tikhiawaz24.in

गुरुवार, 11 मई 2017

24 घंटे में चौथी बार डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह तलब

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक एनेक्सी पहुंचे,24 घंटे में चौथी बार डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह तलब,प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सख्त,प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर सीएम नाराज,सहारनपुर,चित्रकूट,लखनऊ,मुरादाबाद,एटा में घटनाएं,मेरठ,बुलंदशहर,इलाहाबाद की घटनाओं पर सीएम सख्त

एटा में,पुलिस को पीटने वाले दबंग मोहित यादव समेत 3 पर गैंगेस्टर,विधान परिषद सभापति रमेश यादव का भतीजा है मोहित,आरोपी सोनू यादव और कान्हा बघेल पर गैंगेस्टर पर कार्रवाई,एसएसपी ने तीनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश,अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट को पीटने के बाद हुआ था अरेस्ट,कोतवाली लाने पर दबंग नेता ने दारोगा के गाल पर जड़ा था थप्पड़,दबंग सपा नेता ने पुलिस कर्मियों को भद्दी गालियां भी दी थी

गाजियाबाद-नोएडा के टेंडर अलॉटमेंट घोटाले में रकम ट्रांसफर का मामला,यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता CBI कोर्ट में नहीं हुईं पेश,कारोबारी पंकज सिंह भी CBI कोर्ट में नहीं हुए पेश,कुसुमलता,पंकज जैन के खिलाफ चौथी बार कुर्की के आदेश,सीबीआई कोर्ट ने जारी किया कुर्की का आदेश,पेश न होने पर सीबीआई कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी,25 मई तक दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें CBI-कोर्ट,पेश न कर पाने पर जांच कर रहे ऑफिसर पर होगी कार्रवाई

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,गांवों की अर्थव्यवस्था ठीक होगी-सीएम,ग्रामीण परिवारों को बेहतर सुविधाए मिलेंगी-सीएम,रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर चर्चा हुई-सीएम,श्रम कानूनों में सुधार को लेकर भी चर्चा हुई-सीएम,नई औद्योगिक नीति के साथ सरकार सामने आएगी-सीएम,स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रयास किए जाने की आवश्यकता-सीएम,कौशल उन्नयन में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी-सीएम,प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए लक्ष्य निर्धारित-सीएम,500 से अधिक आबादी के गांव संपर्क मार्गों से जुड़ेंगे-सीएम,10 फीसदी विकास की दर का लक्ष्य-सीएम योगी,प्रदेश को स्वच्छ जल देने के लिए प्रतिबद्ध-योगी,उत्तर प्रदेश के पास संसाधनों की कमी नहीं-योगी,नीति आयोग के सुझावों का स्वागत किया है-योगी,विकास का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है-सीएम,पहली बार नीति आयोग किसी राज्य में गया है-सीएम,भारत को समर्थ बनाना है तो यूपी को समर्थ बनाना होगा,आज के 7.9 फीसदी की दर को 10 प्रतिशत ले जाना है-सीएम,इसी को लेकर हमने एक कोर ग्रुप बनाया है-सीएम योगी,बुंदेलखंड और पूर्वांचल के लिए एक्सप्रेस वे बना रहे हैं-सीएम,लैंड बैंक बनाएंगे,वाटर बैंक भी बनाएंगे-सीएम,औद्योगिक विकास के लिए वहां हम काम करेंगे-सीएम,ये दौरा हमारे लिए नया प्रयोग था-अरविंद पनगढ़िया,हम 17 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल लेकर आए थे-पनगढ़िया,बहुत कम सीएम ऐसे हैं जो इतना समय बैठक को देते हैं-अरविंद 

लखनऊ-एवरेस्ट फतेह करने वाली DIG अपर्णा कुमार का अगला मिशन,अलास्का के माउन्ट डेनाली फतेह करने निकलेंगी IPS अपर्णा,15 मई से माउन्ट डेनीली मिशन पर निकलेंगी अपर्णा कुमार,अबतक दुनिया के 6 सबसे ऊंचे पर्वत शिखर छू चुकी अपर्णा

लखनऊ-नीति आयोग और यूपी के अफसरों का बनेगा कार्यकारी ग्रुप,नीति आयोग के डॉ रमेश चंद्र , CEO अमिताभ कान्त होंगे शामिल,नीति आयोग सलाहकार,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी होंगे शामिल,यूपी मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नियोजन के साथ बनेगा कार्यकारी ग्रुप,कार्यकारी ग्रुप योजनाओं के क्रियान्वयन का रोड मैप करेगा तैयार,प्रत्येक 5 वर्ष में BPL सूची के लिए सर्वे कराने की राज्य सरकार ने की मांग,राज्य सरकार ने बैठक में बुन्देलखण्ड पैकेज के बढ़ाने की मांग की,ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं को लेकर राज्य सरकार ने मांगा सहयोग,ग्रामीण इलाकों को सड़कों से जोड़ने के लिए संपर्क मांर्ग योजना की मांग,कार्यकारी कमेटी 15 दिनों में अपनी योजनाओं पर रिपोर्ट सौंपेगी,पानी के संचय और रिचार्ज सिस्टम के लिए सरकार जल्द उठाएगी कदम

अम्बेडकरनगर-मंत्री श्रीकांत शर्मा ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर कार्रवाई का दिया संकेत,BSP से निकाले जाने के बाद बढ़ सकती हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें,स्वाति सिंह,बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई,नसीमुद्दीन सिद्दीकी हो या कोई और हो दोषियों पर होगी कार्रवाई-श्रीकांत

रामपुर-बीएसपी से नसीमुद्दीन के पार्टी निकाले जाने पर बोले आजम खां,कौन कब पार्टी से निकाल दिया जाए कहा नहीं जा सकता-आजम,हम भी पार्टी से बाहर निकाले गए थे फिर वापस आ गए-आजम खां,पार्टियां फायदा देखती हैं,फायदेमंद होंगे तो रखा जाएगा-आजम खां

इलाहाबाद-कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी का बयान-'जेल में 4G जी से हो रही कॉल पर भी लगेगा जैमर','जल्द ही सूबे में बनेगी नई जेलें और जेलों में बढ़ेंगी बैरक','70 साल की उम्र से ज्यादा कैदियों की रिहाई के लिए बनेगी नीति'

संभल-दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत,दो को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती,अस्पताल में डाक्टर न होने पर परिजनों ने किया हंगामा,गुन्नौर थाना क्षेत्र के बभराला का मामला 

लखनऊ-निकाय चुनाव को देखते हुए बीजेपी का विशेष सदस्यता अभियान,आज से शुरु होकर 25 मई तक चलेगा विशेष अभियान अभियान,20 हजार विस्तारकों को विशेष सदस्यता अभियान में लगाया गया,टोल फ्री नंबर 18002661001 पर मिस्ड कॉल करके बनवाएंगे सदस्य,एक दिन में एक विस्तारक को 50 सदस्य बनवाने का दिया गया लक्ष्य,बीजेपी ने रखा 98 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य,निकाय चुनाव में सफलता के लिए बीजेपी संगठन ने बनाई रणनीति

लखनऊ-BSP से नसीमुद्दीन सिद्दीकी को निकालने जाने पर विजय बहादुर पाठक का बयान-लगाए गए आरोप एक दिन में नहीं फले फूले-विजय बहादुर पाठक,पर्दे के पीछे का खेल भी सामने लाए बीएसपी-विजय बहादुर पाठक

फैजाबाद-बीकापुर कोतवाली में शराबी युवक का हंगामा,पुलिस वालों को शराबी ने दी गंदी गंदी गालियां,पुलिस वालों को शराबी ने दी गोली मारने की धमकी,जमीन के विवाद पुलिस पकड़कर लाई थी युवक को

बुलंदशहर-नाबालिग बच्ची को खेत में ले जाकर रेप,बच्ची की हालत नाजुक,अस्पताल में भर्ती,आक्रोशित लोगों ने विरोध में किया हंगामा,खानपुर थाने के नागौर इलाके का मामला 

वाराणसी-BHU सर सुंदर लाल चिकित्सालय में लगेगा बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम,BHU अस्पताल जल्द होगा उपस्थिति के स्मार्ट सिस्टम से लैस,प्रबन्ध समिति ने बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने का लिया निर्णय,पर्चा काउंटर,जांच केंद्रों पर कर्मचारियों के समय से न आने की थी शिकायतें

लखनऊ-15 हजार का इनामी सुपारी किलर शेर अली अरेस्ट,यूपी एसटीएफ ने शेर अली को प्रतापगढ़ से दबोचा,24 अप्रैल को वकील धनंजय मिश्रा की हत्या में था वांछित,रायबरेली में डाक्टर की हत्या में लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद,ठेके पर हत्या करने का माहिर अपराधी है शेर अली 

फिरोजाबाद-प्रधान के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती,पुरानी रंजिश में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,नसीरपुर थाना क्षेत्र के पुनक्षा गांव की घटना

गोरखपुर-विधायक राधामोहनदास अग्रवाल का धरना खत्म,सीएम योगी ने विधायक राधामोहनदास को लखनऊ बुलाया,कल शाम 4 बजे सीएम से मिलेंगे विधायक राधामोहनदास,अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ज्ञापन सीएम को सौंपेंगे,पुलिस, आबकारी विभाग की मिलीभगत का लगाया था आरोप

बाराबंकी-अपहृत युवती के परिजनों ने कोतवाली के सामने किया प्रदर्शन,फैजाबाद हाइवे पर जाम लगाकर किया जमकर हंगामा,2 पहले वन विभाग के सिपाही की बहन का हुआ था अपहरण,अपहरणकर्ता को थाने में 2 दिन से बैठाए रखने का आरोप,बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ-किसान की गोली मारकर हत्या,खेत पर पानी लगाने गया था किसान,बहसुमा थाना क्षेत्र के भडौरा गांव की घटना 

सहारनपुर-डेढ़ माह से लापता युवती का शव कुएं में मिला,परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका,मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की घटना

मेरठ-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी ने युवती के 2.5 लाख रुपए भी लिए,पीड़ित महिला ने थाने में की शिकायत,ब्रह्मपुरी थाने के बासडिहान का मामला 

इलाहाबाद-भाजपा सांसद उदितराज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल-दलितों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित है पुलिस-सांसद उदितराज,दलितों का नहीं रुक रहा उत्पीड़न-बीजेपी सांसद उदितराज,सरकार नहीं पुलिस और प्रशासन कर रहा दलितों का उत्पीड़न    

अलीगढ़-प्रेमिका की हत्या के बाद शव कार में लेकर घूमता रहा प्रेमी,कहासुनी के बाद कार में ही प्रेमी ने प्रेमिका को मारी थी गोली,हत्या के बाद प्रेमिका का शव कार में डालकर घूमता रहा प्रेमी,हत्या के कई घंटों के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अरेस्ट किया,हत्या की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने कार रोककर पकड़ा

औरैया-कार सवार बदमाशों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म,परिजनों की तहरीर पर 1 लोगों पर केस दर्ज,शहर कोतवाली क्षेत्र के मुशफी चौराहे का मामला

दिल्ली के यूपी सदन में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की मीटिंग,परिवहन आयुक्त के. रविंद्रर नायक कर रहे बैठक,परिवहन डिपार्टमेंट के राजस्व को लेकर हो रही मीटिंग,परिवहन विभाग के बड़े अफसर बैठक में भाग लेने पहुंचे

जौनपुर-ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की मौत,छत्तीसगढ़ के महासमुद्र जिले का था निवासी,चंदवक थाने के कोईलारी का मामला 

कानपुर-यूपीसीए ने प्रदेश के 15 खिलाड़ियों को किया सम्मानित,कुलदीप यादव को दिया 5 लाख का चेक,सुरेश रैना,प्रवीण कुमार,मो, शमी भी किए गए सम्मानित,खेल मंत्री चेतन चौहान ने होटल लैंडमार्क में किया सम्मानित,आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला भी रहे मौजूद 

आजमगढ़-सर्राफ की दुकान में घुसकर असलहे के बल पर लूट,लाखों के जेवरात और कैश लूट ले गए बदमाश,बाइक से आए बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार,तरवां थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की घटना 

वाराणसी-आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधन पर फर्जीवाड़ा का आरोप,2002-03 में प्रबंधक पर फर्जी तरीके से नियुक्ति का आरोप,,तत्कालीन DIOS की मिलीभगत से शिक्षकों की नियुक्ति का आरोप,फर्जी तरीके से नियुक्त शिक्षकों को सैलरी भुगतान का आरोप,शिकायत करने पर प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी,वर्तमान प्रबंधक पर महिला प्रधानाचार्य को धमकाने का आरोप

बागपत-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान का बयान,सहारनपुर घटना के पीछे बड़ी साजिश-बालियान,कई संगठनों का नाम सामने आया है-बालियान,आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई-बालियान,'120 दिनों में गन्ना भुगतान न हुआ तो जेल जाएंगे मिल मालिक','मलकपुर चीनी मिल मालिक उमेश मोदी जेल भेजा जाएंगे'

फिरोजाबाद-मंत्री एसपी सिंह बघेल ने दिया सुरक्षित यात्रा का संकेत,हेल्मेट लगाकर बाइक रैली में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री,बिना हेलमेट बाइक न चलाने की लोगों से की अपील

लखीमपुर-कल शब ए बारात पर स्थानीय अवकाश,डीएम ने की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा 

गोंडा-मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष का मामला,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हंगामें की तस्वीरें,मारपीट,पथराव और तोड़फोड़ सीसीटीवी में कैद,मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात,तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर बाजार की घटना 

बहराइच-राजा भइया समेत 5 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज,कोर्ट के आदेश पर ढेड़ माह बाद दरगाह पुलिस ने दर्ज किया केस,राजा भइया के पूर्व पीआरओ के आवेदन पर कोर्ट का आदेश

महराजगंज-दिनदहाड़े फार्म हाउस में घुसकर 7 लाख कैश की लूट,हथियारबंद बदमाशों ने फार्म हाउस में घुसकर की लूट,पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाजार के पास की घटना 

गोरखपुर-तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा,पति-पत्नी की मौत,एक अन्य महिला भी घायल,घटना के बाद वाहन छोड़कर आरोपी फरार,पिपराइच थाना क्षेत्र का मामला 

लखनऊ-एलयू ने 2 दिन बढ़ाई दाखिले में आवेदन की तिथि,अब 12 मई तक कर सकते है दाखिले के आवेदन,एमबीए,बीबीए,बीकॉम ऑनर्स और अन्य यूजी कोर्स,5 वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए भी 12 तक आवेदन,आधार कार्ड न होने पर आधार एनरोलमेंट नम्बर भी मान्य

अलीगढ़-एएमयू के डेंटल विभाग के सेमिनार कक्ष में लगी आग,एसी में शार्ट सर्किट से लगी आग,कर्मचारियों ने बुझाई आग,सेमिनार कक्ष का लाखों का सामान जलकर राख,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एएमयू परिसर का मामला

महोबा-विद्युत विभाग के एक्सईएन समेत 3 के खिलाफ नोटिस जारी,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 सप्ताह में मांगा जवाब,बिजली काटने व नाबालिग बच्ची से गाली गलौज का मामला

मथुरा-वृंदावन को नगर निगम घोषित करने का मामला,दोनों पालिका अध्यक्षों के वित्तीय अधिकार सीज,डीएम ने दोनों पालिका अध्यक्षों के अधिकार किए सीज 

लखनऊ-एलयू और संबद्ध कॉलजों में कल होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित,कल होने वाली सभी परीक्षाएं अब 12 मई को होगी,शब-ए-बारात के चलते स्थगित की गई परीक्षाएं

महोबा-कानून व्यवस्था को लेकर जिले में हाल बेहाल,13 दिनों बाद भी महोबा में एसपी ने नहीं संभाला चार्ज,शासन ने 28 अप्रैल को विपिन ठाडा को बनाया था एसपी

मुरादाबाद-युवक पर 5 साल की मासूम से दुराचार का आरोप,पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा,मझोला थाना क्षेत्र की घटना

विधायक के अश्वाशन के बाद भी नही हटा स्कूल गेट के पास से देशी शराब दुकान


अमित यादव महराजगंज
महराजगंज(जौनपुर)-महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर बाजार के पूर्वी भाग मे डीएन प्राथमिक विद्यालय और दूधनाथ जूनियर हाई स्कूल गद्दोपुर के ठीक नब्बे मीटर दूर देशी शराब की दुकान है जो काफी दिनो से चरियॉही के प्रधान पति सुबेदार यादव के कमरे मे संचालित है जिसके विरोध मे स्कूल के बच्चो ने शराब दुकान अन्यत्र हटाने हेतु ब्लाक पर एक पत्रक भी सौपा था उसके बाद क्षेत्रिय विधायक रमेशचन्द्र मिश्र से अभिभावको की फोन से बातचीत भी हुई विधायक ने उसी दिन शाम तक हटवा देने का आश्वासन भी दिया  परन्तु पन्द्रह दिन से अधिक बीत गये.यहा दिन प्रतिदिन शराबियो का आतंक बना रहता है.विद्यालय के प्रबन्धक एच एल यादव का कहना है कि आये दिन शराबी स्कूल के रास्ते मे बैठकर शराब पीकर बच्चो के साथ बदसलूकी भी करते है स्कूल का एक ही रास्ता होने के कारणबच्चे शराबियो के उत्पात से स्कूल छोडने को मजबूर है अधिभावक कोवी निवासी इस्तखार दिनेश  बसहरा के कन्हई  गद्दोपुर के रामपाल बरहूपुर के पिन्टू बेनीमाधव  आदि ने स्कूल के रास्ते से शराब दुकान हटाये जाने की मॉग की है.और साथ-साथ ये भी कहा की अगर दुकान यहा से नही हटेगी तो हम सभी लोग तोड़-फोर करने के लिये बाध्य होंगे

बुधवार, 10 मई 2017

70 लाख रूपये की कीमत की स्मैक और एक मोटर साईकिल बरामद

जौनपुर नगर कोतवाली और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक हेरोईन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्कारो को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन बदमाशो के पास से करीब 70 लाख रूपये की कीमत की स्मैक और एक मोटर साईकिल बरामद करने का दावा कर रही है। अब पुलिस इनके आकाओ तक पहुंचने का प्रयास शुरू की है। जौनपुर
एसपी शैलेष कुमार पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि कल शाम मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटर साईकिल पर दो बदमाश आजमगढ़ से प्रतापगढ़ हेरोइन लेकर बेचने के लिए जा रहे है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने भंडारी स्टेशन रेलवे पुल के पास घेराबंदी करते हुए दोनो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनो के पास अलग अलग पैकेटो में करीब 6 सौ 70 ग्राम हेरोईन बरामद मीली। जिसकी कीमत अंतर राष्ट्रीय मार्केट में करीब 70 लाख रूपये बतायी जा रही है।पकड़े गये बदमाशो का नाम लालजी कुशवाहा पुत्र मोतीलाल निवासी भीटी थाना तरवा आजमगढ़ दूसरे का नाम विजय शंकर मौर्या पुत्र राजनारायण मौर्या निवासी बीबीपुर तरवा आजमगढ़ है।इन बदमाशो के साथ उचित कानूनी कार्रवाई करने के बाद अब पुलिस इनके आकाओ तक पहुचने की तलाश मे है।

सीबीआई की तर्ज पर यूपी में जांच एजेंसी बनेगी, सरकार ने 5 अफसरों की एक कमेटी गठित

लखनऊ: रामपुर में टॉर्च से इलाज करने का मामला, स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र सिंह का बयान, ‘मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी’, ‘जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करेंगे’, ‘मरीजों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं’।

लखनऊ: बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम योगी ने दी बधाई, ‘सत्य,अहिंसा और दया का संदेश देगी बुद्ध पूर्णिमा’।  

लखनऊ: सीबीआई की तर्ज पर यूपी में जांच एजेंसी बनेगी, सरकार ने 5 अफसरों की एक कमेटी गठित की, भ्रष्टाचार ,अपराध जांच की नई एजेंसी बनेगी, पूर्व IAS जीबी पटनायक की अध्यक्षता में कमेटी गठित, पूर्व डीजी अतुल,मणि प्रसाद मिश्रा कमेटी के सदस्य बने।

लखनऊ: डीजीपी सुलखान सिंह का बयान, सहारनपुर की घटना पर रिपोर्ट पेश-डीजीपी, सीएम योगी के सामने रिपोर्ट पेश की-डीजीपी। 
    
लखनऊ: हर माह के तीसरे गुरुवार को होगा प्राधिकरण दिवस, जन सामान्य,आवंटियों की समस्याओं का हगा निस्तारण, एलडीए वीसी ने प्राधिकरण दिवस के दिए निर्देश।

लखनऊ: यूपीडा से हटेंगे संविदा और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, यूपीडा में 125 कर्मचारियों की छटनी होगी, प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने दिए आदेश ।

लखनऊ: कल सुबह नीति आयोग की बैठक होगी, सुबह 10.30 बजे आयोग की बैठक होगी, 5.40 बजे आयोग के फैसले की ब्रीफिंग होगी।

लखनऊ: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की कम्पनी , 'छात्रशक्ति इंफ्राकंस्ट्रक्शन लि. को ब्लैकलिस्ट किया गया PWD विभाग ने विधायक की कम्पनी को ब्लैकलिस्ट किया।

लखनऊ: जनपद के सभी स्कूलों को डीएम का आदेश, कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदलें – डीएम, ‘सुबह 7.30 से 12 बजे तक खोलें स्कूल, खंड शिक्षा अफसरों को स्कूलों पर नजर रखने के आदेश, गर्मी के चलते जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के लिए आदेश।

लखनऊ: PWD के 8 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, शासन ने 2 XEN  और 6 AE सस्पेंड किया , XEN अशोक कुमार अग्रवाल, वहीद बख़्श सस्पेंड, एई जेडी कुशवाहा, एसपी सिंह सस्पेंड किए गए, एचएस यादव  और एसके शर्मा भी सस्पेंड हुए, वित्तीय अनियमितताओं के चलते हुई कार्रवाई, अफसरों पर करोडों रुपए की हेराफेरी का आरोप।

लखनऊ: यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान , किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए फैसले लिए, फेरी नीति को लागू करने का निर्णय – सिद्धार्थनाथ, पिछली सरकार ने फेरी नीति लागू नहीं की थी-सिंह , दुकानदारों से वसूली का धंधा चल रहा था-सिद्धार्थनाथ, उत्तर प्रदेश विक्रेता नियमावली-2017 लागू की-सिंह , विक्रेता समिति बनाई गई, 5 साल काम करेगी-सिंह, ‘विक्रेता परिषद में नगर निकायों के सदस्य शामिल होंगे’, विक्रेताओं का पंजीकरण किया जाएगा – सिद्धार्थनाथ, बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करेंगे-सिंह , ‘स्टाम्प के केसों का वक्त पर निपटारा नहीं होता’, 25 लाख के ऊपर के केस न्यायिक सदस्य देखेंगे-सिंह, समयबद्ध तरीके से अपील पर सुनवाई होगी – सिंह।

लखनऊ: यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान , किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए फैसले लिए, फेरी नीति को लागू करने का निर्णय – सिद्धार्थनाथ , पिछली सरकार ने फेरी नीति लागू नहीं की थी-सिंह , दुकानदारों से वसूली का धंधा चल रहा था-सिद्धार्थनाथ, उत्तर प्रदेश विक्रेता नियमावली-2017 लागू की-सिंह , विक्रेता समिति बनाई गई, 5 साल काम करेगी-सिंह, ‘विक्रेता परिषद में नगर निकायों के सदस्य शामिल होंगे’, विक्रेताओं का पंजीकरण किया जाएगा – सिद्धार्थनाथ।

लखनऊ: नगर निकाय चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक होगी, राज्य निर्वाचन आयोग 12 मई से 22 मई तक समीक्षा, राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में होगी बैठक, प्रदेश में अलग-अलग जोन की समीक्षा बैठक होगी, राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा करेगा।

इटावा: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंचे, कल अखिलेश करेंगे जनता से मुलाकात।

बहराइच: प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, केरोसिन डालकर प्रेमी ने लगाई आग, गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती, दूसरी लड़की से शादी का विरोध कर रही थी प्रेमिका, जरवल रोड थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव की घटना।

महोबा: BDO पर रेप की कोशिश के आरोप का मामला, BDO के पक्ष में आए सभी प्रधान,विभागीय कर्मचारी, महिला पर अधिकारी को फंसाने का लगाया आरोप, मामले की SDM और CO कुलपहाड़ कर रहे जांच, प्रधानों,कर्मचारियों ने BDO के पक्ष में की नारेबाजी।

रुद्रप्रयाग: 5 दिन में 46,668 यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए, हर दिन 6 हजार से अधिक यात्री कर रहें बाबा के दर्शन।

लखनऊ: यूपी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का बयान , फैजाबाद-अयोध्या नगर निगम बनेगा-श्रीकांत , श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी – श्रीकांत शर्मा , देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं-श्रीकांत , हवाई कनेक्टिविटी से भी जोड़ेंगे – श्रीकांत, मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनेगा – श्रीकांत।

मालगाड़ी के दो डिब्बो में धुंआ निकलने से मचा हडकंप

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में जफराबाद-लखनऊ रेल खण्ड के श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन पर आज कोयला लेकर भटिंडा जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बो में आग लग गयी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी)जौनपुर के प्रभारी निरीक्षक आर एन पांडेय ने बताया की मुगलसराय से कोयला लेकर मालगाड़ी आज पौने आठ बजे भटिंडा के लिए जा रही थी। मालगाड़ी श्रीकृष्णनगर ( बदलापुर )रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो गार्ड के डिब्बे से पहले व दूसरे डिब्बो में धुंआ निकलता दिखाई दिया जिससे हडकंप मच गया। गार्ड ने चालक से गाडी रूकवाई और घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियो को दी । इस दौरान काफी देर तक रेल यातायात बाधित रहा।

फलों के राजा आम की पैदावार में 65 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

यूपी मे इस बार पुरवाई की मार और आंधी के कहर की वजह से  फलों के राजा आम की पैदावार में 65 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आने की आशंका है, लिहाजा इस दफा आम बेहद ‘खास’ होने जा रहा है और इसका जायका लेने के लिये जेब काफी ढीली करनी पड़ सकती है। लिहाजा हालात से बेजार आम उत्पादकों ने सरकार से खुद को ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के दायरे में लाने की मांग की है।

ऑल इण्डिया मैंगो ग्रोवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंसराम अली ने आज बातचीत में कहा कि पिछले साल आम की रिकॉर्ड 44 लाख मीट्रिक टन पैदावार हुई थी, मगर इस बार तस्वीर बिल्कुल उलट है। इस दफा 15 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हो जाए तो बड़ी बात होगी।

उन्होंने कहा कि इस बार अनुमान से से पहले ही लगातार पुरवा हवा चल रही है, जिससे आम में ‘रज्जी’ :एक तरह की बीमारी: लग गयी है। आम काश्तकारों को पेड़ों पर दवा का छिड़काव सामान्य से दोगुना अधिक करना पड़ रहा है। पहले से परेशान आम काश्तकारों की रही-सही कसर आंधियों ने पूरी कर दी।

अली ने बताया कि आम की पैदावार में करीब 65 प्रतिशत की भारी गिरावट के मद्देनजर यह तय है कि इस बार आम लोगों के लिये ‘आम’ खरीदना मुश्किल होगा।

प्रदेश में करीब ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फैले बागों में आम का उत्पादन होता है। यह पट्टी दशहरी आम उत्पादन के लिये मशहूर लखनऊ के मलीहाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, बाराबंकी, प्रतापगढ़, हरदोई के शाहाबाद, उन्नाव के हसनगंज, अमरोहा तक फैली है, लेकिन इस बार यहां के बागवान मायूस हैं।

अली ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की बात कही है लेकिन आम बागवान के लिये ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।