपी एडीएम को शिक्षामित्रों ने सौंपी, शासन के निर्णय के बाद ही आंदोलन खत्म होगा-शिक्षा मित्र

फिरोजाबाद-पति पत्नी ने दी जान,पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,घरेलू विवाद के चलते घटना का दिया अंजाम,कमरे में फांसी पर लटकता मिला दोनों का शव,बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गढ़ी तिवारी गांव की घटना

उन्नाव-श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का मामला,एक श्रद्धालु की इलाज के दौरान हुई मौत,16 श्रद्धालुओं का चल रहा इलाज,6 की हालत गंभीर,भटही मेले में जा रहे थे सभी श्रद्धालु,गंगाघाट थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग पर हादसा

लखनऊ-पंचायत मित्र को मारी गोली,पंचायत मित्र को बदमाशों ने मारी गोली,घायल पंचायत मित्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया,मलिहाबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना

पीलीभीत-करोड़ पुलिस चौकी पर रौब दिखा रहा फर्जी सिपाही अरेस्ट,शाजहांपुर का रहने वाला है आरोपी फर्जी सिपाही,बरखेड़ा थाना क्षेत्र के करोड़ पुलिस चौकी का मामला

कानपुर-नाबालिग लड़की को युवक के भगाने का मामला,पीड़ित लड़की के परिजन एडीजी से मिले,कानपुर देहात की रसूलाबाद पुलिस पर आरोप,मामले में कार्रवाई न करने का लगाया आरोप,एडीजी ने एसपी कानपुर देहात को दिए बरामदगी के निर्देश

बुलंदशहर-तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेम्पो में मारी टक्कर,टेम्पो सवार 8 लोगों की हालत गंभीर,बस चालक फरार,सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बदायूं हाईवे पर हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर-खतौली हादसे के बाद हरिद्वार-पुरी एक्सप्रेस फिर हुई बहाल,हरिद्वार से पुरी जाने वाली ट्रेन खतौली होते हुए हुई रवाना,ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों में अभी भी दहशत बरकरार,19 अगस्त को हुई घटना की चर्चा करते नजर आए यात्री,मेरठ सिटी अधीक्षक आरती शर्मा का बयान,ट्रैक बहाल पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखी गई-स्टेशन अधीक्षक

लखनऊ-शिक्षा मित्र प्रदर्शन,शिक्षा मित्रो को लखनऊ आने से रोकने में प्रशासन नाकाम,विधानसभा के आसपास बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात,लक्ष्मण मेला पार्क में भी सैकड़ो की संख्या में फोर्स लगी,शिक्षा मित्रों में अराजक तत्व भी शामिल हो सकते हैं-SSP,उपद्रवियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार-एसएसपी

प्रतापगढ़-बिना सत्यापन भुगतान,कूड़ा उठाने के नाम पर किया गया लाखों का खेल,नियम कानून दरकिनार कर किया17.39 लाख का भुगतान,बिना सत्यापन के नगर पालिका ने किया कम्पनी को भुगतान,ईओ की मिलीभगत से लाखों का हुआ हेर फेर,सभासदों की शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश,ग्वालियर की एसआरएमटी कम्पनी को किया गया भुगतान

सुलतानपुर-डाक सेवकों की हड़ताल से डाक व्यवस्था ठप,जिले के 417डाकघरों में एक हफ्ते से लटक रहे ताले,अधीक्षक की चेतावनी काम पर नहीं लौटे तो होगी कार्रवाई,मांगों को लेकर डाककर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

सुलतानपुर-छत का स्लैप खोलते समय हुआ हादसा,छत गिरने से दो मजदूर मलबे में दबकर घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,लम्भुआ कोतवाली के सेमरी राजापुर की घटना

कानपुर-दबंगों पर कॉलोनी पर जबरन कब्जे का आरोप,विरोध करने पर महिलाओं से दबंगों ने की मारपीट,आरोप लगाने पर दबंगों ने थाने पर किया हंगामा,मौके पर एसपी समेत 2 थाने की फोर्स पहुंची,बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ढकना पुरवा का मामला

हापुड़-युवक का एटीएम कार्ड बदलकर34 हजार उड़ाए,एटीएम में पहले से मौजूद2 युवकों ने की जालसाजी,सीसीटीवी में कैद हुई जालसाजों की करतूत,गढ़ कोतवाली के एसबीआई के एटीएम का मामला

वाराणसी-शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्ला खां की 11वीं पुण्यतिथि,बिस्मिल्ला खां की कब्रगाह पर हुआ पुण्यतिथि कार्यक्रम,बिस्मिल्ला खां के परिवार अधिकारी रहे मौजूद,कब्रगाह पर निर्माण को लेकर परिवार ने जताया असंतोष,सिगरा क्षेत्र के फातमान कब्रगाह पर पुण्यतिथि कार्यक्रम

लखीमपुर-शारदा नदी का बंधा खतरे में,फूलबेहड़ इलाके में बंधा कटना शुरू

ललितपुर-एक गाड़ी से काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद,पुलिस ने डेटोनेटर,शेल और बारूद बरामद किया,चेकिंग के दौरान गाड़ी से मिला विस्फोटक,जाकलौन थाना क्षेत्र से बरामदगी,दो आरोपी गिरफ्तार,पूछताछ जारी

सहारनपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मंडलीय समीक्षा बैठक,मुख्यंत्री ने शामली के एसपी के कार्यों को तरीफ की,सीएम ने PWD विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार,पुराना ढर्रा छोड़ विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश,अस्पतालों में भी सुविधाएं बढाने के सीएम ने दिए आदेश,सड़क मार्ग से सरसांवा एयरपोर्ट रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी

मेरठ-पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश किए अरेस्ट,मवाना में सर्राफा की दुकान में की थी लाखों की चोरी,लूट के जेवर और नगदी बरामद, 6 आरोपी फरार,लिसाढ़ी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद की गिरफ्तारी

गाजियाबाद-13 लाख 80 हजार रुपये की लूट,प्राइवेट कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट,बाइक सवार असलहाधारियों ने की लूट,गाजियाबाद के इंदिरापुरम का मामला

आगरा-दबंगों से परेशान दो लड़कियां धरने पर,नाबालिग लड़कियों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,दबंगों पर कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट में धरना,रकाबगंज इलाके के पानी वाली भट्टी का मामला

मेरठ-रंजिश में बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की घटना

देवरिया- जिले में बाढ़ का क़हर जारी,भदिला, कोटइलावा, कपरवार गांव में घुसा बाढ़ का पानी,तीनों गांवों को लोगों ने पड़ोस के गांवों में किया पलायन,बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन नहीं कर रहा इंतजाम

सीतापुर-भूमि अध्याप्ति कार्यालय का लेखा लिपिक गिरफ्तार,गंगा राम रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार,सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक से मांगी थी 50 हजार रिश्वत,भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने कलेक्ट्रेट से किया अरेस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान-हम 24 लाख लोगों को आवास देंग

सहारनपुर-सीएम ने जनमंच सभागार में विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र बांटे,पीएम ग्रामीण आवास योजना का प्रमाणपत्र,निशुल्क बिजली कनेक्शन प्रमाणपत्र भी  बांटे

सहारनपुर-सीएम योगी का बयान-शासन,प्रशासन और संगठन में हो तालमेल-सीएम,तालमेल के लिए जिले में नियुक्त हुए प्रभारी मंत्री-सीएम,नई सरकार है इस लिए चुनौतियां भी अधिक हैं-सीएम,'अराजकता समाप्त कर प्रशासन को संवेदनशील बनाना है',सुशासन और विकास के लिए काम करना होगा-सीएम

सहारनपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान-हम 24 लाख लोगों को आवास देंगे-मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देंगे आवास-सीएम,हर गरीब को राशन कार्ड दिया जाएगा-मुख्यमंत्री,7 लाख परिवारों के पास अभी विद्युत कनेक्शन नहीं-सीएम,बिजली चोरी करने वाला व्यक्ति डरता रहता है-मुख्यमंत्री,कटियामारी से ट्रांसफार्मर अधिक जलते हैं-मुख्यमंत्री,हम कनेक्शन को नियमित करने का प्रयास कर रहे-सीएम,गरीबों के घर में हम मीटर लगाएंगे,सब्सिडी भी देंगे-सीएम,हम समाज में समानता की भावना जागृत करेंगे-मुख्यमंत्री,जल्द ही सभी को 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करेंगे-मुख्यमंत्री,हमने 100 दिन में 8 हजार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई-सीएम,हमने किसानों का कर्ज माफ किया-मुख्यमंत्री योगी,गन्ना किसानों को बकाया कराया गया-मुख्यमंत्री योगी,गन्ना मंत्री ने बहुत अच्छा काम किया-मुख्यमंत्री योगी,सबके विकास का नाम ही सत्ता होती है-मुख्यमंत्री,'हमारी सरकार में जाति-मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं होगा',सब का विकास ही हमारी सरकार का मंत्र है-मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होगी-मुख्यमंत्री,कांवड़ यात्रा के भक्तों को धन्यवाद- मुख्यमंत्री योगी,हमने लाउडस्पीकर पर बैन नहीं लगाया-मुख्यमंत्री,सब मिलकर त्योहार मनाते हैं तो जाति भेद समाप्त होता है-सीएम,जब हम सब भगवान की संतान हैं तो भेदभाव कैसा-मुख्यमंत्री,कानून के दायरे में रह कर काम करें- मुख्यमंत्री,त्योहार मनाने में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए-मुख्यमंत्री,हम रक्षा बंधन, जन्माष्टमी,दीपावली और ईद भी मनाएंगे-सीएम,थानों को 5 लाख रुपए देने की बात कर रहे हैं-मुख्यमंत्री,5 लाख जनता के स्वास्थ्य और शिक्षा को देते तो अच्छा होता-सीएम

मथुरा-डिप्टी सीएम बयान,डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का बयान-रेल हादसे में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई-शर्मा,'भविष्य में दोबारा घटना न हो इसके ले व्यवस्था हो रही',पीएम मोदी ने पूरे देश का विकास किया-दिनेश शर्मा

लखनऊ-एक लाख से अधिक शिक्षामित्र लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे,समायोजन रद्द होने के विरोध में कर रहे प्रदर्शन,समान कार्य समान वेतन की शिक्षामित्र कर रहे मांग,नया अध्यादेश लाकर नियुक्ति की मांग कर रहे शिक्षामित्र

देवरिया-बाढ़ का कहर जारी,देवरिया जिले में बाढ़ का कहर जारी,राप्ती नदी 1.50 मीटर खतरे के निशान से ऊपर,गुर्रा नदी 1.70 मीटर खतरे के निशान से ऊपर,घाघरा नदी 1.95 मीटर खतरे के निशान से ऊपर,नदियों की बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुसा,बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोग कर रहे पलायन,प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही से लोग परेशान

गोरखपुर-लहसड़ी बंधे में रिसाव से ग्रामीणों में हड़कंप,बंधे के रिसाव को रोकने में जुटे ग्रामीण,गिट्टी,बालू और मिट्टी के बोरे से रोका जा रहा रिसाव,बंधा टूटने से शहर में कई जगह भर सकता है बाढ़ का पानी,खोराबार थाना क्षेत्र में है शहर को बचाने वाला लहसड़ी बंधा

उन्नाव-श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,26 लोग दबे,ट्राली के नीचे से लोगों को निकालने का काम जारी,गंभीर घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा,गंगाघाट थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग पर हादसा

गोंडा-गोंडा में नहीं थम रही है बाढ़ की विनाश लीला,घाघरा की बाढ़ से 525 मजरे बुरी तरह प्रभावित,लोगों ने थामी नाव की पतवार,पलायन कर रहे लोग,राहत और बचाव कार्य के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति,कर्नलगंज और तरबगंज क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी

इलाहाबाद-ई कोर्ट की शुरुआत,इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज से नये ई कोर्ट की शुरुआत,ई कोर्ट में जस्टिस अंजनी कुमार मिश्र कर रहे हैं सुनवाई,शुरुआत में केवल कोर्ट के पास है डेस्क टॉप,वकीलों की बेंच पर नहीं है एलसीडी डिस्प्ले,वकीलों को पुराने तरीके से ही फाइल से करनी पड़ रही है बहस,अभी केवल एक कोर्ट संख्या 9 में हुई है शुरुआत,आगे बार का सहयोग मिला तो अन्य कोर्टें भी होगी ई कोर्ट,आज सोमवार को 6 नए केस ई कोर्ट में दाखिल,नये दाखिल मुकदमे ई कोर्ट सिस्टम से सुने गये,शेष सभी मुकदमे पहले से चालू पद्धति से सुने जा रहे हैं

लखनऊ-रोडवेज बस में महिला से छेड़छाड़ करने वाले 2 गिरफ्तार,ड्राइवर ने मड़ियांव थाने में बस रोककर किया पुलिस के हवाले,बस में बैठी विदेशी महिला से शोहदे कर रहे थे छेड़खानी,शराब के नशे में धुत होकर महिला को शराब पिलाने की कोशिश,ड्राइवर ने लिखाई FIR, विदेशी महिला की तलाश जारी,कैसरबाग से दिल्ली जा रही थी रोडवेज की बस

मथुरा-मुजफ्फरनगर रेल हादसे पर बोले कलराज मिश्रा-पूर्व की सरकारों की कमी से हो रहे रेल हादसे-मिश्रा,रेल मंत्री का इस्तीफा समस्या का समाधान नहीं-मिश्रा,मामले की जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई-मिश्रा

बलिया-लगातार बढ़ घाघरा नदी का जलस्तर,एक दर्जन से अधिक गांवों मे घुसा बाढ़ का पानी,जल भराव और कटान के चलते आवागमन बंद,मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा में कटान जारी,बाढ़ प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ कर रहे पलायन

कानपुर-सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर हुआ अश्लील डांस,कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए जमकर ठुमके,अरमापुर इलाके में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

सहारनपुर-जलभराव से पोल खुली,तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव,सीएम के दौरे से पहले नगर निगम की खुली पोल,आज सीएम योगी का है सहारनपुर दौरा 

फैजाबाद-साबरमती एक्सप्रेस में यात्री का मिला शव,यात्री के साथ जहरखुरानी की आशंका,सूरत से लौट रहा था यात्री,सारा सामान गायब,फैजाबाद रेवले स्टेशन पर जीआरपी ने उतारा शव  

सहारनपुर-बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार गिरी,मलबे में महिला समेत 4 लोग दबे,स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला,महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती,मिर्जापुर कस्बे की घटना

मेरठ-डाक्टर के परिवार को बंधक बनाकर लूट,आधा दर्जन बदमाशों ने लूटे 8 लाख रुपए,जमीन खरीदने के लिए घर में रखा था कैश,सरधना थाना क्षेत्र के नानू गांव की घटना

हरदोई-हिरासत में लिया गया,सैकड़ो शिक्षा मित्रो को हिरासत में लिया गया,लखनऊ जाते वक्त पुलिस ने लिया हिरासत में,संडीला,शहाबाद इलाके से हिरासत में लिया  

लखनऊ-अफवाहों का बाजार,शिक्षा मित्रों के प्रदर्शन पर अफवाहों का बाजार गर्म,गलत तस्वीरे लगाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह,चित्रकूट में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की तस्वीरें वायरल,ट्रेन की छत पर बैठे श्रद्धालुओं को बता रहे शिक्षामित्र

मेरठ-10 साल के बच्चे की पीट पीटकर हत्या,पहचान छुपाने के लिए चेहरा तेजाब से जलाया,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावलीखास की घटना

बांदा-ट्रेनों की छतों पर श्रद्धालु,रेलवे की बदइंतजामी से हो सकता बड़ा हादसा,ट्रेनों की छतों पर बैठकर श्रद्धालु कर रहे सफर,सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट पहुंचते है लाखों श्रद्धालु

कानपुर-2 स्मैक तस्कर गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान 2 स्मैक तस्कर गिरफ्तार,2 लाख की स्मैक तस्करों के पास से बरामद,बाबूपुरवा पुलिस ने बगाही इलाके से किया गिरफ्तार

लखनऊ-पटना के सीधी उड़ान ,लखनऊ से शुरु होगी पटना के लिए सीधी उड़ान,एलायंस एयर ने शुरु की फ्लाइट की सेवा,9I694 फ्लाइट सुबह 11.50 बजे लखनऊ से भरेगा उड़ान,24 अगस्त से शुरु होगी विमान सेवा 

गोरखपुर-सड़क के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव,मृतक युवक के शरीर पर मिले चोट के निशान,गोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के पास मिला शव

औरैया-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल,सीसीटीवी की निगरानी में जिला पंचाय़त अध्यक्ष चुनाव,ककोर मुख्यालय की परिधि में बंद रहेंगे स्कूल-कालेज,15 किलोमीटर की परिधि स्कूल कालेज रहेंगे शिक्षण संस्थान,जिले में धारा 144 लागू

जौनपुर-एक ही गांव के दो दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती,इलाज के दौरान दो लोगों की अस्पताल में मौत,डायरिया के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग बेखबर,धर्मापुर क्षेत्र के बिशुनपुर गांव का मामला 

फतेहपुर-श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,दर्जन भर लोग घायल,कानपुर रेफर,हुसैनगंज के देवरी मोड़ के पास हादसा

रायबरेली-लखनऊ जा रहे शिक्षा मित्रों को पुलिस ने रोका,शिक्षा मित्रों से भरे 7 वाहन पुलिस ने रोके,लखनऊ में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे शिक्षा मित्र,बछरावां इलाके में पुलिस ने रोका

कौशाम्बी-भरवारी रेलवे क्रासिंग पर लगा भीषण जाम,स्टेशन के दोनों तरफ आउटर पर ट्रेन रुकी,अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लगा जाम,रेलवे की पुलिस जाम हटवाने में जुटी

वाराणसी-अज्ञात महिला की मिली लाश मिलने से सनसनी,मौके पर पहुंची पुलिस कर रही शिनाख्त,लंका क्षेत्र के रविदास पार्क के पास का मामला

आगरा-जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में अंधेरगर्दी,पूरे् दफ्तर में सुबह से एक भी कर्मचारी नहीं,अफसरों की कुर्सियां भी खाली,फरियादी भटक रहे,दफ्तर में बिजली की भी बर्बादी दिखी

लखनऊ-तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 3 महिलाओं को कुचला,एक महिला की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर,दोनो घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया,बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी चौकी के पास हुआ हादसा

शामली-रिश्वतखोर पुलिसकर्मियो का वीडियो वायरल,ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे दोनों पुलिसकर्मी,पांच सौ से एक हजार तक वसूलते हैं रिश्वत,पीड़ितों ने रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाया,सिपाही संजीव और मुंशी प्रदीप का वीडियो वायरल,झिंझाना थाने की ऊन चौकी पर तैनात हैं दोनों पुलिसकर्मी 

हापुड़-सपा नेता पर केस,सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और भाई के खिलाफ मुकदमा,हापुड़ कोतवाली  में मुकदमा दर्ज हुआ,अपहरण ,जान से मारने की धमकी देने का आरोप,सपा के पूर्व प्रदेश सचिव हैं सत्यपाल यादव,जिला पंचायत सदस्य शशि कसाना ने दर्ज कराया मुकदमा,आज ही हो रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव

लखनऊ- ऐतिहासिक झील पर कब्जा,आशियाना में खजाना मार्केट के सामने स्थित झील पर निर्माण जारी,किला मोहम्मदी नगर की ऐतिहासिक झीलस पर अवैध निर्माण,झील पर जेसीबी लगा कर रातों-रात खोदी नीव,चल रहा निर्माण,अवैध कब्जेदारों ने नींव भरने के लिए भारी संख्या में मजदूर लगाए,LDA वीसी की पहल के बाद भी आज भी चल रहा निर्माण कार्य,वीसी ने एलडीए सचिव को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश,डॉयल 100 पर भी दी गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस 

सम्भल-पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,24 मोबाइल,4 तमंचे,26 कारतूस,लैपटॉप,नगदी,जेवर बरामद,कई क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को दे चुके है अंजाम,बनियाठेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अमेठी-शिक्षा मित्र हिरासत में,पुलिस ने 8 शिक्षा मित्रों को हिरासत में लिया,लखनऊ में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे शिक्षा मित्र,जगदीशपुर के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का मामला

आगरा-तासौड़ गांव के ग्रामीणों में सांपों की दहशत,9 दिन में सांपों ने 1 ही परिवार के 8 लोगों समेत 9 को डसा,सांपों के डर से ग्रामीण रात दिन चारपाई पर बिता रहे समय,पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के तासौड़ गांव का मामला 

लखनऊ-कांग्रेस ने शुरू किया स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम,राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम हुआ लॉंच,मरीजों की मदद के लिए अस्पतालों में कैंप लगाएगी कांग्रेस,गोरखपुर हादसे के बाद कांग्रेस का स्वास्थ्य अभियान

मऊ-अपहरण के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार,थाने के अंदर से पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार,कोपागंज थाना के सहरोज गांव से हुई गिरफ्तारी

इलाहाबाद-विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग,90 फीसदी जली महिला की मौके पर हुई मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,खीरी थाना क्षेत्र के टाऊंगा गांव का मामला 

बहराइच-ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,बहराइच से मैलानी जा रही थी ट्रेन,मिहीपुरवा रेलवे स्टेशन के पास की घटना

झांसी-कच्चे मकान की दीवार गिरने से 4 लोग घायल,2 लोगों की हालत गंभीर,मेडिकल कॉलेज में भर्ती,मौंठ थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव की घटना 

हेड कान्सटेबिल ने ट्रेन के सामने कूद कर मौत को लगाया गले

जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के बाजिद पुर  रेलवे क्रासिंग के पास आज शाम कोतवालीथाना क्षेत्र के  सरायपोख्ता चौकी पर  तैनात अजीत कुमार पाण्डेय नामक हेड कास्टेबल ने  वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही श्रम जीवी ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या कर लिया। सिपाही द्वारा मौत के गले लगाने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लाईनबाजार थाना ,  नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। अभी तक आत्महत्या केपीछे का कारण पता नही चल पाया है। इस बारे मे यस पी सिटी अनिल कुमार पान्डेय ने बताया कि उक्त सिपाही कुछ दिनों से स्वास्थ्य सेपीडित था ।

पेड़ से लटकता युवक का शव


जौनपुर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र जगदीपुर गांव के 22 वर्ष युवक फुल कुमार निषाद पुत्र द्वारिका प्रसाद निषाद का रस्सी से हाथ और मुह बधा हुआ चिलबिल के पेड़ पर लगभग 20 फिट पर लटकता हुआ मिला ।
 वह घर से शुक्रवार की शाम पांच बजे निकला था। परिजन रात भर आने का इंतजार करते रहे। सुबह रिश्तेदारो के यहां खोज-बीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह परिजन, गाँव वाले, रिश्तेेदार सहित दर्जनों लोग गाँव के ही जंगल में एक तरफ से खोजने निकले। घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में खोजते समय एक जगह उसके पिता को उसकी चप्पल दिखाई दी। फिर उन्होंने आसपास खोज की  तो नहीं मिले, बाद में वहीँ बदबू आने लगी तो उसने ऊपर देखा तो लाश ऊपर टंगी थी। वह बरमूडा पहने हुए था। उसके मुँह को बाँधा गया था तथा हाथ को नायलॉन की रस्सी से विधिवत बांधा गया था। फिर गले में रस्सी के सहारे लाश चिलबिल के पेड़ पर जमीन से तीस फिट ऊपर लटकी थी। घटनास्थल से उसका पिता द्वारिका प्रसाद निषाद सीधे महमूदपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह के घर दौड़ते हुए पहुँचे। फिर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। प्रधान ने तुरंत एसओ योगेंद्र सिंह को सूचना दी तो वे तत्काल मयफोर्स मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करके अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुँचकर क्षेत्राधिकारी बदलापुर विनय कुमार द्विवेदी ने मौका मुआयना किया। तथा मौके पर डाग स्क्वाएड को बुलाया गया। वहाँ लाश उतारने के लिए पुलिस को घंटो मशक्कत करनी पड़ी । पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दी है ।