tikhiawaz24.in

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सेकंड लास्ट डे

दिल्ली-संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सेकंड लास्ट डे। विपक्षी दलों ने एसएसएसटी एक्ट में संशोधन मामलें पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।  16 विरोधी राजनीतिक दलों ने मिलकर बुधवार को पीसी में सरकार से सदन का सत्र बढ़ाने की मांग की थी।

लखनऊ--उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या आज सुबह 8 बजे वार्षिक रैतिक परेड एंव पदक विजेताओं का अलंकरण में रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में शामिल हुए।

हल्द्वानी--मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के 2 दिवसीय दौरे का दूसरा दिन। मुख्यमंत्री ने डीडीहाट पहुंचने पर कई योजनाओ का किया लोकार्पण और शिलान्यास। साथ ही डीडीहाट में किसानों को ऋण के चेक वितरित किए।

जोधपुर--काला हिरण शिकार मामले में फिल्म स्टार सलमान खान दोषी करार। जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सुनाया फैसला। मामले के दूसरे आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्र बरी। सलमान की सजा का ऐलान किसी भी वक्त।

गाजियाबाद--आज बीजेपी के तत्वधान में रामलीला मैदान घंटाघर, गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में विशाल महारैली का आयोजन हो रहा है। मुख्य अतिथि डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय रहेंगे। विशेष अतिथि केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह रहेंगे।
6-ग्रेटर नोएडा--जिले के प्रभारी और आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। 3 बजे पत्रकारों से करेंगे वार्ता, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री। 6 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना प्राधिकरण की बैठक की करेंगे अध्यक्षता।

वाराणसी--शंकराचार्य स्‍वरूपानंद सरस्‍वती के प्रतिनिधि स्‍वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान वाराणसी के श्रीविद्यामठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गेरुए वस्त्र पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना रावण से कर दी है। अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने कहा है कि यदि सीएम सनातन धर्म के रक्षक हैं तो आकर हमारी पीड़ा को समझें। वरना कोई गेरुआ वस्त्र पहनने से हिन्दू नहीं हो जाता। गेरुआ वस्‍त्र धारण करके तो रावण ने भी माता सीता का हरण कर लिया था।

कासगंज-एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर कासगंज जिले के एक गांव निजामपुर में दलितांे का शोषण ही नहीं हो रहा, बल्कि उनकी बेटियों की शादी में बारात चढ़त की रश्में भी नहीं होती। दूल्हे ने शासन प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक बारात चढ़त के दौरान पूरे गांव में घुड़चड़ी की गुहार लगाई है... जिससे नराज एक विशेष जाति के लोगों ने दलितों के खेतों में पानी तक देना बंद कर दिया है।

देहरादून-प्रदेश में निकाय चुनाव सियासी भंवर में फंसते दिखाई दे रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार के बीच बयानों के तीखे वारों को देखते हुए अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि प्रदेश में निकाय चुनाव टलेंगे और कुछ समय से लिए निकायों की व्यवस्था प्रशासकों के हाथों में सौपी जाएगी।

देहरादून- राज्य मंे स्वाईन फ्लू के दस्तक देने के बाद अब अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए आदेश जारी किए गए है। राज्य मे दो महिलाओं मे स्वाईन फ्लू की लक्षण मिले हैं जिसमे एक महिला ही हालात बेहद नाजुक है।

विकासनगर-मौसम में गर्माहट के साथ ही पहाड़ों में भी पानी की किल्लत शुरू हो गई है। जौनसार के जैन्दुऊ गाँव में तो हालात शुरुआत में ही बद से बदतर हो गये हैं। कालसी तहसील के 31 परिवार वाले इस गाँव की 350 लोगों की आबादी पानी की एक बूंद के लिये तरस रही है।

देहरादून- किसानों को उनकी उपज का पूरा मेहनताना देने की तैयारी राज्य सरकार ने कर ली है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में गेंहू की 9,25,000 टन पैदावार हुई है। वहीं सरकार ने 2,20,000 टन गेंहु खरीदने का फैसला किया है।

बुलंदशहरः डिबाई में एक घर में रखे संदिग्ध पदार्थ में विस्फोट होने से 2 बच्चों की गई जान। दो घर ढहे। फाॅरेंसिक टीम कर रही है जांच।

कालाढूंगी- बाजपुर पहुचे श्री सच्चाधाम प्रयाग के परमाध्यक्षराम मंदिर मुद्दे पर मोदी सरकार पर तलवार लटकी हुई है। श्री सच्चाधाम प्रयाग के परमाध्यक्ष स्वामी गोपाल जी महाराज ने कहा कि श्री राम मन्दिर निर्माण को लेकर समूचे संत समाज बेहद संवेदनशील बना हुआ है। बिना राम मंदिर निर्माण के कुछ भी स्वीकार नही है। उन्होंने साफ साफ कहा कि राम मंदिर नहीं बना तो मोदी भी नहीं रहेगा।

बरेली- अपने बेटे की पत्नी से बलात्कार करने वाला ससुर शरीयत में बन गया महिला का पति। अपने पति से महिला का नहीं रहा रिश्ता। पति बन गया बेटा। ससुर ने अपनी बहू के साथ तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया बल्कि बहू उसी के वश में रहे इसके लिए अपने बेटे को मर्दानगी घटाने की दवाइयां भी दीं।

कालाढुंगी-उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में छेड़खानी मामले में आरोपी बाबू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा आरोपी बाबू मंडल को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर थाने में हंगामा किया। 30 मार्च 2018 को सुंदरपुर की सरस्वती बाद्दाड़ ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि बाबू मंडल द्वारा छेड़खानी व जबरदस्ती की थी।

सुल्तानपुर-भाजपा सांसद वरुण गाँधी द्वारा दी गई एक करोड़ 57 लाख की राशि से बनकर तैयार जिला हास्पिटल में न्यू इमरजेंसी वार्ड का उदघाटन खुद वरुण गांधी ने किया। उन्होंने कहा कि कि जिला हॉस्पिटल का ये न्यू इमरजेंसी वार्ड गरीबों के लिए वरदान साबित होगा। ये इमरजेंसी वार्ड वेंटिलेटर जैसी अच्छी सुविधाओं से लैस होगा।

लखीमपुर- विचाराधीन बंदी रामकुमार की मौत के बाद शव लेकर घर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। 2 दिन पूर्व जिला जेल में विचाराधीन बंदी रामकुमार की मौत हुई थी।

बरेली- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और सिचाई मंत्री धर्मपाल के जिले में हजारों किसान फसल ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं उठा सके। लेखपालों और राजस्व विभाग के अफसरों की करतूतों की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वकांक्षी योजना पर पानी फिर गया है।

फिरोजाबाद-थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला नंदे में अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के दाएं हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

रायबरेली-प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत शहर स्थित एकता बिहार कालोनी में कुल 192 लाभार्थियों में से 51 लाभार्थियों को आवास आवंटन पत्र रायबरेली के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी प्रदान करेंगे। पर आप को बता दंे कि ये आवास आवंटन के पहले ही टूटने लगे है।

मेरठ-महिला एवं बाल कल्याण की टीम का निरीक्षण, जिला महिला अस्पताल में मिली तमाम खामियां, मरीजों के खर्च बिलों में मिली अनियमितता, टूटे मिले शौचालय और फटी हुई चादरों पर मरीज, विभाग ने अस्पताल की सीएमएस से मांगी रिपोर्ट।

गोरखपुर-अपराधियो पर नकेल कसने में पुलिस कामयाब हो रही है। गोरखपुर जिले के कप्तान शलभ माथुर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे 35 अपराधियो को चिन्हित करके इनाम घोषित किया है। यहीं नहीं इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजने की तैयारी चल रही है।

सीतापुर-जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपरी चांदपुर निवासी असलम को गांव की ही अमरीन से प्यार हो गया। करीब एक साल से प्रेमी युगल अपने परिवारीजनों से शादी के लिए कहता रहा पर उनकी शादी के बीच परिवार ही आते रहे। आज प्रेमी युगल मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने दोनों के परिवार को बुला कर प्रेमीयुगल का निकाह करा दिया।
25-टिहरी-एक ओर सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर खिलाड़ियों की प्रतिभा की अनदेखी हो रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण टिहरी मे देखने को मिल रहा है।

हमीरपुर- तेज रफ्तार ट्रक ने आल्टो कार में मारी जोरदार टक्कर, आल्टो सवार 4 लोगों में 3 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर। सभी मृतक जालौन जिले के निवासी थे।

भदोही-यहां एक ऐसा ग्रामीण इलाका है जिसे कोई भी ग्राम सभा अपना मानने से इनकार कर रहा है और इससे ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्‍तर पर संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण सरकारी राशन, शौचालय, आवास सहित महत्‍वपूर्ण कागजातों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं।

जोधपुर- काला हिरण शिकार मामले में फैसला आ गया है। सिने अभिनेता सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई। सलमान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्लीः बैंक स्कैम, किसानों की समस्या, एससी-एसटी ऐक्ट, अविश्वास प्रस्ताव आदि मुद्दों को लेकर विपक्ष के सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए।

कश्मीर- कश्मीर में पत्थरबाजों ने ली दो जवानों की जान, सरकार कब करेगी पलटवार?

कर्नाटक- प्रचार के दौरान सिद्धारमैया का हाथ में नींबू रखना पाखंडः  भाजपा

दुबई- पाकिस्तानियों को लताड़, पुलिस ने कहा सिर्फ भारतीयों को दें नौकरी।

दिल्ली- कांग्रेस ने राज्यसभा में अपने सासंदों को व्हिप जारी किया, सदन में मौजूद रहने का दिया निर्देश।

जम्मू-कश्मीर-बांदीपोरा में आतंकियों ने पिता-पुत्र को किया अगवा। आतंकियों की चंगुल से भागा पिता, पुत्र अब भी कब्जे में।

जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में आज रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी


जौनपुर। जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में आज रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रतापगढ़ जिले का ग्राम प्रधान का भतीजा था। यह घटना रात पौने 9 बजे थाना क्षेत्र के मीरशादपुर गाँव के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक के.के. चौधरी  ने बताया कि अखिलेश यादव 30 वर्ष निवासी वरचौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ अपनी स्कार्पियो गाड़ी से आज रात बदलापुर से धनियामऊ की तरफ जा रहा था। इस बीच सफारी गाड़ी सवार कुछ बदमाश ने उसका पीछा करते हुए मीरशादपुर के पास ओवरटेक करके उसकी गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने अखिलेश की कनपटी पर सटा कर गोली मार दिया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ सवार एक व्यक्ति को भी बदमाशो ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश बदलापुर की तरफ भाग गए।

सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी पहुँच गए।

शनिवार, 31 मार्च 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, सभी श्रद्धालुओं को बहुत बधाई

दिल्ली- पश्चिम बंगाल में मई में 3 चरण में होंगे पंचायत चुनाव, 1, 3 और 5 मई को होंगे पंचायत चुनाव, 8 मई को पंचायत चुनावों की मतगणना।

दिल्ली: एसएससी मामले में देशभर के छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक मार्च, प्रदर्शकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई।

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, सभी श्रद्धालुओं को बहुत बधाई, ‘कैलाश मानसरोवर के लिए अनुदान राशि बढ़ाई’, ‘50 हजार रुपए से 1 लाख अनुदान राशि की’, ‘कैलाश मानसरोवर भवन के लिए 94 करोड़’, धर्मस्थल अखंडता के आधार स्तम्भयूपीधर्मस्थल की दृष्टि से समृद्ध है, दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन प्रयाग में, ‘हरिद्वार, देहरादून में यूपी भवन बनाया जाएगा’, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए  भवन, धामों की मर्यादाओं को हमने जाना होता, ‘विदेशी आक्रांताओं का सामना ना करना पड़ता’, 500 KM सिंधु नदी भारत में बहती है, नदियों का उद्गम स्थल मानसरोवर है, ‘सरकार देश-प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देगी’।

➡   लखनऊ- मुख्यमंत्री आवास पर CM  योगी ने 568 तीर्थ यात्रियों को  बांटा अनुदान चेक, कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1 लाख अनुदान, सिंधु दर्शन यात्रियों को 10 हजार का अनुदान, मंत्री लक्ष्मी नारायण भी कार्यक्रम में रहे मौजूद, कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्या भी रहे मौजूद, सांसद अशोक वाजपेई कार्यक्रम में शामिल हुए, दिनेश शर्मा और मंत्री महेंद्र सिंह भी रहें मौजूद।

➡   लखनऊ- प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी का बयान, सीधे खाते में भेजी गई अनुदान धनराशि, सभी श्रद्धालुओं को दी गई अनुदान धनराशि-अवनीश, ‘कैलाश मानसरोवर भवन का स्वरूप आगे बढ़ाएंगे’, तीर्थ यात्रियों के लिए भवन का उपयोग – अवनीश।

➡   लखनऊ- यूपी में नई आबकारी नीति कल से लागू होगी, अब मात्र 10 घंटे ही खुलेंगी शराब की दुकानें, 12 बजे से रात 10 बजे तक बिकेगी शराब, पहले सुबह 11 से रात 11 तक बिकती थी शराब, बोतल पर होलोग्राम के बजाए बारकोड होगा, मोबाइल से बारकोड को स्कैन किया जा सकेगा।

➡   लखनऊ- मंत्री मोहसिन रजा ने हनुमान मंदिर में पूजा की, मोहसिन रज़ा के साथ परिवार के लोग मौजूद, मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया, मंदिर के बाहर गरीबों में फल वितरण किया, मंदिर हमारे पूर्वजों की निशानी -मोहसिन रज़ा, इस मंदिर का निर्माण पूर्वजों ने किया – रजा, नवाब वाजिद अली शाह की मां ने बनवाया-रजा।

➡   लखनऊ: 2 IAS अफसर आज रिटायर हो गए, चीनी मिल संघ के एमडी सुरेश सिंह रिटायर, विशेष सचिव ह्रदय शंकर तिवारी रिटायर हुए।

➡   लखनऊ: नेशनल ई-वे बिल के लिए बना कंट्रोल रूम, नेशनल ई-वे बिल कल से हो रहा है लागू, व्यापारियों की मदद के लिए 5 दिन के लिए बनाया कंट्रोल रूम, वाणिज्य कर मुख्यालय समेत 16 कंट्रोल रूम, 24 घंटे कंट्रोल रूम पर अफसरों की होगी तैनाती।

➡   श्रावस्ती- जैपनीज इंसेफेलाइटिस बुखार टीकाकरण अभियान, टीकाकरण अभियान 2 अप्रैल से होगा शुरू, प्रभारी मंत्री रणवेंद्र सिंह धुन्नी करेंगे शुरुआत, 1.21 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य, 2 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगा अभियान।

➡   फैजाबाद: रौनाही टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडई, टोल प्लाजा कर्मियों ने लोगों को जमकर पीटा, टोल प्लाजा कर्मियों की पिटाई से कई लोग घायल, रौनाही पुलिस मामले को दबाने में जुटी, 20-25 टोल कर्मियों ने लोगों को घेरकर पीटा, टोल कर्मियों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई , सीसीटीवी में टोल कर्मियों की गुंडई कैद।

➡   अयोध्या- VHP अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय का बयान, राम मंदिर निर्माण राजनैतिक विषय नहीं-चम्पत, यह हिंदुस्तान के गौरव का विषय है- चम्पत, हिंदू 1528 में विदेशी आक्रांताओं से हारा- चम्पत, पराजय राष्ट्र का अपमान है - चम्पत, मंदिर के स्थान पर मंदिर निर्माण हो- चम्पत, सोया हिंदू जाग रहा है- चम्पत।

➡   संभल-  2019 में  संभल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे रामगोपाल,मंच से रामगोपाल यादव ने जताई सहमति, विधायक, सांसद ने चुनाव लड़ने का किया था आग्रह, विधायक इकबाल महमूद ने किया था आग्रह, राज्यसभा सांसद जावेद अली ने भी किया था आग्रह, आग्रह को मैं टाल नहीं सकता- रामगोपाल, बहजोई कोतवाली के केला देवी में हो रही सभा।

➡   अलीगढ़- इंस्पेक्टर ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, महिला का गर्भपात, नवजात शिशु की मौत, महिला की जान को बताया जा रहा खतरा, चोरी के आरोप में बंद पति से मिलने आई थी महिला, एसएसपी ने सीओ बरला को सौंपी मामले की जांच, गंगीरी थाने में तैनात हैं इस्पेंक्टर रामराज यादव।

➡   हापुड़- भारत समाचार की खबर का असर, बाबासाहेब के पोस्टर फाड़े जाने का मामला, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के हशुपुर का मामला।

➡   हापुड़: राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख का बयान- बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने की जानकारी नहीं, किसी भी सरकार में मूर्ति टूटना गलत, बसपा सुप्रीमो के पास कुछ नहीं है, बसपा सपा दोनों सरेंडर हुए पड़े है, सपा-बसपा समर्थन से भाजपा पर असर नहीं।

➡   सहारनपुर- डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन व महिला थाने का किया निरीक्षण, महिला पुलिसकर्मी से 1090 की जानकारी ली।

➡   हापुड़: राज्यसभा सांसद कांता कर्दम का बयान- जान बुझकर तोड़ी जा रही मूर्ति, सरकार को बदनाम करने का काम, भाजपा दलितों का उद्धार कर सकती है, कार में दलितों की नहीं सुनी गई, भाजपा सरकार में बाबा साहेब का सम्मान हो रहा, बसपा सरकार में दलितों का अपमान हुआ।

➡   चंदौली: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास, 28.73 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय का बयान- बिजली का सभी जगह नहीं होगा निजीकरण, महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा पर बोला हमला, गाजियाबाद में सीएम को काला झंडे दिखाने पर बोले, सपाई काला काम करने में मशहूर, सीएम केसरिया काम करने में मशहूर, सपाईयों को काला काम मुबारक, महामहिम के सुझाव को कांग्रेस ने माना, अम्बेडकर जी का पूरा नाम लिखा था, मायावती को प्रसन्न होना चाहिए, अम्बेडकर जी के साथ चूक को सुधारा, अम्बेडकर जी का हम हृदय से सम्मान करते हैं।

➡   गाजीपुर: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का बयान- 2 उपचुनाव में तीतर के हाथ बटेर लगी, आज जनता के पास दो ही विकल्प, जातिवादी विचारधारा देश को पीछे ले जाएगी, 40 साल पीछे ले जाएगी जातिवादी विचारधारा।

महोबा: भारत समाचार की खबर का असर, डीएम ने लेखपाल हरीबहादुर यादव के निलंबन के दिए आदेश, दो दिन पहले लेखपाल ने मांगे थे 200 रुपए, रुपए ना देने पर आयप्रमाण पत्र में की थी गड़बड़ी, 19.50 लाख वार्षिक का बनाया था आयप्रमाण पत्र, विकासखंड पनवाड़ी के वेंदो गांव का मामला।

गुरुवार, 29 मार्च 2018

स्कूल चलो अभियान को लेकर सीएम करेंगे बैठक

दिल्ली: पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ी, CBDT ने समयसीमा को बढ़ाकर 30 जून किया, आधार से जोड़ने की समय सीमा 31 मार्च थी।

लखनऊ: विधान परिषद के बजट सत्र का आखिरी दिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रहेंगे मौजूद, सीएम विधान परिषद की कार्यवाही में लेंगे हिस्सा।

लखनऊ: स्कूल चलो अभियान को लेकर सीएम करेंगे बैठक, शाम 7 बजे एनेक्सी में अफसरों के साथ बैठक, वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए होगी समीक्षा, स्कूल चलो अभियान की होगी समीक्षा बैठक।

कानपुर: फिल्म निर्माता संजय खान को नोटिस, UPSIDC ने भेजा 608 करोड़ का नोटिस, संजय खान ने UPSIDC से किया था एग्रीमेंट, आगरा में 600 करोड़ की जमीन का किया एग्रीमेंट, आगरा में थीम पार्क बनाने के लिए एग्रीमेंट, लगभग 1000 एकड़ जमीन का किया एग्रीमेंट, 2014 में तत्कालीन सीएम ने किया था समझौता, संजय खान की कंपनी किंगडम से हुई थी डील।

बुलन्दशहर: पंचायत का तुग़लकी फरमान, तालिबानी अंदाज़ में दी गई सज़ा, 2 और वीडियो शोसल मीडिया पर हुए वायरल, वीडियो में युवक की उल्टा लटकाकर पिटाई, महिला को साथ ले जाने वाले युवक की पिटाई, स्याना थाना क्षेत्र के गोंदा का मामला।

श्रावस्ती: इंटरलॉकिंग रोड यू टाईप नाली में घोटाला, ठेकेदार,अधिकारियों की मिलीभगत से घोटाला, नाली निर्माण में करोड़ों रुपए का घोटाला, डूडा से 52 कार्यों के निकाले गए थे रुपए, कार्यों के लिए 5.3195 करोड़ रुपए मिला था, कार्य पूरा कराए बिना निकाली पूरी रकम, अधिकारियों के मिलीभगत से हुआ भुगतान, जिले के भिनगा मुख्यालय का मामला।

कौशाम्बी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कौशाम्बी दौरा कल, सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, अपने घर सिराथू जाएंगे डिप्टी सीएम, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, भवन्स मेहता महाविद्यालय भरवारी भी जाएंगे, KPS स्कूल के नवनिर्मित हॉस्टल का करेंगे उद्घाटन, 100 फीट तिरंगे को फहराएंगे डिप्टी सीएम।

उन्नाव: उन्नाव में फिर पार हुई दलित युवती की हत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला जला शव, शव के पास पड़ा मिला मिट्टी के तेल का डिब्बा, दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका, देर रात से घर से गायब हुई थी दलित युवती, हसंगनज कोतवाली इलाके का मामला।

बरेली: विधायक निधि में 13 लाख का घोटाला उजागर, आईपीसीएल कंपनी ने किया गोलमाल, एलईडी लाइट लगाने के नाम पर किया गोलमाल, बीजेपी शहर विधायक की निधि में हुआ घोटाला, ब्लैक लिस्टेड फर्म से कराया गया था काम, सीडीओ ने एफआईआर दर्ज कराने के दिए आदेश।

लखीमपुर खीरी: जांच में फेल हुआ सरकारी दवा का सैम्पल, ज़िला अस्पताल की दवा का सैम्पल फेल, डायनाज़ोल का सैम्पल हुआ फेल, दिसम्बर में ड्रग इंस्पेक्टर ने लिया था सैम्पल।

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश

दिल्ली: टीबी मरीजों की जानकारी न देने पर जेल, जानकारी न देने पर 2 साल तक की जेल, दिव्यागों को मेडिकल पीजी में 5 फीसदी आरक्षण।

लखनऊ: मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी का इस्तीफा, एमडी एपी सिंह ने दिया इस्तीफा, नियामक आयोग में सदस्य न बनने से नाराज थे, प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेज किया अनुरोध, शासन ने अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।

लखनऊ: होटल इंडिया अवध में आज मीडिया वर्कशॉप, टोबैको फ्री, कोटपा एक्ट 2003 को लेकर चर्चा, कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे, दोपहर 12 बजे होगा वर्कशॉप का आयोजन

आगरा: ताजमहल पर्यटकों के लिए नई व्यवस्था, 1 अप्रैल से सिर्फ 3 घंटे ही रुक सकेंगे, टिकट पर होगी 3 घंटे वैधता की अवधि, बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट होगी लागू, 15 वर्ष से कम बच्चों का टिक्ट नहीं लगेगा।

बाराबंकी: प्रधान ने पैसे लेकर बनवाए पीएम आवास, पैसे लेकर ठेके पर बनवा डाले पीएम आवास, निंदूरा ब्लाक के गौडैचा पंचायत का मामला, सीएम पोर्टल पर शिकायत से सामने आया मामला, प्रधान को पद से हटाने की डीडीओ ने की सिफारिश, बाराबंकी में शौचायलय निर्माण में लापरवाही, 9 प्रधानों से छिनेंगे प्रधानी के अधिकार, बाराबंकी में पीएम आवास में बड़ी गड़बड़ी।

रायबरेली:युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश , सड़क किनारे शव फेंक कर हुए फरार, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, ऊंचाहार कोतवाली का मामला, लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर पूरे पर्वत की घटना।

एटा: चिकन पॉक्स के चलते एक की मौत, 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर बीमार, 15 दिनों से चल रहा था देवेंद्र का इलाज, इलाज के दौरान देवेंद्र की हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया परीक्षण, गांव पहुंचकर लोगों का परिक्षण किया, अवागढ़ थाने के नगला चंदन का मामला।

आजमगढ: जिंदा दो सगे भाइयों को दिखाया मृत, सरकारी अभिलेखों में दिखाया मृत, जमीन के लिए भाइयों को दिखाया मृत, सरकारी कर्मियों के भ्रष्टाचार की भेट चढ़े भाई, मृतक दोनों भाइयों ने मृतक संघ से लगाई गुहार, जानकारी होने के बाद विभाग में मचा हड़कम्प, सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा का मामला।

ललितपुर: छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की, शोहदों से तंग आकर लगाई फांसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी, छात्रा के पिता ने एसपी से की शिकायत, कॉलेज जाते समय छात्रा से करते थे छेड़छाड़, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी, सदर कोतवाली के मसौरा खुर्द गांव का मामला।