tikhiawaz24.in

गुरुवार, 2 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

भदोही-CM की जनसभा के लिए बन रहा मंच हुआ क्षतिग्रस्त,ज्ञानपुर के GIC इंटर कॉलेज के मैदान में बन रहा था मंच,भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को मौके पर किया गया तैनात,4 मार्च को होनी है सीएम अखिलेश यादव की जनसभा,मंच टूटने के मामले की हो रही जांच-एएसपी भदोही

लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश ने 6 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला,मिर्जापुर के जयसिंह, सोकीम अहमद, झल्लू खां सपा से निकाले गए,रायबरेली के राम जियावन यादव, राम अभिलाख सपा से निष्कासित,रायबरेली के राम नरेश यादव भी समाजवादी पार्टी के निष्कासित,पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 वर्ष के लिए निकाले गए

जालौन-सर्राफा व्यवसाई को गोली मारकर जेवरातों की लूट,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली,व्यापारी की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,कदौरा थाना क्षेत्र की घटना

सुल्तानपुर-ट्रांसफार्मर फटने से करीब दर्जन भर बच्चे झुलसे,4 की हालत गंभीर,लखनऊ रेफर किया गया,धम्मौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर मूसेपुर गांव की घटना,बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

चित्रकूट-बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को लूटा,सोने और चांदी के लाखों के जेवर लूटर फरार,विरोध करने पर तमंचे की बट से लिया घायल,गंभीर हालत में व्यापारी जिला अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली क्षेत्र के कुबेरगंज की घटना

प्रतापगढ़-रेलवे स्टेशन पर खड़े खाली रेलवे डिब्बे में उतरा करन्ट,किशोर बुरी तरह झुलसा, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती,नबाबगंज थाना क्षेत्र के परियांवा स्टेशन का मामला

लखनऊ-BJP ने बूथों पर महिला पुलिस एवं ज्यादा अर्द्धसैनिक बलों की मांग की,बीजेपी ने चुनाव आयोग से बूथों पर महिला पुलिस की तैनाती की मांग की,महिला मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच कराने के लिए की मांग,बीजेपी ने छठवें और सातवें चरण के मतदान में तैनाती की मांग की,मऊ,बलिया के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की सूची भी भेजी,संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बलों की मांग की,BJP प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा पत्र

बिजनौर-जंगल में गुलदार का शव मिलने से हड़कंप,वन विभाग की जांच में जुटी,हल्धौर थाना क्षेत्र का मामला

गोरखपुर-चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने दिखाई सख्ती,चेकिंग के दौरान 1.88 लाख रुपए किए बरामद,कैंट पुलिस ने भी 1.22 लाख रुपए किया जब्त,चौरी चौरा में 10 बाइकों को किया गया सीज,खोराबार में पुलिस ने 4 मैजिक वाहन किया सीज

आगरा-घरेलू सिलेंडर में आग से मचा हड़कम्प,घर वालों ने जलता सिलेंडर खींचकर गली में डाला,आग से आसपास के लोगों में फैली दहशत,जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 की घटना

लखनऊ-लखनऊ यूनिवर्सिटी में नकल रोकने के सारे दावे फेल,यूनिवर्सिटी में मोबाइल के साथ दो मुन्नाभाई पकड़े गए,न्यू लॉ ब्लॉक में आईएससी परीक्षा में 2 नकलची पकड़े गए

झांसी-भाभी से झगड़े के बाद देवर ने घर में लगाई आग,8 वर्षीय बच्ची की आग में झुलसकर हुई मौत,झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का मामला

मुरादाबाद-जर्जर मकान का झज्जा गिरने से 4 मजदूर घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़ीखाना चौराहे की घटना

सुल्तानपुर-मिट्टी का टीला ढहने से एक मजदूर की मौत,एक मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती,कूड़ेभार थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव का मामला

मिर्जापुर-वाहन चेकिंग के दौरान 4.5 क्विंटल गांजा बरामद,11 गांजा तस्करों को पुलिस ने लिया हिरासत में,उड़ीसा से आजमगढ़ ले जाया जा रहा था गांजा,लालगंज पुलिस 3 लग्जरी गाड़ियों से पकड़ा गांजा

कानपुर-SSP ऑफिस के घेराव का मामला,SSP ने 2 थानाध्यक्षों को किया सस्पेंड,जमीन अधिग्रहण के मामले में आंदोलित हैं किसान,सजेंती में किसान नेता की गिरफ्तारी से नाराज हैं किसान

आगरा-रेलवे स्टेशनों पर लगेगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन,पहले चरण में आगरा कैंट,मथुरा जंक्शन पर लगेंगी 4-4 मशीनें,15 मार्च तक पूरी हो जाएगी मशीन लगाने की प्रक्रिया,जनरल टिकट को लेकर दूर होगी आम यात्रियों की परेशानी

बाराबंकी-बदमाशों ने किसान से 50 हज़ार रुपए लूटे,जैदपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ लुटेरों का कहर

लखनऊ-माल में दूध व्यवसायी की हत्या का खुलासा,पैसे के लेन-देन में दोस्तों ने ही की थी हत्या,हत्या कर माल इलाके में शव को लगाया था ठिकाने,पुलिस ने 2 आरोपियों को किया अरेस्ट,चाकू बरामद

गोरखपुर-यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी गोरखपुर में करेंगे जनसभा,गुलाम नबी आजाद कल गोरखपुर में करें जनसभाएं

लखनऊ-राजबब्बर और प्रमोद तिवारी मिर्जापुर में करेंगे जनसभा,कुशीनगर और वाराणसी में करेंगे जनसभा करेंगे दोनो नेता

वाराणसी-प्रदीप माथुर,संजय वाजपेयी की वाराणसी में जनसभा,अखिलेश दास भी व्यापारियों के साथ करेंगी बैठक,शोभा ओझा प्रतिमा सिंह वाराणसी में करेंगी जनसभा

वाराणसी-व्यापारी सम्मलेन में वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान,चुनाव विश्लेषकों को चुनाव बाद पता चलता है लहर थी,यूपी चुनाव में लोकसभा का इतिहास दोहराया जाने वाला है,अखिलेश का अचीवमेंट आधी अधूरी योजनाएं हैं-जेटली,कांग्रेस दिल्ली में अलगाववादियों के पक्ष में खड़ी थी-जेटली,कांग्रेस की कल्पना छोटी हो गई हैं,थोड़ी सीटें ही मांगती है,गडकरी जी के विभाग में 255 हाइवे अंडर कंस्ट्रक्शन है-जेटली,सपा ने एक्सप्रेस-वे डबल रेट पर बनाया-अरूण जेटली,चुनाव परिणाम आएंगे तो हकीकत पता चलेगी-जेटली,कांग्रेस सरकार में पीएम का कोई रोल नहीं था-अरूण जेटली,देश में एक कांग्रेस परिवार की हुकूमत थी-अरूण जेटली,कांग्रेस सरकार में पीएम की चलती नहीं थी-अरूण जेटली,आज भी पिछली केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार के उदाहरण आते हैं,मोदी जी के 3 सालों में अर्थव्यवस्था में सुधार आया-जेटली,अब टैक्स एक होगा उसका उल्लंघन करना कठिन होगा-जेटली,टैक्स के ऊपर टैक्स नहीं लगेगा केवल एक एसिस्मेंट होगा-जेटली,व्यक्ति बेईमान हो सकता है टेक्नालॉजी नहीं हो सकती-जेटली,उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए दोनों क्षेत्रीय दल जिम्मेदार-जेटली,बीजेपी बहुत बड़े बहुमत से जीतेगी-अरूण जेटली,इस क्षेत्र से प्रधानमंत्री का नाम जुड़ा है-अरूण जेटली

गाजियाबाद-अब गाजियाबाद में बड़ा रेल हादसा होने से टला,सादिक की पुलिया के पास रेलवे ट्रैक में था फ्रेक्चर,ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने दी मामले की सूचना,लोगों के सूचना पर रेलवे ने मरम्मत कार्य शुरू कराया,समय रहते सूचना मिलने से बड़ा हादसा होने से टला

इलाहाबाद-मथुरा में हुए जवाहबाग कांड का मामला,मामले में हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश,हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला किया था सुरक्षित,20 फरवरी को होईकोर्ट में पूरी हो चुकी थी सुनवाई,जवाहबाग में बवाल के दौरान कई लोगों की हुई थी मौत,मथुरा SP सिटी मुकुल द्विवेदी समेत कई लोगों की गई थी जाने,CBI जांच की मांग को लेकर 9 लोगों ने डाली थी याचिका

गाजियाबाद-आबकारी विभाग ने 81 पेटी अवैध शराब पकड़ी,एक आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ा,अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब की बरामद

मथुरा-गोकुल के रमण रेती आश्रम में होगी छड़ी मार होली,होली में आज टेसू के रंग उड़ाए जाएंगे,होली खेलने हजारों की संख्या में पहुचेंगे श्रद्धालु

प्रतापगढ़-कार ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर,गंभीर हालात में सभी युवक जिला अस्पताल में भर्ती,लालगंज क्षेत्र के कलापुर गांव के पास की घटना

उन्नाव-ट्रक में लदे 40 मवेशी ग्रामीणों ने किया बरामद,ग्रामीणों ने ट्रक में की तोड़फोड़,तस्कर मौके से फरार,बांगरमऊ कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ले का मामला

गाजियाबाद-बाल्टी में भरे पानी में डूबकर 2 साल के मासूम की मौत,गाजियाबाद के लोनी इलाके में हुआ हादसा

पीलीभीत-बारातियों से भरी कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर,हादसे में 6 लोग घायल,CHC में कराया गया भर्ती,बीसलपुर थाना क्षेत्र शाहजहांपुर रोड की घटना

प्रतापगढ़-घर में आग लगने से आधा दर्जन मवेशी झुलसे,आग से घर में रखा हजारों का सामान जलकर राख,उदयपुर इलाके के अमावां इलाके की घटना

प्रतापगढ़-कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,रानीगंज कैथौला में हुआ हादसा

प्रतापगढ़-लालगंज के हंडौर में आधा दर्जन घरों में चोरी,घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी,आधा दर्जन चोरी की घटना से गांव में दहशत

बागपत-राशन डीलर के परिवार को बंधक बनाकर 12 लाख की लूट,2 लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर बदमाशों ने लूटे,आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,बलेनी थाना क्षेत्र के मवी गांव में हुई वारदात

आजमगढ़-शराब ठेके के पास युवक का शव मिलने से सनसनी,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,के बलरामपुर क्षेत्र में मिला युवक का शव 

कासगंज-लूट के विरोध पर दंपति पर बदमाशों ने किया हमला,दोनों की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,सहावर थाना क्षेत्र के ऊँचा गांव की घटना 

गाजियाबाद-मोबाइल शॉप के शटर तोड़कर लाखों की चोरी,चोरों ने दुकान से लाखों का सामान किया पार,गाजियाबाद के लोनी इलाके में हुई वारदात

इलाहाबाद-घर में घुसकर लुटेरों ने विरोध पर व्यापारी को मारी गोली,व्यापारी की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,दुकान में सेंध लगाकर घर में घुसे थे बदमाश,औद्योगिक थाने के पूर्वा ख़ास गांव में हुई वारदात 

हापु़ड़-कब्रिस्तान में मजदूर का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,हापुड़ में कोटला मस्जिद के पास मिला शव

बस्ती-अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत,अब तक नहीं हो पाई महिला की शिनाख्त,नगर थाना क्षेत्र के के NH-28 की घटना

सीतापुर-दिव्यांग ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,पारिवारिक कलह के चलते घर में लगाई फांसी,सीतापुर के कस्बे का मामला

बाइकर्स ने युवक का बैग छीना

प्रतापगढ़
नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव निवासी अनुज सिंह बुधवार को शहर से टेंपो से अपने घर जा रहा थे। गांव के मोड़ पर जैसे ही वह टेंपो से उतरा, पीछे से बाइक से आए तीन बदमाश उसका बैग छीनकर शहर की ओर भाग निकले। बैग में 38 हजार रुपये थे। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह व सीओ नगर शशि शेखर दीक्षित पहुंचे और पीड़ित को साथ लेकर उस एटीएम बूथ पर गए जहां से उसने 24 हजार रुपये निकाले थे, वहां पर लगे सीसीटीवी के फुटेज से जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बरात में मारपीट, दूल्हे के भाई समेत दो लहूलुहान

सुल्तानपुर
जयसिंहपुर  मामूली कहासुनी के बाद मंगलवार की रात मैरीरंजीत गांव में द्वारचार के समय कन्या पक्ष के पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ उपद्रव मचा दिया। दूल्हे के भाई समेत दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने दूल्हे के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा मंडा गांव निवासी हृदयराम यादव के लड़के की मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ही मैरी रंजीत (नथईपुर) गांव में हृदयराम के यहां बरात गयी थी। जलपान व आवभगत के बाद जब बराती रात लगभग 9 बजे द्वारपूजा के लिये कन्या पक्ष के दरवाजे जा रहे थे। तभी रास्ते में ही कन्या पक्ष के पड़ोसी राजदेव यादव से बारातियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। आरोप है कि राजदेव अपने साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर बरातियों पर हमला बोल दिया। जिसमें दूल्हे के भाई राहुल (18) व उसके फुफेरे भाई अनिल (30) निवासी सेमरी महमूदपुर को गंभीर चोटें आयीं हैं। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दूल्हे के पिता ने राजदेव यादव सहित चार लोगों को नामजद करते हुये स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राम प्रताप ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की धरपकड़ की जा रही है।

मची अफरातफरी

मारपीट की घटना शुरू होते ही बरातियों में अफरातफरी मच गयी। कुछ बराती घटना के बाद घर का रास्ता पकड़ लिये तो कुछ लोग मोतिगरपुर व जयसिंहपुर थाने की पुलिस की मौजूदगी में शादी के मंडप में डटे रहे। बताया जाता है कि आरोपी राजदेव के परिवारीजनों से कन्या पक्ष के परिवारीजनों के बीच तनातनी चल रही है।

ट्रांसफार्मर दगा, सात बच्चों समेत नौ झुलसे

सुल्तानपुर

धम्मौर थानाक्षेत्र के लाखीपुर (मूसेपुर) गांव में बुधवार की देरशाम दर्दनाक हादसा हो गया। आबादी क्षेत्र में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हो गया। उसका मलबा व तेल दूर तक फैल गया। जिसकी चपेट में आने से सात बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच लोगों की हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। हादसे के शिकार हुए दो बच्चों की हालत नाजुक है। लाखीपुर ग्राम सभा के मूसेपुर गांव में बासुदेव के नलकूप के पास खड़ंजा मार्ग के किनारे ट्रांसफार्मर लगा है। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट होने लगी। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। थोड़ी ही देर में दोबारा बिजली आई तो ट्रांसफार्मर दग गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि ट्रांसफार्मर का मलबा व तेल दूर तक फैल गया। जिसकी चपेट में आने से विकास (12) पुत्र विनोद, पूजा (8) पुत्री विनोद, साहिल (12) पुत्र अकबर, बिब्बो (16) पुत्री सरताज अली, सरताज अली (45) पुत्र आशिक अली, समीर (3) पुत्र इसरार अली, अनन्या उर्फ शहर बानों (4) पुत्री इसरार अली, महेश (11) पुत्र रनबहादुर व सुमित (10) पुत्र रंजीत गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। निजी वाहनों से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां विकास, साहिल, बिब्बो, समीर व अनन्या का प्राथमिक उपचार करने के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। विकास व साहिल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। आपातकालीन सेवा में तैनात चिकित्सक अनुराग पांडेय ने बताया कि दोनों बच्चों का शरीर 100 फीसद झुलस गया है।

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल

ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट शुरू हुई तो ग्रामीणों ने 101 नंबर डायल करके अग्निशमन विभाग को सूचित किया था। साथ ही बिजली विभाग के क्षेत्रीय पावर हाउस पर भी इसकी सूचना दी गई। लेकिन घंटों बाद भी मौके पर न तो फायर टेंडर पहुंचा और न ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी। जिम्मेदार महकमों की इस कार्यशैली से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

बुधवार, 1 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-छेड़खानी से परेशान महिला कंडक्टर ने छोड़ दी नौकरी,महिला कंडक्टर ने छेड़खानी करने पर दिया इस्तीफा,अवध डिपो के केंद्र प्रभारी आदित्य प्रकाश पर आरोप,आदित्य प्रकाश के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई FIR,परिवहन विभाग ने जांच के लिए कमेटी गठित की

सहारनपुर-ट्यूशन पढ़ने गई स्कूल में मिली बंद हालत में,पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बच्ची को निकाला,परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप,सदर बाजार थाना क्षेत्र के गलीरा रोड का मामला

इलाहाबाद-बाहुबली पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें,जिला कोर्ट में 5 मामलों में जमानत खारिज करने की दी गई अर्जी,कोर्ट ने अभियोजन की अर्जी पर अतीक को जारी किया नोटिस,धूमनगंज, कर्नलगंज और करेली थानों में दर्ज हैं पांचों मामले

लखनऊ-सपा-कांग्रेस गठबंधन ने शुरू किया दर्द-ए-बनारस अभियान,प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की दुर्दशा पर बनाई डाक्यूमेंट्री,व्हाट्स ऐप,फेसबुक पर दिखाई जा रहे दर्द-ए-बनारस के वीडियो,अब वीडियो के जरिये वाराणसी की जंग जीतने की तैयारी

महोबा-बम की अफवाह से ग्रामीणों में फैली दहशत,आनन-फानन ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना,जांच में बम की जगह निकला इलेक्ट्रानिक डिवास,शहर कोतावाली के रतौली की घटना

इटावा-सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल फेल,सिग्नल फेल होने से दिल्ली-हावड़ा डाउनलाइन प्रभावित,रेलवे अफसर सिग्नल को सही कराने में जुटे

वाराणसी-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का सीएम अखिलेश पर निशाना,मेट्रो लोकार्पण पर मनोज सिन्हा ने सीएम को कटघरे में खड़ा किया,पहली अदृश्य मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण का श्रेय सीएम ले रहे-सिन्हा,3 माह के बाद भी मेट्रो ट्रेन अभी तक नहीं चल पाई है-सिन्हा,सपा सरकार विदा हो रही है,बीजेपी की सरकार आ रही-सिन्हा,बीजेपी सरकार मेट्रो ट्रेन चलाकर दिखाएगी-मनोज सिन्हा,मेट्रो के नाम पर यूपी की जनता को ठगा गया-मनोज सिन्हा

मैनपुरी-पत्नी और बेटी की हत्या को दोषी को फांसी की सजा,शराब के लिए पैसे न देने पर की थी पत्नी-बेटी की हत्या,एडीजे प्रथम कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा,कुर्रा थाना क्षेत्र के रूपपुर में हुआ था दोहरा हत्याकांड

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ वारंट जारी,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जारी किया वारंट,जल निगम के इंजीनियर की बर्खास्तगी के मामले में वारंट,जल निगम के चेयरमैन भी हैं कैबिनेट मंत्री आजम खां

सहारनपुर-गंगोह थाने में महिलाओं ने की तोड़फोड़,आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर की तोड़फोड़,आक्रोशित महिलाओं ने कुर्सी,दस्तावेज थाने में फेंके

लखनऊ-यूपी सचिवालय लेखा कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न,KBL श्रीवास्तव कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए,अजीत प्रताप सिंह महामंत्री,भजुरामा सचिव निर्वाचित हुए,मोहम्मद मुजतबा कोषाध्यक्ष,रामपुर कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुए 

लखनऊ-लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह बाल बाल बचे,देवरिया जाने से पहले सुनील सिंह के हेलीकॉप्टर में लगी आग,हेलीकॉप्टर की जांच करने पर फ्यूल बॉक्स में मिले पत्थर,सुनील सिंह ने जतायी बड़ी साजिश की आशंका,हेलीकॉप्टर उड़ने से पहले हुई थी घटना,घटना के समय हेलीकॉप्टर में अभिनेता राजपाल यादव भी थे,सुनील सिंह ने डीजीपी को पत्र लिखकर जाँच की मांग की

लखनऊ-राजभवन आज से आम जनता के लिए खोला गया,शाम 3 बजे से 5 बजे तक आम जनता राजभवन भ्रमण कर सकेगी,10 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा राजभवन

लखनऊ-लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह बाल बाल बचे,देवरिया जाने से पहले सुनील सिंह के हेलीकॉप्टर में लगी आग,हेलीकॉप्टर की जांच करने पर फ्यूल बॉक्स में मिले पत्थर,सुनील सिंह ने जतायी बड़ी साजिश की आशंका,हेलीकॉप्टर उड़ने से पहले हुई थी घटना,घटना के समय हेलीकॉप्टर में अभिनेता राजपाल यादव भी थे 

गोंडा-ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आये दम्पत्ति,पति की मौत, पत्नी घायल,घायल पत्नी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,मनकापुर के दतौली धानेपुर मार्ग पर हुआ हादसा

गाजियाबाद-कम्पनी गोदाम से 10 लाख की कीमत का माल चोरी,मुरादनगर में रावली रोड गैस एजेन्सी के पीछे है गोदाम,ओमासम कम्पनी का मामला,मालिक ने थाने में तहरीर दी

अमेठी-गौरीगंज सपा प्रत्याशी ने कांग्रेस समर्थकों पर लगाया आरोप,मतदान के दिन सपा कार्यकर्ताओं को पीटने का लगाया आरोप,डीएम ने मामले की जांच कराने के दिए निर्देश,धरौली और गुवावां गांव में मारपीट का लगाया आरोप

पीलीभीत-गन्ना समिति कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत,सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गन्ना समिति का मामला

कानपुर-किसानों ने एसएसपी दफ्तर का किया घेराव,दफ्तर परिसर में धरने पर बैठे किसान,जमीन अधिग्रहण के मामले में आंदोलित हैं किसान,घाटमपुर में पावर प्लांट के लिए अधिग्रहीत है जमीन,मुआवजे को लेकर पहले भी आंदोलन कर चुके हैं किसान

मेरठ-रेप के आरोपी दारोगा ने कोर्ट में किया सरेंडर,ADJ-7 कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल,टीपीनगर थाने में तैयात था दारोगा संजीव डोगरा,किशोरी ने लगाया था संजीव पर रेप का आरोप

जौनपुर-4 मार्च को PM मोदी की जनसभा का बदला गया कार्यक्रम स्थल,लाइन बाजार थाने के टीडी कालेज के मैदान में होगी जनसभा,बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में बनेगा हेलीपैड,सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपीजी ने बदलवाया कार्यक्रम स्थल

मऊ-सीएम अखिलेश यादव का बयान,यहां के लोग साइकिल को वोट देकर सपा को जिताएंगे-अखिलेश,गर्मी बढ़ने के साथ साइकिल की रफ्तार भी बढ़ रही है-अखिलेश,किसान की जान चली जाए तो उसे 7.50 लाख रूपए देंगे-अखिलेश,गोरखपुर वाले बाबा कहते है कि बिजली नही आती-अखिलेश,गंगा मैया की कसम खाएं कि 24 घंटे बिजली देते है कि नही-अखिलेश,मऊ में बिजली को अंडरग्राउंड करवाया-अखिलेश,पीएम मोदी पर अखिलेश ने साधा निशाना,एक की जगह 3 दिखाई दे तो आंख में कुछ गढ़बढ़ है-अखिलेश,काम भी बोलता है पर पीएम को नही पता-अखिलेश,9 साल से पत्थर वाली हाथी न बैठा न खड़ा हुआ-अखिलेश,कौन सा विकास करेंगी मायावती-अखिलेश,हमारा जगड़ा बुआ से है -अखिलेश,IIT पॉलिटेक्निक छात्रों को नौकरी देंगे-अखिलेश,बुनकरों के लिए अलग से बजट देंगे-अखिलेश,28 हजार लोगों को लैपटॉप बांटे,कोई भेदभाव नही किया-अखिलेश,यूपी को फोर की लेन सड़के दी- अखिलेश,सीएम अखिलेश यादव मऊ सदर में जनसभा को कर रहे थे संबोधित

आजमगढ़-गृह मन्त्री राजनाथ सिंह का बयान-सपा की सरकार अब जा रही है-राजनाथ,कांग्रेस की बैशाखी है सपा -राजनाथ,एक और नौजवान पैदा हुआ जिसने खाट सभा की - राजनाथ,22 करोड़ जनता के साथ अखिलेश ने किया धोखा-राजनाथ,गंगोत्री पवित्र होगी तो गंगा भी पवित्र होगी -राजनाथ,बीजेपी में भी जो गुंडई करेगा वो जेल में होगा- राजनाथ,पुलिस की भर्ती सिर्फ फिजिकल पर होगी जिससे धांधली न हो -राजनाथ,बीजेपी का विकास बोलेगा नही दिखाई भी देगा-राजनाथ,आजमगढ़ के जहानगंज में कर रहे थे जनसभा को संबोधित

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना,नोटबंदी के अपरिपक्व फैसले से बैंक कर्मचारी भी परेशान हुए-माया,बैंक कर्मियों की हड़ताल जायज,केंद्र को मांगों को प्राथमिकता पर हल करे,नोटबंदी के दुष्प्रभाव से बैंकिंग व्यवस्था पर लोगों का विश्वास घटा-माया,केंद्र नए-नए नियम-कानून बनाकर बैंकों को थानों में परिवर्तित कर रही,महाराजगंज और देवरिया में पीएम मोदी का संबोधन केवल जुमलेबाजी,पीएम मोदी के लोकलुभावन और हवा-हवाई वादों से सावधान रहें-माया,'अर्थव्यवस्था में विकास का पीएम का दावा आंखों में धूल झोकने वाला','पूंजीपतियों और धन्नासेठों का ही विकास हुआ,गरीबों को कुछ नहीं मिला',बेरोजगारों को केंद्र सरकार ने रोजगार क्यो नहीं दिया ?-मायावती,यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का हालत शुरूआत से ही खराब है-माया,बहुमत प्राप्त करने का बीजेपी का दावा कोरी जुमलेबाजी-मायावती,'यूपी के थाने सपा के गुंडे चलाते हैं',पीएम का ये कहना दुर्भाग्यपूर्ण-माया,'यूपी के थाने सपा के गुंडे चलाते हैं तो केंद्र क्यो कुम्भकर्णी नींद सोता रहा?'

लखनऊ-नरेश अग्रवाल और राजीव शुक्ला की प्रेस कांफ्रेंस,5वें चरण के मतदान के बाद बीजेपी में बौखलाहट-नरेश,वाराणसी में रोड शो को जानबूझकर प्रभावित किया-नरेश,राहुल और अखिलेश का रोड शो प्रभावित किया गया-नरेश,यूपी को बिजली देने के पीएम के दावे गलत-नरेश अग्रवाल,बीजेपी और बीएसपी में आंतरिक समझौता है-नरेश अग्रवाल,पीएम का कर्जमाफी का दावा झूठा-नरेश अग्रवाल,केन्द्र सरकार ने किसी राज्य का कर्ज माफ नहीं किया-नरेश,अमित शाह द्वारा बूचड़खाने बंद करने की बात भी गलत,बीजेपी के सभी नेता साम्प्रदायिक बयान फैला रहे-नरेश,इन नेताओं पर चुनाव आयोग को बैन लगा देना चाहिए-नरेश,पीएम मोदी से नरेश अग्रवाल ने किया सवाल,नोटबंदी से कितना कालाधन देश को मिला ?-नरेश अग्रवाल,महंगाई पर जवाब न देकर साम्प्रदायिक बाते कर रही बीजेपी 

लखनऊ-नरेश अग्रवाल और राजीव शुक्ला की प्रेस कांफ्रेंस,विकास के मुद्दे पर लड़ रहा है गठबंधन-राजीव शुक्ला,आतंकियों पर कार्रवाई हमेशा यूपीए सरकार में हुई-शुक्ला,पाकिस्तान पर मोदी की रणनीति हुई फेल-राजीव शुक्ला,सबसे ज्यादा मांस का निर्यात गुजरात से हो रहा-शुक्ला,अल कबीर कंपनी से बीजेपी की नजदीकियां-शुक्ला,पड़़ोसी देशों से रिश्ते खराब कर रहे मोदी-राजीव शुक्ला,3 साल में एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए मोदी-शुक्ला,कांग्रेस की योजनाओं को लाकर श्रेय ले रहे पीएम-राजीव,अखिलेश यादव माफियाओं के खिलाफ हैं-राजीव शुक्ला 

लखनऊ-बसपा महासचिव एससी मिश्रा की ईटीवी से ख़ास बातचीत,5 चरणों के चुनाव में हम काफ़ी आगे है-सतीश चंद्र मिश्रा,हर दौर की वोटिंग में बीएसपी बढ़त बना रही है-सतीश चंद्र,हर वर्ग के लोग बीएसपी को वोट कर रहे है-सतीश चंद्र मिश्रा,2 चरणों में होने वाली वोटिंग में बसपा को बड़ी कामयाबी मिलेगी,जब नतीजे आयेगे तो बीजेपी, सपा, कांग्रेस को सांप सूंघ जायेगा-मिश्रा,जनता ने बहन मायावती जी को सीएम बनाने का फैसला किया है,बड़े बहुमत के साथ मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी-मिश्रा,प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी खराब है-सतीश चंद्र मिश्रा,बीजेपी उन्माद फैलाना चाहती है-सतीश चंद्र मिश्रा,ग्रामीण इलाकों में बसपा को जमकर वोटिंग हो रही है-सतीश चंद्र मिश्रा,हर सीट पर सबकी बसपा से टक्कर हो रही है-सतीश चंद्र मिश्रा,आख़री 4 और 8 की वोटिंग में बसपा का पल्ला भारी है-सतीश चंद्र मिश्रा,नतीजा आने के बाद सभी पार्टियां कोमा में चली जायेगी-सतीश मिश्रा

देवरिया-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवरिया में बयान-अब तक हुए मतदान में बीजेपी को जबर्दस्त समर्थन-मोदी,पाचों चरणों में लोगों ने बीजेपी को समर्थन दिया-मोदी,आज चर्चा हो रही है कि सरकार किसकी बनेगी-पीएम,यूपी का भाग्य बदलने के लिए बीजेपी को जिताना होगा-पीएम,यूपी में सक्रिय इस तिकड़ी को भगाना होगा- प्रधानमंत्री,बीजेपी-अपना दल मिलकर काम करना चाहते हैं-पीएम,हमारी कोशिश है कि नौजवानों को अपने जिले में काम मिले-पीएम,रोजगार मिलेगा तो नौजवानों को अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा-पीएम,नौजवानों को शहर की गंदी बस्तियों में नहीं जाना होगा-पीएम,पूर्वी भारत का विकास हुए बिना भारत का विकास अधूरा है-पीएम,पूर्वी यूपी में सबकुछ है इस लिए विकास जरूर होगा-प्रधानमंत्री,यूपी में ऐसी सरकार बनाइए जो पूरी तरह सक्षम हो-प्रधानमंत्री,पूर्ण बहुमत की सक्षम सरकार विकास कार्य करेगी- प्रधानमंत्री,जनता के आशीर्वाद से ही यूपी का विकास सम्भव है- पीएम,यूपी को बिजली नहीं मिल पा रही है - प्रधानमंत्री,मैं यूपी को भरपूर बिजली देना चाहता हूं- प्रधानमंत्री,जब बिजली मिलेगी तो यूपी में इंडस्ट्रियां भी लगेंगी-पीएम,इंडस्ट्रियां लगेंगी तो युवाओं को रोजागार मिलेगा-पीएम,गन्ना किसानों की हर समस्या को हम दूर करेंगे- प्रधानमंत्री,बीजेपी सराकर बनी तो 120 दिन में बकाया चुकता कर देंगे-पीएम,किसान को उसके गन्ने का मूल्य 14 दिन के अंदर मिलेगा-पीएम,चीनी मिलों के चीनी के साथ एथेनॉल भी बनाएंगे-प्रधानमंत्री,नोटबंदी से जमाखोरों की लुटिया डूब गई- प्रधानमंत्री,जमाखोरों ने कई लोगों के नाम पर पैसे जमा कराए-प्रधानमंत्री,इनकम टैक्स बैंक में जमा कराए गए पैसों की जांच कर रहा-पीएम,लोगों ने नोटबंदी के खिलाफ जमकर झूठा प्रचार किया-पीएम,नोटबंदी से देश के विकास पर कोई फर्क नहीं पड़ा- प्रधानमंत्री,जहां अराजकता हो वहां कोई कारखाना नहीं लग पाता-पीएम,खराब कानून व्यवस्था के चलते कोई इंडस्ट्री नहीं आई-पीएम,यूपी के थानों में पीड़ितों की मदद नहीं होती- प्रधानमंत्री,बिना सपाईयों को सिफारिश के FIR नहीं दर्ज होती- प्रधानमंत्री,हमने यूपी के 1500 से अधिक गांवों में बिजली पहुंचाई-पीएम,महिलाओं की सुविधा के लिए हमने गैस कनेक्शन दिए-पीएम,गैस पर खाना बनाएंगी तो चूल्हे का धुंआ नहीं झेलना पड़ेगा-पीएम,हमारा संकल्प है की 5 करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन देंगे-पीएम,एक साल में 1.80 करोड़ गरीबों के घरों में कनेक्शन दिए-पीएम,हमने गरीबों की सुविधा के लिए 800 दवाओं के दाम घटाए-पीएम,गरीबों को मंहगाई के चलते इलाज नहीं मिल पाता है-पीएम