tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 2 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से संबंधित डीएम का सम्मान,भूमि क्रय के लिए आज सीएम अखिलेश ने किया सम्मानित,सौम्या अग्रवाल,राजशेखर और नवनीत सहगल का हुआ सम्मान,निशानेबाज जीतू राय को भी सीएम ने किया,सम्मानित कई जिलाधिकारियों को सीएम अखिलेश ने किया सम्मानित,5 केडी मुख्यमंत्री आवास पर हुआ सम्मान समारोह,सीएम सलाहकार आलोक रंजन, मुख्य सचिव दीपक सिंघल,मेजर जनरल दीपक शर्मा, मुख्य सूचना आयुक्त,प्रमुख सचिव राहुल भटनागर, संजय अग्रवाल, नवनीत सहगल रहे मौजूद

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-आगरा एक्सप्रेस-वे से बहुत फायदा होगा,एक्सप्रेस-वे से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा,आगरा एक्सप्रेस-वे ऐतिहासिक है,पीपीपी मॉडल पर कोई लेने के लिए तैयार नहीं था,एक बड़ा उद्योगपति इस बात पर विश्वास नहीं करता है,कई हवाई यात्राओं में एक्सप्रेस-वे की चर्चा हुई,बजट को लेकर वित्त विभाग की कई बार शिकायत भी हुई,नेताजी ने पूछा कि एक्सप्रेस-वे कितने दिन में बनेगा,नवनीत सहगल चुनौती स्वीकार करने वाले अधिकारी,योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले अधिकारी,किसान जो चाहते थे वो दिया,किसानों को 4 गुना रुपए देकर जमीन ली,यूपी सरकार ने देश के सामने उदाहरण पेश किया,एक्सप्रेस-वे से कई लोगों का भाग्य बदलेगा,एक्सप्रेस-वे के आस-पास मंडियां बनेगी,नितिन गडकरी भी एक्सप्रेस-वे को देखकर हैरान,यमुना एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तकलीफ बुआ को है,उद्घाटन की तकलीफ बुआ को हमेशा रहेगी,आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी मैं करूंगा,समाजवादियों की फिर से सरकार बनने जा रही है,एक्सप्रेस-वे देश और दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण,अधिकारियों की वजह से इतना बड़ा एक्सप्रेस-वे बना,लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे ग्रोथ हाईवे है,समाजवादी एक्सप्रेस-वे सबसे बड़ा एक्सेस कंट्रोल हाईवे होगा,एक्सप्रेस-वे की वजह से सरकार की छवि बनी,ओलम्पिक जाने वाले जीतू राय को भी बधाई,दीपक सिंघल को आगरा एअरपोर्ट के लिए धन्यवाद

वाराणसी-बीएचयू छात्रावास में पेट्रोल बम मिलने से सनसनी,सील कमरो से निकले पेट्रोल बम,गांज और हुक्का,शराब की बोतलें भी सील कमरों से हुई बरामद,आ.नरेन्द्र देव छात्रावास के कमरा नं.27 से मिले 8 पेट्रोल बम,बीडीएस की टीम छात्रावास में जांच में जुटी,बीएचयू के आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास में मिला पेट्रोल बम

गाजियाबाद-बृजपाल तेवतिया AK 47 शूटआउट मामला,मनीष और बब्बल के रिमांड में मिली बब्बल की वरना कार,वरना कार का किया गया थे रेकी में इस्तेमाल,नोएडा के सेक्टर 119 से मिली हैं बब्बल की वरना कार,पुलिस ने AK 47 और बब्बल की पिस्टल की तस्दीक करवाई,AK47 को पेंट करने में इस्तेमाल पेंट का डिब्बा भी रिकवर,कोर्ट में शाम 4 बजे मुख्य आरोपी मनीष,बब्बल पेश किए जाएंगे

अमरोहा-पशु व्यापारी से बदमाशों ने की 1 लाख की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,अमरोहा देहात इलाके  के पैगम्बरपुर मार्ग की घटना

कानपुर-ओईएफ के कर्मचारियों के दो गुटों में जमकर मारपीट,एक गुट के हड़ताल का विरोध करने पर हुई मारपीट,फूलबाग के पास ओईएफ फैक्ट्री में मारपीट और हंगामा

अमेठी-जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न,सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न,कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना ,लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगे राहुल 

पीलीभीत-2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चालक घायल,दोनों ट्रकों के चालकों को आई गंभीर चोटें,भर्ती,गजरौला थाना के विठौरा कला गांव के पास हादसा

आजमगढ़-वेदांता हॉस्पिटल ने किया इंसानियत को शर्मसार,भाई की लाश के लिए गिड़गिड़ाता रहा भाई,पैसों की कमी की वजह से परिजनों को नहीं दे रहा शव,अवैध कमाई और धन उगाही का अड्डा बना अस्पताल,पैसे को लेकर कई बार अस्पताल में हो चुका है बवाल

महाराजगंज-सरकार की मंशा पर अफसर लगा रहे पलीता,सरकार की योजनाओं को अफसरों का ठेंगा,अखिर पोषण कार्यक्रम के करोड़ों का बजट जा कहां रहा है,जनपद में 13704 बच्चे कुपोषित पाए गए,जिला कार्यक्रम अधिकारी के सर्वे में खुलासा,आंगनबाड़ी केन्द्रों की लापरवाही भी उजागर

कानपुर देहात-प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज में फूड प्वॉयजनिंग का मामला,SDM ने जांच रिपोर्ट DM को सौंपी,कॉलेज प्रशासन ने तथ्य छुपाए,31 तारीख को 72 छात्र हुए पीड़ित 

इलाहाबाद-प्रदेशीय विद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता आरम्भ,अव्यवस्थाओं के बीच फुटबाल प्रतियोगिता शुरु,पानी भरे मैदान में खेलने को मजबूर खिलाड़ी,गिरकर चोटिल हो रहे हैं टीम के खिलाड़ी,18 मंडलों की 57 टीमें प्रतियोगिता में शामिल

लखनऊ-वित्तविहीन शिक्षकों और पुलिस के बीच झड़प,हजरतगंज चौराहे पर पुलिस के साथ हुई झड़प,विधानसभा घेरने जा रहे थे वित्तविहीन शिक्षक,वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की कर रहे मांग

आगरा-अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,10 लग्जरी गाड़ियां  समेत 2 लोग गिरफ्तार,हरिपर्वत पुलिस और एसओजी को मिली कामयाबी

वाराणसी-प्रोफेसर के निलम्बन के खिलाफ अध्यापकों ने दिया धरना,काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में अध्यापकों का धरना,छात्रा से छेड़खानी के आरोप में निलम्बित हुए थे प्रोफेसर,निलम्बन वापस होने तक चलेगा शिक्षकों का आंदोलन

जौनपुर-ट्रेन की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत,कलिंजरा रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त हादसा,जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ-वित्तविहीन शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में लिया,विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे शिक्षक,शिक्षकों को पुलिस लाइन ले जाया जा रहा

गोरखपुर-कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों का हंगामा,सुरक्षा की मांग को लेकर SSP ऑफिस का किया घेराव,दबंगों ने वकील पर परिसर में ही तानी थी पिस्टल ,कलेक्ट्रेट परिसर से दबंगों ने किया था वृद्ध का अपहरण

लखनऊ-ट्रैफिक जाम पर चेयरमैन यूपीएसआरटीसी ने बुलाई बैठक,कमिश्नर,डीएम और नगर आयुक्त को बैठक में बुलाया गया,परिवहन निगम,मेट्रो के अफसरों के साथ ट्रैफिक जाम पर चर्चा,शॉर्ट टर्म,मिड टर्म और लांग टर्म के लिए अलग-अलग प्लॉन बनेंगे,वन-वे औऱ अतिक्रमण हटा कर ट्रैफिक जाम से दिलाएंगे निजात,ऑउटर एरिया में सेटेलाइट बस अड्डे डेवलप करेंगे-प्रवीर कुमार,जानकीपुरम में एलडीए से किराए पर लेकर चलाएंगे बस अड्डा,शहीद पथ पर भी यात्रियों के लिए होगा सेटेलाइट बस अड्डा,रायबरेली रोड़ पर आवास-विकास की पी-4 पार्किंग में पार्क होगी बसें

लखनऊ-2001 बैच के सब इंस्पेक्टर की सीनियॉरिटी लिस्ट जारी,DGP मुख्यालय ने वेबसाइट पर लिस्ट अपलोड की,नागरिक पुलिस के साथ LIU के SI की भी लिस्ट जारी

पीलीभीत-अमरिया पुलिस के थिरकते कदम,जमकर किया डांस,एसओ की विदाई समारोह में नाचे सिपाही और दारोगा,अमरिया में तैनात एसओ रेहान खान का था विदाई समारोह,पीलीभीत के अमरिया थाने में हुआ विदाई समारोह

आगरा-ईटीवी की खबर का बड़ा असर,गैरहाजिर टीचर दिनेश सिंह सस्पेंड किए गए,बीएसए ने टीचर दिनेश सिंह को किया सस्पेंड,7 महीने से बिना ड्यूटी करे दिनेश ले रहा था वेतन,खेरागढ़ के सरेंडा प्राथमिक विद्यालय में था तैनात

कानपुर-कानपुर कचहरी में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली,कचहरी पर पार्किंग ठेकेदारों की अवैध वसूली जारी,गाड़ी खड़ी करने के नाम पर ठेकेदार करवा रहे अवैध वसूली,पुलिस की मिलीभगत से पार्किंग ठेकेदारों के हौसले बुलंद,पार्किंग रसीद से ज्यादा रुपए वसूल रहे ठेकेदार

सहारनपुर-पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार,तस्कर के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद,रायफल,बंदूक,2 अर्ध निर्मित बंदूक,3 तमंचे कारतूस बरामद,बड़गांव पुलिस ने बड़ौली गांव के पास से की गिरफ्तारी

वाराणसी-बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी,सिर्फ़ इमरजेंसी सेवाओं को ही अटेंड कर रहे है जू.डॉक्टर,देर रात दर्ज हुए एफआईआर में 6 डॉक्टरों का नाम दर्ज,एफआईआर होने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल,सीनियर डॉक्टरों ने संभाली सर सुंदर अस्पताल,ट्रामा की सेवाएं

वाराणसी-युवक ने वरुणा नदी में कूदकर दी जान,घर से झगड़ा कर बाइक से निकला था युवक,परिजनों ने युवक के शव को नदी से निकाला बाहर,कैंट थाना क्षेत्र के खजुरी मोहल्ले के पास की घटना

इलाहाबाद-रेलवे स्टेशन के पास ग्रेनेड और लॉन्चर मिलने से हड़कम्प,लावारिस बैग में मिले 4 ग्रेनेड और एक लॉन्चर,इलाहाबाद जंक्शन के बाहर बीडीएस की टीम कर रही जांच

सहारनपुर-एसएसपी मनोज तिवारी की टीम को मिली सफलता,अपहृत छात्रा को SSP की टीम ने किया बरामद,प्रेमी के साथ कल फरार हुई थी छात्रा, दो आरोपी अरेस्ट,बड़गांव पुलिस ने बड़ौली गांव के पास से की गिरफ्तारी

गोरखपुर-बेकाबू बाइक सवार ने पोल में मारी टक्कर,1 बाइक सवार युवक की मौत,1 गंभीर घायल,चौरी चौरा थाना के महदेवा गांव के पास हादसा

प्रतापगढ़-3 बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर लूटा,शोर सुनकर पड़ोसियों ने बदमाशों को दौड़ाया,पड़ोसियों ने 2 बदमाशों को पकड़ा,1 मौके से फरार,ग्रामीणों ने गुस्से में बदमाशों की बाइक जलाई,नवाबगंज थाना के कालाकांकर गांव का मामला

सिद्धार्थनगर-भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल कोर्ट में हुए हाजिर,बिना परमीशन चुनावी सभा करने के मामले में हाजिरी,जारी हुआ था गैरजमानती वारंट,2014 चुनाव का मामला,5000 रुपए के निजी मुचलके पर मिली जमानत

बरेली-चलती ट्रेन में धक्का लगने से छात्रा गिरी,गंभीर हालत में छात्रा निजी अस्पताल में भर्ती,नवाबगंज से बरेली आ रही थी छात्रा,भोजीपुरा थाना के अभयपुर स्टेशन पर हादसा

मेरठ-शातिर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा,5 आरोपी गिरफ्तार,2.5 लाख कैश बरामद,दर्जनों मोबाइल बरामद,चोरी का सामान बरामद,देहलीगेट पुलिस ने चोरी की गाड़ी के साथ पकड़ा

वाराणसी-3 बदमाशों ने डॉक्टर के घर पर बोला धावा,डॉक्टर की पत्नी और माता-पिता को पीटा,जिला अस्पताल में तैनात है डॉक्टर,कैंट थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी की घटना

मथुरा-तालाब में नहाते समय 2 युवक डूबे,एक युवक की मौत,एक सुरक्षित निकाला गया,गोवर्धन थाना क्षेत्र इलाके की घटना

लखनऊ-यूथ कॉन्क्लेव में बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बयान-सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं व्यवस्था परिवर्तन,लोन नहीं देने पर केरल की जोजफ ने आत्महत्या की,विजय माल्या लोन चुकाने के बजाए देश से भाग गए,पीलीभीत के गरीब को माल्या के गारंट के रुप में अरेस्ट किया,तीन चौथाई हिन्दुस्तानी 5 हजार रुपए महीने में कमाता है,5 हजार कमाकर 5 लोगों के परिवार को चलाता है,स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश की हालत खराब है,72% लोग गंभीर बीमारी का इलाज करने में सक्षम नहीं,साढ़े 15 साल जवाहरलाल नेहरू जेल में रहे,नेहरू को आराम से कुछ नहीं मिला,संघर्ष के बाद नेहरू बड़े आदमी बने,समस्याओं की जड़ ही राजनीति है,आर्थिक रुप से मजबूत ही नेता बनता है,नेता पॉर्लियामेंट में सैलरी बढ़ाने के लिए चिल्लाता है,2009 से जो भी सैलरी मिली मैंने किसानों की मदद की,जाति-धर्म से ऊपर उठने की जरुरत है,राजनीति परिवार से हटकर नौजवानों को लिया जाए,पंचायत स्तर से नौजवानों को लेने की शुरुआत हो,किसान के क्षेत्र में किसान को ही चुना जाए,बुनकर के क्षेत्र में बुनकर को ही चुना जाए

इलाहाबाद-प्रधान का शिक्षिका के साथ अभद्रता किए जाने का ममाला,आरोपी प्रधान ने समर्थकों के साथ हाईवे पर लगाया जाम,पुलिस ने गिरफ्तारी के बजाए प्रधान की मान मनौव्वल की,झूंसी थाने में प्रधान के खिलाफ मामला हुआ था दर्ज

गोरखपुर-नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका,5 दिनों से लापता था मृतक युवक,चिलुवाताल थाने के मैसरा पुल के पास का मामला

मिर्जापुर-जलपरी श्रद्धा शुक्ला 5 बजे तक पहुंचेगी विंध्याचल,स्थानीय लोग करेंगे जलपरी श्रद्धा शुक्ला का स्वागत,श्रद्धा कर सकती है मां विंध्यावसिनी के दर्शन पूजन

बिपुल सिंह

जौनपुर/नेवड़िया
                           नेवड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम आदीपुर  में चोरो ने पक्के मकान में सेंध लगाकर करीब तीन लाख रूपये का सामान जेवरात,कपड़ा,बर्तन आदि  उठा ले जाने में सफल रहे।
                                  प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रम्हदेव दुबे के मकान पर उनकी माता धनवन्ति देवी ही रहती थी शेष परिवार के सारे सदस्य रोजी रोजगार के सिलसिले में बम्बई शहर रहते है। बहुए   भी साथ में बम्बई रहती है,उनका सारा जेवरात आदि घर पर ही था । बीती  रात धनवन्ति देवीरोज की भाँति  मकान के बरामदे में सोयी थी ,और चोरो ने नकाब लगाकरघर में घूंसे और आराम से घर को खंगाले और बर्तन कपडा जेवरात आदि लेकर चोर चपन्त होने में सफल रहे। सुबह जब अगल--बगल के लोगो नेदेखा की  घर से 500मीटर की  दुरी पर बक्शे टूटे है तब जाकर लोगों को  चोरी का पता चल सका । थानाध्यक्ष नेवड़िया को घटना की जानकारी दे दिया गया है । पुलिस जाँच पड़ताल में जुट जयी है।

गुरुवार, 1 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

जनपद के टीडी पीजी कालेज में अवैध पिस्टल और कारतूस लेकर घूम रहे एक छात्र नेता को कालेज प्रशासन ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक टीडी पीजी कॉलेज के मेन गेट पर प्राक्टोरियल बोर्ड के शिक्षक सभी छात्रो की तलाशी  लेकर ही कालेज में प्रवेश दे रहे थे  इसी दौरान  कालेज का पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मनीष यादव  भी पहुंच गया सभी छात्रों की तरह उसकी भी तलाशी ली गयी ,तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस पाया गया ।
बता दें कि छात्र नेता के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद होने की सूचना मिलते ही पूरे कालेज में हडकंप मच गया।
फ़िलहाल शिक्षको ने तत्काल कालेज परिसर में तैनात पुलिस टीम को बुलाकर मनीष को उनके हवाले कर दिया। पुलिस  ने मनीष को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी और आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

तीखी आवाज़

चिकित्सक की लापरवाही से गर्भ मे पल रहे जुडवा नवजात समेत माँ की मौत.......

जौनपुर जनपद के शाहगंज
नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थिति वैष्णवी हास्पिटल में प्रसव व आपरेशन के दौरान पेट में पल रहे दो बच्चे समेत प्रसूता की डाक्टर की लापरवाही से मौत हो गई।जिससे गुस्साए परिजनों ने हास्पिटल में जम कर तोड़ फोड़ की।
                 सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थानान्तर्गत हम्जापुर राहुल नगर गांव निवासी सरिता (22) पत्नी मनीष गौतम बुधवार दोपहर हास्पिटल में प्रसव हेतु भर्ती कराया गया था।बताते हैं हास्पिटल में आजमगढ जनपद में तैनात सर्जन डा एस पी तिवारी ने आपरेशन किया। इस दौरान डा सावित्री मिश्रा व डा के पी मिश्रा भी मौजूद रहे। आपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते गर्भ में पल रहे दो नवजात समेत माँ की मौत हो गयी। जिससे भडके परिजनो ने चिकित्सालय पहुच तोड फोड़ की। मौके पर पहुची पुलिस ने समझा बुझा कर व कार्रवाई का आश्वासन दे घर भेजा।

बिपुल सिंह


बदलापुर / जौनपुर-
परिवार नियोजन (नस्बंदी) के लिए स्थानीय महराजगंज सीएचसी पर रजिस्ट्रेसन करायी महिलाओं को नसबंदी करने आये सर्जन महिलाओ को बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर फरार हो जाने के सम्बध मे डीएम जौनपुर के आदेश पर स्थानीय सीएचसी पर  सी.डी.ओ. शीतला प्रसाद पहुचकर डॉक्टर ,आशा कार्यकत्रियो ,ग्रामीणों से पूछ ताछ किया । उसके बाद बगौझर गांव जाकर नसबंदी करायी आरती पत्नी सुरेश से पूछ ताझ किया
जिसमे सर्जन व डाक्टरो की लापरवाही उजागर हुई
मंगलवार शाम 4 बजे सीएचसी पर क्षेत्र की रजिस्ट्रेशन करायी 30 महिलाए नसबंदी कराने आयी थी शाम 6 बजे डोभी सीएचसी के डॉक्टर प्रवीण कुमार पहुचे महिलाओ को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया उसके बाद फत्तूपुर निवासी इंदु पत्नी रवि को चीरा लगाकर गायब हो गये घंटो न आने के बाद बेहोशी की हालत में महिलाओ व् परिजनों में खलबली मच गयी स्थानीय लोगो ने डीएम व सीएमओ को फोन से जानकारी दिया  बाद में रात 10 बजे दोबारा पहुचे सर्जन प्रवीण कुमार तब तक कुछ महिलाओं को उनके परिजन वापस घर ले जा चुके थे 13 महिलाओ को पुलिस बल की मौजूदगी में नसबंदी किया ।
बुधवार डीएम के आदेश पर सी.डी.ओ.जौनपुर शीतला प्रसाद के पहुचते ही क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने सर्जन व् अस्पताल के डाक्टरो पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया वही फत्तूपुर निवासी सन्नाम सिंह सवंसा निवासी अम्बरीष सिंह ने सर्जन व महराजगंज के अधीक्षक गोपेश कुमार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया तो चरियाही निवासी अजय यादव फत्तूपुर निवासी इंदु बगौझर निवासी आरती ने बताया कि अस्पताल डाक्टरो द्वारा सुबह 9 बजे खाली पेट बुला लिया गया उसके बाद रात 10 बजे तक रोका गया साथ छोटे बच्चे भी परेशान होते रहे ।
वुधवार शाम 4 बजे जाँच में पहुचे वाराणसी के संयुक्त निदेशक एमपी सिंह से लोगो ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सर्जन व डाक्टरो पर कार्यवाही की मांग किया इन्होंने आपरेशन रूम डिलवरी रूप की जांच कर कागजातों की जाँच किया मौके पर ओमकार सिंह नंकानू मुन्ना यादव पप्पू यादव अंकित यादव  अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे इस सम्बध मे महराजगंज अधीक्षक गोपेश कुमार का कहना है 16 महिलाए रजिस्ट्रेसन करायी थी 13 का आपरेसन हुआ एक महिला गर्भवती थी जिसे वापस कर दिया गया दो महिलाएं चली गयी थी जिनका आपरेसन नही हुआ 
शाम 5 बजे जांच में पहुची स्वास्थ निदेशक लखनऊ से डॉक्टर सविता दुबे गंदगी देखते ही अधीक्षक गोपेश कुमार को कडी फटकार लगाते हुए सीएचसी पर तैनात डॉक्टर स्टाप को नसबंदी आपरेसन में  घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी फटकार लगायी ।कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि महिलाओं को सुबह से बुलाकर रात 11 बजे तक रोकना लापरवाही है आपरेसन करना था तो चार घंटे पहले इंजेक्सन किस लिए लगा दिया गया और आशा कार्यकरतियो से भी पूछ ताछ किया ।
इस संबंध में सविता दुबे ने कहा कि जांच की जा रही है पूरी होने पर कारवाही की जायेगी ।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

कन्या विद्याधन से बदली बेटियों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बुधवार को शहर के साकेत महिला महाविद्यालय में ‘नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं के साथ ही अफसरों ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलने से जहां उनका उत्साह दोगुना हो गया है, वहीं कन्या विद्याधन मिलने से बालिकाओं की आगे की पढ़ाई की राह आसान हो गई है। नारी सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी वूमेन पॉवर लाइन 1090 आज पूरे देश में मिसाल बन गई है।

शहर के दहिलामऊ स्थित साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को आयोजित संगोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत गरीबों को 3.05 लाख रुपये की लागत से पक्का मकान, सीसी सड़क और गांवों को मुख्यमार्ग से जोड़ने की पहल हो रही है। बीते चार वर्षों में लोहिया समग्र गांव चयनित 148 गांवों के 17,578 परिवारों का लोहिया आवास बनाया जा चुका है। डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने कहा कि सरकार के चार साल के कार्यकाल में 36,622 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और 15,589 छात्राओं को कन्या विद्या धन की धनराशि वितरित की जा चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा कि बुढ़ापे में पेंशन ही जीने का सहारा होती है।

उन्होंने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना के तहत जिले के  74,915 लोगों को पांच-पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। नगरीय विकास अभिकरण के जिला समन्वयक प्रभात मिश्रा ने कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व एडीएम पुनीत शुक्ला ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम पुनीत शुक्ला, एसडीएम सदर शशिभूषण राय और डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राएं श्वेता, निधि, नैंसी, मोहनी, एकता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय और मोहिनी दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर व्यापारी नेता मंजीत सिंह छाबड़ा, राजेंद्र केसरवानी, श्रीकिशोर अग्रवाल, रोशनलाल उमरवैश्य, आनन्द मोहन ओझा, रमाज्ञान केसरवानी, डॉ पीयूषकांत शर्मा, एसीएमओ डॉ. मुनींद्र नारायण, मुक्कू ओझा, हरीश शुक्ला, प्रभात शुक्ला, रीना सिंह, सुरेश त्रिपाठी, सत्येंद्र शुक्ला, सतनाम कौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं

प्रतापगढ़
पैर फिसलने से नहर में गिरा किशोर, मौत

पैर फिसलने से एक किशोर नहर में गिर गया। उसने काफी हाथ-पांव मारे, लेकिन बच नहीं सका। हादसा देख रहे लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। दूसरे दिन शव करीब दो किमी दूर मिला।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बियासपुर गांव निवासी अमन सिंह (11) पुत्र मान सिंह सोमवार शाम गांव के पास से नहर के पास शौच के लिए गया था। शौच करने के बाद वह नहर के पास गया। इस दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। उसने हाथ-पैर मारे, लेकिन बाहर निकलने में सफल नहीं हो सका। लोगों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार शाम दो किमी दूर उसका शव नहर में मिला।

प्रतापगढ़
ट्रेनिंग कर रहा वनरक्षक अचेत
स्थानीय वन प्रभाग के वानिकी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने आया एक वनरक्षक दौड़ लगाते समय अचेत हो गया। साथियों ने प्रशिक्षक पर मनमानी करने का आरोप लगाते आक्रोश जताया। लालगंज के वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में 41 वनरक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पहली जुलाई से इनका छह माह का प्रशिक्षण होना था, लेकिन पौधरोपण कार्यक्रम में अधिकारियाें के व्यस्त होने के चलते 15 जुलाई से प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।

बुधवार को वनरक्षकों को सुबह दौड़ कराने के लिए ले जाया गया। इस दौरान एक प्रशिक्षण लेने आया एक वनरक्षक सुधीर मिश्रा (28) पुत्र राधेश्याम अचेत होकर सड़क पर गिर गया। उसे आनन-फानन में साथी लालगंज सीएचसी ले गए। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसे होश आ गया। यहां पहुंचे वनरक्षकों ने ट्रेनर राजेश निगम पर मनमानी करने का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। इनका कहना था कि दस किलोमीटर दौड़ लगवाने का नियम है, लेकिन ट्रेनर उन्हें प्रतिदिन 15 किलोमीटर की दौड़ लगवाता है। इससे आए दिन कोई न कोई वनरक्षक अचेत हो जाता है। मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रशिक्षक के खिलाफ वनरक्षकाें ने हंगामा काटा। उधर, ट्रेनर राजेश निगम का कहना था कि वनरक्षकों को नियमानुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शासनादेश का पालन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कठिन है और वनरक्षक इससे बचने व दबाव बनाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

प्रतापगढ़
अब अस्पतालों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

बिजली का संकट झेल रहे जिला पुरुष और महिला अस्पतालों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें चौबिस घंटे बिजली की सप्लाई मिलेगी। जिससे उनको बिजली का संकट नहीं झेलना पड़ेगा। बिजली विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। सितंबर माह में दोनों अस्पतालों को 11 हजार की लाइन से जोड़ने की तैयारी है। फिलहाल यह व्यवस्था अस्थाई रहेगी। उसके बाद गड़वारा उपकेंद्र से इसकी सप्लाई जोड़कर
दोनों अस्पतालों को चौबीस घंटे मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने वर्ष 2013 में ही पहल कर दी थी। इसके लिए अलग से फीडर के साथ लाइन, पोल आदि पर खर्च के लिए 96 लाख रुपये की धनराशि बिजली विभाग को दी गई थी। भुपियामऊ सबस्टेशन से लाइन खींची जानी थी। मगर उस समय इसके रास्ते में तमाम रुकावटें आ गईं, जिसके कारण काम बंद कर दिया गया। दो साल बीत जाने के बाद फिर से अस्पताल की बिजली का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बार योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन स्तर से भी बिजली अफसरों पर दबाव बनाया गया है। इस बार अधिकारियों की बहानेबाजी नहीं चलने वाली है।

पता चला है कि अस्पतालों को चौबीस घंटे बिजली देने के सरकारी प्लान को अमली जामा पहनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस बार बिजली भुपियामऊ उपकेंद्र से न देकर दहिलामऊ सबस्टेशन से दी जाएगी। 11 हजार लाइन से केबल से दोनों अस्पतालों को फिलहाल जोड़ दिया जाएगा। इस बारे में एक्सईएन एसपी मिश्रा ने बताया कि कार्यप्रगति पर है। अभी फिलहाल चौबीस घंटे बिजली दहिलामऊ से मिलेगी। उसके बाद गड़वारा सबस्टेशन के स्वतंत्र फीडर से दोनों अस्पतालों को जोड़ दिया जाएगा। सितंबर महीने में अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली देने की तैयारी है। अभी तक बिजली विभाग को बिजली देने के लिये अलग से फीडर की व्यवस्था नहीं की गई है।

बुधवार, 31 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

इ💥जौनपुर- श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड के आरोपी ओबैदुर्रहमान (निवासी बांग्लादेश) को ⚡मृत्यु दण्ड व दस लाख तीस हजार जुर्माना

👉�अपर सत्र  न्यायाधीश प्रथम बुधिराम यादव ने सुनाया फैसला

👉�इसी मामले में ट्रेन में बम रखने के आरोपी रोनी उर्फ आलमगीर को 30 जुलाई को  सुनाई गई थी फांसी की सजा ।।
👉� आरोपी ओबेदुर्रहमान पर आरोपी याहिया के साथ बम बनाने का आरोप ।।
👉� लश्कर -ए-तय्यबा व ISI के लिए काम करता था आरोपी ।।

जौनपुर में श्रमजीवी बम काण्ड का एक और आरोपी ओबैदुर्रहमान को फांसी की सजा व् 10.30 लाख रुपया जुर्माना

जौनपुर , 31 अगस्त  । आज से 11 साल पहले श्रमजीवी एक्सप्रेस पर हुए आतंकवादी हमले के एक और आरोपी ओबैदूर्रहमाँन उर्फ़ बाबू भाई को आज अदालत ने मृत्यु दंड सजा व् 10.30 लाख रुपया जुर्माना की सजा सुनायी है ।
                  जिले के अपर जिला एवं  सत्र न्यायाधीश ( प्रथम )बुधिराम यादव की अदालत में आज एक आरोपी ओबैदुर्रहमांन उर्फ़ बाबु भाई को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया , अदालत ने  आरोपी बाबूभाई  को फांसी की सजा  व् 10.30 लाख रुपया जुर्माना की सजा सुनायी है ।
     श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में हुए बम विस्फोट की 28 जुलाई को 11 वीं बरसी थी और अदालत में इस मामले की सुनवाई अब भी जारी है। ओबैदुर्रहमान उर्फ़ बाबू  भाई के मामले कुल 56 गवाह पेश् हुए हैं।    आरोपी बाबू भाई को 09 मैं 2006 को मुर्शिदाबाद --बंगाल की जेल से वारंट बी के जरिये जौनपुर लाया गया था ।तफ्तीश में यह तथ्य सामने आया था कि यह लश्करे -तैयबा व् आई एस आई के लिए भी काम करता था । 28 जुलाई 2005 को पटना से चलकर नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रैन के सामान्य डिब्बे में यात्रा कर रहे लोगों को यह आभास नही था कि यह उनके  जीवन का अंतिम समय होगा।
[8/31, 2:27 PM] ‪+91 96488 32525‬: उत्तर प्रदेश् के जौनपुर जिले के हरपालगंज (सिंगरामउ) व कोइरीपुर (सुल्तानपुर) रेलवे स्टेशनो के बीच हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग पर श्रमजीवी एक्सप्रेस में हुए भीषण बम विस्फोट में 14 लोग मारे गये और कम से कम 90 लोग घायल हो गये थे। इस बम विस्फोट में शैफफैजल, कुनाल, सुधीर कुमार, परमशिला , विनोद, रविदास, कमालुद्दीन, सुबास ठाकुर, कुमारी कविता, सुबोध बढ़ई, अरविन्द सिंह, संतोष, दिगम्बर चौधरी, सफीक उर्फ डब्बू और अमरनाथ चौबे की जाने गयी थी।
      बम विस्फोट के पीछे आतंकवादी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबूूभाई (बंगलादेश्) नफीकुल विशवास (मुर्शीदाबाद), सोहाग खान उर्फ हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन (बंगलादेश् ), मोहम्मद आलमगिर उर्फ रोनी (बंगलादेश्), डाक्टर सईद और गुलाम राजदानी का हाथ होने के बारे में पता चला। इसमें से डाक्टर सईद का अभी तक कोई सुराग नही मिला है जबकि एक आरोपी गुलाम राजदानी उर्फ याहिया को मुठभेड़ में मारा जा चुका है।इस घटना को अंजाम देने की योजना राजशाही बांग्लादेश में बनी थी ।
[8/31, 2:27 PM] ‪+91 96488 32525‬: इस घटना में सामिल रहे अन्य आतंकवादीयों में से मो शरीफ अभी फरार चह रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए इण्टरपोल की मदद ली जा रही है। इस मामले में पुलिस ने पहले तीन आरोपी आतंकवादी क्रमशः  ओबैदुर्रहमान, हिलालुद्दीन व नफीकुल विश्वास को पहले गिरफ्तार किया और तीनों को जौनपुर कारागर में बन्द किया गया। वर्ष 2007 में दिल्ली में मो0 आलमगीर उर्फ रोनी को गिरफ्तार किया और उसे तिहाड़ जेल में रखा गया है वही से हर पेशी पर जौनपुर लाया जाता था ,रोनी को गत 30 जुलाई को फांसी की सजा सुनायी जा चुकी है। इस समय रोनी केंद्रीय कारागार नैनी इलाहाबाद में है ।इस मामले की सुनवाई जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश् ( प्रथम ) बुधि राम यादव कर रहे हैं।
                 दौरान परीक्षण 2 आरोपी आतंकवादियो नफीकुल विशवास व् हिलालुद्दीन को एक अन्य मुकदमे के सिलसिले में हैदराबाद भेजा गया है , उनके मामले में 20 सितम्बर को सुनवाई हेतु तिथि नीयत की गई है , दोनों को जौनपुर लाने के लिये वारंट बी हैदराबाद भेजा गया है ।अनेक घरों को उजाड़ देने और कई लोगों के भरण-पोषण का सहारा छीन लेने वाले इस काण्ड को हुए कल 11 वर्ष पूरा हो जायेगा। मगर तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा नौकरी के लिए दिया गया आश्वासन पूरा नही हो सका। इस हादसे में मरने वालों के परिजन आज भी रेलमंत्री सुरेश प्रभु से नौकरी की आस लगाये बैठे हैं। इस मामले में दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त संजीव यादव भी वतौर साक्षी अपना बयान दे चुके है।