tikhiawaz24.in

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

कुधुआँ में क्वारन्टीन में रखी गयी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप। सिंगरामऊ (जौनपुर) प्राथमिक विद्यालय कुधुआँ में आठ दिन से क्वारन्टीन में रखी गयी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। यह खबर सुनकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर नायब तहसीलदार बदलापुर, थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक, राजस्व निरीक्षक अनिल तिवारी मौके पर पहुँचकर घटना की जांच में जुट गए। ग्राम पंचायत कुधुआ के निवासी छोटेलाल केवट की पत्नी बन्दना (23) पुत्री लालजी केवट की मौत शनिवार की शाम को विद्यालय के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। फरीदाबाद से बन्दना निषाद पति के साथ लाकडाउन के चलते हरियाणा से 16 अप्रैल को आये थे। प्रधान ने उन्हें तीन अन्य लोगो के साथ प्राथमिक विद्यालय कुधुआ में रखा। शनिवार को वह शौचालय में मृत अवस्था मे पाई गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद रही एक अन्य महिला ने बताया कि ये दोनों जब से आये थे रोज ही आपस मे झगड़ते थे। महिला के गले पर रस्सी का निशान भी था। एसओ सिंगरामऊ ने बताया कि मामला संदिग्ध है, दोनो ने छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज शादी की थी। ये दोनों एक ही गाँव के निवासी हैं।इन दोनों में अनबन रहती थी। पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

पूर्व शिक्षक की बहू डॉ. साधना बनीं मेडिकल आफिसर। सिंगरामऊ बाजार के हरपालगंज की निवासिनी डॉ. साधना सिंह पत्नी डाँ. बृजेश सिंह का चयन मेडिकल ऑफिसर के पद पर होने पर लोगो मे खुशी का माहौल है। अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह की पुत्र बधू साधना का चयन जब मेडिकल ऑफिसर पैड पर हुआ ति परिजन खुशी से झूम उठे। डॉ. साधना सिंह ने बी.ए.एम.एस. 2014 में पास किया जिसमे उन्हें तीन गोल्ड मेडल भी मिला था। एम.डी. की पढ़ाई 2017 में बीएचयू वाराणसी से पूरी की। वर्तमान में पी.एच.डी अंतिम वर्ष चल रहा था कि इसी बीच उनका चयन मेडिकल आफिसर पद पर हो गया। उ.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ. साधना को उनके शुभेच्छुओं ने बधाई दी। सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के पदाधिकारियो में ज्ञानंजय सिंह, अमित सिंह, विनय कुमार सिंह, पिंटू, वरुण सिंह, श्याम यादव पप्पू, कुँवर कार्तिकेय प्रताप सिंह, जिम्मी बरनवाल, विक्कू सिंह सहित अन्य लोगो ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

कोरोना महामारी के दौरान नगरिकों को राहत सामग्री पहुंचाने व संक्रमण से बचाव की जानकारी हेतु


जौनपुर कोरोना महामारी के दौरान नगरिकों को राहत सामग्री पहुंचाने व संक्रमण से बचाव की जानकारी हेतु आज एक विशेष सी यस सी वैन का उदघाटन मुख्य विकाश अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला व अपर जिलाधिकारी श्री राम प्रकाश जी द्वारा जिला मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
मौके पर उप-श्रमायुक्त  श्री कुलदीप कुमार सिंह और CSC जौनपुर सोसायटी अध्यक्ष शिवगोविंद एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 129 वी जयंती मनाई गई


पत्रकार:- मोहम्मद इस्लाम
 सुल्तानपुर विकासखंड  करौदी कला के शहाबुद्दीन पुर गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 129 वी जयंती मनाई गई  इस लाख डाउन को ध्यान में देते हुए बड़े धूमधाम से मनाई गई कहा जाता है कि बाबा साहब ने  सबको साथ में लेकर चले और अंग्रेज को भगाने के लिए संविधान के कानून को लिखें दलितों पिछड़ों के लिए मसीहा माने जाते हैं इस कार्यक्रम में अगुवाई करने के लिए श्री राम उजागर सेक्टर अध्यक्ष   और ग्राम प्रधान ध्रुव सेन सिंह पिंटू पुजारी बंसराज राजेश मोहम्मद इस्लाम मी  ताई रामजीत मास्टर गांव के अन्य लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और कई लोग मौजूद रहे 

डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 129 वे जन्म दिन पर जय चंद गौतम अपने परिवार के सदस्यों के साथ आवास पर ही जयंती मनाया


पत्रकार:- नीरज यादव जौनपुर

सिंगरामऊ जौनपुर डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 129 वे जन्म दिन पर यम यल सी प्रत्याशी वारणसी खंड जय चंद गौतम ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आवास पर ही जयंती मनाया और अपने गांव के लोगों को मास्क वितरण करके Korona से बचने के लिए जागरूक किया और मोमबत्ती बाट कर सभी को अपने अपने घर में जन्मदिन के उपलक्ष्य पर   मोमबत्ती जलाने के लिए प्रेरित किया और खीर वितरण किया 

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

♏️ महाकाली दुर्गा पूजा समिति ने गरीब असहाय में बांटी खाद्य सामग्री ♏️ सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार स्थित श्री महाकाली दुर्गापूजा समिति के सदस्यों द्वारा राशन वितरण का आयोजन महाकाली मंदिर परिसर में मंगलवार को किया गया। जिसमें क्षेत्र के 110 गरीबों को खाद्यान्न वितरण किया गया। खाद्यान्न में 4 किलो चावल, 2 किलो आटा, 2 किलो आलू, तेल, मसाला,नमक, टमाटर,आदि का पैकेट बनाकर 110 गरीब असहाय व्यक्तियों को राशन व जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक, सिंगरामऊ रियासत के कुँवर मृगेंद्र सिंह (शिवबाबा) सिंगरामऊ पीएससी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा, फार्मासिस्ट, एलटी, तथा पत्रकारों पर पुष्प वर्षा करके समिति के लोगों ने संकट की इस घड़ी में अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए इन योद्धाओं पर पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया। इन्हीं लोगों के द्वारा गरीबों में खाद्यान्न वितरित करवाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महाकाली दुर्गापूजा समिति द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रदीप कुमार मिश्र, विनोद कुमार तिवारी, भरतलाल रावत, सिंगरामऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल (बबलू), भगेलु, रामलाल, लल्लू जायसवाल, केडी शर्मा, राधेश्याम, राजेश, सोनू गुप्ता सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि राशन वितरण का कार्य अनवरत लाकडाउन चलने तक जारी रहेगा।

*कर्मवीरों पर पुष्पवर्षा कर व्यापारियों ने किया स्वागत* सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार स्थित महाकाली मंदिर परिसर में उपस्थित व्यवसायियों ने शारीरिक दूरी बनाते हुए कोविड-19 के खिलाफ जुझारू तेवर में कार्य कर रहे इन कर्मवीरों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया। व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ विनीत मोहन पाठक, एसआई धर्मेंद्र सिंह,पीएचसी सिंगरामऊ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा, दैनिक जागरण के पत्रकार संजय सिंह सहित अन्य कर्मियों को बुलाकर सोशल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

समाज सेवी / आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने उपजिलाअधिकारी अंजनी कुमार सिंह के हाथों गरीबो ,असहायों के परिवार में खाद्यान्न, सब्जी किया गया वितरण


बद्लापुर जौनपुर कोरोनो जैसी महामारी  व लॉक डाउन के चलते एक ओर जहाँ गरिबो, असहायों केसमक्ष दिनों दिन  रोजमर्रा का संकठ  गहराता जा रहा है, वही प्रशासन सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी , समाज सेवी , ग्राम प्रधान , सहित अन्य लोग गरीबो की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उनके सुख दुख में सहभागिता निभा रहे है।
भलुवाही गांव निवासी समाज सेवी / आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने  उपजिलाअधिकारी अंजनी कुमार सिंह के हाथों गरीबो ,असहायों के परिवार में खाद्यान्न, सब्जी वितरण कराया, उनके इस नेक कार्य से गरीबो के अन्न दाता बने शिक्षक / समाजसेवी के कार्य से लोग खुश दिखे, इस मौके पर उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जान है तो जहान  है, सरकार के लॉक डाउन का पालन करे।
इस मौके पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ0 संजय दुबे, पंकज सिंह, तहसील उधोग ब्यापार मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति हरिश्चंद्र  चौरसिया, हैप्पी सिंह,आँसू जी सहित अन्य रहे।

लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला

नई दिल्ली पीएम ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया।पीएम मोदी ने कहा, ''नमस्ते मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़़ाई बहुत ही मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है ।आप सभी देशवासियों की तपस्या, आपकी त्याग की वजह से कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक सफल रहा है। आप लोगों ने कष्ट सहकर भी अपने देश को बचाया है। हमारे इस भारतवर्ष को बचाया है। मैं जानता हूं. आपको कितनी दिक्कतें आई हैं, किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने जाने की परेशानी, कोई घर परिवार से दूर है, लेकिन आप देश के खातिर एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं. मैं आप सबको आदर पूर्वक नमन करता हूं।'

प्रधानमंत्री ने कहा, ''साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है. स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए. इसलिए हमें हॉटस्पॉट को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी. नए हॉटस्पॉट का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा।''

उन्होंने कहा, ''वी द पीपल ऑफ इंडिया, बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्मदिवस पर अपनी सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन यह सच्ची श्रद्धांजलि है। मैं सभी देशवासियों की तरफ से बाबा साहब को नमन करता हूं। मैं नए वर्ष पर आपके और आपके परिवारजन के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए हैं। आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी. जब हमारे यहां कोरोना का एक भी केस नहीं था, उससे पहले ही कोरोना प्रभावित आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दिया था. विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन का आइसोलेशन शुरू कर दिया गया था। जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन का लॉकडाउनक का बहुत बड़ा कदम उठा लिया था। भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि समस्या दिखने पर तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का भरसक प्रयास किया।''

पीएम मोदी ने कहा, ''साथियों यह एक ऐसा संकट है, जिसे किसी भी देश के साथ तुलना करना सही नहीं है, लेकिन अगर-अगर दुनिया के बड़े-बड़े सामर्थ्यवान देशों की तुलना में भारत बहुत संभली हुई स्थिति में है। महिना-ढ़ेड महिना पहले कोरोना संक्रमण के मामले में एक प्रकार से भारत के बराबर खड़े थे. आज उन देशों में भारत की तुलना में 25 से 35 गुना ज्यादा बढ़ गए हैं. भारत ने होलिस्टिक और इंट्रीग्रेटेड अप्रोच न अपनाई होती तो आज भारत की स्थिति को देखते तो रोए खड़ हो जाते।'

उन्होंने कहा, ''सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का भारत को बहुत बड़ा लाभ देश को मिला है। अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। लेकिन लोगों की जान की कीमत बहुत है। 24 घंटे हर किसी ने अपना जिम्मा संभालने के लिए लोग आगे आए हैं। विश्वभर में हेल्थ एक्सपर्ट और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है. भारत में भी अब लड़ाई कैसे आगे बढ़ें और हम विजयी कैसे हो.. हमारे यहां नुकसान कैसे कम हो और लोगों की दिक्कतें कैसे कम हो. इसे लेकर सभी राज्यों के सरकारों और नागरिकों की मानें तो लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव हैं।लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है।''

अपने संबोधन से कुछ घंटे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि आने वाले समय में कोरोनावायरस (कोविद-19) के खतरे से मिलकर लड़ने के लिए हमें और ताकत मिल सकती है। पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह अपने ट्वीट में कहा, "विभिन्न त्योहारों पर देशभर की जनता को शुभकामनाएं. इन त्योहारों से भारत में भाईचारे की भावना मजबूत होगी। ये त्योहार खुशी और बेहतर स्वास्थ्य भी लाएंगे। आने वाले समय में कोरोनावायरस (कोविद-19) के खतरे से मिलकर लड़ने के लिए हमें और ताकत मिल सकती है।"

बता दें कि तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इन दोनों राज्यों के अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं

पूर्व सांसद के पुत्र दिनेश यादव कई दिनों से ग्रामीणों को बांट रहे राशन सिंगरामऊ (जौनपुर) पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेश यादव संकट की इस घड़ी में वह कर दिखाया जो समय की मांग है, उन्होंने शाहगंज विधानसभा व आसपास के गांव के गरीबों को लक्ष्य पर रखकर अपने साधन से घर घर राशन पहुँचा रहे है। उनके द्वारा यह कार्य लगातार एक सप्ताह से जारी है, और लाकडाउन तक आगे भी जारी रहेगा। इस युवा नेता की मंशा है कि यहां कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा और न ही किसी की आवश्यकताओं को कम किया जाएगा। सबको भरपूर ढंग से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। एक संकल्प के साथ दो सप्ताह से घर-घर साइकिल से पहुंचकर ग्रामीणों व गरीबों बेसहारों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। इस कार्य में लगे उनके सहयोगियों ने बड़े अच्छे ढंग से राशन की पैकिंग करके उन्हें 1 सप्ताह का राशन दे रहे है। यदि किसी को अन्य चीजों की आवश्यकता है तो उसे भी पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं उठा रहे हैं। लोग उन्हें उनके कार्यों की राजनीति से ऊपर उठकर प्रसंशा कर रहे हैं।

सफाईकर्मी से प्रधान करवा रहे सेनेटाइज सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतासी में प्रधान फारुख सेठ द्वारा सफाईकर्मी से पूरे गाँव को सेनेटाईज करने में जुट गए है। वे सफाईकर्मी के साथ घर घर जाकर हैंडपंप, नाली, कुआं, सहित अन्य गंदे स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साफ सफाई करवाकर ये लोग नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

विधायक ने जनता को कोरोना से बचने का उपाय बतायेसिंगरामऊ (जौनपुर) बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आमजनों से अपील करते हुए कहाकि आप सभी से निवेदन हैं कि आप सभी सरकार के बताए दिशानिर्देश का पालन करते हुए अपने घरो मे रहे, सुरक्षित रहे, समय समय पर साबुन से हाथ धुलते रहे, मुँह नाक ढ़कने के लिए मास्क या गमछे का प्रयोग करे, लॉकडाउन का पालन करें।

खेत खलिहान में पहुँचकर प्रधान बांट रहे मास्क सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर घर जाकर प्रधान संजय कुमार सिंह द्वारा मॉस्क वितरण का कार्य किया जा रहा है। वे जिस घर पहुचते हैं वहां कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगो को जागरूक करते हैं। लोगो को शारीरिक दूरी बनाने की दलाह देते हैं। प्रधान ने बताया कि पूरे गाँव मे छिड़काव कार्य जारी है। रोज किसी न किसी बस्ती में सेनेटाइज किया जा रहा है।

निर्बल सेवा समिति द्वारा एक पखवारे से हो रहा भोजन वितरित

सिंगरामऊ (जौनपुर) निर्बल सेवा समिति द्वारा कोरोना महामारी से जूझ रहे जरूरतमंदों एवं असहायों को निरंतर 125 पैकेट भोजन तथा बिना राशनकार्ड वालो को प्रतिदिन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सभाजीत तिवारी के आवास पर सुबह 7बजे से 9 बजे तक सूखा राशन  वितरित किया जारहा है। प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक व पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रसाद मौर्य के हाथों से भोजन का पैकेट प्रतिदिन 50 पैकेट कुशहाँ बाजार तथा 75 पैकेट भोजन सिंगरामऊ सरकारी अस्पताल के सामने सामाजिक दूरी बनाते हुये प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7बजे के बीच वितरित किया जा रहा है।         इसके सहयोग में समिति के जिलाध्यक्ष दीप चंद मौर्य,कृष्ण शंकर मिश्र, राजेन्द्र मौर्य ,सुनील गिरि, हरिलाल मौर्य, हीरालाल मौर्य, दयाशंकर विश्वकर्मा, सोनू मौर्य तथा अन्य लोगो से सहयोग प्राप्त है। समिति द्वारा लाकडाउन तक यह सेवा अनवरत जारी रहेगी।

सफाईकर्मी के न आने पर प्रधान उतरे मैदान मेंसिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर में प्रधान पुत्र अजय कुमार जायसवाल द्वारा सफाई कर्मियों के न आने पर खुद ही सेनेटाईज करने घर घर जाकर हैंडपंप, नाली, कुआं, सहित अन्य गंदे स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साफ सफाई करवाकर ये लोग नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।

सामाजिक दूरी ही एक औषधी...गणेश शुक्ल ( शोध छात्र ) संतरविदास नगर भदोही


आज मानव जाति के समक्ष एक ऐसा संकट उपस्थित हुआ है, जिसकी वैज्ञानिकों को न तो कोई आशंका थी और न ही उसका सामना करने की तैयारी। यह संकट है कोरोना वायरस के संक्रमण से तेजी से फैल रही कोविड-19 नामक महामारी का। वस्तुतः आज तो यही कहा जा सकता है कि वैश्विक स्तर पर किये जा रहे मानवीय प्रयास शीघ्र सफल होंगे और कोविड -19 का उन्मूलन उसी तरह संभव होगा जैसे प्लेग, टी.बी.चेचक इत्यादि का हुआ। यह समस्या मनुष्य जाति के सामने कई प्रश्न उपस्थित कर दिए जिस पर मानव समाज को गहनता से विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। आज उन तमाम विकसित देशों के इस अहंकार को धक्का लगा है, जो दावा करते हैं  कि उसने प्रकृति के रहस्यों को समझने और उस पर नियंत्रण करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। इस महामारी ने मनुष्य के ज्ञान और समझ की अपूर्णता को जग जाहिर कर दिया है । कोरोना विश्व के करीब 200 देशों को प्रभावित कर चुका है और प्रभावित करता चला जा रहा है। आज वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार वैश्विक स्तर पर मौत का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुच चुका है, तथा 15 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या 7 हजार के पार पहुच गयी है। जबकि पूरे भारत मे पिछले दो हफ्ते से लॉक डाउन चल रहा है। यह एक भयावह स्थिति है, परन्तु यहाँ के लोग अपने विभिन्न कारणों से  इस विकट स्थिति को समझ नही पा रहें है, जैसा कि हम सब जानते हैं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार इटली में 18 हजार तथा स्पेन में 15 हजार लोग काल कलवित हो चुके है, और यह सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। जिसके मूल में एक मात्र कारण फिजिकल डिस्टेंसिंग को अनदेखा करना, वहां बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन हुआ और इस वायरस का संक्रमण कुछ ही दिनों में तेजी से फैल गया। इसी तरह की स्थिति भारत मे भी देखने को मिल रही है जो संक्रमण बढ़ाने में सोने पर सुहागा साबित हो रहा है । आज नही तो कल लॉक डाउन हटेगा तो हम सब की नैतिक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम सब अनुशासित, संयमित, तथा सोसल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी ) के साथ जीवन यापन करे। याद रखना होगा कि सोसल डिस्टेंसिंग इस महामारी का एक मात्र इलाज है, वर्ना देश गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे ।
                             

बुधवार, 8 अप्रैल 2020

आसक्त जीव दुःख ही भोगता रहता है .....धर्मराज तिवारी-व्यास जी

छिद्यमानं यमैरेतैः कृतनीडं वनस्पतिम्  ।
खगः स्वकेतमुत्सृज्य क्षेमं याति ह्यलम्पटः ।।
                   भा• ११|२०|१५
    यह शरीर एक वृक्ष है । इसमे घोंसवा बनाकर जीव रूप पंक्षी निवास करता है। इसे यमराज के दूत प्रतिक्षण काट रहे है  जैसे पंक्षी कटते हुए वृक्ष को छोडकर चला जाता है वैसे ही अनासक्त जीव भी इस शरीर को छोडकर मोक्ष का भागी वन जता है। परन्तु आसक्त जीव दुःख ही भोगता रहता है ।
       
           

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

रमेश परिवार सहित सात सौ किमी ठेलिया से आया जौनपुर।

                              सिंगरामऊ (जौनपुर) समय की ऐसी हवा चली की एक मजदूर को मजबूरी में परिवार को ठेलिया पर लादकर सात सौ किलोमीटर दूर दिल्ली से जौनपुर तक आ गया। पूरे देश मे लाकडाउन हुआ तो ट्रेन, बस सब बंद हो गई। दिल्ली से साधन के अभाव में एक मजदूर ठेलिया से पत्नी व बच्चों के साथ सात सौ किलोमीटर का सफर तय करके सोमवार को जिले के बॉर्डर पर पहुँचा। वहां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर उसे चेक करने के बाद आगे जाने दिया गया। लगातार सात दिनों तक ठेलिया से सफर करते हुए जिले की सीमा पर पहुंचे जौनपुर के रमेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।लाकडाउन के बाद वहां काम बंद ही गया। बस, ट्रेन भी बंद  हो गयी। दिल्ली से घर आने के लिए जब उसे कोई उपाय न सूझा तो मजबूरी में वह 28 मार्च को ठेलिया पर ही सारा सामान लादकर पत्नी व बच्चों के साथ घर के लिए निकल पड़ा। सात दिनों बाद वह अपने जिले में पहुँचा है। रमेश ने बताया कि चार दिनों का राशन था, बाद में जगह-जगह लोगों ने मदद की और वह ठेलिया से ही इतनी लंबी दूरी तय कर अपने घर पहुँच जाएगा।

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग गेंहू जला सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के सिघावल गांव स्थित बाबा गूदरनाथ मंदिर के पास ग्यारह हजार बोल्टेज के तार से निकली चिंगारी से एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। उक्त गांव निवासी रामराज निषाद की गेहूं का खेत मंदिर के पास स्थित है। जहां विद्युत तार से निकली चिंगारी से उनका गेंहू जलने लगा तो ग्रामीणों ने दो पंपिंग सेट चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीण अगर समय पर पम्पिंग सेट चला कर आग पर काबू न पाते तो तेज हवा के झोंके से आग बढ़ने की पूरी संभावना थी।

*किसान अपनी फसल बचा लें*

           सिंगरामऊ  (जौनपुर) बिजली विभाग ने सभी किसान भाईयों से अपील की है कि वो इस फोटो पर ध्यान दें और इस महामारी के कठिन समय पर आप लोग बिजली विभाग का साथ दें। जिन किसान भाइयों के खेतों से होकर बिजली का तार गुजरा है, वह लोग अपनी-अपनी फसल को बिजली के पोल के चारो तरफ का सबसे पहले काट लें। जिससे आप की फसल सुरक्षित रहे। हवा का झोंका चलने से शॉट सर्किट की संभावना ज्यादा है। खम्भे से निकली चिंगारी आपकी फसल को नष्ट कर सकती है।हवा के चलते बिजली सप्लाई भी पूरी तरह नहीं हो पा रही है। जिससे बिजली विभाग आप सभी क्षेत्रवासियों को दिन में भी ज्यादा से ज्यादा सप्लाई दे सकें? यह जानकारी बिजली विभाग के धीरज मौर्य ने दी है।

*विधायक ने कबि कुमार विश्वास व प्रसिद्ध डॉ कवरजीत सिंह चड्डा से जनता को कराया रूबरू*

  सिंगरामऊ ( जौनपुर) भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रविवार को फेसबुक लाइव के जरिए प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास व डॉ. कंवरजीत सिंह को फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को रूबरू कराया। डॉ विश्वास ने संबोधन में कहा कि भगवान राम भी वनवास गए थे तभी जाकर व राक्षसों को मार पाए थे। यह भी एक वनवास है आत्म शुद्धि, आत्म साधना के लिए है। दुनिया के शक्तिशाली देश भी इसके सामने घुटने टेक दिए हैं।। आत्मानुशासन ही इसका एक मात्र बचाव है इस चैन को तोड़िएगा नहीं। अपने जुझारू विधायक जो मेरे प्रिय छोटे भाई हैं उनके नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहे हैं भारत इस लड़ाई से जल्द ही बाहर आएगा घर में रहिए सुरक्षित रहिए लक्ष्मणरेखा मत लाघिये नहीं तो वक्त का रावण उठा ले जाएगा। विधायक ने  भी लोगो से कहाकि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के लिए मुझे हर समय अपने पास ही समझें। और हर जरूरत के लिए हमे याद करें।

रविवार, 5 अप्रैल 2020

प्रधान सफाईकर्मियों के साथ उतरे मैदान में सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर में प्रधान संजय सिंह, बरैयाँ में प्रधान मनोज सिंह, गोनौली में प्रधान मेनाज खान, महदा में संतलाल गौतम, बहरीपुर में प्रधान कृष्णा मोदनवाल, रतासी में प्रधान फारुख सेठ, रामपुर में प्रधान ओपी गौतम, कैथौरा में प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता करनपुर में प्रधान पुत्र अजय कुमार जायसवाल, बहुर में प्रधान राकेश तिवारी, साढ़ापुर में प्रधान प्रेमचंद यादव, नकहरा खानदेव में प्रधान गंगेश्वर त्रिपाठी आदि द्वारा सफाई कर्मियों के साथ घर घर जाकर हैंडपंप, नाली, कुआं, सहित अन्य गंदे स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साफ सफाई करवाकर ये लोग नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।

*43 परदेशियों को प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर में दिया गया एकांतवास* सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय साढापुर ग्राम पंचायत ।के स्थित प्राथमिक विद्यालय में 43 ऐसे परदेशियों को एकांतवास में रखा गया है, जो परदेश से वापस आये हैं। ये सभी लोग उक्त गाँव निवासी हैं। रोजगार के सिलसिले में मुम्बई, पूना, दिल्ली आदि शहरों में रहते थे। ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र यादव द्वारा इन लोगो को प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर में रखा गया है। जहां इनके नाश्ता, भोजन पानी की व्यवस्था की गई है। प्रधान ने इसकी सूचना भी प्रशासन को दी है। जैसे ही इनका 14 फिन का एकांतवास का समय पूरा होगा, इन सभी को इनके घरों को भेज दिया जाएगा। या फिर प्रशासन के जो निर्देश हिग उसका पालन किया जाएगा।

शनिवार, 4 अप्रैल 2020

पांच दिनों से ग्रामीणों को राशन बांट रहे मेंनाज प्रधान सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के गोनौली गांव के प्रधान मेंनाज खान ने वह कर दिखाया जो समय की मांग है, उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत व आसपास के गांव को लक्ष्य पर कर रखकर साइकिल से घर घर राशन पहुँचाया है। यह कार्य लागातार एक सप्ताह से जारी है। आहे भी जारी रहेगा। मंशा है कि यहां कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा और ना ही किसी की आवश्यकताओं को कम किया जाएगा। सबको भरपूर ढंग से भोजन की व्यवस्था यही मेंनाज का संकल्प है। इसी परिपेक्ष में लगातार 1 सप्ताह से घर-घर साइकिल से पहुंचकर ग्रामीणों व गरीबों बेसहारों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। इस कार्य में लगे उनके सहयोगियों ने बड़े अच्छे ढंग से राशन की पैकिंग करके उन्हें 1 सप्ताह का राशन दे रहे है। यदि किसी को अन्य चीजों की आवश्यकता है तो उसे भी पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं उठा रहे हैं। क्षेत्र के लिए क्षेत्र के लिए प्रधान मिनाज का कार्य अत्यंत सराहनीय है। लोग उन्हें उनके कार्यों की राजनीति से ऊपर उठकर प्रसंशा कर रहे हैं।उनके द्वारा किए जा रहे वाकई काबिले तारीफ है।

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

बैंक में उमड़ी भीड़ मची अफरा-तफरीसिंगरामऊ (जौनपुर) एक तरफ जहां पूरे देश में लॉक डाउन है, वहीं सभी लोगों की जरूरतों को देखते हुए शासन ने बैंक को खोल के रखा है। अब तक तो बैंकों में ग्राहक न के बराबर थे, लेकिन मंगलवार से मनरेगा मजदूरों की भीड़ ने बैंक में अफरा-तफरी मचा दी है। स्थानीय बाजार के बस स्टॉप पर स्थित यूबीआई की शाखा खुलने के पहले ही लोग नियम कानून भूलकर वहां बैंक खुलने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही लंबी कतार में नजर आने लगते हैं। लोग एक दूसरे से सटे खड़े हुए दिखाई देते हैं। शारीरिक दूरी गायब होकर रह गई है। इन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मी तो लगाये गए हैं।लेकिन वह पुलिस की बात की अवहेलना करके चुपचाप खड़े रहते हैं। इस दुर्व्यवस्था की वजह मनरेगा मजदूरों की भीड़ बताई जा रही है। जो क्षेत्र के सभी गावों से आई है।

*एसडीएम व सीओ ने लिया सीमा सुरक्षा का जायजा* सिंगरामऊ (जौनपुर)बदलापुर तहसील के उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह व सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उसके बाद जिले की सीमा पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान पर सुरक्षाकर्मियों से पहुंचकर फीडबैक लिया। बॉर्डर पर पूरी तरह से आवागमन रोके जाने को लेकर ये दोनों अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। बाहर से कोई न आने पाए इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बॉर्डर पर तैनात स्वास्थ विभाग की जांच टीम को भी निर्देश दिये। वहां ड्यूटी पर तैनात लोगों को हिदायत दी कि बाहर से आए लोग 14 दिन तक घर में रहें। कोई भी बाहरी व्यक्ति यदि दिखता है तो उसकी जांच करके उसकी सूचना दें। बदलापुर स्थित दो विद्यालयों में उनके रुकने के लिए पूरा प्रबंध किया गया है।

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

सर्व सम्मति से सभी शिक्षक/शिक्षिका, भाइयों/बहनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देश/प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों तक ,मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु, एक दिन का वेतन माननीय जिलाधिकारी जौनपुर राहत कोष में अप्रैल माह के वेतन से कटौती कर ,देने का निर्णय लिया

  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री अनिल यादव, लोकप्रिय जिलामंत्री डॉ भानुप्रताप राव ने,जनपदीय/ब्लॉक पदाधिकारियों से व्यापक रूप से विचार विमर्श कर ,सर्व सम्मति से सभी शिक्षक/शिक्षिका, भाइयों/बहनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देश/प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों तक ,मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु, एक दिन का वेतन माननीय जिलाधिकारी जौनपुर राहत कोष में अप्रैल माह के वेतन से कटौती कर ,देने का निर्णय लिया।मध्यान्ह भोजन योजना का राशन बच्चों को वितरित कराने का भी अनुरोध श्रीमान जिलाधिकारी महोदय से ,जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री ने किया।

मंगलवार, 31 मार्च 2020

पूर्व प्रधान ने निजी स्रोत से वितरित किया जरूरतमंद लोगो मे राशन सिंगरामऊ (जौनपुर)बाजार से सटे आधा दर्जन से अधिक गावों में कबेली के पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने मंगलवार को सैकड़ो जरूरतमंद लोगो मे आटा, दाल, चावल,एवं राशन की सामग्री वितरित की ।देश और दुनिया मे जहा कोरोना वायरस की दहशत तथा लाक डाउन से लोग अपने अपने घरो मे दुबके है। वही रोज कमाने- खाने वालो पर खानें के लाले पड़े हैं। लोगों पर आर्थिक संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं।ऐसे ही पुण्य कार्य में पूर्व प्रधान ने जरूरतमंद लोगो को राशन का सामान तथा फल एवं सब्जिया वितरित किया।इस बीच शारीरिक दूरी का भी पुरा ख़याल रखा गया।

संस्था ने बांटे मास्क और ग्राम सभा को कराया सेनेटाइज !
सिंगरामऊं - - कोरोना के जंग मे सरकार के साथ साथ सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग मे जुटी हैं, रतासी स्थित "डा० राम प्रसाद कलावती देवी जन कल्याण समिति", एवं "जन चेतना सामाजिक संगठन ट्रस्ट" के  तत्वाधान मे मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के उन गरीब लोगो को नि:शुल्क फेस मास्क वितरित किया गया जो अभी तक खरीदने मे असमर्थ दिखे , तथा पूरी रतासी ग्राम सभा को सेनेटाइज किया गया, संस्था के अध्यक्ष रमाशंकर यादव, प्रबंधक डा० अनिल कुमार यादव व कोषाध्यक्ष रघुनाथ यादव तथा प्रधान मो० हाजी फारुक ने ग्रामीण क्षेत्र मे लोगो को लॉकडाउन का सही ढंग से पालन करने की अपील करते हुए लोगो को कोरोना के कहर से अवगत कराया साथ ही इससे बचाव के प्रति लोगो को जागरूक किया और साथ ही यह भी  अपील की कि ज्यादा भीड़ वाले इलाके मे न जांय, किसी को खांसी सर्दी व बुखार है तो मास्क का प्रयोग करें! और सभी लेग एक दूसरे को कोरोना के प्रति जागरूक करे एक दूसरे से हाथ न मिलाए, और अपने घरो मे ही रहें !

न कोई आएगा न जाएगा सीमा सील करिए--- डीएम


डीएम एसपी ने किया जिले की सीमा का निरीक्षण

सिंगरामऊ (जौनपुर) जिले की सीमा पर स्थित हरिहरपुर में लगाया गया पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण करने मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे। उन्होने सीमा सील करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को हिदायत देते हुए कहाकि इस सीमा से न कोई बाहर जाएगा ना उधर का कोई आएगा। केवल आवश्यक सामान ला रहे वाहनों को प्रवेश दिया जाए, बेवजह यहां आ जा रहे वाहनों को रोककर थाने में बंद कर दिया जाए। उन्होंने सीओ बदलापुर को सख्त निर्देश देते हुए कहा की बाइक आवागमन पर एकदम बंदी होनी चाहिए। कोई भी बाइक अनावश्यक चलाते हुए नहीं मिलना चाहिए। एसपी अशोक कुमार ने  निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करिए, पेट्रोल पंप से चेक पोस्ट हटा कर फोरलेन पर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराइये। टेंट लगाकर वहां वाहनों की रेगुलर चेकिंग कराने व  वाहनों के हो रहे हैं आवागमन को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए इन दोनों अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए। डीएम जगह-जगह जगह जगह अपना वाहन रोककर सड़क पर पैदल चल रहा है यात्रियों से पूछताछ करके उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखने का निर्देश पुलिस को देते रहे। डीएम ने बगल के जनपद के सीओ व एसडीएम से संपर्क करके उनसे भी वाहन को इस जनपद में ना आने के लिए कहा। जनपद की सीमा के दोनों स्थानों पर सघन चेकिंग होने से आवागमन रुक जाएगा।

प्रमुख समाज सेवी श्री प्रेम सागर तिवारी द्वारा, कोरोना महामारी से जूझ रहे देश/प्रदेश की निराश्रित जनता को ,रोजमर्रा की जरूरतों को पूर्ण करने वाली,सामग्री को वितरित किया

  जौनपुर मां शारदा इंटर कालेज तियरा बदलापुर द्वारा संचालित स्वंय सेवी संस्था मां शारदा शिक्षा सेवा समिति तियरा बदलापुर जौनपुर की संचालिका श्रीमती शारदा देवी के पति प्रमुख समाज सेवी श्री प्रेम सागर तिवारी द्वारा, कोरोना महामारी से जूझ रहे देश/प्रदेश की निराश्रित जनता को ,रोजमर्रा की जरूरतों को पूर्ण करने वाली,सामग्री जैसे अरहर की दाल,नमक,चीनी,फल,मशाला, साबुन,तेल,बिस्किट और रिफाइन तेल का वितरण किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर श्री सच्चिदानंद तिवारी,दिव्य प्रकाश तिवारी, अजय कुमार यादव,विजय नाथ पाल ,मनोज कुमार यादव,प्रबधंक श्री ओमप्रकाश तिवारी, यशवंत नारायण तिवारी ने माननीय प्रधानमंत्री के लॉक डाउन आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए 1 मीटर की दूरी बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पुलिस प्रशासन के बाद समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर





 सिंगरामऊ (जौनपुर) लगातार तीन दिनों से चल रही विभिन्न शहरों में रह रहे ग्रामीणों की आवक को देखते हुए पुलिस प्रशासन तो व्यवस्था में लगा ही है अब समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर डट गए हैं। एक तरफ पूरा जन्म समुदाय आशंकित अवस्था में अपने घरों में कैद है, तो इस दूसरी कड़ी में अपना फर्ज अपना ड्यूटी निभाते हुए कुछ लोग मोर्चे पर डटे हुए हैं। दो दिन पूर्व तक जिले की सीमा की स्थिति ठीक-ठाक थी विभिन्न शहरों से ग्रामीण कामगार जब घर भेजे जाने लगे तो इस सीमा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां प्रतिदिन 40 से 50 वाहन यात्रियों से ठूस ठूस कर भरे हुए गुजर रहे हैं। जिनके भोजन पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए सिंगरामऊ रियासत के कुँवर मृगेंद्र सिंह ने भी सैकड़ो लोगो को राहत सामग्री पुलिस के माध्यम से बंटवाई। कबेली गाँव के निवासी बिजली कांट्रेक्टर राकेश कुमार दुबे ने 100 लोगों को राशन किट डीएम को व पानी बिस्किट का इंतजाम यात्रियों के लिए किया। सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के लोगों ने 100 राशन किट डीएम को सौंपी व गाँव मे गरीबो को भी राशन  बंटवा रहे हैं।कबेली के पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने 700 लोगो को लंच पैक बंटवाया। गोनौली के प्रधान मेनाज खान ने दर्जनों लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की। प्रबंधक ज्ञान प्रकाश मौर्य ने भी 400 लोगो को लांच पैक वितरित किया। कबेली गाँव के प्रभात दुबे ने भी बाहर से आने वाले यात्रियों को लंच पैक बनवाकर बांटा। मदद करने का ये कारवाँ अभी रुक नही है बल्कि जारी है।


सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान स्वाहा


सिंगरामऊ (जौनपुर) बाजार में स्थित जय जगदम्बा स्क्रैप ट्रेडर्स में शॉट सर्किट से आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। बाजार के सिंघावल गाँव मे स्थित मिठाई लाल जायसवाल की दूकान में शॉट सर्किट से आग लग गयी, जिससे वेटिंग मशीन सहित लगभग पचास हजार के सामान जल गया। दोक्कन मालिक को जब पता चला तो उसने आस पास के लोगो की मदद से आग पर काबू पाया।

रविवार, 29 मार्च 2020

जनप्रतिनिधि हुए अंडरग्राउंड ग्रामीण जुटे मोर्चे पर जिले की सीमा पर 600 यात्रियों को दिया लंचपैकेट



सिंगरामऊ (जौनपुर) अरे वाह रे छोटे बड़े सभी जनप्रतिनिधि संकट के समय आप तो सच मे अंडरग्राउंड हो लिए। लेकिन आम जनता आपकी कमी खलने नही देगी। और वह अपना फर्ज निभाते हुए जिले की सीमा पर भूखों का पेट भरने के लिए निःस्वार्थ भाव से खड़ी है। एकतरफ जब लोग घर से नही निकल रहे हैं, ऐसे में क्षेत्र के पहितियापुर मौर्या बस्ती के युवाओं के सहयोग से कमलेश यादव पूर्व प्रधान कबेली के नेतृत्व मे कोरोना वायरस के कारण लाक डाऊन में फसे यात्रियों के लिए प्रतापगढ जौनपुर की सीमा पर स्थित हरिहरपुर पेट्रोल पंप पर 600 लंच पैकेट बितरित किया गया। यह कार्य कानून गो बदलापुर, एसआई अजय पांडेय, लेखपाल सुशील श्रीवास्तव व श्रीधर मिश्र, डब्बू मौर्या, विजय मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य, कमलेश मौर्य, सतीश मौर्य, संदीप मौर्य, प्रदीप मौर्य, राजकुमार मौर्य, मुकेश मौर्य, बिजय गुप्ता, लाला प्रजापति मौजूद रहे |

आग से हजारों के नुकसान


सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर  में शनिवार को दोपहर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। उक्त गाँव निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ छोटर के घर दोपहर में आग लग गयी, जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते तब तक घर-गृहस्थी का हजारों का सामान जल गया।आग काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का आयात नही चल पाया है।

जौनपुर जिले के बॉर्डर पर सात बसों में पहुँचे सैकड़ो यात्री प्रशासन में मची अफरातफरी, जाँच टीम मौके पर



सिंगरामऊ (जौनपुर) जिले के बॉर्डर पर स्थित हरिहरपुर गांव में बनाये गये पुलिस चेकपोस्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात बसों में सवार सैकड़ों यात्री वहां पहुंचे। वहां पर  तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए जांच टीम मौके पर भेजी। स्वास्थ्य विभाग से आये जांच करने वालों ने सबकी थर्मल स्कैनिंग की। मौके पर पहुंचे एसडीम बदलापुर अंजनी कुमार सिंह ने सभी की जांच करायी। उसके बाद बसों से उनके गंतव्य को रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक ने सभी यात्रियों को भोजन का पैकेट वितरित करवाया। प्रभारी निरीक्षक माइक पर सभी की बराबर दूरी बनाकर रखने के लिए आगाह करते रहे। ये बसें लखनऊ से आई थीं। जुसमे पांच सौ से ज्यादा लोग सवार थे। सभी की जांच कराने के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

आदमी की भूख-प्यास कोरोना नही देखती दिल्ली से 7 बसों से आये सैकड़ो यात्री, भोजन के लिए टूट पड़े


सिंगरामऊ (जौनपुर) संकट की इस घड़ी में हर इंसान देश पर आए तूफान की वजह से दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझ रहा है। लेकिन लेकिन भूख-प्यास ऐसी चीज है कि आदमी को  इकट्ठा होने को विवश कर दे रही है। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला जौनपुर जिले के बॉर्डर पर स्थित सिंगरामऊ क्षेत्र के फोरलेन पर। जहां शनिवार को पुलिस के बॉर्डर चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 7 बसों पर सवार होकर 500 से अधिक संख्या में लोग पहुंच गए। इस बात की जानकारी जंगल में आग की तरह जिला प्रशासन को हुई तो पूरा प्रशासनिक अमला स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के साथ वहां पहुंच गया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए थर्मल स्कैनिंग का काम शुरू किया गया। तो उधर प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक के नेतृत्व में ज्ञान प्रकाश मौर्य ने उन यात्रियों को लंच देने के लिए विशेष व्यवस्था की। लंच पैकेट की बात जब बसों में सवार भिऑखे प्यासे यात्रियों को हुई तो वे टूट पड़े। और वहां सोशल डिस्टेंसिंग का भेदभाव खत्म हो गया। यात्री लांच पैक लेते रहे और इसी से पेट की भूख मिटाई और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

पति की तलाश में भटक रही पत्नी व बच्चेमुम्बई से आते समय रास्ते से हुआ है लापतासिंगरामऊ (जौनपुर) क्ष्रेत्र के अनुसार गाँव निवासिनी मीरा देवी मुम्बई से आ रहे अपने पति रंजीत कुमार की तलाश में भटक रही है। वह रास्ते से ही कही गायब ही गया है। रंजीत के तीनों बच्चे अपने पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। उक्त गाँव निवासी रंजीत कुमार मुम्बई में रहकर मजदूरी करके अपनी व अपने परिवार की आजीविका चलाता था। लाकडाउन के चलते वह 21 मार्च को मुम्बई से घर के लिए चला था। उसकी पत्नी ने बताया कि 22 मार्च को मानिकपुर के पास स्थित रेलवे स्टेशन ढभौरा से एक रेलकर्मी का फोन आया था कि वह इसी स्टेशन पर बीमारी हालत में मौजूद है। यह सूचना पाकर रंजीत के बड़े भाई बृज मोहन वहां के लिए रवाना हुए, लेकिन लाकडाउन होने की वजह से वह मुंगराबादशाहपुर से वापस लौट आये। फिर वहां फोन किया तो उक्त रेलकर्मी बोला कि उनका कहीं कोई पता नही है। इसके बाद से ही परिवार के लोग सदमे में हैं। उसके बड़े भाई ने थाने मे तहरीर देकर गुहार लगाई। अन्य कई अधिकारियों से भी संपर्क कर रहा है। रंजीत की पत्नी व तीन बच्चे बदहवास स्थिति में रंजीत कि राह निहार रहे हैं।

"सिंगरामऊ स्टार्स" ने डीएम को दिया राहत सामग्री

सिंगरामऊ (जौनपुर) कोरोना वायरस के संक्रमण व लाकडाउन के बीच सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के युवाओं ने ज्ञानंजय सिंह, अमित के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी को गरीब, बेसहारों को बांटने के लिए राहत सामग्री प्रदान की। युवाओं का यह जोश और जज्बा तब  भी दिख रहा है जब पूरा देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस लाकडाउन मे जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नही हो पा रही है, ऐसे में उनकी मदद को उतरी "सिंगरामऊ स्टार्स" का यह कार्य वाकई देश हित मे प्रेरणादायक है। इन युवाओं के जज्बे को देखकर और भी बहुत से लोग प्रेरणा लेंगे। इतना ही नही इस टीम के जुझारू सदस्यों में शुमार अमित सिंह, विनय कुमार सिंह पिंटू, वरुण सिंह, संतोष मिश्रा, जिमी बरनवाल ने जिले के बॉर्डर पर पहुँच रहे बुरे फसे यात्रियों को भी लंच, पानी, बिस्किट, दूध देने में लगे हुए हैं। टीम ने निर्णय लिया है कि लाकडाउन के समय डीएम जौनपुर से परमीशन लेकर हर गरीब तबके की मदद को पूरी तल्लीनता से जुटेंगे।

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

गजब का खेल--कनेक्शन होने के बावजूद बिजली विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार



सिंगरामऊ (जौनपुर) बदलापुर तहसील क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी व  तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी के यहां बिजली का कनेक्शन होने के बावजूद विभागीय लोगों ने बिना जांच-पड़ताल के थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।  इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने विभाग से पूछताछ की तो सारा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार तिवारी व ओमप्रकाश तिवारी उक्त गांव के निवासी हैं। दोनों भाई एक ही मकान में संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। ये घरेलू व समरसेबुल का कनेक्शन लिए हैं। इनके मकान पर बाकायदा विद्युत कनेक्शन संख्या काफी दिनों से अंकित है और यह प्रतिमाह बिजली बिल जमा करते हैं। उधर विभाग ने विद्युत चोरी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अशोक व उनके भाई के विरुद्ध बदलापुर थाने में एक सप्ताह पूर्व मुकदमा दर्ज करा दिया। प्राथिमिकी में यह दर्शाया गया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपखंड अधिकारी बदलापुर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया  कि इनका कोई कनेक्शन नहीं है, इनके द्वारा  अवैध रूप से केबिल तार को जोड़कर गलत ढंग से विद्युत उपभोग किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने के बाद जब अशोक कुमार तिवारी ने एफ आईआर के बाबत अवर अभियंता उपखंड अधिकारी बदलापुर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लाइनमैन की रिपोर्ट पर हम लोगों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। एक सप्ताह पूर्व अवर अभियंता संजय लाल प्रजापति उपखंड अधिकारी लाइनमैन अंसार अहमद व संविदा लाइनमैन प्रदीप मिश्रा द्वारा बदलापुर थाना प्रभारी को सूचना दी गई थी कि बबुरा गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी के बिजली संयोजन की जांच की गई तो उक्त लोगों द्वारा बिना कनेक्शन कराएं अवैध तरीके से केबल तार को जोड़कर विद्युत उपभोग करते हुए पाया गया था। जांच करने पर मौके पर इन लोगों ने कोई कागजात नहीं दिखाए। इस मामले को लेकर जब हड़कंप मचा तब विभाग की तन्द्रा भंग हुई। पीड़ित ने इसे लेकर जब उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा तो मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने गलत ढंग से किए गए एफआईआर को वापस लेने के लिए उपखण्ड अधिकारी बदलापुर में तैनात अपने अधीनस्थों को लिखित निर्देश देते हुए जांच की कार्रवाई का निर्देश दिया। बिजली विभाग के इस खेल को देखकर सक्षम व्यक्ति तो किसी तरह पर बचाव कर लेता है। लेकिन जो सामान्य उपभोक्ता है उनके साथ इस तरह की ज्यादती गले की फांस बन जाती है। और गांव में ऐसे तमाम उपभोक्ता है जो बिजली विभाग के कारनामों से पीड़ित हैं। और इनके द्वारा लगातार शिकायतें की जाती रही हैं। बिजली विभाग द्वारा की जा रही मनमानी से ऐसे दर्जनों उपभोक्ता प्रताड़ित हैं, और उन्हें रोज इसी तरह के चक्रव्यूह में फंसा कर परेशान किया जा रहा है।

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

धूमधाम से हुआ हनुमान मंदिर का भूमि पूजन


सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के नकहरा खानदेव स्थित गांव में प्रधान गंगेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के हाथों श्री हनुमान मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य धूमधाम से संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया गया। प्रकांड विद्वान राकेश मिश्र द्वारा पूरे विधि विधान से भूमि पूजन का आयोजन वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया। तत्पश्चात लोगों द्वारा ईट रखकर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक लालचंद तिवारी द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रमापति मिश्र व संचालन कैप्टन रामगुन मिश्र ने किया। इस अवसर पर नरसिंह तिवारी, विवेक कुमार मिश्र, पप्पू मिश्र, रमापति मिश्रा, रामकुमार तिवारी, शिवपूजन तिवारी, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

प्रधानाध्यापक केशव सिंह अभिनव आदर्श प्रावि डोमपुर महराजगंज को निदेशक बेसिक शिक्षा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया



जौनपुर  प्रधानाध्यापक  केशव सिंह अभिनव आदर्श प्रावि डोमपुर महराजगंज, को निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेंद्र विक्रम सिंह और सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन और ललिता प्रदीप द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि आप की जिम्मेदारी बढ़ गयी है आप उत्कृष्ट कार्य कर रहे है सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर आधुनिक कॉन्वेंट स्कूलों को मात देता नजर आ रहा है।महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है  सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के  प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय  की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

जन सूचना अधिकार के तहत मांगे जाने पर भी नहीं मिल रही सूचना।।

                              वीरेंद्र कुमार मिश्र निवासी ग्राम व ग्राम पंचायत- भवानीपुर, विकास खंण्ड- कोरांव,जनपद प्रयागराज ने जन सूचना अधिकार के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी जन सूचना अधिकारी प्रयागराज के यहां से दिनांक 19 सितंबर 2019 को ग्राम पंचायत- भवानीपुर,विकास खंण्ड- कोरांव, जनपद- प्रयागराज में कराए गए कार्यों की सूचना जन सूचना अधिकार के तहत 13 बिंदुओं पर मांगी गयी थी। मांगी गई सूचना के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज के यहां से सहायक विकास अधिकारी विकासखंड कोरांव जनपद प्रयागराज को पत्रांक संख्या 3612 दिनांक 28 सितंबर 2019 को पत्र जारी कर सूचना के संबंध मे भेजा गया था। जब जन सूचना अधिकार के तहत सूचना नहीं उपलब्ध हो पाई तब बीरेंद्र कुमार मिश्र ने दिनांक 6 नवंबर 2019 को जिला पंचायत राज अधिकारी जन सूचना अधिकारी के यहां रिमाइंडर दिये सूचना उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में जिस के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी के पत्रांक संख्या- 463 दिनांक- 20 नवंबर 2019 को सहायक विकास अधिकारी विकासखंड कोरांव,जनपद-प्रयागराज को सूचना उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में पत्र भेजा गया था। उसके बाद 4 महीने का समय व्यतीत होने के बाद भी जन सूचना अधिकार के तहत सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध में विभागीय कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है।