tikhiawaz24.in

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

अरविन्द उपाध्याय

डीआईजी और कप्तान ने किया थाने काऔचक निरीक्षण

अपने कर्तव्यों के प्रति सजग दो सिपाहियो का हुआ सम्मान

खुटहन ( जौनपुर )  1 अक्तूबर
    स्थानीय थाने पर शनिवार की दोपहर अचानक डीआईजी डाॅक्टर संजीव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना पहुंच गए। जिससे थाने में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने अपराध रजिस्टर मालखाना और मेस का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने अपने कर्तव्यों के प्रति सजग दो सिपाहियो को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

दोपहर लगभग दो बजे पहुंचे डीआईजी और कप्तान ने थाने का निरीक्षण के बाद पूरे स्टाफ के संग गोपनीय बैठक किया। इस दौरान फरियादियो और पत्रकारों को भी अन्दर जाने से रोक दिया गया।

बाद में अधिकारी द्वय ने बुलवाकर पत्रकारों से वार्ता किया। उन्होंने  बताया कि सभी थानों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। खामिया मिलने पर किसी को भी बख्शा नही जायेगा। इसके अलावा थानों पर बैठक कर पुलिस का हौसलाअफ्जाई भी किया जा रहा है। ताकि नवरात्रि दशहरा और मोहर्रम के पर्व पर  पुलिस उत्साह पूर्वक अपने उत्तरदायित्व का पालन करे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण मे सब सामान्य पाया गया।

डीआईजी ने बीते 23 सितंबर को पटैला बाजार में दो वर्गों के बीच आमने सामने चले ईट पत्थर के मामले में तत्काल मौके पर पहुंच साम्प्रदायिक तनाव को रोकने में विशेष योगदान करने वाले सिपाही अनन्त यादव और रामसेवक यादव को प्रशस्ति पत्र और एक हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी शाहगंज महेन्द्र सिंह देव थानाध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप यादव मौजूद रहे।

शनिवार, 1 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

समस्त देशवासियों को नवरात्रि एवम् दशहरा के पावन पर्व पर हार्दिक सुभकामनाये







तीखी आवाज़

समस्त देश वासियो को नवरात्रि एवम् दशहरा हार्दिक शुभकामनाये

तीखी आवाज़

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते.
╔══════════════════╗
║       •||जय माता दी||•         ║
╚══════════════════╝
       सुख, शान्ति एवम समृध्दि की    
                  मंगलमयी
            कामनाओं के साथ
     आप एवं  आप के परिवार जनो
           को शारदीय नवरात्री की हार्दिक मंगल कामनायें । माँ अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करे। जय माँ भवानी।।
                   •||नवरात्री||•
                      की
        " हार्दिक " शुभकामनाएं !!!
संपादक- अरविन्द कुमार उपाध्याय
tikhiawaz.blogspot.com तीखी आवाज़ समाचर पत्र
Live YouTube tikhiawaz news

तीखी आवाज़

लखनऊ-सीएम अखिलेश ने की उच्चस्तरीय बैठक,सीएम अखिलेश ने अधिकारियों को दिए निर्देश,सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए,भीड़भाड़ वाले इलाकों पर खास नजर रखें-सीएम,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें-सीएम,प्रशासनिक एवं पुलिस कर्मिकों का अवकाश निरस्त,मोहर्रम तक अवकाश निरस्त करने के सीएम के निर्देश,अप्रिय घटना पर सम्बन्धित अफसर नपेंगे-अखिलेश 

लखनऊ-मिर्जापुर की रुचि अग्रहरि को 12 लाख की मदद,सीएम अखिलेश ने रुचि को 12 लाख की मदद दी,मिर्जापुर की रुचि का बोनमैरो ट्रांसप्लांट होना है,ईटीवी की खबर से सीएम अखिलेश ने सुना दर्द 

लखनऊ -सर्जिकल स्ट्राइक पर BSP बॉस मायावती का बयान-सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना को बधाई,पीएम मोदी ने देर से लिया फैसल,पठानकोट में भी ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए थी,तेज कार्रवाई करते तो 18 सैनिक शहीद न होते,सीमा व सैनिकों के लिए ठोस काम करना बाकी-माया 

बरेली-राज्यपाल राम नाईक के हेलीकॉप्टर का गेट खराब,देहरादून से आते समय खराब हुआ हेलीकॉप्टर का गेट,राज्यपाल के लिए कराई जा रही वैकल्पिक व्यवस्था,ईंधन भराने पुलिस लाईन में उतरा था हेलीकॉप्टर,पुलिस लाइन से त्रिशूल एयरबेस के लिए राज्यपाल रवाना

कानपुर -सीएम अखिलेश 4 अक्टूबर को करेंगे मेट्रो का शिलान्यास,भीड़ जुटाने के लिए जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता,वार्ड स्तर पर की जा रही हैं बैठक

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने दिलाई सपा की सदस्यता,कई ब्राह्मणों व व्यापारियों ने सपा की सदस्यता ली,जन्मना ब्राह्मण कर्मणा समाजवादी होते हैं - शिवपाल,पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में हुआ कार्यक्रम,सपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहें कार्यक्रम में मौजूद

सीतापुर-राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के कार्यक्रम का आयोजन,राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ,प्रमुख सचिव कृषि रजनीश गुप्ता ने की शिरकत,मंडी निदेशक राजशेखर भी कार्यक्रम में हुए शामिल,द्वितीय चरण में देश में 200 मंडियों का हुआ है चयन

लखनऊ-शैलेष कृष्ण IAS एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने,अनिल गुप्ता के बाद चुने गए अध्यक्ष,1980 बैच के आईएएस अफसर हैं शैलेष कृष्ण 

लखनऊ-पद जाने की अटकलों के बीच भी डटे हैं अरविंद सिंह गोप,पार्टी कार्यालय में प्रतिदिन सुनते हैं समस्याएं,बांदा के विकलांग युवक को लोहिया आवास,लैपटाप दिलाया,प्रदेश महासचिव पद से गोप को हटाने की उड़ी थी अफवाह,अफवाहों से बेखबर जनता के बीच हैं अरविंद सिंह गोप 

इलाहाबाद-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव इलाहाबाद में करेंगे रात्रि विश्राम,बाघम्बरी मठ में शिवपाल यादव नरेंद्र गिरी का आशीर्वाद लेंगे,कल सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे शिवपाल यादव

नोएडा-जनता की आवाज उठाता है ईटीवी-राज्यवर्धन,इसिलिए लोग ईटीवी देखते हैं-राज्यवर्धन राठौर,देश की सुरक्षा के लिए सभी एकजुट हैं-राठौर 

गोरखपुर-यूपीपीसीएल एमडी एपी मिश्रा ने की बैठक,राजस्व वसूली को लेकर अफसरों को लगाई फटकार,सबसे कम वसूली करने वाले 3 अफसरों को दिया नोटिस,मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी एपी मिश्रा ने की समीक्षा,शहर में 22 घंटे बिजली गांव में 18 घंटे बिजली देने के आदेश

लखनऊ-सीएम ने महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर बधाई दी,महाराजा अग्रसेन जयंती पर दी प्रदेशवासियों को बधाई,महाराजा अग्रसेन ने सभी वर्गों के लिए काम किया-सीएम 

अलीगढ़-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड-शो हुआ शुरू,ईसाई संघ के लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया,लोगों ने सर सैय्यद अहमद की तस्वीर भेंट की,ताइक्वांडो चांदनी चौहान ने राहुल गांधी से मुलाकात की

फैजाबाद-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आगमन कल,मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे जेपी नड्डा,3.30 बजे बस्ती से फैजाबाद पहुंचेंगे जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जनसभा को भी करेंगे संबोधित,केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी रहेंगी मौजूद,5.30 बजे फैजाबाद से लखनऊ रवाना होंगे जेपी नड्डा

हापुड़-रंजिश के चलते बदमाशों ने प्रधान के घर की फायरिंग,फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा,ग्रामीणों ने बदमाश को जमकर पीटा,पुलिस को सौंपा,धोलाना थाना क्षेत्र के मतनावली गांव का मामला

प्रतापगढ़-गांव में घूम-घूम कर बदमाश कर रहा फायरिंग,फायरिंग से गांव में बदमाश का फैला आतंक,पुलिस की मिलीभगत से बेखौफ हुआ बदमाश,कंधई थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव का मामला

बस्ती-नहर में डूबकर 2 बच्चों की मौत,नहाते समय दोनों बच्चे नहर में डूबे,नगर कोतवाली के होटगनपुरा की घटना

दिल्ली-गृह मंत्रालय ने 30 दिन का अलर्ट जारी किया,मेट्रो सिटीज में 30 दिन का अलर्ट किया जारी

मुरादाबाद-5-5 हजार के ईनामी बदमाश गिरफ्तार,डकैती और धोखाधड़ी में चल रहे थे फरार,गलशहीद क्षेत्र में चेकिंग में पकड़े गए बदमाश

अलीगढ़-राहुल गांधी के रोड-शो में लोगों ने चोर पकड़ा,लोगों ने चोर को पीट-पीटकर किया अधमरा,कांग्रेसी नेताओं ने भी चोर पर हाथ साफ किया

मथुरा-जिला जज,डीएम,एसएसपी ने जेल में मारा छापा,जिला कारागार में चल रही सघन चेकिंग अभियान,छापेमारी से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

बदायूं-संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति का छत पर मिला शव,अधेड़ व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत,मृतक के परिजनों ने हत्या की जताई आशंका,मूसाझार थाना क्षेत्र के करौलिया गांव की घटना

फैजाबाद-सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से भूतपूर्व सैनिकों में खुशी,एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने मनाई खुशी,उड़ी में शहीद सैनिकों के सम्मान में जलाए कैंडिल

लखनऊ-सुल्तानपुर को-आपरेटिव बैंक सचिव अहिबरन लाल सस्पेंड,वित्तीय अनियमितता के आरोप में सचिव निलम्बित,मंत्री शिवपाल यादव ने सुल्तानपुर के सचिव को सस्पेंड किया 

इलाहाबाद-सीएमपी डिग्री कॉलेज के बाहर फिर हुई बमबाजी,देशी बमों के धमाकों से मची अफरा तफरी,छात्रसंघ के चुनाव परिणाम के बाद छात्रों ने फोड़ा बम

हापुड़-अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़,एसडीएम के आदेश पर फैक्ट्री को किया सील,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हापुड़ कोतवाली के करीमपुरा का मामला

कुशीनगर-45वीं राज्य सीनियर महिला खो- खो का जौनपुर बना चैंपियन,फाईनल में बलिया को 1 पारी 7 अंक से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा,एमएलसी रामअवध यादव ने चैंपियन को सौंपी ट्रॉफी,कप्तानगंज के में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता 

चंदौली-इंडियन ऑयल डिपो में टैंकर यूनियन की हड़ताल,घटतौली और अभद्रता से नाराज लोगों ने की हड़ताल,टैंकर को खड़ाकर धरने पर बैठे आक्रोशित लोग,अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला

संतकबीरनगर-पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,3 लड़कियों को पुलिस ने लिया हिरासत में,खलीलाबाद के बैंक चौराहे का मामला

वाराणसी-बनारस क्लब फिर विवादों के घेरे में,क्लब पर गैरकानूनी कब्जे का आरोप,अधिवक्ताओं ने लगाया अवैध कब्जे का आरोप,बार काउंसिल अध्यक्ष अनूप कुमार का आरोप,क्लब की लीज 1995 में हो चुकी है समाप्त,बिना नवीनीकरण के संचालित है बनारस क्लब,2 एकड़ जमीन का 22 रुपए किराया देता है क्लब 

लखनऊ-इंटरनेट से लोगों को ठगने वाले 4 लोग गिरफ्तार,फर्जी नाम पता से बैंकों में खुलवाते थे खाता,लखनऊ साइबर सेल ने की गिरफ्तारी

बदायूं-गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग,गोली लगने से किशोरी घायल,अस्पताल में भर्ती,अलापुर थाना क्षेत्र के जगत गांव की घटना

इलाहाबाद-वरिष्ठजन सम्मान समारोह का किया गया आयोजन,प.बंगला के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि
विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वालों को किया सम्मानित
शहर के विज्ञान परिसर सभागार में हुआ कार्यक्रम 

बरेली-पानी की टंकी पर चढ़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रि उतरी,प्रशासन के आश्वासन के बाद मानी कार्यकत्री,नीचे आते ही एक आंगनबाड़ी कार्यकत्रि बेहोश

मेरठ-आईएसआई एजेंट आसिफ कोर्ट में  हुआ पेश,दो साल पहले भटवाड़ा इलाके से पकड़ा गया था आसिफ,दो साल से मेरठ जेल में बंद है आईएसआई एजेंट आसिफ,5 अक्टूबर को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश होगा आसिफ

अलीगढ़-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड-शो हुआ शुरू,ईसाई संघ के लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया

अलीगढ़-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान-पीएम ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था,कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती है-राहुल गांधी

बलिया-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत,बाइक सवार युवक घायल,अस्पताल में भर्ती,आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को किया जाम,सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना

बहराइच-कैबिनेट मंत्री बनने का बाद यासर शाह पहुंचे बहराइच,क्षेत्रीय लोगों ने मंत्री यासर शाह का किया स्वागत

मऊ-बच्चों के विवाद में 2 पक्षों में चाकूबाजी,2 लोग घायल,जिला अस्पातल में भर्ती,सराय लखंसी के बहरीपुर का मामला

अमेठी-बीजेपी नेता राजेश मसाला का रजाई वितरण समारोह संपन्न,5 हजार गरीब लोगों को वितरित की गई रजाइयां,गरीब असहाय लोगों को क्रिटिकल एंबुलेंस की समर्पित,राजेश मसाला की और से 1 करोड़ रुपए दिए गए दान,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम,अमेठी के राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में हुआ आयोजन

बुलंदशहर-राहुल की खाट सभा के बाद खटियां ले गए किसान,खाट सभा की खाटों को तोड़कर ले गई महिलाए,लोगों ने घर तक खाटें ले जाने के लिए ई-रिक्शे का सहारा लिया 

गोरखपुर-ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन,विद्युत कटौती को लेकर की लोगों ने की नारेबाजी,सरदार नगर के सरैया विद्युत उपकेंद्र का मामला

बस्ती-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का बस्ती आगमन कल,टीबी अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का करेंगे शिलान्यास,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज में करेंगे जनसभा,स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी रहेंगी मौजूद

मेरठ-1 अक्टूबर से शुरु हो रहे नवरात्रि के व्रत,1 अक्टूबर से 9 दिन होगी मां की आराधना,मेरठ के काली मां का मंदिर फूलों से सजाया गया,मां के श्रंगार के लिए जमकर हो रही खरीद दारी

कानपुर में लूट की घटनाओं के बाद मिली बड़ी सफलता,सीओ जीआरपी ने गठित 3 टीमों को मिली सफलता,जीआरपी टीम ने 3 लुटेरे दबोचे,लूटा गया माल बरामद,स्टेशन के आउटर पर लूट की घटनाएं कबूली

कानपुर-कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट,RPF और GRP की 7 टीमें कर रही सघन चेकिंग,CCTV  कैमरों के माध्यम कर रहे निगरानी

इलाहाबाद-अवैध खनन मामले में हाईकोर्ट ने CBI को दी छूट,अवैध खनन वाले 5 जिलों पर करें फोकस-HC,अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ FIR की दी छूट,खनन माफिया और लिप्त अधिकारी जा सकते हैं जेल,CBI ने एक साथ 23 जिलों की जांच में जताई थी असमर्थता

इलाहाबाद-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव पहुंचे इलाहाबाद,सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात,विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

लखनऊ-BTC 2013 बैच के अभ्यर्थी 38 दिन से अनशन पर,सुनवाई न होने पर 9 दिन से बैठे भूख हड़ताल पर,परिषदीय स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग पर प्रदर्शन,प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 30 हजार पद हैं खाली,लखनऊ का जिला प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान 

दिल्ली-दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक,केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में बैठक,यूपी के कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा भी मौजूद,यूपी से अभिषेक मिश्रा जीएसटी काउंसिल के सदस्य हैं

बदायूं-कासगंज से लूट-हत्या, शव फेंकने का मामला,एसएसपी ने हत्या-लूट का किया खुलासा,5 आरोपी गिरफ्तार,शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा,24 सितम्बर को लूट के बाद हुई थी हत्या,ट्रक छोड़कर बदमाश हुए थे फरार,एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार का इनाम दिया 

लखनऊ-पुराने लखनऊ में पुलिस का चेकिंग अभियान,आईजी जोन लखनऊ ए सतीश गणेश ने किया निरीक्षण,पुराने लखनऊ के कई संवेदशील स्थानों का किया निरीक्षण,मोहर्रम के पहले जुलूस की IG ने जांची तैयारियां

शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

पटना सचिवालय में लगी आग, दमकल मौके पर*

बिहार | 30 सितम्बर 2016 पटना,30 सितंबर (एएनएस )। बिहार की राजधानी पटना स्थित सचिवालय के विकास भवन में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई । आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई । मौके पर मौजुद लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण है कि यह दूसरी बिल्डिंग में भी फैल सकती है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। बताया गया है कि इससे पहले भी सरकारी भवन में आग लगी है। यह आग विधान परिषद् के भवन में लगी थी।

पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में शराबबंदी कानून को रद्द किया*

बिहार | 30 सितम्बर 2016 पटना,30 सितंबर (एएनएस )।बिहार में शराबबंदी पर कानून को पटना हाईकोर्ट ने गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया दिया है। इससे पहले शराबबंदी को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई के बाद पटना हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। बिहार में लागू नये शराबबंदी कानून को हाईकोर्ट के इस फैसले से बड़ा झटका लगा है। नयी उत्पाद नीति के तहत राज्य के दोनों सदनों ने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया था। दोनाें सदनों से पास होने के बाद राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने भी इसपर मुहर लगा दी थी। पटना हाईकोर्ट में नये उत्पाद अधिनियम पर आज सुनवाई शुरू हुई और कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद बड़ा फैसला देते हुए इस नए कानून को गलत करार दिया और इसे रद करने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन की जमानत रद्द की, जायेंगे जेल*
राष्ट्रीय | 30 सितम्बर 2016 नयी दिल्ली,30 सितंबर (एएनएस )। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को पटना उच्च न्यायालय से मिली जमानत आज रद्द कर दी।
न्यायमूर्ति पी.सी.घोष और न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय की पीठ ने पटना उच्च न्यायालय के उस फैसले को निरस्त कर दिया जिसमें पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया था।
कोर्ट के इस फैसले के बाद अब उन्हें जेल जाना होगा.। सुनवाई की जानकारी देते हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि दोनों (पीडित के पिता चंदा बाबू और बिहार सरकार की अपील ) की बेल खारिज करने की याचिका को कोर्ट ने आज अनुमति दे दी है। कोर्ट ने बिहार सरकार से कहा है कि शहाबुद्दीन को जेल में डाले और राजीव रौशन केस पर ट्रायल करे और जल्दी करे।

ढाई साल में पहली बार एक्शन में दिखे मोदी:राहुल गांधी*

बुलंदशहर,30 सितंबर (एएनएस )। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करके प्रधानमंत्री ने सही कदम उठाया है। कांग्रेस इसका समर्थन करती है और पाकिस्तान परस्त आतंकवाद के खात्मे के लिए वह प्रधानमंत्री के साथ है। शुक्रवार को बुलंदशहर में रोड शो के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों, गरीबों से धोखा करने की बात कहते हुए निशाना भी साधा।यहां अपने संक्षिप्त संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, कल जो काम पाकिस्तान के खिलाफ किया गया है, वह अच्छा किया गया। कांग्रेस इसकी सराहना करती है। उन्होंने कहा कि ढाई साल में प्रधानमंत्री ने कोई अच्छा काम किया तो कल किया है। कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ हर कदम का समर्थन करती है।उन्होंने उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, गरीबों के साथ धोखा किया है। केंद्र सरकार सिर्फ 15-20 लोगों को फायदा पहुंचा रही है। इन उद्योगपतियों का एक लाख 10 करोड़ रुपया माफ कर दिया गया लेकिन किसानों गरीबों का एक भी पैसा माफ नहीं किया गया। यूपी में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों गरीबों के कर्जे माफ करेंगे। बिजली बिलों को आधा करेंगे। कांग्रेस की सरकार किसानों गरीबों की सरकार होगी।

खुर्जा में खाट सभा से पहले राहुल गांधी पूर्वाह्न में बुलंदशहर पहुंचे। लगभग साढ़े 11 बजे उनका रोड शो शुरू हुआ। कालाआम चौराहे पर उनका धान के पौधों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया। रोड शो अंसारी रोड गेट पर पहुंचने में एक सभा में तब्दील हो गया।

जमानत रद्द होने के बाद शहाबुद्दीन ने अदालत में आत्मसमर्पण किया*

सीवान 30 सितम्बर (एएनएस )। उच्चतम न्यायालय से जमानत रद्द होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन ने आज बिहार में सीवान की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया ।
जमानत रद्द होने के बाद सीवान के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास पहुंचे लेकिन मो. शहाबुद्दीन उन्हें चकमा देकर हेलमेट पहनकर सीवान व्यवहार न्यायालय पहुंच गये और अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया

तीखी आवाज़

*कोचिंग से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास व दो लाख रूपये अर्थदण्ड*

*मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छात्रा ने की थी दुष्कर्म की पुष्टि*

जौनपुर: पंवारा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ कोचिंग से लौटते समय दुराचार करने के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बुधिराम यादव ने आजीवन कारावास व जुर्माना की सजा सुनाया ।

पंवारा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना पंवारा में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग भतीजी जो बीएससी प्रथम वर्ष की कोचिंग करके 20 नवंबर 2013 को घर लौट रही थी कि करीब 12:30 बजे दिन जब वह ग्राम चकरिया के तालाब के पास पहुंची तो वहां पहले से घात लगाकर बैठा आरोपी अनिल कुमार निवासी सेमरिया थाना पंवारा ने भतीजी पर हमला कर उसे मारते-पीटते झाड़ी के पास ले गया। उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। शोर पर गांव के लोग आ गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में सजा सुनाया ।।