tikhiawaz24.in

सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ- यूपी में 2 आईएएस अफसरों के तबादले, सौम्या अग्रवाल विशेष सचिव स्वास्थ्य बनीं, डॉ. सरोज कुमार अपर निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन 

लखनऊ- मुख्यमंत्री अखिलेश कल सुबह 9.25 बजे जाएंगे हाईकोर्ट, हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग में ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीएम करेंगे शिरकत, गोमतीनगर स्थित न्यू हाईकोर्ट बिल्डिंग में कार्यक्रम 

कानपुर- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल कानपुर को देंगे सौगात, कानपुर में मेट्रो समेत 115 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, मुख्यमंत्री अखिलेश 78 योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे, 13 हजार 712 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला, 15,000 करोड़ की सिग्नेचर ग्रीन सिटी का करेंगे शिलान्यास, क्रिस्टल नवीन मार्केट का सुन्दरीकरण का करेंगे शिलान्यास, फूलबाग और मोतीझील समेत 78 कार्यों का लोकार्पण होगा 

बुलंदशहर- बसपा MLA हाजी अलीम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, रियल स्टेट कंपनी बनाकर ग्राहकों को लगाया करोड़ों का चूना, ग्रेटर नोएडा से ग्राहकों का करोड़ों लूटकर कंपनी हुई फरार, बुलंदशहर सिटी से बसपा के विधायक है हाजी अलीम खान

लखनऊ- कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का इटावा दौरा कल, बारामूला में शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देंगे शिवपाल, शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, बसेहरा के ग्राम नगला बरी में है शहीद जवान का घर

लखनऊ- पान मसाला व्यवसाई बालाजी इंडस्ट्रीज पर छापा, 2 करोड़ के टर्न ओवर पर टैक्स चोरी पकड़ी गई, बांकेबिहारी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर भी वाणिज्य कर का छापा, गोदाम में छुपाकर रखा गया माल जब्त किया, ट्रांसपोर्टनगर में वाणिज्य कर की 6 टीमों ने की कार्रवाई 

लखनऊ- डॉयल 100 के पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री का तोहफा, डॉयल 100 में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मानदेय, सब इंस्पेक्टर को 2500, सिपाही को 2000 रुपए मिलेंगे, होमगार्डों को 300 रुपए ड्यूटी भत्ता,150 दैनिक मानदेय मिलेगा 

लखनऊ- ललितपुर-आगरा 765 केवी की ट्रांसमिशन लाइन शुरू, फतेहाबाद-आगरा 765 केवी बिजली घर भी हुआ चार्ज, मुख्यमंत्री ने बिजली क्षेत्र में प्रदेशवासियों को दिया गिफ्ट, अब 1980 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली सप्लाई होगी, पॉवर कॉर्पोरेशन चेयरमैन संजय अग्रवाल ने दी बधाई, चेयरमैन संजय अग्रवाल ने अभियंताओं को दी बधाई, अभियंताओं ने रिकॉर्ड समय में पूरा किया काम-संजय, एमडी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन विशाल चौहान ने दी जानकारी

लखनऊ- 1 अक्टूबर से प्रदेश में धान खरीद शुरू, राज्य कैबिनेट ने धान खरीद नीति को दी मंजूरी, 1470 रुपए प्रति क्विंटल होगी धान की कीमत 

मेरठ- अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बयान- पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में नहीं रहना चाहिए, देश संगीन दौर से गुजर रहा है, सरकार के फैसले का स्वागत-नवाजुद्दीन

लखीमपुर- अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई मां और बेटे की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल ,अस्पताल में कराया गया भर्ती, पूर्णागिरि से दर्शन कर वापस बहराइच जा रहे थे श्रद्धालु

हमीरपुर- दबंगों ने किशोर को नलकूप में बंदकर दी यातनाएं, मोबाइल चोरी के शक में किशोर को दी अमानवीय यातनाएं, पीड़ित के पिता ने 4 दबंगों पर केस कराया दर्ज, मौदहा कस्बे के चौधराना की घटना

मेरठ- अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई की पत्नी ने लगाया था आरोप, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दी थी दहेज उत्पीड़न की तहरीर, नवाजुद्दीन ने CCTV फुटेज दिखाकर खुद को बताया बेगुनाह, भाई के पत्नी के चाचा-चाची ने लूटपाट की रची थी साजिश

औरैय्या- 27 साल यूपी बेहाल यात्रा कल औरैय्या पहुंचेगी, नुमाइश मैदान में शीला दीक्षित करेंगी जनसभा, तमाम कांग्रेसी नेता,कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद 

हापुड़- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान- किसान का बिजली बिल हाफ होना चाहिए, किसानों के लिए समर्थन मूल्य अच्छा हो, किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए, मैं सरकार बनते ही 10 दिन में कर्ज माफ करूंगा, लैंड बिल लाने से बड़े-बड़े लोग मुझसे नाराज-राहुल

गोरखपुर- दृष्टि बाधित बच्चों को मिली व्रेल लाइब्रेरी,स्मार्ट फोन की सौगात, दृष्टि बाधित 45 बच्चों को दिया गया स्मार्ट फोन, पूर्वांचल में पहली बार स्थापित हुई व्रेल लाइब्रेरी, देहरादून की संस्था ने दृष्टि बाधित बच्चों को दी सौगात

लखनऊ- शिक्षा विभाग के 3 अफसरों पर 10-10 हजार का जुर्माना, मुरादाबाद के संयुक्त शिक्षा निदेशक पर लगा जुर्माना, मुरादाबाद और बिजनौर के बीएसए पर भी जुर्माना ठोका, सूचना अधिकार के उल्लंघन पर अधिकारियों पर जुर्माना, राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने लगाया जुर्माना 

इलाहाबाद- नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, आरोपी ब्रजेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, दुर्गा पूजा देखने गई छात्रा से 4 लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ- यूपी में 4 सीओ के तबादले हुए, अजय सिंह चौहान सीओ बांदा बनाए गए, श्याम नारायण सिंह सीओ बस्ती बनाए गए, बृजेंद्र सिंह त्यागी सीओ फिरोजाबाद बनाए गए, अनिल राय सीओ अम्बेडकरनगर बनाए गए

कानपुर देहात- राज्यपाल राम नाईक का कानपुर देहात दौरा कल, राम जानकी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग, कल राज्यपाल 12 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल

लखनऊ- मध्यांचल डिस्कॉम में बिजली व्यवस्था पर बैठक, दशहरा-दीवाली में बिजली की निर्बाध आपूर्ति पर बैठक, एमडी एसपी पांडे ने व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए 

लखनऊ- बांस मंडी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, विजयनगर,नाका,गुरुद्वारा रोड आदि इलाके होंगे प्रभावित, केबिल दुरुस्त करने का होगा काम

संभल- बदमाशों ने घर में की लूटपाट,विरोध करने पर पीटा, 2.75 लाख रुपए की नगदी,जेवर लूटकर फरार, नाखासा थाना क्षेत्र के पेबटपुरा मोहल्ले की घटना 

चंदौली- 8 वर्षीय दलित बालिका के साथ युवक ने किया दुराचार, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,जांच शुरू, धानापुर थाना क्षेत्र के डबरिया गांव का मामला

मेरठ- फर्जी फाइनेंस कम्पनी पर क्राइम ब्रांच का छापा, 1 दर्जन युवक पुलिस हिरासत में लिए गए, लोन और नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ- सीमा विवाद में लूट की वारदात दबा ले गई इंटौजा पुलिस, मवेशी कारोबारी से इंटौजा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात, फैजाबाद से सीतापुर जा रहा था पीड़ित मवेशी कारोबारी, इंटौजा और बीकेटी पुलिस के सीमा विवाद में फंसा पीड़ित

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र एक दिवसीय दौरा खत्म, लखनऊ पूर्वी विधानसभा के नेताओं के साथ की चर्चा, कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा का आयोजन था

मुरादाबाद- बिना अनुमति राहुल के रोड-शो निकलने का मामला, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया केस, 6 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, धारा 144 के उलंघन में मुगलपुरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

एटा- प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, प्रेमी कासगंज,प्रेमिका कन्नौज की थी निवासी, एटा में रिस्तेदार के घर आए थे प्रेमी-प्रेमिका, बाघवाला थाने के नगला दुहाई की घटना

हापुड़- हापुड़ में फिर लुटीं कांग्रेस की खटिया, खाट सभा के बाद खाट लेने की मारामारी, खाट लेकर जा रहे किसानों को पुलिस ने पकड़ा

फर्रुखाबाद- आश्रम के दबंग बाबा ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 युवक की मौके पर मौत,साथी गंभीर घायल, गंभीर हालत में घायल युवक को कानपुर भेजा गया, जमीनी विवाद में दबंग बाबा ने मारी गोली, मऊ दरवाजा क्षेत्र के रायपुर का मामला

महोबा- बीएसए ने शिक्षिका को किया निलंबित, शिक्षिका पर कार्य में लापरवाही का आरोप, पूर्व कन्या प्राथमिक विद्यालय बजरिया का मामला

चंदौली- कस्टम विभान ने 10 बोरी विदेशी सिगरेट पकड़ा, तस्करी करके लाई जा रही 30 बोरी इलायची पकड़ा, सीमा शुल्क दिए बिना लाया जा रहा था विदेशी सामान, ब्रह्मपुत्र मेल के एसएलआर बोगी से सामान बरामद

गोरखपुर- चौरी-चौरा इलाके में चोरों का आतंक, 2 घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी, चौरी-चौरा के तिलौली,तरकुलहा में हुई चोरियां

फतेहपुर- पत्नी के होते हुए 4 शादी करने वाले युवक पर केस दर्ज, पहली पत्नी ने आरोपी पति पर थाने में दर्ज कराया केस, औंग के करचलपुर गांव का रहने वाला है आरोपी पति

गोरखपुर- त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने की बैठक, कमिश्नर, आईजी ने अधिकारियों के साथ की चर्चा, दुर्गा पूजा और मोहर्रम को लेकर किया गया मंथन, त्योहारों को सकुशल कराने के दिए गए निर्देश

बुलंदशहर- झोलाछाप डाक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत, अरनिया थाने में झोलाछाप डाक्टर पर केस दर्ज, अरनिया के जमालीपुर में झोलाछाप का कारनामा 

बदायूं- रुपए के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, उझानी कोतवाली के बर्रा फरीदपुर की घटना

अलीगढ़- दवा दुकानदार को पैसा मांगना पड़ा भारी, AMU छात्रों ने दुकानदार को जमकर पीटा, व्यापारी थाने में कार्रवाई की कर रहे मांग, सिविल लाइन के जखरिया मार्केट का मामला

तीखी आवाज़

खुले में शौच से मुक्ति गर्व की बात : डीएम

गांधी जयंती पर जिले के तीस गावों में खुले में शौच से मुक्त होने पर गौरव यात्रा निकाली गई। मांधाता के बोझी गांव में आयोजित गौरव यात्रा में शामिल डीएम डा. आदर्श सिंह ने कहा कि आज हम दुनिया के विकसित मुल्कों में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में माताओं और बहनों को खुले में शौच जाने देना कितनी शर्मिंदगी की बात है। गांव का ओडीएफ घोषित होना हमारे लिए गर्व की बात है। जिले में अब तक 85 गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं।

सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अब जो भी गांव में शौचालय बनवाए जाएंगे उन्हें मर्यादा भवन के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव, बीडीओ विकास शुक्ला, प्रधान अजय कुमार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष जय सिंह ने अपने विचार रखे। ग्राम सभा की ओर से डीएम व सीडीओ को प्रतीक चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया। संचालन पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने किया। इसी क्रम में एसडीएम सदर शशि भूषण राय के नेतृत्व में रानीगंज के जमुआरी में गौरव यात्रा निकाली गई।

ओडीएफ घोषित होने वाले 12 राजस्व ग्रामों में शिवगढ़ की चकसारा, सदर की जमुआरी, लक्ष्मणपुर की हिन्दूपुर, संड़वा चन्द्रिका की बड़माला, विसहुला, लालगंज की कबरा, सांगीपुर की भवानीपुर पीथापुर, संग्रामगढ़ की पूरेबान और पूरेचौबे, पट्टी की पूरेदूलम, आसपुर देवसरा के तीवीपुर और बाबागंज की पूरेकिशुनी शामिल हैं।

गांधी से प्रेरित है स्वच्छता अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया। बाद में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डा.आदर्श सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से ही प्रेरणा लेकर आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सफाई का संकल्प लिया है। इस अवसर पर जीजीआइसी की छात्राओं ने रामधुन का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सीआरओ राम सिंह वर्मा, जूबाए के महामंत्री जेपी मिश्र, दिनेश पांडेय, एएसडीएम जेपी मिश्र, राम अजोर आदि मौजूद रहे। संचालन केडी त्रिपाठी ने किया।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

छेड़खानी का आरोपी धराया
डेरवा, प्रतापगढ़

जेठवारा थाना क्षेत्र के नजियापुर पर्वतपुर गांव निवासी एक युवक ने एक माह पूर्व जेठवारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुन्ना धोवी गडहौरी थाना पुष्कर जिला हमीरपुर ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच रविवार को मुखबिर की सूचना पर जेठवारा पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर उसका चालान कर दिया।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़
सुपरवाइजर के घर लाखों की चोर
नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवजीपुरम मोहल्ले में आइसीडीएस की सुपरवाइजर का बंद घर रविवार को दिन में चोर खंगाल ले गए। शाम को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई।

बाल विकास परियोजना कार्यालय मांधाता में सुपरवाइजर पद पर तैनात ममता सिंह शिवजीपुरम मोहल्ले में रहती है। रविवार को दोपहर में वह घर बंद करके कहीं चली गई थीं। इस बीच चोर पीछे का दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे और आलमारी तोड़ कर उसमें रखे 40 हजार रुपये, लगभग एक लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। ममता शाम को घर लौटी तो आलमारी टूटी देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी मोहम्मद कासिम पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

पानी बहाने से मना करने पर मनबढ़ युवक ने पड़ोसी युवक के घर पहुचकर मारी चाकु हालत गम्भीर ।

सुरेरी/जौनपुर-क्षेत्र के पुरेदयाल (सोरहां) में आज सुबह आठ बजे सोरहा निवासी अजय यादव पुत्र स्व जियालाल अपने पडोसी के घर पहुचकर पडोसी 18 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र कैलाश यादव को चाकू से तीन चार वार करके भागा घटना के समय वह अपनी मां से खड़े होकर कुछ घरेलू बाते कर रहा था और उसकी मां बैठकर बर्तन साफ कर रही थी यह देख कर उसकी मां चिल्लाकर लोगो को बुलाने लगी आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगो ने अजय को दौड़ा लिए ग्रामीणो द्वारा अपने बेटे को दौड़ाते देख अजय की माता मनोरमा भी बेटे को बचाने के लिए ग्रामीणो के पीछे लोहे की राड लेकर दौड़ पड़ी उधर अजय जब ग्रामीणो की पकड़ में नही आ सका और भाग निकला तो आक्रोशित ग्रामीणो ने अजय की मां मनोरमा को ही पीट दिये जिससे वह भी चोटिल हो गयी सूचना पे मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष सुरेरी राजेश मिश्र ने मनोरमा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाये और अरविंद को लोग पहले ही लेकर अस्पताल चले गये थे अरविंद की हालत नाजुक बताई जा रही है घटना का कारण पानी बहाने से मना करना बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार अजय के नल का पानी जिस गड्डे में बहता है वही पास में अरविंद अपनी भैंस बांधता है गड्डे से होकर पानी भैंस बांधने वाले स्थान तक जाता था जिसे मना करने पे शुक्रवार को अजय की मां मनोरमा व अरविंद के पिता कैलाश से गाली गलौज होने लगा और ग्रामीणो के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया शाम को घर पहुँचने पर इस बात की जानकारी जब अजय को हुयी तो वह आग बबूला हो गया और शनिवार को शुबह जब कैलाश गोबर लेकर खेत में डालने जा रहे थे तभी अजय पीछे से लाठी लेकर कैलाश को पीट दिया जिसका कैलाश ने सुरेरी थाने पर मुकदमा भी दर्ज करा दी मुकदमा दर्ज कराने से नाराज मनबढ़ युवक ने आज सुबह कैलाश के पुत्र अरविंद पे की थी चाकू से हमला थानाध्यक्ष राजेश मिश्र ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जायेगी ।

तीखी आवाज़

जयन्ती पर याद कर लिए गये गांधी व शास्त्री जी

और संकल्प भी सपना पूरा करने का लिया गया

जौनपुर । महात्मा गांधी सहित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर जनपद मे सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानो सहित राजनैतिक दलो व धार्मिक संगठनो के लोगो द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी को याद किया गया ।उनके मूर्तियों और चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया और दोनो महापुरूषो के बताये मार्ग पर चलकर उनके सपनो को साकार करने का संकल्प लिया है ।
इस क्रम मे जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर मे ध्वजा रोहण के पश्चात गांधी जी सहित शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।इस अवसर पर जिलाधिकारी के अधीन सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित किया। पुलिस प्रमुख ने पुलिस लाईन मे अपने अधिनस्तो व पुलिस जनो के साथ गांधी जी व शास्त्री जी को नमन किया । लायंस क्लब नेश्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जलूस निकाल कर स्वछता अभियान के लिए जागरूक किया । ब्यापार मंडल  सहित राजनैतिक दल कांग्रेस भाजपा के लोग गांधी व शास्त्री जी को याद किये विहिप के जिला अध्यक्ष आर.सी.दूबे ने अपने चन्द साथियों के साथ गांधी जी को मात्र याद किया है ।इसके अलावां सभी प्राथमिक बिद्यालयो व कालेजो मे दोनो महा पुरषो को याद किया है। हर ओर शहीदों के गीतो की धुन बज स
रही थी ।

तीखी आवाज़

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान,गांधी ने देश को जगाने का काम किया-सीएम,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बहुत योगदान-सीएम,
गांधी के रास्ते पर चल रहे लोग-मुख्यमंत्री,गांधीवादी लोग समाज सेवा कर रहे-सीएम,सीएम ने अख़बार के विज्ञापन पर चुटकी ली,हमारा प्रदेश बहुत आगे बढ़ रहा है-सीएम,आप चाहें तो नवरात्र में पिज्जा भी खा सकते हैं-CM,पड़ोसी देश से संबंध अच्छा होना चाहिए-सीएम,घर बनाने के लिए लोगों को मदद दे रहे-सीएम,लोहिया गांवों में लोहिया आवास बन रहे-सीएम,सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है-सीएम,सपा सरकार हमेशा खादी के लिए मदद करेगी-CM,काम में हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता है-सीएम,पत्थर वाली सरकार ने कुछ नहीं किया-सीएम 
गांधी जी के दिखाए रास्ते पर चलें-मुख्यमंत्री,हम सब गांधी के रास्ते पर चलें-मुख्यमंत्री 

लखनऊ-वरिष्ठ पत्रकार फरजंद अहमद का लखनऊ में निधन,यूपी सरकार में सलाहकार रहे हैं फरजंद अहमद,35 वर्ष तक पत्रकारिता की मुख्यधारा में थे फरजंद,बिहार में सूचना आयुक्त भी रहे थे फरजंद अहमद,फरजंद अहमद के निधन पर सीएम ने श्रद्धांजलि दी,ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्देखाक,डालीबाग स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता 

लखनऊ-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का बयान,गांधी जी का आजादी में योगदान महत्वपूर्ण-मुलायम,गांधी जी की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता-मुलायम,करो या मरो का नारा गांधी जी ने दिया था-मुलायम,इसी लिए आज हम आजाद हैं-मुलायम सिंह यादव,गांधी जी के सपनों को समाजवादी पूरा करेंगे-मुलायम 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, हजरतगंज के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ-हज़रतगंज गांधी प्रतिमा पर संकल्प दिवस का आयोजन,बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी पहुंचकर लेंगे संकल्प,चीन के उत्पादों के बहिष्कार को लेकर संकल्प

कानपुर-सीएम के कानपुर दौरे को लेकर नगर निगम का फर्जीवाड़ा, आनन-फानन में नगर निगम ने बनवाई 1.25 करोड़ की सड़क,अपने चहेतों को टेंडर देकर नगर निगम ने की खाना-पूर्ति,मानकों को ताख पर रख कर नगर निगम का फर्जीवाड़ा,नगर आयुक्त अपने चहेतों को पहुंचा रहें हैं फायदा,आयुक्त को नहीं दिखती शहर की अन्य खस्ताहाल सड़कें

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश ने बुनकरों को चेक बांटे,ग्रामोद्योग कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित किए चेक  

बुलंदशहर-जिंदगी से बेबस परिवार मांग रहा है मौत,घर के मुखिया मनोज की टूट गई है रीढ़ की हड्डी,3 साल से बिस्तर पर है परिवार का मुखिया,मासूम बच्चों और पत्नी का आर्थिक सहारा खत्म,पीड़ित परिवार ने CM से मांगी इच्छा मृत्यु,सिकन्द्राबाद के मंडावरा गांव का मामला

औरैया-अज्ञात बदमाशों ने चालक की गला रेत कर हत्या की,बदमाश ट्रैक्टर लूटकर हुए फरार,अछल्दा थाना क्षेत्र के टड़ईया गांव की घटना,दिबियापुर का रहने वाला था ट्रैक्टर चालक अनिश यादव 

गाजियाबाद-वसुंधरा रेड लाइट पर फ्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास,
50 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर,1 साल की समय सीमा में बनके तैयार होगा फ्लाईओवर,जीडीए ने फ्लाईओवर का किया शिलान्यास

इटावा-शिवपाल यादव ने वॉलीबॉल लीग का किया उद्घाटन,चिकित्सा शिविर का भी शिवपाल यादव ने किया उद्घाटन,कृषि,पशु प्रदर्शनी का भी शिवपाल यादव करेंगे उद्घाटन

गाजियाबाद-पुलिस का बेरहम चेहरा आया सामने,दबिश देने गई पुलिस ने परिवार को पीटा,रायफल की बट से महिला को किया घायल,मसूरी थाना क्षेत्र के डासना कस्बे की घटना 

ग्रेटर नोएडा-दूध व्यापारी से 1.50 लाख रुपए की लूट,तमंचे की बट से दूध व्यापारी को किया घायल,बदमाश लूट के बाद मौके से फरार,जांच शुरु
सेक्टर-39 थाना के सदरपुर कॉलोनी में लूट 

कानपुर-कानपुर के बेखौफ हुए शोहदे,शादी न करने पर शोहदे ने छात्रा को दी धमकी,छात्रा और परिवार पर एसिड फेंकने की दी धमकी,छात्रा को घर से अपहरण करने पहुंचा शोहद,परिवार को लोगों ने घर से निकलना किया बंद,सूचना के बाद भी चकेरी पुलिस को कोई जानकारी नहीं 

सोनभद्र-पिकअप गाड़ी में लदा 42 किलो गांजा बरामद,3 गांजा तस्कर गिरफ्तार,न्योरपुर पुलिस ने पकड़ा,छत्तीसगढ़ से वाराणसी आ रहा था पकड़ा गया गांजा 

इलाहाबाद-लॉकअप से दुष्कर्म आरोपी के फरार होने का मामला,पुलिस ने आरोपी पर फरार होने का दर्ज किया केस,लापरवाह पुलिस कर्मियों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई,फूलपुर कोतवाली के लॉकअप फरार हुआ था आरोपी

जौनपुर-पानी के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारा चाकू,गंभीर गायल युवक अस्पताल में कराया गया भर्ती,सुरेरी थाना के पूरेदयाल गांव में पानी बहाने पर विवाद 

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

बाइक भिड़ीं, चार घायल

लालगंज कोतवाली के रानीगंज चौकी प्रभारी वीरेंद कुमार तिवारी, सिपाही प्रदीप राय अलग अलग बाइक से चोरी के आरोप में पकड़े गए मिथुन पुत्र हरिप्रताप निवासी साहबगंज रानीगंज कैथोला व संतोष पुत्र गुलाब निवासी शास्त्रीनगर सुलतानपुर को कचेहरी पेशी पर ला रहे थे। सुखपाल नगर के पास टेंपो ने बाइक को ओवरटेक कर दिया। इससे दरोगा सिपाही की बाइक आपस में टकरा गई। इससे चारों घायल हो गए।

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

लेखपाल की करतूत, मृत व्यक्ति का लिया बयान

जय सिंहपुर तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण के प्रति जिम्मेदार कितने संजीदा हैं इसका जीता-जागता उदाहरण बिझूरी गांव में देखने को मिला है। शिकायत की जांच के लिए नामित लेखपाल ने शिकायतकर्ता के बजाय मृत व्यक्ति का बयान दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर डाली। लेखपाल की इस करतूत ने तहसील दिवस के उद्देश्यों पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

जय सिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिझूरी गांव निवासी कृष्ण प्रताप  सिंह ने 6 सितंबर 2016 को तहसील दिवस में भूखंड पर विवाद की शिकायत की थी। जिसकी जांच कर रहे लेखपाल देवी प्रकाश ने गांव निवासी स्व.शिवकुमार सिंह का बयान रिपोर्ट में 25 सितंबर 2016 की तारीख को दर्शाया है। जबकि शिवकुमार सिंह का निधन 20 सितंबर 2016 को हो गया था। इस संबंध में संबंधित लेखपाल का कहना है कि बयान पहले ले लिया था। अंकित बाद में किया है। एसडीएम अमृतलाल बिंद ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

रामसेवक विश्वकर्मा

सुलतापुर

डेंगू से दो युवकों की मौत, छह गंभीर, हड़कंप

डेंगू बुखार ने जिले में दहशत फैला रखी है। इस जानलेवा बीमारी से शनिवार को दो लोगो की मौत हो गई। जबकि छह की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। तीन दिनों के भीतर अधिवक्ता समेत तीन लोगों की जान डेंगू से जा चुकी है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में दहशत व्याप्त है।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के बघौना फूलपुर गांव निवासी अरुण मिश्र (32) पत्र सुरेंद्र कुमार मिश्र निजी कंपनी में कर्मचारी थे। वे परिवार समेत सिविल लाइन इलाके में किराए के मकान में रहते थे। उन्हें एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था। गुरुवार को गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में परिवारीजनों ने उन्हें भर्ती कराया था। जहां जांच पड़ताल में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सक ने उन्हें शनिवार की सुबह ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें लखनऊ ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। वहीं कुड़वार थाना क्षेत्र के लोरिकपुर (सरकौड़ा) निवासी डेंगू पीड़ित सुनील मिश्र (35) पुत्र हरिनारायण मिश्र भी शहर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती थे। शनिवार को सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इनसेट.. इनकी हालत गंभीर

रेलवे स्टेशन के निकट जानकीशाव धर्मशाला निवासी सोनू शर्मा, सूरज गुप्ता, पवन मोदनवाल व पल्टू का पुरवा निवासी पूजा प्रजापति की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। जबकि गोलाघाट निवासी आलोक व विनोबापुरी मोहल्ला निवासी पीपी मिश्रा का इलाज जिले में ही चल रहा है। इसके अलावा शनिवार को डेंगू के छह संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। जिनके खून की जांच कराई गई है।

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

700 श्रमिकों को कल मिलेगी साइकिलें

श्रम महकमा तीन अक्टूबर को 700 श्रमिकों को साइकिल योजना से लाभांवित करेगा। विभाग ने पात्र श्रमिकों की सूची जारी कर दी है। सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कराई गई है।

×
उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की साइकिल सहायता योजना से लाभांवित होने के लिए सैकड़ों श्रमिकों ने आवेदन किया था। विभाग के अनुसार उनमें से 700 श्रमिक पात्र पाए गए हैं। इन श्रमिकों को तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शहर के पं.राम नरेश त्रिपाठी सभागार में साइकिल बांटी जाएगी। सहायक श्रमायुक्त आभा श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिकों को दिए गए टोकन के आधार पर पर साइकिल मिलेगी। सहायक श्रमायुक्त ने एक वर्ष से पंजीयन का नवीनीकरण कराने के लिए श्रमिकों से अपील भी की है। पूर्व में पंजीकृत श्रमिक इलाहाबाद बैंक में 50 रुपये अंशदान जमाकर अपना पंजीयन अद्यतन करा सकते हैं।