tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

जौनपुर में सीएम योगी का बयान- किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी

दिल्ली: जज विवाद पर राहुल गाँधी के घर पर मीटिंग, कांग्रेस के बड़े नेता बैठक में शामिल, कानून विशेषज्ञ, सलमान खुर्शीद,मनीष तिवारी पी चिदम्बरम पहुंचे।

दिल्ली: पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का बयान- न्याय पालिका पर आरोप से झटका, न्याय पालिका की साख को झटका लगा है,  न्यायपालिका अगर विश्वास खो देगी तो क्या बचेगा।

दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया मनन मिश्रा का बयान- यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, आपस में कुछ मतभेद हो गया है,बैठक दूर कर लेंगे, सारे जज और CJI आपस में बैठकर हल निकल लेंगे, सरकार ने इस मामले से खुद को दूर कर लिया है, इतिहास में पहली बार SC के 4 जज सामने आये हैं, सारे वकील,सभी जज,सीजीआई से बात करेंगे।

यूपी में एंटी रोमियो दल पूरी तरह फेल, एंटी रोमियो दल पर सवासिया निशान लगा?, जिलों में एंटी रोमियो दल क्या कर रहा है, मेरठ,गोरखपुर,नोएडा,शामली में बेटियां असुरक्षित, राजधानी लखनऊ में भी एंटी रोमियो दल फेल, कानपुर में भी कल हुई थी छेड़खानी की घटना, दारोगा का बेटा ही निकाला था शोहदा, एंटी रोमियो दल पर अभी तक कार्रवाई नहीं, एंटी रोमियो दल स्कूल के बाहर नहीं खड़े हो रहे, एंटी रोमियो दल के सिपाही जिलों में मौज मार रहे।

ग्रेटर नोएडा: बॉक्सर खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, फ्लाइट के रूम में मिला था खिलाड़ी जितेंद्र माना का शव, इंटरनेशनल जूनियर बॉक्सिंग खिलाड़ी रह चुका था, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, सूरजपुर के एवीजे हाइट्स सोसायटी का मामला।

इलाहाबाद: घूरपुर में पथराव आगजनी का मामला, पथराव में एसडीएम करछना और अर्दली घायल, घायल एसडीएम राजा गणपति आर को भर्ती किया, एसआरएन हॉस्पिटल में किया गया भर्ती, पथराव में पीएसी के तीन सिपाही भी हुए घायल, हंगामे के दौरान कई ग्रामीण भी हुए जख्मी, घूरपुर के कर्मा बाजार इलाके का मामला, दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव और बवाल।

फतेहपुर: डीजल चोर गैंग चढा पुलिस के हत्थे, 200 लीटर डीजल, 2 फर्जी नंबर गाड़ी बरामद, 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  2 युवक मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस, औंग थाने के गोधरौली गांव का मामला।

बुलंदशहर: बाइक सवार हथियारबन्द बादमाशों ने जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के  सीआरओ से दिनदहाड़े 1.78 लाख की लूट, गांव से कलेक्शन कर वापस लौट रहा था सीआरओ, सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के डेरीन सालेपुर की घटना।

जौनपुर: जौनपुर में सीएम योगी का बयान- किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी, तभी प्रदेश खुशहाल होगा, धरती के स्वास्थ्य पर किसी को चिंता नहीं, तरह-तरह का केमिकल इस्तेमाल किया जा रहा, जिससे धरती का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, धरती के परीक्षण की जरूरत है, स्वाइल हेल्थ टिप्स को मानने की जरूरत।

मेरठ: एसएसपी मंजिल सैनी का होटलों से लड़कियां सप्लाई, सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, एसएसपी ने भारी फोर्स के साथ की छापेमारी, कई होटल संचालकों, मैनेजरों को लिया हिरासत में, SSP की छापेमारी से इलाके में मचा हड़कंप, रोडवेज बस स्टैंड के सामने होटलों पर हुई छापेमारी, होटल शेरे पंजाब,होटल प्रिंस, होटल स्वामी,होटल हिमालय होटल खालसा पर पुलिस ने मारा छापा, एसएसपी के निर्देश पर होटलों में छापेमारी, मेरठ में लड़कियों की सप्लाई की सूचना पर छापे।

गाजीपुर: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने 34.1 लाख लागत से तैयार शौचालय का किया लोकार्पण, सांसद आदर्श स्कूल योजना के तहत प्राइमरी स्कूल मिश्रौलिया को लिया गोद, यूबीआई और भारती फॉउंडेशन करेगा सहयोग, स्कूल में छात्रों की पढ़ाई की विशेष तैयारी, आने वाले समय में चलेगी स्मार्ट क्लास, विनोवा भावे फॉउंडेशन ने भी किया योगदान, जनपद के 14 स्कूलों में बनाएगा शौचालय।

बाराबंकी: 12 लोगों की मौत का मामला,देवा कोतवाली इलाके में हुई मौतें, जांच के लिए पहुंची टीम ने किया निरीक्षण, एक्साईज इंटेलिजेंस ब्यूरो के ज्वाइंट कमिश्नर पहुंचे, ज्वाइंट कमिश्नर जेबी सिंह,ज्वाइंट कमिश्नर एसपी राव, मृतक माता प्रसाद व अन्य घरों पर जाकर की जांच, लोहिया अस्पताल में भर्ती माता प्रसाद के पुत्र से मिलेंगे।

गोरखपुर: सीएम ने मंदिर में लगने वाले मेले की ली जानकारी, मकर संक्रांति के मौके पर लगता है खिचड़ी मेला, मंदिर के अंदर परिक्षेत्र में घूमकर ली जानकारी, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, योगी ने गौशाला में जाकर लिया जायजा।

बरेली: क्राइम कंट्रोल के लिए एसएसपी की बड़ी पहल, ऑटो चालकों को दिया आई कार्ड, यूनिक नंबर, यूनिक नंबर को ऑटो में लगाया गया, यूनिक आईडी में पुलिस हेल्पलाइन का भी नम्बर, यूनिक आईडी नम्बर पता चलते ही होगी शिनाख्त, ऑटो चालक की जन्म कुंडली होगी पुलिस के पास, यूनिक नंबर देने वाला बरेली प्रदेश का पहला जिला।

इलाहाबाद: यूपी के भारतीय खाद्य निगम के मजदूरों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने श्रमिकों के वेतन कटौती पर लगाई रोक, एफसीआई और अन्य पक्षकारों से मांगा जवाब, 27 मार्च को होगी मामले की अगली सुनवाई, केंद्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण में हुई थी कटौती, अवार्ड के आधार पर हुई थी वेतन कटौती, एफसीआई ने वेतन से कटौती का दिया था आदेश।

बुलंदशहर से बड़ी खबर, भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय पर की कार्रवाई, विद्यालय के पूरे स्टाफ को किया निलंबित, छात्रा से रेप के प्रयास मामले में की कार्रवाई, छात्रा से 3 छात्रों ने किया था गैंगरेप का प्रयास, स्कूल परिसर में गैंगरेप प्रयास मामले में कार्रवाई, स्कूल स्टाफ को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जांच में पाई गई स्कूल स्टाफ की बड़ी लापरवाही, सिकन्द्राबाद के प्राथमिक विद्यालय का मामला।

फर्रुखाबाद: शिकायत से बौखलाए ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से की मारपीट, पीएम आवास में पात्रों से मांगे थे 25 हजार , रुपए न देने पर नाम काटने की दी थी धमकी, लाभार्थियों ने डीएम से दर्ज कराई थी शिकायत, डीएम के आदेश पर टीम ने गांव पहुंच की जांच, जांच से बौखलाए प्रधान रावेन्द्र ने की मारपीट, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच दर्ज कराई शिकायत, विकास खण्ड राजेपुर के बहादुरपुर का मामला।

फर्रुखाबाद: कम्बल लेने गई महिलाओं को दिया धक्का, राजस्व निरीक्षक राजेश ने महिलाओं से की अभद्रता, राजस्व निरीक्षक ने धक्का देकर भगाया, अभद्रता के बाद महिलाओं ने काटा हंगामा, आज सांसद द्वारा गरीबों को कम्बल बांटे गए, कम्बल वितरण बना मजाक, गरीब सर्दी में सुबह से आस लगाए बैठे रहे, जब नंबर आया तो कम्बल हो गए खत्म, सांसद की पत्नी की मौजूदगी में हुई अभद्रता, कम्बल मांगने पर राजस्व निरीक्षक ने भगाया, अमृतपुर तहसील का मामला।

उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ ने कहा कि युवाओं के सामने कई चुनौतियां है सच्चा युवक वही है जो पलायन करने के बजाए चुनौतियों को स्वीकार कर

वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह’’ में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ ने कहा कि युवाओं के सामने कई चुनौतियां है सच्चा युवक वही है जो पलायन करने के बजाए चुनौतियों को स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में डिग्री बांटने का केंद्र न बने बल्कि वह नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास में योगदान दे। उन्होंने कहा कि सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का मकसद क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देना है हमें क्षेत्र विशेष के परम्परागत उत्पादों को मंच देना होगा तब जाकर क्षेत्र का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के चार लाख लोग पा चुके हैं। विश्वविद्यालय इसमें अपना योगदान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए और विश्वविद्यालय नकल विहीन परीक्षा के लिए अपने को तैयार रखें। यही स्वामी विवेकानंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रज्जू भैया एवं अशोक सिंघल और महंत अवैद्यनाथ नाथ के नाम पर बने संस्थान को सरकार हर मदद करने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव को जो कार्य योजना का प्रारूप सौंपा है वह उसे प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में प्रेषित करें, सरकार उसे अगले सत्र से शुरू करने में मदद करेगी।
स्वागत भाषण में कुलपति प्रो0 डाॅ0 राजाराम यादव ने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हॅंू कि मुझे गृह जनपद में स्वामी मंशानाथ जी ने आशीर्वाद दिया था आज उनके विश्वविद्यालय में महंत योगी आदित्यनाथ जी आए हैं। मैं विश्वविद्यालय परिवार के ओर से उनका वंदन और अभिनंदन करता हॅंू। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में पोस्ट डाक्ट्रेट फेलोशिप देने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है साथ ही समय से परीक्षा कराने और उसके परिणाम घोषित करने वाले अग्रणी विश्वविद्यालय में यह एक है साथ ही यह बताया कि शोध प्रबंध गंगा के पोर्टल पर डालने वाला यह देश के तीसरे नंबर का विश्वविद्यालय बन गया है। प्लेसमेंट सेल ने 30 विद्यार्थियों का कैम्पस सेलेक्शन कराया और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सहयोग से आई0ए0एस0 और पी0सी0एस0 की कोचिंग भी शुरू करने जा रहा है। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय परिसर में प्रारम्भ हो रहे नवीन पाठ्यक्रमों एवं संस्थानों के लिए वार्षिक वेतन के रूप में 11 करोड़ एंव भवन निर्माण के मद में 18 करोड़ रूपये की मांग की। उन्होंने अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय के विविध पक्षों की उत्तरोत्तर प्रगति की आख्या प्रस्तुत की।
इसके पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डाॅ0 राकेश यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

सर्वप्रथम महात्मागांधी एवं वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि हेलीपैड पर आगमन के बाद मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम महात्मागांधी एवं वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। राज्यपाल की पुस्तक मुख्यमंत्री को दी। राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं मंचस्थ अतिथियों को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक द्वारा लिखित पुस्तक चरैवेति-चरैवेति को मानद पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. मानस पाण्डेय एवं विद्युत मल्ल द्वारा भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने भवनों का किया शिलान्यास
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के संगोष्ठी भवन परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान भवन एवं अशोक सिंहल भारतीय परंपरागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही संगोष्ठी भवन का नामकरण पूज्य महंत अवैद्यनाथ के नाम पर हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह एवं वित्त अधिकारी एम0के0 सिंह बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, प्रो0 अविनाश पाथर्डिकर, डाॅ. अवध विहारी सिंह डाॅ. दिग्विजय सिंह राठौर, डाॅ0 के0एस0 तोमर उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए सम्मानित
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के प्रो. बी.बी. तिवारी, समन्वयक टेकिप एवं प्लेसमेण्ट सेल की निदेशक प्रो. डाॅ. रंजना प्रकाश को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्लेसमेण्ट प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इसके साथ हीं प्रख्यात युवा शास्त्रीय गायक सत्य प्रकाश मिश्र को शास्त्रीय गायन में एवं प्रख्यात युवा कथक नर्तक रवि सिंह को कथक नर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। विश्वविद्यालय के बी0टेक0 विद्यार्थी रहे शीलनिधि सिंह एवं विश्वविद्यालय की एम0ए0 बी0एड0 की छात्रा कु0 पूजा मिश्र को समाज सेवा के लिए पूर्णकालिक समय देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

हेलिपैड पर कुलपति ने किया स्वागत
राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में हेलिकाप्टर से पहुंचे। स्टेडियम में कुलपति प्रो. डाॅ. राजाराम यादव, सांसद के0पी0 ंिसंह, विधायक दिनेश चैधरी, रमेश मिश्र, लीना तिवारी पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, सीमा द्विवेदी, एन.एस.एस. समन्वयक राकेश यादव, डाॅ. के.एस. तोमर, डाॅ0 दिग्विजय सिंह राठौर, डाॅ. अजय सिंह समेत जिले के आला अफसरों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

एन.एस.एस. के स्वयं सेवक-सेविकाओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम 
मुख्यमंत्री जी के मंच पर आगमन के पूर्व एन.एस.एस. के आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर एवं जौनपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए स्वयं सेवक सेविकाओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आकर्षक रंगोली भी मैदान में बनाया गया। 

शहीद की पत्नी को दिया 5 लाख का चेक
विगत माह लुटेरों की गोली से शहीद हुए मादरडीह मुंगराबादशाहपुर निवासी स्व0 विनय त्रिपाठी जी की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम त्रिपाठी को उ0प्र0 सरकार की तरफ से रू0 5 लाख का चेक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने बताया कि इसके द्वारा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया था। उन्होंने पीड़ित परिवार एवं जनपदवासियों की भावना का सम्मान एवं शहीद की शहादत को नमन करते हुए यह अनुग्रह राशि दी है। 
धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 बी0बी0 तिवारी एवं संचालन मीडिया प्रभारी/विभागाध्यक्ष जनसंचार डाॅ0 मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर सांसद के0पी0 सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, काशी क्षेत्र के भाजपा के संगठन मंत्री रत्नाकर जी, विधायकगण रमेश मिश्र, दिनेश चैधरी, श्रीमती लीना तिवारी यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय संयोजक शतरूद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी, प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी, जनसंत योगी देवनाथ, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, अवध प्रांत के उपाध्यक्ष अमर सिंह, मंचासीन रहे।

कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और हाल-फिलहाल इससे राहत की उम्मीद भी नहीं

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और हाल-फिलहाल इससे राहत की उम्मीद भी नहीं है। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि इस वक्त उत्तरी-पश्चिमी हवा बर्फीली होने की वजह से जबरदस्त ठंड बनी हुई है। अभी ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। ज्यादातर स्थानों पर खिली धूप नहीं निकल रही है और मौसम जल्दी साफ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि बारिश होने से मौसम साफ होता है लेकिन अभी वर्षा होने के कोई आसार नहीं है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होती है लेकिन अभी यह उत्तर प्रदेश को प्रभावित नहीं कर रहा है। ठंड इसी तरह जारी रहने का अनुमान है। हालांकि बीच-बीच में मौसम में सुधार होगा लेकिन कम से कम एक सप्ताह तक यह पूरी तरह साफ नहीं होगा।

कोहरा और पाला गिरने और बारिश नहीं होने से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। वहीं, बारिश के कारण सभी फसलों को होने वाला फायदा नहीं मिल पा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहने से गलन और ठिठुरन बरकरार रही। राज्य के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गयी।

राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज सूर्य दर्शन नहीं हुए। हालांकि गलन कुछ कम रही, मगर सर्द हवा के कारण राहत नहीं मिली।

अगले 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर शीतलहर चलने और कोहरा गिरने का अनुमान है।

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में सर्दी से बचने के लिये कमरे में अलाव जलाकर सोये एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने की वजह से मौत हो गयी।

डुमरियागंज के प्रभारी उपजिलाधिकारी जुबेर बेग ने बताया कि हल्लौर कस्बे में एक कमरे में सात लोग सोए थे।

गुरुवार, 11 जनवरी 2018

राज्‍यपाल रामनाईक और डिप्‍टी सीएम डा.दिनेश शर्मा गुरुवार सुबह गोरखपुर नहीं पहुंचे

गोरखपुर मौसम की खराबी की वजह से राज्‍यपाल रामनाईक और डिप्‍टी सीएम डा.दिनेश शर्मा गुरुवार सुबह गोरखपुर नहीं पहुंच सके। राज्‍यपाल को गोरखपुर महोत्‍सव और डिप्‍टी सीएम को स्‍वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्‍या पर भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा महोत्‍सव का शुभारंभ करना था। राज्‍यपाल के न आ पाने के चलते प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। राज्‍यपाल ने महोत्‍सव की सफलता के लिए वीडियो क्लिप के जरिए अपना संदेश भेजा।

11,12 और 13 जनवरी को दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के मैदान पर आयोजित गोरखपुर महोत्‍सव की सुबह से ही धूम मची हुई है। महोत्सव को देखने, इसमें शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही खेलकूद, सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का दौर चल रहा है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र मे एक महिला की गला रेत कर  हत्या

कानपुर महिला की गला रेतकर हत्या  नौबस्ता थाना क्षेत्र मे एक महिला की गला रेत कर  हत्या कर दी गयी मौके एसएसपी और आला अधिकारी पहुँच कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी थी  मृतका का नाम वीना देवी है पति का नाम रामबाबू महिला धोबिन पूलिया के पास किराए पर रहती थी उसके पति का कहना हे कि उसके पास उपर कुछ कर्जा था जिसका हम चुकता नही कर पाये थे इस लिये उसने अपनी पत्नी को अलग रख दिया था सूचना पर  पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका महिला के कमरे से  चाकू और शराब की बोतल बरामद हुई है आशंका यह जाहिर होती है महिला के जानकार ही लोग घर पर होंगे वीना देवी जिसके दो बच्चे है लडकी का नाम शिवांगी लडके का नाम आकाश है

एक और ठग बिल्डर मैदान मे, चार सौ बीसी की बिल्डरों ने लिमिट पार की

दिल्ली: यूपी के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह दिल्ली में, जिलों के आबकारी अधिकारियों को यूपी सदन बुलाया, बाराबंकी के आबकारी निरीक्षक पर हो सकती है कार्रवाई, ओंकारनाथ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है, आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह का बयान- अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है, बाराबंकी हादसे की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी, जो रिपोर्ट आएगी उसी पर सरकार कार्रवाई करेगी।

दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पीएम मोदी लेंगे भाजपा संगठन की बैठक, अमित शाह भी बैठक में रहेंगे मौजूद संगठन मंत्री और तीनों सह संगठन मंत्री भी रहेंगे, पार्टी के कामकाज की करेंगे समीक्षा, थोड़ी देर में पीएम आवास में होगी बैठक, महासचिवों के आने का सिलसिला हुआ शुरू।

मेरठ में आज इंसानियत की मौत हो गई, एक बेटी अपनी इज्जत बचाने में मर गई, गुंडे गांव में घुसकर छेड़खानी कर रहे थे, बेटी की कोचिंग स्कूल तक छूटा था, हताशा और दुख में बेटी ने आग लगा ली, जिंदगी औऱ मौत के बीच 24 घंटे चली जंग, बेटी ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया, मेरठ के थाना भवनपुर क्षेत्र में महापाप, मेरठ पुलिस का सबसे बड़ा नाकारापन, इंसानियत के कातिल आजाद घूम रहे हैं।

शामली में भी छात्रा के साथ रेप की वारदात, गांव के ही दो लड़कों ने किया छात्रा से रेप, गांव में ही घर से टीवी देखकर जा रही थी छात्रा, रेप के बाद गुंडे लड़की को छोड़कर भागे थे, शामली में भी आज इंसानियत शर्मसार हो गई, पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है, यूपी के तीन जिलों में आज इंसानियत शर्मसार, क्या लड़कियों की आबरू से खेलने वाले पकड़े जाएंगे, क्या उनका पकड़ा जाना ही लड़कियों के लिए इंसाफ है, लड़कियों की जिंदगी तबाह करने वालों का इंसाफ क्या ?, ऐसे गुनहगारों का समाज से बहिष्कार होना चाहिए, रेप करने वाले का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, भारत समाचार पीड़ित लड़कियों के साथ है।

लखनऊ में एक और ठग बिल्डर मैदान मे, चार सौ बीसी की बिल्डरों ने लिमिट पार की, पर्चा छपवाकर हवा में जमीन की बिक्री, एलडीए को पता है लेकिन आंखें बंद की, ट्राई गोल्ड शुभकामना बिल्डर का फ्रॉड, किसान पथ बना नहीं, बिक्री शुरु की, इस फ्रॉड बिल्डर के पास ना जमीन ना मंजूरी, खुलेआम शहर भर में होर्डिंग लगाकर फर्जीवाड़ा, रेरा है, एलडीए है फिर भी फ्रॉड जारी है, हर मोड़ पर आपको लूटने के लिए बिल्डर खड़ा।

लखनऊ: लखनऊ की सभी मस्जिदों के लिए लाउडस्पीकर को लेकर भरवाया जा रहा फार्म, फार्म भर लाउडस्पीकर लगाने की लेनी है अनुमति, ऐशबाग ईदगाह में लगाया गया है कैंप, मौ.खालिद रशीद फरंगीमहली ने लगवाया कैंप, मस्जिदों पर लगने वाले स्पीकर के लिए अनुमति, कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार का था आदेश, भारत समाचार पर हर खबर सबसे पहले, लखनऊ में 2500 मस्जिदों के भरे जा रहे फार्म, प्रशासन से लाउडस्पीकर लगाने की लेनी है परमिशन।

लखनऊ: जौनपुर के सिरकोनी ब्लॉक में मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण, इजरी गांव में लाभार्थियों द्वारा बनाये जा रहे पीएम आवास योजना के तहत आवासों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता बनाये रखते हुए काम किया जाए-महेंद्र।

लखनऊ: किसानों को योगी सरकार का एक और तोहफा, 39 जनपदों के 172 विकासखंडों से निजी नलकूपों के ऊर्जाकरण से प्रतिबंध हटा, किसानों को निजी नलकूपों के लिए विद्युत कनेक्शन, किसानों को डीजल से चलाना पड़ता था पम्प, अब विद्युत कनेक्शन से कर सकेंगे सिंचाई।

लखनऊ: गोरखपुर महोत्सव पर राज बब्बर का बयान- महोत्सव होना गलत नहीं, लेकिन इनकी नियत साफ़ नहीं है, आज भी अस्पतालों में मौते हो रही है, अस्पताल के रिकार्ड रूम में आग लग गई, ये कोई सामान्य घटना नहीं, गोरखपुर महोत्सव मानवता के हिसाब से ठीक नहीं, अखिलेश के साथ गठबंधन पर राजबब्बर का बयान- पिछली बार दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच था, अभी पार्टी नेतृत्व ने मुझे कोई निर्देश नहीं दिया, आस्था के कलर का हर जगह प्रयोग नहीं होना चाहिए, वो भगवा रंग की तौलिया बिछाकर बैठते हैं-राज बब्बर।

लखनऊ: नगर निगम में लकड़ियों को लेकर भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी अलाव की लकड़ियां, नगर निगम कागजों में जला रहा अलाव, अलाव के इंतज़ाम में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, हसनगंज, महानगर,पीजीआई चौराहे पर व्यवस्था नहीं, बलरामपुर अस्पताल के आसपास व्यवस्था नहीं, कई प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं, राजधानी के नगर निगम में अलाव में भ्रष्टाचार, गरीबों के नाम की लकड़ी खा रहा नगर निगम, नगर निगम कागजों में जलवा रहा अलाव।

लखनऊ: सीएम आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे, यूपी सदन में योगी करेंगे रात्रि विश्राम, कल नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का करेंगे उद्घाटन, नोएडा से ही जौनपुर के लिए जाएंगे योगी, पूर्वांचल विवि में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, स्वामी विवेकानंद जयन्ती का कार्यक्रम है विवि में।

कानपुर: केडीए के अधिकारियों,अभियंताओं की मिलीभगत, नियम ताक पर रखकर बन रही बहुमंजिला इमारतें, बेसमेंट खोदकर मिट्टी का भी हो रहा अवैध खनन, एम ब्लॉक में खुले आम हो रही नियमों की अनदेखी, केडीए वीसी विजेंद्र पांडियन की सह पर हो रहा खेल, बहुमंजिला इमारतों में मानकों के विपरीत निर्माण कार्य, किदवईनगर में अभी भी जारी है निर्माण कार्य।

वाराणसी: मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, मंत्री ने ओपीडी में जाकर मरीजों को देखा, आंख जांच घर का मंत्री ने किया निरीक्षण, कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच के निर्देश दिए।

मुज़फ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, मुठभेड़ में  एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा साथी बदमाश मौके से फरार, बाइक लूटकर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने  लूटी गई बाइक भी बरामद, घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फुगाना थाना क्षेत्र के जोगिया खेड़ा का मामला।

ग्रेटर नोएडा में आज 6 साल की बच्ची से रेप, इंसानियत और कौम के लिए शर्मनाक दिन, 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत, कहां है समाज,कहां गई हमारी संस्कृति ?, पुलिस वाले ने ही मासूम से रेप किया, नोएडा के सूरजपुर कस्बे में हैवानियत।

कौशाम्बी: स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ का बयान- इलाज के लिए आधुनिक मशीने में लगाएंगे, जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करेंगे, दुर्घटना में घायल लोगों को समुचित मिलेगा, प्रदेश में 750 एम्बुलेंस खरीदी गईं है, विपक्ष 3 तलाक को पास नहीं होने दे रहा- सिद्धार्थ।

वाराणसी: वाराणसी के आईजी दीपक रतन सिंह की कार्रवाई, विभिन्न थानों में तैनात लापरवाहा सिपाहियों पर एक्शन, 10 सिपाहियों को किया लाइन हाजिर,2 सस्पेंड, शिकायत मिलने वाले सिपाहियों को किया सस्पेंड।

जौनपुर: सीएम योगी का जौनपुर दौरा कल, दोपहर 2.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, बाबतपुर से हेलीकॉप्टर से जाएंगे जौनपुर, आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में जाएंगे, पूर्वांचल विवि में शिलान्यास अन्य कार्यक्रम, 4.25 बजे हेलीकाप्टर से गोरखपुर पहुंचेंगे।

रैन बसेरा एवं अलाव का सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए गए


जौनपुर प्रमुख सचिव राजस्व का 5 जनवरी को पत्र आया है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एडीएम आरपी मिश्र ने बताया कि शीतलहर के भीषण प्रकोप के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए रैन बसेरा एवं अलाव का सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में 11 व 12 जनवरी को सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे के मध्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलाए जा रहे अलावों एवं स्थापित रैन बसेरों का स्थलीय सत्यापन के फोटो के साथ आख्या मेरे कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इस कार्य के लिए 10 जिला स्तरीय एवं 13 उप जिलाधिकारी/तहसीलदार लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जनवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे


जौनपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जनवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। बुधवार की सायं तक इनके कार्यक्रम में शामिल होने का समय बदल गया। पहले जहां उन्हें 12 बजे विश्वविद्यालय में पहुंचना था, अब वह दो घंटे देरी से करीब दो बजे पहुंचेंगे।
इसको लेकर बुधवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में प्रो. राजाराम यादव ने होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। कार्यक्रम की सफलता के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति ने अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
रासेयो के समन्वयक राकेश यादव ने बताया कि इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ व जौनपुर के कालेजों के स्वयं सेवक-सेविकाएं हिस्सा लेंगे। कुलपति ने हैलीपैड, संगोष्ठी भवन व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वित्त अधिकारी एमके सिह, कुलसचिव संजीव सिह, प्रो. बीबी तिवारी, डा.मानस पांडेय, डा.अविनाश पार्थिडेकर, डा.एके श्रीवास्तव, डा.अजय द्विवेदी, डा.बीडी शर्मा, राजेश शर्मा, डा.आशुतोष सिह, डा.केएस तोमर, डा.राजकुमार सोनी, डा.दिग्विजय सिह आदि मौजूद रहे।