tikhiawaz24.in

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

लेखपाल की करतूत, मृत व्यक्ति का लिया बयान

जय सिंहपुर तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण के प्रति जिम्मेदार कितने संजीदा हैं इसका जीता-जागता उदाहरण बिझूरी गांव में देखने को मिला है। शिकायत की जांच के लिए नामित लेखपाल ने शिकायतकर्ता के बजाय मृत व्यक्ति का बयान दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर डाली। लेखपाल की इस करतूत ने तहसील दिवस के उद्देश्यों पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

जय सिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिझूरी गांव निवासी कृष्ण प्रताप  सिंह ने 6 सितंबर 2016 को तहसील दिवस में भूखंड पर विवाद की शिकायत की थी। जिसकी जांच कर रहे लेखपाल देवी प्रकाश ने गांव निवासी स्व.शिवकुमार सिंह का बयान रिपोर्ट में 25 सितंबर 2016 की तारीख को दर्शाया है। जबकि शिवकुमार सिंह का निधन 20 सितंबर 2016 को हो गया था। इस संबंध में संबंधित लेखपाल का कहना है कि बयान पहले ले लिया था। अंकित बाद में किया है। एसडीएम अमृतलाल बिंद ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: