tikhiawaz24.in
रविवार, 5 अप्रैल 2020
*43 परदेशियों को प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर में दिया गया एकांतवास* सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय साढापुर ग्राम पंचायत ।के स्थित प्राथमिक विद्यालय में 43 ऐसे परदेशियों को एकांतवास में रखा गया है, जो परदेश से वापस आये हैं। ये सभी लोग उक्त गाँव निवासी हैं। रोजगार के सिलसिले में मुम्बई, पूना, दिल्ली आदि शहरों में रहते थे। ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र यादव द्वारा इन लोगो को प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर में रखा गया है। जहां इनके नाश्ता, भोजन पानी की व्यवस्था की गई है। प्रधान ने इसकी सूचना भी प्रशासन को दी है। जैसे ही इनका 14 फिन का एकांतवास का समय पूरा होगा, इन सभी को इनके घरों को भेज दिया जाएगा। या फिर प्रशासन के जो निर्देश हिग उसका पालन किया जाएगा।
शनिवार, 4 अप्रैल 2020
पांच दिनों से ग्रामीणों को राशन बांट रहे मेंनाज प्रधान सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के गोनौली गांव के प्रधान मेंनाज खान ने वह कर दिखाया जो समय की मांग है, उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत व आसपास के गांव को लक्ष्य पर कर रखकर साइकिल से घर घर राशन पहुँचाया है। यह कार्य लागातार एक सप्ताह से जारी है। आहे भी जारी रहेगा। मंशा है कि यहां कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा और ना ही किसी की आवश्यकताओं को कम किया जाएगा। सबको भरपूर ढंग से भोजन की व्यवस्था यही मेंनाज का संकल्प है। इसी परिपेक्ष में लगातार 1 सप्ताह से घर-घर साइकिल से पहुंचकर ग्रामीणों व गरीबों बेसहारों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। इस कार्य में लगे उनके सहयोगियों ने बड़े अच्छे ढंग से राशन की पैकिंग करके उन्हें 1 सप्ताह का राशन दे रहे है। यदि किसी को अन्य चीजों की आवश्यकता है तो उसे भी पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं उठा रहे हैं। क्षेत्र के लिए क्षेत्र के लिए प्रधान मिनाज का कार्य अत्यंत सराहनीय है। लोग उन्हें उनके कार्यों की राजनीति से ऊपर उठकर प्रसंशा कर रहे हैं।उनके द्वारा किए जा रहे वाकई काबिले तारीफ है।
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020
बैंक में उमड़ी भीड़ मची अफरा-तफरीसिंगरामऊ (जौनपुर) एक तरफ जहां पूरे देश में लॉक डाउन है, वहीं सभी लोगों की जरूरतों को देखते हुए शासन ने बैंक को खोल के रखा है। अब तक तो बैंकों में ग्राहक न के बराबर थे, लेकिन मंगलवार से मनरेगा मजदूरों की भीड़ ने बैंक में अफरा-तफरी मचा दी है। स्थानीय बाजार के बस स्टॉप पर स्थित यूबीआई की शाखा खुलने के पहले ही लोग नियम कानून भूलकर वहां बैंक खुलने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही लंबी कतार में नजर आने लगते हैं। लोग एक दूसरे से सटे खड़े हुए दिखाई देते हैं। शारीरिक दूरी गायब होकर रह गई है। इन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मी तो लगाये गए हैं।लेकिन वह पुलिस की बात की अवहेलना करके चुपचाप खड़े रहते हैं। इस दुर्व्यवस्था की वजह मनरेगा मजदूरों की भीड़ बताई जा रही है। जो क्षेत्र के सभी गावों से आई है।
*एसडीएम व सीओ ने लिया सीमा सुरक्षा का जायजा* सिंगरामऊ (जौनपुर)बदलापुर तहसील के उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह व सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उसके बाद जिले की सीमा पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान पर सुरक्षाकर्मियों से पहुंचकर फीडबैक लिया। बॉर्डर पर पूरी तरह से आवागमन रोके जाने को लेकर ये दोनों अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। बाहर से कोई न आने पाए इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बॉर्डर पर तैनात स्वास्थ विभाग की जांच टीम को भी निर्देश दिये। वहां ड्यूटी पर तैनात लोगों को हिदायत दी कि बाहर से आए लोग 14 दिन तक घर में रहें। कोई भी बाहरी व्यक्ति यदि दिखता है तो उसकी जांच करके उसकी सूचना दें। बदलापुर स्थित दो विद्यालयों में उनके रुकने के लिए पूरा प्रबंध किया गया है।
बुधवार, 1 अप्रैल 2020
सर्व सम्मति से सभी शिक्षक/शिक्षिका, भाइयों/बहनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देश/प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों तक ,मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु, एक दिन का वेतन माननीय जिलाधिकारी जौनपुर राहत कोष में अप्रैल माह के वेतन से कटौती कर ,देने का निर्णय लिया
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री अनिल यादव, लोकप्रिय जिलामंत्री डॉ भानुप्रताप राव ने,जनपदीय/ब्लॉक पदाधिकारियों से व्यापक रूप से विचार विमर्श कर ,सर्व सम्मति से सभी शिक्षक/शिक्षिका, भाइयों/बहनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देश/प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों तक ,मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु, एक दिन का वेतन माननीय जिलाधिकारी जौनपुर राहत कोष में अप्रैल माह के वेतन से कटौती कर ,देने का निर्णय लिया।मध्यान्ह भोजन योजना का राशन बच्चों को वितरित कराने का भी अनुरोध श्रीमान जिलाधिकारी महोदय से ,जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री ने किया।
मंगलवार, 31 मार्च 2020
पूर्व प्रधान ने निजी स्रोत से वितरित किया जरूरतमंद लोगो मे राशन सिंगरामऊ (जौनपुर)बाजार से सटे आधा दर्जन से अधिक गावों में कबेली के पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने मंगलवार को सैकड़ो जरूरतमंद लोगो मे आटा, दाल, चावल,एवं राशन की सामग्री वितरित की ।देश और दुनिया मे जहा कोरोना वायरस की दहशत तथा लाक डाउन से लोग अपने अपने घरो मे दुबके है। वही रोज कमाने- खाने वालो पर खानें के लाले पड़े हैं। लोगों पर आर्थिक संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं।ऐसे ही पुण्य कार्य में पूर्व प्रधान ने जरूरतमंद लोगो को राशन का सामान तथा फल एवं सब्जिया वितरित किया।इस बीच शारीरिक दूरी का भी पुरा ख़याल रखा गया।
संस्था ने बांटे मास्क और ग्राम सभा को कराया सेनेटाइज !
सिंगरामऊं - - कोरोना के जंग मे सरकार के साथ साथ सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग मे जुटी हैं, रतासी स्थित "डा० राम प्रसाद कलावती देवी जन कल्याण समिति", एवं "जन चेतना सामाजिक संगठन ट्रस्ट" के तत्वाधान मे मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के उन गरीब लोगो को नि:शुल्क फेस मास्क वितरित किया गया जो अभी तक खरीदने मे असमर्थ दिखे , तथा पूरी रतासी ग्राम सभा को सेनेटाइज किया गया, संस्था के अध्यक्ष रमाशंकर यादव, प्रबंधक डा० अनिल कुमार यादव व कोषाध्यक्ष रघुनाथ यादव तथा प्रधान मो० हाजी फारुक ने ग्रामीण क्षेत्र मे लोगो को लॉकडाउन का सही ढंग से पालन करने की अपील करते हुए लोगो को कोरोना के कहर से अवगत कराया साथ ही इससे बचाव के प्रति लोगो को जागरूक किया और साथ ही यह भी अपील की कि ज्यादा भीड़ वाले इलाके मे न जांय, किसी को खांसी सर्दी व बुखार है तो मास्क का प्रयोग करें! और सभी लेग एक दूसरे को कोरोना के प्रति जागरूक करे एक दूसरे से हाथ न मिलाए, और अपने घरो मे ही रहें !
न कोई आएगा न जाएगा सीमा सील करिए--- डीएम
डीएम एसपी ने किया जिले की सीमा का निरीक्षण
सिंगरामऊ (जौनपुर) जिले की सीमा पर स्थित हरिहरपुर में लगाया गया पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण करने मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे। उन्होने सीमा सील करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को हिदायत देते हुए कहाकि इस सीमा से न कोई बाहर जाएगा ना उधर का कोई आएगा। केवल आवश्यक सामान ला रहे वाहनों को प्रवेश दिया जाए, बेवजह यहां आ जा रहे वाहनों को रोककर थाने में बंद कर दिया जाए। उन्होंने सीओ बदलापुर को सख्त निर्देश देते हुए कहा की बाइक आवागमन पर एकदम बंदी होनी चाहिए। कोई भी बाइक अनावश्यक चलाते हुए नहीं मिलना चाहिए। एसपी अशोक कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करिए, पेट्रोल पंप से चेक पोस्ट हटा कर फोरलेन पर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराइये। टेंट लगाकर वहां वाहनों की रेगुलर चेकिंग कराने व वाहनों के हो रहे हैं आवागमन को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए इन दोनों अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए। डीएम जगह-जगह जगह जगह अपना वाहन रोककर सड़क पर पैदल चल रहा है यात्रियों से पूछताछ करके उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखने का निर्देश पुलिस को देते रहे। डीएम ने बगल के जनपद के सीओ व एसडीएम से संपर्क करके उनसे भी वाहन को इस जनपद में ना आने के लिए कहा। जनपद की सीमा के दोनों स्थानों पर सघन चेकिंग होने से आवागमन रुक जाएगा।
प्रमुख समाज सेवी श्री प्रेम सागर तिवारी द्वारा, कोरोना महामारी से जूझ रहे देश/प्रदेश की निराश्रित जनता को ,रोजमर्रा की जरूरतों को पूर्ण करने वाली,सामग्री को वितरित किया
जौनपुर मां शारदा इंटर कालेज तियरा बदलापुर द्वारा संचालित स्वंय सेवी संस्था मां शारदा शिक्षा सेवा समिति तियरा बदलापुर जौनपुर की संचालिका श्रीमती शारदा देवी के पति प्रमुख समाज सेवी श्री प्रेम सागर तिवारी द्वारा, कोरोना महामारी से जूझ रहे देश/प्रदेश की निराश्रित जनता को ,रोजमर्रा की जरूरतों को पूर्ण करने वाली,सामग्री जैसे अरहर की दाल,नमक,चीनी,फल,मशाला, साबुन,तेल,बिस्किट और रिफाइन तेल का वितरण किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर श्री सच्चिदानंद तिवारी,दिव्य प्रकाश तिवारी, अजय कुमार यादव,विजय नाथ पाल ,मनोज कुमार यादव,प्रबधंक श्री ओमप्रकाश तिवारी, यशवंत नारायण तिवारी ने माननीय प्रधानमंत्री के लॉक डाउन आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए 1 मीटर की दूरी बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
पुलिस प्रशासन के बाद समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर
सिंगरामऊ (जौनपुर) लगातार तीन दिनों से चल रही विभिन्न शहरों में रह रहे ग्रामीणों की आवक को देखते हुए पुलिस प्रशासन तो व्यवस्था में लगा ही है अब समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर डट गए हैं। एक तरफ पूरा जन्म समुदाय आशंकित अवस्था में अपने घरों में कैद है, तो इस दूसरी कड़ी में अपना फर्ज अपना ड्यूटी निभाते हुए कुछ लोग मोर्चे पर डटे हुए हैं। दो दिन पूर्व तक जिले की सीमा की स्थिति ठीक-ठाक थी विभिन्न शहरों से ग्रामीण कामगार जब घर भेजे जाने लगे तो इस सीमा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां प्रतिदिन 40 से 50 वाहन यात्रियों से ठूस ठूस कर भरे हुए गुजर रहे हैं। जिनके भोजन पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए सिंगरामऊ रियासत के कुँवर मृगेंद्र सिंह ने भी सैकड़ो लोगो को राहत सामग्री पुलिस के माध्यम से बंटवाई। कबेली गाँव के निवासी बिजली कांट्रेक्टर राकेश कुमार दुबे ने 100 लोगों को राशन किट डीएम को व पानी बिस्किट का इंतजाम यात्रियों के लिए किया। सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के लोगों ने 100 राशन किट डीएम को सौंपी व गाँव मे गरीबो को भी राशन बंटवा रहे हैं।कबेली के पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने 700 लोगो को लंच पैक बंटवाया। गोनौली के प्रधान मेनाज खान ने दर्जनों लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की। प्रबंधक ज्ञान प्रकाश मौर्य ने भी 400 लोगो को लांच पैक वितरित किया। कबेली गाँव के प्रभात दुबे ने भी बाहर से आने वाले यात्रियों को लंच पैक बनवाकर बांटा। मदद करने का ये कारवाँ अभी रुक नही है बल्कि जारी है।
सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान स्वाहा
सिंगरामऊ (जौनपुर) बाजार में स्थित जय जगदम्बा स्क्रैप ट्रेडर्स में शॉट सर्किट से आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। बाजार के सिंघावल गाँव मे स्थित मिठाई लाल जायसवाल की दूकान में शॉट सर्किट से आग लग गयी, जिससे वेटिंग मशीन सहित लगभग पचास हजार के सामान जल गया। दोक्कन मालिक को जब पता चला तो उसने आस पास के लोगो की मदद से आग पर काबू पाया।
रविवार, 29 मार्च 2020
जनप्रतिनिधि हुए अंडरग्राउंड ग्रामीण जुटे मोर्चे पर जिले की सीमा पर 600 यात्रियों को दिया लंचपैकेट
सिंगरामऊ (जौनपुर) अरे वाह रे छोटे बड़े सभी जनप्रतिनिधि संकट के समय आप तो सच मे अंडरग्राउंड हो लिए। लेकिन आम जनता आपकी कमी खलने नही देगी। और वह अपना फर्ज निभाते हुए जिले की सीमा पर भूखों का पेट भरने के लिए निःस्वार्थ भाव से खड़ी है। एकतरफ जब लोग घर से नही निकल रहे हैं, ऐसे में क्षेत्र के पहितियापुर मौर्या बस्ती के युवाओं के सहयोग से कमलेश यादव पूर्व प्रधान कबेली के नेतृत्व मे कोरोना वायरस के कारण लाक डाऊन में फसे यात्रियों के लिए प्रतापगढ जौनपुर की सीमा पर स्थित हरिहरपुर पेट्रोल पंप पर 600 लंच पैकेट बितरित किया गया। यह कार्य कानून गो बदलापुर, एसआई अजय पांडेय, लेखपाल सुशील श्रीवास्तव व श्रीधर मिश्र, डब्बू मौर्या, विजय मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य, कमलेश मौर्य, सतीश मौर्य, संदीप मौर्य, प्रदीप मौर्य, राजकुमार मौर्य, मुकेश मौर्य, बिजय गुप्ता, लाला प्रजापति मौजूद रहे |
आग से हजारों के नुकसान
सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर में शनिवार को दोपहर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। उक्त गाँव निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ छोटर के घर दोपहर में आग लग गयी, जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते तब तक घर-गृहस्थी का हजारों का सामान जल गया।आग काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का आयात नही चल पाया है।
जौनपुर जिले के बॉर्डर पर सात बसों में पहुँचे सैकड़ो यात्री प्रशासन में मची अफरातफरी, जाँच टीम मौके पर
सिंगरामऊ (जौनपुर) जिले के बॉर्डर पर स्थित हरिहरपुर गांव में बनाये गये पुलिस चेकपोस्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात बसों में सवार सैकड़ों यात्री वहां पहुंचे। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए जांच टीम मौके पर भेजी। स्वास्थ्य विभाग से आये जांच करने वालों ने सबकी थर्मल स्कैनिंग की। मौके पर पहुंचे एसडीम बदलापुर अंजनी कुमार सिंह ने सभी की जांच करायी। उसके बाद बसों से उनके गंतव्य को रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक ने सभी यात्रियों को भोजन का पैकेट वितरित करवाया। प्रभारी निरीक्षक माइक पर सभी की बराबर दूरी बनाकर रखने के लिए आगाह करते रहे। ये बसें लखनऊ से आई थीं। जुसमे पांच सौ से ज्यादा लोग सवार थे। सभी की जांच कराने के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
आदमी की भूख-प्यास कोरोना नही देखती दिल्ली से 7 बसों से आये सैकड़ो यात्री, भोजन के लिए टूट पड़े
पति की तलाश में भटक रही पत्नी व बच्चेमुम्बई से आते समय रास्ते से हुआ है लापतासिंगरामऊ (जौनपुर) क्ष्रेत्र के अनुसार गाँव निवासिनी मीरा देवी मुम्बई से आ रहे अपने पति रंजीत कुमार की तलाश में भटक रही है। वह रास्ते से ही कही गायब ही गया है। रंजीत के तीनों बच्चे अपने पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। उक्त गाँव निवासी रंजीत कुमार मुम्बई में रहकर मजदूरी करके अपनी व अपने परिवार की आजीविका चलाता था। लाकडाउन के चलते वह 21 मार्च को मुम्बई से घर के लिए चला था। उसकी पत्नी ने बताया कि 22 मार्च को मानिकपुर के पास स्थित रेलवे स्टेशन ढभौरा से एक रेलकर्मी का फोन आया था कि वह इसी स्टेशन पर बीमारी हालत में मौजूद है। यह सूचना पाकर रंजीत के बड़े भाई बृज मोहन वहां के लिए रवाना हुए, लेकिन लाकडाउन होने की वजह से वह मुंगराबादशाहपुर से वापस लौट आये। फिर वहां फोन किया तो उक्त रेलकर्मी बोला कि उनका कहीं कोई पता नही है। इसके बाद से ही परिवार के लोग सदमे में हैं। उसके बड़े भाई ने थाने मे तहरीर देकर गुहार लगाई। अन्य कई अधिकारियों से भी संपर्क कर रहा है। रंजीत की पत्नी व तीन बच्चे बदहवास स्थिति में रंजीत कि राह निहार रहे हैं।
"सिंगरामऊ स्टार्स" ने डीएम को दिया राहत सामग्री
सिंगरामऊ (जौनपुर) कोरोना वायरस के संक्रमण व लाकडाउन के बीच सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के युवाओं ने ज्ञानंजय सिंह, अमित के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी को गरीब, बेसहारों को बांटने के लिए राहत सामग्री प्रदान की। युवाओं का यह जोश और जज्बा तब भी दिख रहा है जब पूरा देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस लाकडाउन मे जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नही हो पा रही है, ऐसे में उनकी मदद को उतरी "सिंगरामऊ स्टार्स" का यह कार्य वाकई देश हित मे प्रेरणादायक है। इन युवाओं के जज्बे को देखकर और भी बहुत से लोग प्रेरणा लेंगे। इतना ही नही इस टीम के जुझारू सदस्यों में शुमार अमित सिंह, विनय कुमार सिंह पिंटू, वरुण सिंह, संतोष मिश्रा, जिमी बरनवाल ने जिले के बॉर्डर पर पहुँच रहे बुरे फसे यात्रियों को भी लंच, पानी, बिस्किट, दूध देने में लगे हुए हैं। टीम ने निर्णय लिया है कि लाकडाउन के समय डीएम जौनपुर से परमीशन लेकर हर गरीब तबके की मदद को पूरी तल्लीनता से जुटेंगे।
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020
गजब का खेल--कनेक्शन होने के बावजूद बिजली विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
सिंगरामऊ (जौनपुर) बदलापुर तहसील क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी व तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी के यहां बिजली का कनेक्शन होने के बावजूद विभागीय लोगों ने बिना जांच-पड़ताल के थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने विभाग से पूछताछ की तो सारा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार तिवारी व ओमप्रकाश तिवारी उक्त गांव के निवासी हैं। दोनों भाई एक ही मकान में संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। ये घरेलू व समरसेबुल का कनेक्शन लिए हैं। इनके मकान पर बाकायदा विद्युत कनेक्शन संख्या काफी दिनों से अंकित है और यह प्रतिमाह बिजली बिल जमा करते हैं। उधर विभाग ने विद्युत चोरी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अशोक व उनके भाई के विरुद्ध बदलापुर थाने में एक सप्ताह पूर्व मुकदमा दर्ज करा दिया। प्राथिमिकी में यह दर्शाया गया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपखंड अधिकारी बदलापुर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि इनका कोई कनेक्शन नहीं है, इनके द्वारा अवैध रूप से केबिल तार को जोड़कर गलत ढंग से विद्युत उपभोग किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने के बाद जब अशोक कुमार तिवारी ने एफ आईआर के बाबत अवर अभियंता उपखंड अधिकारी बदलापुर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लाइनमैन की रिपोर्ट पर हम लोगों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। एक सप्ताह पूर्व अवर अभियंता संजय लाल प्रजापति उपखंड अधिकारी लाइनमैन अंसार अहमद व संविदा लाइनमैन प्रदीप मिश्रा द्वारा बदलापुर थाना प्रभारी को सूचना दी गई थी कि बबुरा गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी के बिजली संयोजन की जांच की गई तो उक्त लोगों द्वारा बिना कनेक्शन कराएं अवैध तरीके से केबल तार को जोड़कर विद्युत उपभोग करते हुए पाया गया था। जांच करने पर मौके पर इन लोगों ने कोई कागजात नहीं दिखाए। इस मामले को लेकर जब हड़कंप मचा तब विभाग की तन्द्रा भंग हुई। पीड़ित ने इसे लेकर जब उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा तो मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने गलत ढंग से किए गए एफआईआर को वापस लेने के लिए उपखण्ड अधिकारी बदलापुर में तैनात अपने अधीनस्थों को लिखित निर्देश देते हुए जांच की कार्रवाई का निर्देश दिया। बिजली विभाग के इस खेल को देखकर सक्षम व्यक्ति तो किसी तरह पर बचाव कर लेता है। लेकिन जो सामान्य उपभोक्ता है उनके साथ इस तरह की ज्यादती गले की फांस बन जाती है। और गांव में ऐसे तमाम उपभोक्ता है जो बिजली विभाग के कारनामों से पीड़ित हैं। और इनके द्वारा लगातार शिकायतें की जाती रही हैं। बिजली विभाग द्वारा की जा रही मनमानी से ऐसे दर्जनों उपभोक्ता प्रताड़ित हैं, और उन्हें रोज इसी तरह के चक्रव्यूह में फंसा कर परेशान किया जा रहा है।
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020
धूमधाम से हुआ हनुमान मंदिर का भूमि पूजन
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के नकहरा खानदेव स्थित गांव में प्रधान गंगेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के हाथों श्री हनुमान मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य धूमधाम से संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया गया। प्रकांड विद्वान राकेश मिश्र द्वारा पूरे विधि विधान से भूमि पूजन का आयोजन वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया। तत्पश्चात लोगों द्वारा ईट रखकर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक लालचंद तिवारी द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रमापति मिश्र व संचालन कैप्टन रामगुन मिश्र ने किया। इस अवसर पर नरसिंह तिवारी, विवेक कुमार मिश्र, पप्पू मिश्र, रमापति मिश्रा, रामकुमार तिवारी, शिवपूजन तिवारी, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020
प्रधानाध्यापक केशव सिंह अभिनव आदर्श प्रावि डोमपुर महराजगंज को निदेशक बेसिक शिक्षा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
जौनपुर प्रधानाध्यापक केशव सिंह अभिनव आदर्श प्रावि डोमपुर महराजगंज, को निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेंद्र विक्रम सिंह और सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन और ललिता प्रदीप द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि आप की जिम्मेदारी बढ़ गयी है आप उत्कृष्ट कार्य कर रहे है सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर आधुनिक कॉन्वेंट स्कूलों को मात देता नजर आ रहा है।महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020
जन सूचना अधिकार के तहत मांगे जाने पर भी नहीं मिल रही सूचना।।
वीरेंद्र कुमार मिश्र निवासी ग्राम व ग्राम पंचायत- भवानीपुर, विकास खंण्ड- कोरांव,जनपद प्रयागराज ने जन सूचना अधिकार के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी जन सूचना अधिकारी प्रयागराज के यहां से दिनांक 19 सितंबर 2019 को ग्राम पंचायत- भवानीपुर,विकास खंण्ड- कोरांव, जनपद- प्रयागराज में कराए गए कार्यों की सूचना जन सूचना अधिकार के तहत 13 बिंदुओं पर मांगी गयी थी। मांगी गई सूचना के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज के यहां से सहायक विकास अधिकारी विकासखंड कोरांव जनपद प्रयागराज को पत्रांक संख्या 3612 दिनांक 28 सितंबर 2019 को पत्र जारी कर सूचना के संबंध मे भेजा गया था। जब जन सूचना अधिकार के तहत सूचना नहीं उपलब्ध हो पाई तब बीरेंद्र कुमार मिश्र ने दिनांक 6 नवंबर 2019 को जिला पंचायत राज अधिकारी जन सूचना अधिकारी के यहां रिमाइंडर दिये सूचना उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में जिस के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी के पत्रांक संख्या- 463 दिनांक- 20 नवंबर 2019 को सहायक विकास अधिकारी विकासखंड कोरांव,जनपद-प्रयागराज को सूचना उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में पत्र भेजा गया था। उसके बाद 4 महीने का समय व्यतीत होने के बाद भी जन सूचना अधिकार के तहत सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध में विभागीय कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है।
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020
उपेक्षित है "निराला की कर्मस्थली"
आज राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊं जौनपुर के हिन्दी में महाप्राण निराला जी की जन्म जयंती मनायी गयी। डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह ने महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कर्मस्थली डलमऊ और गंगा का वह तीर जहां उन्होंने 'चतुरी चमार' से लेकर 'कुल्ली भाट' तक अधिकाँश पात्रों का सृजन किया, विस्तार से चर्चा की।
हिंदी साहित्य जगत के दैदीप्यमान नक्षत्र महाप्राण निराला को तो सभी जानते हैं, पर इस अमर पुरोधा ने डलमऊ में ही हिन्दी सीखी और यहीं गंगा किनारे किले की बुर्ज पर बैठकर "बांधों न नांव इस ठांव बंधु, पूछेगा सारा गाँव बंधु " जैसी कालजयी रचनाओं के साथ काफी कुछ साहित्य सृजन किया। यही कारण है की निराला साहित्य में डलमऊ व आस-पास के इलाके के चतुरी चमार से लेकर कुल्ली भांट तक अधिकाँश पात्र विद्यमान रहे हैं। यही नहीं साहित्य में डलमऊ व आस-पास के इलाके की सामाजिक विसंगतियों, गरीबी आदि की स्पष्ट झलक मौजूद है। यह बात दीगर है की गंगा तीरे जिस बुर्ज पर बैठकर साहित्य सृजन करके महाप्राण ने हिन्दी साहित्य जगत को नयी रोशनी दिखाई वह पक्का घाट पूरी तरह उपेक्षित है, बदहाल है।
वर्ष 1911 में जब निराला नौवीं कक्षा में पढ़ते थे तो उनका विवाह डलमऊ निवासी पंडित रामदयाल की पुत्री मनोहरा देवी से हुआ। विवाह पश्चात जब पहली बार निराला डलमऊ आये तो मनोहरा देवी ने उन्हें "श्री राम चन्द्र कृपालु भजु मनु" सस्वर सुनाया। चूंकि निराला की शिक्षा-दीक्षा बांग्ला में हुई थी, लेकिन इन पंक्तियों को सुनने के बाद उनका स्वाभिमान जाग गया और उन्होंने हिन्दी पर पूर्ण अधिकार का संकल्प ले डाला। बगैर किसी व्यक्ति की सहायता के उन्होंने स्वयं हिन्दी सीखी और वांग्मय का गंभीर अध्ययन किया। पंडित पथवारी दीन उर्फ़ कुल्लीभांट डलमऊ के मूल निवासी थे।
निराला जब पहली बार आये तो रेलवे स्टेशन से ससुराल तक वे कुल्ली के ही ताँगे से आये। कुल्ली भांट इतिहासकार, समाज सुधारक व देशभक्त थे और कविता भी करते थे। इसीलिये दोनों में खूब छनी।प्रगतिशील कुल्ली ने सर्वहारा वर्ग के लिए एक पाठशाला भी खोली थी। कुल्ली की इन्हीं विशेषताओं से निराला जी इतने प्रभावित हुए की उन्होंने कुल्ली भांट पर एक पूरी पुस्तक ही लिख डाली।
डलमऊ किले का रहस्य व दर्शन कुल्ली ने ही उन्हें कराया। फिर तो किला ही निराला की साहित्य साधना का केंद्र बन गया। किले से सम्बंधित आख्यान के सहारे ही उन्होंने "प्रभावती " नामक उपन्यास की रचना की। डलमऊ किले के अतिरिक्त निराला की साहित्य साधना का दूसरा केंद्र संकट मोचन घाट था। इसी घाट पर दो बुर्ज बने हैं, जिस पर बैठ कर निराला गंगा दर्शन व काव्य सृजन करते थे। सन 1929 में निराला ने डलमऊ के समीप पखरौली गाँव के जमींदार द्वारा एक गरीब लड़की के साथ किये गए दुर्व्यवहार के प्रतिक्रया स्वरूप "अलका" उपन्यास की रचना की। उनका "सरोज स्मृती " काव्य भी डलमऊ की देन है। हिन्दी शोक काव्य में इसका सर्वोच्च स्थान है।सरोज निराला की एक मात्र पुत्री थी।
दहेज़ न दे पाने के कारण जब बैसवारा के कान्य - कुब्जों के यहाँ बिटिया की शादी न कर सके तो उन्होंने अपने प्रिय शिष्य शेखर त्रिवेदी (इसिया-बछरावां ) के साथ बिटिया का विवाह कर दिया।विवाह के एक वर्ष पश्चात ही क्षय रोग से पीड़ित होकर सरोज का निधन हो गया।अक्षमता,विवशता, और कराहती हुई असीम वेदना सरोज-स्मृति में दिखाई दी , जिसमें लिखा-
"धन्ये मैं पिता निरर्थक था,
तेरे हित कुछ न कर सका"
अपने एकाकी समय में घाट एवं प्रिय को इन शब्दों में उतारा -
"यह घाट वही है जिस पर हंसकर, वह कभी नहाती थी हंसकर, आँखे रह जाती थी फंसकर ,कांपते थे दोनों पाँव बंधु, बांधों न नांव इस ठांव बंधु , पूछेगा सारा गाँव बंधु ".
निराला जी की इस कर्म स्थली यानी "घाट का कर्ज " की क्या ऐसी विशेषता है जिसने निराला को चिर अमर बना दिया। डलमऊ स्थित इस पक्के घाट में पालनेदार सीढियां जैसे माता की गोद में झुलाने का सुख देती हैं।बगल में बने निचले बुर्ज के हिस्से में सात मेहराबदार खुले द्वार हैं।अन्दर शेषनाग के फन की चित्रकारी है।आठ गोल खंभों में शिव मंदिर जैसा आकार निर्मित है। निराला जी चिंतन -मनन करते भादों की विशाल जल धारा में इसी बुर्ज के हिस्से से छलांग लगाकर कूद जाते थे। अब वह संकटमोचन घाट उपेक्षित है और बुर्ज भी।
आज वसंत पंचमी है और आज ही महाप्राण निराला जी की जन्म जयंती है। अपनी संपूर्ण भावना के साथ महाप्राण को सादर प्रणाम नमन करता हूँ।
सोमवार, 27 जनवरी 2020
सुल्तानपुर करौदिकला प्राथमिक विद्यालय अमलिया में हुई
सुल्तानपुर करौदिकला प्राथमिक विद्यालय अमलिया में हुई चोरी की घटना ग्रामीणों को महकमे में कर दिया है बीती रात में विद्यालय में ताला तोड़ कर विद्यालय के कुर्शी 1 टब बच्चों का जिसमे खाना बनता था 6 प्लास्टिक की कुर्सी ब्लोवर चार्जर 2 LED बल्ब खेल का सामान 2 स्टील की बाल्टी 12 ग्लास कढ़ाई चाय का पैन बच्चों के खाने की थाली टाटपट्टी आदि सामान विद्यालय से उठा ले गए बच्चों का खाने का राशन भी उठा ले गए चोर
जब सुबह प्रधानध्यापक गोविन्द सिंह विद्यालय पहुचे तो ताला टुटा हुआ मिला और देखा तो सब कुछ गायब था तब उन्होंने सूचना ग्राम प्रधान राकेश निषाद को दिया और थाने पर भी सूचना दिया गया जिसमे मौके पर मौजूद सहायक अध्यापक उमेश कुमार यादव , विजयकांत तिवारी , प्रियंका यादव ,किरण सिंह गंगादीन (सफाईकर्मी)आदि लोग मौजूद थे
मोहम्मद इस्लाम की रिपोर्ट
शनिवार, 25 जनवरी 2020
पूर्व सांसद ने जताई शोक संवेदना
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय कस्बे के उत्तरपट्टी निवासी जंग बहादुर सिंह के निधन पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके पुत्र विनय कुमार सिंह को सांत्वना देते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। वहां पर बजरंग प्रताप सिंह, इम्तियाज हैदर, प्रधान मिनाजुद्दीन, भूपेंद्र सिंह, वरुण सिंह, श्याम यादव,पप्पू यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, विवेक सिंह, आदि उपस्थित रहे।
मंगलवार, 21 जनवरी 2020
रासोयो शिविर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम वंशा देवी महाविद्यालय मे छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
सिंगरामऊ (जौनपुर) वंशा देवी महाविद्यालय गजाधरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय योजना शिविर में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदाताओं को जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मारकण्डेय सिंह ने रैली के बाद आयोजित गोष्ठी में सभी छात्रों- छात्राओ को मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सारा काम छोड़कर मतदान अवश्य करना चाहिए। अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि लोकतंत्र में आपकी भागीदारी हो। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में स्वच्छ और मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना मत देने बूथ पर अवश्य जायें।वोट देना भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपनी भूमिका निभाते हुए वोट दे और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करे। आज युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान के लिए वह स्वयं जागरूक हो। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। रैली क्षेत्र के गजाधरपुर, गजहरमऊ, पुरालाल से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गयी। अंत मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार सिंह ने आभार जताया। गोष्ठी में अजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रविवार, 19 जनवरी 2020
एक सप्ताह बाद मिला नदी में डूबे अधेड़ का शव
सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के कुधुँआ गाँव निवासी एक व्यक्ति का शव महाढौरा गाँव में स्थित गोमती नदी में एक सप्ताह बाद मिला। थाना क्षेत्र के कुधुँआ गाँव निवासी रामफेर एक शव का अंतिम संस्कार करने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोमती नदी के इब्राहिमपुर सगरदे घाट पर गए थे। जहाँ नहाते समय पैर फिसलने से नदी में डूब गए थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन दिनों तक की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। एक सप्ताह बाद घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर महढौरा गाँव के पास नदी में मछली मार रहे लोगो के जाल में एक लाश मिल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो पता चला कि उक्त शव उसी अधेड़ का था, जो एक सप्ताह पूर्व इब्राहिमपुर घाट के पास नदी में डूब गया था। देवसरा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
समाजसेवी का निधन
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार के उत्तरपट्टी निवासी समाजसेवी जंगबहादुर सिंह (85) का निधन ही गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन के बाद शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वे युवा नेता विनय कुमार सिंह के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में कुँवर जय सिंह, कुँवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, बजरंग प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, ज्ञानंजय सिंह, अमित सिंह, संतोष मिश्रा, मुकेश सिंह, वरुण सिंह, श्याम यादव आदि रहे।
सोमवार, 13 जनवरी 2020
सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर
जौनपुर डोमपुर सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर आधुनिक कॉन्वेंट स्कूलों को मात देता नजर आ रहा है।ऐसे में इस वर्ष की राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।ऐसे में अध्यापकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।विद्यालय के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह का कहना है 2013 में मेरी यहां नियुक्ति हुई तब से लगातार अथक प्रयास करते हुए मैंने स्वयं के प्रयास और अपने सहयोगी अध्यापकों के भरपूर सहयोग एवं जन समुदाय के सहयोग से विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया है। पहले से ही मेरा विद्यालय आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हो चुका है।जिसके लिए मुझे जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सांसद, विधायक, मंत्री,सामाजिक संगठनों द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुए हैं।बेसिक शिक्षा के उत्थान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरन्तर प्रयासरत रहूँगा।
महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।विद्यालय के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह का कहना है 2013 में मेरी यहां नियुक्ति हुई तब से लगातार अथक प्रयास करते हुए मैंने स्वयं के प्रयास और अपने सहयोगी अध्यापकों के भरपूर सहयोग एवं जन समुदाय के सहयोग से विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया है। पहले से ही मेरा विद्यालय आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हो चुका है।जिसके लिए मुझे जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सांसद, विधायक, मंत्री,सामाजिक संगठनों द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुए हैं।बेसिक शिक्षा के उत्थान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरन्तर प्रयासरत रहूँगा।
बुधवार, 8 जनवरी 2020
सिंगरामऊ शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में विपक्षी दलों द्वारा अराजकता फैलाने व लोगों में मतभेद उत्तपन्न करने के कारण भारतीय जनता पार्टी सीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किया
जौनपुर/सिंगरामऊ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सिंगरामऊ शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में विपक्षी दलों द्वारा अराजकता फैलाने व लोगों में मतभेद उत्तपन्न करने के कारण भारतीय जनता पार्टी सीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किया गया एवं इस अभियान में शिवम पाण्डेय अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं व लोगों के साथ मुलाकात कर नागरिकता अधिनियम की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं मण्डल के अनेक सेक्टर क्षेत्रों में शिवम पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके पदाधिकारियों को लगाया गया है जन जागरण अभियान के तहत सेक्टर के अनेक बूथों पर उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के योजनाओं व नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जागरूक करते हुए प्रवास किए नागरिकता अधिनियम का समर्थन करने वाले लोगों का हस्ताक्षर अभियान के तहत नाम व मोबाइल नम्बर भी नोट किए हैं इस अभियान के तहत शिवम पाण्डेय के साथ रोहित गोस्वामी, धनञ्जय सिंह, दिनेश कुमार शुक्ला, अशोक कुमार मिश्रा, सुदर्शन खरवार, मनीष खरवार, प्रेमचंद मिश्रा, मणिप्रकाश पाण्डेय, भोलेनाथ सरोज, अखिलेश सरोज,राकेश पाल, शनि मिश्रा, सुजीत कुमार तिवारी, विनोद कुमार मोदनवाल, सूरज जयसवाल, दिव्यप्रकाश सिंह, शतीस उपाध्याय, अंकुर तिवारी, मनोज उपाध्याय एवं पवन गिरी आदि उपस्थित रहे।
सोमवार, 6 जनवरी 2020
विधायक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
सिंगरामऊ (जौनपुर) बदलापुर विकासखंड के बर्रैया गांव में रबिवार को भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक ने कहाकि यह गांव उनकी कर्मभूमि है, यहां वे विकास की कोई कड़ी छूटने नहीं देंगे। सरकार इसके लिए पूरा प्रयास भी कर रही है। उन्होंने कहाकि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनने से महिलाओं व बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार, आयरन की गोली व अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। कार्यक्रम के आयोजक प्रधान मनोज सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आभार जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुँवर मृगेन्द्र सिंह ने कहाकि गाँव का समुचित विकास होगा तभी देश मजबूत होगा। युवा प्रधान की सोच का परिणाम है कि गाँव मे विकास कार्यो को मानक के अनुरूप काराया जा रहा है। इसके पूर्व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर नवनिमित आंगनबाड़ी भवन का उदघाटन किया। उसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन संजय सिंह प्रधान ने किया। अंत मे आयोजक प्रधान मनोज सिंह ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। वहाँ पर ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, इम्तियाज हैदर, संजीव कुमार सिंह, पंकज तिवारी, अरविंद तिवारी, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुँवर मृगेन्द्र सिंह ने कहाकि गाँव का समुचित विकास होगा तभी देश मजबूत होगा। युवा प्रधान की सोच का परिणाम है कि गाँव मे विकास कार्यो को मानक के अनुरूप काराया जा रहा है। इसके पूर्व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर नवनिमित आंगनबाड़ी भवन का उदघाटन किया। उसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन संजय सिंह प्रधान ने किया। अंत मे आयोजक प्रधान मनोज सिंह ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। वहाँ पर ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, इम्तियाज हैदर, संजीव कुमार सिंह, पंकज तिवारी, अरविंद तिवारी, उपस्थित रहे।
रविवार, 5 जनवरी 2020
महमूदपुर में आंगनबाड़ी भवन का हुआ उदघाटन
सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के महमूदपुर ग्राम पंचायत में स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने शनिवार को किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहाकि गाँव का समुचित विकास होगा तभी देश मजबूत होगा। युवा प्रधानों की सोच का परिणाम है कि गाँव मे विकास कार्यो को मानक के अनुरूप काराया जा रहा है। उन्होंने कहाकि गाँव के विकास के लिए ऐसे कार्य कराए जाने की आवश्यकता है। देश का विकास तभी संभव है जब गाँव का विकास होगा। इसकी तरक्की ही राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करेगा। इसके पूर्व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर नवनिमित आंगनबाड़ी भवन का उदघाटन किया। उसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता सत्य नारायण सिंह, संचालन लालचंद्र पांडेय ने किया। अंत मे आयोजक प्रधान उर्मिला सिंह व संजय सिंह ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। वहाँ पर खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह, प्रधान मनोज सिंह, पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, शिव प्रताप सिंह नाटे, सुनील तिवारी, कृष्ण कुमार मोदनवाल, फारुख सेठ, मनोज सिंह, संतलाल गौतम, अरविंद कुमार उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे।
शनिवार, 4 जनवरी 2020
भंडारे में उमड़ा जनसैलाब,रानीगंज प्रतापगढ़ नगर पंचायत सराय सुल्तानी में,पाैराणिक धर्मस्थल चिरकुटटी बाबा धाम
प्रतापगढ़ रानीगंज श्री रामकथा में प्रथम दिवस पर रानीगंज तहसील के सी आे श्री अतुल अंजान तिवारी जी ने मंत्राेचार के साथ भव्य उद्घाटन करते हुए साथ मेंकथा में दूसरे दिन भगवान श्री रामकथा में विधायक श्री धीरज आेझा जी आरती भी किये,रानीगंज थाना के ऐशाे श्री संजय पांडे जी अपने स्टाफ के साथ आरती में शामिल हुये,चिरकुटी बाबा धाम पर,भंडारे में उमड़ा जनसैलाब,रानीगंज प्रतापगढ़ नगर पंचायत सराय सुल्तानी में,पाैराणिक धर्मस्थल चिरकुटटी बाबा धाम पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को दिन में सुंदरकांड पाठ, व हवन आरती के बाद,शाम 4:00 बजे से भंडारा शुरू हुआ,भंडारे में सराय सुल्तानी,अमहटा,सवैया,मानपुर विट्ठलपुर,नरी,देवगढ़,कमासिन रूपीपुर,भैसाैना सहित क्षेत्र के कई गांव के भक्त बाबा के धाम पर पहुंचकर श्री राम कथा के भंडारे में कुछ ना कुछ गाढ़ी कमाई का चढ़ा के,प्रसाद को ग्रहण किया, ब्राह्मण,क्षत्रिय,बनिया,पाल,पटेल, शर्मा,विश्वकर्मा,यादव,सरोज, हरिजन,मुसलमान,सहित हर बिरादरी के लोग भंडारे में देर रात तक प्रसाद को खाने,खिलाने व व्यवस्था बनाने में लगे रहे,इस भक्तिमई अवसर पर कथा व्यास श्री राजन उपाध्याय कमला नंदन महाराज,वी के तिवारी कोल्ड स्टोरेज वाले,रामदेव यादव,फतेह बहादुर यादव,छोटे लाल साहू,अमरपाल यादव एडवोकेट,जेपी यादव,हरिश्चंद्र पटेल मास्टर,बंसी लाल यादव, अजीत सिंह बीडीसी,शिवशंकर यादव प्रधान,अजीत यादव,राम सिंह यादव,राम जी यादव,बृजेश यादव,रामबाबू गुप्ता,सुभाष यादव,ब्रह्मदेव गुप्ता,लालमन यादव,चंदन प्रजापति,के के तिवारी,अशोक यादव सभासद, अजीत यादव,सुनील यादव, रामजी यादव,भइयाराम यादव, रामचंद्र सोनी,विशाल सोनी, विनोद सोनी,रवि सोनी,सचिन उपाध्याय,विपिन उपाध्याय, प्रभाकर पांडे,अंकित तिवारी, विवेक उपाध्याय,वैभव उपाध्याय,अशोक साहू,लालू गाैतम सहित हजारों लोग मौजूद रहे,संयाेजक कथा व्यास श्री राजन उपाध्याय कमला नंदन महराज ने सबके प्रति आभार जताया,
बुधवार, 1 जनवरी 2020
राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर (25 - 31 दिसंबर 2019) का समापन कार्यक्रम हुआ संपन्न
जौनपुर सिंगरामऊ सात दिवशीय शिविर (25 - 31 दिसंबर 2019) का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ एन के सिंह का एनएसएस परिवार की तरफ से माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह ने सात दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत प्रगति आख्या प्रस्तुत की। डॉ सिंह ने बताया कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यह सीख दी गई कि वे अपने आसपास लोगों में स्वच्छता के प्रति, शिक्षा के प्रति, बच्चियों- स्त्रियों के प्रति होने वाले अत्याचार के प्रति, धूम्रपान, तंबाकू, मदिरापान के दुष्परिणामों के प्रति, जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करें। ऐसा कर वे राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सार्थक कर सकते हैं। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर एन के सिंह ने कई दृष्टांतों के माध्यम से बच्चों को सेवा धर्म की तरफ प्रेरित किया। उन्होंने बताया ऐसा कोई कार्य नहीं जो हम नहीं कर सकते। इतिहास बनाने और बदलने वाले हमारे बीच से ही होते हैं। छात्राओं ने संदेश पूर्ण गीतों के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया।पूरे कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंदुप्रकाश सिंह, डॉक्टर अनुराग सिंह के साथ रवि सिंह संजय मिश्रा कुमार राज पांडे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रानीगंज_ कथा श्रवण कर मिट जाती है जन्म जन्म की व्यथा,जय श्री राम कथा,कमला नंदन महाराज
रानीगंज नगर पंचायत वार्ड 14 राय सुल्तानी में चिरकुटी कुट्टी बाबा धाम पर,चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा में कथा व्यास राजन उपाध्याय कमला नंदन महराज ने श्रोताओं को मुग्ध करते हुए कहा कि श्री राम कथा सुनने से जन्म जन्म की व्यथा मिट जाती है,श्री राम जी की कथा में श्री हनुमान जी हमेशा विराजमान रहते हैं,देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ डमरु बजा के झूमते हैं,सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं,ऐसी कथा सुनने और सुनाने का परम सौभाग्य होता है,आगे उन्होंने कहा की हनुमान जी से बड़ी शक्ति हमारे समझ में किसी देवी देवता के पास नहीं है,अजर अमर का वरदान माता सीता ने देकर साक्षात कलयुग में भी हनुमान जी जीवित रखा है,हनुमान जी माता सीता की खाेज में लंका में प्रवेश किए,फल खाते समय रावण ने कई राक्षसों को भेजा, साथ में अपने बेटे अक्षय कुमार को भेजा हनुमान जी राक्षसों समेत अक्षय कुमार को भी मार डाले,रावण इंद्रजीत मेघनाथ को भेजा मेघनाथ ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया हनुमान जी के पास इतनी शक्ती,चाहते तो ब्रह्मास्त्र को सबसे छोटी अंगुली से तोड़ देते परंतु धन्य है श्री हनुमान जी जिन्होंने ब्रह्मा जी के मर्यादा को ध्यान में रखते हुए ब्रह्म अस्त्र से बंध गए,और मेघनाथ जब बांध कर ले गया रावण के दरबार में, रावण के सामने हनुमान जी बंधे हुए बैठे थे,रावण देखकर हंसा यही बंदर है जो मेरे बेटे को मार डाला और मेरा इंद्रजीत इसे बांध कर ले आया,ये बंदर तू बधा हुआ है तुझे लज्जा नहीं आ रही है हनुमान जी मुस्कुराते हुए बोले मोहि न कछु बांधे कइ लाजा,कींह चहहु निज प्रभु कर काजा, मेरा सौभाग्य है कि अपने प्रभु के कार्य में अंधे हैं आज लोग धर्म-कर्म में बढ़-चढ़कर भाग लेने में शर्म करते हैं जिसने किया प्रभु के कार्य में शर्म उसके फूटे करम,इस अवसर पर मनोज तिवारी अमन पांडे पारसनाथ तिवारी बीके सिंह दीवान ऑफिस ह्रदय नाथ उपाध्याय मिलन उपाध्याय दीपक पांडे प्रधान चुलबुल मिश्रा एडवोकेट जयेनद्र नाथ उपाध्याय एडवोकेट अंकित तिवारी अंबुज तिवारी सोनू तिवारी हिमांशु तिवारी
मंगलवार, 31 दिसंबर 2019
ख्याति प्राप्त पहलवानो ने मिट्टी मे दिखाया द्वन्द्व कला का कौशल! नारी शक्ति भी कूद पड़ी अखाड़े में !
सिंगरामऊं - - स्व० महन्थू यादव पहलवान की स्मृति मे तियरा मे आयोजित की गयी अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में देश भर के ख्याति प्राप्त पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें पहलवानों ने इस विशाल इनामी दंगल में अपने दांव पेच लगाकर अपने द्वन्द्व कला के कौशल दिखाए। कुल 32 जोड़ की कुश्ती मे प्रमुख रूप से प्रमोद यादव एस आई ने राजू पंजाब को, बाबा गिरि दास अयोध्या ने मोन्टी दिल्ली को, शुभम यादव जौनपुर ने प्रदुम्न प्रतापगढ़ को, शंकर थापा नेपाल ने विकास महाराष्ट्र को, सिकंदर गाजीपुर ने पंकज जौनपुर को पटखनी दी तथा नेहा तोमर देहरादून और अनामिका गोरखपुर के बीच और राम सामुझ जौनपुर और मोनू बनारस के बीच , राजीव थापा नेपाल और मोन्टी हरियाणा के बीच, लोरिक बनारस मोनू जौनपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर रही !
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने बताया कि सालों से प्रदेश स्तर के पहलवानों को बुलाकर दंगल करवाया जाता है। ताकि जिले की जनता इस खेल के प्रति उत्सुक रहे। यहां आए बड़े पहलवानों के दांव पेंच देखकर छोटे पहलवानों को कला सीखने का अवसर मिलता है। इस खेल का सही आंनद मिट्टी में ही आता है। आगे भी इस तरह के आयोजन कराए जाएंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राजबहादुर यादव कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे और बताया कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां बहुत बढ़िया दंगल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गावों के माध्यम से ही नए पहलवानों को बढ़ावा मिलता है। मिट्टी पर लड़कर ही सब आगे जाएंगे।
प्रतियोगिता के दौरान अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बदलापुर ओम प्रकाश दुबे बाबा, देवसरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सभापति यादव पुट्टू,पूर्व वि०स० अध्यक्ष महेन्द्र यादव, रमा पति यादव, हिंद केसरी लालजी पहलवान, आदि रहे! निर्णायक छोटे लाल दुबे, संरक्षक कैलाश नाथ यादव व राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,कमेन्टेटर की भूमिका मे शेषमैन यादव रहे! प्रतिभागी पहलवानो को अतिथियो ने पुरष्कृत किया, अंत आयोजक रमाशंकर यादव जिपं ने सबका आभार व्यक्त दिया , मौके पर राजेन्द्र प्रसाद यादव प्रधान, सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर यादव, डा० मलय तिवारी, हरिवंश यादव, रघुनाथ यादव, सिकंदर यादव, सहित क्षेत्र के जाने माने पहलवान, और प्रधान गण के साथ हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे !
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019
पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर अलाव जलाया गया
जौनपुर बदलापुर पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर अलाव जलाया गया अलाव जलते ही लोग एकत्रित होने लगे और लोगो मे खूब चर्चा है ट्रस्ट तो बहुत है लेकिन केवल यही समाज के लिए कार्य कर रहा है इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ महेश कुमार मिश्रा उपाध्य नीरज शुक्ला , अनुपम तिवारी महामंत्री अमिताभ मिश्रा महासचिव यादवेंद्र दत्त तिवारी सोनू मिश्रा कृष्ना पाठक ,सिद्धान्त शुक्ला , एवं सभी सदस्य एवम आम जनता उपस्थित रहे
मंगलवार, 24 दिसंबर 2019
ठंड में ठिठुर रहे स्कूली बच्चे अलाव के सहारे कर रहे पठन पाठन
सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र ।के पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त ही गया है। इतनी ठंड के बावजूद भी स्कूल खुला रहने से बच्चे अलाव के सहारे पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों का समय तो बदल दिया गया है। लेकिन तब भी बच्चों को समस्या हो रही है। ये बच्चे भले ही निर्धारित समय पर अपने स्कूलों में अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह विद्यालय प्रबंधन द्वारा लकड़ी जलाकर उन्हे राहत देने का कार्य तो किया जा रहा है, फिर भी ये नौनिहाल स्कूली बच्चे ठंड की मार से अपने को बचा नही पा रहे हैं। मंगलवार को कई स्कूलों के बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो विद्यालय के लोगों ने उन्हें घर भेजा।
मंगलवार को मौसम काफी सर्द रहा जहाँ दिन भर सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। तापमान में गिरावट होने से कंपकपी बढ़ गयी है।ठंडी हवा चलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी। सुबह आसमान में भगवान सूर्य भी नजर नहीं आए दोपहर बाद सूर्य और बादल के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रहा। सुबह में ठंडी हवा चलने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई।बच्चे गर्म वस्त्र धारण कर स्कूल जा रहे थे। गर्म कपड़े धारण करने के बावजूद भी ठंड से बच्चे ठिठुर रहे थे।कई वाहन चालक ठंड से बचने के लिए जगह-जगह वाहनों को रोककर अलाव का सहारा ले रहे थे।
पीएम की टीम में सिंगरामऊ का लाल गाँव की प्रतिभा अब पीएमओ में दे रही सेवा
सिंगरामऊ (जौनपुर) इंसान की किस्मत सिर्फ हाथों व माथे की लकीरों में नहीं होती बल्कि वह वास करती है उसकी आत्मा, विश्वास, हौसले और दृढ़ संकल्प में, जिसके बलबूते पर वह आसमान की ऊंचाइयों को छूने का जज़्बा रखता है। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण है तुरकौली( सिंगरामऊ) का यह प्रतिभाशाली युवा डॉ. संजय सिंह जो अपने अनवरत मेहनत और कंगन से यह साबित कर दिया कि इंसान यदि चाह ले तो वह क्या नही कर सकता। आज अपनी इसी प्रतिभा की बदौलत वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्किंग टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इन्हें अपनी काबिलियत के बल पर यह स्थान मिला है। यह जिले सहित ग्रामीणांचल के युवाओं के लिए गौरव की बात है। सिंगरामऊ के राजस्व गाँव तुरकौली मे साधारण किसान स्व. उदयराज सिंह के घर पैदा हुए डॉ. सिंह की शुरुआती शिक्षा गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई, इंटर तक राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में पढ़ाई की। उसके बाद फैजाबाद से उच्च शिक्षा ग्रहण की। आज अपनी प्रतिभा के बल पर प्रधानमंत्री कार्यालय में डायरेक्टर पद पर तैनात रहकर पीएम की वर्किंग टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है कि कम उम्र में ही देश के नीतिगत फैसलों में शरीक होने का अवसर प्राप्त हुआ है। तीन भाइयों में सबसे छोटे संजय सिंह शुरू से ही मेधावी रहे हैं। इनका कठिन परिश्रम व उत्साह ही रह की गाँव की माटी से निकलकर पीएमओ दिल्ली तक के सफर तय किया है। उनका यह संदेश गाँव की उन प्रतिभाओं के लिए है जो अपने बूते कुछ करने का जज्बा रखते हैं। कोई भी काम करो पूरे लगन, परिश्रम व आत्मविश्वास से करो, तो सफलता कदम चूम लेगी।
रविवार, 22 दिसंबर 2019
कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर आयोजित बैठक
घनश्यामपुर जौनपुर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन मको मजबूती प्रदान करने को लेकर आयोजित बैठक में घनश्यामपुर पहुँची कांग्रेस पार्टी की नेता व बदलापुर की प्रभारी जया दूबे,इस अवसर पर मण्डल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमला शंकर तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयशंकर दूबे,महात्मा शुक्ल,बाबूराम यादव,डॉक्टर रवींद्रनाथ दूबे,स्वतन्त्र शुक्ल व डॉक्टर सत्यव्रत उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे
सोमवार, 16 दिसंबर 2019
दिव्य दर्शन व प्रवचन:संत समाज ही देश को दिशा देगा- स्वामी नरेन्द्रानन्दश्यामाचरण मिश्र की पुण्य तिथि पर हुआ प्रवचन, भंडारा
सिंगरामऊ (जौनपुर) भगवान शिव की आराधना से हम सबका कल्याण होगा। भोलेनाथ की कृपा जिस पर हो जाय वह धन्य हो जाता है। ईश्वर की सहृदयता से आज समाज को एक नई दिशा देने का काम संत समाज कर रहा है। देश को नशामुक्त करने का भी प्रयास होना चाहिए। यह बातें काशी सुमेरूपीठ वाराणसी के पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने रविवार को श्यामाचारण मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित दिव्य दर्शन व प्रवचन कार्यक्रम में बाबा त्रिभुवनबाबा धाम हरिहरपुर में कही।
उन्होंने कहाकि आज धर्म के नाम पर लोगो को छला जा रहा है। जबकि धर्म की रक्षा के लिए हमें आत्म परीक्षण करने की जरूरत है। मनुष्य एक ऐसा योनि है जिसमे धर्म की उपासना की जा सकती है। बृजभूषण शरण ने कहाकि धर्म में आस्था रखकर हमें अपने सदमार्ग पर चलना चाहिए। जिससे देश व समाज का कल्याण होगा।
आयोजक मुम्बई के ब्यूरो चीफ सूर्य प्रकाश मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सूर्य भूषण तिवारी ने किया। वहाँ पर स्वामी रामानंद, प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी, प्रबंन्धक कुंवर जय सिंह, माताफेर मिश्र, ओंकारनाथ मिश्र, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, पल्लू महाराज, अटल बिहारी मिश्र उपस्थित रहे।
गुरुवार, 12 दिसंबर 2019
व्यपारी को फोन से जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख फिरौती मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर बरामद
श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 06/12/2019 एवं दिनांक 07/12/2019 को एक व्यपारी से अभि0 स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह के द्वारा अपने साथी के साथ टेलिफोन पर जान से मारने एवं पाँच लाख फिरौती देने की मांग की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 179/19 धारा 386 आईपीसी में वांछित अभियुक्त स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर को पीली नदी के पुल के पास ग्राम दयालापुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की,घटना में धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन व एक अदद तमंचा मय कारतुस 315 बोर बरामद किया गया ।
*नाम पता अभियुक्त*
1. स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
*बरामदगी*
1. एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की
2. एक अदद तमंचा कारतुस 315 बोर
3. एक अदद मोबाइल फोन धारा 179/19 धारा 386 आईपीसी से सम्बन्धित
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 179/19 धारा 386 आईपीसी थाना सिगरामऊ जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 181/19 धारा 41/411 आईपीसी थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 182/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 376/19 धारा 307 आईपीसी थाना बदलापुर जौनपुर ।
*गिरफ्तारी टीमः*
1. हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 राजू यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
5. का0 हरखनाथ यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
6. का0 रहमत अली थाना सिगरामऊ जौनपुर
हत्या का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा बरामद
जौनपुर सिंगरामऊ
श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 6.12.2019 को अभि0 अशोक निषाद अपने पुराने अभिन्न साथी संजय हरिजन निवासी डेहुड़ा थाना सिगरामऊ जौनपुर को डण्डे से मारकर लाश को पीली नदी मे डुबा दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/19 धारा 302,504,352 भादवि व 3(2)5 एसी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभि0 अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट निवासी डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर को थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा वहद ग्राम डेहुड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया
*नाम पता अभियुक्त-*
1.अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट नि0 डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
*बरामदगी*
1.घटना मे प्रयुक्त डण्डा
*गिरफ्तारी टीमः*
1. श्री हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 लक्ष्मीकान्त गुप्ता थान सिगरामऊ जौनपुर
श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 6.12.2019 को अभि0 अशोक निषाद अपने पुराने अभिन्न साथी संजय हरिजन निवासी डेहुड़ा थाना सिगरामऊ जौनपुर को डण्डे से मारकर लाश को पीली नदी मे डुबा दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/19 धारा 302,504,352 भादवि व 3(2)5 एसी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभि0 अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट निवासी डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर को थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा वहद ग्राम डेहुड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया
*नाम पता अभियुक्त-*
1.अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट नि0 डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
*बरामदगी*
1.घटना मे प्रयुक्त डण्डा
*गिरफ्तारी टीमः*
1. श्री हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 लक्ष्मीकान्त गुप्ता थान सिगरामऊ जौनपुर
मंगलवार, 10 दिसंबर 2019
बरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक मेजर अमर बहादुर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार के स्टेशन रोड पर स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को बरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक मेजर अमर बहादुर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांतजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया तथा दो सौ गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड फौजी कैप्टन रामगुन मिश्रा ने कहा मेजर का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र में उनके सभी कार्यों की प्रशंसा होती है। वे शिक्षा के क्षेत्र से लगभग पचास साल तक जुड़े रहे हैं। उन्होंने राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी की स्थापना कराई।खेलकूद के लिए विद्यालय में पूरा समय दिया। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी बीस वर्षो तक विभिन्न अखबारों में अपनी सेवा दी। इसी लिये वे आज हम सब हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। अध्यक्षता सरस्वती सिंह, संचालन गुलाब शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। वहां पर प्रमुख रूप से प्रधान मदन मोहन शर्मा, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, शंभू नाथ मिश्रा, आदि नाथ मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, रतिराम यादव, मोहम्मद खुर्शीद, आदि उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)










































