फतेहपुर-जहानाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में स्थित गरिमा कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के रिसाव से भगदड़ , कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग भर-भराकर ढही,बिल्डिंग ढहने से किसानों का हजारों क्विंटल आलू नष्ट,मौके पर बड़े पैमाने पर स्थानीय लोग,किसान मौजूद,दो हिस्सों में बनाई गई थी कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग,आधा हिस्सा पूरी तरह से हुआ ध्वस्त,आधा हिस्सा सुरक्षित,1.10 लाख बोरी आलू कोल्ड स्टोर में की गई थी भंडारित,कोल्ड स्टोर में कार्यरत सभी 42 मजदूर सुरक्षित ।
लखनऊ - सीएम योगी आज लेंगे सीनियर ब्यूरोक्रेसी की पहली क्लास, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारी देंगे प्रजेंटेशन, 3 अप्रैल से विभाग की कार्ययोजना का प्रजेंटेशन देंगे.
लखनऊ - मीट मामले में आज राज्य सरकार और नगर निगम हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अपना पक्ष रखेंगे, मीट लाइसेंस रिन्यू न किए जाने का मामला, हाईकोर्ट ने यूपी सरकार और नगर निगम से 3 अप्रैल तक मांगा था जवाब.
लखनऊ - सीएम योगी इस माह करेंगे बुंदेलखंड का दौरा, पेय जल के लिए 47 करोड़ धनराशि स्वीकृत की, बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या को लेकर सीएम चिंतित कहा- बुंदेलखंड की 15 सालों से अनदेखी हुई, सिंचाई-पेयजल परियोजनाओं का पैसा सही जगह लगे, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए कार्य योजना बनाएं, बुदेलखंड में धनराशि का पूरा-पूरा उपयोग हो.
लखनऊ - सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम- सुबह 9.30 से 10 बजे तक 5 केडी पर लोगों से करेंगे मुलाकात, सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक शास्त्री भवन में रहेंगे, आज सीएम योगी विभिन्न विभागों का लेंगे प्रजेंटेशन, 6 बजे से 6.30 तक उच्च शिक्षा विभाग, 6.30 से 7 बजे तक माध्यमिक शिक्षा विभाग, 7 से 7.30 बजे तक बेसिक शिक्षा विभाग, 7.30 से 8 बजे तक व्यवसायिक शिक्षा विभाग, 8 से 8.30 बजे तक प्रवाधिक शिक्षा विभाग, 8.30 से 9 बजे तक कृषि शिक्षा विभाग.
इलाहाबाद-इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर शिक्षिका ने लगाया अश्लीलता का आरोप,शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज,मऊआइमा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय जीतराय का मामला
भदोही-किशोरी से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट,पुलिस ने पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज किया केस,दो लोगों को हिरासत में लिया,मामले की जांच में जुटी पुलिस,औराई थाना क्षेत्र के घोसिया गांव की घटना
हाथरस-बदमाशों ने व्यापारी से लूटा एक लाख रुपयों से भरा बैग,पेमेंट लेकर सासनी से इटावा आ रहा था व्यापारी,मौके पर पहुंची पुलिस, एसओजी के साथ जांच में जुटी,सासनी क्षेत्र के NH 93 के अजरोई गांव के पास की घटना
हाथरस-पुलिस ने 2 घंटे में लूटी हुई कार की बरामद,चेकिंग होते देख कार छोड़कर भागे बदमाश,मुरसान क्षेत्र के कंचना फाटक से हुई बरामदगी
लखनऊ - आज 11 बजे जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे मीटिंग, एटा, इटावा, मैनपुरी के नेताओं के साथ बैठक, बैठक में चुनाव में मिली हार के कारणों पर चर्चा, शिवपाल सिंह यादव नहीं होंगे बैठक में शामिल.
वाराणसी - सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी आज जाएंगे बीएचयू, सुबह 11 बजे संस्कृत विद्या धर्म विद्या संकाय कार्यक्रम में लेंगे भाग, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि.
बदायूं-कक्षा 9 के छात्र ने फेल होने पर छत से लगाई छलांग,दोनों पैर टूटे,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,पिता का आरोप ट्यूशन पढ़ने का अध्यापक ने बनाया था दबाव,पीड़ित पिता ने सहसवान कोतवाली में तहरीर दी
फिरोजाबाद-पुलिया निर्माण में घपले की शिकायत पर कार्रवाई,सिंचाई विभाग का JE निलंबित, ठेकेदार पर FIR,शिकोहाबाद क्षेत्र के पटसुयी गांव का मामला
औरैया-वन विभाग की टीम ने आरा मशीनों पर की छापेमारी,प्रतिबंधित लकड़ी काटने पर 5 आरा मशीनों पर जुर्माना,विभाग ने पांच से दस हजार तक लगाया जुर्माना,शहर कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग ने की छापेमारी
शाहजहांपुर-ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला,एक की मौत,दूसरा घायल,जिला अस्पताल रेफर,खुटार थाना क्षेत्र के गोला रोड की घटना
मुरादाबाद-रिश्वत मांगते एसओ मझोला का ऑडियो वायरल,पीड़ित को अभद्र भाषा,धमकी देते नजर आये SO मझोला,एसएसपी ने मझोला एसओ को किया लाइनहाजिर,सीओ सिविल लाइन को सौपी मामले की जांच
सुल्तानपुर-ANM की लापरवाही से नवजात बच्ची की मौत,प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही से हुई मौत,परिजनों ने कुड़ेभार सीएचसी में किया हंगामा,शिकायत पर सीडीओ ने दिए जाँच के आदेश
आगरा-तीन दिन तक चली ताज कार रैली का हुआ समापन,सेन्ट्रल मोटर कार क्लब ने जीती चेम्पियनशिप,पर्यटन जो बढ़ावा देने के लिए कार रैली का आयोजन
लखनऊ-नोएडा में समीक्षा के दौरान DGP जावीद अहमद का अल्टीमेटम,'अपराध को बढ़ावा देने वाले दारोगा,अफसरों की सूची की जा रही है तैयार',जल्द ही उन अधिकारियों के विरुद्ध भी की जाएगी कार्रवाई-DGP,अभी निचले कर्मचारियों की आई शिकायत पर की गई है कार्यवाही-DGP,अब बड़े अधिकारियों की लिस्ट भी जल्द होगी तैयार-DGP जावीद अहमद,वर्दी की आड़ में बेहिसाब कमाई करने वाले अब होंगे राडार पर-DGP
लखनऊ-मड़ियांव में बन्द बोरे में मिली युवक की लाश का मामला,अवैध संबंधों में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या,पारा पुलिस ने पत्नी,सास और प्रेमी को किया गिरफ्तार,घर में हत्या के बाद शव को मड़ियांव में फेंका था,पति के संपत्ति भतीजी के नाम करने से हुआ था विवाद,संपत्ति के लालच,अवैध सम्बंध में पत्नी ने रची थी साजिश
लखनऊ-पुलिस के आला अफसरों का ट्विटर एकाउंट उनके PRO के भरोसे,SSP के ट्विटर एकाउंट पर कार्रवाई में लेट लतीफी पर IG जोन नाराज,SSP के ट्विटर एकाउंट चलाने वाले को दिए सक्रिय रहने के निर्देश,IG जोन ने SSP लखनऊ को मातहत पर लगाम कसने को कहा,IG जोन ने DIG लखनऊ को भी मामले में हस्तक्षेप करने को कहा
गोरखपुर-पैसों का लालच देकर महिला ने युवक की कराई नसबंदी,निजी अस्पताल में लेकर जाकर युवक की कराई नसबंदी,पीड़ित युवक की तहरीर पर अज्ञात महिला पर केस दर्ज,राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज इलाके की घटना
गाज़ियाबाद-गाजियाबाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,लोनी में 40 अवैध फैक्ट्रियों को किया सील,इन फैक्ट्रियों से फैलता था इलाके में प्रदूषण
आगरा-शमसाबाद क्षेत्र में पीलिया का कहर,3 बस्ती में 200 से अधिक लोग पीड़ित,सूचना के बाद भी स्वास्थ्य महकमा बना लापरवाह,डेढ़ माह पूर्व पीलिया से महिला की हो चुकी मौत,स्वास्थ्य विभाग ने न कैम्प लगाया न कोई व्यवस्था की,स्थानीय लोग तंत्र-मंत्र का ले रहे सहारा
मुजफ्फरनगर-पति ने भाइयों संग मिलकर पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म,सामूहिक दुष्कर्म के बाद पत्नी को जलाने का किया प्रयास,पत्नी के विरोध करने पर पति ने मारपीट कर दिया तलाक,पति की अश्लील वीडियो देखने के बाद महिला ने किया था विरोध,पति के फोन पर देखी थी दूसरी महिला के साथ अश्लील वीडियो,ककरौली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा इलाके का मामला
देवरिया-बाहुबली मॉफिया अतीक अहमद देवरिया जिला जेल में शिफ्ट,भारी सुरक्षा के बीच सुबह 5.30 बजे देवरिया जेल में शिफ्ट,जिला कारागार के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
हापुड़-बम बनाते वक्त बंद पड़े घर में हुए धमाके का मामला,नोएडा की यूपी एटीएस टीम मौके पर पहुंची,शुरुआती जांच में यूपी एटीएस का बयान,धमाके में कोई आईईडी का इस्तेमाल नहीं,देशी बम के फटने से हुआ धमाका,पसवाड़ा गांव साम्प्रदायिक तौर पर बेहद संवेदनशील,दंगा की साजिश पर यूपी एटीएस जांच कर रही है,हिरासत में लिए युवकों के मोबाइल खंगाले जा रहे है,स्थानीय पुलिस के साथ यूपी एटीएस कर रही पूछताछ,बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा इलाके का मामला
गाजियबाद-बच्ची से हैवानियत और हत्या का मामला,नोएडा विधायक पंकज सिंह पीड़ित परिवार से की मुलाकात,परिवार से मिलने के बाद सीएम तक पहुंचाई परिवार की बात,पीड़ित परिवार को हर संभव मदद,न्याय दिलाने का दिया आश्वासन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें