tikhiawaz24.in

सोमवार, 3 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें


फतेहपुर-जहानाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में स्थित गरिमा कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के रिसाव  से भगदड़ , कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग भर-भराकर ढही,बिल्डिंग ढहने से किसानों का हजारों क्विंटल आलू नष्ट,मौके पर बड़े पैमाने पर स्थानीय लोग,किसान मौजूद,दो हिस्सों में बनाई गई थी कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग,आधा हिस्सा पूरी तरह से हुआ ध्वस्त,आधा हिस्सा सुरक्षित,1.10 लाख बोरी आलू कोल्ड स्टोर में की गई थी भंडारित,कोल्ड स्टोर में कार्यरत सभी 42 मजदूर सुरक्षित ।

लखनऊ - सीएम योगी आज लेंगे सीनियर ब्यूरोक्रेसी की पहली क्लास, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारी देंगे प्रजेंटेशन, 3 अप्रैल से विभाग की कार्ययोजना का प्रजेंटेशन देंगे.

लखनऊ - मीट मामले में आज राज्य सरकार और नगर निगम हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अपना पक्ष रखेंगे, मीट लाइसेंस रिन्यू न किए जाने का मामला, हाईकोर्ट ने यूपी सरकार और नगर निगम से 3 अप्रैल तक मांगा था जवाब.

लखनऊ - सीएम योगी इस माह करेंगे बुंदेलखंड का दौरा,  पेय जल के लिए 47 करोड़ धनराशि स्वीकृत की, बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या को लेकर सीएम चिंतित कहा- बुंदेलखंड की 15 सालों से अनदेखी हुई, सिंचाई-पेयजल परियोजनाओं का पैसा सही जगह लगे, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए कार्य योजना बनाएं, बुदेलखंड में धनराशि का पूरा-पूरा उपयोग हो.

लखनऊ - सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम-  सुबह 9.30 से 10 बजे तक 5 केडी पर लोगों से करेंगे मुलाकात, सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक शास्त्री भवन में रहेंगे, आज सीएम योगी विभिन्न विभागों का लेंगे प्रजेंटेशन, 6 बजे से 6.30 तक उच्च शिक्षा विभाग, 6.30 से 7 बजे तक माध्यमिक शिक्षा विभाग, 7 से 7.30 बजे तक बेसिक शिक्षा विभाग, 7.30 से 8 बजे तक व्यवसायिक शिक्षा विभाग, 8 से 8.30 बजे तक प्रवाधिक शिक्षा विभाग, 8.30 से 9 बजे तक कृषि शिक्षा विभाग.

इलाहाबाद-इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर शिक्षिका ने लगाया अश्लीलता का आरोप,शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज,मऊआइमा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय जीतराय का मामला

भदोही-किशोरी से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट,पुलिस ने पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज किया केस,दो लोगों को हिरासत में लिया,मामले की जांच में जुटी पुलिस,औराई थाना क्षेत्र के घोसिया गांव की घटना

हाथरस-बदमाशों ने व्यापारी से लूटा एक लाख रुपयों से भरा बैग,पेमेंट लेकर सासनी से इटावा आ रहा था व्यापारी,मौके पर पहुंची पुलिस, एसओजी के साथ जांच में जुटी,सासनी क्षेत्र के NH 93 के अजरोई गांव के पास की घटना

हाथरस-पुलिस ने 2 घंटे में लूटी हुई कार की बरामद,चेकिंग होते देख कार छोड़कर भागे बदमाश,मुरसान क्षेत्र के कंचना फाटक से हुई बरामदगी

लखनऊ - आज 11 बजे जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे मीटिंग, एटा, इटावा, मैनपुरी के नेताओं के साथ बैठक, बैठक में चुनाव में मिली हार के कारणों पर चर्चा, शिवपाल सिंह यादव नहीं होंगे बैठक में शामिल.

वाराणसी - सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी आज जाएंगे बीएचयू, सुबह 11 बजे संस्कृत विद्या धर्म विद्या संकाय कार्यक्रम में लेंगे भाग, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि.

बदायूं-कक्षा 9 के छात्र ने फेल होने पर छत से लगाई छलांग,दोनों पैर टूटे,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,पिता का आरोप ट्यूशन पढ़ने का अध्यापक ने बनाया था दबाव,पीड़ित पिता ने सहसवान कोतवाली में तहरीर दी

फिरोजाबाद-पुलिया निर्माण में घपले की शिकायत पर कार्रवाई,सिंचाई विभाग का JE निलंबित, ठेकेदार पर FIR,शिकोहाबाद क्षेत्र के पटसुयी गांव का मामला

औरैया-वन विभाग की टीम ने आरा मशीनों पर की छापेमारी,प्रतिबंधित लकड़ी काटने पर 5 आरा मशीनों पर जुर्माना,विभाग ने पांच से दस हजार तक लगाया जुर्माना,शहर कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग ने की छापेमारी

शाहजहांपुर-ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला,एक की मौत,दूसरा घायल,जिला अस्पताल रेफर,खुटार थाना क्षेत्र के गोला रोड की घटना

मुरादाबाद-रिश्वत मांगते एसओ मझोला का ऑडियो वायरल,पीड़ित को अभद्र भाषा,धमकी देते नजर आये SO मझोला,एसएसपी ने मझोला एसओ को किया लाइनहाजिर,सीओ सिविल लाइन को सौपी मामले की जांच

सुल्तानपुर-ANM की लापरवाही से नवजात बच्ची की मौत,प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही से हुई मौत,परिजनों ने कुड़ेभार सीएचसी में किया हंगामा,शिकायत पर सीडीओ ने दिए जाँच के आदेश

आगरा-तीन दिन तक चली ताज कार रैली का हुआ समापन,सेन्ट्रल मोटर कार क्लब ने जीती चेम्पियनशिप,पर्यटन जो बढ़ावा देने के लिए कार रैली का आयोजन

लखनऊ-नोएडा में समीक्षा के दौरान DGP जावीद अहमद का अल्टीमेटम,'अपराध को बढ़ावा देने वाले दारोगा,अफसरों की सूची की जा रही है तैयार',जल्द ही उन अधिकारियों के विरुद्ध भी की जाएगी कार्रवाई-DGP,अभी निचले कर्मचारियों की आई शिकायत पर की गई है कार्यवाही-DGP,अब बड़े अधिकारियों की लिस्ट भी जल्द होगी तैयार-DGP जावीद अहमद,वर्दी की आड़ में बेहिसाब कमाई करने वाले अब होंगे राडार पर-DGP

लखनऊ-मड़ियांव में बन्द बोरे में मिली युवक की लाश का मामला,अवैध संबंधों में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या,पारा पुलिस ने पत्नी,सास और प्रेमी को किया गिरफ्तार,घर में हत्या के बाद शव को मड़ियांव में फेंका था,पति के संपत्ति भतीजी के नाम करने से हुआ था विवाद,संपत्ति के लालच,अवैध सम्बंध में पत्नी ने रची थी साजिश

लखनऊ-पुलिस के आला अफसरों का ट्विटर एकाउंट उनके PRO के भरोसे,SSP के ट्विटर एकाउंट पर कार्रवाई में लेट लतीफी पर IG जोन नाराज,SSP के ट्विटर एकाउंट चलाने वाले को दिए सक्रिय रहने के निर्देश,IG जोन ने SSP लखनऊ को मातहत पर लगाम कसने को कहा,IG जोन ने DIG लखनऊ को भी मामले में हस्तक्षेप करने को कहा

गोरखपुर-पैसों का लालच देकर महिला ने युवक की कराई नसबंदी,निजी अस्पताल में लेकर जाकर युवक की कराई नसबंदी,पीड़ित युवक की तहरीर पर अज्ञात महिला पर केस दर्ज,राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज इलाके की घटना

गाज़ियाबाद-गाजियाबाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,लोनी में 40 अवैध फैक्ट्रियों को किया सील,इन फैक्ट्रियों से फैलता था इलाके में प्रदूषण

आगरा-शमसाबाद क्षेत्र में पीलिया का कहर,3 बस्ती में 200 से अधिक लोग पीड़ित,सूचना के बाद भी स्वास्थ्य महकमा बना लापरवाह,डेढ़ माह पूर्व पीलिया से महिला की हो चुकी मौत,स्वास्थ्य विभाग ने न कैम्प लगाया न कोई व्यवस्था की,स्थानीय लोग तंत्र-मंत्र का ले रहे सहारा

मुजफ्फरनगर-पति ने भाइयों संग मिलकर पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म,सामूहिक दुष्कर्म के बाद पत्नी को जलाने का किया प्रयास,पत्नी के विरोध करने पर पति ने मारपीट कर दिया तलाक,पति की अश्लील वीडियो देखने के बाद महिला ने किया था विरोध,पति के फोन पर देखी थी दूसरी महिला के साथ अश्लील वीडियो,ककरौली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा इलाके का मामला

देवरिया-बाहुबली मॉफिया अतीक अहमद देवरिया जिला जेल में शिफ्ट,भारी सुरक्षा के बीच सुबह 5.30 बजे देवरिया जेल में शिफ्ट,जिला कारागार के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

हापुड़-बम बनाते वक्त बंद पड़े घर में हुए धमाके का मामला,नोएडा की यूपी एटीएस टीम मौके पर पहुंची,शुरुआती जांच में यूपी एटीएस का बयान,धमाके में कोई आईईडी का इस्तेमाल नहीं,देशी बम के फटने से हुआ धमाका,पसवाड़ा गांव साम्प्रदायिक तौर पर बेहद संवेदनशील,दंगा की साजिश पर यूपी एटीएस जांच कर रही है,हिरासत में लिए युवकों के मोबाइल खंगाले जा रहे है,स्थानीय पुलिस के साथ यूपी एटीएस कर रही पूछताछ,बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा इलाके का मामला

गाजियबाद-बच्ची से हैवानियत और हत्या का मामला,नोएडा विधायक पंकज सिंह पीड़ित परिवार से की मुलाकात,परिवार से मिलने के बाद सीएम तक पहुंचाई परिवार की बात,पीड़ित परिवार को हर संभव मदद,न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

आवश्यकता है---टीचर की। ✔विषय--गणित, विज्ञान, अंग्रेज

👉  M.A.B.S.S. GIRLS INTER COLLAGE Singramau, Jaunpur,
आवश्यकता है-----------टीचर की।
✔विषय--गणित, विज्ञान, अंग्रेजी,                                ✔ शैक्षिक योग्यता---         बी.एस-सी, बी.एड., एम.ए. अंग्रेजी। टीईटी।।                     ✔ अनुभव--कक्षा 2 से हाईस्कूल तक अध्यापन अनुभव।       ✔मानदेय--- 6000/अनुभवी को वरीयता।                        💢 इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, 4 फोटो, बायोडाटा, दिनांक -5 अप्रैल से 20 अप्रैल 2017 तक विद्यालय में जमा करें।साक्षात्कार--दिनांक-21, 22 23, अप्रैल को समय 8 से 5 बजे तक होगा।                                  📲CALL--7275505258, 7275272702, 9695567694
🕹लॉगिन के लिए क्लिक करें----                             www.mabssgca. com       Whatsapp--7275505258,              📈हमसे संपर्क करने के लिए हमें कॉल करे.                                डॉ.संजय सिंह, प्रबंधक/संस्थापक,📞9454992728

रविवार, 2 अप्रैल 2017

इस सुरंग के माध्‍यम से यहां के टूरिज्‍म को नयी दिशा मिलेगी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेनानी-नाशरी सुरंग को जम्मू-कश्मीर की भाग्यरेखा बताते हुए यहां के युवकों को पत्थर मानने और आतंक का रास्ता छोड़कर राज्य के विकास में भागीदार बनने का आज आह्वान किया।
श्री मोदी ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर देश की सबसे लंबी सुरंग चेनानी-नाशरी का लोकार्पण करने के बाद यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुरंग देश की सबसे लंबी सुरंग ही नहीं है बल्कि यह जम्मू-कश्मीर के विकास की लंबी छलांग है।
उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए यहां के युवकों को आगे आना पड़ेगा और पत्थरबाजी करने के बजाय उन युवकों का साथ देना होगा जिन्होंने राज्य के विकास के लिए इस सुरंग को बनाने में पत्थर तराशे हैं। यह सुरंग कश्‍मीर घाटी के टूरिज्‍म का एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार है ।

उन्‍होंने कहा कि ये केवल एक लंबी सुरंग नहीं है। यह जम्‍मू कश्‍मीर के लिए विकास की एक लंबी छलांग है । दुनिया के जितने भी लोग हैं उनके लिए इस सुरंग का निर्माण एक बहुत बड़ी खबर है। हिंदूस्‍तान के किसी और भी क्षेत्र में सुरंग बनी होती तो शायद पर्यावरणविदों का ध्‍यान इसपर नहीं जाता । यहां इस सुरंग का निर्माण कर हमने हिमालय को बचाने का काम किया है. हमने हिमालय की रक्षा कर दुनिया को संदेश दिया है ।

मोदी ने कहा कि इस सुरंग के माध्‍यम से यहां के टूरिज्‍म को नयी दिशा मिलेगी । उन्‍होंने नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि एक तरफ टूरिज्‍म है और दूसरी तरफ टेरेरिज्‍म है ।यहां के नौजवान टूरिज्‍म को अपनाएं. उन्‍होंने कहा कि देश का हर नागरिक एक बार कश्‍मीर घूमने की इच्‍छा रखता है ।

मोदी ने कहा कि यह सुरंग हजारो करोड़ रुपे की लागत से बनी है । भले ही इस सुरंग के निर्माण में भारत सर

तीखी आवाज़ पर दिन भर की बड़ी खबरें

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी को विभागों के अफसर देंगे प्रजेंटेशन,विभागों को कार्य योजना प्रस्तुत करने के दिए गए हैं निर्देश,सीएम योगी कल से विभागों के कार्यों की करेंगे समीक्षा,कल शिक्षा विभाग के अफसर देंगे अपना प्रजेंटेशन,६ अप्रैल को औद्योगिक विभाग का प्रजेंटेशन होगा,७ अप्रैल को कृषि विभाग के अफसर प्रजेंटेशन देंगे,८ अप्रैल को लोक निर्माण विभाग का प्रजेंटेशन होगा,१० अप्रैल को समाज कल्याण विभाग का प्रजेंटेशन,१२ अप्रैल को सचिवालय प्रशासन का प्रजेंटेशन होगा,१३ अप्रैल को पंचायतीराज विभाग का प्रजेंटेशन होगा,१५ अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग का प्रजेंटेशन होगा,१८ अप्रैल को आबकारी और खनन का प्रजेंटेशन,१९ अप्रैल को गृह, सतर्कता विभाग का प्रजेंटेशन,२० अप्रैल को संस्कृति, पर्यटन विभाग का प्रजेंटेशन,हर विभाग 20 से 45 मिनट तक प्रजेंटेशन देगा

मैनपुरी-सपा नेता शिवपाल यादव का करहल में बयान,नई पार्टी का फैसला नेताजी पर छोड़ा-शिवपाल ,नेता जी ही नई पार्टी पर फैसला लेंगे- शिवपाल यादव,'जो बिना मेहनत के पाते हैं वो बड़ी जिम्मेदारी नहीं निभा पाते'

लखनऊ-हाइवे से शराब की दुकानें हटते ही दागी अफसरों की वसूली बढ़ी,बची दुकानों को वसूली की रकम डेढ़ गुना करने का फरमान,दुकानदारों को बंद हुई दुकानों का घाटा पूरा करने का जिम्मा,बड़े शराब काण्ड के बावजूद जिलों में तैनात रहे दागी अफसर,उप आबकारी आयुक्त धीरज सिंह की फाइल तलब,सपा-बसपा सरकारों में धीरज जमे रहे बड़े पदों पर,पिछली सरकारों में नोएडा में तैनात कुलदीप का भी बोलबाला,बाराबंकी में ओमकार नाथ अग्रवाल आरोपों के बाद भी डटे,गंभीर आरोपों के बावजूद मुरादाबाद में 2008 से जमे महेंद्र सिंह,मुरादाबाद के जिला आबकारी वीपी सिंह भी 2007 से काट रहे मलाई,आगरा आबकारी निरीक्षक मुकेश यादव भी 5 साल से पद पर जमे,जहरीली शराब कांड के बावजूद 2 सप्ताह में बहाल हुए थे मुकेश 

दिल्ली-गौरव भाटिया ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की,कुछ दिनों पूर्व सपा की सदस्यता से दिया था इस्तीफा,सपा के लीगल सेल के हेड के पद से दिया था इस्तीफा

उन्नाव-बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा,तीन बाइक सवारों की मौके पर हुई मौत,ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ा,अजगैन थाना के रेलवे क्रॉसिंग की घटना

आगरा-अंग्रेजी शराब के ठेके पर लोगों ने की तोड़फोड़,शराब की पेटियां बाहर फेंकी, लोग ले गए पेटियां,लोगों ने हंगामा कर किया शराब ठेके का विरोध,जगदीशपुरा के मारुति स्टेट का मामला

बरेली-इंजीनियरिंग के छात्र ने जहर खाकर किया सुसाइड,हॉस्टल के कमरे मिला खटीमा के छात्र सुनील का शव,दरवाजा तोड़कर छात्र के शव को निकाला गया,बिथरी चैनपुर के इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का मामला

झांसी-मां ने मासूम बेटे के साथ चलती ट्रेन से कूदकर दी जान,एक साल पहले महिला ने युवक के साथ की थी शादी,फेसबुक के जरिए दोनों में प्यार के बाद रचाई थी शादी,पति से विवाद के बाद महिला ने बेटे के साथ दी जान,सीपरी बाजार के करारी रेलवे स्टेशन के पास की घटना

हापुड़-तालाब में गिरकर 2 बच्चों की डूबकर मौत,दो बच्चों की मौत के बाद गांव में सनसनी,सिंभावली क्षेत्र के ब्रह्मगढ़ी गांव की घटना

फिरोजाबाद-खुदाई के दौरान दीवार गिरने से दो की मौत,एक की मौके पर, दूसरे की अस्पताल में मौत,एक मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,रसूलपुर क्षेत्र के सर्क्युलर रोड पर हुई घटना

लखनऊ-मोहनलालगंज के कुलदीप हत्याकांड का खुलासा,अवैध संबंधों के चलते दंपति ने मिलकर की थी हत्या,गोली मारकर हत्या को दिया था सुसाइड का रुप,मोहनलालगंज पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार

लखनऊ-नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु,आदिशक्ति माँ कालरात्रि की हो रही आराधना,मनोकामना सिद्धि के लिए माँ की शरण में भक्त,शाम को कैसरबाग काली मंदिर में विशेष आरती

जालौन-विवाद में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या,हत्या के बाद आरोपी फरार,पुलिस मौके पर,आटा थाना के परासन गांव की घटना

सुल्तानपुर-पेट्रोल पंप मालिक की हत्या का खुलासा,पट्टेदारों ने सुपारी देकर कराई थी हत्या,पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार,एक गिरफ्तार आरोपी पूर्व मंत्री का करीबी,नगर कोतवाली के पयागीपुर चौराहे पर हुई थी हत्या

हमीरपुर-आग लगने से आधा दर्जन मकान जलकर खाक,ग्रामीण आग बुझाने में जुटे,दमकल को दी सूचना,जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल गांव की घटना

हापुड़-प्रेमी युगल ने खाया जहरीला प्रदार्थ,गम्भीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,हापुड़ थाना देहात के धनौरा गांव का मामला

लखनऊ-लखनऊ विवि में कल से स्नातक प्रवेश के होंगे आवेदन,कल से स्नातक के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन,एलयू में स्नातक प्रवेश के लिए 10 मई तक कर सकेंगे आवेदन

सिद्धार्थनगर-छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,थाना बासी के सोनबरसा की घटना

लखीमपुर-सन्डे को भी अफसरों-कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान,मितौली एसडीएम के नेतृत्व में तहसील में सबने की सफाई,कर्मचारी से लेकर अफसर तक सबने लगाई झाड़ू

शाहजहांपुर-सिख किसान की गोली मारकर हत्या,बदमाशों ने हत्याकर शव खेत में फेंका
बंडा थाना के बिरहानापुर गांव की घटना

कानपुर देहात-खेतों में भालू घुसने से गांव में दहशत,भालू ने अब तक 10 लोगों को किया घायल,वन विभाग की टीम भालू को पकड़ने में असफल,अकबरपुर थाना क्षेत्र के कंधिया गांव की घटना

लखीमपुर-कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या,बहन को डॉक्टर बनाना चाहता था किसान,मैगलगंज थाना क्षेत्र के नयागांव की घटना

सोनभद्र-हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,बरामद हेरोइन की कीमत 26 लाख रुपए,बिक्री का 66 हजार 200 रुपए भी बरामद,राबर्ट्गंज कोतवाली के पूरब मोहाल हुई गिरफ्तारी

सुल्तानपुर-रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका,नगर कोतवाली के गभड़िया पुल के नीचे मिला शव

मेरठ-पराग की महिला मैनेजर ने लगाया लूट का आरोप,समिति के डायरेक्टर पर लगाया लूट का आरोप,दुग्ध समिति का निरीक्षण करने गई थी महिला मैनेजर

कन्नौज-छात्रा ने बैंक मैनेजर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस,३० मार्च को बैंक से पैसा निकालने गई थी छात्रा,गुरसहायगंज के तेराजाकेट का मामला

मैनपुरी-स्वाट टीम प्रभारी मानवेंद्र समेत 8 पुलिस कर्मी सस्पेंड,अफसरों को बिना जानकारी दिए संदिग्धों को छोड़ने पर कार्रवाई,एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर किया सस्पेंड

कानपुर देहात-गांव में भालू घुसने से मचा हड़कंप,गांव में भालू ने 10 लोगों को किया घायल कई घंटों के प्रयास से वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई,अकबरपुर थाना क्षेत्र के कंधिया गांव का मामला

पेट्रोलपम्प मालिक भरतभूषण मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,

सुल्तानपुर-फ़्लैश-दो माह पूर्व हुए पेट्रोलपम्प मालिक भरतभूषण मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,
जमीनी विवाद व पैसों के लेनदेन के चलते की गयी थी भरतभूषण मिश्रा की हत्या,
हत्याकांड में शामिल तीन भतीजों समेत 5 लोग गिरफ्तार,
गिरफ्तार लोगों में up के पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय का चचेरा भाई अनिल पाण्डेय भी शामिल,
कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के पयागीपुर इलाके का मामला ।

दारू का अड्डा हाइबे से हटाकर रेलवे स्टेशन पर कर दिया

सिंगरामऊ जौनपुर आबकारी विभाग की मनमानी देखना हो तो सिंगरामऊ आ जाइये, जहाँ दारू का अड्डा हाइबे से हटाकर रेलवे स्टेशन पर कर दिया गया। जिसके इर्द-गिर्द छोटे बच्चों के दो स्कूल, सौ मीटर पर तीन प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। ग्रामीणों, स्कूल संचालकों, मंदिर के प्रबन्धको ने प्रशासन को चेताया है कि यदि आबकारी विभाग यहाँ से दूकान नहीं हटाता तो मंगलवार को ग्रामीण एकजुट होकर खुद ही दूकान में ताला बन्द कर देंगे।  सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने वाले आबकारी विभाग को शराब की दूकान खोलने का आदेश देते समय, उसके सौ मीटर के भीतर ही स्थित नन्हे-मुन्ने बच्चो का दो स्कूल मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेन्ट्रल एकेडमी व केडी शास्त्री स्कूल, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गौरी शंकर मंदिर, हनुमान मंदिर, हरपालगंज रेलवे स्टेशन, नहीं दिखाई दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की अभी समय है, वहाँ से दूकान हटवा दें। यदि मंगलवार तक वहाँ से दूकान नहीं हटी तो ग्रामीण, स्कूली बच्चे, महिलाएँ ताला बंदकर अनशन पर बैठेंगे। यह लड़ाई तब तक चलेगी जब तक वहाँ से हट नहीं जाएगी। रविवार को वहाँ महिलाये, बच्चो, ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। तथा एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बदलापुर को सौंपक्र अपनी फ़रियाद सुनायी।

दीवान और दरोगा आपस में भिड़ गए

सिंगरामऊ  स्थानीय  थाना पर समाधान  दिवस के मौके पर उस समय अफरा,तफरी मच गयी जब एक दीवान और दरोगा आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार शनिवार थाने पर समाधान दिवस के मौके पर फरियादी अपनी फरियाद लेकर थाने पर पहुंचे थे। जहां पर    लेखपाल धर्मचन्द्र ,लालचंद पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक दीक्षा शुक्ला व एसआई संजय सिंह, ग्राम प्रधान करनपुर सहित कई फरियादी मौजूद थे। उधर थाने में एक दरोगा और दीवान में तू-तू मैं-मैं होने लगा। दोनों में बात इतना बढ़ गई की गाली गलौज के साथ हाथापाई हो गई। इसे देखकर वहाँ मौजूद लोग आवाक रह गये। इस मामले को लेकर दीवान​ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दरोगा जी की डियुटी लेगाने को लेकर कुछ गरमा गर्मी हो गई थी। जबकि दरोगा जी ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। उधर थानाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी की मानें तो उन्होंने बताया कि दीवान और दरोगा में किसी मेडिकल की बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हुआ था। मौके पर मैं नहीं था।

तीखी आवाज़

https://youtu.be/cTnHPIAwDaQ

तीखी आवाज पर बड़ी खबरें


दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के सीएम के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन आज, विज्ञान भवन से कांग्रेस कार्यालय तक होगा प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

जम्मू कश्मीर: 9 किमी लंबे चेनानी- नाशरी टनल का उद्धघाटन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे आज टनल का उद्घाटन।

लखनऊ: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आज के कार्यक्रम, आज सुबह 9.30 राजभवन से करेंगे प्रस्थान, 9.45 से 10.30 टाउन हॉल कैम्पस में रहेंगे, रविन्द्र भवन हज हाउस का करेंगे शिलान्यास, 10.30 टाउन हॉल कैम्पस से करेंगे प्रस्थान, 11 बजे रांची एयरपोर्ट से देवघर के लिए होंगे रवाना।

लखनऊ: मुख्यमंत्री को विभागों के अफसर देंगे प्रजेंटेशन, कल शिक्षा विभाग के अफसर देंगे अपना प्रजेंटेशन, 6 अप्रैल को औद्योगिक, 7 अप्रैल को कृषि, 8 अप्रैल को लोक, 10 अप्रैल को समाज, 12 अप्रैल को सचिवालय, 13 अप्रैल को पंचायतीराज, 15 अप्रैल को स्वास्थ्य, 18 अप्रैल को आबकारी और खनन, 19 अप्रैल को गृह, सतर्कता विभाग, 20 अप्रैल को संस्कृति, पर्यटन विभाग का प्रजेंटेशन, हर विभाग 20 से 45 मिनट तक प्रजेंटेशन देगा।

लखनऊ: सीएम योगी व राज्यपाल राम नाईक इलाहाबाद के लिए रवाना, बमरौली में पीएम का दोनों करेंगे स्वागत, हाईकोर्ट के कार्यक्रम में होंगे शामिल।

लखनऊ: बीजेपी प्रवक्ता मोहनलालगंज CHC में पोलियो बूथ का करेंगे उद्घाटन, अस्पताल की साफ सफाई देखेंगे राकेश त्रिपाठी, मरीजों से भी मिलेंगे बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी।

संभल: भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या का मामला, सीएम ने कल मृतक के परिजनों से की थी बात, परिजनों से बात होने के बाद प्रशासन हुआ एक्टिव, मृतक के परिजनों को की पट्टे पर जमीन देने की घोषणा, असमोली थाना क्षेत्र में भाजपा समर्थक को मारी गई थी गोली।

मिर्ज़ापुर: वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, 13.75 लाख के रेडीमेड गारमेंट्स बरामद, 4.50 लाख रुपए वशूला गया जुर्माना, बगैर टैक्स दिए सामान मंगाने पर होगी कार्रवाई।

बाराबंकी: डिप्टी जेलर पर हुए हमले का मामला, सुरक्षा के मद्देनजर किए गए ट्रांसफर, 5 खतरनाक अपराधियों को किया गया शिफ्ट, गैर जनपदीय जेलों में किया गया ट्रांसफर।

वाराणसी: मंडुआडी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शव को रेलवे लाइन से नहीं हटाया गया, महिला के शव के ऊपर से गुजरती हैं ट्रेनें, पुलिस की रोक के बाद भी ट्रेन गुजरी।

सहारनपुर: विद्युत टीम ने 7 स्थानों पर मारा छापा, 22 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए, सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भुगतान न करने पर 144 कनेक्शन काटे गए।

प्रतापगढ: फ़र्ज़ी पेपर पर नौकरी पाने वाले शिक्षक बर्खास्त, सत्यापान के बाद चारों शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज, कार्रवाई से बीएसए ऑफिस में मचा हड़कम्प।

सुल्तानपुर: कूरेभार के गुप्तारगंज के पास मवेशी लदी पिकप पेड़ से टकराई, हादसे में पिकप सवार 2 लोगों की मौत, एक घायल, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर।

उन्नाव: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाइवे के किनारे चल रही 88 दुकानें सीज़, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन पड़ा महंगा।

लखीमपुर खीरी: 10 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए, कई चौकी इंचार्ज के भी कार्यक्षेत्र बदले गए, कानून व्यवस्था को लेकर एसपी का एक्शन।

प्रतापगढ़: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह की प्रेस वार्ता, बाल विकास पुष्टाहार में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सीएम से होगी शिकायत,जिम्मेदारों पर कार्रवाई, जल निगम ने प्रतापगढ़ में मचाई लूट-पाट।