गोरखपुर मौसम की खराबी की वजह से राज्यपाल रामनाईक और डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा गुरुवार सुबह गोरखपुर नहीं पहुंच सके। राज्यपाल को गोरखपुर महोत्सव और डिप्टी सीएम को स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ करना था। राज्यपाल के न आ पाने के चलते प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। राज्यपाल ने महोत्सव की सफलता के लिए वीडियो क्लिप के जरिए अपना संदेश भेजा।
11,12 और 13 जनवरी को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मैदान पर आयोजित गोरखपुर महोत्सव की सुबह से ही धूम मची हुई है। महोत्सव को देखने, इसमें शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही खेलकूद, सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का दौर चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें