tikhiawaz24.in

मंगलवार, 6 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

दिल्ली-बुलंदशहर गैंगरेप का मामला,सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अर्जी,सीबीआई जांच पर लगी रोक हटाने की मांग की,सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर लोग लगाई थी

देवरिया-खाट के लिए देवरिया में मची मारा-मारी,राहुल की सभा के बाद खाट ले गए ग्रामीण,सतासी इंटर कॉलेज में खाट को लेकर हंगामा

देवरिया-राहुल गांधी के रथ को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रोका,हंगामे के बीच राहुल ने रथ से उतर कर लिया ज्ञापन,पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में हुई झड़प,राहुल गांधी का काफिला कुशीनगर जिले के लिए रवाना

लखनऊ-9 शिक्षाधिकारियों के तबादले,अजय कुमार सिंह फैजाबाद के BSA बनाए गए,भूपेंद्र नारायण सिंह प्रतापगढ़ के BSA बनाए गए,जगदीश प्रसाद शुक्ल शामली के BSA बनाए गए,प्रवेश कुमार यादव नोएडा के BSA बनाए गए,लालजी यादव गाजियाबाद के BSA बनाए गए,पन्नाराम गुप्ता इलाहाबाद में सह जिला विद्यालय निरीक्षक,चंद्रशेखर मुजफ्फरनगर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बने,मनोज कुमार शाहजहांपुर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बने,महेश चंद्र हाथरस डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बने

मथुरा-बाइक सवार बदमाश महिला से चेन छीनकर फरार,सीसीटीवी में कैद हुई महिला से चेन छीनने की तस्वीर,कोसीकला थाना क्षेत्र के आर्यनगर की घटना

आगरा-कचहरी परिसर में पति और पत्नी में जमकर मारपीट,बीच-बचाव में आए सिपाही को महिला ने मारा चांटा,दहेज को लेकर चल रहा था पति-पत्नी में विवाद,दीवानी परिसर में पति और पत्नी में हुई मारपीट

गोरखपुर-बच्चों के विवाद में महिलाओं ने थाना घेरा,कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने की नारेबाजी,पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया,राजघाट थाना क्षेत्र का मामला

मिर्जापुर-2 गाड़ियों की टक्कर में आधा दर्जन घायल,घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,देहात कोतवाली के बिलहरा मोड़ पर हादसा

मेरठ-मिट्टी का तेल डालकर युवती पहुंची SSP ऑफिस,युवती ने परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप,युवती के प्रेम विवाह से नाराज है परिजन,पीड़ित से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई,सिविल लाइन के कासमपुर कालोनी का मामला

मथुरा-बरसाना में नौ सितंबर को जन्मेंगी राधारानी,चालीस लाख के गहने धारण करेंगी वृषभान नंदिनी,बरसाना में बजने लगे बधाई गीत, हर तरफ धूम,जन्मोत्सव से पहले परंपरागत शहनाई वादन शुरू

इलाहाबाद-बरेली ट्रांसगंगा आवास योजना के खिलाफ याचिका,भू-अधिग्रहण के खिलाफ याचिका में योजना रद्द करने की मांग,हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार,याची को 2013 कानून के तहत बढ़ा मुआवजा देने का आदेश,याची को रेफरेन्स कर अपील करने की छूट-हाईकोर्ट

कन्नौज-DCM की चपेट में आकर बाइक सवार 2 युवकों की मौत,छिबरामऊ थाना के प्रेमपुर कस्बे के जीटी रोड पर हादसा

लखनऊ-मुख्यमंत्री से पहलवान नरसिंह यादव ने मुलाकात की,मुख्यमंत्री ने नरसिंह यादव को आगे बढ़ने की सलाह दी,रियो ओलम्पिक से जुड़ी घटना को भुलाकर आगे बढ़े.....यूपी सरकार नरसिंह मामले में CBI जांच की मांग करेगी ,सभी तथ्यों की जांच CBI से कराने का अनुरोध करेगी सरकार-सीएम

जौनपुर-RTO ऑफिस में लगी भीषण आग,ऑफिस में कई फाइलें जलकर हुई राख,सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल,लाइन बाजार के मतापुर के पास की घटना

लखनऊ-आईपीएस सुरेंद्र वर्मा का आकस्मिक निधन,कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे IPS सुरेंद्र वर्मा,प्रतापगढ़, एटा समेत कई जिले में एसपी रहे थे वर्मा,पीजीआई में इलाज के दौरान सुरेंद्र वर्मा की मौत

आगरा-ट्रेने में लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश,GRP ने 3 बदमाशों को कैंट स्टेशन से किया अरेस्ट,दिल्ली-जबलपुर रुट पर ट्रेनों में लूट करता था गिरोह

वाराणसी-जलपरी श्रद्धा शुक्ला पहुंचीं वाराणसी,गंगा नदी में तैरकर वाराणसी पहुंचीं श्रद्धा,लोगों ने श्रद्धा शुक्ला का किया जोरदार स्वागत,वाराणसी के सिरसाघाट पहुंचीं जलपरी श्रद्धा शुक्ला,दशाश्वमेघ घाट पर सम्पन्न होगी श्रद्धा की यात्रा,कानपुर से वाराणसी गंगा में तैरकर पहुंचीं श्रद्धा

आगरा में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक,झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही 2 भइयों की मौत,इंजेक्शन लगाते ही दोनों सगे भाइयों ने तोड़ा दम,कम्पाउंडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,डॉक्टर फरार,इरादतनगर क्षेत्र के भड़भुजापुरा कस्बे की घटना

इलाहाबाद-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,नैनी के हेमतीनंदन बहुगुणा कॉलेज के सामने की घटना

गोरखपुर-हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे,1 पिस्टल,बाइक और 10 ग्राम हेरोइन बरामद,कई मामलों में वांछित था बदमाश विपिन सिंह,शाहपुर पुलिस ने पादरी बाजार से की गिरफ्तारी

आगरा-नीम के पेड़ से दूध निकलने से उमड़ा आस्था का सैलाब,ग्रामीण कर रहे हैं नीम के पेड़ की पूजा-पाठ,लड्डू का प्रसाद भी ग्रामीण बांट रहे हैं,अछनेरा थाना के थापी गांव का मामला

गाजीपुर-खुद को जिन्दा साबित करने के लिए अंधी युवती की गुहार,डेढ़ वर्ष पूर्व मृत मानकर बंद कर दी गई थी विकलांग पेंशन,सदर ब्लॉक के बिलवा गांव की रहने वाली है युवती,मामले को लेकर जिम्मेदार अफसर बने हैं लापरवाह

लखनऊ-स्कूल बैग खरीद के लिए टेंडर किया गया जारी,बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट beb.org पर टेंडर,250 करोड़ रुपए का टेंडर खुलेगा 27 सितम्बर को ,1 करोड़ 88 लाख बैग स्कूली बच्चों के लिए खरीदे जाएंगे

बरेली-8 साल के बच्ची की गला रेतकर हत्या,हत्याकर बच्ची का शव गन्ने के खेत में दबाया गया,कमर से नीचे कपड़ा न होने से रेप होने की आशंका,कल दोपहर से घर से थी बच्ची लापता,गांव में दहशत,बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का मामला

भदोही-पति ने लोहे की राड से  पत्नी को मारा,पत्नी की मौत,पुलिस आरोपी पति दीपेश को किया गिरफ्तार,औराई थाना इलाके के चकापुर गांव की घटना

कानपुर-सेंट्रल स्टेशन पर अवैध वेंडरों का बोलबाला,RPF-GRP की मिलीभगत,वेंडर बेच रहे महंगा सामान ,स्टेशन पर 500 से ज्याद वेंडरों का जमावड़ा,पुलिस को जाता है वेंडरों की कमाई का हिस्सा

गाजियाबाद-4 सितंबर को इलेक्ट्रीशियन के सुसाइड का मामला,मौके से मिले सुसाइड नोट में मानसिक उत्पीड़न का आरोप,प्रिंसिपल DK कौशिक,भूदेव शर्मा पर उत्पीड़न का आरोप,मृतक की पत्नी ने पुलिस से की मामले की शिकायत,साहिबाबाद क्षेत्र के L.R. डिग्री कॉलेज का मामला 

सुल्तानपुर-महिला का नहर में शव मिलने से सनसनी,ससुरालियों पर हत्या कर फेंकने का आरोप,बलदीराय के मिझूटी पुल के पास मिला शव

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए निर्देश-औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र को करें विकसित,चौ. रामशरणदास सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में करें विकसित,सहारनपुर में चौ. रामशरणदास सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बने

हमीरपुर-ईटीवी की खबर का असर,बीएसए ने 2 शिक्षाएं,1 रसोइए को किया निलंबित,फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुई थी छात्राए,राठ कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मामला

लखनऊ-उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव नाराज,काम की धीमी प्रगति को लेकर अधिकारियों पर नाराज,डीएचओ को धीमी प्रगति को लेकर दिए शो-कॉज नोटिस,सहारनपुर,बागपत और बिजनौर के DHO को लगाई फटकार,मामले में गैर जिम्मेदार अधिकारी होंगे निलंबित

हापुड़-गढ़ नगर पालिका में 4 करोड़ का घोटाला,विकास के कार्यों में खर्च की गई राशि में बंदरबांट,2012 से 2016 तक अफसरों ने किया घोटाला,RTI में 4 करोड़ के घोटाले का खुलासा

लखनऊ-2013 के लखनऊ दंगों का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,क्रिश्चियन कॉलेज का पूर्व छात्र नेता शाहिद गिरफ्तार,शिया-सुन्नी दंगो के दौरान 2 लोगों की हुई थी मौत,SIT ने किया दंगे के मुख्य आरोपी शाहिद को गिरफ्तार

चित्रकूट-विकलांग विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न,केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मानद उपाधि से सम्मनित,जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विवि का दीक्षांत समारोह,राज्यसभा सांसद प्रकाश झा को भी दी गई मानद उपाधि

चित्रकूट-केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बयान-16 साल में देश-विदेश में कथा कर विवि के लिए पैसा एकत्रित किया,विवि में विकलांगों औक दिव्यांगों के रहने की व्यवस्था की,देश में कॉपी राइट को छात्रों के लिए किया मुफ्त

बरेली-खड़े ट्रक में तेज रफ्तार निजी स्कूल की बस टकराई,महिला टीचर समेत 6 छात्र गंभीर रूप से घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,फरीदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-24 की घटना

गोंडा-मामूली विवाद में छात्र गुटों में संघर्ष,कॉलेज परिसर में छात्रों ने की हवाई फायरिंग,छात्रों ने गॉर्ड की भी की जमकर पिटाई,शहर कोतवाली LBS पीजी कॉलेज का मामला

अमेठी-सांसद राहुल गांधी के घेराव करने का मामला,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस,संघ की अध्यक्ष और पति समेत 100 अज्ञात पर केस,मानदेय बढ़ाने के लिए राहुल गांधी का किया था घेराव,गौरीगंज कोतवाल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ 

हमीरपुर-पत्नी के मरने पर पति ने की आत्महत्या,पति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,पत्नी के कल जहर खाकर दी थी जान,पत्नी का शव घर पहुंचने पर पति ने उठाया कदम,जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का मामला

लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक का यूपी सरकार पर मास्टर स्ट्रोक,नवनियुक्त मंत्री जियाउद्दीन रिजवी को शपथ दिलाने को कहा,राज्यपाल ने सीएम को पत्र लिखकर शपथ न दिलाने के बारे पूछा-नवनियुक्त मंत्री जियाउद्दीन रिजवी को शपथ क्यो नहीं दिलाई गई,जियाउद्दीन रिजवी के शपथ के संबंध में कार्रवाई से अवगत कराए,वित्तीय विकास बोर्ड के श्रीप्रकाश सिंह की शपथ भी कराएं

अम्बेडकरनगर-आधा दर्जन गांवों में चल रहा अवैध शराब का धंधा,पुलिस-आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा धंधा,अहरौली थाना क्षेत्र के गांवों में चल रही शराब की भट्ठियां

मेरठ-बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा,हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बच्चा झुलसा,मासूम बच्चे के परिवार को नहीं मिली आर्थिक मदद,इलाज के दौरान मासूम बच्चे के काटे गए थे दोनों हाथ,पीड़ित बच्चे के माँ बाप पहले से ही थे विकलांग,मवाना थाना क्षेत्र के बसन्त कुंज कॉलोनी की घटना

देवरिया-खाट सभा में राहुल गांधी का बयान-बीजेपी सरकार किसानों को भूली,सत्ता में आने से पहले किसानों की बात करते थे,किसान खेत में जितना पैसा लगाता वो निकलता नहीं है,किसान मजदूरी करता है,संसद में मोदी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया,किसान और मार्केट रेट में फर्क क्यों हैं?,बिचौलिए किसानों का हिस्सा खा रहे हैं,मोदी से किसानों की सुरक्षा करने को कहा,हमने किसानों को 70 हजार करोड़ माफ किया था,मोदी अपने उद्योगपति दोस्तों के कर्ज माफ करते हैं,उद्योगपतियों के साथ किसानों का भी कर्ज माफ करे,किसानों को बिजली के बिल से दर्द पहुंचता है,मोदी किसानों का बिजली का बिल आधा करें,किसानों का दर्द मोदी के कानों तक पहुंचाना है,किसानों के दर्द और दुख को हम समझेंगे,देवरिया में 17 चीनी मिल होती थी,देवरिया की सभी चीनी मिल बंद है,केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं,केंद्र और राज्य में हमारी सरकार नहीं है

हापुड़-गांव में बुखार का कहर,बुखार से वृद्ध की मौत,40 लोग बुखार से पीड़ित,स्वास्थ्य विभाग की टीम सूचना के बाद भी गांव नहीं पहुंची,बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पछड़ौता गांव में बुखार का कहर 

बस्ती-अधिकारियों को नहीं पता है बस्ती सदर विधायक का नाम,शिलान्यास पट पर रूदौली,महादेवा विधायकों का नाम लिखा,सदर विधायक जीतेंद्र चौधरी ने सीएम को लिखा शिकायती पत्र,सांसद ने सदर विधानसभा क्षेत्र में किया सड़कों का उद्घाटन

इलाहाबाद-चौकी इंचार्ज की रिवाल्वर टप्पेबाजों ने उड़ाई,एसओजी का सिपाही बताकर ले गया रिवाल्वर,लापरवाही में जीवन ज्योति चौकी इंचार्ज सस्पेंड,कीडगंज थाने के जीवन ज्योति चौकी में था तैनात

बहराइच-घड़ियाल के हमले में दो लोग घायल,महिला की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर,कर्तनिया घाट रेंज के बाजपुर बनकटी की घटना

मिर्जापुर-मजदूर की पत्थर के नीचे दबकर मौत,खदान में काम करते समय सिर पर गिरा पत्थर,1 मजदूर घायल,इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया,मिट्टी हटाते समय उपर से पत्थर गिरने से हुआ हादसा,पुलिस मौके पर,अहरौरा के सोनपुर घाटी में हादसा

बलिया-भैंसें के हमले में किसान की मौत,भैंसे ने पटक-पटक कर किसान को मारा,किसान को बचाने गए ग्रामीणों को भी भैंसे ने दौड़ाया,रसड़ा कोतवाली के नदौली गांव में भैंसे का आतंक 

आगरा-कैदियों की हड़ताल को लेकर बोले कारागार राज्यमंत्री-कारागार के माहौल को खराब कर रहे कुछ कैदी,हड़ताल के लिए कैदियों को उकसाया जा रहा

बिपुल सिंह

संगठन के बल पर ही मिलती है सफलता~श्याम लाल
प्रदेश में विकास बल पर सपा की बनेगी सरकार
मछलीशहर~~~देश व् प्रदेश का चुनाव संगठन एंव कार्यकर्ताओ के बल पर जीता जा सकता है अकेला कोई भी व्यक्ति चुनाव में फतह नही हासिल कर सकता है इस लिए सांसद विधायक के बड़ा पार्टी का संगठन एंव पदाधिकारी व् कार्यकर्ता होते है उक्त बाते स्थानीय विधान सभा के जमालपुर में स्थित बीएन मेमोरियल स्कुल के प्रांगण ने सपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एंव प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के मुख्यसचिव एंव जिला प्रभारी श्याम लाल पाल ने कही।उन्होंने सपा के बूथ प्रभारियो का हौसला अफजाई करते हुए नसीहत देते हुए कहा की आगामी 2017 के चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अभी से कमर कस ले और गाव में अधिक से अधिक मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करे क्योकि आप जितने लोगो को मतदाता बनाने में सफल होंगे उतने ही अधिक वोटो से विजय पायेगे।
                 श्री श्याम लाल पाल ने कहा सपा सरकार केवल विकास में विशवास रखती है यही कारण है कि जब जब प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तब तब प्रदेश का विकास होता है। विपक्षी दल सपा के युवा मुख्यमन्त्री द्वारा किये गए विकास कार्य से घबरा गए है और मिडिया के भाइयो ने भी यह  कह दिया कि देश में सबसे अधिक विकास कार्य करने वाले मुख्यमंत्रीयो में केवल उत्तर प्रदेश के ही मुख्य मंत्री है।उन्होंने विपक्षी दलो को आड़े हाथ लेते हुए कहा 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा के लोग देश की जनता को केवल अच्छे दिन लाने का स्वप्न दिखाकर लोगो का वोट तो ले लिए लेकिन अभी तक अच्छे दिन नही आये उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा गये अच्छे दिन क्यों नही आया काला धन क्यों नही कम हुई महगाई जबक़ि 100 दिन में काला धन लाने की बात भाजपा द्वारा कही जा रही थी।
          सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक एंव प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि यदि पार्टी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता 2012 की तरह अपना जोश बनाये रखेगे तो 2017 का चुनाव आसानी से जीता जा सकता है सम्मेलन में जुटे जनसैलाब को देखकर गदगद मंत्री ने कहा कि यह अपार भीड़ देखकर विरोधी दलो के होश उड़ गए है उन्होंने अपने शासन काल में क्षेत्र में 1 अरब 72 करोड़ रुपए से कराए गए विकास कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि जितना विकास कार्य लिया हू आप स्वयम देख सकते है और आप लोगो के प्यार इसी प्रकार मिलता रहा तो आने वाले दिनों में प्रदेश का उत्तम विधान सभा बना दूँगा साथ ही साथ उन्होंने भावुक होते हुए कहा आप लोगो द्वारा दिया गया सम्मान मैं कभी भी नही उतार पाउगा। कार्यक्रम को पंधारी लाल यादव पूर्व मंत्री श्री राम यादव पूर्व सासद तूफानी सरोज पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष राजनरायन विन्द जिला पंचायत सदस्य राजबहादुर यादव पूर्व प्रमुख केदार यादव बाके लाल शर्मा जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव इस्तियाक अहमद खा सहित तमाम लोगो ने सम्बोधित किया इस दौरान जिलाकोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव विनय प्रिय पांडेय राम आसरे यादव अखिलेश यादव डा मनोज सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

भीड़ देख गदगद हुए नेतागण
मछलीशहर~~~स्थानीय क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे अपार जन सैलाब को देख सभी लोग गदगद हो गए जिसका उदाहरण रहा की कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने वाले नेतागण भीड़ की चर्चा जरूर करते हुए यहाँ तक कह दिया कि भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि 2017 का चुनाव हम जीत चुके है और अब केवल औपचारिता ही बाकी है।

सम्मानित हुए नेता
मछलीशहर~~~स्थानीय नगर के जमालपुर में सपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आये हुए सभी मंचासीन नेताओ एंव मीडिया के लोगो को स्थानीय विधायक एंव राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने अंगवस्त देकर सम्मानित किया।

डोम्बिवली -  डावडी गांव 🙏🏼सर्वेभ्य नमो नम:सुप्रभात🙏🏼              बुद्धि के देवता गणेश जी आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें🙏🏼

*💥गणेशचतुर्थी की आप व आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं*🎄🌹🎄🌹🎄कन्हैयालाल पाठक (नन्हे)

तीखी आवाज़

आज दिनांक 06-09-2016 को उ0प्र0मा0शिक्षकसंघ ( नवीन ) की एक शोक सभा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता मे  रोडवेज तिराहा स्थित  संघ कार्यालय पर हुई जिसमे जनता इ.कालेज चिताॅव जंघई के संस्थापक व प्रबंधक भगवती प्रसाद यादव की 70 वर्ष की उम्र मे ह्रदय गति रूक जाने पर निधन होने पर और राष्ट्रीय इ. कालेज सिरसी बरईपार मे सहायक अध्यापक के रूप मे कार्यरत रामजीत यादव की कैंसर के कारण पचास साल की उम्र मे आसमयिक मृत्यु होने पर संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियो द्वारा दिवंगत आत्माओ की शांति और शोक संतप्त परिवारजन को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई । शोक सभा मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकेशर यादव, शैलेन्द्र सरोज, अजीत चौरसिया, राजेश कुमार, डा. चन्द्रसेन, डा. सुनील कान्त तिवारी, चन्द्र शेखर, ओमप्रकाश यादव, यादवेन्द्र यादव, डा. ओम प्रकाश मौर्य, हरिवंश, छोटे लाल यादव, बृज भूषण, नागेंद्र यादव, जीत लाल सरोज, रमापति योगराज आदि उपस्थित रहे । जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि संघ की आगामी बैठक दिनांक 12-09-2016 दिन सोमवार को सुबह 11बजे संघ कार्यालय पर होगी । धन्यवाद, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्रयादव ।


*श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को*
*गणेशोत्सव की  हार्दिक शुभ कामनाएँ*!!

*मोरया रे बप्पा मोरया रे*
💐💐💐💐💐
*गजाननम् भूत गणाधि सेवितं कपित्थ जम्बो फल चारू भक्षण!*
*उमा सुतं शोक विनाश कारकं नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम!!*
💐💐💐💐💐💐

यस. पी. मौर्या
मिरारोड़ 🎉🎊 आप सभी को  परिवार सहित  गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाये.🎉🎊...रिद्धि सिद्धि के स्वामी भगवान  " गणेश "  आपकी सभी मनोकामनाये पूरी करे....🎊🎉🎊🎊...गणे़श भगवान की जय🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 विनोद दुवे

मिरारोड़💐💐💐💐💐💐💐💐
।। श्री गणेशाय नम:।।
गणेश चतुर्थी महापर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाऐ।
मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश आपको जीवन में अपार खुशियाँ एवं समृद्धि प्रदान करे।
🍁 ।। ऊँ श्री गं गं गणपतये नम: ।। 🍁
💐💐💐💐💐💐💐💐

तीखी आवाज़

देवरिया-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा आज से,आज देवरिया से राहुल गांधी शुरू करेंगे किसान यात्रा,देवरिया और कुशीनगर में राहुल करेंगे खाट सभा,राहुल गांधी के 6 सितम्बर को देवरिया में कार्यक्रम,10.30 बजे रुद्रपुर के द्वाबा में राहुल का कार्यक्रम,पचरड़ी गांव में राहुल का डोर टू डोर कम्पेन चलेगा,किसी दलित के घर पर खाना खा सकते हैं राहुल गांधी,11.50 बजे रुद्रपुर के ही दूधनाथ मंदिर मैदान में खाट सभा ,1 बजे सुदामा चौराहे लक्ष्मीपुर में मिटिंग करेंगे राहुल,2 बजे रुद्रपुर रोड देवरिया में 2.7 किमी का रोडशो करेंगे,3.45 बजे रामपुर कारखाना चौराहा पर मीटिंग होगी,4.20 बजे कंचनपुर में किसानों से मुलाकात करेंगे राहुल,4.45 बजे तरकुलहा में मीटिंग करेंगे राहुल गांधी,कुशीनगर जनपद में राहुल गांधी के कार्यक्रम,5.15 बजे टोला में मीटिंग के बाद कुशीनगर में प्रवेश करेंगे,5.45 बजे सिसवा महंत कसया से शहर में प्रवेश करेंगे राहुल,6.10 बजे गांधी चौक कसया में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे,6.30 बजे ललिता स्टेडियम बुद्धा इंटर कालेज में खाट सभा,7.40 बजे हाटा ब्लाक कुशीनगर में मीटिंग करेंगे राहुल गांधी 

चित्रकूट-विकलांग विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह आज,जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विवि का दीक्षांत समारोह,केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल,राज्यसभा सांसद प्रकाश झा भी समारोह में होंगे शामिल 

लखनऊ-टैक्सी चालक की अपहरण के बाद हत्या का मामला,वारदात में शामिल तीसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार,जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

गोरखपुर-2 भाईयों को बंधक बनाकर बहन से दुष्कर्म का प्रयास,5 बदमाशों ने फर्जी वनदारोगा बनकर भाई-बहन को लूटा ,मंदिर में दर्शन कर बाइक से घर जा रहे थे भाई-बहन,1 बदमाश मौके से गिरफ्तार,4 बदमाश फरार,खोराबार थाना क्षेत्र के कुसमी जगंल की घटना 

लखनऊ-महिला से फोन पर अश्लील बाते करने वाला सिपाही सस्पेंड,SSP ने सिपाही अवधेश यादव के खिलाफ FIR के दिए निर्देश ,आरोपी सिपाही अवधेश यादव गोसाइगंज थाने में था तैनात,महिला ने काल रिकार्डिंग SSP को सुनाई तो हुई कार्रवाई 

इलाहाबाद- दो पक्षों में मारपीट-पथराव-हवाई फायरिंग, मामूली विवाद में दो पक्षों में हुआ टकराव, जार्ज टाउन थाने के अल्लापुर का मामला 

लखनऊ- डीजीपी ऑफिस के पास फायरिंग, नशे में धुत्त रईसजादों ने की फायरिंग, पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी से उतरे थे रईसजादे, फायरिंग कर मौके से फरार हुए रईसजादे

दिल्ली- गंगा सफाई को लेकर कल होगा एमओयू, जल संसाधन मंत्रालय,नाबार्ड में साइन होगा एमओयू, केंद्रीय मंत्री उमा भारती की मौजूदगी में एमओयू, सुबह 11 बजे हैबिटेट सेंटर में होगा कार्यक्रम

आगरा- बाइक लेकर युवक गिरा पुल के नीचे,मौत, पुलिस चेकिंग देखकर भागा था युवक, पुलिस ने किया पीछा,डर कर गिरा पुल से, अछनेरा थाना क्षेत्र का मामला 

फिरोजाबाद- घर जा रहे चौकीदार पर कई राउंड फायरिंग, पशु तस्करों ने की जान से मारने की कोशिश, मुकदमा लिखाए जाने से नाराज थे पशु तस्कर, फरिहा थाना क्षेत्र के ईखू गांव के पास की घटना 

फिरोजाबाद- हत्यारोपी बिल्डर 36 घंटों के लिए पुलिस रिमांड पर, कारोबारी के बेटे का अपहरण के बाद की थी हत्या, टूंडला थाना क्षेत्र से हुआ था अपहरण

आगरा- किसान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में किसान अस्पताल में भर्ती, पुरानी रंजिश के चलते मारी गई गोली, शम्साबाद थाना क्षेत्र के दीकापुर की घटना 

गाजीपुर- धारदार हथियार से मां की बेटे ने की हत्या, सम्पति के विवाद में मां की हत्याकर बेटा फरार, जमानिया थाना क्षेत्र के देबैठा गांव की घटना 

लखनऊ- डीजीपी ऑफिस के पास फायरिंग, नशे में धुत्त रईसजादों ने की फायरिंग, पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी से उतरे थे रईसजादे, फायरिंग कर मौके से फरार हुए रईसजादे

बलिया- पुलिस ने 2 शातिर महिला चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने एक चोरी की चेन की बरामद, सदर कोतवाली के भिरगू मंदिर से की गिरफ्तारी

लखनऊ-फर्जी कागजात से बैंक में खाता खुलवाने गए युवती पर FIR, Bank of India के मैनेजर ने लिखे गाज़ीपुर थाने में FIR, जालसाज़ युवती को गिरफ्तार कर महिला थाने भेजा गया

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

रेडीगारापुर बवाल में चार को दबोचा

पट्टी, प्रतापगढ़ : कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में एक सितंबर को बच्चों के विवाद में मारपीट

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में एक सितंबर को बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई थी। इसमें इबरार अली, आफताब, फारुख, अलीम, नूरजहां बेगम व रेहाना आदि घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आफताब आलम की तहरीर पर 10 लोगों को नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना में रेडीगारापुर निवासी केदारनाथ भी घायल हो गया था। बाद में उसकी इलाज दौरान सांसे थम गई थी। पुलिस ने तहरीर पर अंकित यादव पुत्र वैजनाथ, मोनू यादव पुत्र विजय, ¨सकू पाल पुत्र छोटेलाल, शिवम यादव, गोली यादव, पंकज यादव, अवध नारायण यादव पुत्र रामनिहोर, अंकित यादव पुत्र सदाशिव, सूरज यादव पुत्र माताफेर, राजू यादव पुत्र सदाशिव, प्रदीप यादव सभी निवासी रेडीगारापुर तथा सुशील यादव पुत्र विश्राम यादव निवासी पूरेवंशीधर के खिलाफ दलित उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही आफताब आलम की तहरीर पर ¨पटू यादव, अंकित यादव, मोनू, अंकित, शिवम, ¨सकू पाल, गोली, पंकज, सुशील व रबि सहित चार-पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों में से सूरज, अंकित, मोनू व रवि को दबोच लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार ¨सह का कहना था कि रेडीगारापुर में हुए बवाल के चार को दबोचा गया है। दो पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में लगाई गई है। जल्द ही अन्य आरोपी भी दबोच लिए जायेगें ।