tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 18 सितंबर 2020
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के संगठन और जन प्रतिनिधियो के सहयोग से आज बक्सा ब्लॉक पर दिव्यांगजनों को उपकरण किया वितरण
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 70 वे जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के संगठन और जन प्रतिनिधियो के सहयोग से आज बक्सा ब्लॉक पर दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किया गया एवं प्रत्येक मंडल पर सफाई अभियान चलाया गया और फल वितरण किया गया, उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मोदी जी के 70वे जन्म दिवस के शुभ अवसर पर दिव्यांगजनों को प्रत्येक उपकरण के 70 उपकरण बांटे गए, प्रत्येक मण्डल पर 70 जगहों पर सफाई कार्यक्रम रखा गया और प्रत्येक मण्डल के 70 बूथ पर फल वितरण किया गया, जिले के एक मात्र राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि ये मोदीजी की ही देन है की आज विकलांगो को दिव्यांग का नाम दिया गया। बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि मोदी जी एक गरीब परिवार में पैदा होने के कारण वो नजदीक से गरीबी को जानते है इसलिये उनका प्रत्येक कार्य गरीबो के लिए होता है, जफराबाद के विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जी के दृढ़ इच्छा शक्ति के वजह से ही आज मोदी जी देश के ही नही बल्कि पूरे विश्व के नेता बन कर उभर रहे है, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा जी ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह का कार्य चल रहा है जिसमे प्रत्येक सेक्टर के एक बूथ पर वृक्षारोपण किया जायेगा, उक्त अवसर पर बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह प्रधान, पांचो मण्डल अध्यक्ष क्रमशः नरेंद्र विश्वकर्मा, भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, अजय मिश्र,शैलेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल के साथ तमाम कार्यकर्ता और दिव्यांगजन मौजूद थे।
मोदीजी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरण किया
जौनपुर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के रामदयालगंज मण्डल में आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सीहीपुर, वीरपालपुर, कुँवरदा, मुस्तफ़ाबाद, मुरादगंज, हरकपुर, अहिरौली, पालपुर, परियावा, गद्दीपुर, कजगांव, कादीपुर, गोधना, कुद्दुपुर रंजीतपुर आदि ग्रामसभा के ग्रामीणों में फल वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला आई टी के सह संयोजक इन्द्रसेन सिंह प्रमोद ने फल वितरण करते हुए कहा कि आज मोदी जी का जन्मदिन है, उसी के उपलक्ष्य में पूरे मण्डल में फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले पीएम मोदी का अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर आज विश्व लोहा मान रहा है, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम सभा बिरहदपुर में आई टी जिला सह संयोजक प्रमोद प्रजापति फल बाँटते हुये कहा कि पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़़कर ही उनके स्वच्छ भारत के सपने को पूरा किया जा सकता है। उक्त अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जय शंकर दुबे, अंजेश दुबे सेक्टर संयोजक दिव्यांशु सिंह, फिरोज, नवनीत प्रजापति, राहुल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
गुरुवार, 17 सितंबर 2020
भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद् भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें श्रीकृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में ही है
कथा की सार्थकता जब ही सिध्द होती है जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। अन्यथा यह कथा केवल ' मनोरंजन ', कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी । भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शंाति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण,भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है।
श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं, कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है।
भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद् भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें श्रीकृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरूपण भी किया गया है। भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं।श्रीमदभागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है
सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है, इसीलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। ब'चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें। भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला के दर्शन करने के लिए भगवान शिवजी को गोपी का रूप धारण करना पड़ा। आज हमारे यहां भागवत रूपी रास चलता है, परंतु मनुष्य दर्शन करने को नहीं आते। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है।इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है।श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है।
मंगलवार, 15 सितंबर 2020
*भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया*
जिला अस्पताल जौनपुर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजयुमो अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के अध्यक्षता में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के प्रथम दिन रक्तदान शिविर में लोगो ने रक्तदान किया, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है, हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है, इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है, उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें ।जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह ने बताया कि शिविर में 71 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया उन्होंने कहा कि इंसान जब एक बार रक्त दान करता है तो 650 कैलोरी खर्च होता है, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक है, नियमित रूप से रक्तदान करने वालों में कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है, ब्लड डोनेट करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की क्षमता भी बढ़ती है। उक्त अवसर जिलामंत्री अभय राय, डीसीएफ चेयरमैन धनञ्जय सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य भूपेन्द्र पाण्डेय, जिला महामंत्री भाजयुमो अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अम्बरीष पंकज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो सौरव सिंह बनकट, विजय कश्यप, जिला संयोजक भाजयुमो अखिल सिंह,आर्यन सिंह, दीपांशु उपाध्याय, वीरेंद्र जायसवाल ईशान राम जायसवाल, रितेश सिंह, आलोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
गुरुवार, 10 सितंबर 2020
प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं इसी को देखते हुए योगी सरकार ने आदेश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा कोरोनावायरस टेस्टिंग हो
सुल्तानपुर ब्यूरो - इस्लाम मुहम्मद
सुल्तानपुर-उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं इसी को देखते हुए योगी सरकार ने आदेश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा कोरोनावायरस टेस्टिंग हो सके अब कोरोनावायरस कि टेस्टिंग निचले स्तर से भी काफी अच्छी तरीके से शुरू हो गई है जगह जगह पर कैंप लगाकर कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है इसी प्रकरण में सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर नगर में कैंप लगाया गया जहां पर लोग आकर कोरोनावायरस टेस्टिंग करा रहे हैं कोरोना की जांच करने वाले अधिकारी भी पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं कोरोना कैंप में लगे अधिकारियों में राजेश दुबे, जीतेंद्र, योगेंद्र नाथ वर्मा ,श्याम नारायण मिश्र, फार्मासिस्ट अरविंद यादव साथ ही साथ नगर पंचायत से भी अशोक, चंद्रभान पांडे ,विजेंद्र और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माधुरी चौरसिया भी कोरोनावायरस इन में साथ रहे और पूरा सहयोग कर रहे हैं।शनिवार, 5 सितंबर 2020
हनुमान मंदिर के गोदाम से और उसी के बगल पराग डेरी से चोरी
गुरुवार, 3 सितंबर 2020
मनरेगा में भारी धाधली करने एवम् अपने परिवार के लोगों एवम् बिना काम किये सम्मपन्न ब्यक्कतियो के खाते में फर्जी तरीके से पैसा भेजा जा रहा
मंगलवार, 11 अगस्त 2020
कोरोना महामारी में रक्त की कमी को देखते हुए भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
राजस्थान दिनांक 9-08-2020 भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) राजस्थान चोमू सिटी कार्यकारिणी व् रेड ड्रॉप ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना महामारी में रक्त की कमी को देखते हुए भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया व कोरोना सम्मान पत्र से कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया इस नेक और महान कार्य के लिए सभी रक्तदाताओ को महादान के लिए सम्मानित किया गया और उनका उत्शावर्धन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चोमू भाजपा विधायक व मुख्य प्रदेश प्रवकता राजस्थान श्रीमान रामलाल शर्मा जी विशेष अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन,समाजसेवी व युवा नेता छुट्टन यादव ने समारोह में शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी ने कार्यक्रम आयोजक व प्रदेश मंत्री हितेश प्रजापत ने बताया की विशेष रूप से करोना महामारी में बचाव के लिए जरूरतमंद लोगो को रक्त की आवश्यकता,सावधानी व भविष्य के प्रभाव के बारे में चर्चा की गई व संगठन के सभी देवतुल्य अटल सैनिकों व अटल वीरांगनाओ द्वारा कोरोना महामारी में सभी 22 राज्यों में किये गए प्रदेश अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा जी ने सामाजिक व देशहित कार्यो की प्रशंसा की सभी लोगों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन प्रदेश अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा जी प्रदेश महामन्त्री संग़ठन उमाशंकर तिवाड़ी जी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवीर भारद्वाज जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह महिला मोर्चा प्रभारीनिशा शर्मा जी,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमलता पारीक जी,प्रदेश युवा मोर्चा अध्य्क्ष राहुल शर्मा जी , प्रदेश महामन्त्री मानवेन्द्र शर्मा जी प्रदेश मंत्री राकेश शर्मा जी , प्रदेश सचिव नीलू भाटी बलदेव जी पार्षद अनिल मीना पार्षद मुकेश सैनी पार्षद दिनेश प्रजापत गोविन्द सैनी सुनील प्रजापत अजय प्रजापत सुनील सैनी शादिल खां शुभम शर्मा विशाल गोठवाल राहुल कुमावत आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष प्रेमप्रकाश जी व प्रदेश महामंत्री उमाशंकर जी सभी कोरोना योद्धाओं व अथितियों का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट किया कोरोना महामारी में भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग और शिरकत करने के लिए
जय हिन्द जय जय अटल
बुधवार, 5 अगस्त 2020
राम मंदिर का निर्माण की शुरूआत भूमि पूजन से किया जाएगा
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020
मुफलिस का कानून ..........अभय त्रिपाठी जौनपुर
सिरकोनी अगर संविधान के अनुरूप सभी भारतीय एकसमान हैं और कानून भी सभी के लिए एकसमान है , तो फिर सारे राजनियम भला क्यों झेले हमारे ये मुफलिस . अपराध जगत से हटकर अगर बात करे तो यही अवसान होता है कि सारे तौर तरिके नियम कानून बस इन लाचारों के लिए ही बने है , क्योंकि न तो इनके नेटवर्क तगड़े होते हैं और ना ही ये मुद्रा से सम्पूर्ण होते हैं.
फिर क्या है तमाम आपदा राहों में और सबका नतीजा फक़त फुस्स आता है.
वही रईसों की बात किया जाए तो उनके लिए कोई नियम कानून मायने नहीं रखता उनके नेटवर्क हर इलाकों में प्रबल है और जहा नहीं है वहा पैसा फेक तमाशा देख का उसूल लग जाता है , सत्ता किसी की भी हो पर झेलना तो सिर्फ इनको ही है.
शिक्षालय है या जुर्मानालय आरंभ करते हैं इल्म से, स्कूलों और कॉलेजों में जिस तत्परता से फीस वसूल की जाती है, शायद मालगुजारी भी उतनी सख्ती से नहीं वसूल की जाती। या तो फीस दीजिए, या नाम कटवाइए, फीस न दी तो नाम कट जाता है। गरीबों के लड़के स्कूल छोड़कर भाग जाएं शिक्षा के नाम पर मशहूर प्राइवेट स्कूल उनके नशिब में नहीं और प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा तो बेजोड़ है ही , तो अफसर और डाक्टर वही बने जो पैसों से भरपूर है इल्म के नाम पर इल्जाम है ये कानून व्यवस्था जो लाचारों से पैसे वसूलते आ रहे हैं. आखिर गरीब जाये तो कहा जाये लाखों रुपए देकर डाक्टरी पढने की तो हैसियत है नहीं तो फिर इल्म इनके लिए किसी इल्जाम से कम नहीं.
वही बात करते हैं लाइन में लगे लोगों के लम्बे कतारों की चाहे दर्शन हेतु मंदिरों को ले लिया जाए या फिर किसी कोर्ट कचहरी को ले लिया जाए , लाचारों के लिए लाइनें अनिवार्य है ओर रइसों के लिए सिर्फ तुच्छ तमाशा क्योंकि पैसौ से कमाए हुए नाम तो इसी दिन के लिए काम आते है, और बेचारे मुफलिस तिलमिलाती हुई धूप में अपनी पारी के आने का इतेंजार करते हैं चाहे चार घंटे लगे या फिर दस घंटे कोई फर्क नहीं मुफलिस तो मुफलिस ही है न.
इतना ही नहीं, इस देश में कई बड़े और दिग्गज रइस ऐसे हैं, जो कई प्रकार के जुर्म करके खुलेआम घूम रहे हैं. फिर भी उन्हें कानून अपने शिकंजे में नहीं लेता, जबकि एक गरीब वैसे ही अपराध में सलाखों के पीछे नजर आता है. आखिर क्यों? क्या उनके लिए संविधान लागू नहीं होता.. ऐसा इस लिए होता है क्योंकि उनका नेटवर्क बडे़ बडे़ नामी में मशहूर है तो फिर बात ही क्या है "पापुलैरिटी इज इनफ" उनके लिए ये सिर्फ एक खेल है इससे ज्यादा कुछ नहीं.
मजदूरी के नाम पर भी इन मुफलिसों को ठेंगा देखने को मिलता है और सभी कुछ हड़प भी ले तो क्या हुआ इन रइसों के लिए कोर्ट कचहरी तो इनके बाप के पैसौ का बना हुआ प्रतीत होता हैं.
न जाने ऐसे कितने मुफलिस है जो हार मानकर अपने प्राणों की बलि दे दिए होंगे क्यों कि जग से पराजित हुए ये मुफलिस जब हर एक जगह से नाकाम हो जाते हैं तभी आकाल का जन्म होता है और ये बद से बदतर हालात में चले जाते हैं , इसलिए कहा गया है कि "गरीब और गरीब होते जा रहे हैं" , "अमीर और अमीर" पर झेलना तो सिर्फ मुफलिसों को ही है क्योंकि सारे नियम कानून सिर्फ और सिर्फ इनके लिए ही बनाए गए हैं..
बुधवार, 22 जुलाई 2020
गरीब, असहाय और पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने वाली संस्था जन समस्या मेला समिति
जौनपुर भारत के पाँचवे स्थापना दिवस व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सतेंद्र सिंह यादव 'हीरो भैया' का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उत्सव मनाने के साथ-साथ कोविड-19 का भी बखूबी ध्यान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह यादव ने मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर किया।
इस मौके पर आलोक सिंह यादव(प्रधान), इन्द्रेश यादव(प्रबंधक), कमलाकांत यादव, अशोक आज़ाद, संघर्ष यादव(निवर्तमान जिला सचिव समाजवादी पार्टी), पंकज यादव, बच्चा यादव, रामानंद यादव(गुड्डू), अवनीश यादव, आशीष यादव, दुर्गेश, बृजेश, सर्वेश आदि उपस्थित रहे।
जन समस्या मेला समिति-भारत, देश की पहली ऐसी संस्था है जो गरीबो, युवाओ, किसानों व महिलाओं की दबी हुई जन शिकायतों को शासन व माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाए जाने का जनहित कार्य करती है।
मंगलवार, 14 जुलाई 2020
गरीब, असहाय और पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने वाली संस्था जन समस्या मेला समिति-भारत
जन समस्या मेला समिति-भारत, देश की पहली ऐसी संस्था है जो गरीबो, युवाओ, किसानों व महिलाओं की दबी हुई जन शिकायतों को शासन व माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाए जाने का जनहित कार्य करती है।
इस मौके पर गजेन्द्र सिंह यादव जी ने कहा- 'मुझे इस पद के काबिल समझने के लिए फ़िल्म अभिनेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सतेन्द्र सिंह यादव 'हीरो भैया' का तहेदिल से शुक्रिया। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
रविवार, 28 जून 2020
@@पीसीएस की मुख्य परीक्षा में सफल हुए शैलेंद्र @@ सिंगरामऊ (जौनपुर) सिंगरामऊ ग्राम पंचायत के राजस्व गाँव तुरकौली गाँव निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह सिंह के पीसीएस की मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर स्वजनों व ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। ये वर्तमान में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होकर मंडी परिषद में कार्यरत हैं। शैलेंद्र की शुरुआती शिक्षा राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ से हाईस्कूल व इंटर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उसके बाद बीएचयू वाराणसी से स्नातक की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी से करते हुए गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय उत्तराखंड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद सफलता का परचम लहराते हुए नेट व जेआरएफ में भी सफलता हासिल की। वर्तमान में यह लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर कृषि मंडी परिषद में अपनी सेवा दे रहे हैं। ये शुरू से ही मेधावी रहे, गाँव से निकलकर अथक परिश्रम करते हुए यह सफलता पाई। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व ईश्वर के आशीर्वाद को दिया है। युवाओं को टिप्स देते हुए कहाकि ग्रामीण अंचल के के मेधावी प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं दृढ़ता पूर्वक पूरे आत्मविश्वास के साथ यदि परिश्रम करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी यह तो कोनी गांव निवासी स्वर्गीय उदय राज सिंह के पुत्र के चार पुत्रों में दूसरे नंबर पर दूसरे नंबर पर है इनके बड़े भाई डॉक्टर संजय सिंह संघ लोक सेवा आयोग से चयनित होकर प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं
शनिवार, 20 जून 2020
शेखूपुरा कालोनी के शिव मन्दिर पार्क लखनऊ मे हमारे वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को सादर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा शोक मे कैन्डिल जला कर 10 मिनट का मौन रखा
अटल सेना राष्ट्रवादी परिवार के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी जी के नेतृत्व में बेगम हजरत महल बजरंगबली वार्ड शेखूपुरा कालोनी के शिव मन्दिर पार्क लखनऊ मे हमारे वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को सादर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा शोक मे कैन्डिल जला कर 10 मिनट का मौन रखा गया । तथा चीनी सामान नहीं खरीदने की सभी को शपथ दिलाई गयी तथा विरोध मे चीनी सामानो को जला कर रोष प्रकट किया गया । इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अनुराधा सिन्हा जी, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा नीतू गुप्ता जी, लखनऊ जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रीना गुप्ता जी, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नीलिमा त्रिपाठी जी, श्री ज्ञानेन्द्र अवस्थी जी प्रशांत तिवारी,श्री जितेन्द्र बिफ्ट जी,श्री राकेश राय जी व अन्य साथीगण उपस्थिति रहे ।शुक्रवार, 19 जून 2020
पूरे भारत देश भर में अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा सेल्फी विद् कैंडल अभियान चलाया गया
चीन सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए अपने सैनिकों को श्रद्धांजलि व चीनी सामान के बहिष्कार के लिए अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा सेल्फी विद् कैंडल अभियान चलाया गया जिसमें देश भर के समस्त अटल सेना राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने भाग लिया और चीनी राष्ट्रपति के मुर्दाबाद के नारे लगाये । उत्तर प्रदेश, दिल्ली, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, झारखंड व छत्तीसगढ़ के अटल सेना राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया ।
गुरुवार, 18 जून 2020
चीनी राष्ट्रीपति सी जिनपिंग का पुतला फूंका गया और चीनी सामान के बहिष्कार की शपथ ली....राजेंद्र कुमार पांडेय अटल सेना राष्ट्रवादी
उन्नाव भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला करने के विरोध में कालूखेड़ा ,असोहा रोड़ ,पुरवा उन्नाव में अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अंजनी तिवारी जी ,राजन बाजपेई जी, बंटी महाराज , नीलेश तिवारी, बबलू मिश्रा जी मिश्रा वस्त्रालय और अन्य ग्रामवासियों के साथ चीनी राष्ट्रीपति सी जिनपिंग का पुतला फूंका गया और चीनी सामान के बहिष्कार की शपथ ली
। हम देश के शहीद जवानों का नम आंखों से भाव पूर्ण श्रद्धांजलि देते है ।
बुधवार, 17 जून 2020
हनुमान सेतू मंदिर पर सभी भक्त गणो को पाँच लीटर सैनिटाइज पाँच सौ माक्स वितरित किया गया .... राजेन्द्र पांडेय राष्ट्रीय अटल सेना
लखनऊ अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजेन्द्र पान्डेय जी तथा प्रदेश मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व मे एवम यन सी सी के अनुमोदित मिश्रा जी और उनके सहयोगी कैडर के द्वारा लखनऊ के हनुमान सेतू मंदिर पर सभी भक्त गणो को सैनिटाइज कराकर माक्स वितरित किया गया तथा भक्तों जनो की सेवा भी की गयी । अटल वाणी अटल सिद्धान्त
सोमवार, 15 जून 2020
"कोरोना काल" में गरीब, लाचार व जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया .......अटल सेना राष्ट्रवादी
इस मौके पर माननीय अनूप तिवारी जी (पूर्व संयुक्त मंत्री लखनऊ बार एसोसिएशन), प्रदेश महामंत्री विधि प्रकोष्ठ राजीव शंकर मिश्रा जी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा गौरव निगम जी, अमित त्रिवेदी जी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रायबरेली, शिवम पाण्डेय उर्फ चंकी पाण्डेय जी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमेठी, संदीप पाण्डेय जी जिला संयोजक युवा मोर्चा अमेठी, आलोक गौड़, विजय सैनी, आलोक सिंह जी तथा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे । सारिका शुक्ला जी की विशेष उपस्थिति रही, मोहित मिश्रा जी द्वारा मंच का संचालन किया गया ।
लखनऊ से कार्यक्रम में धर्मेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, गौरव शर्मा, गौरव सिंह, अमरेन्द्र मिश्रा, दुर्गेश सिंह जी की उपस्थिति रही ।
सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों व मित्रों को इस सफल कार्यक्रम के लिए ह्रदय से आभार ।
अटल वाणी - अटल सिद्धांत
शनिवार, 13 जून 2020
अमिलिया घाट दो युवक गोमती नदी में डूबने से बाल-बाल बचे
सुल्तानपुर विकासखंड करौदी कला अमिलिया घाट दो युवक गोमती नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए, बताया जा रहा है कि ये दोनों पट्टी अपने रिश्तेदार यहां आये थे युवक अमन जिनका घर इनामीपुर बदलापुर जौनपुर है जाते रास्ते में गोमती नदी में नहाने लगे नहाते नहाते अंदर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हल्ला मचाया तो इतने मे तीरथ निषाद अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगाई दोनों युवक को बाहर निकालकर जान बचाई,अमन को ग्रामीणों स्वास्थ्य उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रे बदलापुर भेज दिये।
मंगलवार, 2 जून 2020
बस ट्रक के आमने सामने टक्कर से लगभग 18 लोग घायल तथा 02 लोगो की हालत गम्भीर
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की जानकारी होते ही त्वरित गति से घटना स्थल का जायजा लिया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया। मामूली चोट वाले प्रवासियों को प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात उन्हें उनके घर तक पहुँचाने की व्यवस्था करने के उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को निर्देशित किया।
जिला चिकित्सालय में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 वी0बी0 सिंह आदि उपस्थित रहे।
शनिवार, 30 मई 2020
मास्क वितरण में स्काउट गाइड जुटे@@@@@@@@@@@@@@@@@सिंगरामऊ ()जौनपुर()उत्तर प्रदेश भारत स्काउट /गाइड के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद-जौनपुर के जिला मुख्ययुक्त-डॉ रणजीत सिंह जिला आयुक्त-डॉ रामनयन सिंह जिला सचिव-डॉ अखिलेश श्रीवास्तव,DOC- श्री राकेश मिश्र, DTC-श्री रामबक्श सिंह एवं जिला सहायक आयुक्त-श्री विनोद तिवारी के संरक्षण में सुनील यादव ट्रेनिंग काउन्सलर स्काउट बदलापुर ,सोनम गुप्ता ट्रेनिंग काउन्सलर गाइड बदलापुर, भारत में फैली कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सहायक प्रशिक्षक नन्हेलाल सरोज, अवनीश चौधरी एवं सहयोगी कार्यकर्ता रोवर-रजनीश चौधरी, अंकित यादव, कुशल मौर्य, उन्नत कंन्नौजिया, एवं रेंजर- निष्ठा उपाध्याय, शिवानी गुप्ता, तनु सिंह, श्वेता चौधरी पूजा कन्नौजिया स्काउट /गाइड की भावनाओ से प्रेरित होकर अशहायो की सेवा करने का संकल्प लेते हुए उनतक उनके जरूरत की वस्तु एवं मास्क पहुचने का कार्य करते हुए साथ ही जनपद में बने मास्क बैंक में मास्क जमा के करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।
स्काउट-गाइड की टीम ने बांटा ढाई सौ मास्क&&&&&&&&&&&&&&& सिंगरामऊ (जौनपुर) स्काउट गाइड की प्रादेशिक व जनपदीय संस्था के निर्देशन में ट्रेंनिंग काउंसलर सुनील यादव के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए ग्रामीणों में ढाई सौ मास्क वितरित किया। स्काउट गाईड की टीम द्वारा ग्रामीणों में बांटने के लिए लगातार मास्क बनाया जा रहा है। इस कार्य मे अवनीश चौधरी, नन्हेलाल सरोज, सोनम गुप्ता, शिवानी गुप्ता, निष्ठा उपाध्याय, तनु सिंह, पूजा कन्नौजिया आदि अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं।
शनिवार, 23 मई 2020
जौनपुर मास्क न लगाने पर ₹100 का जुर्माना
जौनपुर में 43 कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प
शुक्रवार, 22 मई 2020
किसानों को क्लस्टर प्रदर्शन की दी तकनीकी जानकारीसिंगरामऊ-----–----राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन केअंतर्गत क्लस्टर प्रदर्शंन के विषय में तकनीकी जानकारी बर्रैया गांव के प्रधान व प्रगतिशील किसान मनोज कुमार सिंह के आवास पर दी गयी। किसानों से विचार विमर्श करते हुए ए डी ओ एजी सतई राम ने किसानों को क्लस्टर प्रदर्शन की सम्पूर्ण जानकारी दी। तकनीकि सहायक एवं बी० टी० एम० बदलापुर उपस्थित रहे।
सोमवार, 18 मई 2020
मनरेगा श्रमिकों को प्रधान ने बांटा मास्क @@@@@@@@@#@@@@@@सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के बरैया गांव में मनरेगा के तहत काम कर रहे श्रमिकों को प्रधान मनोज कुमार सिंह ने मास्क वितरित करते हुए उन्हें उचित शारीरिक दूरी बनाकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने पैंतालिस श्रमिकों को मास्क वितरित किया। उक्त गांव में स्थित सईता नाला की सफाई लगभग एक सप्ताह से हो रही है, जिसमें श्रमिकों द्वारा गमछा व रुमाल के सहारे मुंह बांधकर काम किया जा रहा था। प्रधान ने कार्य स्थल पर पहुंचकर तीन दर्जन महिला व पुरुषों श्रमिकों को मास्क वितरित किया तथा मनरेगा कर्मियों को उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए दूर-दूर स्थान पर काम करने का निर्देश दिया, ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके। प्रधान ने बताया कि एक सप्ताह से यह कार्य चल रहा है। अभी लगभग डेढ़ सप्ताह तक चलेगा। इस नाले की सफाई हो जाने से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।
बुलट से घर जा रहे किसान नेता की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो इस्लाम मोहम्मद
सुल्तानपुर। अमेठी के श्रीरामपुर गांव के (उमापुर राणा पट्टी) निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुलेट से घर लौट रहे थे ।सुनसान इलाके पर घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया ।घर से तकरीबन 3 किलोमीटर पहले वह घायल हो गए ।गोली की आवाज सुनकर दूर-दराज के लोग पहुंचे ।तो तड़प रहे प्रमोद कुमार मिश्रा को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भर्ती कराया ।जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया ।पता चला है कि प्रमोद मिश्रा किसान यूनियन से भी जुड़े थे ।
शुक्रवार, 15 मई 2020
कार-बाइक की टक्कर एक घायल@@@@@@@@@@@@@@@@@सिंगरामऊ (जौनपुर) बाजार स्थित बस स्टॉप पर देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार सिरकिना गांव निवासी सत्यबीर भारती गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वहाँ आस-पास मौजूद लोग उसे उठाकर पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुरुवार, 14 मई 2020
✍️कइसे चले घर भाई, पुलिस बाबू हमैं द बताई...बड़ी विडंबना है....... कल तक जे जे चाइनीज डिस ठेला लगाई के बेचत रहेन उ आज पलकी, मुरई, तरबूजा चिल्लाई-चिल्लाई के घरे-घरे बेचत अहेन। यहि लिए कि ठेला के बिक्री से परिवार चलावै के बा। हमार बात त छोड़ि द, छोटका लड़िका पांच-छह दिन से रोटी के बात करत रहा। केवल कोटा के चावल रहा उहौ खतम होई ग। मास्क हमरे नाइबा, ई पुरनका गमछा बांधे हई। देखत अह न, इहउ कई जगह से फटि ग ब। ई पीड़ा बा रेहड़ी, ठेलिया वालन के। किसान रामराज बोलेन----- हे राम, का मुंबई, का दिल्ली का सूरत सब भागि आवत बाटेंन, लड़िकवा के शराब के आदत छूटत नाइ बा, शराब के ठीका जउने दिन से खुला, उही दिन से घर में रखा कोटे वाला चावल चोरी चला जाता बा, आब का होए।रजुआ मुंबई से भागि आई हऊ, सुरेशवा दिल्ली से छोटा हाथी में बैठिके आई हऊ, एनहन अउर दिक्कत करत बाटेंन। घरेन में बइठा बाटेंन। 21 दिन अंदरवै रहियै। आगे मिलते हैं रामचरन काका बोले भईया हमार जनधन खाता खुला रहा उम्मे पांच सौ आई बा, पांच दिन बैंक के गोला में खड़ा रहे अंत मे निकला, सुरती, सब्जी के काम चला। कुछ जने खाना त कुछ जने सीधा, पिसान, खाना बाटत अहेन। लिकिन कब तक। परधान के चेलवा अशोकवा जब तक न कहे तब तक राशन मिलब मोश्किल बा। होउ मोन्नवा उ पत्रकारन के जानथ, ओका मिलि ग, कुछ पत्रकार रातो-दिन जनता के दुख दर्द में सहायता पहुचाई रहा है,और अधिकारिन के फोन पे फोन कई रहा अहेन, एनही के ही बले पे सगरौ के समाचार मिलत बा।सरकारी डॉक्टर, दरोगा,पुलिस, कानून गो, लेखपाल सब जने, दिन रात ड्यूटी करत अहेन, घरे नाइ जातेन।का भाय मुसई--कहो भइया ई करोनावां क मामिला कब तक जाए। कुछ नाइ समझात बाटइ। स्कूलन के मालिक चुप मारे हयेन, एकदम हाय तौबा नाइ करत हयेन। ऑनलाइन पढ़ाई, किताब, सब मजबूरी में बांटत हयेन, उहौ उधारी, मास्टरन के तनखाह नगद देत बाँटेन। ठिकय बा बहुत मजा मारत रहें अब तनि फांका मारै। --------जौंन ई लिखेन ऊ रहेन *"संजय पत्रकार"*
@@पेड़ के नीचे रहेंगे, लेकिन परिवार बचाएँगे##########################सिंगरामऊ (जौनपुर) एक तरफ बाहर प्रदेशों से आने वाले सीधे घर मे जा कर अपनी व परिवार वालों की जान खतरे में डाल रहे हैं। वहीं मुंबई से ट्रेन आये दर्जन भर लोग बरगद के पेड़ के नीचे शरण लेकर परिवार व गाँव वालों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे ही दर्जन भर महिला, पुरुष जूनियर हाईस्कूल सिंगरामऊ में अपने की परिजनों से दूर रहकर एकांतवास कर रहे हैं। मुंबई से ट्रेन से आने के बाद दो दिन बदलापुर शेल्टर होम में रहे। जाँच के बाद होम कोरोंटाइन का निर्देश हुआ तो ये लोग घर न जाकर सीधे जूनियर हाईस्कूल सिंगरामऊ पहुँचे और वहाँ अपने को व परिजनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कोरोंटाइन कर लिया। उनके खाने-पीने की व्यवस्था परिवार के लोग कर रहे हैं। इनकी जागरूकता को देखकर लोग प्रसंशा करते नजर आए। सिंगरामऊ निवासी विजय प्रताप सिंह ने बताया की हम अपनो के बीच मे हैं। परिवार व गाँव सुरक्षित रहे इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। बिंदु सिंह व पूनम सिंह ने बताया कि हम लोगों के साथ हमारे बच्चे भी एकांतवास कर रहे हैं, सामाजिक दूरी के पूरा ख्याल रह रहे हैं। हम चौदह दिन के बाद ही घर जाएंगे।
मंगलवार, 12 मई 2020
कैप्टन टीएन सिंह के निधन पर शोक@@@@@@@@@@@@@ सिंगरामऊ में स्थित राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन टीएन सिंह के आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह (जय बाबा), कुँवर विजय सिंह, कुँवर मृगेंद्र सिंह (शिवबाबा), प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह ने पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा विद्यालय परिवार व क्षेत्र के आसपास के लोग शोकाकुल हो उठे। पूरे क्षेत्र के लिए चालीस वर्षों तक लगातार शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले टीएन सिंह के कार्यो को भविष्य में याद किया जाता रहेगा।
रविवार, 10 मई 2020
सहयोग के लिए आगे आया प्राथमिक शिक्षक संघ । हम निरंतर सेवा मे लगे रहेंगे _अरविंद शुक्ल
कोरोना जैसी आपदा से आज पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है ।ऐसे हम शिक्षकों का उत्तरदायित्व बनता है कि हम भी पीड़ितों के लिए यथासंभव सहयोग करें ।ये बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कल जिलाधिकारी महोदय को तीन लाख तीस हजार से क्रय किये गये खाद्य सामग्री को सौंप कर कही।जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक संघ भविष्य मे भी सहयोग के लिए प्रस्तुत रहेगा ।उन्होंने सभी शिक्षकों का आ
भार प्रकट किया ।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी,लाल साहब यादव,लक्ष्मी कान्त सिंह,रविचन्द यादव,शैलेन्द्र पाल,वीरेन्द्र सिंह ,पंकज सिंह, विजय गुप्ता ,राम दुलार यादव ,दया शंकर यादव आदि रहे।वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहगंज प्रशांत मिश्र ने कहा कि शिक्षक संघ जागरूकता के माध्यम से भी सहयोग करता रहा है और आह्वान पर सदैव उपलब्ध रहेगा ।

































