डीआईजी और कप्तान ने किया थाने काऔचक निरीक्षण
अपने कर्तव्यों के प्रति सजग दो सिपाहियो का हुआ सम्मान
खुटहन ( जौनपुर ) 1 अक्तूबर
स्थानीय थाने पर शनिवार की दोपहर अचानक डीआईजी डाॅक्टर संजीव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना पहुंच गए। जिससे थाने में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने अपराध रजिस्टर मालखाना और मेस का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने अपने कर्तव्यों के प्रति सजग दो सिपाहियो को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दोपहर लगभग दो बजे पहुंचे डीआईजी और कप्तान ने थाने का निरीक्षण के बाद पूरे स्टाफ के संग गोपनीय बैठक किया। इस दौरान फरियादियो और पत्रकारों को भी अन्दर जाने से रोक दिया गया।
बाद में अधिकारी द्वय ने बुलवाकर पत्रकारों से वार्ता किया। उन्होंने बताया कि सभी थानों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। खामिया मिलने पर किसी को भी बख्शा नही जायेगा। इसके अलावा थानों पर बैठक कर पुलिस का हौसलाअफ्जाई भी किया जा रहा है। ताकि नवरात्रि दशहरा और मोहर्रम के पर्व पर पुलिस उत्साह पूर्वक अपने उत्तरदायित्व का पालन करे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण मे सब सामान्य पाया गया।
डीआईजी ने बीते 23 सितंबर को पटैला बाजार में दो वर्गों के बीच आमने सामने चले ईट पत्थर के मामले में तत्काल मौके पर पहुंच साम्प्रदायिक तनाव को रोकने में विशेष योगदान करने वाले सिपाही अनन्त यादव और रामसेवक यादव को प्रशस्ति पत्र और एक हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी शाहगंज महेन्द्र सिंह देव थानाध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप यादव मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें