tikhiawaz24.in

सोमवार, 7 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

*बेख़ौफ़ बदमाशो ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूटा लाखो रूपये के गहने , शहर में सनसनी*

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान में बेख़ौफ़ बदमाशो ने दिन दहाड़े धावा बोलकर असलहे के बल पर लाखो रूपये मूल्य के सोने चांदी के गहने लूट कर फरार हो गए है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई लूट की खबर मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताड़ शुरू कर दिया है।

आज शाम  दो मोटर साइकिलो पर सवार चार बदमाश नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार मोहल्ले में स्थित शुभम जेवलर्स की दुकान में धावा बोलकर असलहे से दुकानदार और नौकर को  आतंकित करके दुकान में रखा सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। बदमाश जाते समय दुकान में लगे सीसी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर उठा ले गए। शो रूम मालिक ने बताया कि पहले दो युवक हमारी दुकान में आये सोने की चैन दिखाने को कहा मैं अभी चैन दिखा ही रहा था इसी बीच दो युवक दुकान में घुसते ही पिस्टल निकल लिया उसके बाद चैन देख रहे दोनों युवको ने भी असलहा निकल कर मेरे सिर पर पिस्टल की मुठिया से प्रहार करके मेरे ऊपर असलहा तान कर दुकान में रखा करीब 25 लाख रूपये के  गहने उठा ले गए।
दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से पूरा नगर दहल गया है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश दीक्षित समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने पुरे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ढाई से तीन लाख रूपये की लूट हुई है। फ़िलहाल बदमाशो को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

तीखी आवाज़

हत्या के केस को लेकर किया जाम
जौनपुर। जिले के  सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गॉव मे युवक का उसी गॉव
के एक ब्यक्ति के घर से शव मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज न किये जाने पर
सोमवार को बदलापुर तहसील के सामने ग्रामीणों ने ढाई घण्टे जाम लगाकर
आवागमन व्यवस्था ध्वस्त कर दिया और लखनऊ- जौनुपर मार्ग पर वाहनों कीमीलों लम्बी कतारें लग गयी। परिजन युवक की हत्या का आरोप लगते हुए थानेपर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दे दी, मामला दर्ज न होने पर आक्रोशितपरिजनों ने बदलापुर तहसील गेट पर शव  रखकर रोड जाम कर दिया,लगभग ढाई
घंटों तक जाम चलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय तथा
थानाध्यक्ष ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का अश्वासन देकर जाम खुलवाया।परिजन तब अन्तिम संस्कार के लिए शव को लेकर गये।

रामसेवक विश्वकर्मा



प्रतापगढ़-
अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य दे मांगा सुख सौभाग्य

 धुंध व ठंड की दस्तक को दरकिनार करके डाला छठ पर भगवान भाष्कर का व्रती महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन किया। अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देने को महिलाएं सई के ठंडे जल में खड़ी रहीं।

डाला छठ को लेकर घर-घर तैयारी की गई थी। इसको रविवार की शाम व्रती महिलाएं बेल्हा देवी घाट पर साकार रूप देने में जुटी रहीं। नहाय खाय से शुरू हुई इस पारंपरिक पूजा में दूसरे दिन शनिवार को खरना की विधि की गई। खरना में महिलाओं ने पूरा दिन उपवास रखा। शाम के समय गुड़ में बनी खीर को प्रसाद के रूप में खाया। इसके बाद वह घड़ी आई, जिसका महिलाएं इंतजार कर रहीं थीं। पूरी तैयारी के साथ महिलाएं रविवार की शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए पूजा की सामग्रियों को सूप यानी डाले में रखकर घाट पर शाम चार बजे से ही आने लगीं थीं। शाम को जैसे ही सूर्य देव अस्त होने लगे महिलाएं नदी में खड़ी होकर उनको दूध, जल से अ‌र्घ्य देने लगीं। फल, ईख आदि के साथ उनको अपने भाव अर्पित करके उनसे सुख व सौभाग्य मांगा।


छठ पूजा के मौके पर बेल्हा देवी घाट मेले सा लगा। पूजन के बाद सारा सामान रखकर व्रती महिलाएं रात के समय छठी माता के गीत गाने लगीं। व्रत कथा सुनने का भी क्रम चला। उनको सोमवार की सुबह सूर्य निकलने का इंतजार था जब वह उगते हुए सूर्य की पहली किरण को अ‌र्घ्य देंगी। एक बार फिर सूर्य देव व छठ माता को प्रणाम कर उनसे संतान रक्षा का आशीष मांगेंगी। इसके बाद घर लौटकर सभी में प्रसाद वितरण कर प्रसाद खाकर व्रत पूरा करेंगी

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

ट्रक से टकराई मैजिक, पांच लोग जख्मी

कोहंडौर के पास शनिवार देर रात मैजिक ट्रक से टकराकर पलट गई। इसमें चालक सहित पांच लोग जख्मी हो गए।
गोंडा जिले के भोला शुक्ला (28) पुत्र निरंकार शुक्ला निवासी छिलहिया कोड़िया बाजार, लवलेश पांडेय (35) पुत्र राजधर पांडेय निवासी पकड़ी कौड़िया, अरबिंद पांडेय (22) पुत्र राजधर पांडेय निवासी मुरारडीह कौड़िया बाजार, मनोज कुमार (27) पुत्र राम गोपाल, बृजेश कुमार (25) पुत्र मंगल प्रसाद निवासी कौड़या बाजार शनिवार को अस्थियां संगम में प्रवाहित करने मैजिक से इलाहाबाद गए थे। मैजिक भोलानाथ चला रहा था। वहां से वपास लौटते समय रात लगभग एक बजे उनकी मैजिक कोहंडौर पशु अस्पताल के सामने एक ट्रक से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल के चिकित्सक डा.एसके पांडेय ने प्राथमिक उपचार के बाद भोला नाथ को इलाहाबाद रेफर कर दिया। डा. पांडेय ने बताया कि चालक के अलावा अन्य सभी को सामान्य चोटें रहीं। मैजिक पलटने से कोहंडौर सिथत पशु चिकित्सालय का लगा बोर्ड टूट गया। कोहंडौर पुलिस रविवार को मैजिक थाने पर उठा ले गई।

रविवार, 6 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी में महागठबंधन को लेकर कोशिशें तेज हुई,मुलायम के साथ प्रशांत किशोर की लम्बी मीटिंग,दो चरणों में 6 घंटे तक चली शिखर वार्ता,PK के साथ हुई मीटिंग में शिवपाल भी शामिल थे, समाजवादी पार्टी महागठबधंन को लेकर इच्छुक है-सूत्र,महागठबंधन पर अगले चरण की मीटिंग जल्द होगी,4 नवंबर को पीके,मुलायम और शिवपाल मिले थे,ETV के पास सम्भावित महागठबंधन की सटीक जानकारी 

झांसी-बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का झांसी दौरा आज, 10.30 बजे दिल्ली से दतिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे शाह,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या भी रहेंगे साथ में मौजूद,दतिया से नुमाइश ग्राउंड तक कार से आएंगे अमित शाह,नुमाइश ग्राउंड पर परिवर्तन रैली को शाह करेंगे रवाना,नुमाइश ग्राउंड पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे शाह,दोपहर 3.15 बजे दतिया से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

मेरठ-युवक ने फांसी लगाकर दी जान,बीमारी  के चलते परेशान था युवक,टीपीनगर इलाके के शिवपुराम का मामला

मेरठ-एसएसपी ने 7 नए इंस्पेक्टरों को बनाया थाना प्रभारी,गैर जनपद से आए इंस्पेक्टरों को भी मिली तैनाती,यशवीर सिंह थाना प्रभारी मवाना बनाए गए,अखिलेश कुमार थाना प्रभारी जानी बनाए गए

शाहजहांपुर-सपा की रजत जयंती समारोह से लौट रहे कार्यकर्ताओं से लूट,बस में कार्यकर्ताओं से बदमाशों ने असलहों के बल पर की लूट, विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को बदमाशों ने जमकर पीटा,पुलिस मामले को दबाने में जुटी,थाना रोजा की हाईवे की घटना

मेरठ-लॉटरी के नाम पर किसान से 5.25 लाख की ठगी,किसान को कार और 30 लाख का लालच देकर की ठगी,पीड़ित किसान ने परतापुर थाने में की शिकायत

इलाहाबाद-माघ मेला 2016 के प्रमुख स्नान पर्व की तिथियां,12 जनवरी को पौष पूर्णिमा, 14 को मकर सक्रांति,27 को मौनी अमावस्या, 1 फरवरी को  बसंत  पंचमी,10 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 24 को महाशिवरात्रि

हापुड़-स्कॉर्पियो सवार परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट,जेवर, नगदी और गाड़ी लूटकर बदमाश हुए फरार,व्यापारी के परिवार को जंगल में बांधकर फेंका,हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में निजामपुर रोड की घटना

गोरखपुर-फरियादियों की समस्या सुलझाने में सहजनवा पुलिस फेल,लापरवाही पर एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड,SO के खिलाफ जांच के निर्देश, CO कैंपियरगंज को दी चेतावनी,समाधान दिवस पर एसएसपी ने किया था औचक निरीक्षण

प्रतापगढ़-दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला,
दारोगा और सिपाही घायल, पुलिस जीप में की तोड़फोड़,दहेज हत्या के आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस,सांगीपुर थाना क्षेत्र के पचखरा गांव की घटना

कानपुर-DGP ऑफिस में तैनात सिपाही से 20 हजार की लूट,सिपाही से 2 मोबाईल भी छीन ले गए बदमाश,बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर मोहल्ले की घटना

लखनऊ-पैरा ओलम्पिक में 18 पदक जीतने वाली दीपा मलिक लखनऊ पहुंची,दीपा ने दिव्यांगों के लिए स्पोर्ट एकेडमी खोलने की जरुरत बताई,मीडिया के माध्यम से सीएम से एकेडमी खोलने का अनुरोध किया 

लखनऊ-नदवा में 2 दिवसीय वर्कशाप एवं कांफ्रेंस,तफहीम-ए-शरीयत की कांफ्रेंस नदवा में हुई,5 प्रदेशों के आलिम और वकील हुए शामिल,मौलाना राबे हसन नदवी की अध्यक्षता में हुई कांफ्रेंस 

कन्नौज-शराब के नशे में दबंगों ने होटल मालिक को पीटा,विरोध करने पर होटल में की जमकर तोड़फोड़,होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद,गुरसहायगंज के इस्माइलपुर स्थित होटल की घटना 

लखनऊ-मोतीमहल का शटर काटकर नगदी चोरी,दो दिन मामला दबाने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस,हजरतगंज की मल्टीलेवल पार्किंग चौकी पास की घटना 

लखनऊ-शऱाब के नशे में साथी मजदूर की ईंट से कूच-कूचकर हत्या, आरोपी मजदूर को लोगों ने दबोचा,पुलिस को सौंपा,जानकीपुरम के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की घटना 

मेरठ-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की दर्दनाक मौत,गन्ना किसानों ने शुगर मिल में किया हंगामा,मुंडाली क्षेत्र के नगलामल शुगर मिल की घटना 

दिल्ली-केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर छठ कार्यक्रम में हुए शामिल,सांसद मनोज तिवारी के साथ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पूर्वांचल के मौजूद तमात लोगों को दी छठ पर्व की बधाई 

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

अंतू थाना क्षेत्र में एक छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया। शिकायत मिलने पर सीओ ने केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।

अठगवां मिश्रान गांव की युवती अमेठी के एक कालेज में एमए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसके साथ पढ़ने वाली सहेली निवासी ककवा रोड अमेठी का उसके घर आना-जाना था। सहेली के साथ उसका भाई भी घर आने-जाने लगा। इस बीच 2 नवंबर को युवती के पिता अपनी मां को दवा कराने अंतू बाजार ले गए थे। साथ में युवती की मां भी गई थी। ऐसे में घर में युवती अकेली थी। आरोप है कि सुबह दस बजे युवती की सहेली का भाई उसके घर पहुंचा और अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया। इसके बाद धमकी दिया कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो क्लिप को वह वायरल कर देगा। पिता की हत्या कराने की धमकी देते हुए युवती से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। डर के कारण युवती ने दो दिन परिजनों को कुछ नहीं बताया। 4 नवंबर को उसने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जब युवती के पिता ने आरोपी युवक से घटना के बारे में पूछा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। शनिवार को पीड़िता के पिता ने सीओ सिटी से मिल कर घटना की जानकारी दी। सीओ ने इस मामले में अंतू एसओ को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इस बाबत सीओ सिटी शशि शेखर दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एसओ को मामले की जांच करके मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

डेरवा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर शनिवार को जेठवारा थाने का घेराव किया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बीते 24 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा को ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं व किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की थी। उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका, जिससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जेठवारा थाने का घेराव किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के शमशेरगंज गांव निवासी मोहनलाल चौरसिया संगठन का कार्यकर्ता है। उसकी जमीन को गांव के इदरीश ने अपने नाम पट्टा करा लिया। जिसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। संगठन के कार्यकर्ता के साथ हो रहे अन्याय को लेकर मंडल पदाधिकारी दीना पट्टी निवासी मो. हई खान मदद कर रहे थे। उनको मुकदमें में फंसा दिया गया। शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन मामले को फर्जी बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया, लेकिन दूसरे पक्ष के मृतक इसरार की पत्नी की तहरीर पर मोहन लाल के पक्ष के लोगों के साथ ही जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह के खिलाफ भी अभद्रता व दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा लिखवा दिया गया। जांच कराए जाने की मांग की जाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जेठवारा थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद समेत जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश प्रचार मंत्री लक्ष्मी नारायण पांडेय, प्रदेश सचिव कमला शुक्ल, प्रदेश महिला सचिव यशोमती गुप्ता, राजकुमार द्विवेदी, सुमित्रा देवी, चंद्रभान सिंह, फूल चंद्र, मो. कयूम खान आदि लोग मौजूद रहे।

शनिवार, 5 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

आम आदमी को लगा झटका, पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा

पेट्रोल और डीजल के दाम में एकबार फिर से इजाफा हुआ है. पेट्रोल के दाम पर 89 पैसे और डीजल पर 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ी हुई दरें शनिवार को आधी रात से लागू हो जाएगी.

बढ़ी हुई दर के बाद दिल्ली में पेट्रोल 67 रुपए 35 पैसे और डीजल 56 रुपए 24 पैसे प्रति लीटर मिलेंगे. इससे पहले हाल ही में 16 और 4 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे.

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियां करती हैं. सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख से 16 तारीख के बीच औसत तेल कीमत और विदेशी दर के आधार पर कीमतें तय करती हैं.

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

भतीजा बांटे फोन, बुआ नोट

केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने 40 मिनट के भाषण में अधिकांश समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ही निशाने पर रखा। कहा कि इस समय बुआ-भतीजे में होड़ लगी है। भतीजा फिर से जीतकर आने के लिए जनता को मोबाइल मुफ्त में देने का लालीपाप पकड़ा रहा है। बुआ भी पीछे नहीं हैं। बुआ नोट देने की बात कर रही हैं। दोनो के पुराने वादों का क्या हुआ यह देख लिया जाए तो नए वादों की हकीकत खुद ब खुद समझ में आ जाएगी।

अनुप्रिया ने अखिलेश पर प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि इस सरकार ने साढ़ चार वर्षो के कार्यकाल में प्रदेश को दु‌र्व्यवस्थाओं में ढकेल दिया है। प्रदेश सरकार सिर्फ दो बातें का पर्याय बनी हुई है। अवैध खनन व जमीनों पर अवैध कब्जे। एक मंत्री हैं गायत्री प्रजापति। इन्हें कभी बेटा निकालता है तो बाप अंदर करता है। फिर बाप निकालता तो बेटा मंत्रीमंडल के अंदर करता है। इन्हें सारी अवैध खनन की ठेकेदारी दी गई थी। मंत्री जी का काम था इस अवैध खनन से बनाई गई संपत्ति को अपने आकाओं को भेंट करना। बेचारे मंत्री परिवार की भेंट चढ़ते रहे। अखिलेश के कार्यकाल में लोकतंत्र खत्म हो गया। चुनाव न जीतने वालों को रेवड़ियों की तरह लाल बत्तियां बांटी गईं थी। न्यायालय के हस्तक्षेप पर यह रोका जा सका।

अपराध पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडे, माफिया और अपराधी सड़कों पर खुले आम घूम रहे हैं। प्रतापगढ़ में राजा की मनमानी चल रही है। यहां पर डीएसपी जियाउल हक को गुंडों ने मौत के घाट उतारा है। यहां पर जन नेताओं के काफिले पर आपराधिक छवि के लोग हमला करते हैं। आज उत्तर प्रदेश की जनता उस नायक को खोज रही है, जिसको उत्तर प्रदेश की कमान को सौंपने का काम किया था।

राष्ट्रीय महासचिव अपना दल नील रतन पटेल ने कहा कि प्रदेश के भ्रष्टाचारियों जेल की सलाखें इंतजार कर रही है। राजेन्द्र पाल ने सपा सरकार को पिछड़ों किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन बताया।

सपा ने तो बेरोजगारों को भी लूटा :

विश्वनाथगंज के विधायक व अपना दल (अ) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर के वर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार ने किसानों व बेरोजगारों को भी लूटा है। अखिलेश यादव ने 2012 में किसानों का कर्जा माफ करने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, छात्रों को लैपटॉप और टेबलेट देने आदि का वादा किया था। इस वादे को चुनाव के बाद दरकिनार कर दिया गया। 72825 टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की भर्ती के नाम पर गरीब बेरोजगारों की जेब से बसपा शासन में मायावती ने 2500 करोड रुपए ठगा था। उसी भर्ती के नाम पर अखिलेश यादव ने तीन लाख लाभार्थियों से 70 लाख फार्म भरवा कर 3500 करोड़ रुपए ठगने का कार्य किया। प्रदेश का ऊर्जा मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है। इस विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में 450 सांप्रदायिक दंगे कराए जा चुके हैं।


लंबा चक्कर काट पहुंचा कारवां :

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का कारवां शुक्रवार को लंबा चक्कर काट कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। इलाहाबाद के सोरांव से चल कर उन्हें सीधे मांधाता होते हुए गंभीरा जाना था पर रास्ता खराब होने के चलते वह कटरा मेदनीगंज, मोहनगंज, जेठवारा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकीं। वैसे रास्ते में उन्होंने कहीं भी वाहन नहीं रोका। कई स्थानों पर कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। इसके बाद भी काफिला सीधे कार्यक्रम स्थल तक पहुंच कर रुका। पिछली बार उनके रोड शो के दौरान रानीगंज में मारपीट व हंगामा होने के बाद इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

उड़ती रही होर्डिंग फाड़ने की अफवाह :

अपना दल के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ ने विपक्षियों को कुछ परेशान जरूर कर दिया। यही वजह रही कि दिन भर बसपा व अपना दल (क) के स्थानीय प्रत्याशियों की होर्डिंग फाड़े जाने की अफवाह उड़ती रही। वैसे कहीं से भी इस तरह की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी।

कार्यक्रम से दूर रहे कांग्रेसी :

कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने की घोषणा की थी। पूरे दिन इसे लेकर हो हल्ला होता रहा। पुलिस भी इसे लेकर सतर्क रही। यह अलग बात है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता ऐसी किसी कवायद से दूर रहे। कहीं भी काला झंडा या विरोध प्रदर्शन का आयोजन नहीं किया गया

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

मुश्किल से माने परिजन, किया अंतिम संस्कार

डेरवा जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव के पास बुधवार की रात बाइक एजेंसी के मालिक सुनील कुमार द्वारा चलाई गई गोली से मारे गए मुन्ना मिश्रा का अंतिम संस्कार 36 घंटे बाद हो सका। विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर अड़े मुन्ना के परिजनों को पुलिस ने शुक्रवार को तीन बजे अंतत: मना लिया। पुलिस ने पैसों व बातचीत का सबूत देने पर एजेंसी के मालिक सुनील जायसवाल का चालान करने की बात कही जिस पर परिजनों ने मुन्ना का अंतिम संस्कार कर दिया।

बाइक एजेंसी के मालिक सुनील जायसवाल ने बुधवार रात मुन्ना मिश्रा नामक बदमाश को गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। सुनील का कहना था कि मुन्ना मिश्रा ने लूट के इरादे से उस पर हमला किया था। इसलिए बचाव में गोली चलाई थी। वहीं मुन्ना के परिजनों ने सुनील पर पैसों के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था। मुन्ना का शव गुरुवार शाम चार बजे घर लाया गया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि डीएम, एसपी यहां आएं। पुलिस हिरासत में रखे गए हत्यारोपी सुनील को चालान कर जेल भेजा जाए व उसके द्वारा हड़पे गए दस लाख रुपये दिलाए जाएं तभी अंतिम संस्कार होगा। शुक्रवार सुबह सीओ सदर वेद प्रकाश, सीओ लालगंज बीआर प्रेमी, स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय, महेशगंज थानाध्यक्ष जेपी उपाध्याय के साथ जेठवारा, बाघराय, संग्रामगढ़ आदि की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई कि डीएम व एसपी जिले में मौजूद नहीं है। ऐसे में अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय मुन्ना के घर गए व मुन्ना के भाई संदीप उर्फ रंजन कुमार व उनके वकील ओम मिश्रा से बात की।

मुन्ना की पत्नी अंजुला द्वारा रखी गई तीन मांगों पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर आप लोग मुंबई में बेचे गए दस लाख रुपये की संपत्ति का कागजात उपलब्ध करा दें। घटना के चश्मदीद गवाह प्रमोद को हाजिर कर दें तो सुनील का चालान कर दिया जाएगा व पैसे दिलाने में मदद की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक के इस आश्वासन के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए। करीब तीन बजे परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए महेशगंज थानाध्यक्ष की देखरेख में श्रृंगवेरपुर घाट के लिए रवाना हो गए।

आर्थिक सहायता की पेशकश :

आधा दर्जन से अधिक मामलों में नामजद रहे मुन्ना मिश्र के परिजनों को शुक्रवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सर्किल कानूनगो कौशलेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल पारस नाथ पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को पांच लाख रुपये कृषि बीमा योजना और आर्थिक मदद के नाम पर तीस हजार रुपये दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन परिजनों ने न्याय मिलने तक सहायता लेने से इंकार कर दिया

पुलिस मान रही प्रमोद को चश्मदीद

डेरवा, प्रतापगढ़ : मुन्ना मिश्रा की हत्या का चश्मदीद गवाह प्रमोद है, क्योंकि प्रमोद ही एक ऐसा दोस्त था जो घायल मुन्ना को लेकर उसके घर गया था। ऐसा पुलिस का मानना है। उसके बाद से वह लापता है। परिजन जिस पैसे को लेकर मुन्ना की हत्या होने की बात कह रहे हैं उसमें कितनी हकीकत है यह राज वही खोलेगा। इस हत्या के मामले में पुलिस सुनील का बचाव क्यों कर रही है, यह एक बड़ा सवाल है। फिलहाल प्रमोद व परिजनों द्वारा कागजात दिखाए जाने के बाद मामला साफ हो जाएगा।

----------------

कहां है मुन्ना का मोबाइल

डेरवा, प्रतापगढ़: मुन्ना की हत्या के बाद उसका मोबाइल नहीं मिल रहा है। परिजन लगातार इस बात पर जोर डाल रहे हैं कि मुन्ना के पास व्यापारी द्वारा अपने चालक के मोबाइल नंबर समेत तीन नंबरों से बार-बार फोन किया जा रहा था। ऐसे में मुन्ना अपना मोबाइल लेकर कारोबारी द्वारा बुलाए गए स्थान पर गया हुआ था, लेकिन हत्या के बाद मुन्ना का मोबाइल अभी तक नहीं मिला। परिजनों को आशंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कारोबारी द्वारा मुन्ना की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसका मोबाइल भी गायब कर दिया गया हो। थानाध्यक्ष जेठवारा शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वह आरोपों की छानबीन कर रहे हैं।

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

अरविन्द उपाध्याय

दुकान में लगी आग से झुलसे पुत्र के बाद माता ने भी तोड़ा दम

खुटहन ( जौनपुर)
    स्थानीय चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान में गैस रिसाव से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसे माता और पुत्र का उपचार वाराणसी में चल रहा था। जहां पुत्र की मौत के तीसरे दिन माता ने भी दम तोड़ दिया। घटना से पूरी बाजार मे शोक ब्याप्त हो गया।

बीते 27 अक्तूबर को अनिल गुप्ता द्वारा संचालित उक्त मिष्ठान की दुकान में ईंधन गैस के रिसाव से आग लग गई थी। दुकान के अन्दर बैठ कर काम कर रही उनकी पत्नी पूनम 40 व पुत्र राजन 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीएचयू में उपचार के दौरान पुत्र राजन ने बीते मंगलवार को दम तोड़ दिया था। पुत्र की मौत के सदमे से और आहत हो चुकी माता पूनम ने भी गुरूवार को दम तोड़ दिया ।