tikhiawaz24.in

रविवार, 12 फ़रवरी 2017

प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने की आशंका,MHA की वेबसाइट ने काम करना बंद किया,एमएचए की टेक्निकल टीम कर रही जांच,वेबसाइट बीते 2 घंटों से हैक होने की आशंका

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की 6 बजे प्रेस कान्फ्रेंस,बीजेपी कार्यालय में अमित शाह करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

इटावा-कल 11 बजे जसवंतनगर में मुलायम सिंह यादव की जनसभा,कल 10.30 मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान की जसभा,हनुमंतपुरा चौराहे पर शिवराज सिंह चौहान करेंगे जनसभा,कल 11 बजे बकेवर में BSP सुप्रीमो मायावती करेंगी जनसभा

लखनऊ-कल BSP सुप्रीमो मायावती की इटावा,उन्नाव में जनसभाएं,इटावा के बकेवर में जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती,उन्वाव के राजकीय इंटर कॉलेज में मायावती की जनसभा

लखनऊ-पहले चरण का चुनाव BSP सरकार बनने का शुभ संकेत-मायावती,जबरदस्त वोटिंग बहुजन समाज पार्टी के लिए उत्साहवर्धक-माया,स्नातक MLC चुनाव खरीद फरोख्त वाला-मायावती,MLC चुनाव नतीजों के बहकावे में न आएं-मायावती

लखनऊ-पहले चरण के चुनाव पर बोलीं BSP सुप्रीमो मायावती,BSP के लिए अति उत्साहवर्धक रहा पहला चरण का चुनाव-माया,पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं,आम जनता का दिल से आभार-माया,पहले चरण का चुनाव BSP के लिए शुभ संकेत-मायावती,बदायूं में PM मोदी की रैली पर बोलीं BSP सुप्रीमो,प्रधानमंत्री चुनावी वादों का हिसाब जनता को दें-मायावती,MLC चुनाव पर बोलीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती,मायावती ने स्नातक MLC चुनाव को मैनेज किया हुआ बताया,स्नातक  MLC चुनाव BSP अधिकांश नहीं लड़ती-मायावती,मायावती ने स्नातक MLC चुनाव को खरीद फरोख्त वाला बताया

लखनऊ-यूपी-उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल करेंगे सपा का समर्थन,सपा को समर्थन देने का ऐलान करेंगे अजीज कुरैशी,पूर्व राज्यपाल समाजवादी पार्टी भी ज्वाइन करेंगे,पार्टी कार्यालय में दोपहर 1.30 बजे होगा ऐलान,मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी कराएंगे ज्वाइनिंग

संभल-मासून के सीने में घुसी लकड़ी,नहीं मिला इलाज,जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सवेंदनहीनता,बिना इलाज के मासूम को हायर सेंटर रेफर किया,इलाज के लिए अस्पताल में तड़पता रहा मासूम,हयातनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का मामला

सुल्तानपुर-विधायक पर दुराचार का आरोप लगाने वाली युवती की हत्या,गांव में पंचायत भवन के पीछे युवती का बरामद हुआ शव,सपा विधायक अरुण वर्मा पर लगाया था दुराचार का आरोप,मृतका ने विधायक,समर्थकों पर लगाया था गैंगरेप का आरोप,पीड़ित युवती ने हाईकोर्ट में लगाई थी न्याय की गुहार,कल से लापता युवती की हत्या से इलाके में सनसनी,सुल्तानपुर सदर से सपा प्रत्याशी है विधायक अरुण वर्मा,जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के चोरमा गांव की घटना

लखनऊ-जेल मंत्री रामूबालिया की प्रेसवार्ता आज,3 बजे आलमबाग के अनमोल होटल में करेंगे प्रेसवार्ता

लखनऊ-50 वर्षीय महिला का हत्याकर फेंका गया शव,परिजनों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका,इटौजा थाना क्षेत्र के कुम्हरावां की घटना

हरदोई-करछौना के बच्चों ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम,पर्यावरण पर सबसे लंबा निबंध लिखने का बनाया रिकार्ड,जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज के बच्चों ने दर्ज कराया नाम,गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड में नाम की हुई आधिकारिक घोषणा

भदोही-सोशल मिडिया पर युवक-युवती की पिटाई का वीडियो वायरल,बाइक सवार दो दबंगों ने युवक-युवती को सरेराह जमकर पीटा,भदोही जिले में युवक-युवती की पिटाई का वीडियो वायरल

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की प्रेसवार्ता,'73 विधानसभा क्षेत्रों में पड़े वोट BJP के लिए शुभ संकेत',यूपी में बीजेपी की विजय होगी,सरकार बनेगी-कलराज,कुशीनगर में यूपी सरकार के मंत्री ने पत्रकारों को धमकाया-मिश्र,फिरोजाबाद में BJP कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया-कलराज,महिलाओं के साथ कई जगह दुर्व्यवहार किया गया-कलराज,CM कहते हैं कि काम बोलता है,क्या ऐसे ही काम बोलता है-मिश्र,हमने जो काम किया उसका परिणाम वोट प्रतिशत बढ़ा-कलराज,प्रधानमंत्री में लोगों का विश्वास बढ़ा है-कलराज मिश्र,मुद्रा योजना से लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं-कलराज मिश्र,बेरोजगार से स्वरोजगार तक की यात्रा हम चला रहे-कलराज,लघु उद्योगों का हम जाल बिछा रहे हैं-कलराज मिश्र,हर जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोल रहे हैं-कलराज,व्यापारी कल्याण बोर्ड से व्यापारियों की मदद करेंगे-कलराज,सपा-कांग्रेस का गठबंधन पराजित मानसिकता से बना-कलराज,हमने सबका विकास किया है और करेंगे-कलराज मिश्र,सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द भी हमारा मुद्दा-कलराज 

अयोध्या-ट्रक और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत,3 गंभीर घायलों को लखनऊ भेजा गया,अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर हुई घटना

रामपुर-अभिनेत्री राखी सावंत के चुनाव प्रचार को नहीं मिली अनुमति,जिला प्रशासन ने राखी सावंत के चुनाव प्रचार को अनुमति नहीं दी,RPI प्रत्याशी कपिल देव कोरी के पक्ष में करना था चुनाव प्रचार,शाहाबाद कस्बे में अभिनेत्री राखी सावंत को करना था चुनाव प्रचार

मथुरा-बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज,मतदान के दौरान ईवीएम के साथ सेल्फी लेने पर मुकदमा,मथुरा-वृंदावन विधानसभा से बसपा प्रत्याशी हैं योगेश द्विवेदी,मतदान और सुरक्षा कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई-आरओ

बलरामपुर-26 जनवरी को हुई महिला की हत्या का मामला,हत्या की खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन,आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर की नारेबाजी,बलरामपुर के उतरौला थाना क्षेत्र का मामला 

वाराणसी-3 महीने तक मोहनसराय से काशी नहीं जा सकेंगे भारी वाहन,कैंट रोडवेज के सामने बार-बार सड़क धंसने के चलते फैसला,3 महीने तक भारी वाहनों के प्रवेश पर जारी रहेगा प्रतिबंध

लखनऊ-बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी की प्रेसवार्ता आज,3 बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे अशोक चौधरी 

अंबेडकरनगर-एक सप्ताह से लापता वकील का शव तमसा नदी में मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,समनपुर थाना क्षेत्र के मछली गाँव की घटना 

एटा-अज्ञान वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया,NH91 हाइवे पर सैथरी पुलिस चौकी के पास की घटना

मथुरा-ड्यूटी पर तैनात दारोगा की हार्टअटैक से मौत,नौहझील थाने में तैनात थे दारोगा ज्ञान सिंह 

फैजाबाद-संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव,पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज,पुलिस ने हिरासत में लिया,हैदरगंज थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव की घटना

जौनपुर-किशोर की गोली मारकर हत्या का मामला,आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम,सुजानगंज थाना क्षेत्र के चेतीरामपुर की घटना

वाराणसी-बेकाबू ट्रक की टक्कर से महिला की मौत,वाराणसी के फूलपुर थाने के पास हुआ हादसा

हादसों का शहर बना कानपुर


कानपुर : कानपुर हमेशा ही दुनिया के नक़्शे में अलग ही मुकाम रखता है, इस समय भी दुनिया भर में छाया हुआ है, लेकिन दुखद हादसों को लेकर पहले ट्रैन दुर्घटना में बहुत बेगुनाहो की जाने गयी, उसी क्रम में आज ग्रीन पार्क में मतदाता जागरूक रैली जिसमे कि हिस्सा बच्चे ले रहे थे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलेंडर के फटने से एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। हमारे बुजुर्गो ने हमेशा ये शिक्षा दी, कि जो बड़े करते है, उसका अनुसरण बच्चे करते है, परिवार और समाज ही उनका पहला विद्यालय होता है, और आज की सरकारी मशीनरी ने इसको उल्टा ही कर दिया, अब बच्चे बड़ो को जागरूक करेंगे कि उनको अपना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। ये सोचनीय और हास्य का विषय है, फिर तो ये जागरूकता का यह क्रम भविष्य में कभी नहीं टूटेगा। हम बड़ो के आदर्श कहाँ है, और बच्चो को हम क्या सीख दे रहे है। इससे तो अच्छा है कि मताधिकार ही बच्चो को दे दिया जाए, क्योकि हमसे ज्यादा काबिल तो वो है, ये हमारे लिए और भी शर्म की बात है।

अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर


जयपुर, राजस्थान के अजमेर जिले के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में कल रात एक महिला कांस्टेबल में अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी करण सिंह ने आज बताया कि महिला कांस्टेबल मंजू चौधरी :30: पत्नि ओमप्रकाश चौधरी ने कल रात पुलिस लाइन्स स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतका के दो बच्चे है और उसका पति किशनगढ में मार्बल का व्यापार करता है। सुसाइड नोट में मृतका ने आत्महत्या के लिये किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है।

उन्होंने बताया कि मृतका का आज पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिये शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अवसाद के चलते सिविल लाइन्स थानों में तैनात मृतक ने यह कदम उठाया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के हेलीकॉप्टर को एक घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी


देहरादून,  हेलीकॉप्टर की तलाशी लिए जाने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत करने के महज एक दिन बाद आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के हेलीकॉप्टर को एक घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गयी।

मुख्यमंत्री रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री को सुबह नौ बजे अल्मोड़ा जनसभा के लिये रवाना होने वाले थे लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को यहां जीटीसी हेलीपैड से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गयी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली आदि जगहों पर चुनाव प्रचार के लिये जाना था। इसकी पूर्वानुमति के बावजूद पायलट को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गयी।

मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारियों से बात की, उन्हें स्थिति से अवगत कराया। कई बार आग्रह करने और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में करने की बात कहने पर भी करीब एक घंटे बाद उनके हेलीकॉप्टर के पायलट को उड़ान भरने की अनुमति दी गयी।

कुमार ने कहा, बाद में जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीनगर में पहुंचने के कार्यक्रम के कारण एटीसी ने रावत के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोके रखा।

रावत ने 10 फरवरी को हल्द्वानी में चुनाव प्रचार के दौरान केवल उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी लिये जाने पर कल कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव आयोग को इसकी शिकायत भेजी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि केन्द्र सरकार की शह पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

कानपुर में बैलून सिलेंडर के विस्फोट से पति की मृत्यु, पत्नी घायल


कानपुर  उत्तर प्रदेश में कानपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में आज बैलून सिलेंडर में विस्फोट होने से युवक की मृत्यु हो गयी और पत्नी घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रीन पार्क स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया था इससे स्टेडियम के अंदर और बाहर काफी लोग इकट्ठा थे। प्रवेश द्वार के पास शिवलखन पत्नी कमला के साथ बेचने के लिए गुब्बारे में बैलून सिलेंडर से हवा भर रहा था। इस दौरान बैलून सिलेंडर में आग लग गयी और विस्फोट हो गया। विस्फोट से दोनो गंभीर रुप से घायल हो गये। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शिवलखन की मृत्यु हो गयी। '

राहुल बोले, हमने जिन्हें निकाला बीजेपी ने उनको टिकट दिया

हरिद्वार,
उत्तराखंड में मतदान से तीन दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रुड़की से हरिद्वार तक 75 किलोमीटर का रोड शो रविवार को शुरू किया। इस रोड शो के दौरान राहुल 10 विधानसभा में जाकर लोगों से वोट मांगे। राहुल ने एक बजे रुड़की के चुडि़याल से रोड शो शुरू किया और शाम करीब 4 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत उनका स्वागत करेंगे।
रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री प्यार से बात नहीं करते हैं और संसद में उन्होंने मनमोहन सिंह को जो कहा वह उचित नहीं है। कांग्रेस के बागियों को भाजपा का टिकट देने पर पर भी साधा निशाना का कहा, कांग्रेस ने जिन्हें निकाल दिया बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया।

राहुल ने कहा कि मैने हरीश रावत को कहा था कि वह भ्रष्ट लोगों पर दवाब बनाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग भी मेरे रोड शो में आए हैं।

महराजगंज में नाबालिक लड़के को गोली मार कर हत्या ग्रामीणों ने शाहगंज-इलाहाबाद् मार्ग को किया जाम



महराजगंज(जौनपुर)-सुजानगंज थाना क्षेत्र के हर्रईपुर ग्राम के निवासी अमरजीत निषाद सुपुत्र धरमु निषाद उम्र 15 वर्ष जो शनिवार रात को 7:30 बजे पाही पर से 300 मीटर दूर घर जा रहा था खाना खाने के लिए घर जा रहा था। जैसे ही अमरजीत मेन सड़क पर पहुचे ही थे की पहले से ही घात लगाये बाइक सवार बदमाश ने गोली मार कर फरार हो गए। गाव के लोगो ने जब गोली की आवाज सुनकर  सड़क पर पहुचे तो वहा पर अमरजीत को खून से लथपथ हालात में देखकर उसे तुरंत सदर अस्पताल में ले गए।लेकिन अस्पताल ले जाते समय ही वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया था और अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिए।घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चला पुलिस मामले को छानबीन कर रही है। आज सुबह ग्रामीण ने शाहगंज-इलाहाबाद रोड को जाम कर दिया है। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गया है। और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

ब्रेकिंग समाचार

संभल-संभल में सीएम अखिलेश यादव की दो रैलियां आज,संभल शहर के मैदान में 11 बजे सीएम की जनसभा,असमौली के कैला देवी मैदान में 11.30 बजे करेंगे जनसभा 

अमरोहा-सीएम अखिलेश की अमरोहा में आज 4 जनसभाएं,हसनपुर विस के नुमाइश ग्राउंड में 1 बजे सीएम की जनसभा,मंडी धनौरा के रामलीला मैदान में 1.45 बजे सीएम की जनसभा,नौगवा सादात के बादशाहपुर इंटर कॉलेज में 2.30 बजे जनसभा,अमरोहा विस के राजकीय इंटर कॉलेज में 3.20 बजे जनसभा  

लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह की शाहजहांपुर में 2 जनसभाएं,2 बजे तिलहर के निगोही विरासीन में राजनाथ की जमसभा,कटरा के रामलीला मैदान में 3 बजे राजनाथ सिंह की जनसभा,रायबरेली के बछरावां में 3.30 बजे राजनाथ करेंगे जनसभा,लखनऊ उत्तर विधानसभा में 5.30 बजे राजनाथ करेंगे जनसभा

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शाहजहांपुर में आज जनसभा,खिरनी बाग के रामलीला मैदान में 2 बजे करेंगी जनसभा

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती की सीतापुर,हरदोई में जनसभाएं,सीतापुर के जीआईसी मैदान में 12 बजे मायावती की जनसभा,2.30 बजे हरदोई के ITI मैदान में जनसभा करेंगी मायावती 

लखीमपुर-सांसद डिम्पल यादव,जया बच्चन की जनसभाएं आज,जूहीं सिंह भी डिंपल यादव के साथ रहेंगी मौजूद,12 बजे गोला के केन ग्रोवर्स डिग्री कॉलेज में जनसभा,1 बजे श्रीनगर विधानसभा के करबला मैदान में होगी जनसभा,2 बजे सीतापुर के हरगांव होंगी डिंपल की जनसभा

कानपुर-केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की आज जनसभाएं,उन्नाव के पुरवा विस में 11.30 बजे करेंगी जनसभा,उन्नाव के बिधनू बाजार में 1 बजे जनसभा करेंगी उमा भारती,कानपुर में भी जनसभाएं करेंगी केंद्रीय मंत्री उमा भारती,कानपुर की कैंट विस में उमा भारती 2.30 बजे करेंगी जनसभा,कानपुर के सीसामऊ में 4.30 बजे जनसभा करेंगी उमा भारती,कानपुर के गोविंदनगर में 6 बजे जनसभा करेंगी उमा भारती 

रामपुर-केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की जनसभाएं आज,रामपुर के स्वार विस में 12 बजे जनसभा करेंगे नकवी,बिलासपुर विस में 1 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे नकवी

रामपुर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या आज रामपुर में,रामपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे केशव मौर्या,11 बजे रामपुर के चमरौआ विस में जनसभा करेंगे केशव मौर्या,12 बजे रामपुर के मिलक विस में जनसभा को सम्बोधित करेंगे

पीलीभीत-BJP प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या की पीलीभीत में जनसभा,2.30 बजे बीसलपुर विस में जनसभा करेंगे केशव मौर्या 

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा आज करेंगे जनसभाएं,हरदोई के सवायजपुर विस में सुबह 11 बजे करेंगे जनसभा,हरदोई में दोपहर 12.30 बजे जनसभा करेंगे कलराज मिश्रा,लखनऊ में शाम 5 बजे और 6 बजे जनसभा करेंगे कलराज

सहारनपुर-BJP सांसद योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर में जनसभा आज,3.30 बजे सहारनपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे आदित्यनाथ

बरेली-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर आज करेंगे जनसभाएं,1.15 बजे शहर विधानसभा के डीडी पुरम चौराहे पर जनसभा,कैंट विधानसभा में सैलानी से किले तक रोड शो करेंगे राज बब्बर,मीरगंज विस के फतेहगंज पश्चिमी में जनसभा करेंगे राज बब्बर

मुजफ्फरनगर-युवक की गोली मारकर हत्या,मामूली विवाद में युवक को मारी गोली,नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी की घटना

जौनपुर-बदमाशों ने किशोर की गोली मारकर की हत्या,इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय हुई मौत,सुजानगंज थाना के रामनगर चेती गांव का मामला 

चित्रकूट-75 हजार रुपए के साथ व्यापारी को पुलिस ने पकड़ा,रुपए का हिसाब न देने पर कैश पुलिस ने किया जब्त,मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा गाँव से हुई बरामदगी 

लखनऊ-कार सवार व्यापारी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग,फायरिंग में बाल-बाल बचा ट्रांसपोर्ट व्यापारी,विभुती खण्ड क्षेत्र के सिंगापुर माल के सामने की घटना

प्रतापगढ़-सरकारी राशन से भरी मैजिक को ग्रामीणों ने पकड़ा,चालक गाड़ी छोड़कर फरार,सूचना पर पहुंची पुलिस,महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन गांव का मामला 

जौनपुर-गुजरात में सड़क हादसे में जौनपुर के दो ट्रक चालको की मौत,नेवढ़िया और जलालपुर क्षेत्र के रहने वाले थे दोनों ट्रक चालक,दोनों ट्रक चालको की मौत से परिजनों में मचा कोहराम 

 

शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

BTC की फर्जी डिग्री मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता गये जेल

वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता इन्जीनियर अपराजिता सोनकर के पिता ज्ञानचन्द सोनकर को फर्जी डिग्री के आधार पर जेल भेज दिया गया। श्री सोनकर वर्षों से बीटीसी की नौकरी करते रहे। जिसकी जाँच हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीसीआईडी की वाराणसी सेक्टर ने किया। जाँच के दौरान उन पर लगे अारोप सही पाये गये। आज उन्होंने वाराणसी सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया तो न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। इस पूरे प्रकरण की जाँच सीबीसीआईडी सेक्टर वाराणसी के निरीक्षक अशोक उपाध्याय एवं सहायक निरीक्षक जितेंद्र सिंह की टीम ने विवेचना के बाद उनपर लगे आरोप को सत्य पाया और इसी विवेचना के आधार पर न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

शिक्षा जैसे पवित्र पेशे को "यथा नाम, तथा गुण "  के आधार पर करने की बजाय फर्जीगिरी के ज्ञानचन्द बने
ज्ञानचन्द सोनकर ने ऐसे वक्त में जेल में आमद दर्ज कराई है जब सूबे वजीर अपनी स्क्रीप्टेड स्क्रिप्ट के सहारे जनार्दन के समक्ष अपना चेहरा चमकाने की जुगत में हर रोज लगे हुए हैं। इन्जीनियर के तौर पर सपा का दामन थामने वाली अपराजिता सोनकर समाजवादी पार्टी के लिए बनारस में एक चेहरा थीं, लेकिन अपने पिता गिरफ्तारी से वो भी भौचक होंगी। क्योंकि उनकी गिरफ्तारी का ये समय आसन्न विधान सभा चुनाव में कम से कम बनारस की सीटों सपा की शाख पर बट्टा तो लगा ही सकता है और विरोधियों को बैठे - बैठाये सपा - कांग्रेस गठबंधन को घेरने का एक मौका भी दे सकता है।

फोर्स की कमी से ठप हुई न्यायिक व्यवस्था -चुनाव ड्यूटी में जिले से बाहर हैं पुलिसकर्मी


जौनपुर। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिसकर्मियों को गैर जनपद ड्यूटी पर भेजने का परिणाम यह है कि पाँच दिनों से दीवानी न्यायालय में कैदियों की पेशी नहीं हो पा रही है और न्यायिक व्यवस्था ठप पड़ गयी है।
ज्ञातव्य है कि जनपद न्यायालय में मुन्ना बजरंगी , ज्योतिषी हत्याकांड , अधिवक्ता रामसुचित यादव एवं जितेन्द्र यादव सहित कई महत्वपूर्ण मामलों का विचारण हो रहा है जिसमें जिला कारागार से बन्दियों को लाकर न्यायालय में उनकी पेशी होती है। हालांकि जिन मामलों में गवाही नहीं हो रही है उनमें आरोपियों की पेशी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए भी ली जा सकती है ,  किन्तु गवाही वाले मामलों में पेशी आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद न्यायाधीश से पाँच फरवरी से पन्द्रह फरवरी तक फोर्स की कमी की वजह से कैदियों की पेशी कर पाने में असमर्थता व्यक्त किया था। वृहस्पतिवार को ज्योतिषी हत्याकांड में शिव कुमार नामक गवाह गवाही देने हेतु न्यायालय में उपस्थित था किन्तु आरोपियों की अनुपस्थिति की वजह से उसकी गवाही नहीं हो सकी। इसी प्रकार कई गवाह आरोपियों की अनुपस्थिति के कारण मायूस होकर लौट जा रहे हैं।
इस बावत पूछने पर पुलिस लाइन के आर आई कृपाशंकर कन्नौजिया ने बताया कि जौनपुर जनपद से इन्सपेक्टर , सब इन्सपेक्टर व सिपाही मिलाकर कुल  १३२२ पुलिसकर्मियों की जनपद से बाहर चुनाव ड्यूटी हेतु ७ फरवरी को रवानगी की गयी है और पाँचवें चरण के चुनाव के पश्चात उनकी वापसी होगी।

उप्र में सपा की बनेगी सरकार : मुलायम


इटावा - समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादियों की ही जीत होगी और एक बार फिर से समाजपवादी पार्टी(सपा) की ही सरकार बनेगी ।
श्री यादव आज यहां ताखा ब्लाक क्षेत्र में अपने छोटे भाई और जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने जनता से शिवपाल सिंह यादव के समर्थन मे वोट मांगे।

अखिलेश से उलमा-ए-कराम के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात


लखनऊ - समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज उलमा-ए-कराम के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर सेक्युलर वोट के बंटवारे की साजिशों के प्रति मुस्लिम मतदाताओं को सावधान किया है।
उलमा-ए-कराम ने श्री यादव को मुसलमानों की शैक्षिक एवं सामाजिक उन्नति संबंधी ज्यादातर मांगो को पूरी किए जाने के लिए शुक्रिया अदा किया और आशा जताई कि उनकी अगुवाई में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में सपा सरकार बनेगी।

 समाजवादी बूथ सम्मलेन में जुटे हजारो लोग



जौनपुर(महराजगंज)-बदलापुर विधानसभा के डॉ भीम राव अम्बेडकर बालिका पीजी कॉलेज महराजगंज में आयोजित बूथ सम्मलेन में बदलापुर के विधायक श्री ओमप्रकाश दुबे(बाबा)ने कहा की समाजवादी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने तमाम विकाश कार्य किये।सपा सहयोगी दल के साथ पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।उन्होंने ये भी कहा की बदलापुर के विकाश के लिए हमने किसी भी प्रकार की कोई काम नहीं छोड़ा।हमने अपने पांच साल के कार्यकाल में बदलापुर के लिए चौबीस घंटे बिजली,नहर में पानी,तीन हजार हैण्डपम्प,गाव गाव में पक्की रोड,बदलापुर को नगर पालिका,महराजगंज में एक बड़ा केवी का ट्रांसफार्मर,जैसी अनेक सुबिधा दिया है और आने वाले समय में अगर हम दुबारा विधायक बनेंगे तो सबसे पहले महराजगंज को नगरपालिका बनाने का काम करेंगे। और इस बदलापुर विधानसभा का नाम प्रदेश ही नहीं देश में भी नाम करेगा।इस मौके पर सपा जिला अध्यछ राजनारायण बिंद,जिला पंचायत अध्यछ राजबहादुर यादव,कांग्रेस जिला  अध्यछ इंद्रभुवंन सिंह,आवास वन्धु उपाध्यछ अरुण दुबे(शनि)पूर्व विधायक उमाशंकर यादव,प्रदेश सचिव मुलॉयम सिंह यादव युथ विग्रेड जयसिंह यादव(लल्लू), समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यछ यदुवंशी राहुल,दीनानाथ सिंह, युवजन सभा जिलाध्यछअमित यादव,विधानसभा अध्यछ महेंद्र यादव,पूर्व प्रमुख रमापति यादव,पूर्व प्रमुखअभयराज यादव एवं आदि वशिष्टगण उपष्ठित रहे।
रिपोर्टर-अमित यादव तीखी आवाज महराजगंज जौनपुर