जौनपुर नगर कोतवाली और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक हेरोईन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्कारो को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन बदमाशो के पास से करीब 70 लाख रूपये की कीमत की स्मैक और एक मोटर साईकिल बरामद करने का दावा कर रही है। अब पुलिस इनके आकाओ तक पहुंचने का प्रयास शुरू की है। जौनपुर
एसपी शैलेष कुमार पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि कल शाम मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटर साईकिल पर दो बदमाश आजमगढ़ से प्रतापगढ़ हेरोइन लेकर बेचने के लिए जा रहे है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने भंडारी स्टेशन रेलवे पुल के पास घेराबंदी करते हुए दोनो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनो के पास अलग अलग पैकेटो में करीब 6 सौ 70 ग्राम हेरोईन बरामद मीली। जिसकी कीमत अंतर राष्ट्रीय मार्केट में करीब 70 लाख रूपये बतायी जा रही है।पकड़े गये बदमाशो का नाम लालजी कुशवाहा पुत्र मोतीलाल निवासी भीटी थाना तरवा आजमगढ़ दूसरे का नाम विजय शंकर मौर्या पुत्र राजनारायण मौर्या निवासी बीबीपुर तरवा आजमगढ़ है।इन बदमाशो के साथ उचित कानूनी कार्रवाई करने के बाद अब पुलिस इनके आकाओ तक पहुचने की तलाश मे है।
tikhiawaz24.in
बुधवार, 10 मई 2017
70 लाख रूपये की कीमत की स्मैक और एक मोटर साईकिल बरामद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें