tikhiawaz24.in

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

एक अजीबोगरीब आत्महत्या का मामला सामने आया


रामगढ़ स्थित रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में एक अजीबोगरीब आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे सनसनी फैल गई है। हजारीबाग में तैनात बिहार के बक्सर के बलिहार गांव के एक सीआरपीएफ जवान ने, जिसका नाम संतोष नट बताया जा रहा है, उसने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अपने साथ लाए गए धारदार हथियार से अपना गला काटकर अपनी बलि चढ़ा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ने बताया कि इस व्यक्ति ने सुबह मंदिर में मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की और उसके बाद माता की प्रतिमा के आगे खुद की बलि चढ़ा दी। इस घटना के बाद से मंदिर में ताला लगा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

*बक्सर का रहने वाला है मृतक संजय नट*

व्यक्ति की पहचान बक्सर बलिहार गांव (बिहार) निवासी संजय नट( 45) के रूप में की गई।
मृतक संजय नट सीआरपीएफ का जवान था और हज़ारीबाग़ में तैनात था। दो दिन पहले ही अपने गाव बलिहार में छुट्टी बिता ड्यूटी पर गया था। घर में पत्नी शारदा देवी व दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलने से पूरा परिवार सदमे में है और पत्नी शारदा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

*माता की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की, दे दी बलि*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय को सोमवार से ही मंदिर परिसर के आसपास देखा गया था। मंगलवार सुबह उसने मां छिन्नमस्तिका की पूजा की और फिर मंदिर की परिक्रमा करने लगा। इसी दौरान उसने खुद के साथ लाए कटारी से मंदिर के मुख्य द्वार के पास अपना गला रेत डाला।

इस घटना में मुंदिर का मुख्य द्वारा पर खून फैल पड़ा और संजय वहीं गिर गया और उसकी वहीं मौत हो गई।फौरन पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई और मंदिर के द्वार पर ताला लगा दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय के पॉकेट की तलाशी ली तो कागज मिला। इससे उसकी पहचान हुई और कागज में मिले फोन नम्बर से उसके घरवालों को सूचना दी गई। उसके परिजनों के अनुसार, संजय की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक थी और वो खेती-किसानी का काम करता था।

*पहले से ही बलि का मन बनाकर आया था*

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संजय पहले से ही बलि का मन बनाकर यहां आया था। उसने ठीक वैसी ही नई कटारी अपने साथ रखी थी, जैसी कि मां छिन्नमस्तिका की प्रतिमा में है।

उधर, घटना के बाद मंदिर में पूजा अर्चना पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के महंत ने बताया कि अब शुद्धिकरण के बाद ही मंदिर में पूजा अर्चना शुरु हो सकेगी। दोपहर तक पूजा बंद रहेगी, इस दौरान विधिवत मंदिर का शुद्धिकरण किया जा रहा है।

*पंचद्रव्य और पंचगव्य से किया गया मंदिर का शुद्धिकरण*

मंदिर में हुई आत्महत्या की घटना के पश्चात मंदिर के पूजारियों के द्वारा मंदिर के शुद्धिकरण का कार्य किया गया। इस दौरान पूजारियों ने पंचगव्य , पंचद्रव्य व पांच नदियों के जल से मंदिर का शुद्धिकरण किया। मंदिर शुद्धिकरण के दौरान विशेष रूप से पूजा की गई। तत्पश्चात सुबह नौ बजे के बाद श्रद्धालूओं के लिए मंदिर का पट खोला गया। जिसके बाद बाहर से आए श्रद्धालुओं को पूजा का मौका मिला।

*आत्महत्या की पुलिस ने की पुष्टि*

मौके पर मौजूद रजरप्पा थाना प्रभारी अतिन कुमार ने बताया कि प्रथम द्रष्टया यह मामला आत्माहत्या का लगा रहा है। हलांकि पूरी जानकारी पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है।

*पुजारी ने भी कहा - आत्महत्या ही है*

रजरप्पा छिन्नमस्तिके मंदिर के न्यास समिति के सचिव सह पुजारी शुभाशिष पंडा ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से आत्हत्या का है। युवक ने यहाँ पहुंचकर पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद मां के समक्ष स्वयं अपना गला रेतकर आत्म हत्या कर ली।

वाराणसी में करीब एक कुंतल विस्फोटक बरामद


वाराणसी, 31 जनवरी :एएनएस : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज कई जगहों पर छापा मारकर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब एक कुंतल विस्फोटक बरामद किया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी डीरेका रामजनम यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने सोमवार को ककरम}ाा क्षेत्र में छापेमारी करके वहां से शमशाद उर्फ गुड्डू खान को गिरफ्तार किया। उसके पास से कुछ विस्फोटक मिला।

गुड्डू खान की निशानदेही पर पुलिस ने कुशल और अवलेश पुर थाना रोहनिया निवासी राजू उर्फ सलमान खान और दक्षिणी ककरम}ाा निवासी मुख्तार जमाल को पकड़ा। उनके पास से 10 किलो सोरा, 5 किलो गंधक, कोयले का चूरा, एल्मुनियम का चूरा, ज्वलनशील बरेठा गन पाउडर, गंधक आदि बरामद किया।

जांच में पता चला कि उनके पास पिछले 12 वष्रों से लाइसेंस नहीं है और वे अवैध तरीके से रिहायशी इलाके में पटाखा बना रहे थे। चारों अभियुक्तों के पास से एक कुंतल से ज्यादा विस्फोटक बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव ने मंडुआडीह थाने पर पत्रकारों को बताया कि उन्होंने धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के अन्तर्गत जेल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हो सकता है कि यह विस्फोटक सामग्री चुनाव में दहशत फैलाने के लिए मंगाए गए हों।

छिनैती के आरोपी को डायल १०० नें दबोचा


सिंगरामऊं - थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गॉव में व्यापारी से हुई रूपये की छिनैती के आरोप में डायल १०० की पुलिस एक को गिरफ्तार कर थाने ले गयी। जानकारी के अनुसार बघाड़ी गॉव निवासी अनुज गुप्ता की रतासी चौराहे पर जूता चप्पल की दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि मैं सोमवार की रात सात बजे के करीब दुकान बंद कर घर जा रहा था तुलसीपुर गॉव निवासी सचिन धक्का देकर गिरा दिया और झोले में रखे 1800 रूपये लेकर गाली देते हुए भाग निकला। घटना की सूचना भुक्तभोगी तत्काल डायल १०० पर दी, मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी नहीं मिल सका। सुबह फिर डायल १०० की टीम पहुंची और आरोपी को दबोच कर साथ में भुक्तभोगी को भी थाने लायी, भुक्त भोगी की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

बंद पड़े एटीएम से निराश लौटे ग्राहक


जौनपुर 31जनवरी।सुतहटी बाजार से जौनपुर जक्शन मार्ग पर स्थित एटीएम में पैसा न होने के कारण ग्राहक सुबह से ही लौटते रहे।एक तरफ़ आर बी आई एटीएम से निकासी की सीमा ख़त्म करने की बात कर रही है दूसरी तरफ़ बैंक के एटीएम ही नहीँ चल रहे है।सूतहटी क्षेत्र में लगे आईसीआईसीआई तथा स्टेट बैंक,दोनो एटीएम मंगलवार को खाली रहे। एक मशीन पर खराब होने का बोर्ड टंगा मिला तथा दूसरे में पैसा ही नहीँ था ।शहर ही नहीँ ग्रामीण क्षेत्रों से भी एटीएम से पैसा निकालने पहुँचे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।लोग आस पास के दूकानदारों से किसी चालू एटीएम का पता पूछते नज़र आये।

तीन हत्यारोपीयो को आजीवन कारावास एवं दस दस हजार रुपये अर्थ दंड

  जौनपुर /बक्सा थाना क्षेत्र मे लगभग पांच वर्ष पूर्व चकपरे जमीन मे दरवाजा खोलने के बिवाद को लेकर वादी के भाई क्षमानाथ को गोली मार कर हत्या करने वाले तीन हत्यारोपीयो चकमिर्जापुर निवासी राजेश उर्फ पिल्लू, सतीश वअजय को दोषी करार देते हुए मंगलवार को  एङी जे द्वितीय  अरबिन्द मलिक खुले न्यायालय में आजीवन कारावास एवं दस दस हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है /                   घटना दिनांक 10 नवम्बर 2012की एक बजे रात की है       मामले में एफआईआर मृतक के भाई राकेश कुमार निवासी साहिन पुर थाना बक्सा ने दर्ज कराया था!

वीर बहादुर सिह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह


जौनपुर , 31 जनवरी । जौनपुर में वीर बहादुर सिह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह एक फरवरी को बसंत पंचमी पर आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री, पद्म भूषण बाइराना नागप्पा सुरेश इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गनाइजेशन के पूर्व निदेशक व अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी अकादमी होंगे ।समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव जितेंद्र कुमार भी आएंगे । दीक्षांत को लेकर मेधावियों को डिग्री, मेडल देने की तैयारी सहित विभिन्न कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  इसके लिए कुलपति ने विभिन्न कमेटी बनाकर उनको जिम्मेदारियां सौंप दी है।
                             विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 पीयूष रंजन अग्रवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्व विद्यालयों के कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। उन्होंने कहा कि 59 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा । इसमें स्नातक के 16 व स्नातकोत्तर के 43 मेधावियों का नाम गोल्ड मेडल के लिए शामिल किया गया है। इसके साथ ही 324 विद्यार्थियो को पी एच-डी की उपाधि प्रदान की जायेगी  , जिसकी सूची वेबसाइट पर अपलोड है।
                     उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में  324 शोर्धार्थियों को पीएचडी की डिग्री अवार्ड की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं ।  संगोष्ठी भवन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पहली बार दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा ।

खाताधारक के खाते से निकल गए हजारो

प्रतापगढ़

स्थानीय नगर पंचायत के सरयू नगर मोहल्ला स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के खाताधारक के खाते से रुपये निकल गए। साजा गांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी राजेश कुमार का बैंक खाता नगर पंचायत के सरयू नगर मोहल्ला स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में है। उसके खाते से बीते 19 अक्टूबर को 1500, 21 अक्टूबर को 3000 सहित कई तारीखों में रुपये निकल गए। सुमित्रा को मामले की जानकारी तब हुई जब वह पासबुक लेकर बैंक में इंट्री कराने आई। खाते से पैसा निकला देख वह दंग रह गई। उसने अपने खाते से पैसा निकाला ही नहीं था। ऐसे में उसका आरोप है कि जब उसने तीन माह पूर्व शाखा प्रबंधक से मामले की शिकायत की तो उनका जवाब था कि बेती गांव की एक महिला ने पैसा निकाला है, उसके खिलाफ तुम मुकदमा दर्ज करा दो। उसका पैसा बैंक द्वारा अभी तक नहीं लौटाया गया। सोमवार को सुमित्रा देवी ने लिखित शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से की है। शाखा प्रबंधक एके यादव का कहना था कि जिसके पास जाना था उसके पास गए नहीं, मीडिया कर्मियों के पास पहुंच गई। फिलहाल दिखवाया जा रहा

शहीद का पार्थिव शरीर आज आने की उम्मीद

प्रतापगढ़

रानीगंज  जम्मू में शहीद हवलदार का पार्थिव शरीर सोमवार को भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों को उसके आने का इंतजार है।

जम्मू कश्मीर में बर्फ के नीचे दबने से शहीद हुए पांडेय तारा फतनपुर के सेना के हवलदार विजय कुमार शुक्ला के घर मातम पसरा है। पास में ही अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। नात-रिश्तेदार विजय की बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं। पार्थिव शरीर मंगलवार को दोपहर बाद आने की उम्मीद है। अंतिम संस्कार की तैयारी का जायजा सेना के अफसरों ने इलाहाबाद से आकर लिया। बेल्हा का मान बढ़ाने वाले विजय के पिता तीरथ राज शुक्ला का कहना है कि सेना के अफसरों ने शव रखने के लिए बने चबूतरे को छोटा बताया है। प्रशासन अब उसमें सुधार करवा रहा है। शहीद की बहन माधुरी, दोनों भाई, मां उर्मिला, पत्नी मनोरमा गमगीन हैं।

दोस्त की आंखें हुईं नम

रानीगंज शहीद विजय के साथ कुछ साल तक रहे हवलदार अमित निवासी रायबरेली सोमवार को पांडेयतारा पहुंचे। उनके पिता तीरथ राज से मिले। बात छिड़ी तो वह बोले कि विजय दिलेर थे। सेना की नौकरी में जान का जोखिम होता है, पर मेरा दोस्त घबराता नहीं था।। देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने को तत्पर रहता था। यह कहते-कहते अमित की आंखें नम हो गईं, गला रुंध गया।

कलेक्ट्रेट में प्रवेश रोकने पर भड़के वकील

प्रतापगढ़

कलेक्ट्रेट में प्रवेश रोकने से सोमवार को अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे और जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे।

पहली बार विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का प्रवेश रोका गया है। पिछले चुनावों तक अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट में उनके शेड तक जाने दिया जाता था। शेड के सामने बैरीकेडिंग करके नामांकन परिसर में अधिवक्ताओं को प्रवेश नहीं करने दिया जाता था। इस बार कलेक्ट्रेट के सभी गेटों में ताला बंद कर दिया गया है। पुलिस लाइन और एनआइसी के सामने वाले गेट को ही प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों के प्रवेश के लिए खोला गया है। अधिवक्ताओं का प्रवेश कलेक्ट्रेट में प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार को गेट पर रोके जाने से अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लेते हुए प्रस्ताव जिला जज को सौंपा। इसके बाद जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महामंत्री जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि पहले भी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कलेक्ट्रेट में नामांकन होता रहा है, लेकिन कभी अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने से नहीं रोका गया, लेकिन इस बार डीएम के तानाशाही रवैए के कारण अधिवक्ताओं को रोका जा रहा है। इससे न्यायिक कार्य में बाधा पहुंच रही है। डीएम द्वारा कामकाज ठप करने की शिकायत जिला जज, हाईकोर्ट और बार काउंसिल को अवगत करा दिया गया है।

बैठक में सुशील पांडेय, राममूर्ति मिश्रा, रवींद्र मिश्र, दीपेंद्र मिश्र, विद्यासागर शुक्ल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार मिश्र, जेपी दुबे, गया प्रसाद मौर्य, परमानंद पांडेय, प्रदीप तिवारी, राहुल सिंह, मुक्कू ओझा, विनय सिंह, दिनेश त्रिपाठी, चंचल सिंह, आशू सिंह आदि मौजूद रहे।

सोनपुर साइड में टू लेन लगभग छह किमी  एप्रोच रोड

पटना : गंगा नदी पर बने दीघा-सोनपुर सड़क पुल चालू होने में कम-से-कम लगभगपांच माह और लगेंगे. इसके उत्तर में (सोनपुर  साइड) एप्रोच रोड बनाने का काम जारी है. पहले फेज में हरिहरनाथ मंदिर तक ढाई किमी सड़क का निर्माण कर कनेक्टिविटी देने की तैयारी चल रही है. 
हरिहरनाथ तक सड़क बन जाने से आवागमन शुरू हो जायेगा. मालूम हो कि इसका इससे जुड़ा रेल पुल चालू हो चुका है. सोनपुर साइड में टू लेन लगभग छह किमी  एप्रोच रोड बनना है. इसके लिए कुल  81 एकड़ जमीन की आवश्यकता है. पहले फेज में हरिहरनाथ तक सड़क बनाने के लिए लगभग 32 एकड़ जमीन की आवश्यकता है. लगभग 20 एकड़ जमीन मिल गयी है. शेष जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए कैंप लगा कर किसानों से आवेदन लिये जा रहे हैं. सोनपुर साइड में पुल से सटे भाग में एलिवेटेड सड़क बनेगी. 
इसके बाद मिट्टी भर कर सड़क निर्माण होगा. एलिवेटेड रोड के लिए पाइलिंग की जा रही है. हरिहरनाथ तक एप्रोच रोड बना देने से कनेक्टिविटी हो जायेगी. इसके बाद शेष एप्रोच रोड तैयार कर उसे छपरा-हाजीपुर एनएच के साथ जोड़ा जायेगा. सड़क पुल के चालू होने से पटना से सोनपुर, छपरा की दूरी कम होगी और  गांधी सेतु पर दबाव कम होगा.
जब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे, तब वर्ष 2003 में इस रेल सह सड़क पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. इसके 13 वर्ष बाद तीन फरवरी, 2016 से इस पर ट्रेन परिचालन शुरू किया गया. लेकिन, इसका सड़क वाला हिस्सा एप्रोच रोड के अभाव में अब तक शुरू नहीं हो पाया है. पिछले वर्ष फरवरी में एक्जिबिशन रोड फ्लाइओवर के उद्घाटन के मौके पर पुल निर्माण निगम की ओर से इसके चालू होने की संभावित तिथि सितंबर, 2016 बतायी गयी.

सोमवार, 30 जनवरी 2017

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के छात्र और छात्राये संगोष्ठी


वाराणसी। आज दिनांक 30 जनवरी सोमवार को पत्रकारिता विभाग के अधिकांश छात्रों ने पत्रकारिता कल आज और कल पर अपने विचार व्यक्त किये, साथ ही महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के छात्र और छात्राये संगोष्ठी में उपस्थित रहे,इस एक दिवसीय संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता सन्देश का वाहक है,सन्देश सूचना संचार का संकेत है,संकेत व्यक्ति का अभिव्यक्ति है,अभिव्यक्ति का आदर्श ही पत्रकारिता है।पत्रकारिता समाज का दर्पण है,पत्रकारिता सदैव लक्ष्य हित साध्य में ही किया जाना चाहिए।गणेश शंकर विद्यार्थी के उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए,वह हिंदी के पत्रकार एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता थे। वक्ताओं में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 यदुनाथ प्रसाद दुबे ने देवर्षि नारद को भी उस समय का पत्रकार बताया,देवर्षि नारद धर्म के प्रचार तथा लोक कल्याण हेतु सदैव प्रत्यनशील रहते है। एम0जे0एम0सी के छात्र शिवम् गुप्ता ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता की महत्ता को बताया कि आज की मीडिया वैकल्पिक मीडिया है,पहले मीडिया क्लास थी,आज मास एलीमेन्ट मीडिया हो गयी है। कुलपति यदुनाथ दुबे ने पत्रकार योगेन्द्र नारायण शर्मा को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र दिये, इस दौरान शिशिर कुमार सिंह,आनन्द कुमार सिंह, कुलदीप,आनन्द,कार्तिकेय,जाकी,अमित,अमन, सुजीत,वीर बहादुर,स्वाति,ज्योति,अंकिता,रिया,पूजा,सोनाली आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ0 तुलसीदास  मिश्र ने किया,अतिथियों का स्वागत डॉ0 दुर्गानंदन तिवारी,धन्यवाद ज्ञापन मनोज शुक्ला,समापन प्रो0 सुभाषचंद्र तिवारी, डा0 शैलेश मिश्रा ने किय।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने किया लघु नाटिका प्रस्तुत 

थानागद्दी-जनता इण्टर कालेज रतनूपुर परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत करके वोट की महत्ता समझाई ।वक्ताओं ने कहा मतदान पर्व के समान है ।जनवरी 2017 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता बने और दुसरो को बनवाये ।युवाशक्ति आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओ को मतदान केंद्र पर मतदान हेतु भेजने मे अपना रोल निभाएं ।
      इस मौके पर प्रधानाचार्या रजनी तिवारी ने मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलवाई ।मुख्यरूप से मदनगोपाल ,राजेश सिंह ,सतीश सिंह ,सुनील सिंह ,डा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह ,जयशंकर सिंह ,प्रेमचंद शुक्ल ,डा0 डी पी एन सिंह,राजेश यादव एवं प्रियका सिंह ने सक्रियता  दिखाई ।

मतदान के दिन सील रहेगी अमेठी व रायबरेली सीमा

प्रतापगढ़

लालगंज विधान सभा चुनाव में आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस व प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बरतने की अभी से ही कवायद शुरू कर दी है। सर्किल के उदयपुर थाना मुख्यालय पर पड़ोसी अमेठी जिले के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस अफसरों ने संयुक्त बैठक की। इसमें मतदान के दिन अमेठी, प्रतापगढ़ की सीमा पर नाकाबंदी कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अफसरों ने उदयपुर थाना क्षेत्र के अमांवा व सांगीपुर थाना क्षेत्र के शाहबरी गांव में बैरियर लगाकर अवैध वाहनों के आवाजाही को प्रतिबंधित किए जाने को लेकर मंत्रणा की। अफसरों ने मतदान के दिन अमेठी-प्रतापगढ़ व रायबरेली सीमा को सील किए जाने का निर्णय लिया है। अफसरों के मुताबिक अधिकृत मतदाताओं के अलावा अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश भी वर्जित होगा। सीमावर्ती थानों की पुलिस अभी से ही सीमा क्षेत्र में सघन चे¨कग अभियान शुरू करेगी। एसडीएम लालगंज राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के मुताबिक मतदान को निष्पक्ष व निर्विघ्न कराए जाने के लिए हर जरूरी कड़े कदम उठाए जाएंगे। बैठक में एसडीएम अमेठी अशोक कुमार कनौजिया, सीओ अमेठी जीडी मिश्रा, सीओ लालगंज वी आर प्रेमी तथा अमेठी, संग्रामपुर व सांगीपुर तथा उदयपुर के थानाध्यक्ष भी शामिल रहे।

ढाबे पर काम करने वाले किशोर को मारकर दफनाया

प्रतापगढ़

इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर नगर कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ के पास स्थित ढाबे पर काम करने वाले किशोर को पांच जनवरी की रात में पीटकर मार डाला गया। इसके बाद ढाबे पर काम करने वाले चार-पांच लोगों ने सफेद स्कार्पियो से लादकर शव को गायब कर दिया। किशोर को क्यों पीटा गया, वह कौन था, इस तरह के सवाल अभी सवाल ही बने हुए हैं। ग्रामीणों के बताने के बाद भी पुलिस देर शाम तक घटना स्थल पर पहुंच कर शव नहीं निकलवा सकी है।

घटना को अंजाम देने वालों ने अपने अपराध को छिपाने का पूरा प्रयास किया, पर कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई। घटना की शिकायत 23 जनवरी को सराय सागर के ग्रामीणों ने एसपी के साथ ही मंडलायुक्त इलाहाबाद व मानवाधिकार आयोग से करते हुए उस गाड़ी का नंबर भी दिया, जिससे किशोर के शव को लादकर ले जाया गया था। इसके बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। ग्रामीण इसके बावजूद अपने दम पर किशोर को ढूढ़ने की कवायद में लगे रहे। रविवार को कुछ लोगों ने वह स्थान ढूढ़ने का दावा किया जहां किशोर के शव को दफनाया गया था। इसकी जानकारी भी आला अधिकारियों को दी गई। कोतवाली पुलिस को भी इस बारे में बताया गया कि नौबस्ता गांव के पास बकुलाही नदी के किनारे किशोर का शव दफनाया गया है। शहर कोतवाल मृत्युंजय मिश्रा ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाल ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर जाकर तथ्यों का पता लगाया जाएगा।

वृद्ध को प्राइवेट बस ने जोरदार मारी टक्कर

प्रतापगढ़

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में रविवार की शाम वृद्ध को प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सदहा गांव निवासी नीमर यादव पुत्र विशषर सदहा बाजार में किसी काम से आया हुआ था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पट्टी से सवारी लेकर ढकवा बाजार जा रही बस के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसे गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। वहां स्थिति नाजुक देख उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना की खबर जब परिजनों को लगी तो ये लोग भी भागकर अस्पताल पहुंचे। वहां वृद्ध की जान चली गई।

रविवार, 29 जनवरी 2017

तीखी आवाज़


जलालपुर --- क्षेत्र में जलालपुर से पराऊगंज तक की सड़क लगभग दो किमी. छोड़कर पूरा सड़क तोड़कर कही गिट्टी डाल दी गयी है और कहीं वैसे ही खुदाई करके लगभग एक वर्ष से पड़ा हुआ है । उस पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है । टूटे सड़क की वजह से आए दिन दुर्घटना हो रही है ।    लेकिन शासन तथा प्रशासन की तरफ से किसी की नजर नहीं पड़ रही है इस टूटी हुई सड़क पर । जबकी इस रास्ते से विधायक हो या मंत्री और चाहे अधिकारी ही क्यों नहो सबका इसी सड़क से केराकत का आना जाना होता रहता है । लेकिन जलालपुर से पराऊगंज की दूरी महज आठ किमी. है ।  इसका निर्माण अभी तक क्यों नही हो रहा है । क्षेत्र वासियों का कहना है कि सड़क बनानी नहीं थी तो उसको तोड़ क्यूँ दिए । यदि जल्द ही अधूरे पड़े सड़क का निर्माण नही किया जाता तो हम सब क्षेत्रवासी सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हैं । कुछ क्षेत्र वासियों का कहना है  कि यदि सड़क का निर्माण नही हुआ तो हम सबलोग होने वाले विधानसभा के मतदान का बहिस्कार करेंगे ।

परिवार को अपने लाल के शहीद होने पर फक्र है।


जौनपुर (एनएसएन)। अक्टूबर में जब पारसनाथ घर आया था तो परिवार के साथ उसकी अंतिम मुलाकात थी यह कोई नहीं जानता था। जाते-जाते उसने यह कहा कि था जल्द ही छुट्टी लेकर घर बनवाने वापस आऊंगा लेकिन शहीद का यह सपना अधूरा ही रह गया। यह कहकर पिता फफककर रो पड़े। माँ बेसुध पड़ी थी तो पत्नी रो-रोकर बेहोश जा रही थी। वहीं बच्चें घर में रोना-पीटना देखकर गुमसुम उदास थे। भाई का भी बुरा हाल है। बावजूद इसके परिवार को अपने लाल के शहीद होने पर फक्र है।

कहते है वीर सपूतों की वीरता कम नहीं होती दुश्मन चाहे कितना ही सितम न ढा लें। सुबह मार्च के दौरान हुए बम बलास्ट में जौनपुर का एक लाल शहीद हो गया। सिकरारा क्षेत्र के दुदौली निवासी पारसनाथ सरोज (35) पुत्र तेरस नाथ सरोज सुकमा छत्तीसगढ़ में अल्फा 219 सीआपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर 2014 बैच के पोस्टेड थे। शनिवार दोपहर 12 बजे जवानों के साथ मार्च कर रहे थे कि एक बम पैर के नीचे पड़ गया। शहीद के पैतृक गांव दुदौली थाना सिकरारा में लोगों की आंखें नम हो गयी। पिता तेरसनाथ सरोज, माता इनर देई व पत्नी प्रीति किरन सरोज, बच्चे शिवांगी, किट्टू व भाई पप्पू का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता तेरसनाथ का कहना हैं कि बेटा अक्टूबर में आया था। घर बनाने की इच्छा से छुट्टी लेकर आने वाले थे। मन की बात मन में रह गयी कहकर फफककर रो पड़े। समाचार लिखने जाने तक शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नहीं पहुंच सका है। 

तीखी आवाज़


लुधियाना :पंजाब:, 29 जनवरी :एएनएस : कांग्रेस और आप पर तीखा हमला करते हुए भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने पंजाब के मतदाताओं से राज्य के विकास और प्रगति के लिए जोरदार बहुमत से एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल -भाजपा गठबंधन को चुनने की अपील की ।

कांग्रेस या आप को वोट देने के खिलाफ लोगों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं ।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों को खारिज कर दिया कि दिल्ली भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुकी है । उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में राजनीतिक और अन्य तरीके से और ज्यादा भ्रष्टाचार हो गया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें से कोई भी मामला फर्जी नहीं है । सभी मामलों में ठोस सबूत है। ’’ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को ‘‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’’ बताए जाने की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर घोटाला, नेशनल हेराल्ड मामला, टूजी, थ्रीजी घोटाले और कोयला घोटाले जैसे मामलों में खुद भ्रष्टाचार के गहरे आरोपों में डूबे रहने वालों को दूसरों पर दोष मढते समय सोच लेना चाहिए ।

उन्होंने शिअद-भाजपा शासन के 10 साल की सराहना की और इस अवधि में हुयी विकास परियोजनाओं को गिनाया।

तीखी आवाज़


बीजेपी के बागी ने पूरी विधानसभा में रैली निकाल दिखाई ताकत

सिंगरामऊ(जौनपुर)29 जनवरी।
सिंगरामऊ रियासत के कुँवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा ने राष्ट्रीय लोकदल से सिम्बल लेकर रविवार कोवपूरी विधान सभा में लंबे काफिले के साथ रोड शो किया। बीजेपी के बागी होने के कारण उनके रोड शो की चारो तरफ चर्चा रही।
        लखनऊ में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार आगमन पर हरिहरपुर पेट्रोल पम्प के पास सैकड़ो लोगो ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्होंने समर्थको को संबोधित करते हुए कहाकि संघ व बीजेपी से मेरा तीन पुस्त का रिश्ता रहा है। हमेशा जनसंघ से लेकर भाजपा तक वफादार रहे। उसका खमियाजा भुगतना पड़ा। पार्टी ने टिकट बेच दिया। यदि हम सभी दावेदारों में से किसी एक को भाजपा सिम्बल देती तो संतोष रहता। लेकिन उसने तो विधानसभा बदलापुर के वोट को ही बेचने का काम किया है। उनका काफिला महाकाली मंदिर से चंडिका मंदिर, राजाबाजार, महराजगंज, तेजी बाजार, कलिंजरा, बदलापुर, घनश्यामपुर, रतासी, बहरीपुर, से होकर सिंगरामऊ राज भवन शाम तक पहुचा।