जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के बाजिद पुर रेलवे क्रासिंग के पास आज शाम कोतवालीथाना क्षेत्र के सरायपोख्ता चौकी पर तैनात अजीत कुमार पाण्डेय नामक हेड कास्टेबल ने वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही श्रम जीवी ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या कर लिया। सिपाही द्वारा मौत के गले लगाने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लाईनबाजार थाना , नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। अभी तक आत्महत्या केपीछे का कारण पता नही चल पाया है। इस बारे मे यस पी सिटी अनिल कुमार पान्डेय ने बताया कि उक्त सिपाही कुछ दिनों से स्वास्थ्य सेपीडित था ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें